जमशेदपुर : आरआईटी थाना अंतर्गत आदित्यपुर एलआईजी 2 में झारखण्ड का पहला श्री ओंकार जी महाराज का मंदिर बन कर तैयार हो गया है। 23 जनवरी बाबा जी की मूर्ति को स्नान कराने के लिए विशाल कलश यात्रा बाबा के भक्तों द्वारा निकाली गयी। मंदिर में योगी राज श्री शायमा चरण लाहिरी जी महाराज, श्री पंचनान भटचार्य जी महाराज, श्री योगी निताई चरण बन्दोंपाध्य जी महाराज और योगिराज श्री रंग नाथ तिवारी जी महाराज की मूर्तियों की स्थापना की जाएगी।
कार्यक्रम विवरण
24 जनवरी दिन बुधवार को स्थापना एवं प्राणप्रतिष्ठा का आयोजन होगा, जिसमें वेदीपुजन, अन्न, फल, वस्त्र इत्यादि अधिवास एवं आरती होगी। इसके बाद 25 जनवरी दिन गुरुवार को पूजन, स्नान, नगर भ्रमण, स्थापना, सुन्दरकाण्ड पाठ एवं आरती की जाएगी।
इन भक्तजनों ने कराई उपस्थित दर्ज
इस पुण्य कलश यात्रा में विशेष रूप से आचार्य श्री श्रीराम त्रिपाठी, अध्यक्ष श्री गोकुलानंद मिश्रा, श्री तारकेश्वर पाठक, श्री आर एम निराला सिंह, श्री मदन मिश्रा, ददन मिश्रा, श्रीमती उषा सिंह, श्रीमती पुष्पा राय जैसे अन्य भक्तजनों के साथ करीब सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे।
जमशेदपुर : श्री रामलला के प्राणप्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश ने हर्षोल्लास के साथ उत्साह मनाया। रामभक्तों ने अपने अपने तरीके से श्री रामलला का स्वागत अयोध्या के साथ साथ पूरे देश में किया।इस अवसर पर जमशेदपुर में भी रामभक्तों ने दीप उत्सव मनाया और भगवान राम के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। शहर के धर्म सेवा कार्यों से जुड़ी संस्था सेवा परमो धर्मः ने भी टिनप्लेट स्थित काली मंदिर में 1001 दीप प्रज्ज्वलित कर श्री रामलला के प्राणप्रतिष्ठा का उत्सव मनाया। मंदिर में दीपक द्वारा जय श्री राम लिखा गया और मंदिर को पूरी तरह से दीया जलाकर रौशन किया गया और भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया। (जारी…)
इस मौके पर मंदिर में आने वाले भक्तजनों ने भी दीप प्रज्वलित करने में सहयोग करते हुए धर्म कार्य किया। प्राणप्रतिष्ठा से पूर्व संस्था द्वारा शहर के विभिन्न मंदिरों में कुल 2000 दीया और बाती का दान भी किया गया। इस पावन अवसर पर संस्था के प्रकाश सिंह, मंटू कुमार, विशाल साव, अजय, तारक, सोनू कैशल, भूपेंद्र सोनार, शुभम सिंह, विजय, आकाश, रोहित कुमार वर्मा एवं अन्य सदस्य शामिल हुए।
जमशेदपुर : श्री रामलला के प्राणप्रतिष्ठा को लेकर आज पूरा देश राममय हो गया। इस अवसर पर जमशेदपुर में भी रामभक्तों ने दीप उत्सव मनाया और भगवान राम के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साकची के मानसरोवर लाइन स्थित बीणापानी ट्रेड सेंटर एसोसिएशन द्वारा भी भक्तिमय आयोजन किया गया। जिसमें व्यापारियों ने प्रभु राम की छवि के आगे दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की और उसके उपरांत भक्तों में भोग स्वरूप महाप्रसाद का वितरण किया गया। (जारी…)
इस मौके पर जसबीर सिंह ऋषि, सुभाष रोहिला, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू, सुरेश चौरसिया, रविंदर के साथ एसोसिएशन के अन्य सदस्य भी शामिल थे।
जमशेदपुर : अयोध्या में राम जन्मभूमि में नवनिर्मित मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के अवसर पर सोनारी राम मंदिर द्वारा आयोजित कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह (सेवानिवृत आईपीएस) सम्मिलित होकर आशीर्वाद प्राप्त किए। भगवान श्री राम के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। (जारी…)
इस पुण्य कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारत सरकार के केंद्र मंत्री एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा जी, सांसद विद्युत वरण महतो जी एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिए।
