एक नई सोच, एक नई धारा

1001980683
हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन गोपीचंद हिंदुजा का 85 वर्ष की आयु में निधन, जाने कितनी संपत्ति छोड़ गए भारतीय मूल के ब्रिटिश उद्यमी

हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन और भारतीय मूल के ब्रिटिश अरबपति गोपीचंद हिंदुजा का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है. लंदन के एक अस्‍पताल में उन्‍होंने अंतिम सांस ली. वह कई हफ्तों से बीमार चल रहे थे. बिजनेस सर्क‍िल में उन्‍हें ‘जीपी’ के नाम से जाना जाता था. यह दुखद खबर मंगलवार को ब्रिटिश हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य रामी रेंजर ने दी. रेंजर ने एक भावुक श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जीपी हिंदुजा बहुत ही दयालु, विनम्र और वफादार दोस्त थे. उन्होंने कहा कि हिंदुजा के जाने से एक युग का अंत हो गया है.

1001980683

गोपीचंद हिंदुजा हिंदुजा ग्रुप के प्रमुख थे. यह एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय समूह है. यह समूह कई तरह के व्यवसायों में फैला हुआ है, जिसमें ऑटोमोबाइल, बैंकिंग, रसायन, ऊर्जा, मीडिया और रियल एस्टेट शामिल हैं. हिंदुजा ग्रुप का भारत और दुनिया भर में मजबूत प्रभाव रहा है. गोपीचंद हिंदुजा ने अपने नेतृत्व से ग्रुप को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया. उनके निधन से व्यापार जगत को बड़ी क्षति हुई है.

गोपीचंद हिंदुजा मई 2023 में अपने बड़े भाई श्रीचंद हिंदुजा के निधन के बाद ग्रुप के चेयरमैन बने थे. उनकी गिनती ब्रिटेन के सबसे अमीर व्यक्ति के तौर पर होती रही है. गोपीचंद हिंदुजा और उनके परिवार ने हाल ही ब्र‍िटेन की संडे टाइम्स रिच लिस्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया था. 18 मई, 2025 को जारी उक्त सूची के अनुसार, उनके परिवार की कुल संपत्ति 33,67,948 करोड़ रुपये थी, जो दूसरे स्थान पर रहे डेविड और साइमन रीबेन परिवार से 8,042 करोड़ रुपये अधिक थी. यह उपलब्धि तब हासिल हुई जब उनकी संपत्ति में थोड़ी गिरावट आई थी. फोर्ब्‍स की रियल टाइम नेटवर्थ के अनुसार, मंगलवार तक हिंदुजा परिवार की कुल संपत्ति 20.6 अरब डॉलर (1,82,668 करोड़ रुपये) है.

हिंदुआ परिवार लंदन में महत्वपूर्ण रियल एस्टेट संपत्तियों का मालिक है. इसमें व्हाइटहॉल की ऐतिहासिक ओल्ड वॉर ऑफिस बिल्डिंग में स्थित रैफल्स लंदन होटल भी शामिल है. गोपीचंद हिंदुजा ने 1959 में मुंबई के जयहिंद कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की. उन्हें यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टमिंस्टर से मानद डॉक्टरेट ऑफ लॉ और रिचमंड कॉलेज, लंदन से मानद डॉक्टरेट ऑफ इकोनॉमिक्स से सम्मानित किया गया. परिवार के सदस्य अलग-अलग जगहों से अपने कारोबार को संभालते हैं. गोपीचंद लंदन में रहते थे, जबकि उनके छोटे भाई प्रकाश मोनाको में रहते हैं और सबसे छोटे भाई अशोक मुंबई से भारत में कंपनी के हितों का प्रबंधन देखते हैं. गोपीचंद के नेतृत्व में ग्रुप ने 1984 में गल्फ ऑयल का अधिग्रहण किया और तीन साल बाद अशोक लेलैंड को अपने कब्जे में लिया. यह भारत में किसी एनआरआइ की ओर से किया गया पहला बड़ा निवेश था.

