एक नई सोच, एक नई धारा

1002095831
बसों का अवैध पार्किंग बना आमबागान मैदान, सरयू राय ने जातीय चिंता

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र लिखकर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आमबगान मैदान की वर्तमान दयनीय स्थिति पर चिंता जताई और मैदान के सौंदर्यीकरण व संरक्षण की मांग की.
उन्होंने लिखा है कि यह मैदान अब कारों-बसों की अवैध पार्किंग और गैरेज का अड्डा बन चुका है, जिससे इसकी गरिमा और ऐतिहासिक महत्व पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है.

1002095831

सरयू राय ने बताया कि विधायक निधि से मैदान में स्थापित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है. इस कार्य का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे तो पाया कि मैदान के अधिकांश हिस्से पर वाहनों की अवैध पार्किंग हो रही है. साथ ही, कई लोगों ने प्लास्टिक के अस्थायी घर बनाकर मैदान पर कब्जा कर लिया है और अस्थायी दुकानें भी संचालित की जा रही हैं.

पत्र में सरयू राय ने उल्लेख किया कि मैदान के एक हिस्से में कश्मीरी उलैन मेला लगा हुआ है और पूरा क्षेत्र अवैध गतिविधियों का केंद्र बन गया है. उन्होंने याद दिलाया कि उनके पिछले कार्यकाल (2014–2019) में टाटा स्टील की जुस्को इकाई द्वारा मैदान की घेराबंदी और सौंदर्यीकरण का कार्य आरंभ किया गया था, लेकिन वह अधूरा रह गया.

विधायक ने कहा कि यह मैदान ऐतिहासिक रूप से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की स्मृतियों से जुड़ा हुआ है. उनके सुझाव पर यहां नेताजी की प्रतिमा स्थापित की गई, जिस पर अब छतरी और घेराबंदी का कार्य भी चल रहा है. उन्होंने प्रतिमा स्थल पर एक पट्ट लगवाया है, जिस पर नेताजी के स्वतंत्रता अभियान का रूट चार्ट अंकित है — कोलकाता से गोमो, फिर जर्मनी होते हुए सिंगापुर और जापान तक की उस ऐतिहासिक यात्रा की झलक.

उन्होंने उपायुक्त से आग्रह किया कि जिला प्रशासन, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति और टाटा स्टील लिमिटेड के सहयोग से मैदान को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के स्मृति स्थल के रूप में विकसित किया जाए और इसके लिए ठोस कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाए.

स्थलीय निरीक्षण के दौरान शंकर कर्मकार राजा चौधरी, भागवत मुखर्जी, सुबोध श्रीवास्तव, अजय कुमार, परमिंदर सिंह पन्नू, दुर्गा राव, अमृता मिश्रा, नीरज सिंह, संतोष भगत, विजय सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे.

1002095709
स्टील सिटी गोल्फ टूर्नामेंट का 75वे संस्करण का आयोजन 16 जनवरी से

देश की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित गोल्फ टूर्नामेंट में से एक स्टील सिटी गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन 16 से 18 जनवरी तक होने जा रहा है. टूर्नामेंट का यह 75 वां साल होगा. वर्ष 1951 में स्थापित और टाटा स्टील के दूरदर्शी नेतृत्व में सुदृढ़ हुई यह प्रतियोगिता देश की सबसे पुरानी और सम्मानित एमेच्योर गोल्फ चैंपियनशिप में से एक मानी जाती है. 18-होल वाले बेल्डीह गोल्फ कोर्स और गोलमुरी गोल्फ कोर्स पर संयुक्त रूप से आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में पटना, भुवनेश्वर, कोलकाता, रांची और दिल्ली सहित देशभर के प्रमुख शहरों से लगभग 300 गोल्फर भाग लेंगे. जमशेदपुर के स्थानीय गोल्फ प्रेमी भी बड़ी संख्या में प्रतियोगिता में शामिल होंगे. दशकों से यह टूर्नामेंट श्रेष्ठ गोल्फर, कॉरपोरेट दिग्गज, खेल प्रेमी और विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट अतिथियों की मेजबानी करता आया है और प्रतिस्पर्धात्मक उत्कृष्टता व शानदार आतिथ्य के लिए जाना जाता है.

