एक नई सोच, एक नई धारा

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की तैयारी शुरू, सोनारी गुरुद्वारा से निकलेंगी नगर कीर्तन व शोभायात्रा
1001960336

जमशेदपुर : गुरु नानक देव जी के 556 वें प्रकाश पर्व के मौके पर जमशेदपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है. बताया गया कि सोनारी गुरुद्वारा से 5 नवम्बर को नगर कीर्तन और शोभायात्रा निकाली जाएगी जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची पहुंचेगी. इसमें 34 गुरुद्वारा, 11 स्कूल और 21 स्त्री संगत हिस्सा लेंगे. इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां जोर-जोर से चल रही है. साथ ही ते रूट पर तोरण द्वार बनाए जा रहा है. जमशेदपुर सीजीपीसी प्रमुख भगवान सिंह ने शहर वासियों से नगर कीर्तन में शामिल होने और संगत में सहयोग करने की अपील की है.

1001947021 1
अन्तर्राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

हर बर्ष की भांति इस बर्ष भी सोहराय कुनामी कार्तिक पुर्णीमा के शुभ अवसर पर लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ टीटीपीएस ललपनिया बोकारो में 3, 4 व 5 नवम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन कार्यक्रम का आयोजित किया जायेगा.

1001947021 1

कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया.

प्रतिनिधिमंडल में लुगू बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ के अध्यक्ष बबुली सोरेन, सचिव लोबिन मुर्मू समेत मिथिलेश किस्कू जमशेदपुर के मांझी बाबा बिंदे सोरेन के अलावा सुरेन्द्र टुडू, बुधन सोरेन, सुखराम बेसरा, मेघराज मुर्मू, संतोष हेंब्रम एवं अन्य मौजूद थे.

1001960045
कौड़ियाला नदी में सवारियाें से भरी नाव पलटी, 24 लापता, बचाव अभियान जारी

बहराइच : भारत-नेपाल सीमा से सटे सुजौली इलाके के भरथापुर गांव निवासी तकरीबन 28 लोग एक नाव पर सवार होकर बुधवार को खैरटिया गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वापस आने के दौरान कौड़ियाला नदी में तेज बहाव होने के चलते नाव हिचकोले खाकर पलट गई। चार लोग तो नदी से सुरक्षित निकाल लिए गए, लेकिन 24 लोग लापता बताए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी, एडीएम व एसडीएम मिहींपुरवा समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके की ओर रवाना हुए। समाचार लिखे जाने तक नदी में लापता लोगों की तलाश जारी रही।

1001960045

बीते दिनों चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज का क्लोजर समय पूरा होने के बाद बैराज के गेट खोले गए थे। इसके बाद कौड़ियाला व गेरुआ नदी में पानी का तेज बहाव चल रहा था। बुधवार को भरथापुर गांव निवासी लक्ष्मीनरायन, रानी देवी, ज्योति, हरिमोहन समेत 28 लोग एक नाव पर सवार होकर खैरटिया के लिए गए थे।

नाव मिहींलाल पुत्र पुत्तीलाल चला रहे थे। लक्ष्मीनरायन की मानें तो कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सभी लोग उसी नाव से फिर कौड़ियाला नदी के रास्ते भरथापुर लौटने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि पैदल का रास्ता काफी लंबा होने के चलते सभी ने नाव पर सवारी की थी।
बताया जा रहा है कि भरथापुर गांव पहुंचने से पहले ही नदी के तेज बहाव में नाव पलट गई। इससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगाें ने हरिमोहन, ज्योति, रानी देवी व लक्ष्मीनरायन को नदी से सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन अन्य लोग नदी में लापता हो गए, जिनकी तलाश में गिरिजापुरी स्थित चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज के गेट बंद कर पानी के बहाव को रोका गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही एडीएम अमित कुमार, एसपी रामनयन सिंह समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके के लिए रवाना हुए। डीएम अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि नदी में लापता लोगों की तलाश कराई जा रही है।

