स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा पारदर्शी घाटशिला उप चुनाव संपन्न कराने के मद्देनजर चुनाव की घोषणा होते ही अंतर्राज्यीय व अंतरजिला सीमाओं से अवैध शराब, पैसा, ड्रग्स या किसी प्रकार के उपहार के अवैध परिवहन पर चेकपोस्ट के माध्यम से सघन निगरानी रखी जा रही है । इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार झारखंड- पश्चिम बंगाल और झारखंड- ओड़िशा के अंतर्राज्यीय बॉर्डर पर उत्पाद विभाग की विशेष जांच टीमें तैनात की गई है ।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि पड़ोसी राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों से चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से अवैध शराब के परिवहन की संभावना रहती है। इसी के मद्देनजर उत्पाद विभागीय पदाधिकारी को अपनी टीम की प्रतिनियुक्ति करते हुए 24X7 विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं । उन्होने कहा कि सभी अंतर्राज्यीय एवं अंतर्जिला चेकपोस्ट के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि अवैध शराब, पैसा, ड्रग्स या किसी प्रकार के उपहार का अवैध परिवहन नहीं होने पाये जिससे चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया जा सके । सभी चेकनाकाओं पर तीन पालियों में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर 24×7 सभी छोटे-बड़े वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है ।
चाईबासा : भाजपा का कोल्हान बंद पूरी तरह से बेअसर रहा । बंद को आम जनता का समर्थन नहीं ।भाजपा का चाल और चरित्र को जनता ने नकारा और कोल्हान बंद पूरी तरह से टांय टांय फुस हुई। चाईबासा सदर बाजार और चक्रधरपुर के शहरी क्षेत्र को छोड़कर जिला के अन्य हिस्सों में दुकानें आम दिनों की तरह खुले रहे, जनजीवन सामान्य रहा । सड़कों में यातायात सामान्य रहा । चाईबासा से चलने वाले यात्री वाहनों आम दिनों की तरह ही बेरोकटोक चलते रहे । यह बातें आज झामुमो जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है। श्री लागुरी ने कहा कि भाजपा कोल्हान के शांत वातावरण में ज़हर घोल कर कोल्हान की शांति को भंग करना चाहता है । नो इंट्री को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान भाजपा के लोगों ने ही एक सोची समझी साजिश के तहत पत्थरबाजी कर हिंसा फैलाने का काम किया । हिंसा की साजिश रचने वाले सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए ।
चम्पाई सोरेन, मधु कोड़ा, गीता कोड़ा और जे बी तुबिद जैसे भाजपा नेताओं के गलत नीति के कारण ही आज आदिवासी समाज के लोग कानून के शिकंजे में फँस गए हैं । समाज को ऐसे तत्वों से सावधान रहने की आवश्यकता है । जिस तरह से भाजपा द्वारा आंदोलन को हाईजैक कर राज्य सरकार को बदनाम करने के नियत से की जा रही राजनीतिक को जनता समझ रही है । घाटशिला उप चुनाव में भाजपा किसी भी कीमत पर जितने की जो मंशा पाले हैं उसे कभी हासिल नहीं होगी। श्री लागुरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को नो इंट्री से इतना ही तकलीफ थी तो तांबो चौक में चल रहे आंदोलन में शरीक होकर विरोध प्रदर्शन करना चाहिए था। ऐसा नहीं कर भाजपा पिछले दरवाजे से आंदोलन को उग्र रुप बनाने में लगी रही जिसके कारण यह हादसा हुआ। जिला प्रशासन बहुत ही संयम के साथ आंदोलनकारियों के साथ शांति वार्ता कर रही थी। इसकी बीच सफेदपोश भाजपा के लोग अचानक गुलेल और बोतल बम से पुलिस पर हमला कर दिया था। जिसके बाद से नियंत्रण बिगड़ गई। और बेकसूर लोगों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। इसकी सभी पहलू को जिला झामुमो और राज्य सरकार देख रही है। घाटशिला उप चुनाव समाप्त होने के बाद इस मामले पर माननीय मंत्री दीपक बिरुवा और राज्य सरकार निर्णय अवश्य लेगी। लेकिन घाटशिला उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन की हार का आभास देख पूरी तरह से घबरा गई है। इसलिए चाईबासा के घटनाक्रम को जोड़ कर चुनावी नैया पार करना चाहती है। पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा द्वारा उपायुक्त के साथ किए गए अभद्र व्यवहार की हम घोर निंदा करते हैं । अपना राजनीति भांजने के चक्कर में मधु कोड़ा ने सामाजिक संगठनों को बदनाम करने का काम किया है ।
बिष्टुपुर थाना पुलिस ने झपटमारी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ़्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 अक्तूबर की शाम को बारीडीह निवासी अंजली जोड़ा जब अपनी स्कूटी (पंजीयन संख्या JH05CM 0747) से बिष्टुपुर एसी मार्केट रिलायंस फ्रेश के पास पहुँची, उसी वक्त दो अपराधियों ने उनका पर्स छीन लिया और फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनीकी पहलुओं के आधार पर छापेमारी कर दोनों को गिरफ़्तार कर लिया गया.
