एक नई सोच, एक नई धारा

1002090186
धनबाद के केंदुआडीह में जहरीले गैस रिसाव से दहशत, कई मोहल्लों में तेज दुर्गंध, दो की मौत

धनबाद के केंदुआडीह स्थित बीसीसीएल के बंद पड़े कोयला खदान क्षेत्र में बुधवार देर रात अचानक जहरीली गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. गैस की चपेट में आने से एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग बीमार हैं.

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने धनबाद-रांची राजमार्ग को जाम कर दिया और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. वहीं बीसीसीएल की फोरेंसिक टीम और पुलिस बल मौके पर तैनात है ताकि गैस के प्रकार और रिसाव के स्रोत का पता लगाया जा सके.

गैस रिसाव से दहशत, कई मोहल्लों में तेज दुर्गंध

केंदुआडीह थाना क्षेत्र के राजपूत बस्ती, मस्जिद मोहल्ला, 5 नंबर और आसपास के कई हिस्सों में देर रात से तेज दुर्गंध के साथ गैस फैलती रही. सूचना मिलते ही बीसीसीएल के अधिकारी, सेफ्टी ऑफिसर और केंदुआडीह थाना प्रभारी गैस डिटेक्टर मशीन के साथ प्रभावित इलाकों में पहुंचे. प्राथमिक जांच में संकेत मिले हैं कि थाना के नजदीक GM गेस्ट हाउस के झाड़ियों वाले क्षेत्र से गैस निकल रही है. हालांकि गैस किस प्रकार की है, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है.

1002090186

बीसीसीएल की टीम की जांच जारी, स्रोत की तलाश तेज

कुसुंडा एरिया के सेफ्टी ऑफिसर ने बताया कि आसपास के इलाकों में जहरीली गैस मौजूद होने की आशंका है और दुर्गंध का स्तर काफी अधिक है. अधिकारी मामले को उच्च स्तर पर रिपोर्ट कर रहे हैं और रिसाव रोकने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. बीसीसीएल एजेंट लखन लाल बरनवाल के अनुसार गैस की सटीक लोकेशन खोजी जा रही है, और जैसे ही स्रोत स्पष्ट होगा, उसे भरने का काम तुरंत शुरू कर दिया जाएगा. गैस डिटेक्टर मशीनों से लगातार जांच चल रही है.

स्थानीय लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती

गैस रिसाव के कारण इलाके में कई लोग सिरदर्द, उल्टी और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत कर रहे हैं. कुछ लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा है. स्थानीय निवासी टिंकू अंसारी ने बताया कि कई लोग अचानक बेहोश जैसे हो गए. वहीं महेश गोस्वामी ने कहा कि उनकी बच्ची घर से बाहर निकलते ही चक्कर खाकर गिर गई और डॉक्टरों ने बताया कि यह जहरीली गैस का प्रभाव है. कई परिवार एहतियातन दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं.

केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पांडे ने बताया कि पार्षद और स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही पुलिस ने बीसीसीएल टीम को बुलवाया. वर्तमान में सभी टीमें मिलकर गैस रिसाव को रोकने और स्थिति सामान्य करने में लगी हैं. प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और प्रभावित क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है.

1002085965
मानगो से लापता युवक की मिली लाश, तीन साथी हिरासत में

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के शंकोसाईं के श्यामनगर से लापता 24 वर्षीय प्रदीप साहू का शव नदी से बरामद किया गया है. विगत चार दिनों से लापता शंकोसाई श्यामनगर निवासी 24 वर्षीय प्रदीप साहू का शव स्वर्णरेखा नदी के तट से बरामद किया गया. स्थानीय लोग सुबह जब अपना निजी कार्य हेतु श्याम नगर के छठ घाट स्थित नदी में गए तो उन्होंने प्रदीप के शव को पानी के ऊपर तैरते देखा. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना संबंधित थाने में दिया. शव मिलते ही परिवार के ऊपर विपत्ति का पहाड़ टूट गया.

