जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत परसुडीह कालिंदी बस्ती में छोटी बेटी के सकुशल घर लौटने पर मां ने एसपी सुमित कुमार अग्रवाल और भाजपा नेता विमल बैठा का धन्यवाद किया। वहीं उन्होंने एसपी सुमित कुमार को बुके के देकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि एसपी ने मां की पीड़ा को समझी। और महिम चलाते हुए छोटी बेटी को सकुशल घर वापस लौटाया। इसके लिए उन्होंने जमशेदपुर पुलिस की पूरी टीम को धन्यवाद दी है। (जारी…)
गौरतलब है कि एक महीना पूर्व दो बच्चियों को अपहरण करके गुजरात और राजस्थान में बेचा गया था। दोनों ही बच्ची अपने घर लौट गई है। बड़ी बच्ची पहले ही लौट गई थी और जमशेदपुर पुलिस के प्रयास से गुरुवार को दूसरी बच्ची भी घर वापस आ गई। वही बच्ची के माता ने रो रो कर भाजपा नेता विमल बैठा को धन्यवाद किया। साथ ही एसपी सुमित कुमार अग्रवाल को बुके देकर खुशी जाहिर की।
जमशेदपुर : ग्रेजुएट कॉलेज के हिन्दी विभाग द्वारा शनिवार को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती मनाई गई. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कॉलेज की प्राचार्या डॉ वीणा सिंह प्रियदर्शी और विभागाध्यक्ष डॉ भारतीय कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा दिनकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। (जारी…)
इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि रामधारी सिंह दिनकर ओज के कवि थे। उन्होंने अपनी कविताओं में भारतीय जनमानस में चल रही परिस्थितियों का चित्र उकेरा। बिना लाग-लपेट के स्पष्ट शब्दों में अपनी बात रखते थे। मौके पर हिन्दी विभाग के प्राध्यापक राकेश कुमार पांडे ने कहा कि दिनकर अपनी कविताओं में भारतीय चिंतन को व्यक्त करते हैं। (जारी…)
एक ओर वे युद्ध को अनिवार्य बतलाते हैं तो दूसरी ओर उसके भयंकर परिणाम से भी अवगत कराते हैं। रश्मिरथी में जहां उन्होंने न्याय अन्याय की बात कही है तो परशुराम की प्रतीक्षा में उन्होंने भारतीय जनमानस को उनकी पौरुषता को जगाने का कार्य किया है। दिनकर अपनी रचनाओं में कलम और तलवार के महत्व बताते हैं तो लोकतंत्र की शक्ति का भी आभास कराते है। कहा जाय तो दिनकर लोकतंत्र के कवि हैं। (जारी…)
कार्यक्रम में स्वागत भाषण विभागाध्यक्ष डॉ भारती कुमारी ने, संचालन सुष्मिता महतो एवं धन्यवाद ज्ञापन संतोषी कुमारी ने किया। इस अवसर पर स्नेहा मुर्मू, संतोषी, लक्ष्मी कालिंदी ने नृत्य प्रस्तुत किया। जबकि श्रुति कुमारी,ने दिनकर की कविता पाठ किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कंचन कुमारी, आशा गोप, जयश्री महतो, शकुंतला सरदार, कविता महतो, संगीता महतो, सोनी कुमारी, खुशी मंडल, संतोषी बेसरा, शिवानी प्रधान, सहित सेमेस्टर 6, सेमेस्टर 4, सेमेस्टर 2 और सेमेस्टर,1 की छात्राएं उपस्थित थी।
जमशेदपुर : भाजपा महानगर लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक-एक बूथ को मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार को किशोर संघ में बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कालीचरण सिंह ने कहा बूथ सशक्तीकरण अभियान के दूसरे चरण के कार्यों को बिन्दुवार बारीकियों से विस्तारपूर्वक बताया। (जारी…)