गिरफ़्तार अभियुक्तों का नाम मेघराज सिंह (36 वर्ष, निवासी बारीडीह, पूर्वी सिंहभूम) और निर्मल राज सिंह (33 वर्ष, निवासी बारीडीह, जमशेदपुर) बताया गया है. इनकी तलाशी में पीड़िता की स्कूटी, पर्स और उसमें मौजूद वीवो मोबाइल, नगद रुपये तथा अन्य दस्तावेज़ बरामद हुए हैं.
पुलिस टीम में थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने आमजन से सतर्कता बरतने और किसी आपराधिक घटना की सूचना तुरंत देने की अपील की है.
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में आचार संहिता के तहत सख्ती बरती जा रही है. इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने उत्पाद अधिनियम की धारा 26 में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में 9 नवंबर शाम 5 बजे से 11 नवंबर शाम 5 बजे तक शुष्क दिवस (ड्राइ डे) घोषित किया है.
यह आदेश लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135(ग) के अंतर्गत पारित किया गया है. इसके तहत मतदान क्षेत्र में मतदान समाप्ति से पूर्व 48 घंटे की अवधि के दौरान किसी भी होटल, भोजनालय, दुकान या सार्वजनिक एवं निजी स्थल पर किसी भी प्रकार के स्पिरिटयुक्त, किण्वित या मादक पदार्थ की बिक्री, वितरण या परोसे जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.
उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि में शराब की किसी भी प्रकार की बिक्री या सेवन को गंभीर अपराध की श्रेणी में माना जाएगा. आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति को छह माह तक का कारावास या दो हजार रुपये तक का जुर्माना या दोनों दंड भुगतने पड़ सकते हैं.
इसके अतिरिक्त, दोषी पाए जाने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति के कब्जे से प्राप्त सभी मादक पदार्थों को जब्त कर अधिहरण के लिए प्रस्तुत किया जाएगा, तथा विधि अनुसार उनका विनष्टिकरण किया जाएगा.
जिला प्रशासन ने इस संबंध में उत्पाद विभाग, पुलिस और संबंधित प्रखंड अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें और उल्लंघन करने वालों पर तत्क्षण कार्रवाई की जाए. उपायुक्त ने आमजन से अपील की है कि वे मतदान की शुचिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग दें और इस अवधि में किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ का क्रय-विक्रय या सेवन न करें.
आदित्यपुर थाना क्षेत्र के रामबढ़िया बस्ती में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान बस्ती निवासी संजय महाली के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात संजय महाली रेलवे ब्रिज के समीप खरकाई नदी में नहाने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा.
परिजनों ने आसपास के क्षेत्र में काफी खोजबीन की, मगर संजय का कुछ पता नहीं चला. बुधवार की अहले सुबह स्थानीय लोगों ने हातिल फर्नीचर के समीप नदी में एक शव तैरता हुआ देखा. सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान संजय महाली के रूप में की गई. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है. निवर्तमान पार्षद रंजन सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया. उन्होंने कहा कि यह बेहद हृदयविदारक घटना है और इससे वार्डवासियों में गहरा दुख व्याप्त है. रंजन सिंह ने जिला प्रशासन से सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजे की मांग की है ताकि पीड़ित परिवार को राहत मिल सके.
