एक नई सोच, एक नई धारा

1002010171
दिल्ली कार ब्लास्ट पर बड़ा खुलासा! कश्मीर का डॉक्टर उमर ही निकला मास्टरमाइंड, डीएनए रिपोर्ट ने खोले राज

दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए जबरदस्त कार विस्फोट के पीछे का रहस्य आखिरकार डीएनए जांच के बाद सामने आ गया है. जांच एजेंसियों ने पुष्टि की है कि इस धमाके को अंजाम देने वाला व्यक्ति कश्मीर का रहने वाला मेडिकल प्रोफेशनल डॉ. उमर उन नबी था, जिसकी मौत धमाके में ही हो गई थी.

1002010171

यह धमाका सोमवार शाम पुरानी दिल्ली क्षेत्र में स्थित सड़क पर हुआ था, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज़्यादा लोग घायल हो गए. विस्फोट इतना भयानक था कि आसपास की दुकानों के शीशे चकनाचूर हो गए और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई.

डीएनए टेस्ट से हुई पहचान

शुरुआती जांच में शक डॉ. उमर पर ही था, क्योंकि उसने धमाके में इस्तेमाल की गई सफेद हुंडई i20 कार घटना से 10 दिन पहले खरीदी थी. विस्फोट के बाद उसके शरीर के अवशेष कार के पास से बरामद किए गए थे, लेकिन पहचान संभव नहीं हो पाई थी. अब पुलवामा स्थित उसके परिवार से लिए गए सैंपल से डीएनए टेस्ट के बाद पुष्टि हो गई कि वही हमलावर था.

डॉक्टर मॉड्यूल का खुलासा

जांच में सामने आया है कि उमर जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के एक लॉजिस्टिक मॉड्यूल से जुड़ा हुआ था, जो फरीदाबाद, लखनऊ और दक्षिण कश्मीर के बीच सक्रिय था. यह मॉड्यूल करीब 9 से 10 सदस्यों का था, जिनमें 5 से 6 डॉक्टर शामिल थे. इन डॉक्टरों ने अपनी पेशेवर पहचान का उपयोग करते हुए रासायनिक पदार्थों और विस्फोटक सामग्री को हासिल किया.

फरीदाबाद से मिली 2,900 किलो अमोनियम नाइट्रेट

धमाके से ठीक एक दिन पहले 9 नवंबर को फरीदाबाद के एक गोदाम से पुलिस ने 2,900 किलो अमोनियम नाइट्रेट जब्त किया था. इसी के बाद डॉ. उमर लापता हो गया था. वह आखिरी बार धौज गांव के पास देखा गया था. बताया जा रहा है कि उसने अपने 5 मोबाइल फोन बंद कर दिए थे और 30 अक्टूबर से यूनिवर्सिटी की ड्यूटी पर नहीं गया था.,

कई अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया

इस आतंकी नेटवर्क से जुड़े कई अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है. डॉ. शाहीन शाहिद, फरीदाबाद से गिरफ्तार की गई, जो कथित रूप से भारत में जैश-ए-मोहम्मद की महिला इकाई जमात-उल-मोमिनीन की प्रमुख थी. डॉ. मुजम्मिल अहमद और डॉ. तजमुल अहमद मलिक से भी पूछताछ की जा रही है. जांच एजेंसियों ने दक्षिण कश्मीर में जमात-ए-इस्लामी कार्यकर्ताओं के ठिकानों पर छापेमारी की है, खासकर मौलवी इरफान की गिरफ्तारी के बाद, जिन पर तीनों डॉक्टरों को कट्टरपंथ की ओर झुकाने का आरोप है.

तुर्की से जुड़े थे हैंडलर

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि उमर और डॉ. मुजम्मिल दोनों तुर्की गए थे, जहां से उनके हैंडलर उन्हें निर्देश देते थे. इन दोनों के पासपोर्ट में तुर्की यात्रा के प्रमाण मिले हैं, जो उन्होंने कुछ टेलीग्राम ग्रुप्स में शामिल होने के तुरंत बाद की थी. इन हैंडलरों ने डॉक्टर मॉड्यूल को भारत के अलग-अलग हिस्सों में फैलने और भीड़-भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाने के निर्देश दिए थे.

