एक नई सोच, एक नई धारा

1002058499
ड्यूटी पर निकले युवक की मिली संदिग्ध मौत की खबर, परिवार में मचा कोहराम

आरआईटी थाना क्षेत्र के कुलुपटांगाबस्ती में रहने वाले मनीष वाजपेयी (36) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक की पत्नी रिंकू कुमारी ने आदित्यपुर थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर जांच की मांग की है।

1002058499

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि बीते सोमवार, 24 नवंबर की रात मनीष अपने मित्र श्रीराम के साथ दोपहिया वाहन से ड्यूटी के लिए निकले थे।

अगले दिन, बुधवार रात मनीष ने घर पर फोन कर जानकारी दी कि वे भोजन करने के लिए वापस लौट रहे हैं। इसके बाद काफी समय बीत जाने पर भी वे घर नहीं पहुंचे।

जब परिजनों ने संपर्क करने की कोशिश की तो मनीष का मोबाइल फोन बंद मिला, जिससे परिजन चिंतित हो उठे। इसी बीच देर रात करीब 12:30 बजे टीएमएम की ओर से परिजनों को फोन पर सूचना दी गई कि मनीष की स्थिति गंभीर है और उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया है।

परिजन तुरंत अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें बताया गया कि मनीष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है। यह सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।

रिंकू कुमारी ने आवेदन में स्पष्ट रूप से कहा है कि उनके पति की स्वाभाविक मौत नहीं हुुई है। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की जांच की मांग की है।

पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने घटना स्थल, कंपनी परिसर, तथा मनीष के साथ अंतिम समय में मौजूद रहे लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

1002058494
गंभीर चूक: एमजीएम ब्लड बैंक में औचक निरीक्षण, तैनात अधिकारी नदारद

महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ब्लड बैंक में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। हाल ही में ब्लड बैंक का औचक निरीक्षण करने पहुंचे प्रिंसिपल डॉ. दिवाकर हांसदा ने पाया कि ड़यूटी पर तैनात एक भी पदाधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था।

1002058494

यह घटना 12 नवंबर की शाम करीब 6.30 बजे की है। ब्लड बैंक जैसी संवेदनशील और जरूरी सेवा में अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर प्रिंसिपल ने कड़ी नाराजगी जताई है।

उन्होंने पैथोलॉजी और ब्लड बैंक विभागाध्यक्ष को भेजे पत्र में कहा है कि यह अत्यंत गंभीर लापरवाही है। ब्लड बैंक में सातों दिन, 24 घंटे कम से कम एक चिकित्सक की उपस्थिति अनिवार्य की जाए।

इसके लिए रोस्टर तैयार कर तत्काल प्रभाव से चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। प्रिंसिपल ने चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि ब्लड बैंक जैसी महत्वपूर्ण इकाई में किसी भी प्रकार की ढिलाई न केवल अस्पताल की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि मरीजों की जान जोखिम में डालती है।

चाईबासा ब्लड बैंक कांड के बाद बढ़ी सतर्कता में भी मिली लापरवाही

गौरतलब है कि हाल ही में चाईबासा ब्लड बैंक में एक बड़ा मामला सामने आया था, जिसमें संक्रमित खून चढ़ाने के कारण कई बच्चे एचआईवी पॉजिटिव पाए गए थे। इस गंभीर प्रकरण के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी सरकारी और निजी ब्लड बैंकों में निगरानी और नियमित जांच को अनिवार्य रूप से सख्त करने के निर्देश जारी किए थे।

ऐसे समय में एमजीएम अस्पताल के ब्लड बैंक में इस तरह की लापरवाही सामने आना चिंताजनक है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, ब्लड बैंक जैसे उच्च-संवेदनशील विभाग में तैनात कर्मियों का 24×7 उपलब्ध रहना जरूरी है।

इस औचक जांच ने एक बार फिर ब्लड बैंक प्रबंधन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

1002049582
झारखंड – ओडिशा को जोड़ने वाली 60 किमी नई रेल लाइन को मिली मंजूरी, चाकुलिया के गांवों की भूमि आएगी रेलवे परियोजना के दायरे में

