ताजा खबर
भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़कभाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़क

एक नई सोच, एक नई धारा

सेल्स टैक्स के क्लर्क घुस लेते रंगे हाथ एसीबी ने किया गिरफ़्तार
WhatsApp Image 2023 02 28 at 3.34.42 PM

जमशेदपुर स्थित सेल टैक्स विभाग के क्लर्क के सुबोध सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है । सुबोध सिंह किसी कारोबारी से सौदाबाजी कर रहे थे । कारोबारी ने घूस देने के बजाय एंटी करप्शन से संपर्क कर लिया और पकड़वाने में मदद किया।
बताया जाता है कि सुबह से ही सेल टैक्स धावा बोल दी थी क्लर्क के साथ पहले से ही कारोबारी से बातचीत हुई थी। वह पैसा लेकर आयेगा उसका काम हो जायेगा । जैसे की कारोबारी पैसा लेकर क्लर्क के पास गया क्लर्क जैसे ही पैसों को पकड़ा वैसे एंटी एसीबी की टीम ने उसे धड़- दबोचा ।

एनपीपीए द्वारा तय किया गया डायबिटीज और उच्च रक्तचाप समेत 74 दवाओं की कीमत

दवाओं की कीमतों के रेगुलेटर एनपीपीए ने सोमवार को कहा कि उसने डायबिटीज और हाई ब्लडप्रेशर के इलाज की दवाओं समेत 74 दवाओं की रिटेल कीमत तय कर दी है। राष्ट्रीय दवा मूल्य निर्धारण प्राधिकरण या National Pharmaceutical Pricing Authority (NPPA) ने बीती 21 फरवरी को हुई प्राधिकरण की 109वीं बैठक में लिए गए फैसले के आधार पर दवाओं के (कीमत नियंत्रण) आदेश 2013 के तहत दवाओं की कीमतें तय की हैं।
नोटिफिकेशन के मुताबिक, एनपीपीए ने डेपाग्लिफ्लोजिन सिटाग्लिप्टिन और मेटफॉर्मिन हाइड्रोक्लोराइड (एक्सटेंडेड-रिलीज़ टैबलेट) की एक टैबलेट की कीमत 27.75 रुपये तय की है।
इसी तरह, दवाओं की कीमत को तय करने वाले रेगुलेटर ने ब्लडप्रेशर कम करने वाली दवा टेल्मिसर्टन और बिसोप्रोलोल फ्यूमरेट की एक टैबलेट की कीमत 10.92 रुपये तय की है। एनपीपीए ने मिर्गी और न्यूट्रोपेनिया के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा समेत 80 नोटिफाइड दवाओं (एनएलईएम 2022) की अधिकतम कीमतों को भी संशोधित किया है।
Sodium Valproate की एक टैबलेट (200 एमजी) वाली दवा की कीमत में एनपीपीए ने संशोधन कर दिया है और इसे 3.20 रुपये प्रति टैबलेट पर फिक्स कर दिया है। इसके अलावा Filgrastim injection (एक वॉयल) की कीमत 1034.51 रुपये पर निर्धारित कर दी गई है। इसके अलावा Hydrocortisone जो कि एक स्टेरॉयड है, इसकी कीमत में बदलाव करके इसे 13.28 रुपये प्रति टैबलेट पर कर दिया गया है।

1677574763340

एनपीपीए द्वारा किया जाता है दवाओं और दवाओं के फॉर्मूलेशन की कीमत पर फैसला

एनपीपीए दवाओं के (कीमत नियंत्रण) आदेश के प्रावधानों को लागू करने के साथ इनमें संशोधन भी करता है। कंट्रोल्ड बल्क ड्रग्स और फॉर्मूलेशन की कीमतों को निर्धारित करने के अलावा एनपीपीए के पास दवाओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करने की भी जिम्मेदारी होती है।

आदित्यपुर में भोर 3 बजे लगी आग, 2 दुकानें राख

आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 स्थित प्रभात पार्क के पास स्थित दो फुटपाथी दुकानों में भोर करीब 3 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसमें दोनों दुकानें जलकर राख हो गई।

ae0388ae23c9b9d22b9b6e7a304fa13128b0bd8f2a92bd8498d325626b93f08c.0

मामले की सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने झारखंड अग्निशमन विभाग, थाना और बिजली विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से दोनों दुकानों में आग लगी और देखते ही देखते आग की चपेट में आकर दोनों दुकान जलकर राख हो गयी। बताया जा रहा है, कि एक दुकान में लिट्टी- चोखा बिकता है और दूसरा फल की दुकान है। नुकसान का आकलन इसी से किया जा सकता है कि दोनों दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गई है.

