एक नई सोच, एक नई धारा

1001982325
बड़ी खबर जमशेदपुर से — धालभूमगढ़ थाना प्रभारी सस्पेंड

जमशेदपुर जिले के धालभूमगढ़ थाना के थाना प्रभारी पवन कुमार को एक महिला आरक्षी के साथ छेड़छाड़ के गंभीर आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। यह मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में भारी हलचल मच गई है।

1001982325

जानकारी के मुताबिक, महिला आरक्षी ने थाना प्रभारी पवन कुमार पर अनुचित व्यवहार और शारीरिक छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत प्राप्त होने के बाद, वरीय अधिकारियों ने तुरंत मामले की प्रारंभिक जांच शुरू की। जांच के शुरुआती निष्कर्षों में आरोप सही प्रतीत होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने थाना प्रभारी पवन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह कदम विभाग की गरिमा और अनुशासन को बनाए रखने के लिए उठाया गया है। वहीं, जिले के पुलिस अधिकारी इस पूरे प्रकरण पर आंतरिक जांच समिति के माध्यम से विस्तृत जांच कर रहे हैं।

इस घटना के बाद से पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर जारी है। कई अधिकारी इसे एक गंभीर अनुशासनहीनता का मामला बताते हुए महिला कर्मियों की सुरक्षा को लेकर कड़े दिशा-निर्देश लागू करने की मांग कर रहे हैं।

📰 टीम तीसरी धारा | अंकित सिन्हा की रिपोर्ट | जमशेदपुर

1001981180
7th सरायकेला-खरसावां जिला शक्ति कराटे प्रतियोगिता 2025 का हुआ भव्य आयोजन
1001981180

सरायकेला खरसावां : सरायकेला खरसावां में इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन द्वारा आयोजित एक भव्य कराटे प्रतियोगिता में कुल 12 स्कूलों के 150 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ शुक्ला मोहंती (Academic Advisor of Govt of odisa) उपस्थित थे। जिनके द्वारा प्रतियोगिता शुभारंभ किया गया तथा इस प्रतियोगिता के प्रमुख अतिथि के रूप में सैन्सैई नंदजी प्रशाद (AIKF महासचिव), आर.एन मोहंती (Director of Insitute for education), निरंजन पांडे (महासचिव ) सैन्सैई राहुल गोप (सचिव, KAJ), कुंशुक मोहंती (Organizing committee President) , सैन्सैई राजेश कुमार मोहंती (Tresurer of KAJ) डॉ रूपा सरकार (Chairperson of Sports Council ARKA JAIN University) रश्मि गिरी जिन्होंने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।

1001981183

इस प्रतियोगिता में पीएम श्री केजीबीभी गम्हरिया ने प्रथम स्थान हासिल किया तथा बेहतरीन प्रदर्शन में यूपीजी न्यू कॉलोनी आदित्यपुर, अर्का जैन यूनिवर्सिटी, आरकेएमएस एवं अन्य संस्थाओं के प्रतिभागी शामिल थे।
कार्यक्रम का सफल आयोजन कराटे – द ऐसोसिएशन ऑफ् सरायकेला खरसावां की महासचिव संगीता दास एवं डॉ स्वीटी सिन्हा (Principal of Institute for Education) के नेतृत्व में हुआ।

1001981074 edited
19 वर्षीय युवक ने नाबालिग गर्भवती प्रेमिका की गला काटकर हत्या की

झारखंड के गुमला जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 19 वर्षीय युवक ने अपनी नाबालिग गर्भवती प्रेमिका की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी।

1001981074 edited

यह वारदात रायडीह थाना क्षेत्र के पुराना रायडीह गांव की है। पुलिस के अनुसार, मृतका मूल रूप से छत्तीसगढ़ की रहने वाली थी और करीब 5 महीने की गर्भवती थी।

