एक नई सोच, एक नई धारा

1001809144
सरायकेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां पुलिस ने दुर्गा पूजा के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ रखा है. इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर नीमडीह थाना क्षेत्र से पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब और अन्य सामान बरामद किया है.

थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी ने बताया कि शराब के अवैध कारोबार के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. सरायकेला-खरसावां पुलिस ने दुर्गा पूजा के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ रखा है. इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के दिशानिर्देश पर नीमडीह थाना पुलिस तेतलो गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब और उसे बनाने का सामान बरामद किया है.

1001809144

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निरंजन गोराई और प्रकाश कुमार गुप्ता के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. नीमडीह थाना प्रभारी संतन कुमार तिवारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान नकली अंग्रेजी शराब की बोतलें, लगभग 100 लीटर स्पिरिट, नकली शराब बनाने के लिए उपयोग होने वाले विभिन्न ब्रांड के लेबल, स्टिकर, बोतल के ढक्कन, झारखंड सरकार का लोगो और क्यूआर कोड वाले स्टिकर जब्त किए हैं.

1001809145
मौर्या एक्सप्रेस ट्रेन से दो गांजा तस्कर गिरफ्तार
1001809145

रांची जिले के हटिया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की टीम ने मौर्या एक्सप्रेस ट्रेन से दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्करों के पास से 14 पैकेट में कुल 30 किलो मादक पदार्थ बरामद किये गये हैं. दूसरी ओर हटिया स्टेशन पर आरपीएफ की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और रांची की डीएमएफटी टीम ने संयुक्त अभियान चलाया. इस दौरान एक नाबालिग लड़के को मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया और तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया.

1001809412 scaled
उपायुक्त ने पीएम आवास योजना (शहरी) के घटक-3 के तहत बिरसानगर में बन रही किफायती आवास परियोजना का किया निरीक्षण

जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा बिरसानगर में पीएम आवास योजना (शहरी) के घटक-3 के तहत बनाए जा रहे बहुमंजिला भवन का उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने निरीक्षण किया । निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने निर्माणाधीन दो टॉवर में निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति तथा स्थल पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की । इस योजना के तहत निर्माणाधीन दो टॉवरों में लगभग 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। उपायुक्त ने संवेदकों को निर्देशित किया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर शेष कार्य पूर्ण किया जाए ताकि लाभुकों को शीघ्र ही आवास उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि यह परियोजना शहरी गरीब परिवारों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है और इसमें किसी भी प्रकार से अब विलंब नहीं हो।

1001809410

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने निर्माण स्थल पर मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, कार्य के दौरान सुरक्षात्मक मानकों का पालन करने तथा न्यूनतम मजदूरी भुगतान नियमित रूप से करने का निर्देश संवेदकों को दिया। साथ ही उन्होंने बिजली, पेयजल, ड्रेनेज, एवं पहुंच पथ जैसी मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि लाभुकों के शिफ्टिंग के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए अग्रिम रूप से सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार जिला प्रशासन की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि हर योग्य लाभुक को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक आवास मिले, जिससे उनके जीवनस्तर में सुधार हो। मौके पर उप नगर आयुक्त जेएनएसी श्री कृष्ण कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री चंद्रजीत सिंह, कार्यपाल अभियंता श्री दीपक सहाय व अन्य तकनीकी पदाधिकारी एवं संवेदक उपस्थित थे।

1001809412
1001809185
दुर्गापूजा के मद्देनजर उपायुक्त ने स्वर्णरेखा एवं खरकई नदी के विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण, प्रतिमा विसर्जन को लेकर घाटों में आवश्यक तैयारियों को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जमशेदपुर : दुर्गापूजा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने शहर क्षेत्र में स्वर्णरेखा एवं खरकई नदी के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान सिटी एसपी श्री कुमार शिवाशीष, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री भगीरथ प्रसाद व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में भोजपुर घाट, सुवर्णरेखा घाट, पांडेय घाट, नया पुल घाट, दोमुहानी घाट, सती घाट, सब स्टेशन घाट, बेली बोधनवाला घाट तथा बड़ौदा घाट का स्थल निरीक्षण कर प्रशासनिक इंतजामों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने नगर निकाय एवं जुस्को प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि विसर्जन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु घाटों तक जाने वाले पहुंच पथों का मरम्मतीकरण, घाट पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, तथा सुरक्षा मानकों की समय पर पूर्ति सुनिश्चित की जाए।