1001960073
‘वोट के लिए पीएम मोदी नाचेंगे भी’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री के लिए विवादित बयान, भाजपा का पलटवार

मुजफ्फरपुर : बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुजफ्फरपुर से अपना प्रचार अभियान शुरू किया। एक संयुक्त रैली में राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ मंच साझा करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों पर तीखा हमला किया। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यदि मतदाता उनसे वोट के बदले नाचने को कहेंगे, तो वे मंच पर नाच भी देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी को छठ पूजा या यमुना सफाई से कोई सरोकार नहीं, उन्हें बस वोट चाहिए।

1001960073

पीएम मोदी पर राहुल गांधी की टिप्पणी पर भाजपा ने आगबबूला हो गए और जमकर पललवार किया है। भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता प्रदीप भंडारी ने कहा राहुल की भाषा को ‘स्थानीय गुंडे’ जैसा बताते हुए कहा कि उन्होंने ‘पीएम मोदी को वोट देने वाले हर व्यक्ति का अपमान किया है।’ भाजपा ने आरोप लगाया कि इन टिप्पणियों ने ‘भारतीय मतदाताओं और लोकतंत्र का उपहास उड़ाया है।’
राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता नलिन कोहली ने कहा, “राहुल गांधी अक्सर अनुचित शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। जब बात प्रधानमंत्री मोदी की आती है, तो वे और कांग्रेस पार्टी के कई नेता इसी तरह की शब्दावली का प्रयोग करते हैं।” कोहली ने आगे कहा कि यह स्पष्ट है कि उनके पास मोदी के लिए गालियों के अलावा कुछ नहीं है। उन्होंने बताया कि जनता इस पर निर्णय लेगी, और वह लगातार प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार के लिए मतदान कर रही है।

राज्यों में भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार का जिक्र करते हुए कोहली ने कहा कि जनता इसके लिए वोट दे रही है, और राहुल गांधी के पास गालियों के अलावा कोई एजेंडा नहीं है। उन्होंने कहा, “SIR (मतदाता सूची संशोधन) केवल बंगाल में नहीं, बल्कि कई राज्यों में हो रहा है।”

संविधान में चुनाव आयोग की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कोहली ने समझाया कि आयोग का कार्य संवैधानिक प्रक्रिया के तहत चुनाव सुनिश्चित करना है। उन्होंने मतदाता सूची में विसंगतियों का उल्लेख किया, जैसे मृतक व्यक्ति का नाम, एक ही व्यक्ति का दो बार नाम, या ऐसे काल्पनिक नाम जो मौजूद नहीं हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि घुसपैठियों या विदेश से आए लोगों के नाम भी सूची में हो सकते हैं। कोहली ने सवाल उठाया, “क्या इन नामों को सूची में रहना चाहिए या हटा देना चाहिए?” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जो लोग संविधान और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया में विश्वास रखते हैं, वे इसका विरोध कैसे कर सकते हैं? कोहली ने कहा कि जनता उनसे पूछेगी कि क्या वे निष्पक्ष चुनावों में विश्वास करते हैं या नहीं।

1001960048
पोटका में वाहन जांच के दौरान 4 लाख कैश बरामद, पहले भी जब्त हो चुके हैं 22 लाख से अधिक रुपए

जमशेदपुर से सटे ग्रामीण क्षेत्र पोटका के सूनचोपा चेकनाका में ओडिशा से जमशेदपुर की आओर जा रहे एक व्यक्ति के पास से पुलिस ने 4 लाख 49 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं. यह कार्रवाई वाहन जांच अभियान के दौरान की गई. (नीचे भी पढ़ें)

1001960048

इससे पहले भी चेकिंग के दौरान 22 लाख 68 हजार 400 रुपये बरामद ए जा चुके हैं. आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव को शतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से चेक पोस्ट पर लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. बरामद राशि को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में गिना गया, जप्ती सूची तैयार की गई और रुपये को डिब्बे में बंद कर सील किया गया. थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने बताया कि यह जांच अभियान चुनाव संपन्न होने तक जारी रहेगा. आचार संहिता की अवधि में चेक पोस्ट पर जांच मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में एवं वीडियोग्राफी के माध्यम से की जा रही है, ताकि पारदर्शिता बनी रहे.

