एक नई सोच, एक नई धारा

n58087774617072364992393364cb7955b720b70457fb92ec3407d11f3081bfe24ea4875b3581ff54cfc12f
शरद पवार को तगड़ा झटका, चुनाव आयोग ने अजित पवार गुट को असली NCP माना

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) विवाद पर चुनाव आयोग ने अपना फैसला दे दिया है. चुनाव आयोग ने शरद पवार गुट को तगड़ा झटका देते हुए अजित पवार गुट को ही असली एनसीपी माना है.चुनाव आयोग ने एनसीपी पार्टी विवाद पर 10 से अधिक सुनवाई के बाद फैसला सुनाया है.

इसी के साथ चुनाव आयोग ने अजित पवार गुट को नाम और निशान भी हैंडओवर कर दिया है. इससे पहले चुनाव आयोग ने शिवसेना पार्टी विवाद मामले में उद्धव ठाकरे गुट को तगड़ा झटका दिया था और शिंदे गुट को ही असली शिवसेना बताया था.

आयोग ने अपने फैसले में याचिका की रखरखाव के निर्धारित परीक्षणों का पालन किया जिसमें पार्टी के संविधान को देखते हुए लक्ष्यों और उद्देश्यों का परीक्षण, पार्टी संविधान का परीक्षण, संगठनात्मक और विधायी दोनों बहुमत के परीक्षण शामिल थे. वहीं, चुनाव आयोग ने आगामी राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर शरद पवार गुट को विशेष अनुमति दी है. शरद पवार गुट को अब नए चुनाव चिह्न का प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेजना होगा.

चुनाव आयोग के फैसले पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि ईसी ने हमारे वकीलों की दलीलें सुनने के बाद हमारे पक्ष में फैसला सुनाया है. हम इसका विनम्रतापूर्वक स्वागत करते हैं. वहीं, एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि हम चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत करते हैं. किसी भी राजनीतिक पार्टी के लिए चुनाव चिह्न महत्वपूर्ण होता है.

चुनाव आयोग ने शिवसेना विवाद मामले में दिया था इसी तरह का फैसला

एनसीपी पार्टी के नतीजों का कई दिनों से इंतजार था. एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार खुद चुनाव आयोग की सुनवाई में शामिल हुए. इसके अलावा उनके गुट के दिग्गज नेता भी इस सुनवाई में शामिल होते रहे. अनुमान लगाया जा रहा था चुनाव आयोग शिवसेना के नतीजे से अलग फैसला देगा क्योंकि शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे जीवित नहीं हैं, लेकिन एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार जीवित हैं. इसके अलावा वह सुनवाई में शामिल भी हो रहे थे. हालांकि, चुनाव आयोग ने वही नतीजा दिया है जो शिवसेना पार्टी विवाद मामले में दिया था.

पहले उद्धव ठाकरे को और अब शरद पवार को झटका

IMG 20240102 WA00521

पिछले पिछले दो सालों में महाराष्ट्र की सियासत में कई बड़े घटनाक्रम देखने को मिले. 2022 में एकनाथ शिंदे के विद्रोह के कारण ढाई साल की महाविकास अघाड़ी सरकार गिर गई. इसके बाद राज्य में सत्ता परिवर्तन हुआ. शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने पार्टी में बगावत करते हुए कई विधायकों के साथ पाला बदल दिया और बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना ली और खुद मुख्यमंत्री बन गए.

शिंदे गुट ने चुनाव आयोग में दावा कर दिया कि उनका गुट असली शिवसेना है. इसके बाद मामला चुनाव आयोग पहुंचा. कई बार सुनवाई और तथ्यों को परखते हुए चुनाव आयोग ने शिंदे गुट को असली शिवसेना माना. चुनाव आयोग ने पार्टी के साथ-साथ शिवसेना का निशान भी शिंदे गुट को अलॉट कर दिया.

शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम हैं अजित पवार

इसके बाद महाराष्ट्र की राजनीति में पिछले साल 2 जुलाई को फिर से भूचाल आया. इस बार अजित पवार ने चाचा शरद पवार से बगावत करते हुए शिंदे सरकार में शामिल हो गए और खुद डिप्टी सीएम बन गए. यहां भी अजित पवार ने अपने गुट को असली एनसीपी बताया. इसके बाद मामला चुनाव आयोग पहुंचा था. चुनाव आयोग में दोनों पक्षों की ओर से हलफनामा भी दिया गया था, जिसके बाद अब चुनाव आयोग ने फैसला अजित पवार के पक्ष में दिया है.

IMG 20230708 WA00575

शरद पवार गुट बोला- सुप्रीम कोर्ट जाएंगे

NCP के नाम और चुनाव चिह्न के मामले में चुनाव आयोग की ओर से अजित पवार के पक्ष में फैसला सुनाए जाने पर एनसीपी-शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड ने की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि वो तो जाने (उनके पक्ष में) ही वाला था, इसमें कोई नई बात नहीं है. कहा जाता है घर का भेदी लंका ढाए. हम अभी भी अजित पवार को दोषी मानते हैं. हम महाराष्ट्र में मजबूत हैं, हमें कोई डर नहीं है, हमारे पास शरद पवार हैं. चुनाव आयोग के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे.