1001980643
गम्हरिया सरकारी गोदाम अग्निकांड में झुलसे ए.जी.एम. की मौत

सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड स्थित सरकारी अनाज गोदाम में हुए भीषण अग्निकांड में झुलसे सहायक महाप्रबंधक (एजीएम) अभिषेक हाजरा की मंगलवार को मौत हो गई।

1001980643

टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) के बर्न यूनिट में पिछले कई दिनों से उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया और पूरे खाद्य आपूर्ति विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

दरअसल, बीते मंगलवार को गम्हरिया प्रखंड परिसर स्थित झारखंड खाद्य निगम (जेएफसी) के सरकारी अनाज गोदाम में अचानक आग लग गई थी। आग की सूचना मिलते ही एजीएम अभिषेक हाजरा और गोदाम कर्मी राजू सेनापति मौके पर पहुंचे, आग इतनी भयंकर थी कि दोनों उसकी लपटों की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसने के बाद दोनों को टीएमएच में भर्ती करवाया गया, लेकिन सोमवार को इलाज के दौरान राजू सेनापति की मौत हो गई, जबकि आज अभिषेक हाजरा भी जिंदगी की जंग हार गए।

दोनों की मौत के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारी और कर्मी की मौत से विभाग के कर्मचारी गहरे सदमे में हैं, जबकि परिजन न्याय और पारदर्शी जांच की मांग कर रहे हैं।

इस हादसे के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने की वास्तविक वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच टीम मौके से सबूत इकट्ठा कर रही है और रिपोर्ट का सभी को इंतजार है।

1001980226
कल जमशेदपुर शहर में रहेगी नो एंट्री, प्रशासन ने जारी किया आदेश
1001980226

जमशेदपुर : कार्तिक पूर्णिमा और श्रीगुरुनानक देव जी की जयंती के मौके पर 5 नवंबर को शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री लागू रहेगी. सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक किसी भी भारी वाहन का प्रवेश या निकास नहीं होगा. आदेश इसलिए जारी किया गया है, क्योंकि नगर कीर्तन के दौरान हजारों श्रद्धालु सड़कों पर रहेंगे. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, एसएसपी पीयूष पांडेय और ट्रैफिक डीएसपी नीरज ने संयुक्त रूप से नो-एंट्री का आदेश जारी किया है, हालांकि शहर में बसों का संचालन जारी रहेगा.

1001980229
मुख्यमंत्री साय ने बिलासपुर रेल हादसे पर जताया दुःख, मृतकों की संख्या बढ़ी
1001980229

जिले में एक बड़ा रेल हादसा हो गया। यहां कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। मौके पर रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी पहुंच चुके हैं। रेस्क्यू किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना लालखदान स्टेशन के पास हुई है। रेलवे प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू टीम और मेडिकल यूनिट को मौके पर भेजा है। स्थानीय प्रशासन भी सहायता के लिए पहुंच चुका है। हादसे के कारण पूरे रूट पर ट्रेन परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है। कई ट्रेनों को रद्द या रूट डायवर्ट कर दिया गया।

1001980203 1

वहीं यात्रियों को ऑप्शनल व्यवस्था की जा रही है। ओवरहेड वायर और सिग्नल सिस्टम को नुकसान पहुंचा है, जिससे बहाली में समय लग सकता है। यह हादसा बिलासपुर-कटनी सेक्शन में हुआ, जो व्यस्त रेल मार्ग है। रेलवे ने जांच शुरू कर दी है। सीएम साय ने इस हादसे पर दुःख जताया है।

1001980203
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा: पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में भीषण टक्कर

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मंगलवार को एक भीषण रेल दुर्घटना हो गई। लालखदान स्टेशन के नज़दीक हावड़ा रूट पर चल रही एक पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि पैसेंजर ट्रेन के कई कोच पटरी से उतर गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

1001980203

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और लोग इधर-उधर भागते नज़र आए। शुरुआती जानकारी में बताया जा रहा है कि हादसे में कम से कम 10 यात्रियों की मौत हुई है जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। हालांकि मृतकों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। रेस्क्यू टीम, मेडिकल स्टाफ और पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और घायल यात्रियों को पास के अस्पतालों में भेजा जा रहा है। स्थानीय प्रशासन भी राहत कार्यों में जुटा हुआ है।

हादसे के चलते बिलासपुर-कटनी रेल सेक्शन पर पूरी तरह से यातायात बाधित हो गया है। कई ट्रेनों को रद्द किया गया है या फिर उनका रूट बदला गया है। रेलवे ने यात्रियों के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं और वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था भी की जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टक्कर से ओवरहेड वायर और सिग्नल सिस्टम को नुकसान पहुँचा है, जिसके कारण ट्रैक और बिजली व्यवस्था को बहाल करने में समय लग सकता है। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है और रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है।

1001980171
531 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक गिरफ्तार

आदित्यपुर थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 531 ग्राम ब्राउन शूगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है है. गिरफ्तार युवक का नाम फिरदोष अंसारी, पितापरवेज अंसारी, निवासीएच रोड, नाला पार, मुस्लिम बस्ती, आदित्यपुर है.