जमशेदपुर : 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव द्वारा श्रीरामलला जी के नूतन विग्रह का शुभागमन होने वाला है। इस चिर प्रतीक्षित, यादगार, उल्लेखनीय आध्यात्मिक खुशी के अवसर पर जमशेदपुर स्थित “जन जागरण सेवा समिति” के सनातनी धर्मालंबियों द्वारा पूजन अर्चन का कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है। (जारी…)
समिति द्वारा बताया गया कि पुरातन सनातन संस्कृति में ईश्वरीय अंश के प्रतिरूप की तस्वीर, मूर्ति, पताका आदि पूजित हैं, तो इसी के अनुरूप “जन जागरण सेवा समिति” द्वारा शहर में स्थित बारीडीह बस्ती, बजरंग चौक पर अवस्थित श्री बजरंगबली शिव मंदिर के प्रांगण में 21 फीट के श्रीराम जी की तस्वीर की “महाआरती” करने का कार्यक्रम तय किया गया है। (जारी…)
शहरवासियों से अपील करते हुए समिति ने कहा कि जमशेदपुर महानगर के समस्त सनातन धर्मियों से अपील है कि आप इस आयोजन को तन मन धन धान्य से सफल बनाने की कृपा करें और अपने अपने घरों में भी दीप प्रज्वलित कर के भगवान श्री राम की पूजा अर्चना करके दीपुत्सव मनाएं।
75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गोपाल मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह को लेकर परेड का पूर्वाभ्यास गोलमुरी पुलिस लाईन मैदान में रविवार से शुरू हुआ. इसमें कुल नौ प्लाटून शामिल है. इसके साथ ही एक बैंड पार्टी और एक राष्ट्रीय गान की टीम सम्मिलित है. परेड में एक प्लाटून जैप-6, दो प्लाटून जिला पुलिस बल, एक प्लाटून सहायक पुलिस, एक प्लाटून जिला गृह रक्षक तथा दो प्लाटून एनसीसी (बालक-बालिका) के अलावा स्काउट एंड गाइड के दो प्लाटून शामिल है. (जारी…)
21 एवं 22 जनवरी को गोलमुरी पुलिस लाइन मैदान तथा 23 व 24 जनवरी को बिष्टुपुर गोपाल मैदान परेड का पूर्वाभ्यास होगा. 24 जनवरी को परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल गोपाल मैदान में होगा, जिसका निरीक्षण उपायुक्त एवं सीनियर एसपी द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा. सार्जेंट मेजर धर्मेंद्र राम और रंजीत कुमार के निर्देशन में परेड का पूर्वाभ्यास किया जा रहा है.
जमशेदपुर : मानगो पुल के जाम में फंसकर शनिवार को मानगो के जवाहरनगर मध्य विद्यालय के पीछे रहने वाली रिटायर शिक्षिका रफत शकीला (73) की गाड़ी में ही मौत हो गई। वह टीएमएच में इलाज कराने जा रही थीं। परिजनों का कहना है कि पुल पर जाम नहीं रहता तो जान बच सकती थी। 15 मिनट तक जाम में फंसी रही और तबीयत बिगड़ गई। (जारी…)
परिजन जाम हटाने के लिए पुलिसवालों से मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई उपाय नहीं निकला, क्योंकि आगे-पीछे दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार थी। 15 मिनट के बाद जब जाम खुला तो आनन-फानन में परिजन उन्हें टीएमएच ले गए,जहां मृत घोषित कर दिया। (जारी…)
रफत शकीला टाटा स्कूल गोलमुरी में कार्यरत थीं और रिटायरमेंट के बाद अपनी एक बेटी शाइस्ता रफत और तीन बेटों तारिक सिद्दीकी, आरिफ सिद्दीकी, दानिश सिद्दीकी के साथ बगानशाही में रह रही थी। पति अब्दुल वाहिद सिद्दिकी वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। उनके जनाजे की नमाज उनके बेटों के सऊदी से आने के बाद सोमवार को होगी। महिला के रिश्तेदार सह मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर मुख्तार आलम खान ने बताया कि रफत दिल की मरीज थीं,अचानक तबीयत बिगड़ गई।
जमशेदपुर : काशीडीह हाई स्कूल (जेईएम फाउंडेशन की एक इकाई) ने 20 जनवरी 2023-2024 को अपना वार्षिक खेल दिवस बड़े हर्षोल्लास, उत्साह और सौहार्द के बीच मनाया। इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वाले सम्माननीय अतिथियों में जेईएम फाउंडेशन के प्रशासक श्री ए.एफ.मैडन, शिक्षा विभाग के प्रमुख श्री जीजू थॉमस, केएचएस के प्रिंसिपल श्री फ्रांसिस जोसेफ और केएचएस के उप-प्रिंसिपल श्री राकेश पांडे थे। प्राचार्य ने अतिथियों और गणमान्य व्यक्तियों का पुष्पहार और औपचारिक स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा स्कूल ध्वज फहराया गया और मीट ओपन की घोषणा की गई। (जारी…)
