ताजा खबर
जमशेदपुर: ठाकुर निवास और ‘सेवा ही लक्ष्य’ युवाशक्ति ने एनएमएल दुर्गा पूजा समिति को दिया सहयोग, महाअष्टमी की रात ढाकियों के लिए रखी गई विशेष भोजन व्यवस्था•लोहरदगा में बड़ा हादसा: पैकेटबंद बिरयानी खाते ही बिगड़ी तीन बच्चों की तबीयत, मुंह से झाग और खून आने से मचा हड़कंप•चांडिल डकैती कांड का खुलासा: 24 लाख के जेवरात के साथ दो गिरफ्तार, जेल में रची गई थी सनसनीखेज साजिश•देवघर में सनसनी: सड़क दुर्घटना बताकर अस्पताल लाए गए युवक की निकली गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी•कदमा में दहलाने वाली वारदात: टोल ब्रिज के पास 12 साल के किशोर की चाकू मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी•रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना•बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहरजमशेदपुर: ठाकुर निवास और ‘सेवा ही लक्ष्य’ युवाशक्ति ने एनएमएल दुर्गा पूजा समिति को दिया सहयोग, महाअष्टमी की रात ढाकियों के लिए रखी गई विशेष भोजन व्यवस्था•लोहरदगा में बड़ा हादसा: पैकेटबंद बिरयानी खाते ही बिगड़ी तीन बच्चों की तबीयत, मुंह से झाग और खून आने से मचा हड़कंप•चांडिल डकैती कांड का खुलासा: 24 लाख के जेवरात के साथ दो गिरफ्तार, जेल में रची गई थी सनसनीखेज साजिश•देवघर में सनसनी: सड़क दुर्घटना बताकर अस्पताल लाए गए युवक की निकली गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी•कदमा में दहलाने वाली वारदात: टोल ब्रिज के पास 12 साल के किशोर की चाकू मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी•रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेमरा पहुंचकर रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जताई संवेदना•बरकट्ठा में दर्दनाक हादसा: कुरकुरे पैकेट के अंदर निकला गुब्बारा निगलने से दो वर्षीय बच्चे की मौत, इलाके में शोक•जमशेदपुर: गुजराती समाज सीतारामडेरा के अम्बिका सत्संग भवन में सजी माँ भगवती की आराधना, भाजपा युवा नेता देवाशीष झा हुए संध्या आरती में शामिल•पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर

एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर: ठाकुर निवास और ‘सेवा ही लक्ष्य’ युवाशक्ति ने एनएमएल दुर्गा पूजा समिति को दिया सहयोग, महाअष्टमी की रात ढाकियों के लिए रखी गई विशेष भोजन व्यवस्था

IMG 20261020 WA0003 scaled

तीसरी धारा न्यूज / जमशेदपुर:

जमशेदपुर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धार्मिक और सामाजिक आयोजनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ठाकुर निवास की ओर से एनएमएल स्टाफ दुर्गा/काली पूजा समिति को पूजा के सफल आयोजन के लिए सहयोग स्वरूप दान प्रदान किया गया। इसके साथ ही सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति) संस्था की ओर से भी माँ दुर्गा की आंग साज-सज्जा और संपूर्ण पूजा व्यवस्था के लिए विशेष सहयोग प्रदान किया गया।IMG 20261020 WA0001

​संस्थापक पीयूष ठाकुर बोले— समाजहित में निरंतर जारी रहेंगे सेवा कार्य

इस अवसर पर ठाकुर निवास एवं सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति) संस्था के संस्थापक श्री पीयूष ठाकुर ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि हमारी संस्था हमेशा से ऐसे सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में सहयोग देने के लिए तत्पर रही है और आगे भी समाजहित में इसी प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

​महाअष्टमी की रात्रि में बाहर से आए ढाकियों के लिए की गई भोजन व्यवस्था

संस्था की ओर से एक सराहनीय पहल करते हुए महाअष्टमी की रात्रि में बंगाल से जमशेदपुर आए पारंपरिक ढाकी कलाकारों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था ठाकुर निवास और युवाशक्ति द्वारा की गई। श्री ठाकुर ने कहा कि ये ढाकी कलाकार अपनी अद्भुत कला से दुर्गा पूजा के उत्सव में विशेष योगदान देते हैं, इसलिए उनके सम्मान और सेवा के रूप में यह पहल की गई।

​मुख्य संरक्षक सुनील प्रसाद की युवाओं से अपील— समाज सेवा के लिए निकालें समय

वहीं, युवाशक्ति के मुख्य संरक्षक श्री सुनील प्रसाद ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि “युवाशक्ति समाज के लिए हमेशा खड़ा है और हमेशा खड़ा रहेगा।” उन्होंने जमशेदपुर के तमाम युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने व्यस्त जीवन में से थोड़ा समय निकालकर समाज और जनसेवा के कार्यों में जरूर योगदान दें, क्योंकि युवाओं की सकारात्मक भागीदारी से ही समाज को बेहतर दिशा दी जा सकती है।

​“सेवा ही लक्ष्य, समाजहित हमारा संकल्प” के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ रही इस संस्था का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकता, सेवा और जनहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना है।

​📌 तीसरी धारा न्यूज

सेवा ही लक्ष्य, समाजहित हमारा संकल्प — तीसरी धारा न्यूज

 

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!