एक नई सोच, एक नई धारा

Aaj Ka Rashifal 2023 12 6e4a6ae3c1c7b5e3d16d49eaa1b19ac5 3x2 1
कैसी होगी साल के दूसरे महीने की शुरुआत? पढ़ें फरवरी के पहले दिन का राशिफल

मेष राशि
आज धन लाभ होने की संभावना तो बन रही है लेकिन ऐसा भी हो सकता है कि अपका नकारात्मक स्वभाव के कारण आप पैसा कमाने में सक्षम न हो पाये। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शाम के आयोजन में शिरकत करें। मोहब्बत की टीस आज रात आपको सोने नहीं देगी। नई शुरू की परियोजनाएं उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं देंगी। यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरुकता में वृद्धि करेंगे। मानसिक तौर पर आप स्थिर अनुभव नहीं करेंगे। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि दूसरों के सामने आप कैसे बर्ताव करते और बोलते हैं। अलग-अलग नजरिए के चलते आपके और आपके जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है।

वृष राशि
आज के दिन ऐसी चीजों पर काम करने की आवश्यकता है, जो आपकी सेहत में सुधार ला सकती हैं। जो लोग अब तक पैसे को बिना वजह ही उड़ा रहे थे आज उन्हें अपने आप पर काबू रखना चाहिए और धन की बचत करनी चाहिए। अगर आप परिवार के सदस्यों के साथ समय नहीं बिताएंगे, तो आप घर पर समस्याओं की उम्मीद कर सकते हैं। आपका प्रिय आपसे वादे की मांग करेगा, लेकिन ऐसा वादा न करें जिसे आप पूरा न कर सकें। लगता है कि आपके वरिष्ठ आज देवदूतों जैसा व्यवहार करने वाले हैं। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियां और तथ्य मुहैया कराएंगे। कोई पुराना दोस्त अपने साथ आपके जीवनसाथी के पुराने यादगार क़िस्से लेकर आ सकता है।

मिथुन राशि
आपका स्पष्ट और निडर सोच आपके दोस्त के सम्मान को ठेस पहुंचा सकता है। आज आपके माता-पिता में से कोई आपको धन की बचत करने को लेकर लेक्चर दे सकता है, आपको उनकी बातोें को बहुत गौर से सुनने की जरुरत है नहीं तो आने वाले समय में परेशानी आपको ही उठानी पड़ेगी। आपको अपने घर के माहौल में कुछ सकारात्मक बदलाव करने पड़ेंगे। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। किसी भी तरह की साझीदारी करने से पहले उसके बारे में अपनी अंदरूनी भावना की बात अवश्य सुनें। आज किसी सहकर्मी के साथ आप शाम का वक्त बिता सकते हैं हालांकि अंत में आपको महसूस होगा कि आपने उनके साथ समय बर्बाद किया है और कुछ नहीं। आप और आपका जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन की बेहतरीन यादें रचेंगे।

कर्क राशि
भीड़भाड़ भरे क्षेत्रों में यात्रा करते समय रक्तचाप के रोगियों को अतिरिक्त सावधान रहने की आवश्यकता है। आज सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएं, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी खबर लायेगी। प्रेम-जीवन में आशा की नयी किरण आयेगी। सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है। संभव है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई व्यक्ति आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। जीवनसाथी के साथ यह दिन और दिनों की अपेक्षा बेहतर गुजरेगा।

सिंह राशि
स्वतः ही अपनी चिकित्सा करना घातक सिद्ध होगा। कोई भी औषधि लेने से पहले डॉक्टरों की सलाह लें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। आज यदि आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो पैसा सोच समझकर खर्च करें। धन हानि हो सकती है। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। प्यार-मोहब्बत की नजरिए से बेहतरीन दिन है। प्यार का आनंद लेते रहें। वरिष्ठ सहकर्मी और रिश्तेदार मदद का हाथ बढाएंगे। अपने समय की कीमत समझें, उन लोगों के बीच रहना जिनकी बातें आपके समझ में नहीं आती हैं गलत है। ऐसा करना भविष्य में आपको परेशानियों के अलावा कुछ नहीं देगा। वैवाहिक जीवन में गर्मजोशी और गर्म खाने की बहुत अहमियत है। आप आज दोनों का ही आनंद उठा सकते हैं।