फैसले पर क्या बोलीं सुप्रिया सुले?

वहीं, शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि चुनाव आयोग ने जो काम शिवसेना के साथ किया वही हमारे साथ किया गया. एनसीपी पार्टी के संस्थापक सदस्य और संस्थापक नेता एक ही व्यक्ति रहे हैं वो शरद पवार हैं. माहौल कुछ और है, देश में एक अदृश्य शक्ति है जो यह सब कर रही है. हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे.

IMG 20230802 WA00755
n580730872170721000649497c79737950c1d2d0f99a5ae485545980b913dc85172093fc91a1a2d8fee330d
क्या बिहार एनडीए में पड़ेगी फूट ? असंतुष्टों की लंबी हो रही लिस्ट
n580730872170721000649497c79737950c1d2d0f99a5ae485545980b913dc85172093fc91a1a2d8fee330d

पटना : बिहार में 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट से पहले खेला होने के आसार दिख रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि बिहार में NDA के साथी जीतन राम मांझी नीतीश कैबिनेट में एक और मंत्री पद की मांग को लेकर नाराज हैं. वहीं, उनकी समधन यानी विधायक ज्योति देवी ने मंत्री पद की इच्छा जताई है. उन्होंने नीतीश सरकार से मांग की है कि मुझे भी राज्य सरकार में मंत्री बनाया जाए. बिहार में असंतुष्टों की बढ़ती फौज को देखते हुए खेला के आसार दिख रहे हैं.

हम पार्टी के टिकट पर बिहार के बाराचट्टी विधानसभा सीट की विधायक ज्योति देवी ने सवाल पूछा कि आखिर कुछ खास लोग ही क्यों मंत्री बनाए जाते हैं. उन्होंने नीतीश कुमार से सवाल पूछा कि आखिर कब तक नए लोगों को मंत्रिमंडल में मौका नहीं मिलेगा? ज्योति देवी ने कहा कि हर बार बिजेंद्र यादव, विजय चौधरी और श्रवण कुमार को मंत्री बना दिया जाता है, ऐसा क्यों होता है?

नीतीश मंत्रिमंडल में एक भी महिला नहीं है शामिल

IMG 20240102 WA00521

ज्योति देवी ने कहा कि वर्तमान नीतीश सरकार में एक भी महिला विधायक को मंत्री नहीं बनाया गया है. उन्होंने महिला के तौर पर मंत्रिमंडल में मंत्री पद की मांग करते हुए कहा कि हमें भी मौका दिया जाना चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि जो नेता हर बार सरकार बनने पर कुर्सी से चुंबक की तरह चिपक जाते हैं, उनकी जगह नए चेहरों को मौका दिया जाना चाहिए.

जीतन राम मांझी को लेकर भी दिया बड़ा बयान

हिंदुस्तान आवाम मोर्चा यानी हम की विधायक ज्योति देवी ने जीतन राम मांझी को लेकर पूछे गए सवाल का भी जवाब दिया. जब उनसे पूछा गया कि क्या फ्लोर टेस्ट से पहले जीतन राम मांझी बिहार में कोई खेला करेंगे, तो उन्होंने दावा किया कि गठबंधन की ओर से जीतन राम मांझी को मुख्यमंत्री बनाने का ऑफर था, लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री पद को ठुकरा दिया और कहा कि वे NDA के साथ ही बने रहेंगे.

आखिर मांझी की नाराजगी की क्या है वजह?

IMG 20230708 WA00575

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीतन राम मांझी अपने बेटे संतोष मांझी के लिए बेहतर मंत्रालय की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि उनके बेटे को अच्छा मंत्रालय नहीं दिया गया है. हाल ही में नीतीश सरकार के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया गया है, जिसमें संतोष सुमन मांझी को अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति कल्याण, सूचना प्रावैधिकी विभाग दिया गया है.

NDA सरकार में सीटों का गणित

243 विधायकों वाली बिहार विधानसभा में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है. नीतीश सरकार में इस समय बीजेपी के 75, जदयू के 15, हम के 4 और 1 निर्दलीय सदस्य शामिल हैं. यानी NDA कुनबा में इस समय 128 सदस्य हैं. अगर जीतन राम मांझी फ्लोर टेस्ट से पहले कोई खेला कर देते हैं तो भी NDA के पास 124 सदस्यों का समर्थन रहेगा, जो बहुमत के आंकड़े से दो अधिक है.

नीतीश कुमार ने 9वीं बार ली है मुख्यमंत्री पद की शपथ

IMG 20230802 WA00755

पिछले महीने NDA का हिस्सा बनने वाले नीतीश कुमार ने 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. उनके साथ आठ अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. इनमें बीजेपी और जदयू को कोटे से तीन-तीन जबकि जीतन राम मांझी की पार्टी HAM से एक और एक अन्य निर्दलीय विधायक को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई.

