राँची : राँची हवाई अड्डे पर आज हिन्दू पीठ जमशेदपुर एंव झारखंड क्षत्रिय संघ के कार्यकर्ताओं ने अरूण सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रवादी विचारक श्री पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ जी का भव्य स्वागत किया। आप सबों को वृदित हो कि हिन्दू पीठ जमशेदपुर एंव झारखंड क्षत्रिय संघ के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पुष्पेन्द्र कुलश्रेष्ठ जी कल दिनांक 19/01/24 को सुबह 9 बजे हिन्दू पीठ जमशेदपुर के प्रांगण में अवस्थित श्री सिद्धि विनायक मंदिर में गणपति जी की आरती में शामिल होंगे एंव संध्या 5 बजे राजेंद्र विद्यालय सभागार साकची में आयोजित वीर महाराणा के कार्यक्रम में अपनी बातों को रखेंगे। आज रांची हवाई अड्डे पर स्वागत करने वाले में मुख्य रूप से दिलजय बोस, अमित सिंह, सोमनाथ सिंह, प्रकाश दुबे एंव अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए ।
जमशेदपुर : अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान राम के प्राणप्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में हर्षोल्लास है। इस मौके पर जमशेदपुर की जनता में भी उमंग और उत्साह देखने को मिल रहा है। कई जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम, शोभायात्रा इत्यादि रामभक्तों द्वारा की जा रही है। इस अवसर पर काशीडीह दुर्गा मंदिर में भी 22 जनवरी को पूजा अर्चना सहित महाप्रसाद वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। (जारी…)
आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा नेता अभय सिंह ने कहा की आगामी 22 जनवरी अयोध्या में प्रभु राम जन्मभूमि में भगवान श्री राम लल्ला के प्रतिष्ठापित होने की खुशी में काशीडीह दुर्गा मंदिर में दोपहर समय महापंडीतो के द्वारा अयोध्या धाम के तयशुदा समय लगभग 12 बजे से पूजा अर्चना की जाएगी। प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी किया जायेगा। मंदिर समिति के माध्यम से सभी को आमंत्रित किया गया है। मंदिर के अंदर हवन भी रामभक्तों के द्वारा किया जायेगा। मंदिर को विद्युत सज्जा से सजाया जा रहा है। (जारी…)
श्री सिंह ने बताया कि इन सब के तत्पश्चात शाम 5 बजे से ठाकुर प्यारा सिंह मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जा रहा है। मैदान को भी विद्युत सज्जा से सजाया जा रहा है, स्टेज बनाकर आए हुए सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा भगवान राम धुन पर आधारित कार्यक्रम किए जायेंगे। गायत्री परिवार के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्वलित करके दीप यज्ञ भी किया जाएगा। (जारी…)
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भगवान प्रभु को भोग लगाकर लगभग 10000 धर्म प्रेमी आगंतुकों के लिए महाप्रसाद भी रखा गया है। पूरे काशीडीह के साथ साथ बाहर के मेहमानों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। यह खुशी के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा।
जमशेदपुर : खालसा पंथ के संस्थापक श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 357 वें प्रकाश पर्व को समर्पित निकली विशाल नगर कीर्तन में भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने पालकी साहब में माथा टेक कर समस्त झारखंडवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की और स्कूली बच्चों और संगत के बीच चार हजार बिस्कुट पैकेट एवं पेयजल की बोतल वितरित किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के गोलमुरी मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह ने कहा दशमेश पिता गुरू गोविंद सिंह महाराज धर्म और मानवता की रक्षा शौर्य, साहस के प्रतीक थे ।दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी महाराज सभी लोगों के जीवन में खुशियों का संचार करे और सभी परिवारजनों के मददगार बने। (जारी…)