1001980171

इस संबंध में आदित्यपुर थाना कांड संख्या_337/25, दिनांक 03.11.2025 के एनडीपीएस एक्ट की धारा 17(b)/21(b) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी नशे के कारोबार में संलिप्त है. इसके बाद छापेमारी कर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया.

थाना प्रभारी ने बताया कि जब्त किए गए ब्राउन शुगर के नमूना को जांच के लिए भेजा गया है. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने नशे के कारोबार से जुड़ाव की बात स्वीकार की है. पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है.

1001980045
जमशेदपुर में ऑनलाइन निवेश घोटाला उजागर, निवेशकों ने किया तोड़फोड़, करोड़ों का है मामला

जमशेदपुरः आजाद नगर थाना और कपाली ओपी क्षेत्र में एक बड़ा ऑनलाइन निवेश घोटाला सामने आया है, जिससे सैकड़ों लोगों की मेहनत की कमाई डूब गई है। बताया जा रहा है कि “ग्लोबल ट्रेवल्स” नामक एक वेबसाइट ने नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर हजारों लोगों से लाखों रुपये ठग लिए। इस वेबसाइट में निवेश करने वाले लोगों ने दावा किया है कि यह वेबसाइट कुछ महीनों से ऑनलाइन चल रही थी और इसमें लकी ड्रॉ व इन्वेस्टमेंट रिटर्न का लालच देकर लोगों को जोड़ा गया था।

1001980045

जानकारी के अनुसार, वेबसाइट का मॉडल मल्टी-लेवल मार्केटिंग जैसा था। अगर कोई व्यक्ति वेबसाइट पर रजिस्टर होकर 1800 रुपये से लेकर लाखों रुपये तक इन्वेस्ट करता और फिर किसी और को अपने रेफरल लिंक से जोड़ता, तो पहले वाले को अतिरिक्त लाभमिलता था। इसी योजना के तहत हजारों लोग नेटवर्क की तरह जुड़ते गए और वेबसाइट पर भारी निवेश किया गया। निवेशकों को हर सप्ताह मुनाफा और लकी ड्रॉ के ज़रिए फ्रिज, एसी, कूलर, गोल्ड कॉइन जैसे आकर्षक उपहार भी दिए जाते थे, जिससे लोगों का भरोसा और बढ़ता गया।

हालांकि, शनिवार देर रात अचानक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन आया जिसमें लिखा था कि “तकनीकी कारणों से रेडीम (पैसे निकालना) संभव नहीं है।” इस संदेश के बाद निवेशकों में हड़कंप मच गया। सैकड़ों लोग ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित जेसु भवन के पास शॉपिंग सेंटर अपार्टमेंट पहुंचे, जहां ग्लोबल ट्रेवल्स का ऑफिस बताया जा रहा था। लेकिन वहां पहुंचने पर जब कार्यालय खाली मिला और कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, तो गुस्साए निवेशकों ने ऑफिस में जमकर तोड़फोड़ कर दी।

लोगों ने वहां रखे फ्रिज, एसी, पंखे और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान तक उठा लिए। मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि इसी कंपनी का एक और ऑफिस कपाली ओपी क्षेत्र में भी संचालित था, जहां भी निवेशकों ने जमकर हंगामा किया।

सूत्रों के अनुसार, इस घोटाले की रकम करोड़ों रुपये में है। पुलिस को मामले की सूचना दी गई है और आजाद नगर थाना व कपाली ओपी की टीम जांच में जुट गई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वेबसाइट संचालकों की तलाश जारी है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

68d8fd108121a tejashwi yadav accuses nitish government 281659105 16x9 1
महागठबंधन ने महिलाओं को रिझाने के लिए किया बड़ा ऐलान, माई बहिन योजना के तहत देगी 30,000 रुपए