बिहार के किस मंत्री के पास कौन सा विभाग?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार: सामान्य प्रशासन, गृह, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी और निर्वाचन विभाग के साथ बाकी वो सभी विभागों को अपने पास रखा है, जिन्हें किसी मंत्री को आवंटित नहीं किए गया है.
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी: वित्त विभाग के साथ 9 अन्य विभाग
डिप्टी CM विजय सिन्हा: कृषि, पथ, राजस्व और भूमि सुधार समेत 9 विभाग
प्रेम कुमार: पिछड़ा अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, सहकारिता विभाग, पर्यावरण जलवायु परिवर्तन, पर्यटन समेत कुल 5 विभाग
श्रवण कुमार: ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, खाद्य विभाग
संतोष सुमन मांझी: अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति कल्याण, सूचना प्रावैधिकी विभाग
विजय कुमार चौधरी: जल संसाधन संसाधन, संसदीय कार्य, भवन निर्माण, परिवहन, शिक्षा और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग
विजेंद्र प्रसाद यादव: ऊर्जा, योजना एवं विकास, मद्य निषेध, उत्पाद एवं प्रबंधन, निबंधन, ग्रामीण कार्य, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
निर्दलीय सुमित कुमार सिंह: विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा

n5807031561707209249137d76154f2aef5722d7511346ef633f55688a35c1c39c19309ef040813d64871ae
‘भाजपा 2024 में जीती तो कांग्रेस जिम्मेदार होगी’, बसपा सांसद बोले- उन्हें हमसे माफी मांगनी चाहिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर संसद में धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दिया। संसद में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए 400 सीटों पर जीत दर्ज करेगा।

अब पीएम मोदी के बयान पर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने प्रतिक्रिया दी है। बसपा सांसद मलूक नागर ने तो कहा है कि अगर 2024 के चुनाव में भाजपा जीती तो इसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार होगी।

IMG 20240102 WA00521

बसपा सांसद बोले- कांग्रेस को हमसे माफी मांगनी चाहिए
मलूक नागर ने कहा ‘कांग्रेस में अब कोई लीडरशिप नहीं है। वहां असमंजस की स्थिति है। अगर वे (कांग्रेस) 4-5 राज्यों में हमारे विधायकों को तोड़ने के लिए हमसे माफी मांगते हैं और मायावती को प्रधानमंत्री पद की दावेदार घोषित करते तो प्रधानमंत्री ने आज ऐसी बात न कही होती। अगर 2024 में भाजपा जीती तो इसकी जिम्मेदार कांग्रेस होगी।’

राजद सांसद ने ईवीएम की विश्वसनीयता पर उठाए सवाल
पीएम मोदी के बयान पर राजद सांसद मनोज झा ने भी प्रतिक्रिया दी है। मनोज झा ने कहा ‘अगर वे कह रहे हैं कि भाजपा को 370 सीटें मिलेंगी और एनडीए को 400 से ज्यादा सीटें मिलेंगी…इसका मतलब क्या ये है कि ईवीएम सेट है? जब आप नंबर बता देते हैं तो सवाल खड़े होते हैं।’ वहीं झामुमो सांसद महुआ माझी से जब प्रधानमंत्री के दावे को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ‘जिस तरह से विपक्षी नेताओं को परेशान किया जा रहा है, उससे आम जनता में गुस्सा बढ़ रहा है। जिस तरह से झारखंड में सीएम को गिरफ्तार किया गया, उससे भी लोग नाराज हैं। भाजपा के कई पूर्व मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, लेकिन उनके खिलाफ छापेमारी नहीं हो रही है।’

IMG 20230708 WA00575

पीएम मोदी ने विपक्ष पर बोला था हमला
प्रधानमंत्री ने संसद में अपने भाषण में विपक्ष और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा हमारा तीसरा कार्यकाल बहुत दूर नहीं है। 100-125 दिन ही रह गए हैं। तीसरे कार्यकाल में बहुत बड़े फैसले होंगे। आप (विपक्ष) लोग जिस तरह से मेहनत कर रहे हैं, मुझे विश्वास है कि ईश्वर रूपी जनता आपको जरूर आशीर्वाद देगी। आज जिस ऊंचाई पर हैं उससे भी ऊंचाई पर जाएंगे और दर्शक दीर्घा में दिखेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष के लोग चुनाव लड़ने का हौंसला खो चुके हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में जो माहौल है उसमें हम अगले लोकसभा चुनाव में 370 और एनडीए 400 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगा

IMG 20230802 WA00755
AddText 02 06 02.19.09
पीएम मोदी ने ‘इंडिया एनर्जी वीक’ का किया उद्घाटन, बोले- 21वीं सदी का आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बना रहे
AddText 02 06 02.19.09