दिवाली के दौरान बड़ा हमला टला

अधिकारियों के अनुसार, यह मॉड्यूल दिवाली के दौरान बड़े पैमाने पर हमला करने की योजना बना रहा था, लेकिन समय पर कार्रवाई से वह असफल हो गया. जांच में पता चला है कि इन डॉक्टरों का कट्टरपंथीकरण (radicalisation) दो टेलीग्राम ग्रुप्स के जरिए हुआ, जिनमें से एक पाकिस्तान स्थित जैश हैंडलर उमर संचालित करता था. अधिकारियों का मानना है कि इनका उद्देश्य 2008 मुंबई हमलों जैसी बड़ी वारदात को अंजाम देना था.

उमर के परिवार ने क्या कहा?

कश्मीर के पुलवामा के कोईल गांव में उमर के परिजन सदमे में हैं. एक रिश्तेदार ने कहा, ‘वह बहुत शांत और अंतर्मुखी था. ज़्यादातर वक्त किताबें पढ़ता रहता था, किसी से ज़्यादा मेलजोल नहीं रखता था..’ हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में उसका व्यवहार बदल गया था. वह अक्सर फरीदाबाद और दिल्ली के बीच यात्रा करता था और रामलीला मैदान और सुनेहरी मस्जिद के पास स्थित मस्जिदों में देखा जाता था.

सीसीटीवी फुटेज में दिखा है कि विस्फोट से पहले दोपहर 3 बजे उसने अपनी कार मस्जिद के पास पार्क की और फिर शाम के समय लाल क़िले की ओर रवाना हुआ.

जांच एजेंसियां सतर्क

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, जम्मू-कश्मीर पुलिस और उत्तर प्रदेश एटीएस सहित कई एजेंसियां फरीदाबाद मॉड्यूल से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश में हैं. सुरक्षा एजेंसियों ने राजधानी और अन्य बड़े शहरों में हाई अलर्ट जारी किया है.

1002009598
अल-कायदा साजिश में बांग्लादेशी लिंक, NIA ने की पांच राज्यों में छापेमारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को पांच राज्यों में अल-कायदा गुजरात आतंकी साजिश मामले में बड़ी छापेमारी की। यह कार्रवाई अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों और उनके आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ की गई। एजेंसी ने पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मेघालय, हरियाणा और गुजरात में कुल दस जगहों पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान संदिग्धों और उनके सहयोगियों से जुड़े परिसरों की जांच की गई। एनआईए ने बताया कि इस छापेमारी में कई डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है ताकि आतंकवादी नेटवर्क और उनके धन प्रवाह की विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सके।

1002009598

यह मामला मूल रूप से जून 2023 में एनआईए द्वारा गैरकानूनी गतिविधियाँ (रोकथाम) अधिनियम, भारतीय दंड संहिता और विदेशी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया था। जाँच में सामने आया कि चार बांग्लादेशी नागरिक – मोहम्मद सोजिबमियान, मुन्ना खालिद अंसारी उर्फ मुन्ना खान, अजरुल इस्लाम उर्फ जहाँगीर उर्फ आकाश खान और अब्दुल लतीफ उर्फ मोमिनुल अंसारी – जाली भारतीय पहचान दस्तावेजों का उपयोग करके अवैध रूप से भारत में घुसपैठ कर आए थे। एनआईए ने बयान में कहा कि ये व्यक्ति प्रतिबंधित अल-कायदा आतंकवादी संगठन से जुड़े पाए गए। एजेंसी ने यह भी कहा कि ये लोग बांग्लादेश में अल-कायदा के लिए धन इकट्ठा करने और उसे हस्तांतरित करने में शामिल थे और मुस्लिम युवाओं को सक्रिय रूप से उकसाने की कोशिश कर रहे थे।