आज के सेवा शिविर में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथलेश सिंह यादव, युवा मोर्चा ज़िला अध्य्क्ष अमित अग्रवाल, ज़िला महामंत्री अभिमन्यु सिंह ,वरिष्ठ भाजपा नेता हरे राम यादव,गोलमुरी मंडल अध्यक्ष अजय सिंह,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नवजोत सिंह सोहल, ज़िला मंत्री राकेश चौबे, ज़िला कोषाध्यक्ष विकास सिंह, ज़िला आईटी सेल प्रभारी नीरज मिश्रा, राकेश कुमार, मंडल महामंत्री अमरेंद्र कुमार, राकेश गिरी, पप्पू कुमार, रंजीत शर्मा, गोल्डी पाजी, रोशन सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।
श्री श्री दक्षिणेश्वर सार्वजनिक काली पूजा समिति, ईस्ट प्लांट बस्ती,बर्मामाइंस द्वारा काली मंदिर से गाजे बाजे के कलश यात्रा निकाली गई। जिसमे सैकड़ों महिलाएं शामिल हुई। कलश यात्रा ईस्ट प्लांट बस्ती से निकल कर साकची से हो कर दोमुहानी पहुंची। वहां कलश में जल भरने के पश्चात वापस मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई। उसके बाद नव निर्मित मंदिर में मां काली की प्रतिमा की स्थापना एवम् प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से उमा शंकर बेरा, अरुण प्रसाद, हरिश्चंद्र प्रसाद, दुर्गानंद दुबे, जोगिंदर सिंह जोगी, हरबंश सिंह, संतोष सिंह, छोटू पाल,कमलेश राय,अजीत कुमार राउत, सुजीत कुमार राउत, विनोद शाही, राजू चौधरी, राजीव कुमार झा, थे।
जमशेदपुर : झारखंड पुलिस ने मोबाइल यूजर्स स्कैम 401 को लेकर अलर्ट जारी किया है. झारखंड वासियों से पुलिस ने अपील है कि किसी के कहने पर 401 डायल ना करें. इसकी मदद से आपके सभी कॉल किसी नये नंबर पर डायवर्ट किये जा सकते हैं. इसके बाद आप साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं. (जारी…)
साइबर ठग लोगों को फोन करके कहते हैं कि आपका एक पार्सल आया है. कृपया डिलीवरी के लिए अपना एड्रेस कंफर्म करें. जब आप कहते हैं कि हमने तो कोई पार्सल मंगाया ही नहीं है. तो वे कहते हैं कि ठीक है. लेकिन यह पार्सल आपके नंबर पर बुक हुआ है, तो आपको कैंसिल कराना होगा. इसके बाद पार्सल कैंसिल कराने के लिए साइबर ठग आपको 401 डायल करने के लिए कहते हैं. इसी बाद वो उस नंबर को भी डायल करवाते हैं, जिस पर उन्हें कॉल फॉरवर्ड कराना होता है. ऐसा करने पर आपके नंबर पर आने वाले कॉल साइबर अपराधी के नंबर पर फॉरवर्ड हो जाते हैं. (जारी…)
अगर आपका कॉल फॉरवर्ड हो गया है तो सबसे पहले आप अपने मोबाइल फोन में कॉलिंग एप को ओपन करें. इसके बाद सेटिंग में जाकर कॉल फॉरवर्डिंग के ऑप्शन पर क्लिक करें. यहां आपको दिख जायेगा कि आपका कॉल फॉरवर्ड हुआ है या नहीं. यदि ऑन है तो उसे ऑफ कर दें. अधिक दिक्कत होने पर कस्टमर केयर को कॉल करके आप कॉल फॉरवर्डिंग को बंद करवा सकते हैं.
जिला शिक्षा अधीक्षक ने सभी निजी स्कूलों को पत्र भेजकर श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर 17 जनवरी को स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है. इसके लिए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने जिला शिक्षा अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर निजी स्कूलों की मनमानी से उन्हें अवगत कराया था. (जारी…)
बताया था कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर सरकारी स्कूलों में छुट्टी दी जाती है, लेकिन निजी स्कुल प्रबंधन द्वारा स्कूलों में छुट्टी नहीं दी जाती है. इस पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है. इसकी जानकारी सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह एवं अन्य सभी निजी स्कूलों के प्रबंधक एवं प्राचार्य को ईमेल द्वारा तत्काल पत्र भेज दिया है. (जारी…)
सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने जिला शिक्षा अधीक्षक के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि पूर्व में तत्कालीन उपायुक्त नितिन मदन कुलकर्णी द्वारा सरकारी स्कूलों के साथ-साथ निजी स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया था. तब से लेकर आज तक सरकारी स्कूलों के साथ-साथ निजी स्कूल भी बंद होते रहे हैं. परंतु बीच-बीच में निजी स्कूलों के प्रबंधक मनमानी रवैया अपनाते हैं, जिसका भविष्य मे कड़ा विरोध किया जाएगा.
