एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20240926 WA0015
सारजामदा निवासी दयालाल मुखी के लापता मामले में सुमन कारूवा ने संज्ञान लेते हुए एसएसपी से आवश्यक कार्रवाई की मांग की
IMG 20240926 WA0014

जमशेदपुर : सारजामदा निवासी दयालाल मुखी विगत ढाई वर्षो से लापता है। इस मामले में मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के सरायकेला खरसावां जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सुमन कारूवा ने संज्ञान में लेते हुए कहा कि परसूडीह थाना प्रभारी को दिये गये आवेदन पत्र के मामले दर्ज कर अब तक आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई। परिवार वाले दयालाल मुखी के घर आने के आश में है।

IMG 20240309 WA0028

ज्ञात हो कि ढाई वर्ष पूर्व श्रवण कुमार साह, मो नंबर 8538925784 वाहन चालक,उम्र 47 वर्ष पिता स्वर्गीय सुदामा साह पता जोजोबेड़ा, कृष्णा नगर हनुमान मंदिर के पास, थाना – गोविंदपुर,पो- राहरगोड़ा, पूर्वी सिंहभूम, स्थाई पता गोपालगंज, गांव -मतेया, थाना – कुचायकीट, पोस्ट – कुचायकीट, जिला – गोपालगंज, बिहार निवासी ने वाहन चलाने सिखाने का प्रलोभन देकर अपने संग पूणे ले गये थे और श्रवण कुमार साह कह रहें कि मैं दस बारह दिनों बाद डिमना चौक जमशेदपुर में छोड़ दिये जबकि आज तक दयालाल मुखी घर नहीं पहुंचा। दयालाल मुखी के परिवार वाले द्वारा श्रवण कुमार साह, वाहन चालक से पूछताछ करने पर कभी बदाम पहाड़ में, कभी संबलपुर में होने का बोलकर गुमराह कर रहे।

IMG 20240309 WA00271

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मानवाधिकार सहायता संघ अंतर्राष्ट्रीय के सरायकेला खरसावां जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती सुमन कारूवा ने एस एस पी जमशेदपुर से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, इस संदर्भ में निपेन मुखी ने शिकायत कोषांग में भी दर्ज की है।

IMG 20240309 WA00261
IMG 20240926 WA0013
बर्मामाइंस लाल बाबा फाउंड्री मामले पर भाजपा नेता शिव शंकर सिंह ने जिला प्रशासन से की समन्वय स्थापित करने की मांग
IMG 20240926 WA0013

जमशेदपुर : जिला प्रशासन के बर्मामाइंस लाल बाबा फाउंड्री के 125 से अधिक गोदाम-मकान ध्वस्त करने के निर्देश पर तेज हुए विरोध के स्वर। स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और कारोबारियों ने जिला प्रशासन के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। इस बाबत आज बर्मामाइंस लाल बाबा फाउंड्री में सभी ने आपस में बातचीत कर विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240926 WA0012

मौके पर पहुंचे भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह ने कहा जिला प्रशासन को तत्काल इस मामले में स्थानीय निवासियों और देश-प्रदेश के अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहयोगी व्यापारियों-कारोबारियों से बातचीत करनी चाहिए और इस मसले का प्रभावी हल निकालना चाहिए। बर्मामाइन्स मुखी बस्ती और कैलाश नगर में लोग दशकों पूर्व से निवास करते आ रहे हैं। इस ध्वस्त करने के फैसले से हजारों लोग प्रभावित होंगे। दैनिक मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे बस्ती के हजारों लोग बेघर हो जायेंगे और गोदाम टूटने से बेरोजगार भी, इसलिए इस मसले का सरल और प्रभावी ढंग से हल हो।

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
IMG 20240925 WA0004
‘आने वाले 5-10 साल में…’, झारखंड को लेकर शिवराज सिंह चौहान का बड़ा दावा, CM हेमंत सोरेन पर बोला हमला

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार 24 सितंबर को झारखंड के बोकारो में बीजेपी की ‘परिवर्तन’ रैली को संबोधित किया.

इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि यदि झारखंड में झामुमो नीत गठबंधन राज्य की सत्ता में लौटता है तो राज्य में विदेशी घुसपैठियों को बहुसंख्यक होने से कोई नहीं रोक सकेगा.