घटना की पुष्टि करते हुए सिविल सर्जन डॉ. शंभू एन. चौधरी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गर्भावस्था की पुष्टि हुई है। वहीं थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव ने बताया कि आरोपी युवक सुमन यादव (19) को हिरासत में ले लिया गया है और हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने गुस्से में हत्या करने की बात कबूल की है। फिलहाल हत्या की असली वजह की जांच की जा रही है।

इस दर्दनाक घटना से रायडीह गांव में सनसनी फैल गई है, और स्थानीय लोग इस वारदात से स्तब्ध हैं।

📍गुमला से रिपोर्ट —
टीम तीसरी धारा | अंकित सिन्हा | न्यूज स्प्रिट

1001981171
झारखंड में ठंड ने पकड़ी रफ्तार ❄️

झारखंड में मौसम ने करवट ले ली है। उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के प्रभाव से राज्यभर में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

1001981171

रांची में बीते 24 घंटे में पारा 2.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जिससे सुबह और देर शाम ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं जमशेदपुर, बोकारो और धनबाद समेत कई जिलों में भी ठंडी हवाओं का असर महसूस किया जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। राज्य के उत्तरी और पठारी इलाकों में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को सुबह-शाम गरम कपड़े पहनने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।

📍रांची से रिपोर्ट —
टीम तीसरी धारा | अंकित सिन्हा | न्यूज स्प्रिट

1001980863
जादूगोड़ा नारवा : खूबसूरती नहीं, अब खतरे का ठिकाना बनता जा रहा है!

जमशेदपुर के पास स्थित जादूगोड़ा नारवा पुल इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चित जगह बन गया है। यहां रोजाना दर्जनों युवा इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए फोटो व रील बनाने के चक्कर में पुल के ऊपर चढ़ जाते हैं, जिससे हादसे की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार युवक तेज रफ्तार वाहनों के बीच सेल्फी लेते नजर आते हैं, जो बेहद खतरनाक है। पुल की ऊंचाई और संकरी जगह के कारण जरा सी गलती बड़ा हादसा बन सकती है।

1001980863

स्थानीय प्रशासन ने भी लोगों को चेताया है कि ऐसी हरकतें न केवल जानलेवा हैं, बल्कि कानूनन अपराध भी मानी जाती हैं। इसके बावजूद कुछ युवा सोशल मीडिया की लोकप्रियता के लालच में जोखिम उठाने से नहीं चूक रहे।

टीम तीसरी धारा की अपील है —
सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए अपनी जिंदगी को खतरे में न डालें। असली हीरो वही है जो समझदारी से काम ले और दूसरों को भी सुरक्षित रहने की प्रेरणा दे।

न्यूज़ स्प्रिट — टीम तीसरी धारा, अंकित सिन्हा

1001980790
पोर्न साइट्स को लेकर सुप्रीम कोर्ट में फिर होगी सुनवाई

देश में पोर्न साइट्स पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में फिर से सुनवाई होगी। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि भारत में 20 करोड़ से अधिक अश्लील वीडियो इंटरनेट पर खुलेआम प्रसारित हो रहे हैं, जो युवाओं और बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव डाल रहे हैं।

1001980790

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार और आईटी मंत्रालय से जवाब मांगा है कि अब तक डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील कंटेंट रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। अदालत ने कहा कि यह केवल नैतिकता का नहीं बल्कि राष्ट्रीय चरित्र और भविष्य की पीढ़ी की सुरक्षा का सवाल है।

चार हफ्ते बाद इस मामले पर फिर से सुनवाई होगी।
साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि देश में डिजिटल अपराध और पोर्नोग्राफी से जुड़ी सामग्री में तेजी से वृद्धि हो रही है, जिससे समाजिक वातावरण पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।

1001980772
हेमंत सरकार ने व्यापारियों का उत्पीड़न किया है – आदित्य साहू

BJP सांसद आदित्य साहू ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को राज्य के सभी व्यापारियों से माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि सरकार ने उनके साथ लगातार भेदभाव और उत्पीड़न किया है।

