एक नई सोच, एक नई धारा

नफे सिंह राठी हत्याकांड: तिहाड़ में गैंगस्टर्स से पूछताछ, CBI जांच, हत्या में इस्तेमाल कार का नंबर निकला फर्जी

हरियाणा के इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी मर्डर केस में हरियाणा पुलिस तिहाड़ जेल पहुंची है. दिल्ली के तिहाड़ जेल में हरियाणा पुलिस कुछ गैंगस्टर्स से पूछताछ करेगी.

दिल्ली के अलावा कुछ और राज्यों की जेल में भी हरियाणा पुलिस गैंगस्टर्स से पूछताछ कर रही है. अलग अलग तरह के हथियारों से नफे सिंह राठी पर गोलियां चलाई गईं. मौके पर अलग अलग तरह के कारतूस बरामद हुए हैं.

IMG 20240102 WA00522

बता दें कि नफे सिंह राठी हत्याकांड में पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. हत्या में इस्तेमाल कार का नंबर फर्जी निकला है. पूर्व विधायक नरेश कौशिक समेत सात पर एफआईआर दर्ज हुई है. बहादुरगढ़ में परिवार और समर्थक धरने पर हैं.

IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756
पीएम मोदी ने झारखंड को दी रेलवे की सौगातें : मुरी,टाटानगर और चाईबासा समेंत 27 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की रखी नींव

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत टाटानगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास ऑनलाइन प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने किया।वहीं मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल सीपी. राधा कृष्णन महजूद रहें।

देश भर में 554 रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास और 1500 रोड ओवर ब्रिज अंडरपास का शिलान्यास भी ऑन लाइन प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने किया।

n586503236170894911534864d53e907f8f7f51e74c16bc527a859b93851dba77c0ad7a176c1746d225a557

वहीं इसके अलावा रेलवे के डीआरएम,सांसद विद्युत वरण महतो समेत रेल विभाग के तमाम पदाधिकारी और जमशेदपुर के उपायुक्त अनन्य मित्तल,एसएसपी कौशल किशोर समेत जिले के तमाम पदाधिकारी भी मजूद रहें। वहीं गोविंदपुर,सलगा जुडी,हल्दीपोखर,टाटानगर रेल ओवरब्रिज का शिलान्यास भी किया गया।

IMG 20240102 WA00522

बता दे कि अमृत भारत योजना के तहत झारखंड के 18 स्टेशनों में नए स्टेशनबिल्डिंग का निर्माण होना है जिसमें कुल 578.95 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इनमें टाटा नगर रेलवे स्टेशन सहित चक्रधरपुर, गम्हरिया, सिनी, चाईबासा, डांगुवापोसी, बड़ाजामदा, बालसिरिंग, बानो, गंगाघाट, रामगढ़ कैंट, गोविंदपुर रोड, ओरगा, मुरी, सिल्ली, लोहरदगा, टाटीसिलवे व नामकुम स्टेशन शामिल हैं। इसके अलावा झारखंड परिक्षेत्र में 44 ओवरब्रिज व अंडर पास का भी निर्माण होना है जिसमें 546.01 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756
युवक के सर पर बियर की बोतल फोड़ कर किया ज़ख्मी, परिजनों पर भी सिदगोड़ा थाना परिसर में हमला, एसपी से कार्रवाई की माँग

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर 7, हरिमंदिर रोड निवासी हरविंदर कौर ने सोमवार को अपने संबंधियों के साथ एसपी ऑफिस पहुंच कर रविवार को अपने बेटे रितिक सिंह के साथ हुई मारपीट एवं बाद में इसकी शिकायत करने सिदगोड़ा थाना पहुंचने पर थाना परिसर में ही खुद एवं अपने साथ गई अन्य संबंधी महिलाओं के साथ हुई मारपीट की एसपी ऑफिस पहुंच कर शिकायत की. एसपी ऑफिस से उन्हें दोषियों के खिलाफ अवश्य कार्रवाई किये जाने का आश्वासन मिला है.