1002095709

यादगार होगा इस साल का आयोजन
75 वर्षों की इस स्वर्णिम उपलब्धि को यादगार बनाने के लिए इस वर्ष विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जिनमें प्रदर्शनियां, सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम, गाला नाइट्स तथा उत्कृष्ट योगदानकर्ताओं और पूर्व विजेताओं को सम्मानित करने वाले विशेष मैच शामिल होंगे. यह आयोजन जमशेदपुर की जीवंत खेल संस्कृति और सामुदायिक भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा.

श्रेष्ठ गोल्फ कोर्स में शामिल
बेल्डीह और गोलमुरी गोल्फ कोर्स, पूर्वी भारत के श्रेष्ठ गोल्फ कोर्सों में शामिल हैं, जो प्राकृतिक सौंदर्य से युक्त चुनौतीपूर्ण और उत्कृष्ट खेल अनुभव प्रदान करते हैं. दोनों गोल्फ कोर्स मिलकर जमशेदपुर के गोल्फिंग पारिस्थितिकी तंत्र की मजबूत नींव हैं, जिन्होंने वर्षों से नई पीढ़ियों को प्रेरित किया है.स्टील सिटी गोल्फ टूर्नामेंट, जमशेदपुर की खेल विरासत, टाटा स्टील की दृष्टि और बेल्डीह एवं गोलमुरी क्लब्स की गोल्फ को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है. 75वें वर्ष का यह संस्करण देशभर के खिलाड़ियों, साझेदारों और दर्शकों को खेल भावना, परंपरा और राष्ट्रीय गोल्फ मैत्री का उत्सव मनाने का अवसर प्रदान करेगा.

1002095694
आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान प्रारंभ होगा, एक्शन प्लान तैयार, बेहोश कर पकड़े जाएंगे सांडो , अवारा कुत्तों का होगा नसबंदी

जमशेदपुर: एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ़ वर्ल्ड एवं पंचायत प्रतिनिधियों के संयुक्त तत्वावधान में झारखंड प्रदेश महासचिव शशि आचार्य के नेतृत्व में भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ज्योतिंद्र नारायण से मुलाकात कर शहर में बढ़ती आवारा पशुओं एवं कुत्तों की समस्या पर विस्तृत चर्चा की गई।

1002095694

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने शहर की मुख्य सड़कों, चौक-चौराहों और गलियों में बढ़ती जंगली/आवारा कुत्तों, सांडों एवं अन्य मवेशियों की संख्या पर गंभीर चिंता व्यक्त की। प्रतिनिधियों ने बताया कि आवारा पशुओं के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। हाल के दिनों में जंगली सांडों के हमले में कई महिलाएँ गंभीर रूप से घायल हुई हैं तथा कुछ मामलों में मौतें भी हुई हैं। आवारा कुत्तों द्वारा काटे जाने की घटनाएँ भी तेजी से बढ़ रही हैं।

इन सभी समस्याओं से अवगत होने के पश्चात भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ज्योतिंद्र नारायण ने आश्वस्त किया कि मंगलवार से शहरी क्षेत्र में आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया जाएगा।

1002095697

उन्होंने बताया कि सांड, आवारा पशुओं की पहचान एवं सर्वे के लिए 10 सदस्यीय विशेष टीम का गठन हो चुका है। पशुओं को पकड़ने के लिए एक्शन प्लान तैयार है। बेहोश कर पकड़े गए सांडो को गौशाला रखा जाएगा। वही आवारा कुत्तों का नसबंदी किया जाएगा। कुछ डॉक्टरों के अस्वस्थ होने से काम में देरी हुई थी, उनके स्थान पर अन्य डॉक्टरों की बहाली की प्रक्रिया चल रही है।
शहरी क्षेत्र में प्रभावी संचालन के लिए एमएनएसी, जेएनएसी एवं जुगसलाई नगर पालिका का सहयोग लिया जाएगा। उपायुक्त के निर्देश मिलते ही पंचायत क्षेत्रों में भी अभियान चलाया जाएगा।

बैठक में संस्था की महासचिव शशि आचार्या, जिला अध्यक्ष रविंद्र कौर, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, स्थानीय मुखिया धर्मदास माडी, उप मुखिया राजू पात्रो सहित अन्य लोग शामिल थे।

1002095700
टाटा स्टील के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई विदाई

टाटा स्टील के 23 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शनिवार को टाटा वर्कर्स यूनियन परिसर में आयोजित विदाई समारोह में सम्मानित किया गया. अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, डिप्टी प्रेसीडेन्ट शैलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी, सहायक सचिव श्याम बाबू और कोषाध्यक्ष एवं लेखाकार आमोद कुमार दुबे ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का स्वागत किया और उन्हें पुष्पगुच्छ और उपहार भेंट किए. सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कंपनी और यूनियन दोनों में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया. उनके सुखद और शांतिपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की कामना की गई.

