ताजा खबर
भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़कभाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू•दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद जांच में जुटी गोवा पुलिस, दर्ज किया गया अप्राकृतिक मौत (UD) का केस•साकची में अतिक्रमण रोधी कार्रवाई का कड़ा विरोध, दुकानदारों ने दी आंदोलन की चेतावनी•रूपी सोरेन जी के निधन पर हिंद एकता संस्था का बड़ा फैसला: 9 अक्टूबर का रक्तदान शिविर स्थगित, जल्द घोषित होगी नई तिथि•बिरसानगर डाकघर से चेक चोरी कर 60 हजार रुपये उड़ाए: निलंबित डाककर्मी तुषार और साथी अंकित पर एफआईआर दर्ज•सरकारी उपेक्षा के खिलाफ ग्रामीणों की मिसाल: खुदियाडीह में चंदा जुटाकर और श्रमदान से बनाई 350 फीट सड़क

एक नई सोच, एक नई धारा

सुबह गिरफ़्तार ,शाम को बेल, कोर्ट ने लगाई पुलिस को फटकार

सनातन उत्सव समिति के अध्यक्ष सह भाजपा नेता हरजीत सिंह उर्फ चिंटू सिंह को कोर्ट से राहत मिल गई है। सीजीएम निशांत कुमार ने चिंटू सिंह की रिमांड को गलत बताते हुए जमानत दे दी।

63320256913a211182afca7dcd80d5388755dda809f8f4a58887c3bce6870c97.0 1 edited

 वहीं कोर्ट ने केस के अनुसंधानकर्ता को भी गलत रिमांड लेने पर फटकार लगाई है। कोर्ट ने अनुसंधानकर्ता से पूछा कि अखिर क्यों हरजीत सिंह को गलत तरीके से रिमांड पर लिया जा रहा है, इस पर अनुसंधानकर्ता ने कोर्ट को बताया कि हिंदूओं का पर्व आ रहा है, चिंटू सिंह के बाहर रहने से माहौल बिगड़ सकता है। वैसे चिंटू सिंह को पुलिस ने सुबह 11 बजे नोटिस देने के लिए थाना बुलाया था. वहां उसे नोटिस रिसीव कराया गया और तुरंत ही गिरफ्तार कर कोर्ट ले जाया गया जहां से कोर्ट ने शाम 6 बजे बेल दे दी। बता दें कि चिंटू सिंह को प्रशासनिक कार्य मे बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने गिरफ़्तार किया था।

सनातन उत्सव समिति के अध्यक्ष हरजीत सिंह गिरफ़्तार, प्रशासनिक कार्य में बाधा डालने का है आरोप

जमशेदपुर : साकची बसन्त सिनेमा के पास स्थित हनुमान मंदिर मामले में प्रशासन के साथ धक्का मुक्की करने के आरोप में सनातन उत्सव समिति के अध्यक्ष हरजीत सिंह उर्फ चिंटू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को साकची पुलिस हरजीत सिंह को लेकर मेडिकल के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंची जहां हिंदू संगठन के लोग पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। मेडिकल के बाद पुलिस ने हरजीत सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

63320256913a211182afca7dcd80d5388755dda809f8f4a58887c3bce6870c97.0

गौरतलब हो कि 9 दिसंबर को बसंत सिनेमा के पास हनुमान मंदिर की ढलाई का कार्य हो रहा था, इसी बीच रात 11 बजे पुलिस मौके पर पहुंची और ढलाई कार्य रोकने को कहा। इस दौरान विवाद हो गया उसके बाद देर रात 1 बजे पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया था। इसी मामले को लेकर हरजीत सिंह उर्फ चिंटू सिंह व अन्य पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कराया गया था।

झारखंड: चिकित्सकों का आज कार्य बहिष्कार, ठप रहेगी ओपीडी सेवाएं

राज्यभर के सरकारी और निजी चिकित्सकों ने बुधवार को आईएमए और झासा के आह्वान पर कार्य बहिष्कार करने का एलान किया है। हालांकि अस्पतालों की इमरजेंसी में इलाज की सुविधा मिलती रहेगी। आईएमए और झासा चिकित्सकों पर लगातार हो रहे हमले के खिलाफ गोलबंद हैं। वे मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट और चिकित्सकों की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। निजी और सरकारी सभी डॉक्टर्स इस प्रोटेस्ट में शामिल रहेंगे।

2110bb0edeb80f7b8d7ade11d7aefc68876e623cfcf52f20bc85cc6ddefc9cb2.0

भारत को मुस्कुराता हुआ कल चाहिए तो डॉक्टरों की समस्या का हल होना चाहिए- डॉ भारती कश्यप