IMG 20240226 WA0005


बता दें कि हरविंदर कौर के परिवार का विक्की सिंह के साथ पुराना विवाद चला आ रहा है. दोनों परिवारों के विवाद में पहले हुई मारपीट के सिलसिले में हरविंदर कौर के परिजन अभी जेल में बंद हैं, लेकिन इस बीच परिवार की महिलाएं व बच्चे दूसरे पक्ष की धमकियों और गाली-गलौज से परेशान एवं डरे हुए हैं. हरविंदर कौर ने बताया कि रविवार को उनका बेटा सब्जी लाने के लिए बारीडीह बाजार गया था, किन्तु न्यू बारीडीह पेट्रोल पंप के पास विक्की सिंह, मोहित सिंह, मनु सिंह, रोहित सिंह, विशु सिंह, आकाश सिंह एवं उनके अन्य साथियों ने उसे घेर कर पीट दिया. यही नहीं, उन्होंने रितिक के सिर पर बीयर की बोतल मार कर फोड़ दिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया और उसके सिर से रक्तस्राव होने लगा. परिवार वालों को पता चलने पर वे उसे वहां से उठा कर इलाज के लिए टीएमएच ले गये.

IMG 20240102 WA00522


बाद में परिवार की महिलाओं ने सिदगोड़ा थाना पहुंच कर इसकी शिकायत की. लेकिन वहां से लौटते वक्त थाना परिसर में ही दूसरे पक्ष की महिलाओं ने पहुंच कर उनके साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया. उनके अनुसार सिदगोड़ा थाना प्रभारी एवं अन्य थाना कर्मियों ने बीचबचाव कर उन्हें बचाया. उन्होंने कहा कि उनके परिवार का मारपीट करनेवाला जेल में बंद है तथा कोर्ट उसे सजा सुनाएगी, लेकिन उसकी सजा उन्हें क्यों दी जा रही है. उन्होंने बताया कि उनके बच्चे डर के मारे घर में बंद होकर रह गये हैं. उनका स्कूल जाना भी बंद हो गया है. इसी की शिकायत लेकर वे आज एसपी ऑफिस पहुंची हैं, जहां से उन्हें दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन मिला है.

IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756
गजल गायक पंकज उधास का निधन, कैंसर से जंग हार गए सिंगर

गजल गायक पंकज उधास का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है. सिंगर लंबी बीमारी से जूझ रहे रहे थे. सिगर की बेटी ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए उनके निधन की खबर दी है.

स्टेटमेंट में लिखा है- ‘बहुत भारी मन से, हम आपको लंबी बीमारी के चलते 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास के दुखद निधन की जानकारी देते हुए दुखी हैं. पंकज किस बीमारी से जूझ रहे थे इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है.’

IMG 20240102 WA00522

पंकज उधास की मौत आज सुबह 11 बजे मुंबई में हुई. पिछले कुछ समय से वे मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती थे. इसी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली. जानकारी के मुताबिक पंकज उधास को कुछ महीने पहले कैंसर डिटेक्ट हुआ था और वो पिछले कुछ महीने से किसी से मिल नहीं रहे थे. उनका अंतिम संस्कार कल मुंबई में किया जाएगा.

रातोंरात मिली थी शोहरत
पंकज उधास गजल गायिकी की दुनिया में एक बड़ा नाम थे. उन्हें ‘चिट्ठी आई है’ गजल से शोहरत मिली. यह गजल 1986 में रिलीज हुई फिल्म ‘नाम’ में शामिल थी. पंकज ने कई गजलों को अपनी आवाज दी जिनमें ‘ये दिल्लगी’, ‘फिर तेरी कहानी याद आई’, ‘चले तो कट ही जाएगा’ और ‘तेरे बिन’ शामिल है

IMG 20230708 WA00576

इन अवॉर्ड्स से नवाजे गए पंकज
पंकज उधास ने सिंगिंग में अपना लोहा मनवाया और अपनी बेहतरीन आवाज के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया. इनमें पद्मश्री (2006), महाराष्ट्र गौरव अवॉर्ड (2012), फिल्म ‘नाम’ के गीत ‘चिट्ठी आई है’ के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर कैटेगिरी में फिल्मफेयर अवॉर्ड (1988) से नवाजा गया. इसके अलावा उन्हें एल.एस. गाल अवॉर्ड (1985), संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड (2003) और इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन एकेडमी (IIFA) अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया.