कन्या राशि
दोस्त से मिली विशेष प्रशंसा प्रसन्नता का माध्यम बनेगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि आपने अपने जीवन को वृक्ष की तरह बना लिया है, जो स्वयं तपती धूप में खड़ा होकर और उसे सहकर भी राहगीरों को छांव देता है। कुछ खरीदने से पहले उन चीजों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। आवश्यकता के समय आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। जिंदगी की भाग-दौड़ में आप स्वयं को भाग्यशाली पायेंगे, क्योंकि आपका हमदम वाकई सबसे बेहतरीन है। आज कार्यक्षेत्र में आपके किसी पुराने काम की प्रशंसा हो सकती है। आपके काम को देखते हुए आज आपकी तरक्की भी संभव है। कारोबारी आज अनुभवी लोगों से करोबार को आगे बढ़ाने की सलाह ले सकते हैं। आज घर में किसी पार्टी की वजह से आपका कीमती समय बर्बाद हो सकता है। आप महसूस करेंगे कि आपके जीवनसाथी में शहद से भी ज्यादा मिठास है।

IMG 20230708 WA00574 1

तुला राशि
अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फंसे व्यक्ति की मदद करने के लिए करें। याद रखें, यह शरीर तो एक-न-एक दिन मिट्टी में मिलने वाला है, अगर यह किसी के काम न आ सके तो इसका क्या लाभ? यात्रा आपको थकान और तनाव देगी, लेकिन आर्थिक तौर पर लाभदायक साबित होगी। आपको परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ बिताने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। रोमांस आनंददायी और काफी रोमांचक रहेगा। आपके लिए आज बहुत सक्रिय और लोगों से मेल-जोल भरा दिन रहेगा। लोग आपसे आपकी राय मांगेंगे और जो भी आप कहेंगे, उसे बिना सोचे मान लेंगे। आज आप अपना खाली समय अपनी माता की सेवा में बिताना चाहेंगे लेकिन ऐन मौके पर किसी काम के आ जाने की वजह से ऐसा नहीं हो पायेगा। इससे आपको परेशानी होगी। आपका जीवनसाथी बिना जाने कुछ ऐसा खास काम कर सकता है, जिसे आप कभी भुला नहीं पायेंगे।

वृश्चिक राशि
रचनात्मक शौक आज आपको आत्मिक शांति का एहसास कराएंगे। जो व्यापारी अपने कारोबार के सिलसिले में घर से बाहर जा रहे हैं वो अपने धन को आज बहुत संभालकर रखें। धन चोरी होने की संभावना है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएं। जिनकी सगाई हो चुकी है, वे अपने मंगेतर से बहुत-सी खुशियां पायेंगे। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाये थे। आपको महसूस होगा कि शादी के वक्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं। आपका जीवनसाथी ही आपका हमदम है।

धनु राशि
कुछ लोग सोच सकते हैं कि आप नया सीखने के लिए काफी उम्रदराज हो चुके हैं, लेकिन यह सच्चाई से बहुत दूर है‌‌। आप अपने तेज और सक्रिय दिमाग की वजह से कुछ भी आसानी से सीख सकते हैं। विशेष लोग ऐसी किसी भी योजना में रुपये लगाने के लिए तैयार होंगे, जिसमें संभावना नजर आए और विशेष हो। जितना आपने सोचा है, आपके दोस्त उससे अधिक मददगार साबित होंगे। आपके जीवनसाथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। काम को मनोरंजन के साथ न मिलाएं। अपने काम से आराम लेकर आज आप कुछ समय अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं। आज अपने जीवनसाथी का वह व्यवहार देखने को मिलेगा, जो उतना अच्छा नहीं है।

IMG 20230802 WA00754 1

मकर राशि
दोस्तों का व्यवहार सहयोगी रहेगा और वे आपको प्रसन्न रखेंगे। जीवनसाथी की खराब तबीयत के कारण आज आपका धन खर्च हो सकता है लेकिन आपको इसको लेकर चिंता करने की जरुरत नहीं है क्योंकि धन इसीलिए तो बचाया जाता है कि बुरे समय में वो आपके काम आ सके। तनाव का दौर बरकरार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। गलतफहमी या कोई गलत संदेश आपका गर्मजोशी भरा दिन ठंडा कर सकता है। सेमिनार और गोष्ठियों में हिस्सा लेकर आज आप कई नए विचार पा सकते हैं। इस राशि के जातक आज लोगों से मिलने से ज्यादा अकेले में वक्त बिताना पसंद करेंगे। आज आपका खाली समय घर की सफाई में बीत सकता है। वैवाहिक जीवन में चीजें हाथ से निकलती हुई मालूम होंगी।