स्कूल और हाउस टुकड़ियों के निरीक्षण के लिए अतिथियों के साथ प्रिंसिपल भी थे, उसके बाद सीनियर और मिडिल छात्रों के चार हाउस टुकड़ियों द्वारा एक शानदार और अच्छी तरह से समन्वित मार्च पास्ट किया गया, जिसमें अभिभावक अवाक और अचंभित दर्शक बने रहे। (जारी…)
इसके बाद अतिथियों ने स्कूल नियुक्तियों को शपथ दिलाई। इस घटना को सुशोभित करने वाला सबसे दिलचस्प पहलू पिरामिड निर्माण था। इसमें प्री-प्राइमरी द्वारा मनोरंजक दौड़, प्राइमरी, मिडिल और हाई स्कूल द्वारा 4×100 मीटर रिले दौड़ और मिडिल विंग और सीनियर विंग द्वारा 100 मीटर दौड़ सहित ट्रैक इवेंट शामिल थे। इसके बाद पुरस्कार वितरण में विभिन्न आयोजनों के विजेताओं को पदक, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। (जारी…)
बेस्ट एथलीट ब्वॉय जूनियर स्कूल अग्नि हाउस के सोमनाथ मंडल रहे, बेस्ट एथलीट गर्ल जूनियर स्कूल सूर्या हाउस की संगीता पूर्ति रहीं, सीनियर विंग के बेस्ट एथलीट बॉय सूर्या हाउस के मिथिलेश यादव रहे, सर्वश्रेष्ठ एथलीट गर्ल्स सीनियर विंग नेहा कुमारी इंद्रा हाउस। मार्च पास्ट में अग्नि हाउस को सर्वश्रेष्ठ हाउस और खेल स्पर्धाओं में वरुण (ब्लू) को समग्र सर्वश्रेष्ठ हाउस चुना गया। (जारी…)
अंतिम स्कोर में वरुण हाउस 447 अंकों के साथ पहले स्थान पर, सूर्या हाउस 363 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर, इंद्रा हाउस 338 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर और अग्नि हाउस 309 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे। (जारी…)
कार्यक्रम का समन्वयन श्रीमती चैताली रूद्रा, श्रीमती टुम्पा कुमारी, श्री शाहबानुल हक और मोहम्मद जमशेद के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। इसका संचालन गतिविधियों की प्रभारी श्रीमती शिल्पा कौर, प्राथमिक विंग के संकाय सदस्यों सुश्री नेहा कुमारी और सुश्री पूजा वर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन वाइस प्रिंसिपल राकेश पांडे ने किया। मीट का समापन स्कूल गान के साथ हुआ।
जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश के ऊर्जापूर्ण शहर जमशेदपुर में स्थित रॉक फोर्ड पब्लिक स्कूल द्वारा स्थानीय हुरलुंग फुटबॉल मैदान में स्कूल के हर वर्ग के विद्यार्थियों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें अंत में उन बच्चों की शिक्षिकाओं ने भी अपनी फिटनेस प्रदर्शित की। (जारी…)
इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले तथा विजयी छात्र छात्राओं को शहर के गणमान्य महानुभावों द्वारा पुरस्कृत भी करवाया गया। उक्त अवसर पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों के माता पिता अपने बच्चों की प्रतिभा देखकर खुशी से झूम उठे और उन्होंने इस तरह के आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन का आभार भी प्रकट किया।
जमशेदपुर : झारखंड युवा मोर्चा (झायुमो) मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इडी की पूछताछ के विरोध में शनिवार को धरना-प्रदर्शन कर रहा है। साकची गोलचक्कर पर इसका आयोजन किया गया है। मोर्चा के जिलाध्यक्ष बबन राय इसका नेतृत्व कर रहे हैं। झायुमो का आरोप है कि जब से झामुमो नेतृत्व वाली सरकार राज्य में बनी है, तभी से उसे येन-केन प्रकारेण अस्थिर करने के लिए कथित रूप से हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। सभी धरनार्थियों ने अपने हाथों में केन्द्रीय एजेंसियों व केन्द्र सरकार के खिलाफ नारे लिखे प्ले कार्ड थाम रखे हैं।