जमशेदपुर : सिखों के दसवें गुरु साहिब-ए-कमाल श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का 357वां प्रकाशपर्व बुधवार को जमशेदपुर में श्रद्धा भावना और हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा. प्रकाशोत्सव पर 17 जनवरी को टेल्को गुरुद्वारा साहिब से निकलने वाले भव्य नगर कीर्तन को लेकर कोल्हान के सभी गुरुद्वारों में तैयारियां पूरी कर ली गयीं है. (जारी…)
मंगलवार को प्रकाशपर्व की बधाई देते हुए प्रधान सरदार भगवान सिंह ने संगत से करबद्ध अपील करते हुए कहा कि सभी श्रद्धालु गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के सम्मान में केसरी या नीली दस्तार और ओढ़नी धारण कर पालकी साहिब का स्वागत करें. सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) ने कोल्हान की सभी 34 गुरुद्वारा कमिटियों से अपील करते हुए बयान जारी किया है कि प्रकाश पर्व के पावन मौके पर संगत तथा अन्य संस्थाएं दर्शक बनने के बजाय केसरी या नीली दस्तार और ओढ़नी धारण कर बड़ी संख्या में सीजीपीसी के साथ नगरकीर्तन में शामिल हों. (जारी…)
पूर्व संध्या पर प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष चंचल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, अमरीक सिंह, दमन सिंह, अकाली दल के सुखदेव सिंह खालसा और रामकिशन सिंह ने टेल्को गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर हो रही तैयारियों का जायजा लिया. नगर कीर्तन के दर्शनीय आयोजन और सफलता के लिए सीजीपीसी पूरी तरह से तत्पर है अन्य सभी गुरुद्वारा प्रतिनिधियों संग संपर्क में हैं. नगर कीर्तन सुबह ठीक साढ़े ग्यारह बजे टेल्को गुरुद्वारा साहिब से रवानगी होगी तथा पूर्व निर्धारित मार्ग से होता हुआ शाम को ठीक पांच बजे साकची गुरुद्वारा साहिब में संपन्न होगा. टेल्को गुरुद्वारा से गुरु महाराज जी की पालकी साहिब की रवानगी भव्य रूप से होगी. बुधवार को टेल्को गुरुद्वारा से नगरकीर्तन के आरम्भता की अरदास के बाद मौजूद गुरुप्यारी साध-संगत गुरु महाराज जी की शान में पुष्प वर्षा कर पालकी साहिब की रवानगी देगी. (जारी…)
निर्धारित रूट अनुसार सुबह साढ़े ग्यारह बजे टेल्को गुरुद्वारा से भव्य शोभायात्रा निकलेगी जो टाटा मोटर्स मेन गेट, नीलडीह गोलचक्कर, तार कंपनी, टिनप्लेट, गोलमुरी, आर डी टाटा गोलचक्कर व कालीमाटी रोड़ होते हुए साकची गुरुद्वारा में पहुंच कर शाम पांच बजे संपन्न होगा. सभी गुरुद्वारों में शब्द-कीर्तन के विशेष दिवान का आयोजन होगा साथ ही इस शुभ अवसर पर शहर के सभी गुरुद्वारों में अटूट लंगर की व्यवस्था होगी. नगर कीर्तन में पालकी साहिब के स्वागत के लिए पुरे मार्ग में लगभग 38 सजावटी तोरण द्वार लगाए जा रहे हैं. पूरे नगर कीर्तन के ट्रैफिक की जिम्मेदारी सेंट्रल सिंह नौजवान सभा ही होगी. विभिन्न जत्थे क्रमानुसार 1 घुड़सवार, 2 गतका पार्टी (मानगो, साकची, टूइलाडुंगरी), 3 टर्बन बैंक, 4 सिख विजडम, 5 निहंग जत्थेबंदी, 6 विभिन्न स्कूल, 7 सीजीपीसी, 8 जाग्रति मंच, 9 अकाली दल, 10 पालकी साहिब, 11 गुरुप्यारी साध संगत, 12 स्त्री सत्संग सभा, 12 विभिन्न कीर्तनी जत्थे 13 सफाई टीम नगर कीर्तन की शोभा बढ़ाएंगे. जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति तथा नमदा बस्ती गुरुद्वारा कमेटी, टिनप्लेट गुरुद्वारा व बारीडीह गुरुद्वारा की ओर से निर्धारित मार्ग पर संगत के लिए शौचालय की भी व्यवस्था की गयी है. वहीं समाप्ति पर साकची गुरुद्वारा साहिब में पालकी साहिब का स्वागत धूमधाम से किया जायेगा. साकची में नगर कीर्तन पहुंचने पर पुष्पवर्षा की जाएगी.
राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र के सीठियो मुक्तिधाम पुल के ऊपर मंगलवार की देर शाम एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं तीन लोग घायल हो गये . घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कार की गति इतनी तेज थी कि पुल के डिवाइडर से टकराकर पुल के ऊपर ही पलट गई. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कार से निकालकर अस्पताल भेजा. वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 357वें प्रकाशोत्सव को लेकर शहर के सभी श्रद्धालु उत्साहित होकर कोई न कोई सेवा अपने हिस्से में ले लेने को ललायित हैं. इसी कड़ी में टेल्को से निकलनेवाले नगर कीर्तन में समाजसेवी जोगिन्दर सिंह जोगी ने आरम्भ से लेकर गंतव्य तक पालकी साहिब के आगे पूरे राह पुष्प बिछाने की सेवा निभाने के बीड़ा उठाया है. (जारी…)
साकची गुरुद्वारा के वरीय उपाध्यक्ष और सीजीपीसी के उपाध्यक्ष जोगिन्दर सिंह जोगी ने बताया कि वे पश्चिम बंगाल के कोलाघाट से 10 विभिन्न प्रजाति के पुष्प स्वयं लेकर आएंगे और वह ऐसे प्रजाति के पुष्प होंगे जो जमशेदपुर में कहीं भी उपलब्ध नहीं हैं. जोगी ने कहा, हालांकि वे यह सेवा पूर्व से करते आ रहें हैं परन्तु इस दफा जमशेदपुर की संगत के लिए यह विस्मयकारी एक नया अनुभव होगा. (जारी…)
गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के जन्म दिहाड़े को समर्पित करते हुए 19 जनवरी को अमृत का बाटा तैयार कर अमृत संचार किया जायेगा. अकाली दल, जमशेदपुर द्वारा टेल्को गुरुद्वारा परिसर में अभिलाषी श्रद्धालुओं को अमृत पान करा खालसा बनने की दात दी जाएगी. इस बाबत जानकारी देते हुए अकाली दल के रविंदरपाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अकाली दल, जमशेदपुर द्वारा टेल्को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (टीजीपीसी) के सहयोग से दोपहर एक बजे से सिख श्रद्धालुओं को अमृत संचार कराया जायेगा. अकाली दल के सुखदेव सिंह खालसा ने अपील की है कि इस शुभ अवसर सिख संगत बड़ी संख्या में अमृत पान कर गुरसिख सजते हुए और सिखों को भी प्रेरित करें. अधिक जानकारी के लिए 7261828162 व 9334714124 पर फोन भी कर सकते हैं.