कोल्हान और पड़ोसी राज्य ओडिशा के लाखों निवासियों के लिए दशकों पुराना सपना अब हकीकत की पटरी पर दौड़ने को तैयार है। केंद्र सरकार के रेल मंत्रालय ने बहुप्रतीक्षित बुरामारा-चाकुलिया नई रेल लाइन परियोजना के निर्माण के लिए पूर्वी सिंहभूम जिले में भूमि अधिग्रहण की आधिकारिक अधिसूचना (गजट) जारी कर दी है।

1002049582

इस महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम के साथ ही बहरागोड़ा और घाटशिला क्षेत्र के रेल मानचित्र पर आने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। रेल लाइन के लिए बहरागोड़ा अंचल के करीब 13 गांवों (मौजा) की जमीन का विस्तृत ब्योरा सार्वजनिक किया गया है।

अधिसूचना में हर प्लाट और जमीन की किस्म का ब्योरा

दक्षिण पूर्व रेलवे (निर्माण संगठन) की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, 59.96 किलोमीटर लंबी इस विशेष रेल परियोजना के लिए निजी जमीन की आवश्यकता है। अधिग्रहण के दायरे में आने वाली जमीनों की प्रकृति अलग-अलग है। इसमें ”दोन” (खेतिहर निचली भूमि) और ”गोड़ा” (ऊपरी टांड़ भूमि) दोनों तरह की जमीनें शामिल हैं।

गजट में ”दोन 1”, ”दोन 2”, ”दोन 3” तथा ”गोड़ा 1”, ”गोड़ा 2”, ”गोड़ा 3” श्रेणी की जमीनों के अलावा, कई मौजा में ”पोखर” (तालाब), ”नाला”, ”मोटी आड़” और ”पुरानी परती” जैसी भूमियों का भी उल्लेख है।

बहरागोड़ा को मिलेगी पहली रेल कनेक्टिविटी

बुरामारा-चाकुलिया रेलखंड का सामरिक और आर्थिक महत्व काफी अधिक है। करीब 60 किलोमीटर लंबी यह लाइन झारखंड के चाकुलिया को ओडिशा के मयूरभंज जिले स्थित बुरामारा से जोड़ेगी।

वर्तमान में चाकुलिया हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग पर है। इस मिसिंग लिंक के जुड़ने से चाकुलिया से बारीपदा और बालेश्वर की दूरी काफी घट जाएगी।

सबसे बड़ी बात यह है कि बहरागोड़ा, जो अब तक केवल सड़क मार्ग पर निर्भर था, उसे सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। 1639 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इस परियोजना से क्षेत्र में कृषि, व्यापार और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

भू-मालिकों के पास आपत्ति दर्ज कराने का अधिकार

सरकार ने प्रभावित रैयतों को अपनी बात रखने का पूरा मौका दिया है। 30 दिनों के भीतर कोई भी जमीन मालिक, जिसकी जमीन इस अधिसूचना में शामिल है, वह लिखित रूप में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है।

यह आपत्ति सक्षम प्राधिकारी, यानी पूर्वी सिंहभूम के जिला भूमि अधिग्रहण अधिकारी या दक्षिण पूर्व रेलवे (निर्माण) के उप मुख्य अभियंता के कार्यालय में जमा की जा सकती है। आपत्ति दर्ज कराने वाले लोगों को व्यक्तिगत रूप से या अपने वकील के माध्यम से सुनवाई का अवसर दिया जाएगा। इसके बाद ही सक्षम प्राधिकारी अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेंगे और अधिग्रहण पर अंतिम मुहर लगेगी।

इन गांवों (मौजा) की जमीन होगी अधिग्रहित

बोहोड़ा : थाना संख्या 928, अंचल- बहरागोड़ा
कुमारडुबी : थाना संख्या 948, अंचल- बहरागोड़ा
गौरंगपुर : थाना संख्या 908, अंचल- बहरागोड़ा
भुरशानी : थाना संख्या 916, अंचल- बहरागोड़ा
खैरबनी : थाना संख्या 909, अंचल- बहरागोड़ा
बोनाबुड़ा : थाना संख्या 867, अंचल- बहरागोड़ा
जामडिहा : थाना संख्या 882, अंचल- बहरागोड़ा