IMG 20230802 WA00756
झारखंड में कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा वा सांसद गीता कोडा ने थामा भाजपा का दामन…

चुनाव से पहले झारखंड में कांग्रेस को एक बड़ा झटका मिला है। राज्‍य के पूर्व मुख्‍यमंत्री मधु कोड़ा की पत्‍नी व पश्चिम सिंहभूम जिले की सांसद गीता कोड़ा ने पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया है। इसी के साथ अब वह भाजपा संग जुड़ चुकी हैं। पार्टी में शामिल होने के समारोह में उन्‍होंने बताया कि वह कांग्रेस की रणनीतियों से खुश नहीं थीं।

b59e1068 1278 43a1 805c cb8a7cc94d22

झारखंड में चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका मिला है। राज्‍य के पूर्व मुख्‍यमंत्री मधु कोड़ा की पत्‍नी व पश्चिम सिंहभूम जिले की सांसद गीता कोड़ा ने पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया है। वह अब भाजपा संग जुड़ गई हैं। झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्‍हें पार्टी में शामिल कराया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, वह राज्‍य में कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए गठबंधन से खुश नहीं हैं।

पहले भी हुई थीं बीजेपी में शामिल होने की चर्चाएं

हालांकि, यह कोई पहली दफा नहीं है जब चाईबासा से सांसद गीता कोड़ा के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं सामने आईं। इससे पहले 17 जनवरी को उनके भाजपा में शामिल होने की खबर सामने आई थी। यह भी सुनने में आया था कि वह प्रदेश अध्‍यक्ष बाबूलाल मरांडी से बात कर केंद्रीय नेतृत्‍व से सहमति तक ले चुकी हैं।हालांकि, तब शायद किसी वजह से बात नहीं बन सकी। गौरतलब है कि उनके पति और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा भी पहले भाजपा में रहे हैं। मधु कोड़ा साल 2000 में भाजपा के ही टिकट पर जगन्नाथपुर से विधायक बने थे। भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं संग दोनों के संबंध रहे हैं।

IMG 20240102 WA00522

परिवार को साथ ले चलती कांग्रेस: गीता


आज इस मौके पर गीता कोड़ा ने कहा, जिस तरह से कांग्रेस ने देश को गर्त में डाला है, जिस तरह की उसकी रणनीति है। एक तरफ कहती है कि हम सभी को साथ लेकर चलेंगे, लेकिन असल में सिर्फ अपने परिवार को साथ ले चलती है। वह आगे कहती हैं कि अगर राजनीति का मतलब है जनता की सेवा करना, उनके बीच में रहना, ऐसे में जहां जनता के हित को दरकिनार किया जाता है वहां रहने का कोई मतलब नहीं है।

IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756
राजद ने कभी भी सांप्रदायिक शक्तियों से हाथ नहीं मिलाया : सुधीर कुमार पप्पू

जमशेदपुर : राष्ट्रीय जनता दल ने कभी भी सांप्रदायिक शक्तियों से हाथ नहीं मिलाया और सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ पार्टी की लड़ाई जारी है। जबकि भारतीय जनता पार्टी बहुत पहले से राजद के खिलाफ अभियान चला कर रखी है। अटल बिहारी वाजपेई के जमाने से राजद सांप्रदायिकता के खिलाफ आवाज उठाते रहे है, यही लालू प्रसाद यादव की पहचान रही है। तत्कालीन प्रधानमंत्री वाजपेई ने लालू को टक्कर देने के लिए नीतीश कुमार को मोहरा बनाया था आज वही प्रकरण फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोहरा रहे हैं फिर नीतीश कुमार को मोहरा बनाया जा रहा है और नीतीश कुमार को भी मोहरा बनने में आनंद आ रहा है।

IMG 20240102 WA00522

भाजपा जानती है वह अकेले लालू प्रसाद यादव का मुकाबला नहीं कर सकती यह ताकत नरेंद्र मोदी में नहीं है फिर एक मोहरे की तलाश भाजपा को है जो बीच-बीच में मिल जाता है। नीतीश कुमार को कुर्सी प्यारी है और उनका कोई नीति सिद्धांत नहीं है इसीलिए वे कभी राजद के साथ तो कभी बीजेपी के साथ गले मिल जाते हैं। नीतीश कुमार के राजनीतिक जीवन का यह अंतिम पड़ाव है बिहार की जनता कभी भी सांप्रदायिक शक्तियों को बर्दाश्त नहीं करती है। कर्पूरी ठाकुर से लेकर लालू प्रसाद यादव तक सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करने वाले और भी बहुत से नेता है जिन्हें सांप्रदायिकता पसंद नहीं है। राजद अपने नीति सिद्धांत पर कायम है।

IMG 20230708 WA00576

केंद्र की सत्ता में आने के बाद भाजपा ने लालू प्रसाद यादव के पीछे हाथ धोकर पड़ गया ताकि लालू को कमजोर किया जा सके लेकिन लालू ने हार नहीं मानी और सांप्रदायिकता के खिलाफ सामाजिक न्याय का झंडा बुलंद करते रहे। अधिवक्ता व सामाजिक न्याय के चिंतक सुधीर कुमार पप्पू ने उक्त बातें कही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल की भूल थी कि पार्टी ने नीतीश कुमार पर विश्वास किया और नीतीश कुमार विश्वास घाती बन गए। बिहार की जनता सामाजिक न्याय के साथ है इस बार इसका अंदाजा भाजपा और जदयू को लग जाएगा।

