एक नई सोच, एक नई धारा

1002009341 scaled
घाटशिला विधानसभा उप चुनाव 2025: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतगणना दलों के प्रशिक्षण सत्र को किया संबोधित, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

14 नवम्बर को को-ऑपरेटिव कॉलेज में 15 टेबल पर 20 राउंड में होगी मतगणना

1002009341

घाटशिला विधानसभा उप निर्वाचन 2025 की मतगणना की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी ने महिला विश्वविद्यालय, जमशेदपुर में संचालित मतगणना दलों के प्रशिक्षण सत्र को संबोधित किया। प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है।प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतगणना पर्यवेक्षकों को ईवीएम की सील की जांच, काउंटिंग प्रक्रिया की निगरानी और परिणाम पत्रक के बारे में जानकारी दी गयी वहीं मतगणना सहायक को नियंत्रण इकाई से परिणाम पढ़ने, डेटा दर्ज करने और फॉर्म भरने का कार्य तथा माइक्रो ऑब्जर्वर को निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशानुसार पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक राउंड में कड़ी निगरानी रखने के संबंध में दिशा निर्देश दिया गया। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (ARO) प्रत्येक हॉल में समग्र समन्वयक की भूमिका निभाएंगे और किसी भी तकनीकी या प्रक्रिया संबंधी समस्या का समाधान करेंगे। मतगणना के दौरान वीवीपैट पर्चियों की गणना भी निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार की जाएगी।

1002009176

जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि मतगणना प्रक्रिया निर्वाचन की विश्वसनीयता का सबसे महत्वपूर्ण चरण है। प्रत्येक कर्मी को आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करना होगा। निष्पक्षता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही नहीं हो। उन्होंने यह भी बताया कि मतगणना केंद्र पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है, प्रवेश केवल अधिकृत पासधारी व्यक्तियों को ही मिलेगा और संपूर्ण प्रक्रिया सीसीटीवी निगरानी में होगी। मतगणना कार्य 14 नवम्बर 2025 को होगा, कुल 15 टेबल पर 20 राउंड में मतगणना की जाएगी

1002009185
बिहार चुनाव के बाद स्कूल कैंपस में VVPAT पर्चियां मिलते ही मचा हड़कंप

बिहार : मोतिहारी के सुगौली नगर के अमीर खां टोला वार्ड संख्या 12 स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, निमूई (Sugauli) में बुधवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्कूल की रसोइया ने मतदान कक्ष का दरवाजा खोला तो सैकड़ों की संख्या में VVPAT की पर्चियां जमीन पर बिखरी हुई मिलीं.
दरअसल, इसी विद्यालय में दूसरे चरण का विधानसभा चुनाव संपन्न हुआ था. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग स्कूल परिसर में जुट गए. वहीं कई उम्मीदवार मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए, उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

1002009185

सूचना मिलते ही सदर एसडीओ श्वेता भारती घटनास्थल पर पहुंचीं और पर्चियों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. उन्होंने कहा, “प्राथमिक जांच में ये मॉक पोल की पर्चियां लगती हैं, लेकिन हम इसकी पूरी जांच कर रहे हैं. सभी प्रत्याशियों को बुलाया गया है और पर्चियों की संख्या की भी पुष्टि कर ली गई है.” जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार श्याम किशोर चौधरी और बीएसपी के प्रत्याशी जुफकार आलम ने भी मौके पर पहुंचकर नाराजगी जताई और निष्पक्ष जांच की मांग की.

फिलहाल प्रशासन ने पूरे स्कूल परिसर को सील कर दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है. जिले के डीएम ने भी पूरे प्रकरण की जांच के आदेश जारी किए हैं. अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि जांच में आखिर सच्चाई क्या निकलती है- यह लापरवाही थी या किसी बड़ी गड़बड़ी का संकेत?