उन्होंने कहा कि जमशेदपुर महानगर की सभी बूथ मजबूत हो इसके लिए हम सभी को गंभीरता से सार्थक प्रयास करने हैं। सभी मंडलों में प्रभारी एवं प्रवासी नियुक्त किये गए हैं जो आगामी 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बूथों पर प्रवास कर एवं बूथ सदस्यों के संग नियमित बैठक कर लोगों को जोड़ने संबंधी अन्य कार्यों के माध्यम से बूथों के सशक्तीकरण एवं सत्यापन की दिशा में कार्य करेंगे। (जारी…)
फ़
जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर केन्द्र की योजनाओं से लाभान्वित परिवारों से संपर्क को तेज करेंगे। इसके साथ ही, जनता के बीच पहुंचकर राज्य की हेमंत सरकार की वादाखिलाफी और विफलता को भी प्रमुखता से उजागर करने का कार्य करेंगे। संचालन भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने किया। (जारी…)
भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं बैठक के प्रभारी कालीचरण सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा समेत कई नेतागण मौजूद रहे। (जारी…)
बैठक में चंद्रशेखर मिश्रा, बिनोद सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, नीरज सिंह, राजन सिंह, जटाशंकर पांडेय, अनिल सिंह, डॉ राजीव, राजकुमार सिंह, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, राकेश सिंह, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, नीलू मछुआ, बोलटू सरकार, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, कौस्तव रॉय, मणि मोहंती, अभिमन्यु सिंह, बिनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, मोचीराम बाउरी, ज्योति अधिकारी, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, दीपक झा, बिनोद राय, नारायण प्रसाद, संजय तिवारी, राजेश सिंह, बरजंगी पांडेय, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बौबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो समेत अन्य उपस्थित थे।
जमशेदपुर : कोलकाता की धार्मिक संस्था सिख फोरम एंड सिख वेलफेयर एसोसिएशन ने जमशेदपुर के बच्चों को रांची में आयोजित होने वाले गुरमत सिख्या कैंप (गुरमत शिक्षा शिविर) में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के अपील की है। शनिवार को सीजीपीसी कार्यालय में प्रधान भगवान सिंह के साथ मुलाकात कर फोरम के सदस्यों ने गुरमत सिख्या कैंप का पोस्टर भी जारी किया।
शिविर में भाग लेकर गुरमत ज्ञान अर्जित करें जमशेदपुर के नौनिहाल: भगवान सिंह
सिख्या कैंप के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए मानगो गुरुद्वारा के महासचिव जसवंत सिंह जस्सू ने बताया कि आगामी 20 से 26 अक्टूबर तक कोलकाता की धार्मिक संस्था सिख फोरम एंड सिख वेलफेयर एसोसिएशन और श्री गुरु सिंह सभा व गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल, रांची के संयुक्त तत्वाधान में गुरमत सिख्या कैंप (गुरमत शिक्षा शिविर) आयोजित किया जा रहा जहाँ पूर्वी भारत के अलग-अलग स्थानों से बच्चों के शामिल होने के सम्भावना है। (जारी)
सिख फोरम एंड सिख वेलफेयर एसोसिएशन और श्री गुरु सिंह सभा का एक प्रतिनिधिमंडल में शामिल गुरशरण सिंह, गुरमीत सिंह, जसमोहन सिंह, अवतार सिंह और राजेंद्र सिंह राजू ने इस बाबत सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह समेत कमिटी के अन्य सदस्यों संग मुलाकात कर जमशेदपुर में शिविर के प्रचार-प्रसार के निवेदन कमिटी सदस्यों से किया। भगवान सिंह ने जमशेदपुर के बच्चों को आह्वान किया है कि शिविर में भाग लेकर गुरमत ज्ञान अवश्य अर्जित करें। (जारी)