कुंभ राशि
विद्वेष की भावना को दूर करने के लिए संवेदना का स्वभाव अपनाएं, क्योंकि नफरत की आग बहुत अधिक ताकतवर है और मन के साथ शरीर पर भी बुरा असर डालती है। याद रखें कि बुराई अच्छाई से ज्यादा आकर्षक आवश्यक दिखाई देती है, लेकिन उसका असर खराब ही होता है। आपके भाई-बहनों में से कोई आज आपसे पैसे उधार मांग सकता है, आप उनको पैसे उधार तो दे देंगे लेकिन इससे आपके आर्थिक हालात खराब हो सकते हैं। आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। प्यार के नजरिए से यह दिन बेहद खास रहेगा। आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमताएं काफी प्रशंसा दिलाएंगी। घर से बाहर निकलकर आज आप खुली हवाओं में टहलना पसंद करेंगे। आज आपका मन शांत होगा जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। जीवनसाथी की वजह से आपको महसूस होगा कि उनके लिए दुनिया में आप ही सबसे महत्वपूर्ण हैं।

मीन राशि
स्वतः ही अपनी चिकित्सा करना घातक सिद्ध होगा। कोई भी औषधि लेने से पहले चिकित्सक की सलाह लें, नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। लोगों को दिए पुराने कर्ज वापिस मिल सकते हैं या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। अपने परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका ध्यान रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक्त बिताएं और शिकायत करने का अवसर न दें। आज आप अपने जीवन की परेशानियों को अपने संगी से साझा करना चाहेंगे लेकिन वो अपनी परेशानियों के बारें में बता के आपको और ज्यादा परेशान कर देंगे। आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं और मनोरंजन से जुड़ी किसी परियोजना में कई लोगों का संयोजन कर सकते हैं। जिंदगी में चल रही आपाधापी के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और और आप अपने पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब हो पायेंगे। अगर आप जीवनसाथी के अलावा किसी और को अपने ऊपर असर डालने का अवसर दे रहे हैं, तो जीवनसाथी की ओर से आपको नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलना संभव है।

n579115328170672510133916ea53efdbf89e5b850cafa8946adf1194e4fb12fea59545c8e7deb88a8831c2
कर्नाटक के विधायक ने मतदाताओं को दे दी चेतावनी, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट दें नहीं तो….

कर्नाटक में एक बड़ा झटका तब सामने आया जब सत्तारूढ़ कांग्रेस के एक विधायक ने मतदाताओं को चेतावनी दी कि अगर लोग आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों में पार्टी को वोट नहीं देंगे तो वे वादा की गई गारंटी को खत्म कर देंगे।

कांग्रेस विधायक HC बालकृष्ण ने रामनगर जिले के मगदी में पीपल कनेक्ट कार्यक्रम के दौरान जनता से कांग्रेस सांसद डीके सुरेश के लिए वोट करने को कहा। उन्होंने आगे लोगों से पूछा कि उन्हें विकास चाहिए या मंदिर?

कांग्रेस विधायक ने क्या कहा?

कांग्रेस विधायक HC बालकृष्ण ने कहा- ‘क्या आपका वोट चावल के दानों (राम मंदिर के लिए प्रयुक्त अक्षत) के लिए है या गारंटी के लिए? मैंने सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार से बात की है और कहा है कि हम भी हिंदू हैं, मंदिर बनाना अच्छा है लेकिन मंदिरों के नाम पर वोट मांगना अच्छा नहीं है, और यही हमारा विचार है।’

IMG 20230708 WA00574 1

अगर जनता कांग्रेस को जिताती है तो हम गारंटी जारी रखेंगे अन्यथा हम गारंटी खत्म कर देंगे, क्योंकि जनता ने इसे खारिज कर दिया है। हम यह आरोप लगाएंगे कि मंदिर आपके लिए गारंटी से अधिक मूल्य रखते हैं और उन्हें खत्म कर देंगे। उस पैसे से हम मंदिर भी बनाएंगे और मंदिर के नाम पर वोट भी मांगेंगे, है ना?