शिवराज ने यह भी दावा किया कि सिर्फ बीजेपी ही राज्य की ‘बेटी, माटी और रोटी’ की रक्षा कर सकती है, जिसे घुसपैठियों से गंभीर खतरा है. उनका दावा है कि यदि झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन फिर से सत्ता में आया, तो वह दिन दूर नहीं जब घुसपैठिए यहां राज करेंगे. आने वाले 5-10 सालों में झारखंड में विदेशी घुसपैठियों को बहुसंख्यक बनने से कोई नहीं रोक सकता. उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठिये स्थानीय महिलाओं से शादी करके जमीन हड़प रहे हैं.

IMG 20240309 WA0028

शिवराज ने हेमंत सोरेन पर बोला हमला
झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन पर घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि उनका न केवल ‘वोट बैंक की राजनीति’ के लिए स्वागत किया जा रहा है, बल्कि उन्हें आधार कार्ड भी दिए जा रहे हैं. वहीं सिपाहियों की भर्ती के दौरान हुई मौतों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए शिवराज ने कहा, “क्या आपने कभी किसी अन्य स्थान पर शारीरिक परीक्षा के दौरान 16-17 अभ्यर्थियों की मौत के बारे में सुना है?”

उन्होंने कहा, “हेमंत सोरेन सरकार ने सत्ता में आने पर 5 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन चार साल और 10 महीने में कुछ नहीं किया. अब जब चुनाव नजदीक हैं, तो वो विभिन्न योजनाओं की घोषणा कर रहे हैं. हमारे बच्चे आंखों में सपने लिए आबकारी कांस्टेबल के लिए दौड़ने गए, लेकिन उनकी माताओं को वो कफन में लपेटे हुए मिले.”

IMG 20240309 WA00271

राज्य की ‘मंईयां सम्मान योजना’ का जिक्र करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में आती है तो सहायता राशि दोगुनी कर दी जाएगी. उन्होंने यह भी वादा किया कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो सरकार में 2.87 लाख रिक्त पदों को भरा जाएगा. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 20 सितंबर को ‘परिवर्तन यात्रा’ शुरू की.

यह 24 जिलों के 81 विधानसभा क्षेत्रों में 5,400 किलोमीटर की यात्रा करेगी और 2 अक्टूबर को समाप्त होगी. इस कार्यक्रम में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री सहित बीजेपी के लगभग 50 वरिष्ठ नेताओं के भाग लेने की उम्मीद है.

IMG 20240309 WA00261
IMG 20240924 WA0022
पहले हेमंत से शादी फिर अशरफ से दोस्ती… कौन थी महालक्ष्मी, जिसकी बेंगलुरु में फ्रिज के अंदर मिली लाश
IMG 20240924 WA0022

बेंगलुरू में जिस महिला का शव कमरे में करीब 40 टुकड़ों में फ्रिज के अंदर मिला है, वो कमरा 19 दिनों से बंद था. जब कमरे से बदबू आई तो आसपास के लोगों ने घर के मालिक को फोन किया और उसके बाद मृतक महिला की मां को कॉल कर बुलाया और जब गेट खुलवाया तो सभी हैरान रह गए क्योंकि कमरे में चारों ओर खून के साथ बॉडी के छोटे-छोटे टुकड़े फैले हुए थे.

इसके अलावा सिंगल डोर फ्रिज में शव को अलग-अलग हिस्सों में काटकर लाश रखी गई थी. लोगों के जहन में सवाल उठ रहे हैं कि जिस महिला के शव के साथ इतनी बर्बरता की गई, उसकी पहचान क्या है, क्या करती है और कहां की रहने वाली है.

इस महिला की पहचान महालक्ष्मी के रूप में हुई है. महालक्ष्मी की मां और बहन ने पूछताछ के बाद बताया कि साल 2019 तक परिवार नेपाल में ही रहता था. उसी साल महालक्ष्मी की शादी हेमंत दास के नाम के एक नेपाली लड़के से हुई थी. शादी के बाद दोनों रोजगार और बेहतर जिंदगी की उम्मीद लिए नेपाल से बेंगलुरु पहुंचे. यहां हेमंत एक मोबाइल शॉप पर काम करने लगा, जबकि महालक्ष्मी को एक बड़े मॉल के ब्यूटी शॉप में बतौर सेल्स वूमेन टीम लीडर की नौकरी मिल गई. दोनों बेंगलुरु के नीला मंगला इलाके में किराये के घर में रहने लगे.

IMG 20240309 WA0028

शादी के चार साल बाद पति से अलग हुई महालक्ष्मी

महालक्ष्मी और पति का जीवन खुशहाल चल रहा था. दोनों की एक बेटी हुई. साल 2023 तक उनकी जिंदगी में सब कुछ ठीक था. बाद में उसके पति को एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का शक हुआ और फिर दोनों अलग हो गए. बेटी हेमंत दास के साथ रहती है, जबकि महालक्ष्मी पांच महीने से व्यालीकवल इलाके में किराये के मकान में अकेली रह रही थी. महीने-15 दिनों में वो एक बार अपनी बेटी से मिलने हेमंत के घर जाया करती थी.