सीजीपीसी के प्रधान भगवान, चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, उपाध्यक्ष चंचल सिंह, परबिंदर सिंह सोहल, सुखदेव सिंह बिट्टू, जसवंत सिंह जस्सू, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, अकाली दल के प्रधान सुखदेव सिंह खालसा, रविंदर सिंह, ज्ञानी गुरप्रताप सिंह, जगतार सिंह नागी समेत अन्य सदस्यों ने पोस्टर जारी किया।
जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे ओवरब्रिज की जर्जर सड़क के लिए आवाज़ उठा रहे भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू एवं अन्य भाजपा सिख नेताओं की आवाज़ को सुन लिया गया। आज सुबह से ही उक्त स्थान में गड्ढे भरने का कार्य लग गया है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही इसकी पूरी तरह से मरम्मत करके सड़क भी बना दी जाएगी। (जारी…)
गौरतलब हो कि पिछले कई दिनों ने भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू मीडिया एवं सोशल मीडिया के जरिये सड़क की बदतर स्थिति को लेकर और उससे लोगों को रही परेशानियों को लेकर अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे थे। उन्होंने ट्विटर के माध्यम से रेल मंत्री तक को इस बात से अवगत कराया था। जहाँ उन्हें सकारात्मक रूप से जवाब भी मिला था और संबंधित विभाग को इस पर त्वरित कार्यवाही का निर्देश भी दिया गया था। (जारी…)
आपको बता दें कि शुक्रवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर चक्रधरपुर डिविशन के डीआरएम जब निरीक्षण में तब भी भाजपा नेता सोमू सरदार भाजपा के अन्य सिख नेता रविंदर सिंह रिंकू, चंचल भाटिया एवं तविन्दर भाटिया के साथ उनसे मिले। जहाँ कुछ गर्मागर्मी माहौल के बाद डीआरएम ने इस मुद्दे पर जल्द ही काम शुरू करने की बात कही थी। (जारी…)
जिसका नतीजा यह निकला कि आज सुबह से ही गड्ढे भरने का कार्य शुरू हो गया। इसके बाद भाजपा के सिख नेताओं के तरफ से सोमू सरदार ने कहा कि सोमवार से शहर में जन समस्या एवं सड़कों की स्थिति के मुद्दे पर कानूनी तरीके से जन आंदोलन का मुहिम चलाया जाएगा और जनमानस की आवाज़ को बुलंद करने का कार्य किया जाएगा।
जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे ओवरब्रिज की हालत बद से बदतर हो गई है जिसके मामले को विगत कई दिनों से भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू उठा रहे थे। इसी बाबत आज टाटानगर रेलवे स्टेशन के अपग्रेडेशन के लिए स्थल निरीक्षण में आये डीआरएम अरुण जे राठोर से मिलकर उनसे इस समस्या को लेकर बात करने पहुंचे भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू एवं पार्टी कार्यकर्ताओं पर डीआरएम बिफर गए। डीआरएम के इस व्यवहार से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने रेल मंत्री से इसकी शिकायत करने की बात कही है। (जारी…)
बता दें कि टाटानगर को ग्रेड वन रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित करने की योजना है। डीआरएम श्री राठौर आज इसके लिए अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान रेलवे ओवरब्रिज सड़क की दुरवस्था से उन्हें अवगत कराते हुए उसकी मरम्मत की मांग को लेकर भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे थे। प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोग एक नंबर प्लेटफॉर्म के मुख्य द्वार के सामने डीआरएम को रोक कर उन्हें रेल ओवरब्रिज की सड़क में बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण लोगों को हो रही परेशानी एवं हो रहे दुर्घटना से अवगत करा रहे थे तभी आरपीएफ ओपी प्रभारी एसके तिवारी ने भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू को डीआरएम से दूर रहने की हिदायत देते हुए हाथ से पीछे खींचा, जिस पर भाजपा नेता सोमू ने उन्हें प्रोटोकॉल के नाम पर बात करने से रोकने के लिए फटकार लगा दी। (जारी…)