1002095700
1002095683
कुचाई थाना क्षेत्र में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में अवैध शराब की बरामदगी

पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुचाई थाना क्षेत्र के लोप्सो गांव स्थित जंगल में संचालित एक मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) समीर कुमार सवैया के नेतृत्व में की गई।

1002095683

एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ लोग जंगल के भीतर नकली और अवैध अंग्रेजी शराब तैयार कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। जैसे ही पुलिस टीम लोप्सो जंगल के बताए गए स्थान पर पहुंची, वहां मौजूद 2 से 3 लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। जवानों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन घना जंगल का फायदा उठाकर वे फरार होने में सफल रहे।

मौके पर सर्च अभियान के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में अवैध सामान मिला। बरामदगी में प्लास्टिक की बोतलें और जार मिले जिनमें लाल रंग का तरल पदार्थ भरा था। इसके अलावा 200 लीटर क्षमता वाले 8 नीले ड्रम से लगभग 1600 लीटर स्प्रिट बरामद हुई। इसी तरह सफेद रंग की एक स्कॉर्पियो (पंजीकरण संख्या जेएच05एपी 3535), 68 पेटी किंग्स गोल्ड और 12 पेटी ब्लैक टाइगर यानी कुल 80 पेटियां (लगभग 720 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब, साथ ही 20-20 लीटर वाले 15 जार में करीब 300 लीटर शराब भी जब्त की गई। इस तरह कुल 1020 लीटर तैयार शराब बरामद हुई।

पुलिस को 4 बोरे खाली प्लास्टिक बोतलों से भरे, 3 बोरे ढक्कनों से भरे, अलग-अलग ब्रांड के लेबल, 10 खाली जार, रंग मिलाने वाले छोटे डिब्बे, पेटी बनाने के लिए 5 बंडल कार्टन और एक प्लास्टिक तिरपाल भी मिले।

इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस यह जांच भी कर रही है कि यह अवैध कारोबार कब से और किन लोगों के संरक्षण में चल रहा था।

1002095659
भाजयुमो युवा मोर्चा की पहल पर निर्माणधीन कंपनी में युवक की मौत पर परिजनों को मिला मुआवजा

गमहरिया स्थित निर्माणाधीन बालाजी इंफ्राटेक्चर कंपनी में कार्यरत सन्नी यादव के असामयिक एवं दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बाद उनके परिजनों को न्याय दिलाने हेतु निर्णायक पहल की गई। शुरुआती चरण में कंपनी के प्रोपराइटर विशाल राज द्वारा मुआवजे को लेकर टालमटोल रवैया अपनाया गया, जिससे परिजनों में रोष व्याप्त था।

1002095659

इसी बीच भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं कोल्हान विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नितीश कुशवाहा ने मामले में हस्तक्षेप कर पीड़ित परिवार का मोर्चा संभाला। उन्होंने कल से लगातार कंपनी प्रबंधन पर दबाव बनाया और स्पष्ट रूप से कहा कि मजदूर परिवार के साथ किसी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने भी एकजुटता दिखाई और मुआवजे की मांग को मजबूती से रखा।

लगातार प्रयासों और सख्त रुख के चलते अंततः कंपनी प्रबंधन को झुकना पड़ा। आज पीड़ित परिवार को कुल 8 लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति बनी, जिसमें 6 लाख रुपये नगद तथा 2 लाख रुपये चेक के माध्यम से प्रदान किए गए। मुआवजा मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और नितीश कुशवाहा सहित सभी नेताओं का आभार व्यक्त किया।