गोवा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा में इंडिया एनर्जी वीक 2024 का उद्घाटन कर दिया। इस दौरान अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘दुनियाभर के विशेषज्ञ मानते हैं कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। ऊर्जा क्षेत्र देश के विकास में बेहद अहम है। भारत पहले से ही तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता देश है। साथ ही तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता, तीसरा सबसे बड़ा एलपीजी उपभोक्ता देश है। हम दुनिया में चौथा सबसे बड़ा एलपीजी आयात करते हैं। चौथा सबसे बड़ा रिफाइनरी मार्केट हमारा है और ऑटोमोबाइल सेक्टर भी हमारा ही चौथा सबसे बड़ा है। आज देश में दोपहिया वाहनों और कारों की रिकॉर्ड बिक्री हो रही है। ईवी की मांग भी बढ़ रही है। ऐसा अनुमान है कि भारत में 2045 तक ऊर्जा की मांग दोगुनी हो जाएगी।’

‘भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था’

IMG 20240102 WA00521


प्रधानमंत्री ने कहा ‘इंडिया एनर्जी वीक का आयोजन बेहद अहम समय में हो रहा है। इस वित्तीय वर्ष के बीते छह महीने में भारत की जीडीपी दर 7.5 फीसदी की दर से बढ़ रही है। यह दर वैश्विक अनुमान से भी ज्यादा है। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है और हाल ही में आईएमएफ ने अनुमान जताया है कि हम इसी रफ्तार से आगे बढ़ेंगे।’

प्रधानमंत्री ने कहा ‘बढ़ती ऊर्जा जरूरतों के बीच भारत में सभी को सस्ती ऊर्जा मुहैया करायी जा रही है। भारत ऐसा देश है, जहां कई वैश्विक घटनाओं के बावजूद बीते दो सालों से पेट्रोल और डीजल के दाम कम हुए हैं। इसके अलावा भारत ने 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिसिटी कवरेज को भी हासिल किया है। करोड़ों घरों को बिजली पहुंचाई जा रही है और इन कोशिशों की वजह से भारत ऊर्जा क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। भारत 21वीं सदी के लिए आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहा है। इस वित्तीय वर्ष में हम इंफ्रास्ट्रक्चर में ही 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।’

ओएनजीसी के सी सर्वाइवल सेंटर का किया उद्घाटन

IMG 20230708 WA00575


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे पहले गोवा में ओएनजीसी के सी सर्वाइवल सेंटर का उद्घाटन किया। ओएनजीसी सी सर्वाइवल इको-सिस्टम सेंटर को ग्लोबल स्टैंडर्ड के साथ तैयार किया गया है। यहां हर साल 10-15 हजार कर्मियों को समुद्र में काम करने के दौरान आने वाली चुनौतियों से निपटने की ट्रेनिंग दी जाएगी। अपने दौरे पर पीएम मोदी गोवा को कुल 1330 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री गोवा में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के नए स्थायी कैंपस को भी देश को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री विकसित भारत, विकसित गोवा 2047 कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे।

6-9 फरवरी तक गोवा में इंडिया एनर्जी वीक का आयोजन


इंडिया एनर्जी वीक 2024, 6 फरवरी से 9 फरवरी तक गोवा में आयोजित किया जा रहा है। इंडिया एनर्जी वीक 2024 भारत का सबसे बड़ा एनर्जी एग्जीबिशन और सम्मेलन है। जिसमें पूरी एनर्जी वैल्यू चेन साथ आएगी। प्रधानमंत्री मोदी वैश्विक तेल और गैस कंपनियों के सीईओ और विशेषज्ञों के साथ बैठक करेंगे। इंडिया एनर्जी वीक में विभिन्न देशों के 17 ऊर्जा मंत्री और 35 हजार से ज्यादा दर्शक और 900 से ज्यादा प्रदर्शनी लगाई गई हैं। एनर्जी वीक में कनाडा, जर्मनी, नीदरलैंड, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका के पैवेलियन हैं। एक विशेष भारत पैवेलियन भी होगा, जिसमें भारतीय एमएसएमई और ऊर्जा सेक्टर की प्रमुख कंपनियों के इनोवेटिव सॉल्यूशन को प्रदर्शित किया गया है।

IMG 20230802 WA00755
n58075304417072088039210ef19dca48436691dffb122a630af03e80038567dbae1004f27906e0cfac4d91
लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी दिल्ली से गिरफ्तार
n58075304417072088039210ef19dca48436691dffb122a630af03e80038567dbae1004f27906e0cfac4d91

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में लश्कर-ए-तैयबा का एक खूंखार आतंकी गिरफ्तार हुआ है. बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सक्रिय लश्कर-ए-तैयबा मॉड्यूल के इस सक्रिय आतंकी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया गया है. दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी है. आराोपी आतंकी की पहचान रियाज अहमद के रूप में हुई है.

IMG 20240102 WA00521

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की रेलवे पुलिस ने जानकारी दी है कि एलओसी के पार से हथियार और गोला-बारूद रिसीव करने में इस आरोपी आतंकी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. आरोपी एक रिटायर्ड फौजी है. यह किस मकसद से देश की राजधानी में था, पता नहीं चल पाया है. फिलहाल, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

IMG 20230708 WA00575

वह आतंकवादी आकाओं द्वारा एलओसी के पार से हथियार और गोला-बारूद प्राप्त करने में खुर्शीद अहमद राथर और गुलाम सरवर राथर के साथ साजिश रचने में शामिल था. वह कश्मीर के कुपवाड़ा का ही रहने वाला है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तड़के उसे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया.