वेनागाड़िया
हिजली : थाना संख्या 949
जमीरा : थाना संख्या 929
तोमाबनी : थाना संख्या 900
पारुलिया : थाना संख्या 883

क्या है दोन, गोड़ा और आड़? (जमीन की किस्में)

दोन : यह निचली सतह की उपजाऊ कृषि भूमि होती है, जहां पानी रुकता है। यह धान की खेती के लिए सबसे उत्तम मानी जाती है। इसे 1, 2 और 3 श्रेणी में बांटा गया है (1 सबसे उत्तम)।
गोड़ा : यह ऊपरी सतह की भूमि या टांड़ जमीन होती है। यहां पानी नहीं रुकता। इसमें मोटे अनाज या सब्जियों की खेती होती है।
पोखर : जमीन का वह हिस्सा जो तालाब या जलाशय के रूप में दर्ज है। ”पोखर झाड़ी” का अर्थ है झाड़ियों वाला तालाब।
मोटी आड़: खेतों के बीच की चौड़ी मेड़ जो सीमा निर्धारण करती है।
परती: वह जमीन जिस पर वर्तमान में खेती नहीं हो रही है।

1002058067
25 पंचायतों व चारों नगर निकाय क्षेत्रों में शिविर के प्रति दिखा उत्साह, आगामी शिविरों में भी नागरिकों से भागीदारी की अपील

पूर्वी सिंहभूम जिले में ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के अंतर्गत आज 25 पंचायत और चारों नगर निकाय क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों की उपस्थिति दर्ज की गई। विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण भी किया गया। शिविरों में पहुंचे माननीय विधायकगण एवं पंचायत जनप्रतिनिधियों ने लाभुकों को योजनाओं की जानकारी देते हुए आगामी दिनों में आयोजित होने वाले शिविरों में भी अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की। उन्होने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सेवाओं और योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से प्राप्त हो। इस उद्देश्य से शिविरों का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है।

1002058067

शिविर में अबतक दिव्यांग पेंशन के 24, वृद्धा पेंशन के 2009, विधवा पेंशन 76, भूमि की मापी के 29, भूमि धारण प्रमाण पत्र 24, दाखिल खारिज वादों का निष्पादन 63, मृत्यु प्रमाण पत्र के 76, जन्म प्रमाण पत्र 136, आय प्रमाण पत्र 531, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र 487, नया राशन कार्ड के 449, जाति प्रमाण पत्र के 645, झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम 2011 से जुड़ी अन्य सेवाएं के 281 आवेदन तथा अन्य लोककल्याणकारी योजनाओं के 15376 आवेदन प्राप्त हुए।

उपायुक्त द्वारा सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी एवं बीडीओ-सीओ को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि राईट टू सर्विस अंतर्गत चिन्हित सभी सेवाओं से संबंधित आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। कोई भी पात्र नागरिक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित नहीं रहें इसे सुनिश्चित करें ।

1002057744
जुगसलाई में गोली चलाने के आरोप में दो गिरफ्तार, तीन फरार; हथियार और गोलियां बरामद

जमशेदपुरः झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर स्थित जुगसलाई थाना क्षेत्र में एक गंभीर अपराध की घटना सामने आई। दिनांक 23/11/2025 को वादी दीपक सिंह, निवासी गौशला नाला रोड, पोवट मोहल्ला, जुगसलाई ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया कि 5 नामजद अभियुक्तों ने उन्हें गाली-गलौज करते हुए धमकी दी और जान मारने की नियत से उन पर गोली चलाने की कोशिश की मामले के आधार पर जुगसलाई थाना में प्राथमिकी संख्या 124/2025 दर्ज की गई, जिसमें आईपीसी की धारा 115(2), 126(2), 351(2), 352, 109(1), 3 (5) बीएनएस और 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। प्राथमिकी दर्ज होने के तुरंत 6 घंटे के भीतर पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्य.) के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सन्नी सिंह उर्फ सन्नी सिंह सरदार (24 वर्ष) और रॉकी मिश्रा (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त देशी लोडेड पिस्टल और तीन जिंदा गोलियां बरामद कीं। सन्नी सिंह हाल ही में केन्द्रीय कारा घाधीडीह से रिहा हुआ था। कांड के अन्य तीन नामजद अभियुक्त – राहुल सिंह उर्फ अंतिम पाई, सुजल कुमार गुप्ता और अभिषेक कुमार उर्फ आजाद गिरी – अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