महालक्ष्मी पर शक करता था पति

जांच के मुताबिक, हेमंत और महालक्ष्मी के बीच दूरी की वजह थी लव ट्रायंगल. हेमंत को शक था कि उत्तराखंड के रहने वाले एक हेयर ड्रेसर अशरफ और महालक्ष्मी के बीच अफेयर चल रहा है. इसी बात को लेकर हेमंत और महालक्ष्मी के बीच काफी झगड़ा होता था. इसी झगड़े की वजह से करीब 9 महीने पहले महालक्ष्मी अपने पति हेमंत से अलग रहने लगी थी. कुछ महीने मां और छोटी बहन के साथ रही और फिर पांच महीने पहले किराये के घर में शिफ्ट हो गई थी.

IMG 20240309 WA00271

कमरे में ही मिला महालक्ष्मी का मोबाइल

पुलिस को घर की तलाशी के दौरान महालक्ष्मी का मोबाइल भी मिला. जब मोबाइल की सीडीआर यानी कॉल डिटेल रिकॉर्ड को चेक किया गया, तो पता चला कि इस फोन से आखिरी कॉल 2 सितंबर को किया गया था. दो सितंबर के बाद से ना तो इस फोन से कोई कॉल की गई और ना ही कोई कॉल रिसीव की गई. इसी से बेंगलुरु पुलिस ने अंदाजा लगाया कि महालक्ष्मी की हत्या 2 से 3 सितंबर के दरम्यान ही हुई. हालांकि कातिल कौन है, इसको लेकर अबतक कुछ क्लीयर नहीं हो पाया है.

पुलिस ने पति और हेयर ड्रेसर से की पूछताछ

बेंगलुरु पुलिस ने महालक्ष्मी के पति हेमंत दास और उस हेयर ड्रेसर अशरफ से लंबी पूछताछ की, लेकिन इन दोनों से शुरुआती पूछताछ के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि महालक्ष्मी के क़त्ल में इन दोनों का कोई हाथ नहीं था. इन दोनों के मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड में भी दो सितंबर से 19 सितंबर तक ऐसा कुछ नहीं मिला, जिनसे इन पर शक किया जा सके.

पुलिस को एक अजनबी पर शक

महालक्ष्मी जब से यहां रहने आई है, उसने न तो किसी से कोई बात की और न ही घुली-मिली. पड़ोसियों ने बताया कि वो रोजाना सुबह 9:30 बजे काम पर चली जाती और रात 10:30 बजे के बाद घर लौटकर आती. पड़ोसियों ने कई बार एक अजनबी शख्स को महालक्ष्मी को घर से पिक और ड्रॉप करते जरूर देखा था, लेकिन वो शख्स कौन था, कोई नहीं जानता. बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक, वो इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर वो अजनबी है कौन? पुलिस का कहना है कि हो सकता है इसी अजनबी ने महालक्ष्मी की हत्या की हो.

IMG 20240309 WA00261
e439a46378d9dce64e0134eee71155e74e5fbee52da03d6de6857b80f7da1efc.0
टिमकेन कर्मचारीयों को मिलेगा 19.75% बोनस, सितंबर के वेतन के साथ जाएगी बोनस की इतनी राशि
e439a46378d9dce64e0134eee71155e74e5fbee52da03d6de6857b80f7da1efc.0

जमशेदपुर : टिमकेन प्लांट के कैंटन हाल में 200 कर्मचारियों के लिए टिमकेन वर्कर्स यूनियन एवं प्रबंधन के बीच में सालाना बोनस 2023 -2024 का हस्ताक्षर के साथ मंगलवार को संपन्न हुआ. ज्ञात हो की इस साल का बोनस तय फार्मूले के अनुसार 19.25% आ रहा था लेकिन यूनियन के आग्रह पर प्रबंधन ने 0.5% अतिरिक्त देने का निर्णय लिया जिसके फल स्वरुप इस साल का बोनस कर्मचारियों को 19.75% मिलेगा।

IMG 20240309 WA00281 1

यूनियन और प्रबंधन के बीच में अगले वर्ष सन 2024 -2025 के लिए भी बोनस फार्मूला बनाया गया है, जिसमें प्रॉफिट (PBT) एवं प्लांट मैट्रिक्स पैरामीटर पर फॉर्मूला बनाया गया है। समझौते के अनुसार कर्मचारियों को अधिकतम 1 लाख चालीस हजार (1,40000 )और न्यूनतम 95000 बोनस राशि मिलेंगे। बोनस की राशि सितंबर माह के सैलरी के साथ कर्मचारियों के बैंक अकाउंट में चली जाएगी ।