IMG 20230802 WA00755

पुलिस के मुताबिक, उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद किया गया है. आरोपी रियाज़ अहमद को कानून की उचित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है और जम्मू-कश्मीर के संबंधित पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारियों को उनके स्तर पर आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया गया है.

124d4a4ea503e3ae38109ebf5d1457d0252d027ee42db5ea5c1f1575670f617d.0
घाघीडीह जेल समेत 3 कारावास के मरम्मति एवं निर्माण कार्य के लिए राशि स्वीकृत
124d4a4ea503e3ae38109ebf5d1457d0252d027ee42db5ea5c1f1575670f617d.0

रांची समेत तीन जिलों के जेल की मरम्मति व निर्माण कार्य होगा. इसको लेकर गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 2.82 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी है. जिन जिलों के जेल में मरम्मति व निर्माण कार्य होगा, उसमें बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार, घाघीडीह जेल जमशेदपुर और सरायकेला जेल शामिल हैं.

IMG 20240102 WA00521
IMG 20230708 WA00575

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार में एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग में सीढ़ी का निर्माण, किचन की मरम्मत, ऊपर डिवीजन वार्ड, बाउंड्री वॉल का निर्माण होगा. वहीं घाघीडीह जेल जमशेदपुर में बाउंड्री वॉल, हाई मास्ट लाइट और सरायकेला जेल में वार्ड नंबर एक और पांच की मरम्मति, कारा गुमटी की मरम्मति और सेल की मरम्मति की जायेगी.

IMG 20230802 WA00755
n5807391341707208280131c0d5536f9d5ca8bce9fa18e4983c64de801129fe22cb0599561b54be5f57fb59
हरदा की पटाखा फैक्ट्री में सिलसिलेवार धमाके, 8 की मौत, 70 लोग घायल

मध्य प्रदेश से आगजनी की एक बड़ी खबर सामने आई है। एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया, जिससे चारों ओर आग फैल गई है। आग की लपटें उठते ही लोगों में भगदड़ मच गई।

आग में कई लोगों के फंसे हुए हैं। दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 70 लोग घायल हो गए हैं।

यह घटना हरदा जिले के बैरागढ़ में स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुई है। जब जोरदार धमाका हुआ उस वक्त कई मजदूर फैक्ट्री के अंदर ही मौजूद थे। पटाखा फैक्ट्री में जैसे-जैसे आग फैल रही थी, वैसे-वैसे रुक-रुक कर विस्फोट हो रहे थे। एक के बाद एक कई धमाके हुए।

पटाखा फैक्ट्री में 11 से 15 ब्लास्ट हुए

IMG 20240102 WA00521

बताया जा रहा है कि पटाखा फैक्ट्री में 11 से 15 ब्लास्ट हुए हैं। फैक्ट्री के अंदर 100 से अधिक मजदूरों के फंसे होने की खबर आ रही है। कई मजदूर आग से बुरी तरह झुलस गए हैं, जिन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया जा रहा है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।

भोपाल और इंदौर से आ रही हैं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

राजधानी भोपाल से हरदा जिले के लिए 10 एंबुलेंस रवाना हो गई है। साथ ही भोपाल और इंदौर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर जा रही हैं। साथ ही भोपाल और इंदौर में मेडिकल कॉलेज एवं एम्स में बर्न यूनिट को तैयार रहने के लिए कहा गया है। आग में फंसे लोगों को निकालने के लिए टीम जुटी हुई है।

सीएम मोहन यादव ने लिया घटना का संज्ञान

सीएमओ ने बताया कि सीएम मोहन यादव ने हरदा में आग लगने की घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी ली। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए हेलीकॉप्टर से मंत्री उदय प्रताप सिंह, अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी, डीजी होम गार्ड अरविंद कुमार को घटनास्थल पर जाने के निर्देश दिए हैं।

IMG 20230708 WA00575

प्रशासन ने 100 से अधिक घरों को कराया खाली

इस आगजनी के बाद प्रशासन ने फैक्ट्री के आसपास के 100 से अधिक घरों को खाली करा दिया है। धमाकों की आवाज सुनकर से आसपास के लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे। धुएं में पूरा इलाका तब्दील हो गया है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन टीम भी मौके पर पहुंची है।

IMG 20230802 WA00755
n5807327061707207619792fbcf085010a71bb9c5ed39a1546ed204a26893cb2bf252a9cab1aa212edffb8b
विधानसभा विशेष सत्र : भाजपा के मुंह से लार टपक रहा था, सरकार बनाने की सोच रहे थे
n5807327061707207619792fbcf085010a71bb9c5ed39a1546ed204a26893cb2bf252a9cab1aa212edffb8b

राँची : झारखंड विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र का आज मंगलवार को अंतिम दिन है. विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11.07 में शुरू हुई. राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए विधायक स्टीफन मरांडी ने कहा कि केंद्र सरकार ईडी का दुरुपयोग कर लोकतंत्र पर प्रहार कर रही है. आज हमारी बारी है तो कल किसी और की बारी होगी. हेमंत सरकार के पास बहुमत था. सरकार बहुत बढ़िया चल रही थी. शिबू सोरेन और उनके परिवार के प्रति व्यक्तिगत द्वेष की भावना से हेमंत सरकार गिराई गयी है. इससे राज्य के आदिवासी जनमानस की भावना को ठेस पहुंचा है.