1002085965

परिवार के लोगों ने इसकी सूचना सामाजिक कार्यकर्त्ता विकास सिंह को दिया. सूचना मिलते ही मौके में जाकर विकास सिंह ने पीड़ित परिजनों से मिलकर शोक प्रकट करते हुए कड़ी से करवाई करवाने की बात कहा. परिजनों ने बताया कि रविवार के दिन उसके तीन साथी, जो अभी पुलिस के गिरफ्त में है, ने मिलकर प्रदीप की जघन्य हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया था. पुलिस मामले की जांच कर रही है

IMG 20251203 WA0040 scaled
स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने 100 बेड वाले आधुनिक Fabricated अस्पताल तथा सिकल सेल अनिमिया लैब का किया उद्घाटन

जमशेदपुर : सदर अस्पताल खासमहल जमशेदपुर में 100 बेड वाले आधुनिक Fabricated अस्पताल एवं टाटा स्टील फाउन्डेशन के सहयोग से निर्मित सिकल सेल अनिमिया लैब का उद्घाटन आज राज्य के स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण, खाद्य आपूर्ति तथा आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में पोटका के विधायक श्री संजीव सरदार, जमशेदपुर पूर्व की विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू, घाटशिला के विधायक श्री सोमेश चन्द्र सोरेन, उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, टाटा स्टील फाउंडेशन के श्री सौरभ राय व अन्य गणमान्य शामिल हुए ।

1001192243

इस अवसर पर माननीय मंत्री ने कहा कि यह केवल एक अवसंरचना का विस्तार नहीं है बल्कि हमारे स्वास्थ्य प्रणाली को सुदृढ करने की दिशा में एक बड़ा कदम है । जिला अस्पतालों को इतना ससक्त बना देंगे की आगे रेफरल की आवश्यकता नहीं के बराबर हो जाएगी। राज्य सरकार का संकल्प है कि हर व्यक्ति को गुणवतापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा-सुलभ सुरक्षित और समय पर मिले। यह अस्पताल अत्याधुनिक स्वास्थ्य मानकों के अनुरूप निर्मित किया गया है । इसमें प्रशिक्षित डाक्टर, नर्स एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मीयों को लगाया जाएगा जो यह सुनिश्चित करेंगे की यहाँ भर्ती होने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो । पूरे कोल्हान में सिकल सेल जांच के लिए कोई भी सरकारी लैब नहीं था, आज टाटा स्टील फाउन्डेशन के सहयोग से सदर अस्पताल खासमहल में विधिवत रूप से उद्घाटन किया जा रहा है, जिससे पूरे कोल्हान के मरीजों को इसका लाभ मिलेगा। सदर अस्पताल खासमहल को मेडिकल कॉलेज के रूप में विकसित किया जाना है और इसके लिए हम सभी मिलकर कार्य कर रहे है।

कार्यक्रम में माननीय विधायकगण ने भी अस्पताल के सफल संचालन, चिकित्सा के क्षेत्र में लोगों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधायें तथा अन्य विषयों पर बहुमूल्य विचार रखे ।

सदर अस्पताल की कुछ प्रमुख उपलब्धियां

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत पूर्वी सिंहभूम में 1390546 (तेरह लाख नब्बे हजार पॉच सौ छियालिस) आभा कार्ड बनाए जा चुके है। अस्पताल में आए हुए मरीजों को उच्च कोटि का डिजिटल स्वास्थ्य अनुभव प्रदान करने के लिए और उनके स्वास्थ्य के रिकार्ड को डिजिटली संरक्षित करने हेतु ई० हॉस्पीटल सेवा के माध्यम से सदर अस्पताल खासमहल, अनुमण्डल अस्पताल घाटशिला एवं शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानगो, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाहरागोड़ा एवं धालभूमगढ़ में स्कैन एण्ड शेयर और डिजिटल पर्ची सेवा दी जा रही है। आने वाले समय में सारी सेवाएं पेपर लेस करने की योजना है जिससे पेपर बचेगा और पर्यावरण को होन वाले नुकसान से बचाया जा सकेगा।

1001192245

पूर्वी सिंहभूम जिले में 954894 (नौ लाख चौव्वन हजान आठ सौ चौरानबे) आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके है। सिकल सेल अनिमिया कैम्पेन के तहत 81650 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई है, जिसमें 26 रोगियों की पहचान की गई है और उनका ईलाज किया जा चुका है।

सदर अस्पताल, खासमहल के Intensive Care Unit जो 6 बेड का है उसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 में अभी तक 193 (एक सौ तेरानबे) मरीजों का ईलाज किया जा चुका है। सदर अस्पताल खासमहल के Dialysis Unit वित्तीय वर्ष 2025-26 में अभी तक 835 (आठ सौ पैतीस) मरीजों का Dialysis किया जा चुका है।सदर अस्पताल खासमहल के SNCU जो 12 बेड का है उसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 में अभी तक 344 (तीन सौ चौवालीस) मरीजों का ईलाज किया जा चुका है।

दिनांक 12.11.2025 से 28.11.2025 तक विशेष रक्त दान शिविर अभियान के तहत कुल 3093 (तीन हजार तीरानबे) यूनिट रक्त संग्रह किया है जो राज्य में सबसे ज्यादा हैं। उल्लास कार्यक्रम के तहत 764 मिर्गी के मरीजों को चिन्हित करते हुए उनका ईलाज कराया जा रहा है।