एनआईए ने 10 नवंबर 2023 को अहमदाबाद स्थित अपनी विशेष अदालत में इस मामले के पांच आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। एजेंसी ने बताया कि भारत और सीमा पार सक्रिय आतंकवादी नेटवर्क की गतिविधियों, उनके संबंधों और वित्तीय चैनलों का पता लगाने के लिए जाँच जारी है। एनआईए का कहना है कि यह कार्रवाई देश में आतंकवाद-रोधी प्रयासों को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है और ऐसे नेटवर्क को वित्तीय और भौगोलिक स्तर पर सक्रिय होने से रोकने में मदद करेगी। एजेंसी लगातार संदिग्धों और उनके सहयोगियों पर नजर बनाए हुए है और किसी भी समय नए खुलासे हो सकते हैं।

1002009562
गिरिराज सेना द्वारा हिन्दू हृदय सम्राट कमलदेव गिरी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन

गिरिराज सेना द्वारा चक्रधरपुर के शेर, हिंदू हृदय सम्राट वीर कमलदेव गिरी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जमशेदपुर टाइगर क्लब के अध्यक्ष आजाद गिरी ने कमलदेव गिरी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

1002009562

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

अध्यक्ष आजाद गिरी ने कहा —
“कमलदेव गिरी सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक विचार और आंदोलन हैं। उन्होंने समाज, धर्म और जनसेवा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। जब तक सूरज चांद रहेगा, कमलदेव गिरी का नाम अमर रहेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि कमलदेव गिरी ने युवाओं को समाजसेवा और धर्म रक्षा के लिए हमेशा प्रेरित किया। उनके आदर्श और संघर्ष की भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी रहेगी।

1002009439

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में गिरिराज सेना प्रमुख उमा शंकर गिरी, कमलदेव गिरी की बहन पूजा गिरी, सिक्कू सिंह, विकी प्रसाद, अभिषेक कुमार, प्रीतम सिंह सहित तमाम गिरिराज सेना के सदस्य उपस्थित रहे।
सभी ने एक स्वर में कहा कि वीर कमलदेव गिरी के आदर्श और त्याग को समाज तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

👉 तीसरी धारा — अंकित सिन्हा की रिपोर्ट, जमशेदपुर।

1002009556
पाकिस्तान क्रिकेट पर आतंकवाद का साया, श्रीलंका के 8 खिलाड़ियों ने बीच में छोड़ा दौरा, रद्द हुआ मैच

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम इस समय पाकिस्तान के दौरे पर है. दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है. लेकिन इस सीरीज के बीच इस्लामाबाद के एक न्यायिक परिसर के बाहर हुए आत्मघाती विस्फोट ने सभी की टेंशन बढ़ा दी है.

1002009556

जिसके चलते श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान आए 8 श्रीलंकाई क्रिकेटर गुरुवार को स्वदेश लौटने वाले हैं. जिसके चलते पाकिस्तान क्रिकेट पर एक बार फिर आतंकवाद का साया मंडरा रहा है.

श्रीलंका के 8 खिलाड़ियों ने बीच में छोड़ा दौरा

श्रीलंकाई खिलाड़ियों के इस फैसले से रावलपिंडी में गुरुवार को होने वाला दूसरा वनडे रद्द हो गया है. वहीं, मंगलवार को ही पहले वनडे में पाकिस्तान ने श्रीलंका को छह रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी. इस्लामाबाद और रावलपिंडी में ज्यादा फासला नहीं है, जिसके चलते खिलाड़ियों ने घर लौटने की इच्छा जताई है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने कहा है कि लौटने वाले खिलाड़ियों की जगह नए सदस्य भेजे जाएंगे. श्रीलंका की टीम वनडे सीरीज के बाद पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के साथ ट्राई टी20 सीरीज में भी हिस्सा लेने वाली थी. अब यह दौरा अधर में लटक गया है.