गोलमुरी फायरिंग मामले में अब्दुल्ला गिरफ़्तार, पिस्टल बरामद

जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत मुस्लिम बस्ती में अमनदीप पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने मो अब्दुल्ला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अब्दुल्ला के पास से एक देसी पिस्टल और गोली बरामद की है। पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार किया. जानकारी देते हुए सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि अब्दुल्ला ने आपसी रंजिश में अमनदीप पर गोली चलाई थी. अमनदीप ने उसे पूर्व में मारपीट के मामले में जेल भिजवाया था जिसके बाद से वह सही समय का इंतजार कर रहा था। घटना के दिन अब्दुल्ला का विवाद लवप्रीत के साथ हुआ जहां अमनदीप भी पहुंच गया था। इसी दौरान अब्दुल्ला ने उसपर फायरिंग कर दी।

1677494916437

पूर्व में थी दोस्ती, विवाद के बाद हो गए थे दुश्मन
सिटी एसपी ने बताया कि पूर्व में अमनदीप और अब्दुल्ला की दोस्ती थी, पर मारपीट के एक मामले में अमनदीप के शिकायत के बाद अब्दुल्ला जेल चला गया था, इसके बाद से दोनों के बीच दुश्मनी हो गई थी। 25 फरवरी की रात आरएस टावर के पास बाइक से कैची मारने के दौरान लवप्रीत के साथ विवाद होने लगा था। इसी दौरान अमनदीप अपने साथ राजा सिंह और गुरप्रीत के साथ वहां पहुंचा। इधर अमन सफेदी और शेख फैज भी अब्दुल्ला की ओर से आ गया। दोनो ओर से पत्थरबाजी भी हुई जिससे बाद अब्दुल्ला ने गोली चला दी जो अमनदीप को जा लगी।

e181bc303a2b34c28f763b2cfa9077239919e50f305c38471f91a979e94d662d.0

भाई के बयान पर मामला दर्ज, पुलिस ने भी दर्ज किया आर्म्स एक्ट का मामला
इस मामले में अमनदीप के भाई मनप्रीत सिंह के बयान पर अमन सफेदी, अब्दुल्ला खान, एसके फैज, अब्दुल्ला और चांद के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इधर एसआई अरविंद कुमार ने भी अब्दुल्ला खान, अमन सफेदी उर्फ चिकना, अब्दुल्ला, फैज और चांद के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया है।

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की हुई शुरुआत, राज्यपाल ने कहा राँची एयरपोर्ट का होगा विस्तार

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के अभिभाषण के साथ झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया. राज्यपाल श्री राधाकृष्णन ने सोमवार को अपने अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियों का बखान किया. उन्होंने कहा कि झारखंड की सरकार भारत के सुनहरे भविष्य में अपना योगदान देने के लिए कृतसंकल्प है. राज्यपाल ने यह भी कहा कि रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट का विस्तार किया जायेगा. इसके अलावा धनबाद, गुमला और लोहरदगा में नये समाहरणालय के निर्माण की भी बात उन्होंने कही.

1677482442047
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने अपने अभिभाषण की शुरुआत हिंदी में की. उन्होंने झारखंड के शहीदों को नमन किया. इसके बाद उन्होंने अपना पूरा भाषण अंग्रेजी में दिया. झारखंड के विधायकों से कहा कि उम्मीद है कि झारखंड के विकास में आप अपनी भूमिका निभायेंगे. सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए राज्यपाल ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान झारखंड में प्रति व्यक्ति आय 71 हजार रुपये से अधिक थी. बाद में बढ़कर 78 हजार से अधिक हो गयी. यह बताता है कि राज्य की सरकार विकास के लिए काम करती है.