मौके पर घाघीडीह मंडल अध्यक्ष श्री आनंद कुमार, भाजपा युवा नेता चिंटू सिंह, कृष्णकांत राय, विकास यादव, अजय कुमार, पवन सिंह, संतोष सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि मजदूरों और आम नागरिकों के अधिकारों का हनन किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि भविष्य में आवश्यकता पड़ी, तो आंदोलन और कानूनी कार्रवाई करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

1002095644
पोखारी में 15 लाख के जेवर चोरी कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, चार आरोपी गिरफ्तार

एमजीएम थाना क्षेत्र के पोखारी गांव में महेश गौड़ के घर से 15 लाख रुपये मूल्य के जेवर की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने शनिवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पूरी कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चोरी की यह घटना 29-30 नवंबर की रात उस समय हुई, जब परिवार के सभी सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और भीतर के सामान बिखरे पड़े थे।

1002095644

एसपी ने बताया कि मामले में चार आरोपियों—शंकोसाई रोड नंबर 5 निवासी सुंदर कुजूर उर्फ कल्लू (19), एकतानगर का रोहित गोप (20), बोड़ाम के मिर्जाडीह का मनीष राय (25) और उलीडीह डिमना बस्ती के बिक्की सिंह (35)—को गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता चला कि चोरी की वारदात सुंदर कुजूर और रोहित गोप ने मिलकर की थी। घटना के बाद दोनों ने चोरी के जेवर आपस में बांटे और उन्हें बेचने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार सुंदर ने सोने के जेवर मनीष राय को बेचने के लिए दिया था, जबकि सोने की एक चेन को उसने बिक्की सिंह को मात्र 10 हजार रुपये में बेच दिया था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान सोने का एक ब्रेसलेट, एक मंगलसूत्र, एक अंगूठी, दो जोड़ी टॉप्स, दो जोड़ी पायल, एक हार, दो सोने की चेन, एक-एक पीस कान का टॉप्स, दो जोड़ी चांदी की बिछिया, चोरी के पैसों से खरीदा गया मोबाइल फोन, एक जोड़ी सोने का टॉप्स, एक बाइक और घटना में प्रयुक्त लोहे का औजार बरामद किया है।

एसपी ने बताया कि सुंदर और रोहित का आपराधिक इतिहास पहले भी रहा है। दोनों कई छोटे-बड़े मामलों में संलिप्त रहे हैं। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पूरे गिरोह को पकड़ लिया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

1002095638
गोविंदपुर पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी का किया भंडाफोड़, चार युवक गिरफ्तार

गोविंदपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए शुक्रवार को चार तस्करों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने इनसे 2550 रुपये नकद, 81 पुड़िया ब्राउन शुगर और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों में छोटा गोविंदपुर शेषनगर का गौरव कुमार उर्फ अमर (26), बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती का मोहम्मद इमरान (21), सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली तमुलिया का जंबुवन महतो (24) और ललन मांझी (28) शामिल हैं.

1002095638

गोविंदपुर थाना प्रभारी पवन कुमार के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस को कुछ दिनों से इलाके में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री बढ़ने की सूचना मिल रही थी. ऐसे में एक विशेष टीम का गठन कर निगरानी बढ़ाई गई. शुक्रवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी की और सभी आरोपियों को बिक्री की तैयारी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया.

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों से कड़ी पूछताछ की. पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह लंबे समय से ब्राउन शुगर की सप्लाई और वितरण में सक्रिय था. पुलिस को उन स्रोतों और सप्लायरों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिनसे आरोपी नशा मंगाते थे. पुलिस ने बताया कि इस सुराग के आधार पर अब नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी गई है और जल्द ही बड़े सरगनाओं तक पहुंचने की उम्मीद है.

थाना प्रभारी पवन कुमार ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है और इलाके में इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील की कि वे नशे के धंधे में शामिल लोगों की जानकारी पुलिस को दें, ताकि इस काले कारोबार पर पूर्ण रूप से रोक लगाई जा सके. इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की पहल की सराहना की है.