1002009219
मांगुर राजकीय मछली घोषित, सिपाही भर्ती में भी बदलाव, जाने कैबिनेट बैठक में और क्या हुआ मंजूर

रांची : झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इससे संबंधित औपबंधिक कार्यक्रम को मंजूरी दी गई। कैबिनेट की बैठक में राज्य के 24 जिलों में स्थित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में विज्ञान और गणित विषयों के लिए एक-एक प्रयोगशाला (लैब) स्थापित की जाएगी। प्रत्येक लैब पर करीब 20 लाख खर्च होंगे।

1002009219

देवघर में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड पर लगभग 113 करोड़ रुपए की लागत से एक 4-स्टार होटल का निर्माण किया जाएगा। नेतरहाट आवासीय विद्यालय के शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। एक अन्य प्रस्ताव में 24 शिक्षकों और कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति के प्रस्ताव को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की सिफारिशों पर, अब देसी मांगुर मछली को झारखंड के लिए राजकीय मछली (स्टेट फीस) घोषित किया गया है, जैसा कि अन्य राज्यों में होता है।
सिपाही नियुक्ति की नियमावली में संशोधन किया गया है। अब शारीरिक दक्षता परीक्षा में पुरुषों के लिए 1600 मीटर की दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी, जबकि महिलाओं के लिए यही दूरी 10 मिनट में तय करनी होगी। पुरानी नियमावली में पुरुषों के लिए 8 किमी और महिलाओं के लिए 4 किमी की लंबी दौड़ निर्धारित थी।

कैबिनेट ने ई-साक्ष्य और ई-समन से संबंधित मॉडल गाइडलाइंस को भी मंजूरी दी, साथ ही पथ निर्माण विभाग के कई अन्य प्रस्तावों को भी हरी झंडी दी गई। बैठक में लातेहार जिले के चंदवा में 147 एकड़ जमीन हिंडाल्को को उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

1002009325
तेज रफ्तार स्कूटी के टक्कर से वृद्ध की मौत, स्कूटी सवार सहित तीन गंभीर रूप से घायल, मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

कोलाबीरा : आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग पर गम्हरिया थाना अंतर्गत सालडीह मोड़ के पास बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तेज रफ्तार स्कूटी ने सड़क पार कर रहे दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार दो युवक और एक अन्य राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए.

1002009325

सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की. घायलों को त्वरित उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. मृतक वृद्ध की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है. पुलिस उनके पहचान के प्रयास में लगी हुई है तथा परिजनों की तलाश जारी है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र में आक्रोश की स्थिति बनी हुई है.
पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है और स्कूटी सवार युवकों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.

1002009305
स्वर्णपुर में आंगनबाड़ी बनाये जाने के चिह्नित जमीन को जबरनकब्जा करने का प्रयास

सीनी : मोहितपुर पंचायत अंतर्गत स्वर्णपुर वार्ड में वार्ड सदस्य रेखा मुखी के आवास के समीप स्वर्णपुर ग्रामवासी द्वारा गैरमजरूवा जमीन पर प्रस्तावित आंगनबाड़ी बनाये जानेवाले चिह्नित किये जमीन को असामाजिक तत्वों द्वारा जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। ज्ञात हो कि पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी पारूल सिंह स्वर्णपुर वार्ड के दौरे के क्रम आश्वासन दिया था कि स्वर्णपुर वार्ड में 0 से 3 वर्ष के 70 बच्चों की संख्या के आधार पर बहुत जल्द आंगनबाड़ी केंद्र बनाये जायेंगे। उनका स्थानांतरण आदित्यपुर हो जाने से अब तक आंगनबाड़ी केंद्र नहीं बन पाई।