IMG 20251203 WA0038
चाईबासा : पूर्व झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष विजेन्द्र कुदादा हुआ देहांत, मंत्री दीपक बिरुवा परिजनों से मिले

चाईबासा : सदर प्रखंड चाईबासा के पूर्व झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष विजेन्द्र कुदादा का हृदय गति रुकने से देहांत हो गई जिसकी पार्थिक शरीर आज सुबह भादुड़ी गांव लाया गया है। जिसकी सूचना मिलने के बाद मंत्री दीपक बिरुवा और झामुमो जिला समिति के पदाधिकारी समेत झामुमो कार्यकर्ता ने उनके निवास स्थान भादुड़ी गांव जाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। यह जानकारी झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

1001192208

श्री लागुरी ने कहा कि बिजेंद्र कुदादा की गत 02 दिसंबर को अचानक तबियत बिगड़ गई थी। इसकी सूचना मंत्री दीपक बिरुवा को दी गई और उनके सलाह अनुसार टाटा स्थित ब्रह्मानंद अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती किया गया था। परंतु 02 दिसंबर को ही इलाज के दौरान रात के 11 बजे उनकी मृत्यु हो गई। श्री कुदादा झामुमो पार्टी में रहते हुए अपने गांव और सदर प्रखण्ड के जनताओं की समस्याओं के प्रति सजगता के साथ खड़े रहे और समाधान के दिशा में कार्यरत थे। श्री कुदादा की देहांत से झामुमो कार्यकर्ता और समाज में शोक की लहर है।

इधर मंत्री दीपक बिरुवा ने भी सूचना मिलते ही अपने कार्यकर्ता बिजेंद्र कुदादा के परिवार वालों से मिलने तुरंत भादुड़ी गांव जाकर मृतक के परिवार वालों से मिलकर स्थिति से अवगत हुए। शोक व्यक्त करने वालों में मंत्री दीपक बिरुवा, झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम, जिला सचिव राहुल आदित्य, झामुमो जिला कोषाध्यक्ष सुभाष बनर्जी, जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी समेत कई झामुमो नेता और कार्यकर्ता शामिल हैं। बिजेंद्र कुदादा का अंतिम संस्कार उनके निवास स्थान बादुडी गांव में किया गया है।

IMG 20251203 WA0030 scaled
विश्व दिव्यांगता दिवस पर समाहरणालय में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया गया कार्यक्रम, स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने मुख्य अतिथि के रूप में दिव्यांगजनों के बीच ई ट्राई साइकिल वितरण किया

जमशेदपुर : जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम एवं जिला सामाजिक सुरक्षा प्रकोष्ठ द्वारा आज विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर समाहरणालय स्थित सभागार में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. इरफान अंसारी, मंत्री, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण, खाद्य आपूर्ति तथा आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर जुगसलाई विधायक श्री मंगल कालिंदी, उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी, उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल समेत अन्य उपस्थित थे।

1001190928

कार्यक्रम में इस वर्ष की थीम — “Fostering disability inclusive Societies for advancing Social Progress” — के अनुरूप कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित कर दिव्यांगजनों के अधिकार, सम्मान एवं सामाजिक प्रगति में उनकी सक्रिय भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में अधिकारियों, दिव्यांगजन प्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं तथा स्वयंसेवी संगठनों ने भाग लेते हुए दिव्यांगजन-हितैषी नीतियों, अवसरों एवं सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने पर अपने विचार साझा किए।

1001190927

इस अवसर पर माननीय मंत्री द्वारा 10 दिव्यांगजनों के बीच ई ट्राई साइकिल का वितरण तथा विभिन्न खेल में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व के लिए दिव्यांगजनों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। माननीय मंत्री ने कहा कि समाज तभी प्रगतिशील माना जा सकता है जब दिव्यांगजनों के लिए समावेशी वातावरण, समान अवसर और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित हो। इसी दिशा में राज्य की सरकार माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड के नेतृत्व में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को तेज़ी से लागू कर रही है । उन्होने कहा कि सरकार सभी वर्गों के कल्याणार्थ कार्य कर रही है। इस दौरान जिला सामाजिक सुरक्षा प्रकोष्ठ द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से दिव्यांगता के प्रकार की जानकारी, सहायता प्रावधानों तथा तकनीकी सहयोग से जुड़े विषयों पर भी जागरूक किया गया।