1001809185

उपायुक्त द्वारा घाटों पर बैरिकेडिंग करने का निर्देश दिया गया ताकि किसी भी प्रकार के दुर्घटना की संभावना को न्यूनतम किया जा सके। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने गोताखोर एवं आपदा प्रबंधन टीमों को विसर्जन के दौरान अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन द्वारा विसर्जन के समय विधि-व्यवस्था की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जाएगी। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि विसर्जन के दौरान सभी सुरक्षा उपायों को मूर्त रूप दिया जाए और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की भी विशेष भूमिका होगी।

मौके पर उप नगर आयुक्त जेएनएसी श्री कृष्ण कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री धनंजय, एसडीएम धालभूम श्री चंद्रजीत सिंह, बीडीओ जमशेदपुर सदर श्री सुमित प्रकाश तथा अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

1001809188
1001809151
बागबेड़ा : आपसी रंजिश के चलते गोलीबारी, गुप्तांग में लगी युवक को गोली, अस्पताल में इलाजरत

बागबेड़ा थाना अंतर्गत गांधीनगर के पास सोमवार शाम को सनसनीखेज घटना घटित हुई, जब बादल नामक अपराधी ने पोपो मुंडा नाम के युवक पर फायरिंग कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पोपो मुंडा अपने घर पर आराम कर रहा था कि अचानक बादल वहां पहुंचा और अकारण फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में पोपो मुंडा के गुप्तांग में दो गोली लगीं। गोली चलने के साथ ही पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में घायल पोपो को टाटा मेमोरियल अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।

1001809151

प्रत्यक्षदर्शी गुड़िया ने बताया कि बादल नामक युवक ने पोपो मुंडा पर दो राउंड फायर किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना पुलिस के साथ-साथ विधि व्यवस्था डीएसपी तौकीर आलम घटनास्थल पर पहुंचे। डीएसपी ने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान घटना स्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह मामला आपसी रंजिश का मामला माना जा रहा है। गोली चलाने वाले युवक की पहचान भी पुलिस ने कर ली है।

डीएसपी तौकीर आलम ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है और हर पहलू पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस वारदात ने गांधीनगर क्षेत्र में सनसनी मचा दी है, और स्थानीय लोग तनाव में हैं। पुलिस लगातार इस मामले की पड़ताल कर रही है ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके। घटना की गंभीरता को देखते हुए आसपास के इलाके में पुलिस बल को तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

1001797273 1
सीजीएल पेपर लीक स्कैम : झारखंड हाईकोर्ट में हंगामा, अगली सुनवाई 15 अक्टूबर

रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले में झारखंड हाईकोर्ट में लंबी सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने याचिकाकर्ताओं और सरकारी पक्ष की दलीलें विस्तार से सुनीं। अदालत ने स्पष्ट किया कि जब तक पूरे मामले की सुनवाई पूरी नहीं होती, तब तक JSSC CGL परीक्षा परिणाम पर रोक जारी रहेगी। अगली सुनवाई की तारीख 15 अक्टूबर तय की गई है।

1001797273 1

याचिकाकर्ताओं ने दलील दी कि परीक्षा में गड़बड़ी हुई है और उनके पास पेपर लीक के पुख्ता सबूत मौजूद हैं। उन्होंने मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराने की मांग की।

वहीं, राज्य सरकार और JSSC की ओर से पेश वकीलों ने इस दावे को खारिज किया। सरकारी पक्ष ने अदालत को बताया कि परीक्षा 22 तारीख को हुई थी, जबकि याचिकाकर्ता द्वारा प्रस्तुत फोटो और सबूत 23 तारीख के हैं। ऐसे में उनका दावा संदिग्ध है। साथ ही, सरकार ने यह भी कहा कि याचिकाकर्ता कोई ठोस साक्ष्य पेश नहीं कर पाए हैं।

मुख्य बिंदु:

JSSC CGL पेपर लीक मामले पर हाईकोर्ट में लंबी बहस

याचिकाकर्ताओं ने CBI जांच की मांग की

सरकार ने सबूतों की साख पर सवाल उठाए

रिजल्ट पर रोक बनी हुई है

अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी

कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि यह मामला JSSC की साख और परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता से जुड़ा है। अदालत का फैसला राज्य की भर्ती प्रक्रिया और भविष्य की परीक्षाओं पर गहरा असर डाल सकता है। हजारों अभ्यर्थी फिलहाल फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