1001960111
मोंथा का झारखंड में कहर, कल इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

रांची : चक्रवाती तूफान मोंथा का झारखंड में असर दिखने लगा है. बुधवार सुबह से ही राजधानी रांची समेत विभिन्न जिलों में बारिश हो रही है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 31 अक्तूबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में इस चक्रवाती तूफान का प्रभाव बना रहेगा. मौसम विभाग की मानें तो दक्षिणी पश्चिमी भागों के साथ साथ मध्य और संताल परगना के इलाकों में जोरदार वर्षा हुई.

1001960111

30 अक्तूबर को पलामू, गढ़वा, लातेहार, कोडरमा, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, बोकारो और गिरिडीह में कई स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने इस दौरान लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. उनका कहना है अभी चक्रवाती तूफान मोंथा काठी नाला के पास टकरा रहा है और यह उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है. जिससे आने वाले दिनों में इसका व्यापक असर देखने को मिलेगा.

इसके अलावा रांची जिला प्रशासन ने भी बारिश के दौरान निचले इलाकों, नदी नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है, वज्रपात से बचाव के लिए खुले मैदान, ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहे. तेज हवा चलने की स्थिति में मजबूत इमारतों या संरचनाओं में शरण लेने की सलाह दी गयी. इस चक्रवात की वजह से कई हवाई सेवा प्रभावित भी हुई है. इस वजह से कई विमान विलंब से रांची पहुंची है.

1001960034
उपायुक्त के निर्देशानुसार खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, साढ़े सात लाख सेफ्टी अवैध बालू भंडारण किया गया जप्त, बालू माफिया में मचा हड़कम

सरायकेला / ईचागढ़ : सरायकेला खरसावां जिले की सबसे बड़ी कार्रवाई खनन विभाग द्वारा ईचागढ़ थाना क्षेत्र में देखने को मिली। जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपति के नेतृत्व में खनन विभाग ने ईचागढ़ थाना क्षेत्र के जारगोडीह से पांच लाख सेफ्टी एवं बिरीडीह से ढाई लाख सेफ्टी अवैध बालू भंडारण जप्त किया हैं। जप्त किए गए अवैध बालू भंडारण लगभग 1500 हाईवा के करीब हैं, जिसका बाजार मूल्य दो से तीन करोड़ तक अनुमान लगाया जा रहा है। खनन विभाग के इस कार्रवाई से ईचागढ़ थाना क्षेत्र में बालू माफियाओं के बीच हड़कम मच चुका है।

1001960034

बता दे कि सरायकेला खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र इन दिनों बालू माफियाओं का गढ़ बन चुका है। जिले में बढ़ते अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपति लगातार कार्रवाई करते हुए दिख रहें है। वहीं दूसरी, तरफ ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध बालू का कारोबार चरम पर पहुंच चुका है। उपायुक्त के सख्त निर्देश के बावजूद भी ईचागढ़ में बालू माफियाओं का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। सूत्र बताते है कि इस अवैध कारोबार में कई सफेद पोस व्यक्ति शामिल है जो स्थानीय थाना व जिला प्रशासन के साथ मिलकर अवैध कारोबार को संचालित कर रहे हैं। स्थानीय थाना, अंचल अधिकारी एवं अनुमंडल अधिकारी भी कार्रवाई के नाम पर जनता को झूठा आश्वासन दे रही है।