सतबीर सिंह सोमू का तर्क था कि वे अधिकारी से बात कर रहे हैं तो वह बीच में क्यों रोक रहें हैं, लेकिन अपने कनीय कर्मचारी को इस तरह झिड़के जाते देख डीआरएम गुस्से में आ गए और भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं पर बरस पड़े। जब सोमू सरदार ने यह कहा कि वह जनता हैं और जनता की तरफ से बात कर रहें हैं तब डीआरएम साहब ने यहाँ तक कह दिया कि क्या हम हर जनता को चाँस देते रहेंगे और बात करते रहेंगे। भाजपा नेता सोमू सरदार के यह कहने पर कि केंद्र में हमारी सरकार होने के वजह से जनता हमसे सवाल करती हैं बोलती हैं कि रेल आपकी है जिस बात पर डीआरएम ने यह कह दिया कि रेल आपकी नहीं है। (जारी…)
हालांकि डीआरएम ने यह आश्वस्त किया कि वे रेल ओवरब्रिज को लेकर गंभीर हैं, उन्हें सड़क खराब होने की सूचना है। इस मामले में वह जिले के उपायुक्त के संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल सड़क की मरम्मत कर गड्ढों को भरा जाएगा जिससे लोगों को आने-जाने में सुविधा हो सके। (जारी…)
डीआरएम के इस रवैये पर भाजपा नेता सोमू सरदार ने मीडिया में कहा कि वह जनता की समस्या लेकर डीआरएम से मिलने आये थे। किसी बड़े पद पर कार्यरत अफसर को यह लगता है कि वह ही सर्वेसर्वा हैं लेकिन ऐसा होता नहीं है। डीआरएम का यह रवैया अफसरशाही वाला है और इस बात को लेकर मैं आलाकमान तक जाऊंगा। जनता के साथ उनका यह व्यवहार नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में रेल मंत्री तक शिकायत करेंगे। उन्होंने सड़क के मुद्दे में बोला कि यदि 2-3 दिन में इसका कार्य शुरू नहीं होता है तो हम अपनी ओर से इसे करेंगे और आगे आंदोलन कैसे करना है यह हमें पता है।
जमशेदपुर : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अमर बॉयज क्लब, गणेश पूजा कमिटी, जरुल रोड, न्यू केबल टाउन में तीन दिवसीय गणेश पूजा का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में पूरे टाउन वासियों के लिए महाभोग का आयोजन किया गया। जिसमें 1000 से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। (जारी…)
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, बृजभूषण सिंह, जंबू अखाड़ा के संरक्षक बंटी सिंह, जुगुण पांडे, रणवीर मंडल, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, भाजयुमो अध्यक्ष अमित अग्रवाल, अमरजीत राजा, मिथलेश सिंह यादव, चंचल भाटिया, सतवीर सिंह गिल, बिट्टू तिवारी, अजय सिंह, संतोष ठाकुर, कुमार अभिषेक, शिवराम झा, राहुल तिवारी, खोखन कुमार आदि अथिति गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से प्रमोद सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सुरेश दास, देवाशीष झा, अभिष्केक कुमार, रमेश दास, नरेश दास, मुकेश कुमार, गुंजन श्रीवास्तव, रोहित कुमार, गौतम कुणाल आदि का योगदान रहा।