1002009404
झारखंड स्थापना दिवस: रक्तदान महादान अभियान, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया रक्तदान, कहा “गांव से खींचेंगे विकास की लकीर”

झारखंड राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राज्य सरकार ने एक राज्यस्तरीय विशेष रक्तदान अभियान की शुरुआत हुई। अभियान 12 नवंबर से 28 नवंबर 2025 तक पूरे प्रदेश में चलेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वयं रक्तदान कर इस अभियान की शुरुआत की और लोगों से इस “मानवता के महादान” में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

1002009401

मुख्यमंत्री ने किया रक्तदान, कहा — “रक्तदान महादान है”

राज्य सरकार के इस विशेष अभियान का शुभारंभ रांची स्थित झारखंड मंत्रालय में हुआ। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, और मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने स्वयं रक्तदान कर इस महाअभियान की शुरुआत की।मुख्यमंत्री ने रक्तदान करने के बाद कहा —

1002009400

उन्होंने कहा कि यह अभियान झारखंड के गरीबों, मजदूरों और जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदान का कार्य करेगा। मुख्यमंत्री ने मीडिया कर्मियों, सरकारी कर्मचारियों और आम नागरिकों से भी इस पहल में शामिल होने की अपील की।

पूरे राज्य में चलाया जाएगा अभियान
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यह राज्यव्यापी रक्तदान अभियान 28 नवंबर तक चलेगा। इस अवधि में सभी जिलों, सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों, कॉलेजों और पंचायत स्तर पर रक्तदान शिविर लगाए जा रहे हैं।आज झारखंड मंत्रालय में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में सचिवालयकर्मियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी रक्तदान किया।मंत्रालय परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था, जहाँ जगह-जगह बैनर और पोस्टर लगाकर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया गया।

1002009404

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य में रक्त की कमी को दूर करने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि सभी सरकारी और निजी ब्लड बैंकों को इस दौरान अधिकतम मात्रा में रक्त संग्रहित करने के निर्देश दिए गए हैं।

68d8fd108121a tejashwi yadav accuses nitish government 281659105 16x9 1
तेजस्वी का दावा: 18 नवंबर को लूंगा शपथ, भाजपा ने किया पलटवार

तेजस्वी यादव ने कहा कि 14 नवंबर को परिणाम आयेगा और 18 नवंबर को शपथ ग्रहण होगा. यह निश्चित रूप से होने जा रहा है. तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें जो फीडबैक मिल रहा है उसके मुताबिक भाजपा और एनडीए के पसीने छूट रहे हैं. वे बैचेन और बौखलाहट में हैं. जिस हिसाब से मतदान हुआ. पोलिंग बूथ में लोगों की लंबी कतार लगी थी. 7 बजे तक लोग वोट डालने के लिए खड़े थे और एग्जिट पोल जारी कर दिया गया.

तेजस्वी यादव ने कहा कि हम सर्वे में खुशफहमी और गलतफहमी में नहीं रहते हैं. सर्वे केवल मनोवैज्ञानिक तौर पर चुनाव में लगे अधिकारियों के दबाव में सर्वेक्षण लाया गया. पहले मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करन के सर्वे पर रिपोर्ट आते थे. एनडीए ने आधिकारिक रूप से सीएम का चेहरा घोषित नहीं किया गया है.

68d8fd108121a tejashwi yadav accuses nitish government 281659105 16x9 1

यही वही गोदी मीडिया है जिसने दिखाया कि लाहौर, इस्लामाबाद में कब्जा हो गया. बिहार में घुसपैठिया घुसा दिया गया. प्रोपगेंडा चलाया जा रहा है.

अजय आलोक ने किया पलटवार
बीजेपी नेता अजय आलोक ने तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अंग्रेजी में एक शब्द होता है डिल्यूजन. जब यह हो जाता है तो व्यक्ति 99 सीटों पर जीत दर्ज करने का भ्रम हो जाता है और खुद को मुख्यमंत्री घोषित करके सरकार भी बना लेता है.

अजय आलोक ने कहा कि 18 नववंबर को तेजस्वी यादव को यह शपथ लेनी चाहिए कि उन्होंने जीवन में आज तक जितनी भी चोरी की है जितनी गलतियां की हैं या जितने पैसे कमाए हैं वो सब लौटा देंगे. उनको शपथ लेनी चाहिए को दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगे.

बिहार में फिर से नीतीश सरकार!
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण की वोटिंग के बाद तमाम एग्जिट पोल में एनडीए सरकार की वापसी होती दिख रही है. हालांकि, सबसे बड़ी पार्टी के रूप में आरजेडी का उभार दिखाया जा रहा है.