कांग्रेस विधायक ने कहा- ‘मैंने सीएम से कहा है कि आपने जो गारंटी दी है, उसके कारण लोग हमें जिताएं, नहीं तो हम गारंटी खत्म कर देंगे और इन पैसों का इस्तेमाल विकास में करेंगे।’

किस गारंटी की बात कर रहे विधायक?

IMG 20230802 WA00754 1

कांग्रेस विधायक मतदाताओं को जिस गारंटी को लेकर चेतावनी दे रहे हैं, वो ये थीं – सभी परिवारों की महिला मुखियाओं को 2,000 रुपये मासिक सहायता (गृहलक्ष्मी), सभी घरों को 200 यूनिट बिजली (गृहज्योति), स्नातक युवाओं के लिए हर महीने 3,000 रुपये और डिप्लोमा धारकों (युवनिधि) के लिए 1,500 रुपये, 10 किलो प्रति व्यक्ति प्रति माह चावल (अन्नभाग्य) और राज्य सार्वजनिक परिवहन बसों (शक्ति) में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा।

n5790707641706724765120551377fcf8c1c09a260fc9cc071d9d409fcc290a401b5dc654d2531f143f01c0
दिल्ली में सीट शेयरिंग को लेकर फॉर्मूला लॉक! जानिए

आगामी लोकसभा चुनाव में सत्ताधारी दल एनडीए को चुनौती देने के लिए कई विपक्षी दल एक साथ आ रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली में इंडिया गठबंधन की आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच लोकसभा की सात सीटों को लेकर बात बनती दिख रही है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने कांग्रेस सूत्र के हवाले से बताया कि दिल्ली में सीट बंटवारे पर आप-कांग्रेस के बीच बातचीत पटरी पर है। आप और कांग्रेस दिल्ली के लिए 4-3 फॉर्मूले पर काम कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है कि यहां आम आदमी पार्टी और कांग्रेस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

उल्लेखनीय है कि पंजाब में सत्तारूढ़ दल आम आदमी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी है, लेकिन दिल्ली में अभी तक स्थिति पूरी तरह से साफ नहीं है।

IMG 20230708 WA00574 1

मुख्यमंत्री भगवंत मान के पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने के एलान के बाद रविवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के अकेले चुनाव लड़ने की बात कही है। इससे स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि विपक्षी इंडिया गठबंधन में कांग्रेस और आप के बीच आखिर क्या चल रहा है। बता दें कि हरियाणा में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

IMG 20230802 WA00754 1
n57918623617067242891112fadd223c7dbed1f6282eceb31fe37cc31b4753e0c787f77809a49346abbf1b8
छत्‍तीसगढ सरकार ने शक्तिपीठ परियोजना के तहत पांच शक्तिपीठों को जोड़ने एवं विकसित करने केंद्र सरकार से मांगी मदद

छत्‍तीसगढ की भाजपा सरकार राज्‍य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी के तहत छत्‍तीसगढ़ सरकार ने राज्‍य की शक्तिपीठ परियोजना के तह प्रदेश के पांच शक्तिपीठों को जोड़ने एवं विकसित करने केंद्र सरकार से मदद मांगी है।

इसके अलावा राजिम कॉरीडोर के निर्माण सहित पुरखौती मुक्तांगन में कन्वेन्शन सेंटर बनाने के लिए भी मदद मांगी है।

n57918623617067242891112fadd223c7dbed1f6282eceb31fe37cc31b4753e0c787f77809a49346abbf1b8

दरअसल, इस बुधवार को छत्तीसगढ़ के पर्यटन व संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दिल्‍ली में केंद्रीय पर्यटन मंत्री शजी. किशन रेड्डी से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की पर्यटन विकास की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और विकास के लिए केंद्रीय बजट से राशि स्वीकृत करने का आग्रह किया। इसके साथ ही उक्‍त मांगे की।

मंत्री अग्रवाल ने बताया कि चार धाम के तर्ज पर छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण धार्मिक आस्था के केन्द्रों को शक्तिपीठ परियोजना के तहत विकसित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के पाँच शक्तिपीठ सूरजपुर के कुदरगढ़, चन्द्रपुर के चन्द्रहासिनी मंदिर, रतनपुर के महामाया मंदिर, डोंगरगढ़ के बम्लेश्वरी मंदिर और दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मंदिर में चरणबद्ध ढंग से पर्यटक सुविधाएं विकसित की जाएगी। उन्होंने इसे पर्यटन मंत्रालय की योजना में शामिल कर स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।