1001980772

आदित्य साहू ने कहा — “हेमंत सोरेन की सरकार में व्यापारी वर्ग पर लगातार दबाव बनाया गया है, जबकि यही वर्ग राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।”
उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो सरकार भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद में पूरी तरह डूबी हुई है, और जनता अब बदलाव के मूड में है।

इस मौके पर उन्होंने घाटशिला उपचुनाव को लेकर भी कहा कि भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन जनता की पहली पसंद हैं, और आने वाला चुनाव झामुमो के लिए जनादेश का फैसला साबित होगा।

1001980637
केंद्र से कितनी भी बड़ी ताकतें क्यों न आ जाए, झारखंड के लोग अपने भाई और बेटा को कमजोर होने नहीं देंगे : कल्पना

घाटशिला उप चुनाव के प्रचार अभियान में सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी सह गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन भी उतर गई हैं। कल्पना सोरेन ने घाटशिला के गालूडीह आंचलिक मैदान में पहली चुनावी जनसभा की।

1001980637

सभा में कल्पना सोरेन ने कहा कि आज घाटशिला में उप चुनाव हो रहा है, क्योंकि हमारे स्व रामदास दा हम लोगों के बीच में नहीं है। आज ऐसे व्यक्तित्व की कमी खल रही है जिसने इस झारखंड को बनाने के समय गुरुजी के साथ रहकर झारखंड के लोगों की आवाज को बुलंद करने का काम किया था।

गुरुजी के निधन के कुछ दिन बाद ही रामदास दा हमें छोड़ कर चले गए। ऐसा लगा जैसे दोनों आपस में बात करके गुरु व शिष्य ने एक साथ इस धरती को छोड़कर हमें आर्शीवाद देने के लिए भगवान स्वरूप बन गए हैं।

ये एक ऐसी जोड़ी है जिनके जीवन में परिश्रम, संघर्ष व त्याग हर वह एक चीज मिलेगी जो झारखंड आंदोलनकारियों के जीवन में चल रही थी। आज हमें रामदास सोरेन का मार्गदर्शन सबसे ज्यादा खटकता है। सोमेश सोरेन को आज उस जगह पर बैठाना जहां से वह आपकी सेवा कर सके।

केंद्र से कितनी बड़ी बड़ी ताकतें क्यों न आ जाए, हमारें झारखंड के लोग अपने भाई और बेटा को मजबूत करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। रामदास सोरेन के अधूरे सपनों को साकार करने के लिए सोमेश सोरेन मैदान में हैं।

यहां से संकल्प लेकर जाएं कि कुछ भी हो जाए 11 तारीख को हमें वोट देना है। पेड़ को अगर मजबूत बनाना है तो जड़ों से मजबूत करना होगा। घाटशिला विधानसभा के लोग अपनी जड़ों को मजबूत करके झामुमो को जीताने का काम करेंगे। जनसभा में सूरजमनी सोरेन भावूक हो गईं। मंत्री दीपक बिरूआ, राजद नेता सत्यानंद भोक्ता समेत कई ने सभा को संबोधित किया।

1001980638
पलामू से हथियार सहित 2 गिरफ्तार, नक्सल हिंसा में मारे गए पीड़ितों के परिवारों को मिलेगा मुआवजा

झारखंड में नक्सल हिंसा में मारे गए लोगों के आश्रितों को गृह, कारा एवं आपदाझारखंड के पलामू जिले में दो लोगों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों को सोमवार को पांडू-छतरपुर रोड से पकड़ा गया है।

1001980638

आरोपियों के पास से पिस्तौल बरामद हुई है। वहीं दूसरी खबर में झारखंड सरकार द्वारा नक्सल हिंसा में मारे गए लोगों को मुआवजा देने की बात सामने आई है।

SDPO आलोक कुमार टुट्टी ने कहा, “हमें टिप मिली थी कि ये दोनों राज्य में कोई बड़ी घटना करने वाले हैं, जिसके बाद हमने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।” SDPO ने आगे बताया कि पांडू पुलिस स्टेशन में आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज कर ली गई है और जांच चल रही है। दोनों आरोपियों के पास से पिस्तौल बरामद की गई है।