पिछले चुनाव में भी आरजेडी 75 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी लेकिन कांग्रेस के खराब प्रदर्शन का खामियाजा महागठबंधन को भुगतना पड़ा था. एग्जिट पोल में प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज बेअसर दिख रही है.

1002009421
बेटे का शव देखकर मां के भी छुटे प्राण, एक साथ उठी मां-बेटे की अर्थी

जवान बेटे का शव देख किस मां का दिल छलनी नहीं होगा, एक बेटे की मौत पर मां इस कदर बेसुध हुई, उनके प्राण पखेरू ही उड़ गये। पूरा मामला यूपी के जालौन जिले का है। जहां से आयी एक खबर ने हर किसी को रूला दिया। यहां एक मां अपने बेटे की मौत का सदमा सहन नहीं कर सकी और कुछ ही घंटों के अंतर में उसने भी दम तोड़ दिया।

दरअसल रेढ़र थाना क्षेत्र के गांव बुढ़ावली में एक ही घर से मां-बेटे की दो अर्थियां उठीं तो पूरा गांव रो पड़ा। हर किसी की जुबान पर सिर्फ एक ही बात थी— “मां बेटे के बिना जी नहीं पाई।”घटना के अनुसार, गांव बुढ़ावली निवासी 39 वर्षीय हरीप्रकाश याज्ञिक उर्फ छौना अपने बड़े भाई हरीशंकर याज्ञिक (42 वर्ष) के साथ माधौगढ़ के मालवीय नगर में रहते थे। दोनों भाई अलग-अलग सैलून चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। हरीप्रकाश अविवाहित थे और परिवार में अपनी मां किशोरी देवी का सहारा थे।

1002009421

हरीप्रकाश अपने सैलून पर बाल काट रहे थे, तभी अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा। परिजनों ने तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। स्थिति लगातार बिगड़ने पर देर रात उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया, लेकिन शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

शव घर पहुंचते ही मां बेसुध हुईं, कुछ देर बाद मौत
जब हरीप्रकाश का शव गांव बुढ़ावली पहुंचा, तो घर में कोहराम मच गया। बेटा देखते ही 72 वर्षीय मां किशोरी देवी बेसुध होकर गिर पड़ीं। परिजन और ग्रामीण महिलाओं ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन सदमे की हालत में कुछ ही देर बाद उन्होंने भी दम तोड़ दिया। मां-बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

पांच साल पहले पिता का हुआ था निधन
परिजनों के अनुसार, लगभग पांच वर्ष पहले ही पिता मायाराम का निधन हो चुका था। अब मां और बेटे के अचानक चले जाने से बड़ा बेटा हरीशंकर और पूरा परिवार पूरी तरह टूट गया है। रिश्तेदारों और पड़ोसियों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर है और हर कोई इस घटना को नियति का क्रूर खेल बता रहा है। गांव में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। पूरे गांव ने नम आंखों से मां-बेटे को अंतिम विदाई दी। ग्रामीणों ने कहा कि किशोरी देवी अपने बेटे हरीप्रकाश से बेहद लगाव रखती थीं। वह उसके बिना एक पल भी नहीं रह सकती थीं, और बेटे की मौत का सदमा उनके लिए असहनीय साबित हुआ।

1002009163
डिमना मध्य विद्यालय में 8वीं के छात्र पर सहपाठियों ने किया हमला, छात्र गंभीर रूप से घायल

जमशेदपुर : मानगो स्थित डिमना मध्य विद्यालय में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब 8वीं कक्षा के छात्र रौनक मुंडा को उसके ही सहपाठियों ने स्कूल परिसर में बेल्ट, कड़ा और डंडे से पीट दिया. इस घटना में रौनक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल छात्र को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया और बाद में सीटी स्कैन के लिए भेजा गया.

1002009163

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय प्रभारी प्राचार्या रीता देवी सहित तीन से चार शिक्षक विद्यालय में मौजूद थे, लेकिन किसी ने न तो पुलिस को सूचित किया और न ही परिजनों को. स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से ही छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया. घायल छात्र की मां संगीता मुंडा ने बताया कि रौनक के सिर के पीछे बेल्ट के बक्कल और कड़े से चोट पहुंचाई गई. स्थानीय लोगों से जानकारी मिलने पर परिवार ने पुलिस को घटना की सूचना दी और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई.