IMG 20240309 WA00271 1

बोनस समझौता पर प्रबंधन की ओर से जनरल मैनेजर प्लांट ऑपरेशन -राजीव साश्वत, जीएम एच आर दिनेश सिंह ,एजीएम मैन्युफैक्चरिंग हिमांशु मिश्रा, प्लांट कंट्रोलर रूपेंदु बनर्जी, डीएमइ. एच.एस. इंजीनियरिंग एंड टूल रूम नितेंद्र भटनागर, डीएम मेंटेनेंस एवं प्रोजेक्ट नवीन कुमार, डीएम सप्लाई चैन शैलेंद्र प्रसाद, डीएम क्वालिटी निशांत कुमार, एच आर डिप्टी मैनेजर अभिषेक हर्षदीप, जबकि यूनियन की ओर से अध्यक्ष आस्तिक महतो, महामंत्री विजय यादव, डेप्युटी प्रेसिडेंट अनिल पांडे, रविंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष पवन शर्मा, सुधीर कुमार राय, शुभाशीष प्रधान, वीरेंद्र प्रसाद, सहायक सचिव कमलेश यादव, नरेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष अजय बोटीका ने हस्ताक्षर किया।

IMG 20240309 WA00261 1

सबसे पहले 19.75% बोनस की जानकारी यूनियन के कार्यकारिणी बैठक में कमेटी मेंबरों को दिया गया, इसके उपरांत कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है एवं कर्मचारियों ने यूनियन के पदाधिकारी का फूल माला से भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष आस्तिक महतो एवं महामंत्री विजय यादव ने कहा की इस साल 19.75% बोनस का लाभ कर्मचारियों को मिला है जिससे कर्मचारियों का उत्साह कंपनी में काम के प्रति और बढ़ेगा। आगे भी हमारी यूनियन की टीम मजदूर हित में प्रबंधन के साथ मिलकर काम करते रहेगी। अच्छे बोनस का श्रेय कर्मचारियों को जाता है। यह उनकी मेहनत का फल है।

445aa42969c24a8e7afb1de9a7847641ef8aef0b9f61dcddf1b0a7dcf1898a2a.0
नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर मानगो के युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या
445aa42969c24a8e7afb1de9a7847641ef8aef0b9f61dcddf1b0a7dcf1898a2a.0

जमशेदपुर : मानगो थाना अंतर्गत जवाहर नगर रोड नंबर 13 निवासी शहनवाज आलम उर्फ मोंटी (18) ने सोमवार शाम को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने शहनवाज को फंदे से लटका पाया जिसके बाद उसे फंदे से उतारकर टीएमएच लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में शहनवाज के पिता महमूद आलम के बयान पर अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कराया गया है।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि शहनवाज पूर्व में बाइक चोरी के आरोप में बाल सुधार गृह जा चुका था। इसके अलावा उस पर एक छेड़खानी का भी मामला दर्ज है। पिता के अनुसार शहनवाज नशे का आदि था। सोमवार को वह रुपये की मांग कर रहा था। रुपये नहीं देने पर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240924 WA0083
हस्ताक्षर अभियान एवं गुब्बारे उड़ाकर जिले के पदाधिकारियों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
IMG 20240924 WA0080

जमशेदपुर : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिले में 60 दिवसीय तम्बाकू मुक्त युवा अभियान का शुभारंभ समाहरणालय से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया। उप विकास आयुक्त ने जागरूकता को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर उप विकास आयुक्त समेत एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल व अन्य अधिकारियों ने हस्ताक्षर अभियान में शामिल होकर व गुब्बारे उड़ाकर नशामुक्ति का संदेश दिया।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

इस मौके पर अभियान के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि इस 60 दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते हुए जिला व प्रखण्ड स्तर तक के अधिकारियों को अभियान के सफल संचालन के दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जनहित में इस अभियान को प्रभावी रूप से लागू करना है ताकि इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएं। इसमें सभी की भागीदारी होनी चाहिए। खास तौर पर स्कूल, मेडिकल एजुकेशन और पंचायती राज संस्थाओं का योगदान होना चाहिए। साथ ही जिले के प्रत्येक युवा व अन्य सभी नागरिक को भी इससे जोड़ना है ताकि ये अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित नहीं रह जाए।