किसी फ़िल्म से कम नहीं अंगेश यादव की कहानी, जिसे परिवार ने मृत समझा वो 15 साल बाद घर लौटा

देवरिया: सर्प दंश के बाद मरा समझ कर जिस दस वर्ष के बेटे को नदी में बहाया गया था, वह बच्चा पंद्रह साल बाद रविवार को घर पहुंचा। घर पहुंचने के बाद बच्चे के घर वालों के यहां जश्न का माहौल है। यह कहानी नहीं बल्कि सच्ची घटना देवरिया के जिरासो गांव के मुरासो टोला की है।

मईल थाना क्षेत्र के जिरासो गांव के मुरासो टोला निवासी रामसुमेर यादव के दस वर्षी बेटा अंगेश यादव को 15साल पहले सर्प ने दंश लिया था। उसके मुंह से झाग निकलने लगा। परिजनों ने झाड़ फूंक कराया, कोई फायदा नहीं हुआ। फिर डॉक्टर के पास ले गए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

आखिर में मान्यता के अनुसार केले के तने में रखकर उसे सरयू नदी में बहा दिया। अंगेश यादव ने बताया कि मुझे कुछ मालूम नहीं था। होश आने पर मुझे पता चला कि पटना के पास एक सपेरे अमन माली ने मुझे झाड़ फूंक से ठीक कर पाला।

n47540775616774811019748a94be66813192cf08838db5f9ff77beb08c9fc5d625e80126762b8ccec55eab
अपनी माँ और चाची के साथ अंगेश यादव

दूर-दूर तक सर्प का तमाशा दिखाने ले जाने लगा। कुछ दिन कटिहार में रखा। उसके बाद वह पांच साल पहले उसे अमृतसर ले गया। वहां एक जमींदार के यहां नौकरी पर रख दिया। उससे जो वेतन मिलता वह लेने लगा। तीन महीने से वह हमारे ऊपर एक लड़की से शादी करने का दबाव बनाने लगा।

इसलिए कि दोनों काम करेंगे और पैसा वह लेगा। 24 फरवरी को अंगेश ने एक ट्रक ड्राइवर को अपनी आपबीती सुनाई। ट्रक ड्राइवर उसे आजमगढ़ लाया। अंगेश ने ट्रक चालक को भागलपुर, बेल्थरा रोड पता बताया तो वह दूसरे ट्रक से बेल्थरा रोड भेज दिया।

बेल्थरा रोड पर उसने गांव के कुछ लोगों का नाम बताया। उसी में किसी परिचित ने जिरासो गांव के प्रधान को फोटो वाट्सएप कर दिया। गांव में चर्चा होने लगी। इसी बीच भूलकर अंगेश बलिया जिले के थाना मनियर चला गया। प्रधान के साथ परिजन बेल्थरा रोड गए और पता लगाते मनियर थाने पहुंचे।

वहां अंगेश यादव ने माता कमलावती देवी और चाची सम्भलावती देवी को पहचान लिया। शिक्षक, शिक्षिकाओं और पास पड़ोस के लोगों का नाम बताने लगा। अंगेश को मरा समझ कर जिस कपड़े में बहाया गया था वह लाल टीशर्ट और काला पैंट भी अपने साथ लाया है।

मनियर थाने की पुलिस ने प्रधान की मौजूदगी में सुपुर्दगी लिखवाकर घर भेज दिया। गांव के प्रधान पति सत्येंद्र यादव ने बताया कि लड़के ने पड़ोसी, मित्र, दोस्तों, माता, चाची को पहचान लिया है, सभी लोग संतुष्ट हैं।