IMG 20230802 WA00756
‘सनातन पर विपक्ष कर रहा ढोंग’, भाजपा ने कहा- संदेशखाली की हिंसा जीता जागता उदाहरण

पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और तमिलनाडु में हिंदुओं को कथित तौर पर निशाना और उन पर हमला किए जाने को लेकर भाजपा ने विपक्षी दलों पर हमला बोला है। भाजपा ने कहा कि विपक्ष सनातन धर्म की उन्मूलन की बात करता है, लेकिन कई राज्यों में हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है, जो दिखाता है कि उनका दावा गलत है।

भाजपा ने यह भी आरोप लगया कि हिंदुओं पर हमला एक अभियान के तहत किया जा रहा है।

IMG 20240102 WA00521

सुधांशु त्रिवेदी ने टीएमसी पर बोला जमकर हमला

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने उनकी पार्टी के नेताओं को हिंसाग्रस्त संदेशखाली का दौरा करने की अनुमति नहीं देने और स्थानीय टीएमसी नेता शाजहान शेख को गिरफ्तार नहीं करने के लिए तृणमूल कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि संदेशखाली में कुछ महिलाओं ने शाजहान शेख पर जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न में शामिल टीएमसी सदस्यों का एक गिरोह चलाने का आरोप लगाया है।

तथाकथित ‘धर्मनिरपेक्ष दल’ साधे हुए हैं चुप्पी

भाजपा नेता ने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि हिंसाग्रस्त संदेशखाली पर तथाकथित ‘धर्मनिरपेक्ष दल’ चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यही धर्मनिरपेक्ष दल महिलाओं की शिकायतों को अपनी वोट-बैंक की राजनीति के खिलाफ मानते हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है और महिला अधिकारों के स्वघोषित चैंपियन इस मामले में अभी भी चुप्पी साधे हुए हैं।

IMG 20230708 WA00575

सनातन के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान

सुधांशु त्रिवेदी ने कर्नाटक में पारित एक नए कानून का हवाला देते हुए कहा कि राज्य सरकार उन मंदिरों की आय का 10 प्रतिशत एकत्र करेगी जिनका राजस्व 1 करोड़ रुपये से अधिक है और संदेशखाली घटना ये सभी इशारा कर रहे हैं कि विपक्षी पार्टियां सनातन धर्म का उन्मूलन के नाम पर सिर्फ हिंदुओं के खिलाफ अभियान चला रही हैं।

IMG 20230802 WA00755
नाली बनी ही नहीं और लग गयाशिलापट, भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा – बन्ना गुप्ता और सुरेश यादव की जुगल जोड़ी के कारण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है मानगो

जमशेदपुर : मानगो बालीगुमा बगान एरिया में लगभग साढ़े पांच लाख रुपए की लागत से बन रही नाली का स्थल परिवर्तन संवेदक और अभियंता के द्वारा स्थानीय लोगों को अंधेरे में रखकर कर दिया गया। मानगो नगर निगम के द्वारा बालिगुमा बगान एरिया में संजय भुइंया के घर से सुरेंद्र सिंह के घर तक चार सौ फीट नाली पास हुई थीं, मानगो नगर निगम के संवेदक ने उपरोक्त नाली का निर्माण दूसरी जगह में करवा दिया। जब निर्माण कार्य चल रहा था तब संवेदक और अभियंता ने स्थानीय लोगों को बताया था कि जिस स्थान में नाली बनाई जा रही है वहीं नाली पास की गई है। आपके गली की नाली बाद में पास कर बनवा दी जाएगी।

IMG 20240223 WA0023 1

मामला उस वक्त बिगड़ गया जब मध्य रात्रि को मानगो नगर निगम के अभियंता ने संवेदक से मिली भगत कर जिस स्थान में नाली बनी ही नहीं वहां शीलापट लगा दिया। स्थानीय लोगों का कहना है घरों का गंदा पानी सड़क में कई वर्षों से बह रहा है, लोग नरकीय जीवन जीने में विवश हैं। जहां नाली की आवश्यकता है वहां नाली नहीं बनाकर क्षणिक लाभ हेतु अभियंता और संवेदक की मिली भगत के कारण नाली दूसरे स्थान में बना दी गई। जहां नाली बनी ही नहीं वहां शिलापट मध्य रात्रि में लगा दिया गया जिससे लोगों में काफी आक्रोश है।