1002009307

इधर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र बनाये जाने वाले प्रस्तावित जमीन को जबरन कब्जा करने के नीयत से कभी ईंट जोड़ाई तो कभी मुरूम डाला जा रहा है। इसकी सूचना पूर्व में अंचलाधिकारी सरायकेला को दी गई थी, त्वरित संज्ञान में लेते हुए नोटिस जारी कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए असमाजिक तत्वों को ईंट एवं अन्य सामग्री हटा लेने की सख्त हिदायत दी गई थी। इधर इस मामले को लेकर स्वर्णपुर ग्रामीणों में भी काफी रोष व्याप्त है जो कभी भी उग्र रूप ले सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे असमाजिक तत्वों को गांवों से बाहर करने का फरमान जारी करेंगे। स्वर्णपुर वार्ड के निवासीयों ने उपायुक्त नितिन कुमार सिंह एवं आरक्षी अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत से आग्रह किया है कि इस ज्वलंत मुद्दे पर हस्तक्षेप कर स्वर्णपुर वार्ड में आंगनबाड़ी बनाये जाने में सहयोग प्रदान करें।

1002009305
1002005406
घाटशिला में EVM के साथ फोटो खींचना पड़ा महंगा — दो बीजेपी नेताओं पर एफआईआर दर्ज!

घाटशिला उपचुनाव के दौरान मतदान की गोपनीयता भंग करने का गंभीर मामला सामने आया है। प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो भाजपा समर्थकों विमल किशोर बैठा और मनी मोहंती पर एफआईआर दर्ज कराई है।

1002005406

दोनों पर आरोप है कि उन्होंने मतदान केंद्र के अंदर EVM मशीन में वोट डालते समय फोटो खींची और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी।
जैसे ही तस्वीरें वायरल हुईं, फ्लाइंग स्क्वॉड टीम (FST) हरकत में आई। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि दोनों भाजपा से जुड़े हुए हैं। प्रशासनिक निर्देश पर घाटशिला थाना में मामला दर्ज किया गया है।

विमल किशोर बैठा ने पोस्ट में लिखा था — “घाटशिला की जनता ने शुरुआत कर दी है, इस बार कमल खिलेगा।”
वहीं मनी मोहंती ने लिखा — “पहले मतदान, फिर जलपान — वोट कमल को।”
दोनों ने भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के समर्थन में खुले तौर पर मतदान की अपील की थी।

📜 चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार, मतदान कक्ष के अंदर फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी पूरी तरह प्रतिबंधित है। यह मतदान की गोपनीयता का उल्लंघन और आचार संहिता का गंभीर अपराध माना जाता है।

प्रशासन का सख्त संदेश:
“चुनाव प्रक्रिया की पवित्रता के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में यदि किसी ने मतदान केंद्र की गोपनीयता भंग की, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

1024px Supreme Court of India 01
इसे तुरंत रिहा करो…’, निठारी हत्याकांड में ‘सुप्रीम’ आदेश; 18 साल बाद जेल से बाहर होगा सुरेंद्र कोली

सुप्रीम कोर्ट ने निठारी हत्याकांड के अंतिम मामले में सुरेंद्र कोली की सजा रद कर दी और तत्काल रिहाई का आदेश दिया। कोली को पहले अन्य मामलों में बरी किया जा चुका था। न्यायालय ने कोली की उस याचिका को स्वीकार किया जिसमें उसने अपनी सजा को चुनौती दी थी। यह मामला 2006 में नोएडा में बच्चों के कंकाल मिलने के बाद सामने आया था, जिसमें कोली मुख्य आरोपी था।

1024px Supreme Court of India 01

मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने निठारी हत्याकांड से जुड़े अंतिम बचे मामले में भी अपना फैसला सुना दिया। शीर्ष न्यायालय ने इस हत्याकांड मामले में सुरेंद्र कोली की सजा को रद कर दिया है और कोर्ट ने उसकी तुरंत रिहाई का आदेश भी दिया है।

दरअसल, सीजेआई बीआर गवई, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति विक्रम नाथ की पीठ ने कोली की ओर से दायर क्यूरेटिव याचिका का स्वीकार कर लिया। बता दें यह याचिका में उस फैसले को चुनौती दी गई थी, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने सुरेंद्र कोली की सजा को बरकरार रखा था।