उन्होंने यह भी बताया कि तत्काल राहत के तौर पर परिवार को कुछ आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया है. पार्षद ने लोगों से अपील की है कि बरसाती मौसम में नदी किनारे नहाने या तैरने से परहेज करें, क्योंकि पानी का बहाव तेज होने के कारण जान का खतरा बना रहता है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
हाथरस एवं मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड पर मौन हो जाते हैं प्रधानमंत्री
जमशेदपुर : समाजवादी चिंतक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता, छपरा (तरैया) निवासी सुधीर कुमार पप्पू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे ऊँची जातियों का वोट पाने के लिए उन्हें डराते हैं और लालू प्रसाद यादव के नाम पर ‘जंगल राज’ की दुहाई देते हैं। लालू यादव ने पिछड़ी जातियों, अतिपिछड़ी जातियों, दलितों और महादलितों को सशक्त किया, उनके स्वाभिमान को जागृत किया, संविधान का राज कायम किया और सामंती विचारधारा को ध्वस्त किया।
प्रधानमंत्री यह भूल जाते हैं कि पिछले 20 वर्षों से बिहार में नीतीश कुमार सरकार में भाजपा साझेदार रही है। सृजन घोटाले सहित कई अन्य घोटाले हुए हैं जिन पर महालेखाकार की रिपोर्ट भी है, लेकिन उन पर प्रधानमंत्री मौन रहते हैं। भारतीय जनता पार्टी को वास्तव में “लूट का हिस्सा” चाहिए। इसलिए जिन नेताओं पर पहले वह ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग लगाकर घोटालेबाज का आरोप लगाती है, बाद में उन्हें अपनी पार्टी में शामिल कर लेती है।
देश में लालू यादव का वह अकेला परिवार है जिसने भाजपा के मंसूबों को ध्वस्त किया है। यही बात भाजपा, नागपुर और सामंतवादी-मनुवादी मानसिकता वाले लोगों को बर्दाश्त नहीं है।
प्रधानमंत्री बिहार में बहुत बोलते हैं, लेकिन हाथरस दलित बालिका कांड और मुजफ्फरपुर बालिका गृह प्रकरण पर चुप क्यों रहते हैं?
इसके साथ ही अधिवक्ता पप्पू ने प्रधानमंत्री पर व्यंग्य करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार में रील बनाने की प्रशंसा की है। शायद इसी आधार पर प्रधानमंत्री यह दावा करते हैं कि देश में कोई बेरोजगार नहीं है। इसलिए प्रधानमंत्री को सलाह देता हूँ कि रील बनाने के अध्याय को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए। और जिस तरह देश के 80 करोड़ लोगों को 5 किलो अनाज देकर “मुफ्तखोर” बना दिया गया है, उसी तर्ज पर देश के सभी मोबाइल धारकों को रोजाना 2 जीबी डाटा का अनुदान दिया जाए और उसकी राशि अंबानी जैसी कंपनियों तथा अन्य सेल्युलर कंपनियों को सरकार द्वारा दी जाए। तब देश के लोग बेरोजगारी और महंगाई को भूल जाएंगे।
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक, मोंथा चक्रवात से जानमाल की सुरक्षा को लेकर नगर निकाय, प्रखंड व अंचल के क्षेत्रीय पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक आयोजित की गई । बैठक में मोंथा चक्रवात से कैसे जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, आश्रय गृहों को चिन्हित करने, अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता, जर्जर सरकारी भवनों आदि पर विस्तृत चर्चा की गई।
उपायुक्त ने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार मोंथा चक्रवात के जिला में प्रवेश के कारण अगले 2-3 दिनों तक तेज हवा एवं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। सभी नगर निकाय, प्रखंड तथा अंचल के क्षेत्रीय पदाधिकारी पूरी तरह से सतर्क रहें, जो सुरक्षात्मक कदम उठाये जा सकते हैं इसकी तैयारी रखें, किसी भी कीमत पर जानमाल का नुकसान नहीं होनी चाहिए।
उपायुक्त ने वैसे सभी आंगनबाड़ी केन्द्र, स्कूल को चिन्हित कर रिपोर्ट करने की बात कही जिनकी छत जर्जर स्थिति में हो। जर्जर सरकारी भवनों को सील करने के निर्देश दिए। उन्होने आवश्यकतानुरूप आश्रय गृहों को चिन्हित कर फूड सप्लायर को स्टैंडबाई में रखने की बात कही। तेज हवा या बारिश के कारण किसी भी नागरिक के घर की क्षति होने, फसलों की बर्बादी पर उचित डाक्यूमेंटेशन कर तत्काल रिपोर्ट करने का निर्देश दिए ताकि उचित मुआवजा दिलाने की कार्रवाई ससमय की जा सके । सोशल मीडिया तथा माइकिंग एवं अन्य उचित माध्यमों से नागरिकों के बीच चक्रवात को लेकर जागरूक करने, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, स्वास्थ्य उप केन्द्र में दवाओं की उपलब्धता जांचने, अतिरिक्त एंबुलेंस को ऑन कॉल रखने की बात कही गई ताकि किसी भी नागरिक को इलाज के समय व्यर्थ न गंवाना पड़े।