IMG 20240102 WA00521

दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि कल राज्यपाल जब सदन में अभिभाषण दे रहे थे, तब उनका आचरण सबने देखा. उनकी बॉडी लैंग्वेज से लग रहा था कि वे सरकार की उपलब्धियों से सहमत नहीं है. दीपिका पांडे ने कहा कि इनके सांसद निशिकांत दुबे पहले दिन से इस सरकार को गिराने की साजिश कर रहे. दीपिका के बयान पर सदन में हंगामा शुरू विपक्ष के सभी विधायक वेल में आये. दीपिका पांडे सिंह अपने भाषण के दौरान भावुक होकर कहा कि हेमंत सोरेन को साजिश करके जेल भेजा गया है, लेकिन जब वह बाहर निकाल कर आयेंगे, तब कुंदन की तरह तप कर निकलेंगे.

IMG 20230708 WA00575

भाजपा विधायक मनीष जायसवाल ने राज्यपाल के अभिभाषण पर संशोधन का प्रस्ताव दिया था. यह सदन में नहीं आने पर उन्होंने कहा कि हमलोग विधायक नही हैं तो बोल दीजिये. इसपर स्पीकर ने कहा कि आपसे किसने कह दिया कि आप विधायक नहीं हैं. अपने दिमाग में जो कुछ लेकर आते हैं, उसी को सदन में परोसने का काम करते हैं. आप सीधा आसन पर आक्षेप लगा देते हैं.

IMG 20230802 WA00755

जेएमएम विधायक सुदीव्य सोनू ने कहा कि जनादेश वाली सरकार के हरण का कुंठित प्रयास किया गया है. इस हरण में राजभवन की भूमिका संदिग्ध है. राजभवन ने अपनी सुचिता और मर्यादा तार-तार कर दिया. हेमंत की गिरफ्तारी के बाद इनके मुंह से लार टपक रहा था कि अब हम सरकार बना लेंगे. कहा कि ये परिवारवाद की बात करते हैं. लेकिन इन्हें अपनी पार्टी में परिवारवाद नहीं दिखता. भाजपा में संघर्ष करने वाले विधायक सदन में बैक बेंचर बने हुए हैं और परिवारवाद वाले नेता जेपी पटेल, भानु प्रताप शाही और अमित मंडल जैसे नेता आगे बैठे हुए हैं.

Aaj Ka Rashifal 2023 12 6e4a6ae3c1c7b5e3d16d49eaa1b19ac5 3x2 1 1
जानें कैसा होगा आपका दिन-राशिफल मंगलवार 6 फरवरी 2024

मेष राशि
मौज-मस्ती और मनमुताबिक कार्य करने का दिन है। बिना किसी की मदद के भी आप धन कमा पाने में सक्षम हो सकते हैं। बस आपको खुद पर विश्वास करने की जरुरत है। आपसी संवाद और सहयोग आपके और आपके जीवनसाथी के बीच रिश्ते को मजबूत बनायेगा। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। नयी परियोजनाओं और खर्चों को टाल दें। अचानक आज आप काम से छुट्टी लेने का प्लान बना सकते हैं और अपने परिवार के साथ वक्त बिता सकते हैं। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद खबर सुनने को मिल सकती है।

वृष राशि
डर आपकी प्रसन्नता को बर्बाद कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि यह आपके अपने ख्यालों और कल्पनाओं से पैदा हुआ है। डर सहजता को समाप्त कर देता है। इसलिए इसे शुरुआत में ही कुचल दें, ताकि यह आपको कायर न बना सके। अगर आप लोन लेने वाले थे और काफी दिनों से इस काम में लगे थे तो आज के दिन आपको लोन मिल सकता है। आज आपका ऊर्जा से भरपूर, जिंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को प्रसन्न कर देगा। प्रेम के दृष्टिकोण से आपके लिए यह दिन विशेष रहने वाला है। आपको पता लग सकता है कि आपके बॉस आपसे इतने रूखेपन से क्यों बात करते हैं। वजह जानकर आपको वाकई तसल्ली होगी। अपने मन पर काबू रखना सीखें क्योंकि कई बार आप मन की मानकर अपना कीमती समय बर्बाद कर देते हैं। आज भी आप ऐसा कुछ कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में गर्मजोशी और गर्म खाने की बहुत महत्व है। आप आज दोनों का ही आनंद उठा सकते हैं।