ईचागढ़ थाना प्रभारी विक्रम आदित्य पांडे पर लगातार कई अरोप भी लगते रहे हैं। ईचागढ़ थाना क्षेत्र में पूर्व में भी खनन पदाधिकारी द्वारा बाराती के भेष में पहुंचकर लगभग 23 हाइवा से अधिक अवैध बालू लदे वाहन पर कार्रवाई की गई है। बीते सालों में कई सारे अवैध बालू लदे हाईवा, 1 लाख सीएफटी से भी अधिक अवैध बालू भंडारण एवं कई सारे ट्रैक्टर बालू लदे खनन विभाग द्वारा जप्त की गई है। हाल ही के दिनों में ईचागढ़ थाना प्रभारी पर राजपाल की सुरक्षा में चुक को लेकर भी आरोप लगे हैं। जिसमें साधारण व्यक्ति को होमगार्ड जवान बनाकर ड्यूटी पर तैनात किया गया था, जिसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। वहीं दूसरी तरफ ईचागढ़ के होमगार्ड द्वारा वाहनों के पेपर की जांच करने का भी आरोप लगे हैं । इतने सारे आरोप लगने के बावजूद भी आज तक ईचागढ़ थाना प्रभारी पर कोई कार्रवाई नहीं होना, जिले वासियों के बीच एक सवाल गहराता जा रहा है। फिलहाल जिले के एसपी को भी इस मामले में संज्ञान लेने की जरूरत है। छापामारी के दौरान खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपति, खान निरीक्षक समीर कुमार ओझा एवं खनन विभाग की टीम मौजूद रहे।

1001959995
हजारीबाग डेली मार्केट में 27 दुकानें जलकर हुई राख, हादसा या साजिश की होगी जांच

हजारीबाग। देर रात हुई भीषण आग में कई दुकानें जलकर खाक हो गयी। घटना हजारीबाग के डेली मार्केट में मंगलवार देर रात एक भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। घटना रात करीब 1 बजे के आसपास हुई, जब बाजार बंद था और सन्नाटा पसरा हुआ था। अचानक आग लगने से देखते ही देखते पूरा मार्केट लपटों में घिर गया।

1001959995

बताया जा रहा है कि आग इतनी भयावह थी कि करीब 27 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। स्थानीय लोगों ने किसी तरह दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

हालांकि इस दौरान बाजार में अधिकांश दुकानें राख में तब्दील हो चुकी थीं। कई दुकानों में रखे कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान, और किराना सामग्री सहित लाखों रुपये का माल पूरी तरह जल गया। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन शुरुआती अनुमान के अनुसार, यह शॉर्ट सर्किट या किसी ज्वलनशील पदार्थ के कारण हो सकता है।

1001960012
ट्रेनों की लेट – लतीफी को लेकर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष श्री मानव केडिया ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी को पत्र लिखकर चक्रधरपुर (CKP Division) एवं झारसुगुड़ा डिवीजन (Jharsuguda Division) अंतर्गत दक्षिण पूर्व रेलवे (S.E. Railway) में मालगाड़ियों को रास्ता देने के लिए यात्री गाड़ियों को लंबे समय तक रोके जाने की अमानवीय प्रथा पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है.

1001960012

श्री केडिया ने कहा है कि इन डिवीजनों में पिछले कुछ समय से यह प्रथा नियमित रूप से देखने को मिल रही है, जिसके कारण यात्री गाड़ियाँ घंटों-घंटों तक विलंबित रहती हैं. यह स्थिति यात्रियों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों के लिए अत्यंत कष्टदायक और अमानवीय है. उन्होंने कहा कि ऐसे विलंब से यात्रियों की योजनाएँ प्रभावित होती हैं और रेल यात्रा का मूल उद्देश्य ही विफल हो जाता है.

उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि संबंधित रेल अधिकारियों को निर्देशित किया जाए कि यात्री गाड़ियों को मालगाड़ियों पर प्राथमिकता दी जाए तथा ऐसी अमानवीय प्रथा को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए.