IMG 20251203 WA0023
टेल्को, जेम्को चौक में टाटा मोटर्स की बस और अज्ञात वाहन के बीच टक्कर से सड़क जाम

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत जेम्को आजाद बस्ती से लक्ष्मीनगर जाने वाली सड़क पर दोपहर करीब 2:00 बजे टाटा मोटर्स बस पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना के कारण सड़क पर करीब आधे घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। घटना की सूचना मिलते ही टेल्को थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

1001190834

स्थानीय निवासियों के अनुसार, जेम्को चौक से लक्ष्मीनगर जाने वाली यह सड़क अक्सर संकरी हो जाती है क्योंकि सड़क के किनारे दुकानें लगाई जाती हैं। साथ ही, इसी छोटे मार्ग से बड़े वाहनों का भी आवागमन होता है, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। पुलिस ने यातायात सुचारू कर दिया है और मामले की जांच जारी है।

IMG 20251203 WA0021
टाटा स्टील लीज नवीकरण से पहले 15 पंचायतों में स्थायी नागरिक सुविधा बहाल करने की मांग

बागबेड़ा में पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव के नेतृत्व में विधायक संजीव सरदार को सौंपा गया मांग पत्र

जमशेदपुर : झारखंड सरकार द्वारा टाटा स्टील का लीज नवीकरण किए जाने से पूर्व बागबेड़ा, कीताडीह एवं घाघीडीह क्षेत्र के 15 पंचायत क्षेत्रों में सीएसआर मद के तहत स्थायी रूप से नागरिक सुविधाएं बहाल करने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बागबेड़ा के पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव ने किया।

1001190188

सौंपे गए मांग पत्र में उल्लेख किया गया कि जमशेदपुर में बागबेड़ा, कीताडीह एवं घाघीडीह क्षेत्र टाटा स्टील संयंत्र से मात्र तीन से पांच किलोमीटर की परिधि में स्थित हैं, जहां टाटा ग्रुप में कार्यरत स्थायी एवं अस्थायी कर्मचारी, ठेका मजदूर और उनके परिवार सहित लाखों लोग निवास करते हैं। इसके बावजूद इन इलाकों में पेयजल,साफ-सफाई, स्वच्छता और बिजली जैसी मूलभूत नागरिक सुविधाओं का स्थायी प्रबंध अब तक नहीं हो पाया है, जो स्थानीय जनता के लिए गंभीर समस्या बनी हुई है।

प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि झारखंड सरकार द्वारा टाटा स्टील के लीज नवीकरण से पूर्व बागबेड़ा, कीताडीह और घाघीडीह क्षेत्र के 15 पंचायतों के लगभग एक लाख लोगों के लिए टाटा स्टील के सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) फंड से स्थायी नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विशेष रूप से पेयजल योजना, नियमित सफाई व्यवस्था, बिजली आपूर्ति तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं को स्थायी रूप से लागू कराने की मांग प्रमुखता से रखी गई।

1001190191

प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए विधायक संजीव सरदार ने आश्वासन दिया कि आगामी विधानसभा सत्र के दौरान वे इस जनहित के मुद्दे को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष प्रमुखता से उठाएंगे और सरकार स्तर पर आवश्यक पहल करने का आग्रह करेंगे।

वहीं, प्रतिनिधिमंडल के नेतृत्वकर्ता किशोर यादव ने कहा कि विधायक संजीव सरदार के साथ जल्द ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर सीधे तौर पर मांग पत्र सौंपा जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का स्थायी समाधान निकल सके।

इस अवसर पर पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, मुखिया मायावती टुडू, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, वार्ड सदस्य राजू ठाकुर, समाजसेवी विशाल सिंह, हर्ष सिंहसहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

IMG 20251203 WA0017
स्टेट हैंडलूम एक्सपो- 2025 – ‘जगदीश हैंडीक्राफ्ट’ में कच्छ, गुजरात की पारंपरिक हस्तकला उत्पाद

जमशेदपुर : गोपाल मैदान बिस्टुपुर में झारक्राफ्ट द्वारा आयोजित स्टेट हैंडलूम एक्सपो-2025 में स्टॉल संख्या 128 – जगदीश हैंडीक्राफ्ट कच्छ, गुजरात की पारंपरिक कला और बेजोड़ हस्तकला का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। इस स्टॉल पर कच्छ क्षेत्र के दक्ष शिल्पकारों द्वारा बनाए गए रंग-बिरंगे होम फ़र्निशिंग एवं डेकोर आइटम प्रदर्शित किए गए हैं, जिनमें उनकी समृद्ध कला, बारीकी और उत्कृष्ट फिनिशिंग स्पष्ट झलकती है। एक्सपो में आने वाले लोग ₹100 से शुरू होने वाली किफायती एवं उच्च गुणवत्ता वाली वस्तुओं को पसंद कर रहे हैं, जिससे स्थानीय शिल्पकार समुदाय को भी सशक्त समर्थन मिल रहा है।