IMG 20230708 WA00574 1

संस्कृति मंत्री शबृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री को जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान में कुल 63 राज्य संरक्षित स्मारक हैं। संरक्षित स्मारकों, अवशेषों, पुरास्थलों और संग्रहालयों के अनुरक्षण और विकास कार्य सहित पुरातात्विक गतिविधियों के संचालन के लिए 1965 लाख की राशि का प्रस्ताव तैयार किया गया है। उन्होंने केंद्रीय बजट से स्वीकृत कराने का अनुरोध किया।

मंत्री अग्रवाल ने उज्जैन और काशी में बनाये गए भव्य कॉरीडोर की तरह राजिम मंदिर परिसर को विकसित करने, विकास कार्यों व जीर्णोंद्धार की आवश्यकता बताई। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से राजिम मंदिर परिसर को भव्य आकर्षक और गरिमामय ढंग से विकसित करने के लिए कॉरीडोर बनाने हेतु 75 करोड़ की राशि स्वीकृत करने की मांग की।

IMG 20230802 WA00754 1

इसके साथ ही उन्होंने प्रसाद योजनांतर्गत बाघेश्वरी मंदिर, कुदरगढ़, सिरपुर के विकास कार्यों की स्वीकृति तथा स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत चयनित जगदलपुर एवं बिलासपुर डेस्टिनेशन के लिए पी.डी.एम.सी. (प्रोजेक्ट डेव्लपमेंट एंड मैनेजमेंट कंसल्टेंट) चयन कर क्रियान्वयन के लिए राशि स्वीकृति का आग्रह किया।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री को मां बम्लेश्वरी देवी प्रसाद योजना के उद्घाटन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण भी दिया, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने 15 फरवरी के बाद छत्तीसगढ़ आने की सहमति दी।
उन्‍होंने बताया 2006 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने पुरखौती मुक्तांगन का लोकार्पण किया था। यहां आने वाले भारतीय और विदेशी मेहमानों से संवाद स्थापित करने के लिए एक कन्वेन्शन सेंटर के निर्माण के 50 करोड़ की राशि स्वीकृत करने की भी गुजारिश की।

n57895246017067239164283a801a1d6fa9c443a448777dafaab1023bb72da6bed459c8299894de7ba9c116
गठबंधन में एकतरफा फैसले नहीं लिए जा सकते’, सीट बंटवारे पर सहयोगी दलों को कांग्रेस की चेतावनी

I.N.D.I. गठबंधन में सीट बंटवारे पर मची रार खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। गठबंधन में सीट बंटवारे पर मची सियासत पर अब कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने गठबंधन में शामिल दलों को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें इस मुद्दे पर एक स्वर में बोलना चाहिए।

कांग्रेस ने सहयोगी दलों को दी नसीहत

गठबंधन में सीट बंटवारे पर कांग्रेस सांसद जयराम रमेश का कहना है कि अभी तक हमारी ओर से चीजें तय नहीं हुई हैं। गठबंधन में सभी सदस्यों को एक स्वर में बोलना चाहिए। एकतरफा फैसले नहीं लिए जा सकते, I.N.D.I. गठबंधन में तीन पार्टियां हैं। अगर ये तीनों अलग-अलग लड़ना चाहते हैं तो उन्हें आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा करनी चाहिए।

बंगाल में सीट बंटवारे पर बोले जयराम रमेश

IMG 20230708 WA00574 1

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि सीट बंटवारे पर अभी तक हम विचार कर रहे हैं कि INDI गठबंधन पश्चिम बंगाल में भी एक साथ लड़ेगा या नहीं।

IMG 20230802 WA00754 1
n5791957281706723567646dfca458aaff7bd8abcf4700f99dfb9ec33249929e2fc4e066bf843efa4908e0d
हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर भड़के राहुल गांधी, कहा ईडी भाजपा को विपक्ष मिटाओ सेल