एसोसिएशन ऑफ हेल्थ केयर प्रोवाइडर इंडिया झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष योगेश गंभीर ने कहा कि आईएमए और झासा के आह्वान पर कार्य बहिष्कार का समर्थन करते हैं। इस दिन ओपीडी सेवाओं को ठप रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार, प्रताड़ना और हिंसक घटनाओं से हम सभी आहत हैं। आईएमए वीमेंस विंग की राष्ट्रीय सह अध्यक्ष डॉ भारती कश्यप ने कहा कि जब हर राज्यों में मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लागू है तो फिर झारखंड में क्यों नहीं। उन्होंने कहा कि भारत को मुस्कुराता हुआ कल चाहिए तो डॉक्टरों की समस्या का हल होना चाहिए। हमारी सुरक्षा सरकार की जिम्मेवारी है। अफसरों और नेताओं को तानाशाही बंद करने की जरूरत है। घटना में जो भी लोग शामिल होते हैं वैसे लोगों पर कार्रवाई जरूरी है।
वहीं जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन(रिम्स) के अध्यक्ष डॉ जयदीप चौधरी ने कहा कि आईएमए और झासा के आह्वान पर जेडीए के सभी सदस्य आज कार्य बहिष्कार करेंगे। हाल के दिनों में राज्य के विभिन्न जिलों में चिकित्सकों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे में जेडीए पूरी मजबूती के साथ कार्य बहिष्कार को अपना समर्थन करता है।

बीते 15 दिनों में चिकित्सकों के साथ घटी घटनाएं

◆ रांची के वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ अंचल कुमार पर जानलेवा हमला।
◆ गढ़वा में जनप्रतिनिधियों द्वारा सिविल सर्जन, उपाधीक्षक एवं डीपीएम को गाली गलौज व मारपीट।
◆ हजारीबाग उप विकास आयुक्त द्वारा पीडियाट्रिक हेड के साथ बदसलूकी तथा कॉलर पकड़कर बाहर निकालने की घटना।
◆ जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी द्वारा सिविल सर्जन को धमकी और कार्य में हस्तक्षेप।
◆ पेटरवार में डॉ अजय चौधरी के साथ मारपीट की घटना।
◆ लोहरदगा सिविल सर्जन डॉक्टर संजय कुमार को जान से मारने की धमकी।
◆ रिम्स के डॉक्टर सौरव की मृत्यु के पश्चात सरकार द्वारा परिवार के साथ सौतेला व्यवहार।

सरायकेला-कांड्रा रोड में हुआ सड़क दुर्घटना, तीसरी धारा की टीम ने पहुँचाया टी.एम.एच.

जमशेदपुर: सरायकेला-कांड्रा रोड में कोलाबिरा के पास मंगलवार रात्रि करीब 10 बजे एक बाइक दुर्घटना ग्रस्त हुई। जिसमें बाइक सवार चक्रधरपुर निवासी अमन प्रधान बुरी तरह से घायल हो गए। इसी दौरान उस रास्ते से तीसरी धारा की टीम लौट रही थी और रास्ते मे पड़े अमन प्रधान को देखा, जहाँ कुछ स्थानीय लोग पहले से मौजूद थे। स्थानीय लोगों द्वारा एम्बुलेंस की कई बार फोन करने के बाद भी जब एम्बुलेंस नहीं पहुँची तब तीसरी धारा की टीम ने एम्बुलेंस इंचार्ज से बात कर तत्काल रूप से एम्बुलेंस को बुलाया गया और घायल अमन को टीएमएच में भर्ती कराया गया।

IMG 20230301 WA0002

बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति उषा मार्टिन में कार्यरत था और अपबे काम से निकलने के बाद वह अपने घर जा रहा था जिसके दौरान यह दुर्घटना घटी। घटना स्थल पर कोलाबिरा टीओपी के एस आई राम अवतार साईं, तीसरी धारा के कानूनी सलाहकार आर.जी. प्रसाद, संवाददाता रविंदर सिंह, रिपोर्टर रोहित कुमार एवं स्थानीय लोग मौजूद थे, जहाँ से तीसरी धारा के लोगों ने घायल अमन को टीएमएच पहुँचाया और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था होने तक घायल के परिवार के साथ रहें।