जमशेदपुर : हिन्दू पीठ जमशेदपुर और झारखंड क्षत्रिय संघ द्वारा 19 जनवरी को महाराणा प्रताप जी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम “वीर महाराणा” में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रवादी विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ शामिल होंगे। प्रेसवार्ता में कार्यक्रम की जानकारी देते हुए हिन्दू पीठ जमशेदपुर के अध्यक्ष अरुण सिंह ने बताया कि श्री पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ जी का आगमन 18 जनवरी 2024 को राँची हवाई अड्डे पर शाम को 5 बजे होगा, जिसके बाद वो जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित होटल रमाडा पहुँचेंगे जहाँ उनका स्वागत किया जाएगा। अगले दिन 19 जनवरी 2024 को हिन्दू पीठ के प्रांगण में अवस्थित श्री सिद्धि विनायक मंदिर में गणपति जी की आरती में सुबह 9 बजे शामिल होंगे, उसके तत्पश्चात अनेकों संगठनों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। जिसके बाद 10 बजे 1992 में राम मंदिर के आंदोलन में सम्मिलित होने वाले आंदोलनकारियों को श्री कुलश्रेष्ठ द्वारा सम्मानित किया जाएगा। (जारी…)
श्री सिंह ने बताया कि मैरीन ड्राइव पर अवस्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर श्री कुलश्रेष्ठ द्वारा माल्यार्पण का कार्यक्रम 11:30 बजे रहेगा। जिसके बाद चैम्बर ऑफ कॉमर्स में उनका संवाद रहेगा। सुबह के इन सभी कार्यक्रमों के बाद संध्या 5 बजे राजेंद्र विद्यालय सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम “वीर महाराणा” में मुख्य वक्ता के रूप में सम्मिलित होंगे और शहरवासियों को महाराणा प्रताप के संदर्भ में अपने वक्तव्य से अवगत कराएंगे। कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए पास की व्यवस्था है जो हिन्दू पीठ एवं झारखंड क्षत्रिय संघ के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। (जारी…)
इस मौके पर झारखंड क्षत्रिय संघ के प्रदेश अध्यक्ष शम्भूनाथ सिंह ने कहा झारखंड क्षत्रिय संघ प्रत्येक वर्ष 19 जनवरी को महाराणा प्रताप जी के पुण्यतिथि पर इस तरह की गोष्टी का आयोजन करते आया है और 5 साल पहले महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा बनाई गई और तब से अब तक हर वर्ष 19 जनवरी और 9 मई को वहाँ माल्यार्पण कर इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि हमने श्री कुलश्रेष्ठ से अनुरोध किया है कि वो महाराणा प्रताप पर व्यख्यान करें क्योंकि जिस तरह से भारत में वामपंथियों और अंग्रेजों द्वारा इतिहास को तोड़मरोड़ कर भ्रम फैलाया गया है उसकी सच्चाई से सभी को अवगत कराएं वह भी वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ। जिससे लोगों को सच का पता चल सके। (जारी…)
इस उपलक्ष्य पर समाजसेवी शिवशंकर सिंह ने बताया कि विगत कई वर्षों से सनातन धर्म को कलंकित करने, तोड़ने एवं नीचा दिखाने का कार्य किया जा रहा है। जिसके विरुद्ध में श्री पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ प्रखर रूप से अपने विचारों को सैंकड़ों साल पूर्व के इतिहास की सच्चाई को बताते हुए अपना वक्तव्य लोगों के सामने रखते हैं और उन्हें प्रमाणित भी करते हैं। श्री सिंह ने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि जमशेदपुर वासियों तक यह बात पहुंचनी चाहिए कि कौन आ रहें हैं, किस विषय पर उनका वक्तव्य होगा और यह कार्य मीडिया द्वारा ही बेहतर तरीके से पहुँच सकता है। (जारी…)
इस अवसर पर भाजपा नेता नीरज सिंह ने कहा कि हमें शुरू से अकबर, औरंगजेब और अंग्रेजों के बारे में पढ़ाया जाता रहा है। अकबर और औरंगजेब को महान बताया गया है लेकिन महाराणा प्रताप के बारे में न सही तरीके से पढ़ाया गया है और न ही उनके बारे में इतिहासकारों द्वारा कहीं महिमामंडन की गई है, जबकि महाराणा प्रताप औरंगजेब और अकबर से कहीं ज्यादा महान और ऊपर थे। आज हर एक व्यक्ति को महाराणा प्रताप के बारे में सही इतिहास पता होना चाहिए। उन्होंने देश और सनातन धर्म के लिए क्या क्या किया इसके बारे में हर देशवासी को ज्ञात होना चाहिए। 19 जनवरी को आयोजित कार्यक्रम में श्री पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ जी द्वारा बताए गए बातों को ज्यादा से ज्यादा लोगों जानना चाहिए और आगे भी इस पर चर्चा होनी चाहिए जिससे सभी को देश के महान और वीर पुरुषों के बारे में सच्चाई का पता चल सके।