1002004166

याचिका में दी गई थी ये दलील
बता दें कि कोली की ओर से ये याचिका इस आधार पर दायर की गई थी, कि उसे अन्य बाकी मामलों में बरी किया जा चुका है। जस्टिस विक्रम नाथ ने आदेश सुनाते हुए कहा कि कोली को सभी आरोपों से बरी किया जा रहा है। उसकी रिहाई तुरंत की जाए।

आज के फैसले के दौरान सुप्रीम कोर्ट का 15 फरवरी 2011 का फैसला, जिसमें कोली की सजा को बरकरार रखा गया था और 28 अक्तूबर 2014 का वह आदेश जिसमें कोली की पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया गया, दोनों को शीर्ष न्यायालय ने आज रद कर दिया। इसी के साथ कोली को बरी करने का आदेश दे दिया।

1002003060
धर्मेंद्र के निधन की खबरों पर हेमा मालिनी और ईशा देओल ने जताई नाराज़गी, कहा – “माफी के लायक नहीं है”

मुंबई : बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हो रहा. धर्मेंद्र की तबीयत कैसी है, ये जानने के लिए फैंस बेताब है. हालांकि सोशल मीडिया पर कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि उनका निधन हो गया. हालांकि ये सारी खबरें फर्जी है और धर्मेंद्र का निधन नहीं हुआ है. एक्टर की बेटी ईशा देओल ने एक पोस्ट के जरिए बताया कि उनके पिता अभी ठीक है और डॉक्टर्स की निगरानी में है. वहीं, हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र को लेकर चल रही फेक न्यूज पर काफी नाराजगी जताई है. उन्होंने एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

1002003587

हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के निधन की खबरों को खारिज कर दिया. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “जो कुछ हो रहा है, वह माफ करने लायक नहीं है! जब कोई व्यक्ति इलाज का जवाब दे रहा हो और ठीक हो रहा हो, तो जिम्मेदार चैनल इस तरह की झूठी खबरें कैसे फैला सकते हैं? यह बहुत ही गैर-जिम्मेदाराना और अपमानजनक है. कृपया परिवार और उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें..”

1002003588

ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पिता धर्मेंद्र को लेकर एक पोस्ट किया है. उनके पोस्ट के अनुसार, ‘मीडिया हद से ज्यादा एक्टिव है और झूठी खबरें फैला रही है. मेरे पिता की हालत स्थिर है और वह ठीक हो रहे हैं. हम सभी से अनुरोध करते हैं कि हमारे परिवार को प्राइवेसी दें. पापा के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद.’ ईशा के इस पोस्ट से फैंस को बहुत राहत मिली है. सभी फैंस अब उनके लिए लगातार प्रार्थना कर रहे है.

1002003357
घाटशिला उपचुनाव से बड़ी खबर: घाटशिल उपचुनाव की वोटिंग 7 बजे से शुरू, जेकेएलम उम्मीदवार रामदास मुर्मू ने डाला वोट

घाटशिला में सुबह 7 बजे से मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गई है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें दिख रही हैं। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक लोगों में लोकतंत्र के इस पर्व को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

1002003357

जेकेएलएम उम्मीदवार रामदास मूर्मू ने अपनी मां के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने कहा — “जनता इस बार बदलाव का मन बना चुकी है, घाटशिला की जनता विकास और जनसरोकार की राजनीति को चुनेगी।”

प्रशासन की ओर से सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। हर मतदान केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

टीम तीसरी धारा के साथ घाटशिला से अंकित सिन्हा की रिपोर्ट।

1002003060
नहीं रहे बॉलीवुड के हीमैन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड के ही मैन कहे जाने वाले जाने माने एक्टर धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे. 11 नवंबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हो गया. धर्मेंद्र करीब 89 साल के थे और उनका पूरा नाम धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल था.