IMG 20240102 WA00521

मिथुन राशि
कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। हिम्मत न हारें और इच्छित फल पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। इन नाकामियों को तरक्की का आधार बनाएं। मुश्किल घड़ी में रिश्तेदार भी काम आयेंगे। आज के दिन धन हानि होने की संभावना है इसलिए लेन-देन से जुड़े मामलों में जितना आप सतर्क रहेंगे उतना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार की स्थिति आज वैसी नहीं रहेगी जैसा आप सोचते हैं। आज घर में किसी बात को लेकर कलह होने की संभावना है ऐसी स्थिति में खुद पर काबू रखें। आज के दिन अपने प्रिय की भावनाओं को समझें। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है, इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी अवसरों को झट-से दबोच लें। दूसरों को यह बताने के लिए ज्यादा उतावले न हों कि आज आप कैसा महसूस कर रहे हैं। आपका जीवनसाथी आज ऊर्जा और प्रेम से भरपूर है।

कर्क राशि
सकारात्मक विचारों को ही दिमाग में आने दें। खर्चों पर काबू रखने की कोशिश करें और सिर्फ आवश्यक चीजें ही खरीदें। परिवार में किसी सदस्य की खराब सेहत की वजह से घूमने का कार्यक्रम टल सकता है। प्रेम हमेशा आत्मीय होता है और यही बात आप आज अनुभव करेंगे। आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में कुछ बढ़िया कर सकते हैं। आज खाली वक्त का सही उपयोग करने के लिए आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन के लिहाज से यह बढ़िया दिन है। साथ में एक अच्छी शाम गुजारने की योजना बनाएं।

सिंह राशि
आप मानसिक और शारीरिक तौर पर थकान महसूस कर सकते हैं, थोड़ा-सा आराम और पौष्टिक आहार आपके ऊर्जा-स्तर को उठाए रखने में महत्वपूर्ण साबित होगा। निवेश करना कई बार आपके लिए बहुत लाभदायक साबित होता है आज आपको यह बात समझ में आ सकती है क्योंकि किसी पुराने निवेश से आज आपको मुनाफा हो सकता है। पुरखों की जायदाद की खबर पूरे परिवार के लिए प्रसन्नता ला सकती है। आप आज प्रेमपूर्ण मनोभाव में होंगे, इसलिए अपने प्रिय के साथ कुछ अच्छा समय बिताने की योजना बनाएं। लंबित परियोजनाएं पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। आज घर के लोगों के साथ बातचीत करते दौरान आपके मुंह से कोई ऐसी बात निकल सकती है जिससे घर के लोग नाराज हो सकते हैं। इसके बाद घर के लोगों को मनाने में आपका काफी समय जा सकता है। आपको प्रसन्न करने के लिए आपका जीवनसाथी काफी कोशिशें कर सकता है।

कन्या राशि
आपकी शाम कई समस्याओं से घिरी रहेगी और इसलिए तनाव भी दे सकती है। लेकिन अधिक चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आपकी प्रसन्नता ही आपकी निराशाओं के मुकाबले आपको अधिक आनंद देगी। आपका कोई पुराना मित्र आज कारोबार में मुनाफा कमाने के लिए आपको सलाह दे सकता है, अगर इस सलाह पर आप अमल करते हैं तो आपको धन लाभ जरुर होगा। पारिवारिक मोर्चे पर समस्याएं मुंह बाए खड़ी हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों की अनदेखी आपको सबकी नाराजगी की केंद्र बना सकती है। आपको उदार और स्नेह से भरे प्यार का उपहार मिल सकता है। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें। आपकी शैली और काम करने का नया अंदाज उन लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा, जो आप पर नजदीकी से ध्यान करते हैं। रात के समय आज आप घर के लोगों से दूर होकर अपने घर की छत या किसी पार्क में टहलना पसंद करेंगे। आपको महसूस होगा कि शादी के वक्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं। आपका जीवनसाथी ही आपका हमदम है।

तुला राशि
आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफी समय देंगे। घर की छोटी-छोटी चीजों पर आज आपका बहुत धन खराब हो सकता है जिसकी वजह से आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव करायेंगे। आज का दिन प्रेम के रंगों में डूबा रहेगा लेकिन रात के वक्त किसी पुरानी बात को लेकर आप झगड़ सकते हैं। आज अनुभवी लोगों से जुड़कर जानने की कोशिश करें कि उनका क्या कहना है। किसी पार्क में घूमते समय आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जिससे अतीत में आपके मतभेद थे। रोजमर्रा की शादीशुदा जिंदगी में आज का दिन स्वादिष्ट मिठाई जैसा है।

IMG 20230708 WA00575

वृश्चिक राशि
आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। जिन लोगों ने किसी रिश्तेदार से पैसा उधार लिया था। उनको आज वो उधार किसी भी हालत में वापस करना पड़ सकता है। कोई ऐसा जिसके साथ आप रहते हैं, आपके लापरवाह और अनिश्चित बर्ताव की वजह से चिढ़ सकता है। प्यार में थोड़ी निराशा आपको हतोत्साहित नहीं कर सकेगी। प्रतिस्पर्धा के चलते काम-काज की अधिकता थकावट भरी हो सकती है। समय का पहिया बहुत तेजी से चलता है इसलिए आज से ही अपने कीमती समय का सही इस्तेमाल करना सीख लें। प्रतिदिन की आवश्यकताएं पूरी न होने से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है। खाना, साफ-सफाई या कोई और घरेलू चीज इसका कारण हो सकती है।