1002057744

गिरफ्तार अभियुक्त सन्नी सिंह का आपराधिक इतिहास गंभीर है, जिसमें चोरी, हत्या, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं। वहीं रॉकी मिश्रा भी पहले से हिंसा और हथियार संबंधित मामलों में संलिप्त रहा है।

इस छापामारी में शामिल पुलिस दल के सदस्य इस प्रकार हैं: पुलिस उपाधीक्षक तौकिर आलम के नेतृत्व में सह थाना प्रभारी बैजनाथ कुमार, सरोज झा, जुगसलाई थाना के अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने इस कार्यवाही में भाग लिया। इस कार्रवाई से यह संदेश जाता है कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ तेज़ और प्रभावी कार्रवाई करने में

1002058060
संविधान दिवस पर समाहरणालय सहित सभी सरकारी कार्यालयों में प्रस्तावना का सामूहिक पाठ

संविधान दिवस के अवसर पर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी, उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद तथा अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति में समाहरणालय, जमशेदपुर में भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक रूप से पाठ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों ने भारतीय संविधान के प्रति अपनी निष्ठा को दोहराया तथा संविधान निर्माताओं के आदर्शों को स्मरण किया।

1002058065

उपायुक्त ने कहा कि संविधान हमारे लोकतांत्रिक ढांचे की आधारशिला है और इसके मूल्यों- न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व को व्यवहार में उतारना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों से कर्तव्यनिष्ठा, पारदर्शिता और सेवा भाव के साथ कार्य करने पर बल दिया।

1002058060

इसी क्रम में जिले के अनुमंडल एवं प्रखंड कार्यालयों, विभिन्न विभागीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में भी संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया। सभी कार्यालयों में आयोजित इस सामूहिक कार्यक्रम के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण और नागरिक कर्तव्यों के पालन का संदेश दिया गया।

1002058057
1002058051 scaled
मनसा कारूवा के निधन पर भुइंयाडीह काली घाट पंहुचें समाज संरक्षक रंजन कारूवा

जमशेदपुर : बारीडीह के कारूवा समाज के वरीय कार्यकर्ता मनसा कारूवा का ह्रदय गति रुक जाने से देहांत हो गया। उनके पार्थिव शरीर के दाह संस्कार में अखिल भारतीय अनूसूचित जाति जनजाति एकता मंच सरायकेला खरसावां के संरक्षक रंजन कारूवा ने कहा कि हमारा समाज के जूझारू एवं संघर्षशील कार्यकर्ता खो दिया है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है इसकी कमी हमेशा महसूस होगी।

1002058051

मूलवासी कारुवा समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरूचरण मुखी ने भी संबोधित किया और उनके आत्मा की शांति के लिए समाज के कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा इस दौरान समाज के रंजन कारूवा, गुरूचरण मुखी,नितिन मुखी ट्यूब बारीडीह के मुखिया, सन्नी मुखी महामंत्री, जैनू मुखी, भरत मुखी, अशोक मुखी, सुरेश कारूवा, बिनोद कारूवा, शिवा पात्रों, देवानंद कारूवा, माडरु कारूवा, शेखर मुखी, राजू मुखी, अजय मुखी, रमेश कारूवा, मुखी समाज एवं कारूवा समाज के लोगों एक मंच में आकर विनम्रता पूर्वक विदाई दिये।