पटना: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बिहार की सियासत में मंगलवार को बड़ा धमाका हुआ। महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी तेजस्वी यादव ने महिलाओं और सरकारी कर्मचारियों को लुभाने के लिए नया ऐलान किया है।

68d8fd108121a tejashwi yadav accuses nitish government 281659105 16x9 1

प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है, तो महिलाओं के लिए ‘माई बहिन योजना’ शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत राज्य की हर पात्र महिला को एकमुश्त ₹30,000 की राशि दी जाएगी। तेजस्वी ने कहा, “सरकार बनने के बाद 14 जनवरी को हमारी सरकार माता बहनों के खाते में एक साल का पूरा पैसा डाल देगी।”

तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी। उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन सरकार बनने पर प्रदेश में रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी ऐतिहासिक फैसले लिए जाएंगे।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह ऐलान चुनाव से पहले महिला मतदाताओं को साधने की रणनीति का हिस्सा है। वहीं, विपक्ष ने इसे चुनावी जुमला करार दिया है।

1001979297
परिवारिक रंजिश के कारण दो युवकों पर हमला, टीएमएच में भर्ती

आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित युशु भवन के पास रिवर व्यू एनक्लेव में सोमवार देर शाम दो युवकों की बुरी तरह पिटाई कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घायलों की पहचान परसुडीह थाना क्षेत्र के किताडिह मोहर्रम इमामबाड़ा निवासी उमर हुसैन के पुत्र अमान हुसैन (22) और उसके मित्र विकास प्रसाद (22) के रूप में हुई है.

1001979297

जानकारी के अनुसार, अमान और विकास अपने एक मित्र से मिलने मानगो गए थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अमान के रिश्तेदार शेख असलम और उसके परिवार के सदस्यों सहित अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया. दोनों को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया.

घटना की सूचना मिलते ही अमान के पिता मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

घायल अमान के परिजन शेख सलाउद्दीन ने बताया कि पारिवारिक विवाद को लेकर दोनों पक्षों में पिछले कुछ वर्षों से कहासुनी चल रही थी. इसी पुरानी रंजिश के कारण रविवार को यह हमला किया गया.

सूचना पाकर मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने पीड़ित पक्ष का बयान दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. परिजनों ने सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

IMG 20251104 125950
बिहार चुनाव से पहले हुई बड़ी कार्रवाई, होटल से बरामद हुआ भारी मात्रा में नगद

बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अररिया जिले के फारबिसगंज में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है.जहा एसएसटी और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त छापेमारी में 35 लाख 20 हजार नकद बरामद किए गए है.यह छापेमारी एसडीओ रंजीत कुमार रंजन के नेतृत्व में की गई, जिसमें फारबिसगंज स्थित ज्योति होटल परिसर के दो प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया.

1001979253

प्रतिष्ठानों के नाम पर साइबर कैफे और मनी ट्रांसफर सेंटर चलाए जा रहे थे

बताया जा रहा है कि इन प्रतिष्ठानों के नाम पर साइबर कैफे और मनी ट्रांसफर सेंटर चलाए जा रहे थे, जहाँ चुनावी उपयोग के लिए भारी मात्रा में नकदी का लेन-देन किया जा रहा था.प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि आचार संहिता लागू होने के बावजूद अवैध रूप से चुनावी धनराशि का आदान-प्रदान किया जा रहा है. सूचना की पुष्टि के बाद एसएसटी टीम ने होटल परिसर में दबिश दी और तलाशी के दौरान 35.20 लाख रुपये नकद बरामद किए.अधिकारियों ने बताया कि बरामद की गई पूरी राशि को आयकर विभाग को सौंपा जा रहा है ताकि यह जांच की जा सके कि यह रकम कहां से आई और इसका उपयोग किस उद्देश्य से होना था. प्रारंभिक जांच में यह संदेह जताया जा रहा है कि यह राशि चुनावी खर्च या अन्य अवैध गतिविधियों से जुड़ी हो सकती है.

आसपास के इलाके में हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद पूरे ज्योति होटल परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि यह फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी नकदी बरामदगी है.प्रशासन ने यह भी संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में जिले के अन्य प्रतिष्ठानों पर भी इसी तरह की छापेमारी की जा सकती है.एसडीओ रंजीत कुमार रंजन ने कहा कि चुनाव के दौरान अवैध लेन-देन पर सख्त नजर रखी जा रही है.किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी.

error: Content is protected !!