भूमि सौदे से जुड़े मनी लॉड्रिंग मामले में ईडी ने हेमंत सोरेन को बुधवार (31 जनवरी) को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि ईडी, सीबीआई और आईटी अब इनकी साथी हो गई है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”ED, CBI, IT आदि अब सरकारी एजेंसियां नहीं रहीं। अब यह बीजेपी की ‘विपक्ष मिटाओ सेल’ बन चुकी हैं। खुद भ्रष्टाचार में डूबी बीजेपी सत्ता की सनक में लोकतंत्र को तबाह करने का अभियान चला रही है।” बता दें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की एक्साईज घोटाला,अवैध खनन समेत जमीन घोटाले से संबंधित मामले में गिरफ्तारी की गई है। हेमंत सोरेन को ईडी दफ्तर लाया गया है। हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी उनसे मिलने ईडी कार्यालय पहुंची हैं। इस दौरान अन्य परिवारिक सदस्य भी साथ हैंं।

IMG 20230708 WA00574 1
IMG 20230802 WA00754 1
n5791490101706722730556545de8e2caccb19a177136b54562e908bc8e8b8f48e8c96d0fcc540cb6293542
बढ़ती महंगाई और छटनी आम लोगों के लिए सबसे बड़ी चिंता, सरकार इस पर कैसे लगाएगी लगाम?
n5791490101706722730556545de8e2caccb19a177136b54562e908bc8e8b8f48e8c96d0fcc540cb6293542

देश का अंतरिम बजट पेश होने में अब 24 घंटे से भी कम का वक्त बचा है। ऐसे में देश के कई सेक्टरों को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से काफी उम्मीदें हैं। कहा जा रहा है कि वित्तमंत्री उपभोग को बढ़ावा देने, निर्माताओं के बीच सही नीतियों को लागू करने इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए बजट आवंटन के साथ कृषि क्षेत्र और किसानों पर भी ध्यान केंद्रित कर सकती है, लेकिन इनसे हटकर सबसे वित्तमंत्री के लिए बड़ा पहलू महंगाई को नियंत्रित करना और छटनी पर काबू पाना एक बड़ी चुनौती है।

जिसको एक सर्वे में लोगों ने इसे सबसे प्रमुख मुद्दा बताया है।

सर्वे के अनुसार बढ़ती महंगाई और सभी सेक्टर में छटनी दो प्रमुख मुद्दे हैं। जो भारतीयों को सबसे ज्यादा चिंतित कर रहे हैं। वे 2024 के बजट से पहले केंद्र सरकार से कुछ सुरक्षा की उम्मीद कर रहे हैं। केंद्रीय बजट 2024 से उपभोक्ता उपभोक्ता भावनाओं और अपेक्षाओं को दिखाने वाला सर्वे 2500 भारतीय के बीच किया गया था। उनमें से आधे से ज्यादा लोगों ने बढ़ती महंगाई को अपनी प्रमुख चिंता के रूप में उठाया था।

मार्केटिंग डेटा और एनालिटिक्स कंपनी कंतार के सर्वे के अनुसार, अनियमित मानसून, जलवायु परिवर्तन जो कृषि उपज को प्रभावित कर सकता है, वो भी दूसरा बड़ा मुद्दा है। क्योंकि यह सीधे तौर पर नहीं, लेकिन महंगाई को बढ़ाने में असर डालता है।

कृषि क्षेत्र के लिए बजट 2024 में उम्मीदें

कृषि क्षेत्र के लिए बजट में उचित आवंटन इसलिए जरुरी है, क्योंकि आज भी देश की लगभग 58 फीसदी आबादी इस पर निर्भर है। यहां सवाल सिर्फ कृषि उत्पादकता का नहीं, बल्कि जीवन व्यापन का भी है। इस बार के बजट से किसानों को उम्मीद है कि सरकार उनकी स्थिति को स्वीकार करेगी और जीवन स्तर को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी करेगी।

IMG 20230708 WA00574 1

रेलवे बजट 2024 में नई ट्रेनों की उम्मीद

पिछले बजट में सरकार ने रेलवे के लिए रिकॉर्ड 2.4 लाख करोड़ रूपये का आवंटन किया था। इस आवंटन से रेलवे ने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को शुरू किया, जिसमें स्मार्ट स्टेशनों का निर्माण, लॉजिस्टिक कॉरिडोर का विकास, और वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन शामिल रहा। इन परियोजनाओं से रेलवे ने यात्री और माल परिवहन में सुधार किया है। हालांकि, यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अब रेलवे बजट से यह उम्मीद की जा रही है कि नई ट्रेनों की खेप के लिए बड़ी राशि आवंटित की जाएगी।