धनु राशि
आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तंदुरुस्त बनाए रखेगा। आज आपके ऑफिस का कोई सहकर्मी आपकी कीमती वस्तु चुरा सकता है। इसलिए आज आपको अपना सामान ध्यान से रखने की आवश्यकता है। आपको अपना बाकी समय बच्चों के संग गुजारना चाहिए, चाहे इसके लिए आपको कुछ अलग ही क्यों न करना पड़े। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाजुक रहेंगे। जब तक आपको तसल्ली न हो जाए कि सारा काम पूरा हो चुका है, दस्तावेज अपने वरिष्ठ को न दें। एकांत में वक्त बिताना अच्छा है लेकिन आपके दिमाग में कुछ चल रहा है तो लोगों से दूर रहकर आप और ज्यादा परेशान हो सकते हैं। इसलिए आपको हमारी सलाह है कि लोगों से दूर रहने से बेहतर होगा किसी अनुभवी शख्स से अपनी परेशानी के बारे में बात करें। जीवनसाथी के कारण कुछ नुकसान हो सकता है।

मकर राशि
आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए खुबसूरत फूल की तरह खिलेगी। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। किसी दूर के रिश्तेदार के यहां से अचानक आया कोई संदेश पूरे परिवार के लिए रोमांचक रहेगा। प्यार बहार की तरह है। फूलों, रोशनी और तितलियों से भरा हुआ। आज आपका रोमानी पहलू उभरकर आयेगा। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। खाली वक्त का सही इस्तेमाल करना आपको सीखना ही होगा नहीं तो जीवन में आप कई लोगों से पीछे रह जायेंगे। जीवनसाथी के साथ यह एक बढ़िया दिन गुजरने वाला है।

कुंभ राशि
आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तेल से मालिश करें। आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। आप दोस्तों के साथ बेहतरीन समय बिताएंगे, लेकिन गाड़ी चलाते समय अधिक सावधानी बरतें। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में कुछ बढ़िया कर सकते हैं। दिन अच्छा है दूसरों के साथ-साथ आप अपने लिए भी वक्त निकाल पायेंगे। अपने जीवनसाथी के चलते आप महसूस करेंगे कि स्वर्ग धरती पर ही है।

मीन राशि
आपकी जी-तोड़ मेहनत और परिवार का सहयोग मनमाफिक परिणाम देने में सफल रहेंगे। लेकिन तरक्की की रफ्तार बरकरार रखने के लिए मेहनत इसी तरह जारी रखें। अगर सफर कर रहे हैं तो अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखें अगर आप ऐसा नहीं करते तो सामान के चोरी होने की संभावना है। घर में साफ-सफाई की आवश्यकता तुरंत है। हमेशा की तरह इस काम को अगली बार के लिए न टालें और कमर कस कर जुट जाएं। आपका प्रेमी या प्रेमिका आज बहुत गुस्से में नजर आ सकते हैं इसकी वजह उनके घर की स्थिति होगी। अगर वो गुस्से में हैं तो उन्हें शांत करने की कोशिश करें। आपके बॉस किसी भी बहाने में दिलचस्पी नहीं प्रगट करेंगे। इसलिए निगाहों में बने रहने के लिए अपना काम अच्छी तरह से करें। तनाव से भरा दिन, जब नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। किराने की खरीदारी को लेकर जीवनसाथी से विवाद संभव है।

IMG 20230802 WA00755
402cd682a2267b752e0262bf91003e8ea0c561ddf551a8b3219a088b334124ed.0
भोला प्रसाद बनाये गए जमशेदपुर मुख्यालय के उपाधीक्षक, पहले भी शहर में दे चुके हैं सेवा
Screenshot 2024 0206 003837

जमशेदपुर : जमशेदपुर मुख्यालय के डीएसपी के रूप में भोला प्रसाद सिंह की फिर जिले में वापसी हो गई है। इससे पूर्व वह इंस्पेक्टर रहते हुए साकची थाना में थानेदारी कर चुके हैं। उनका कार्यकाल काफी चर्चा वाला रहा था। सोमवार को गृह कारा व आपदा विभाग ने इस बाबत सूचना जारी की है। इसके अलावा राजेंद्र कुमार दुबे को गोड्डा का डीएसपी हेड क़्वार्टर और जय प्रकाश नारायण चौधरी को गोड्डा का एसडीपीओ बनाते हुए पदस्थापना की गई है। अवर सचिव शैलेश कुमार सिन्हा ने उक्त नोटिफिकेशन जारी किया है। बता दें कि भोला प्रसाद की पदस्थापना खैलारी डीएसपी में की गई थी, जहां उन्होंने योगदान भी दे दिया था, लेकिन एन वक्त इनका तबादला किया जाना विभाग में चर्चा का विषय भी बन गया है।

IMG 20240102 WA00521
IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
error: Content is protected !!