IMG 20230301 WA0001
आदित्यपुर में भोर 3 बजे लगी आग, 2 दुकानें राख

आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 स्थित प्रभात पार्क के पास स्थित दो फुटपाथी दुकानों में भोर करीब 3 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसमें दोनों दुकानें जलकर राख हो गई।

ae0388ae23c9b9d22b9b6e7a304fa13128b0bd8f2a92bd8498d325626b93f08c.0

मामले की सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने झारखंड अग्निशमन विभाग, थाना और बिजली विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से दोनों दुकानों में आग लगी और देखते ही देखते आग की चपेट में आकर दोनों दुकान जलकर राख हो गयी। बताया जा रहा है, कि एक दुकान में लिट्टी- चोखा बिकता है और दूसरा फल की दुकान है। नुकसान का आकलन इसी से किया जा सकता है कि दोनों दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गई है.

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की हुई शुरुआत, राज्यपाल ने कहा राँची एयरपोर्ट का होगा विस्तार

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के अभिभाषण के साथ झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया. राज्यपाल श्री राधाकृष्णन ने सोमवार को अपने अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियों का बखान किया. उन्होंने कहा कि झारखंड की सरकार भारत के सुनहरे भविष्य में अपना योगदान देने के लिए कृतसंकल्प है. राज्यपाल ने यह भी कहा कि रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट का विस्तार किया जायेगा. इसके अलावा धनबाद, गुमला और लोहरदगा में नये समाहरणालय के निर्माण की भी बात उन्होंने कही.

1677482442047
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने अपने अभिभाषण की शुरुआत हिंदी में की. उन्होंने झारखंड के शहीदों को नमन किया. इसके बाद उन्होंने अपना पूरा भाषण अंग्रेजी में दिया. झारखंड के विधायकों से कहा कि उम्मीद है कि झारखंड के विकास में आप अपनी भूमिका निभायेंगे. सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए राज्यपाल ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान झारखंड में प्रति व्यक्ति आय 71 हजार रुपये से अधिक थी. बाद में बढ़कर 78 हजार से अधिक हो गयी. यह बताता है कि राज्य की सरकार विकास के लिए काम करती है.

कदमा बाजार में सुबह सुबह लगी आग, कई दुकानें चपेट में

जमशेदपुर : सोमवार की सुबह करीब 7:45 में कदमा बाजार के एक दुकान में आग लग गया स्थानीय लोगों के अनुसार एक दुकान में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई और वहां आग धीरे-धीरे 15 से 20 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ फिलहाल वहां पर आग बुझाने की कोशिश की जा रही है स्थानीय दुकानदार के साथ-साथ अग्निशमन के लोग भी वहां पर आग पर काबू पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं लेकिन अभी तक आग लगी ही हुई है।

Screenshot 2023 0227 094235
95299110640306725e2a21c0e779f8177727224860eeae6265d175280d43f593.0
32 सिखों ने जेम्को गुरुद्वारा में किया अमृतपान

बाबा दीप सिंह की शहीदी को समर्पित समागम के अंतिम दिन कुल 32 सिखों ने अमृतपान कर संपूर्ण सिख बने। रविवार को जेम्को गुरुद्वारा साहिब में अमृतपान कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
जेम्को गुरुद्वारा साहिब में अकाली दल जमशेदपुर के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय अमृत संचार कार्यक्रम में सिखों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

IMG 20230226 WA0184


अकाली दल जमशेदपुर के जत्थेदार भाई सुखदेव सिंह खालसा, ज्ञानी रविन्द्र सिंह, भाई भूपिन्दर सिंह, भाई हरजीत सिंह, भाई रविन्द्रपाल सिंह, भाई जसबीर सिंह एवं भाई प्रीतपाल सिंह ने अरदास उपरांत सभी को अमृत पान कराया।
इस अवसर पर अकाली दल के सभी सदस्यों ने सभी नव अमृतधारियों को गुरु का सिख बनने की बधाई देते हुए कहा कि आज गुरूवाले बनने के बाद इनका सिख जीवन सफल हो गया।
अमृत संचार कार्यक्रम को सफल बनाने में चरणजीत सिंह व अमृतपाल सिंह का विशेष योगदान रहा।

IMG 20230226 WA0183
कदमा में मोती महल डिलक्स का स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया उद्धघाटन, जाने मोती महल का इतिहास