1001808559
झारखंड, बंगाल और ओडिशा में होगा जोरदार रेल रोको आंदोलन, आदिवासी संगठनों का विरोध,

रांची: झारखंड में कुर्मी-आदिवासी विवाद के चलते 20 सितंबर को राज्य में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो सकती है। कुर्मी समुदाय अपनी लंबे समय से चली आ रही जनजातीय दर्जा (Scheduled Tribe Status) की मांग को लेकर राज्यव्यापी रेल रोको आंदोलन की तैयारी कर रहा है, जबकि आदिवासी संगठनों ने उसी दिन विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है।

कुर्मी नेताओं का कहना है कि ऐतिहासिक और सामाजिक आधार पर उनकी मांग न्यायसंगत है। इसी वजह से उन्होंने 20 सितंबर को रेल रोको आंदोलन बुलाया है। दूसरी ओर, आदिवासी संगठन इसे तर्कहीन बताते हुए आगाह कर रहे हैं कि यदि कुर्मी समुदाय को जनजातीय दर्जा मिल गया तो वास्तविक आदिवासी समुदाय के अधिकार और आरक्षण प्रभावित होंगे।

1001808559

आदिवासी विरोध आंदोलन का नेतृत्व लक्ष्मी नारायण मुंडा करेंगे। इसमें झारखंड के अलावा उड़ीसा, छत्तीसगढ़, बिहार और पश्चिम बंगाल से भी बड़े आदिवासी नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। आदिवासी संगठन राज्यपाल संतोष गंगवार को ज्ञापन सौंपकर अपने दावों के समर्थन में साक्ष्य प्रस्तुत करेंगे और कुर्मी समुदाय की मांग को अनुचित साबित करने का प्रयास करेंगे।

विशेषज्ञों का कहना है कि कुर्मी और आदिवासी संगठनों के आमने-सामने आने से राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। 20 सितंबर को दोनों विरोध-प्रदर्शन के बीच शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता होगी।

1001804828
सोनारी लूटकांड का मुख्य साजिशकर्ता सहित कई गिरफ्तार, जाने कैसे रची गई थी साजिश

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के डिस्पेंसरी रोड स्थित वर्धमान ज्वेलर्स में तीन सितंबर को हुई हथियारबंद लूट का पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है. इस मामले में अब तक तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस ने हरिहरगंज थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में की गई संयुक्त छापेमारी के दौरान पलामू से घटना में उपयोग की गई कार बरामद की है. गिरफ्तार मुख्य आरोपी सूरज गुप्ता हरिहरगंज का निवासी है, जो पेशे से वाहन चालक है. पुलिस पूछताछ में सूरज ने बताया कि घटना के दिन वह इनोवा कार में बैठकर सभी लुटेरों को चांडिल से रांची की तरफ ले जा रहा था. सूरज गुप्ता ने पुलिस को बताया कि तीन सितंबर को तीन बाइक पर सवार होकर गिरोह के सभी सदस्य जमशेदपुर पहुंचे थे. वर्धमान ज्वेलर्स से पांच चेन की डकैती करने के बाद चार लोग चांडिल के काठजोड़ गांव के पास पहुंचे, जहां सूरज पहले से कार लेकर खड़ा था.

1001804828

डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद चारों लुटेरे सूरज की कार में बैठकर रांची की दिशा में भाग गए. इसके बाद सभी अलग-अलग स्थानों की ओर चले गए. दोनों बाइकें चोरी की निकलीं एक रांची और दूसरी गढ़वा से. साथ ही इन पर फर्जी नंबर प्लेट भी लगी थी. घटना के करीब तीन घंटे बाद ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दो पल्सर बाइक काठजोड़ गांव स्थित एक तालाब से बरामद की.

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के डिस्पेंसरी रोड स्थित वर्धमान ज्वेलर्स में तीन सितंबर को हुई हथियारबंद लूट का पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है. इस मामले में अब तक तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस ने हरिहरगंज थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में की गई संयुक्त छापेमारी के दौरान पलामू से घटना में उपयोग की गई कार बरामद की है. गिरफ्तार मुख्य आरोपी सूरज गुप्ता हरिहरगंज का निवासी है, जो पेशे से वाहन चालक है. पुलिस पूछताछ में सूरज ने बताया कि घटना के दिन वह इनोवा कार में बैठकर सभी लुटेरों को चांडिल से रांची की तरफ ले जा रहा था. सूरज गुप्ता ने पुलिस को बताया कि तीन सितंबर को तीन बाइक पर सवार होकर गिरोह के सभी सदस्य जमशेदपुर पहुंचे थे. वर्धमान ज्वेलर्स से पांच चेन की डकैती करने के बाद चार लोग चांडिल के काठजोड़ गांव के पास पहुंचे, जहां सूरज पहले से कार लेकर खड़ा था. (नीचे भी पढ़ें)

डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद चारों लुटेरे सूरज की कार में बैठकर रांची की दिशा में भाग गए. इसके बाद सभी अलग-अलग स्थानों की ओर चले गए. दोनों बाइकें चोरी की निकलीं एक रांची और दूसरी गढ़वा से. साथ ही इन पर फर्जी नंबर प्लेट भी लगी थी. घटना के करीब तीन घंटे बाद ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने दो पल्सर बाइक काठजोड़ गांव स्थित एक तालाब से बरामद की. (नीचे भी पढ़ें)

1001804829

पुलिस की जांच से यह खुलासा हुआ है कि यह डकैती बिहार के धीरज मिश्रा गैंग ने अंजाम दी थी. यह गैंग आभूषण दुकानों को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर लूटपाट करता है. बिहार के आरा में तनिष्क आभूषण शोरूम से 25 करोड़ रुपए की डकैती करने के बाद यह गिरोह पूरे बिहार में खतरनाक माना जा रहा है. धीरज मिश्रा फिलहाल फरार है, जबकि उसकी गिरफ्तारी के लिए बिहार पुलिस ने व्यापक तलाश अभियान शुरू कर रखा है.

जमशेदपुर पुलिस ने भी उसके कई ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन फिलहाल सफलता नहीं मिली. गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में यह भी स्वीकार किया कि वर्धमान ज्वेलर्स की रेकी वे कई दिनों से कर रहे थे. रेकी के दौरान उन्हें जानकारी मिली थी कि महीने की शुरुआत में इस दुकान में सोने की भरमार रहती है. इसी सूचना के आधार पर 3 सितंबर को योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस की दो टीमें फिलहाल बिहार के औरंगाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी कर पूरी गिरोह की तलाश में जुटी हुई हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर न्याय के कटघरे में लाया जाएगा.

1001804817
शहर में अपराधियों का बोलबाला, दिनदहाड़े कारोबारी के अपार्टमेंट में चोरी, लाखों के जेवरात सहित नगद ले उड़े चोर

जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत महेंद्र अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 203 निवासी कारोबारी ऋषभ सिंह के फ्लैट में बुधवार को दिनदहाड़े चोरी की घटना से सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि चोरों ने नगदी और जेवरात सहित 10 लख रुपए की चपत लगाई है. घटना की जानकारी देते हुए कारोबारी ऋषभ सिंह ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा के मौके पर अपने वर्कशॉप में परिवार सहित पूजा- अर्चना करने गया था.

1001804817

लौटने पर पाया कि घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और अंदर की चार अलमारियों के ताले भी टूटे पड़े हैं. जांच करने पर पता चला कि करीब 8 लाख के जेवरात और 2 लाख नगदी गायब हैं. उधर घटना की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है.

1001804786
1001804428
जाति प्रमाण पत्र चालू कराने की मांग को लेकर मंत्री चमरा लिंडा से मिले प्रतिनिधिमंडल

जमशेदपुर : अनुसूचित जाति समन्वय समिति जमशेदपुर महानगर के एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड सरकार के अनुसूचित एवं जनजातीय मंत्री चमरा लिंडा और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे से रांची स्थित उनके आवास पर मुलाकात कर जाति प्रमाण पत्र निर्गमन में आ रही बाधाओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।

1001804428

बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल सारंगी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधियों ने बताया जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने की प्रक्रिया लंबे समय से बाधित है, जिससे समाज के लोगों को कई योजनाओं और शैक्षणिक लाभों से वंचित होना पढ़ रहा है।
दोनों मंत्रियों ने प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया है कि वे इस मुद्दे को आगामी विधानसभा सत्र में उठाएंगे और जल्द से जल्द इसका समाधान सुनिश्चित करेंगे। जिसमें मुख्य रूप से तुरी समाज के मनीष कुमार प्रसाद, मुखी समाज जुगल मुखी, रजक समाज बिमल रजक , ताराचंद, राम पालक चौधरी, गौरी देवी, अरमान ,राजू, विजय आदि मौजूद रहे।

1001804431
error: Content is protected !!