उपायुक्त ने कहा कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में एमसीसी प्रभावी है तथा पूरे जिला में राजनीतिक गतिविधि रेगुलेटेड है, ऐसे में कोई राजनीतिक दल/ कार्यकर्ता प्राकृतिक आपदा की स्थिति में नागरिकों को कुछ सहयोग करना चाहते हों तो नजर रखें। उन्हें सुझाव दें कि किसी भी प्रकार का सहयोग जिला प्रशासन के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने की कार्रवाई करेंगे। चक्रवात के कारण अप्रिय स्थिति उत्पन्न होती है तो तत्काल रिस्पॉन्ंड करें। पेड़, जर्जर बिजली पोल या झूलते तार की मरम्मती करायें। सभी प्रखंड स्थानीय स्तर पर कमांड सेंटर चिन्हित कर गोताखोर, रस्सी, लाइफ जैकेट या अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, रूरल एसपी श्री ऋषभ गर्ग, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री भगीरथ प्रसाद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, डीईओ, डीएसई, भवन, विद्युत विभाग के अभियंता, सिविल डिफेंस के प्रतिनिधि मौजूद रहे, बीडीओ, सीओ व थाना प्रभारी ऑनलाइन जुड़े।।
जमशेदपुर: अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिला अध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में साकची स्वर्णरेखा नदी घाट पर लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा में व्रतधारियो के लिये लगाये गये सेवा शिविर का उद्घाटन जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
संध्या बेला में छठ वतधारियो के बीच अगरबत्ती, रुई, सिंदूर, धी, माचिस, कपूर ,आम का दातुन समेत अन्य पूजा सामग्री वितरण किया गया। दूसरेे दिन मंगलवार की सुबह अर्ध्य के समय पूजा सामग्री सहित छठ व्रत धारी के लिए चाय, बिस्कुट, खीर का वितरण किया गया।
दोनों दिन शिविर में मुख्य रूप से महामंत्री पप्पू साहू, बागबेड़ा थाना क्षेत्रीय अध्यक्ष संतोष गुप्ता, जिला सचिव अशोक साहू, चंद्रिका प्रसाद, आलोक, गौतम साव, श्री राम साहू, सागर साव, गोलू साहू, प्रवीण साहू आदि मौजूद थे।
जमशेदपुर : आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के शुभ अवसर पर, भारतीय जनता युवा मोर्चा, जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में निःशुल्क सूप, फल एवं पूजन सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में कीताडीह दुर्गा पूजा मैदान, जमशेदपुर में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान 1001 व्रतधारियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया। इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के माननीय सांसद श्री विद्युत वरण महतो जी एवं श्रीमती मीरा मुंडा जी उपस्थित रहीं।
साथ ही कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुधांशु ओझा जी, जिला मंत्री श्री जितेंद्र राय, जिला कोषाध्यक्ष श्री काली शर्मा, भाजपा जिला मुख्यालय प्रभारी श्री सुबोध झा, प्रदेश के धर्मेंद्र प्रसाद, मंडल अध्यक्ष श्री आनंद कुमार जी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दिवाकर सिंह,उप मुखिया रमेश प्रसाद,श्री मनोज सिंह, राजकमल यादव, सोनू कुमार, विकास यादव, बंटी सिंह, संदीप सिंह, अवधेश कुशवाहा,विकाश यादव,पवन सिंह,विकास कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं श्रद्धालु व्रतधारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार कुशवाहा ने कहा कि – “छठ महापर्व भारतीय संस्कृति, श्रद्धा और पर्यावरण के प्रति हमारी आस्था का प्रतीक है। इस पर्व में सेवा के माध्यम से समाज से जुड़ना हमारा कर्तव्य है।” अंत में सूर्य देव से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई।
पोटका : पोटका प्रखंड के अंतर्गत रोलाडीह गांव के इमली पेड़ के नीचे प्रति वर्ष के भांति इस बस भी गरु खुटिया स्पॉट खेलकूद में खाला अलपीना रेस, जूता रेस, सुई में धागा, म्यूजिक चेयर एवं शंख बजाना कार्यक्रम रखा गया था। इस आयोजन में सभी प्रतिभागियों को प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पोटका विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक के अनुपस्थित के कारण उनके भाई भरत सरदार तथा पोटका पंचायत के पंचायत समिति सदस्य श्रीमती छवि दास, उप मुखिया मानिक सरदार, समाजसेवी आनंद दास, गरु कुटिया का फीता काट कर उद्घाटन किए। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रंजीत सरदार, समीर सरदार, मिहिर सरदार, रयना सरदार, गुरबा सरदार, मजेश सरदार, सुभाष सरदार, धीरेंन सरदार, सरस्वती सरदार, शारदा सरदार, शेफाली सरदार, सुजाता सरदार, किरण सरदार, मीणा सरदार, शिवानी सरदार, सलोनी सरदार, बेबी सरदार का मुख्य रूप से भूमिका में थे।