सिंहभूम चेंबर ने विश्वास व्यक्त किया है कि माननीय प्रधानमंत्री जी इस गंभीर विषय पर शीघ्र एवं संवेदनशील कार्रवाई करेंगे जिससे यात्रियों को राहत मिल सके.

बताया गया है कि हाल के महीनों में चक्रधरपुर और झारसुगुड़ा डिवीजनों में मालगाड़ियों के चलते ट्रेन विलंब की समस्या बढ़ी है, जिससे यात्रियों को लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ रही है. रेलवे विकास कार्य और अन्य कारणों से भी ट्रेनों के रद्द और मार्ग परिवर्तन हो रहे हैं, जिससे परेशानी और बढ़ी है. सिंहभूम चेंबर ने इस मुद्दे को बार-बार रेलवे अधिकारियों के समक्ष उठाया है, लेकिन अभी तक पर्याप्त सुधार नहीं हुआ है. यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और समय पाबंदी सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कदम उठाने की मांग की गई है.

1001959985
2 नवंबर को रक्तदान कर राममंदिर आन्दोलन मे शहीद हुए कारसेवको को श्रद्धांजली देगे बजरंगदल के कार्यकर्ता-अरुण सिंह

विश्व हिन्दू परिषद सिंहभूम विभाग के मंत्री अरूण सिंह ने बताया कि 500 वर्षों के लंबे संघर्ष और बलिदान के क्रम मे हिंदू समाज को अपने आराध्य प्रभू श्रीराम के जन्मभूमि मे मुगलों द्वारा मंदिर तोड़कर बनाये गये विवादित बाबरी ढांचे को ध्वस्त करने के लिए विश्व हिन्दू परिषद-बजरंगदल ने 1990 मे देशभर के कार-सेवकों का आवाह्न किया और विहिप बजरंगदल के कार्यकर्तागण और सभी साधु संत, कारसेवक लाखों की संख्या मे अयोध्या के आसपास इक्ट्ठा होने लगे थे , धीरे धीरे इसी भीड मे से बंगाल राज्य के कलकता शहर के बडा बाजार के रहने वाले दो भाई बजरंगदल के कार्यकर्ता स्व. रामकुमार कोठारी और स्व. शरद कोठारी ने 30 अक्टूबर 1990 को सबसे पहले विवादित ढांचे पर भगवा ध्वज फहरा दिया , उस समय उत्तर प्रदेश के तत्कालीन सरकार के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह ने कारसेवकों पर गोली चलाने के आदेश दे दिये इस गोलीकांड मे दोनों कोठारी भाई समेत कई कारसेवकों को गोलियों से भून कर मार डाला गया और अयोध्या की गलियां खून से सन गई । इस घटना से पूरे देश का हिंदू समाज आहत हो गया , आज हम अयोध्या मे भव्य श्रीराम मंदिर को अपने आंखो से देख पा रहे है ये उन बजरंगदल कार्यकर्ताओं को सबसे बडी श्रध्दांजलि है ।

1001959985

अयोध्या का भव्य श्रीराम मंदिर हिंदू समाज के लिए गौरव और पुरुषार्थ का विषय था जो हमारे आराध्य प्रभू श्रीराम के जन्मभूमि से जुडा था जिसके लिए विश्व हिन्दू परिषद ने आंदोलन खड़ा किया और बलिदान देकर लडाई लडी और मंदिर का निर्माण संभव हो पाया,1990 मे बलिदान हुए उन सभी पवित्र आत्माओं कोठारी बंधु और कारसेवकों के बलिदान को स्मरण करते हुए प्रत्येक वर्ष 30 अक्टूबर से 2 नवंबर के समय पूरे भारतवर्ष मे बजरंगदल के नेतृत्व मे हुतात्मा दिवस के रूप मे बडी संख्या मे रक्तदान कर मनाते है । इसी संदर्भ मे बजरंगदल जमशेदपुर महानगर द्वारा 2 नवंबर को उत्कल एसोसिएशन साकची मे रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

error: Content is protected !!