IMG 20240924 WA0082
IMG 20240309 WA00261 1

उप विकास आयुक्त ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं में जागृति लाना है। इसमें इंट्रा डिपार्टमेंट और समाज के स्तंभों को साथ लेकर आगे बढा जाएगा, कोशिश यही रहेगी कि ग्राम पंचायतों और स्कूल को तंबाकू फ्री किया जाए।

IMG 20240924 WA0077 1
भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह ने किया एमजीएम अस्पताल का दौरा
IMG 20240924 WA0077

जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़ा एवं महत्वपूर्ण अस्पताल एमजीएम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की लचर व्यवस्था का जायजा लेने भाजपा नेता सह पूर्व डीआईजी राजीव रंजन सिंह पहुंचे। उन्होंने कहा की समाचार पत्रों से ज्ञात हुआ कि इमर्जेंसी एवं वार्ड में पंखा खराब हुआ है, जिसके वजह से लोगो को अपने घरों से लाने की नौबत आ गई है। इसके सत्यापन के लिए उन्होंने दौरा किया।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

उन्होंने बताया की सचमुच यहाँ की स्थिति बहुत खराब है। जमशेदपुर के उमस वाली गर्मी में मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीज हॉस्पिटल में आते है इलाज के लिए लेकिन अगर स्वस्थ होने के बजाए और बीमार हो जाए तो इससे खराब कुछ नही हो सकता है।

IMG 20240309 WA00261 1

इसकी शिकायत उन्होंने मेडिकल विभाग के सुप्रीटेंडेंट से की। जिससे मरीजों को अविलंब इस समस्या से मुक्ति मिले। साथ ही निराशा व्यक्त करते हुआ की स्थानीय विधायक जो स्वास्थ्य मंत्री भी है ,उन्हे कम से कम इन 5 वर्षो में ध्यान देना चाहिए था कि कम से कम इमर्जेंसी एसी लगे, लेकिन एसी दूर की बात है ,पंखा के बिना लोगो का हाल बेहाल है और वह बेखबर है।

IMG 20240924 WA0076
लोगों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा भाजपा नेता शिव शंकर सिंह द्वारा संचालित चलित कार्यालय
IMG 20240924 WA0076

भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह द्वारा संचालित चलित कार्यालय आज बिरसानगर जोन न. 4 काली मंदिर के समीप पहुंचा। देखते ही देखते सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग आयुष्मान भारत योजना कार्ड, पेंशन योजना, वोटर कार्ड, राशन कार्ड इत्यादि बनवाने के लिए जोर लगाते नजर आए।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

लाभुकों में किसना देवी और किसना सोल जैसे महिलाओं ने भाजपा नेता शिव शंकर सिंह की इस पहल की सराहना की। कहा इससे पहले लोगों को कार्यालय और प्रज्ञा केन्द्रों का चक्कर काटना पड़ता था। अब चलित कार्यालय के माध्यम से मोहल्ला- बस्ती पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य प्रसंशनीय है।

IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240924 WA0075
ख्याति प्राप्त आर्टिस्ट सुमन प्रसाद ने भेंट की शिव शंकर सिंह को उनकी बनाई हुई खूबसूरत पेंटिंग
IMG 20240924 WA0075

जमशेदपुर : ख्याति प्राप्त आर्टिस्ट सुमन प्रसाद ने भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह की हुबहू बनाई खूबसूरत पेंटिंग उन्हें उपहार स्वरूप भेंट की।
आर्टिस्ट सुमन प्रसाद ने समाज के प्रति शिव शंकर सिंह के अटूट समर्पण और अनेकों सामाजिक कार्य में उनके उल्लेखनीय योगदान की प्रशंसा स्वरूप उन्हें यह पेंटिंग भेंट की।

IMG 20240309 WA00281 1

IMG 20240309 WA00271 1

अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल में शिव शंकर सिंह की पेंटिंग बनाते वक्त का एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि समाजसेवा के प्रति उनके अटूट समर्पण के लिए उन्हें सम्मानित करते हैं।
सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आपके अथक प्रयास हम सभी को प्रेरित करते हैं। हमेशा मेरे साथ खड़े रहने और अपने निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद। आपके भविष्य के सभी प्रयासों में निरंतर सफलता की कामना करता हूँ। आपकी यात्रा और भी बड़ी उपलब्धियों से भरी हो।

IMG 20240309 WA00261 1

गौरतलब हो कि भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह के समाजसेवा के कार्यों से अनेकों लोग प्रभावित हैं एवं लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता देखते ही बनती है।

error: Content is protected !!