जमशेदपुर : मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव को रिवाइटल गोली देने के मामले में दर्ज मुकदमे में भाजपा नेता विकास सिंह को प्रथम जिला सत्र न्यायाधीश ने मामले की सुनवाई करते हुए आज अग्रिम जमानत दे दिया। जमानत मिलने के पुर्व प्रथम जिला सत्र न्यायाधीश ने केस डायरी की मांग करते हुए भाजपा नेता विकास सिंह की गिरफ्तारी पर रोक लगा रखा था। मानगो के उलीडीह थाना के द्वारा मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव सहित नगर निगम कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारियों के साथ-साथ गृह रक्षा वाहिनी के जवानों का बयान कलमवद्ध करते हुए भाजपा नेता विकास सिंह को न्यायालय में डायरी जमा करते हुए मामले में दोषी बनाया गया था। (जारी…)
अपर लोक अभियोजक ने कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव का पक्ष रखते हुए कहा कि विकास सिंह अपराधी प्रवृत्ति का आदमी है, विकास सिंह के भय से मानगो नगर निगम का कार्य दो दिनों तक पुरी तरह प्रभावित रहा। कर्मचारी डरे और सहमे हुए रहते हैं। विकास सिंह ने गृह रक्षा वाहिनी के जवानों से हाथापाई करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी के कक्ष में प्रवेश कर कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव बदतमीजी करते हुए धक्का मुक्की कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का कार्य किया है, इसीलिए विकास सिंह को जमानत नहीं मिलनी चाहिए। (जारी…)
विकास सिंह के बचाव पक्ष के अधिवक्ता कृष्ण मुरारी सिंह ने कहा कि विकास सिंह अपराधिक प्रवृत्ति का आदमी नहीं है। किसी भी थाने में विकास सिंह के ऊपर पूर्व में आपराधिक मुकदमा दर्ज आज तक हुआ ही नहीं है। विकास सिंह विगत दस महीने से लगातार स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा आप्त सचिव को आगे करके आदिवासी जमीन में बनाए जा रहे बहूमंजली इमारत की लिखित शिकायत कार्यपालक पदाधिकारी को कर रहे थे लेकिन कार्यपालिका विधायिका का गुलाम बन गई है। विकास सिंह के द्वारा दिए गए आवेदन को कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव ने रद्दी पेपर समझ कर कूड़ेदान में फेंकने का कार्य किया था। इसका दुष्परिणाम यह हुआ कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव के घर के मात्र पचास मीटर की दूरी में आदिवासी जमीन में अवैध तरीके से बहूमंजली ईमारत खड़ी हो गई। (जारी…)
विकास सिंह के अधिवक्ता ने कहा कि कल नौ लोगों की गवाही हुई है जो सभी नगर निगम के कर्मचारी है। मंत्री के द्वारा किए गए गलत कार्य को प्रसरय देने का कार्य कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव लगातार कर रहे थे। जिससे भारत का संविधान और कानून हाशियें में जा रहा था इसलिए भाजपा नेता विकास सिंह ने रिवाइटल की शक्ति वर्धक गोली देकर मंत्री बन्ना गुप्ता के सामने ना डरने की नसीहत देते हुए कानून के सम्मान और रक्षा करने की बात कही थी।पूरे प्रकरण में कहीं से भी 353 का मुकदमा विकास सिंह के ऊपर नहीं बनता है इसलिए विकास सिंह को जमानत मिलनी चाहिए। लंबी बहस के बाद प्रथम जिला सत्र न्यायाधीश ने आदेश को सुरक्षित रखा था। आज प्रथम जिला सत्र न्यायाधीश के द्वारा विकास सिंह के पक्ष में फैसला सुनाते हुए अग्रिम जमानत दे दी गई।
कार्यपालिका की तरह न्यायपालिका को मुट्ठी में करना मंत्री बन्ना गुप्ता के बूते में नहीं – विकास सिंह
जमानत मिलने पर भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि देश न्यायपालिका सर्वोच्चपरी है यहां सत्य की जीत हमेशा होती है गफलत बाजी, झूठ ,फरेब यहां नहीं चलता । न्यायपालिका का परिणाम इस बात को प्रमाणित कर रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कार्यपालिका को मुट्ठी में कर सकते हैं लेकिन न्यायपालिका को अपने बस में करना स्वास्थ्य मंत्र बन्ना गुप्ता के बूते की बात नहीं है ।