1001190808

प्रदर्शित प्रमुख उत्पाद : गुजराती डिज़ाइनर बेडशीट्स एवं कुशन कवर, हैंडक्राफ्टेड रनर एवं वॉल हैंगिंग्स, आकर्षक एवं दमकते डिज़ाइनर बैग्स, पारंपरिक एवं प्रामाणिक कच्छ हस्तशिल्प₹100 से ₹2000 की किफायती मूल्य सीमा में उपलब्ध उत्पाद

स्टॉल संचालकों के अनुसार, सभी उत्पादों को पारंपरिक तकनीकों से तैयार किया जाता है और इनके निर्माण में स्थानीय शिल्पकारों की मेहनत एवं कौशल का सुंदर मेल देखने को मिलता है। साथ ही, ग्राहकों की सुविधा के लिए डिजिटल भुगतान की व्यवस्था भी उपलब्ध है।

1001190810

आगंतुक नागरिकों से आग्रह है कि एक्सपो के दौरान स्टॉल संख्या 128 – जगदीश हैंडीक्राफ्ट अवश्य जाएं और कच्छ की पारंपरिक कला को नज़दीक से जानने, समझने एवं प्रोत्साहित करने का अवसर प्राप्त करें।

IMG 20251203 WA0014
प्रेम नगर वरिष्ठ नागरिक परिषद द्वारा स्थापना दिवस समारोह और डॉ. राजेंद्र प्रसाद जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

जमशेदपुर : प्रेम नगर स्थित वरिष्ठ नागरिक भवन, लक्ष्मीनगर में आज प्रेम नगर वरिष्ठ नागरिक परिषद द्वारा परिषद का स्थापना दिवस समारोह और भारत के प्रथम प्रधानमंत्री डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर एक गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक पूर्णिमा दास साहू उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में संस्था द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की और परिषद को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में कांग्रेस जिला समिति के नेता आनंद बिहारी दुबे भी शामिल हुए। सभा का संचालन परिषद के संचालक राम बल्लभ साहू और संस्था के महामंत्री रामानुज शर्मा ने किया।

1001190697

इस मौके पर शिवाजी पांडे, अनिल कुमार, ब्रह्मेश्वर पांडे, महेश प्रसाद, निर्मल दास, रघुवीर सिंह, करनदीप सिंह, सोमनाथ साहू सहित काफी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे। सभा में सभी पूर्वजों और दिवंगत वरिष्ठ नागरिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई

IMG 20251203 WA0011
वकीलों ने मनाया अधिवक्ता दिवस, कहा – राजेंद्र बाबू की सादगी, कार्यपद्धति प्रेरक व अनुकरणीय

जमशेदपुर : देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की 141 वीं जयंती जिला व्यवहार न्यायालय परिसर बार भवन में वकील समुदाय द्वारा मनाई गई। बार एसोसिएशन के वरीय सदस्य अधिवक्ता अर्जुन सिंह, अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने संयुक्त रूप से केक कटिंग किया।

इस मौके पर अर्जुन सिंह ने डॉक्टर देशरत्न राजेंद्र प्रसाद की व्यक्तिगत सादगी कार्यशीलता, ईमानदारी, कार्य पद्धति, आदर्श, मूल्यों पर प्रकाश डाला। प्रथम राष्ट्रपति ने विशाल भवन में जिस आम भारतीय के रूप में जिंदगी व्यतीत की वैसी मिसाल नहीं मिलती है। उनका जीवन मूल्य आदर्श भारत की वर्तमान नहीं बल्कि आने वाली पीढियां के लिए भी प्रेरक एवं अनुसरणीय रहेगा। इसके साथ ही वक्ताओं ने देश की आजादी में वकीलों की बड़ी भूमिका की भी उन्होंने चर्चा की।

1001189842

इसमें राजू सिंह, मोहम्मद कासिम, पूर्व जिला अभियोजन पदाधिकारी सुशील कुमार जायसवाल, रामजीत पांडे, त्रिलोकी नाथ ओझा, संजीव सिंह राहुल प्रसाद, राहुल राय, रंजीत सिंह, बाबू नंदी, बबीता जैन, सविता कुमारी, श्रीकांत सिंह, कुलविंदर सिंह, विद्युत मुखर्जी, टुकाई दा, जेके राजू, धीरेंद्र चौधरी, चावला जी, आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!