IMG 20230802 WA00754 1
Picsart 24 01 31 23 04 31 666
झामुमो और आदिवासी संगठनों का कल झारखंड बंद का एलान
Picsart 24 01 31 23 04 31 666

राँची : हेमंत सोरेन के गिरफ्तारी के विरोध में एक फरवरी को झारखंड बंद का ऐलान किया गया है. समस्‍त आदिवासी मूलवासी संगठन के बैनर तले की इसकी घोषणा की गई है. बता दें कि 31 जनवरी को 8 घंटे ईडी अधिकारियों की पूछताछ के बाद हेमंत सोरेन को मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा दे दिया. उसके बाद ईडी की टीम ने उन्‍हें हिरासत में ले कर गई. इसी के विरोध में आदिवासी संगठनों ने 1 फरवरी को झारखंड बंद का ऐलान किया है, इसी के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी कल बंद की घोषणा की है।

IMG 20230708 WA00574 1
IMG 20230802 WA00754 1
n5790947101706706630329514b95da8cd541f1f223c742765a9bc1c8185a9edab63aad212d91a4f9dbc583
कल सुबह 10:30 बजे होगी हेमन्त सोरेन की सुनवाई
IMG 20240131 WA0064 1024x849 1

राँची : पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के गिरफ्तारी के बाद कल सुबह 10:30 बजे झारखंड उच्च न्यायालय में सुनवाई होगी। यह सुनवाई कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश और न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी केके कोर्ट संख्या 02 के बेंच संख्या 01 में होगी।

IMG 20230708 WA00574 1
IMG 20230802 WA00754 1
IMG 20240131 WA0025
भाजपा जमशेदपुर महानगर की बैठक हुई सम्पन्न, विभिन्न सांगठनिक कार्यों पर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने ली विस्तृत जानकारी
IMG 20240131 WA0025

जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा जिला अध्यक्षों की बैठक बुधवार को बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन के सभागार में संपन्न हुई। सुधांशु ओझा के जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष बनने के उपरांत आयोजित प्रथम बैठक में जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा जिलाध्यक्षों ने सुधांशु ओझा का गर्मजोशी से स्वागत किया। महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आगामी कार्यक्रमों की सफलता एवं बेहतर क्रियान्वयन को लेकर व्यापक चर्चा की गई।

IMG 20230708 WA00574 1

बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद मुख्यरूप से शामिल हुए। इस दौरान जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने विभिन्न सांगठनिक कार्यों और दायित्वों पर विस्तृत जानकारी ली। बैठक में ‘गाँव चलो अभियान’ एवं ‘शक्ति वंदन’ कार्यक्रम समेत अन्य कार्यक्रमों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने लोकसभा चुनाव के साथ प्रदेश में भाजपा की मजबूत सरकार बनाने के लिए उपस्थित कार्यकर्ताओं को पूरी तन्मयता के साथ जुटने का आह्वान किया। कहा कि हम सब मिलकर पार्टी को बड़ी जीत दिलाने के लिए कार्य करें।

वहीं, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद ने पार्टी के 4 से 11 फरवरी तक होने वाले गाँव चलो अभियान के निमित्त विस्तृत जानकारी दी और अभियान के निमित्त नियुक्त किये गए जिला संयोजक से रिपोर्ट लिया। उन्होंने कहा कि गाँव चलो अभियान के माध्यम से हमें बूथों का सशक्तिकरण करना है। इसके साथ ही 24 घंटे के प्रवास के तहत लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का समुचित समाधान भी करने की दिशा में कार्य करना है।

IMG 20230802 WA00754 1

बैठक के दौरान जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, बबुआ सिंह, जिला महामंत्री अनिल मोदी, राकेश सिंह, जिला मंत्री मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, जिला कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, कार्यालय मंत्री बोलटू सरकार, मीडिया प्रभारी प्रेम झा, सोशल मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, आईटी सेल प्रभारी कौस्तव राय, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुचिराम बाउरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति अधिकारी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष अजीत कालिंदी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहम्मद निसार समेत अन्य उपस्थित थे।

error: Content is protected !!