IMG 20240102 WA00521

जिस स्थान में नाली का निर्माण होना था वहां दैनिक मजदूरी करने वाले लोग अधिकांश संख्या में रहते हैं। लोगों को अब इस बात का भय सता रहा है कि शिलापट लग गई और नाली बना ही नहीं, अब फिर लोगों को नरकीय जीवन जीना पड़ेगा। नाली का घोटाला होते देख स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को मौके में बुलाकर यथा स्थिति से अवगत कराया। मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने बताया कि भ्रष्टाचार की गंगोत्री मानगो नगर निगम बन गई है मानगो नगर निगम के उप विकास आयुक्त सुरेश यादव एवं झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की जुगल जोड़ी का कमाल है की मध्य रात्रि में बिना नाली निर्माण कराए शीलापट लगाया गया। मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा पूरे मामले की जानकारी नगर विकास विभाग के सचिव को दी जाएगी। इसके साथ ही संबंधित अभियंता के ऊपर सरकारी राशि का बंदर बाट करने का मुकदमा स्थानीय थाने दर्ज किया जाएगा।

मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह, किशोर भुइंया,तपस्या सिंह, नंदू प्रसाद, महाबीर भुइंया, मनोहर भुइंया, विष्णु भुइंया, अजय सिंह, रामनाथ भुइंया, अनिल प्रसाद, सुनीता झा,राहुल कुमार, सावित्री देवी, गुलाबी देवी, रंजीत भुइंया सहितद सभी बस्तीवासी मौके में उपस्थित थे ।

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
जन विश्वास यात्रा में जननायक बनकर उभरे हैं तेजस्वी : सुधीर कुमार पप्पू

जमशेदपुर : बिहार में जन विश्वास यात्रा में पूर्व उपमुख्यमंत्री व राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव जननायक बनकर उभरे है। यात्रा जहां से भी गुजर रही है लोगों का जन सैलाब नजर आ रहा है। बिहार की जनता को तेजस्वी प्रसाद यादव से काफी उम्मीद है। इतना विशाल जन सैलाब देखकर राजनीतिक जानकारों को भी सोचने पर विवश कर दिया है। आगामी लोकसभा और बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव का जलवा दिखाई देगा।

IMG 20240102 WA00521


बिहार में भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यु का समय समाप्त हो गया है। जाने माने समाजवादी चिंतक व अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने उक्त बातें कही है। आगे कहां है कि तेजस्वी यादव को बिहार की करोड़ों जनता का प्यार और स्नेह मिल रहा है। जन विश्वास यात्रा में अपार जब सैलाब को देखकर भाजपा और जदयू नेताओं की नींद उड़ गई है। लालू यादव के बाद तेजस्वी यादव को भी लोगों ने गरीबों का मसीहा बना दिया है।

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
पेवर्स ब्लॉक सड़क का भूमि पूजन हुआ, लोगों ने विधायक का किया धन्यवाद
IMG 20240223 WA0020

जमशेदपुर : आज टेल्को स्थित मनिफीट शर्मा बागान में भारतीय जनतंत्र मोर्चा के द्वारा विधायक सरयू राय के सौजन्य से अनुशंशा की गई पेवर्स ब्लॉक सड़क का भूमि पूजन किया गया तथा बस्ती वासियों ने विधायक जी की अनुशंशा से खुश होकर विधायक को जनता की ओर से धन्यवाद किया है। शर्मा बागान निवासी राकेश कुमार ने बताया की बीते कई दिनों से यह रोड बहुत खराब था, बड़े – बड़े गड्ढे हो गए थे और रोड में पानी जमा रहता था।

IMG 20240102 WA00521

उन्होंने बताया कि पानी जमने के कारण लोगों को बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता था। बरसात के समय में बहुत दिक्कत होती थी और आज यह रोड में पेवर्स ब्लॉक माननीय विधायक श्री सरयू राय जी के द्वारा जो काम कराया जा रहा है इसमें हम सब बस्तीवासी उनको तहे दिल से धन्यवाद देते हैं। इस अवसर पर भारतीय जनतंत्र मोर्चा के क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष विनोद राय, नवीन कुमार समारू, करनदीप सिंह, मुन्ना देवी , सुमित और अन्य उपस्थित थे।

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
error: Content is protected !!