1002091853
बागबेड़ा कॉलोनी में स्थायी कचरा उठाव को लेकर जल्द होगी ग्राम सभा : उपायुक्त

जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी में स्थायी रूप से कचरा उठाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जल्द ही ग्राम सभा की तिथि निर्धारित की जाएगी। यह आश्वासन उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता से संयुक्त वार्ता के दौरान दिया।

1002091853

इससे पूर्व पंसस सुनील गुप्ता ने डीसी कार्यालय में उपायुक्त से मुलाकात कर छह सूत्री मांग पत्र सौंपा। सौंपे गए मांग पत्र में मुख्य रूप से बागबेड़ा कॉलोनी में स्थायी कचरा उठाव हेतु ग्राम सभा की तिथि तत्काल निर्धारित की जाए। पिछली माह वीडिओ द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में तिथि निर्धारण का आश्वासन देने के बावजूद अब तक तिथि तय नहीं की गई। वर्तमान में बागबेड़ा में पड़े कचरे के ढेर का नियमित उठाव सुनिश्चित किया जाए। कचरा फेंकने के लिए एक स्थायी एवं सुरक्षित स्थान निर्धारित किया जाए।

सभी बिंदुओं से अवगत होने के बाद उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने आश्वस्त किया कि वीडिओ द्वारा जल्द ही ग्राम सभा की तिथि स्थायी कचरा प्रबंधन व्यवस्था को लागू करने हेतु निर्धारित की जाएगी।

1002091856

उल्लेखनीय है कि पंसस सुनील गुप्ता के आग्रह पर पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार दो बार विधानसभा में स्थायी कचरा उठाव एवं स्थान निर्धारण का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा चुके हैं। इस विषय पर वीडिओ की ओर से पंचायत प्रतिनिधियों के साथ कई बार बैठक भी आयोजित की जा चुकी है।

1002090651
टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा की मां और लैक्मे की ‘आइकॉनिक लेडी’ सिमोन का निधन

लैक्मे कॉस्मेटिक की को-फाउंडर सिमोन टाटा का 95 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें टाटा ग्रुप के चेयरमैन नोएल टाटा की मां और स्वर्गीय बिजनेसमैन रतन टाटा की सौतेली मां के तौर पर भी जाना जाता था।

1002090651

शुक्रवार, 5 दिसंबर की सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में थोड़ी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया।

टाटा ग्रुप ने बयान जारी किया

टाटा ग्रुप के एक बयान के मुताबिक, लैक्मे कॉस्मेटिक्स की मशहूर हस्ती को कोलाबा के कैथेड्रल ऑफ द होली नेम चर्च में आखिरी विदाई दी जाएगी। इसमें आगे कहा गया, “उन्हें भारत के लीडिंग कॉस्मेटिक ब्रांड के तौर पर लैक्मे की ग्रोथ में उनके योगदान और वेस्टसाइड चेन के साथ फैशन रिटेल की नींव रखने के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने सर रतन टाटा इंस्टीट्यूट समेत कई समाजसेवी संगठनों के काम को भी गाइड किया।” “अपनी पॉजिटिविटी और पक्के इरादे से, उन्होंने अपनी जिंदगी की कई मुश्किलों को पार किया और हममें से कई लोगों को गहराई से छुआ।

सिमोन टाटा कौन थीं?

स्विट्जरलैंड के जिनेवा में जन्मी सिमोन नेवल डुनोयर पहली बार 1953 में एक टूरिस्ट के तौर पर इंडिया आई थीं। सिमोन ने दो साल बाद नेवल एच. टाटा से शादी की और शादी के तुरंत बाद 1960 के दशक की शुरुआत में टाटा ग्रुप के साथ अपना प्रोफेशनल जुड़ाव शुरू किया।

सिमोन टाटा 1961 में लैक्मे के बोर्ड में शामिल हुईं, जो उस समय टाटा ऑयल मिल्स कंपनी (TOMCO) की एक छोटी सब्सिडियरी कंपनी थी, जो हमाम, ओके और मोदी सोप्स जैसे अपने पर्सनल केयर ब्रांड्स के लिए जानी जाती थी। एक साफ विजन के लिए उनके प्रयास ने ब्रांड को आज इतना बड़ा बना दिया।

उन्हें 1982 में लैक्मे की चेयरपर्सन बनाया गया और भारतीय महिलाओं के बीच ब्यूटी प्रोडक्ट्स को पॉपुलर बनाने और देश के पहले मॉडर्न कंज्यूमर ब्रांड्स में से एक को बनाने के लिए उन्हें ‘कॉस्मेटिक क्वीन ऑफ इंडिया’ के रूप में जाना जाने लगा।

error: Content is protected !!