झारखंड में नक्सल हिंसा में मारे गए लोगों के आश्रितों को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने मुआवजा देने का आदेश जारी किया है। यह निर्णय एक दशक से अधिक समय बाद लिया गया है। राज्य सरकार ने चाईबासा, गुमला, लातेहार और देवघर जिलों में नक्सल संघर्ष के दौरान मारे गए पांच लोगों के परिवारों को आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है। प्रत्येक परिवार को एक लाख रुपये की राशि मुआवजे के तौर पर दी जाएगी।

मारे गए पांचों पीड़ितों में देवघर जिले के विष्णु प्रसाद शामिल हैं, जो 8 नवंबर 2008 को नक्सली हमले में मारे गए थे। उनकी पत्नी हमेंती देव्या को मुआवजा मिलेगा। चाईबासा जिले के बुधनाथ हस्सा पूर्ति 28 जून 2012 को नक्सल हिंसा का शिकार हुए थे, उनकी पत्नी रामदी सोए को एक लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे।

गुमला जिले के रितु बढ़ई 12 अगस्त 2013 को नक्सली हमले में मारे गए थे। उनकी पत्नी बालो सोय को मुआवजा दिया जाएगा। लातेहार जिले के सलमान अंसारी भी 18 अगस्त 2013 को नक्सल हिंसा में शिकार हुए थे, और उनकी पत्नी शब्बा प्रवीण को भी यह राशि मिलेगी। इसके अलावा, चाईबासा जिले के केलमेंट बरजो 30 अगस्त 2016 को नक्सली हिंसा का शिकार हुए थे, और उनकी पत्नी सुनीता को भी एक लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा।

1001980639
बिहार में बनेगी एनडीए की सरकार, झारखंड और ओडिशा के उप चुनाव में खिलेगा कमल – मोहन चरण माझी

घाटशिला उपचुनाव को लेकर मंगलवार को गंधनिया हाट मैदान में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में एक विशाल चुनावी जनसभा आयोजित की गई। इस जनसभा में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में जनता से समर्थन मांगा।

1001980639

मुख्यमंत्री माझी ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में जल्द ही एनडीए की सरकार बनेगी और झारखंड व ओडिशा के उपचुनावों में भी “कमल” जरूर खिलेगा।

झारखंड सरकार का कार्यकाल पूरा भी नहीं हुआ, उठने लगी परिवर्तन की मांग

उन्होंने कहा कि सरकार का कार्यकाल अभी पूरा भी नहीं हुआ है और विपक्षी दल परिवर्तन की बात कर रहे हैं। यह परिवर्तन जनता घाटशिला के उपचुनाव में दिखा देगी। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार को जनता ने बड़ी उम्मीदों के साथ चुना था, लेकिन एक साल में ही जनता का इस सरकार से मोहभंग हो गया है।

मोदी के नेतृत्व में बना नया भारत

सीएम माझी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने एक नए भारत की दिशा में कदम बढ़ाया है। आज भारत एक ऐसा देश बन चुका है जो “न रुकता है, न झुकता है, बल्कि लगातार आगे बढ़ता जा रहा है।” उन्होंने जनता से अपील की कि घाटशिला की जनता भी इस विकासयात्रा में भाजपा का साथ दे।

आदिवासी अधिकारों पर साधा निशाना
ओडिशा के मुख्यमंत्री ने झारखंड सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राज्य के 60 प्रतिशत से अधिक लोग गांवों में रहते हैं, लेकिन अब तक पेशा कानून लागू नहीं किया गया।

इससे आदिवासी अपने अधिकारों से वंचित हैं और गांवों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो गांवों और आदिवासियों के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, सांसद विद्युत महतो सहित कई भाजपा नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया। जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में नारे लगाए।

error: Content is protected !!