झारखंड में आयुष्मान भारत योजना के तहत आंखों के ऑपरेशन में फर्जीवाड़े की आशंका है। राज्य में कई ऐसे अस्पताल हैं, जहां ड्यूटी डॉक्टर नहीं हैं, फिर भी आयुष्मान के तहत इलाज और ऑपरेशन हो रहे हैं। इन सबके बावजूद आंखों के ऑपरेशन में झारखंड देश में दूसरे नंबर पर है। (जारी…)
आंकड़ों के अनुसार, राज्य में आयुष्मान भारत योजना के तहत फरवरी 2022 से जनवरी 23 तक कुल 1.81 लाख लोगों के इलाज के भुगतान का दावा पेश किया गया था। इसमें से 74.66 हजार मामले सिर्फ आंखों के ऑपरेशन से जुड़े थे। यानी 12 महीनों में आयुष्मान के तहत किये गये इलाज का 41 प्रतिशत आंखों के ऑपरेशन से संबंधित था। फरवरी 2023 से अगस्त तक (सिर्फ सात महीने में) आयुष्मान के तहत हुए इलाज में आंखों के इलाज का हिस्सा 33 प्रतिशत तक पहुंच गया है। (जारी…)
इसकी वजह यह है कि राज्य में कई अस्पतालों में फर्जी पैथोलॉजी रिपोर्ट और डॉक्टरों के नाम का गलत इस्तेमाल कर इलाज का दावा किया जा रहा है। इससे राज्य सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान हो रहा है। इस मामले में राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। जांच में अगर फर्जीवाड़ा पाया जाता है, तो संबंधित अस्पतालों और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विपक्षी दलों ने उठाए सवाल:
विपक्षी दलों ने इस मामले में सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है। सरकार को इस मामले में तुरंत जांच करनी चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा दिलानी चाहिए।
झारखंड जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि यह सरकार की लापरवाही है कि राज्य में फर्जीवाड़ा हो रहा है. सरकार को इस मामले में जवाबदेह होना चाहिए।
मुख्य बिंदु:
◆ झारखंड में आयुष्मान भारत योजना के तहत आंखों के ऑपरेशन में फर्जीवाड़े की आशंका है। ◆ राज्य में कई अस्पतालों में ड्यूटी डॉक्टर नहीं हैं, फिर भी आयुष्मान के तहत इलाज और ऑपरेशन हो रहे हैं। ◆ राज्य में अभी आयुष्मान योजना के तहत होनेवाले इलाज का 40% हिस्सा सिर्फ आंख के ऑपरेशन का है। ◆ फर्जी पैथोलॉजी रिपोर्ट और डॉक्टरों के नाम का गलत इस्तेमाल कर किया जा रहा इलाज का दावा है।
जमशेदपुर : महिला आरक्षण बिल पारित होने पर देश भर में खुशी देखने को मिल रही है और इसका पूरा श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जाता है। यह कथन है भाजपा नेता अजीत सिंह चंद्रवंशी का। उन्होंने महिला आरक्षण बिल पारित होने पर अपनी खुशी ज़ाहिर करते हुए कहा कि केंद्र सरकार मोदी जी के नेतृत्व में जिस तरह से राष्ट्र के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है वह काबिल ए तारीफ़ है। (जारी…)
यह बिल देश की आधी आबादी को समर्पित है जो हमारी माँ और बहनें हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी ने नारीशक्ति को सशक्त करते हुए इस बिल के माध्यम से विशेष सम्मान भी दिया है। उन्होंने अपने कार्यकाल में देश की महिलाओं के प्रति जो कार्य किये है वह अपने आप मे मिशाल है और महिलाएं उनकी योजनाओं से लाभान्वित भी हो रहीं हैं। भाजपा के शासन में हमारी माताएं और बहनें सशक्त होने के साथ साथ स्वाभिमान के साथ आत्मनिर्भर भी हो रहीं हैं।