जितेन्द्र त्यागी ने राष्ट्रपति से माँगी इच्छा मृत्यु

जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की मांग की है। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट कर आरोप लगाया कि वह उत्पीड़न से परेशान हो चुके हैं और रोज सुसाइड की ओर एक कदम बढ़ा रहे हैं। वीडियो में जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी ने कहा कि, ‘सनातन धर्म के लोगों के खिलाफ नजायज साजिश की जाती है। हालात बद से बदतर हो गए हैं। मेरे खिलाफ फर्जी मुकदमों में चार्जशीटे भेजी जा रही है। पहले चौक थाने से फिर सहादतगंज थाने से फर्जी चार्जशीट भेजी गई है। गैर जमानती वारंट लेकर मेरे घर की कुर्की की नौबत आ गई है। जिसके बाद मैंने राष्ट्रपति महोदया को पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है।

n47534391216774804582344dc647b4c4e130cf7b50f4b09be0b030fd11fc57a69284a4a30bb1acbfbf6eba
जितेन्द्र नारायण सिंह त्यागी

मैं बहुत डिप्रेशन में हूं और रोज एक कदम अपने सुसाइड की ओर बढ़ रहा हूं। मेरे साथ कोई नहीं है। मेरी आवाज कोई पहुंचाने वाला नहीं है। सभी ने आश्वासन दिया की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक मेरी बात पहुंचाई जाएगी लेकिन मेरी आवाज वहां तक नहीं पहुंच रही है। मैं मजबूर हूं मेरी मदद कीजिए। जिससे मेरी मौत से पहले वह लोग अपनी जीत का जश्न न बना पाए।’ जितेंद्र त्यागी ने इस बीच बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने दुख-दर्द को लेकर एक डिटेल वीडियो भी जारी किया है।

Screenshot 2023 0227 121730
यमुना एक्सप्रेस में डबल डेकर बस पलटी, तीन की मौत, कई ज़ख्मी

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया. दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि 17 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि बस दिल्ली से बिहार जा रही थी. तभी डिवाइडर से टकराकर पलट गई. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि 17 लोग जख्मी हुए हैं. इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. DM पुलकित खरे ने हादसे का पुष्टि करते हुए बताया कि मौके पर पुलिस अधिकारी मौजूद हैं. जांच जारी है.

Screenshot 2023 0227 101443

हादसा मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर सुरीर कोतवाली इलाके के माइलस्टोन 89 के पास हुआ. यहां डिवाइडर से टकराकर असंतुलित होकर पलट गई. इस हादसे में तीन की मौके पर मौत हो गई. 17 लोग जख्मी हुए हैं. इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.(साभार: ANI)

कदमा बाजार में सुबह सुबह लगी आग, कई दुकानें चपेट में

जमशेदपुर : सोमवार की सुबह करीब 7:45 में कदमा बाजार के एक दुकान में आग लग गया स्थानीय लोगों के अनुसार एक दुकान में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई और वहां आग धीरे-धीरे 15 से 20 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ फिलहाल वहां पर आग बुझाने की कोशिश की जा रही है स्थानीय दुकानदार के साथ-साथ अग्निशमन के लोग भी वहां पर आग पर काबू पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं लेकिन अभी तक आग लगी ही हुई है।

Screenshot 2023 0227 094235
95299110640306725e2a21c0e779f8177727224860eeae6265d175280d43f593.0
हर गम को इस दिल में छुपाना सीखा है
Screenshot 2023 0226 224133
स्नेहा अग्रवाल ‘गीत’ (झुंझुनूं, राजस्थान)

हर गम को इस दिल में छुपाना सीखा है।
बेवफाई में मिली चोट को भुलाना सीखा है।

इतने आँसू मिले हैं, बेदर्दी तेरे इस प्यार में,
हमने हर दर्द से मुहब्बत जताना सीखा है।

संग मिल देखे थे हमने, कभी ख़्वाब हसीन,
अब सपनों की दुनिया से दूर जाना सीखा है।

तेरे संग हँस के की थी कभी प्यार भरी बातें,
अब आँसू पी, तन्हाई में मुस्कुराना सीखा है।

मिलती नहीं है हर किसी को मंजिल प्यार में,
‘गीत’ ने इस टूटे दिल को समझाना सीखा है।

error: Content is protected !!