1002058020
वंदे मातरम का 150 वर्ष पूर्ण होने पर पूर्ण गायन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : दिनांक 25 नवंबर को जुगसलाई पन्ना गुरुजी स्कूल में बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित वंदे मातरम का 150 वर्ष पूर्ण होने पर पूर्ण गायन का कार्यक्रम का आयोजित किया गया. वंदे मातरम गायन के दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीलू मछुआ, स्कूल की शिक्षक – शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं के अलावा भाजपा के नेता उपस्थित रहे। वंदे मातरम गायन के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति मय एवं उत्सव से सराबोर सा माहौल लग रहा था।

1002058020

कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता एवं कार्यक्रम के सह संयोजक आलोक वाजपेई ने कहा कि आजादी के दौरान जिन लोगों ने अपनी शहादत दी, यह सिर्फ गीत नहीं भारत की आजादी और राष्ट्र की एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमें इस गीत को आत्मसार करने की आवश्यकता है।

1002058018

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला के कार्यक्रम के सहसंयोजक आलोक बाजपेई, मंडल के अध्यक्ष हनु जैन जी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीलू मछुआ जी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार कुशवाहा, विजय विश्वकर्मा जी, गणेश शर्मा जी, घाघिडीह मंडल के अध्यक्ष आनंद कुमार जी, हेमंत अग्रवाल, राजेंद्र शर्मा उपार्थित रहे, कार्यक्रम के अंत में विजय विश्वकर्मा ने गायन कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।

1002058022
1002058002
नेशनल हाइवे पर अवैध स्पीड ब्रेकर बना हादसों का कारण, युवक गंभीर रूप से घायल

एनएच-33 पर चिलगु मोड़ के समीप बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, नीमडीह प्रखंड के फाड़ेंगा निवासी निताई मंडल बाइक से चांडिल से टाटा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बाबा तिलका मांझी चौक के पास बने अवैध स्पीड ब्रेकर के समीप पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया.

1002058002

दुर्घटना में निताई मंडल के सिर और कंधे पर गंभीर चोटें आईं. घटना की सूचना मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता शेखर गांगुली मौके पर पहुंचे और प्रशासन को सूचना दी. चांडिल थाना पुलिस ने तुरंत एम्बुलेंस की व्यवस्था कर ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर भेजा, जहां उनका इलाज जारी है.

प्रत्यक्षदर्शियों और ग्रामीणों के अनुसार, एनएचआई के निर्धारित मानकों के विपरीत बनाए गए इस अवैध स्पीड ब्रेकर ने दुर्घटनाओं का रूप ले लिया है. हाल के दिनों में इसी स्थान पर एक बाइक सवार का पैर टूट गया था, जबकि दो दिन पहले दो कारें आपस में टकरा गई थीं.

लगातार बढ़ते हादसों पर चांडिल एसडीओ विकास कुमार राय ने कहा कि स्पीड ब्रेकर के समीप सड़क की खराब स्थिति भी दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है. उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है और जल्द सुधार की कार्रवाई की जाएगी, ताकि राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

1002057782
उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी जेम्को आजाद बस्ती में संविधान दिवस उत्साह के साथ मनाया गया

जमशेदपुर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी जेम्को आजाद बस्ती में आज भारतीय संविधान दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

1002057782

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश के संविधान के महत्व और मूल्यों के बारे में जागरूक करना था। प्रतियोगिताओं में भाषण , निबंध लेखन, क्विज और ड्राइंग कंपटीशन शामिल थे, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया।

1002057785

विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री धनंजय श्रीवास्तव ने बच्चों को संविधान के महत्व के बारे में बताया और प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। पुरस्कार वितरण समारोह में प्रथम पुरस्कार कृष्ण कुमार को मिला, जबकि सूरज सरदार और कृष कुमार ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरा स्थान जितेंद्र कुमार को मिला।

1002057788

इस मौके पर राकेश कुमार, गुरजीत कौर, एकता दीक्षित, करनदीप सिंह, रितु कुमारी सहित कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

error: Content is protected !!