इस खबर से फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया है. वो कुछ दिनों से ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे. वो उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे. सोमवार दोपहर अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने की खबर आई है. वहीं अब उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

धर्मेंद्र एक ऐसे एक्टर थे, जिन्होंने तरीबन 65 सालों तक बॉलीवुड पर राज किया. साल 1960 में उन्होंने ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ नाम की फिल्म से डेब्यू किया था. उसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और ‘शोले’, ‘सीता और गीता’, ‘मेरा गांव मेर देश’, ‘लोहा’ जैसी और भी कई बेहतरीन फिल्मों के जरिए लोगों को खूब एंटरटेन किया. हालांकि, अब धर्मेंद्र ने अपने तमाम चाहने वालों की आंखों को नम कर दिया.

1002003060

300 से ज्यादा फिल्मों का हिस्सा रहे धर्मेंद्र

धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के नसराली गांव में हुआ था. इस छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्टर बनने का सफर तय किया. उन्होंने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और हार लोगों ने पर्दे पर उनकी अदाकारी पसंद की. उन्होंने हिंदी के साथ पंजाबी सिनेमा में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा था.

ये होगी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म

धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वो लोगों के दिलों में जिंदा हैं. उनकी एक फिल्म अभी रिलीज होने बाकी है, जिसके जरिए एक बार फिर से पर्दे पर उनकी उम्दा अदाकारी दिखेगी. वो फिल्म है ‘इक्कीस’, जो 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा लीड रोल में हैं. वो साल 1971 के भारत-पाक युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल के रोल में दिखेंगे. वहीं धर्मेंद्र उनके पिता के किरदार में होंगे.

फिल्मों के साथ-साथ दुनिया उन्हें उनके राजनैतिक सफर के लिए भी जानती है. 2004 में धर्मेंद्र 15वीं लोकसभा में बीजेपी से सांसद रहे थे. उन्हें राजस्थान के बीकानेर से जीत मिली थी. इसके चलते धर्मेंद्र सरकार से पेंशन भी पाते थे. आज हम आपको बताएंगे कि धर्मेंद्र को कितनी पेंशन मिलती थी और उनके निधन के बाद ये पेंशन अब किसे मिलेगी?

कितनी मिलती थी धर्मेंद्र को पेंशन?

बता दें कि धर्मेंद्र देओल परिवार से रहे हैं और 2004 से 2009 तक बीकानेर के सांसद भी रहे थे.संसदीय मामलों के मंत्रालय के एक नोट की अगर मानी जाए तो सभी पूर्व सांसदों को सैलरी, अलाउंस एंड पेंशन ऑफ मेंबर्स ऑफ पार्लियामेंट एक्ट 1954 के मुताबिक हर महीने पेंशन मिलती है. अभिनेता धर्मेंद्र भी इसी का हिस्सा थे और मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें करीब 25 हजार रुपये हर महीने पेंशन मिला करती थी. इसके अलावा अगर कोई सांसद पांच साल से ज्यादा समय के लिए सांसद रहता है तो उसकी पेंशन में हर साल 500 रुपये की बढ़ोतरी होती है. हालांकि हालिया समय में ये रकम बढ़ भी सकती है.

अब किसे मिलेगी धर्मेंद्र की पेंशन?

धर्मेंद्र की मौत के बाद अब ये पेंशन कानून के मुताबिक उनकी पत्नी को मिलेगी. नियम ये कहता है कि सांसद या पूर्व सांसद की मृत्यु के बाद उनकी पेंशन का 50 प्रतिशत हिस्सा उनकी पत्नी को जीवनभर दिया जाता है. यानी अब इस पेंशन की हकदार धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी होंगी जो खुद वर्तमान में उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट से सांसद हैं. अब उन्हें धर्मेंद्र की पेंशन का आधा हिस्सा विधवा पेंशन के रूप में मिलेगा. मान लीजिए धर्मेंद्र को बतौर पूर्व सांसद हर महीने 31,000 रुपये से अधिक की सरकारी पेंशन मिलती है, तो उनके निधन की स्थिति में यह राशि उनकी पत्नी हेमा मालिनी को आधे हिस्से के रूप में जीवनभर दी जाएगी.

error: Content is protected !!