जमशेदपुर : झारखंड के स्वास्थ एवं आपदा प्रबंधक मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने कदमा स्थित मोती महल डिलक्स तंदूरी ट्रेल का आज उद्धघाटन किया। इस अवसर पर रेस्टोरेंट की संचालिका श्रीमती रीना दत्ता ने श्री बन्ना गुप्ता को बुके, शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
श्री बन्ना गुप्ता ने कहा के मोती महल का ब्रांच कदमा में खुलने से लोगों को ब्रांडेड रेस्टोरेंट का खाना करीब में मिलने से काफी सुविधा होगी। श्री बन्ना गुप्ता ने संस्थान की संचालिका को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

IMG 20230226 WA0179

मोती महल की संचालिका श्रीमती रीना दत्ता ने कहा के मोती महल डिलक्स अपने खाने के स्वाद के लिए पूरे भारत मे प्रसिद्ध है. कदमा में मोती महल खुलने से लोगों को घर के पास ही उच्च स्तरीय खाना उपलब्ध रहेगा। मोती महल कदमा में लोगों को छोटी पार्टी,कॉन्फ्रेंस करने के लिए विशेष रूप से जगह रखी गई है। 20 लोगों की पार्टी/बैठक हो सकती है. इसमें प्रोजेक्टर की सुविधा भी उपलब्ध है।
उद्धघाटन समारोह में संजय तिवारी, राजेश गांधी, चंचल भाटिया, रविन्द्र सिंह रिंकू,सौरभ दत्ता, फ़ज़ल खान,डॉ शाहनवाज क़ुरैशी,डॉ पूनम प्रजापति, डॉ शगुफ़ा, डॉ शाज़िया परवीन,मोती महल डिलक्स के कॉरपोरेट शेफ विकेश चौबे, कॉरपोरेट मैनेजर कमल रावत सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

IMG 20230226 WA0178

मोती महल का इतिहास

मोती महल आधुनिक भारतीय पाक इतिहास में एक प्रतिष्ठित नाम है। यह 1920 में अविभाजित भारत में पेशावर में एक छोटे से भोजनालय के रूप में शुरू हुआ, उपमहाद्वीप के विभाजन के बाद 1947 में दिल्ली में फिर से खोला गया। इसके बेजोड़ सिग्नेचर रेसिपी और स्मोकी फ्रंटियर फ्लेवर ने जल्द ही इसे प्रामाणिक उत्तर भारतीय व्यंजनों का पर्याय बना दिया। रेस्तरां ने जल्द ही शानदार आगंतुकों के साथ ऐतिहासिक स्थिति हासिल कर ली – राज्यों के प्रमुखों, विदेशी गणमान्य व्यक्तियों और हॉलीवुड सितारों ने राजधानी का दौरा करते समय इसे अपने यात्रा कार्यक्रम में उच्च स्थान दिया।

Picsart 23 02 26 19 56 25 123


दुनिया में केवल कुछ मुट्ठी भर रसोइया हैं जिन्हें एक ही व्यंजन बनाने का श्रेय दिया जा सकता है, अकेले पूरे व्यंजन को बनाने का। श्री कुंदन लाल गुजराल जिन्होंने मोती महल की स्थापना की थी, वह दुर्लभ रसोइया है जिसने कल्पना की, बनाया और दुनिया को अपने सबसे पसंदीदा व्यंजनों में से एक – तंदूरी भोजन दिया।
आज भारत के हर बड़े शहर में एक मोती महल है और ब्रांड ने खुद को एक अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति बनाना शुरू कर दिया है।

राँची की चेतना श्री को मिला “साहित्य सेवा भारती रत्न”

रांची: एस.आर.डी.ए.वी.पुंदाग, विद्यालय, रांची की 12वीं कक्षा की छात्रा चेतना को हिंदी साहित्य में प्रकाशित काव्य संग्रह हेतु “साहित्य सेवा भारती रत्न ” 2023 से सम्मानित किया गया है।

चेतना की तीन काव्य -“बस कुछ सवाल ” “एक थी कोई ” तथा “ए मुसाफिर “के लिए उन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ।उनकी ये तीनों काव्य, काव्य संग्रह “चिरइयन की चहक माटी की महक” नामक पुस्तक में प्रकाशित हुई है। इन्होंने अपने काव्य में नारी के स्थिति का चित्रण की है।

df6277a79e8cc9dedf6844d91c18b30567d9f8b31c1a08991830559fa1ec778f.0

विदित हो कि 17वर्षीय चेतना क्राउन पब्लिक स्कूल, रांची से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की है।विज्ञान गणित की छात्रा होने के बाद भी इनकी रुचि साहित्य की तरफ है। चेतना के पिता समाजशास्त्र विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर तथा समाजशास्त्र विषय के लेखक हैं एवं माता शिक्षिका है।

error: Content is protected !!