1002009166

युवा जदयू प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हेमंत पाठक ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि विद्यालय परिसर में इस तरह की वारदात बेहद शर्मनाक है. शिक्षकों की नैतिकता मर चुकी है, जो छात्रों की पिटाई होते देख भी मूकदर्शक बने रहे. न किसी ने पुलिस को सूचना दी और न अभिभावकों को. उन्होंने कहा कि युवा जदयू गुरुवार को विद्यालय जाकर दोषी छात्रों और शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई की मांग करेगा.

1002009382
5 लाख के सोना चोरी करते चोर रंगे हाथ पकड़ाया, साथी फरार

जमशेदपुर : कपाली ओपी अंतर्गत नियर सरफुद्दीन मस्जिद पास मकसूद आलम के मकान से चोरी के जेवर के साथ एक चोर फैज़ान अख्तर को पकड़ा गया. जानकारी देते हुए मकसूद आलम ने बताया कि बुधवार सुबह 10 बजे दो चोर फैज़ान अख्तर और पिंटा गरेज का दरवाज़ा खोल कर मकान के अंदर घुसे और लगभग 5 लाख का सोना का ज्वेलर्स चोरी कर बगल खाली प्लॉट में फेंक दिया.

1002009382

इसके बाद जब वह भागने की कोशिश करने लगा तो घर की महिलाओ ने उसे देख लिया. वहीं एक युवक चाकू दिखा कर धमकाने की कोशिश करने लगा. महिलाओ ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद भीड़ इकठ्ठा हो गई और एक चोर को पकड़ कर कपाली ओपी को सौंप दिया गया, जबकि एक चोर पिंटा भागने में सफल रहा है. पकड़ाए गए युवक का नाम फैज़ान अख्तर है.

सभी ज्वेलर्स को बगल खाली प्लॉट से बरामद कर लिया गया है. सिर्फ कान का बाली और पायल गायब है. इस सम्बन्ध में कपाली ओपी में लिखित शिकायत दर्ज करा दी गई और पुलिस आगे की कार्यवाई में लगी है. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है।

1002009355
दिल्ली धमाके को कैबिनेट ने माना आतंकी हमला, घायलों से मिले प्रधानमंत्री

दिल्ली : दिल्ली ब्लास्ट के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की बैठक बुलाई. कैबिनेट ने दिल्ली ब्लास्ट की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया और जान गंवाने वालों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की.

1002009355

कैबिनेट ने कहा, देश ने 10 नवंबर को लाल किले के पास एक कार विस्फोट से राष्ट्रविरोधी ताकतों की ओर से अंजाम दी गई जघन्य आतंकवादी घटना देखी है. मंत्रिमंडल निर्देश देता है कि घटना की जांच अत्यंत तत्परता और पेशेवर तरीके से की जाए, ताकि अपराधियों, उनके सहयोगियों और उनके प्रायोजकों की पहचान की जा सके और उन्हें बिना किसी देरी के न्याय के कटघरे में लाया जा सके.

इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल शामिल हुए. बैठक में दिल्ली ब्लास्ट की जांच और सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट पर चर्चा हुई. बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रधानमंत्री आवास से बाहर निकले. गृह मंत्री शाह के साथ प्रधानमंत्री की करीब आधे घंटे तक अलग से मुलाकात हुई. यह मीटिंग कैबिनेट की बैठक के बाद हुई.

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी भूटान से लौटते ही सीधे एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे थे, जहां उन्होंने घायलों से बात की थी. करीब 25 मिनट तक एलएनजेपी अस्पताल में रहे प्रधानमंत्री मोदी ने घायलों से मुलाकात के दौरान कहा, अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा. साथ ही उन्होंने एक पोस्ट में कहा, दिल्ली बम विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिलने अस्पताल गया. सभी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. इस साजिश के पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा.

error: Content is protected !!