जमशेदपुर : जमशेदपुर के भाजपा नेता सूरज कुमार की हत्या के मामले के दो आरोपी को जमशेदपुर की अदालत ने दोषी करार दिया है. इस मामले के आरोपी जमशेदपुर के हरहरगुट्टू तालाब के पास रहने वाले सोनू सिंह और भूतबंगला हरहरगुट्टू के रहने वाले गोलु शर्मा को कोर्ट ने मामले में दोषी पाया है. उनको 13 फरवरी को फैसला सुनाया जायेगा. इस दौरान कोर्ट में कई बिंदूओं पर बहस हुी, जिसके बाद आरोपी को दोषी करार दिया गया. कोर्ट में सुनवाई के दौरान उनके पिता विजय सिंह भी मौजूद थे.
गौरतलब है कि 7 दिसंबर 2021 को सूरज कुमार को चापड़ से हमला कर घायल कर दिया गया था. करीब तीन दिनों तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद उसकी मौत हो गयी थी. 9 दिसंबर 2021 को उनकी मौत हुई थी. करीब दो साल के बाद इस मामले में फैसला आया है. सूरज कुमार जमशेदपुर के भाजयुमो में महामंत्री थे. उस वक्त हत्या के बाद पूर्व सीएम रघुवर दास भी उनके आवास पर पहुंचकर मातमपूरसी की थी. इसके बाद उसके पिता विजय सिंह और माता प्रमिला देवी लगातार केस के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए प्रयासरत रहे है. बताया जाता है कि योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या कर दी गयी थी.
लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दल अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं। जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी न्याय यात्रा पर निकले हुए हैं। अपनी यात्राओं में राहुल मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट होने की अपील कर रहे हैं।
ओडिशा में न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि खुद का जनता का सेवक बताते हैं को इतने महंगे-महंगे सूट कहां से पहनकर घूमते हैं। इतना पैसा उनके पास कहां से आता है।
राहुल बोले- 2-3 करोड़ के सूट कैसे पहनते हैं? भारत न्याय यात्रा के दौरान ओडिशा में सभा के दौरान राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को उनके कपड़ों को लेकर टारगेट किया। उन्होंने कहा कि वह खुद को जनता का सेवक बताते रहते हैं। ऐसा है तो प्रधानमंत्री दिनभर बदल-बदलकर महंगे सूट पहनकर कैसे घूमते रहते हैं। हर हफ्ते 2-3 करोड़ के सूट पहने वह कार्यक्रमों में नजर आते हैं।
पीएम मोदी की सैलरी तक पूछ डाली राहुल गांधी ने न्याय यात्रा के दौरान सभा में पीएम नरेंद्र मोदी की सैलरी तक पर चर्चा कर डाली। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इतने महंगे सूट पहनकर घूमते हैं तो आखिर कितनी सैलरी पाते हैं वो? प्रधानमंत्री की सैलरी तो करीब एक लाख 60 हजार रुपये ही होती है प्रति माह। इतनी सैलरी में इतने महंगे सूट कोई व्यक्ति कैसे पहन पाता है। आखिर इन महंगे सूट के पैसे उनके पास कहां से आते हैं। या इतने महंगे सूट कोई उन्हें गिफ्ट करता है।
नवादा : बिहार के नवादा में एक ही परिवार के पांच लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। जिनमें 4 की हालत गंभीर बतायी जा रही है और इन्हें चिंताजनक हालत में पटना रेफर किया गया है। यह घटना जिले के बुन्देलखण्ड थाना क्षेत्र में देर रात फूड पॉइजनिंग होने के बाद सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई थी।
मिली जानकारी के अनुसार, बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के अंसार नगर मोहल्ले में रात के 10 बजे के करीब सभी लोग भोजन कर सोने चले गये।तभी अचानक देर रात 12 बजे के करीब लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी और बच्चे को चक्कर आने लगा। सभी लोग जमीन पर गिरने लगे।बताया जाता है कि सभी ने खाने में अंडा खाया था। परिवार के लोगों के द्वारा तुरंत सभी लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने चार बच्चों की हालत को गंभीर बताते हुए पटना रेफर कर दिया।
वहीं बच्चों की मां का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बीमार लोगों में मोहम्मद इमरान की पत्नी 28 वर्षीय खुशबू, 6 वर्षीय मोहम्मद इमाम, 5 वर्षीय मोहम्मद मीर, 4 वर्षीय मोहम्मद हमजा और 10 महीना की इनायत परवीन की हालत काफी गंभीर है। ये सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं।
जमशेदपुर : अगर आप गरीब हैं और इलाज कराने की राशि नहीं है तो चिंता नहीं करें। आप सीधे डिमना रोड स्थित गंगा मेमोरियल अस्पताल चले आएं। यहां गरीबों के लिए अगले दो माह तक शिविर लगाकर उनकी सर्जरी की जाएगी। पांच मरीजों की सर्जरी से शिविर की शुरुआत की गई।
गंगा हॉस्पिटल में मरीजों को राहत
कपाली निवासी सापिया खातून नौकरानी का काम करती है। उसके पति का निधन हो चुका है। महिला के ओवरी में तीन किलो का ट्यूमर था। दर्द से परेशान थी। उसके ऑपरेशन में लगभग एक लाख रुपये खर्च होने के कारण वह भटक रही थी। इसी बीच, उसे मुफ्त सर्जरी होने की जानकारी मिली, तो वह गंगा हाॅस्पिटल आई और अब उसकी सर्जरी हो पाई।
ओवरी में ट्यूमर का सफल ऑपरेशन
पटमदा निवासी भासो टुडू,मधुसुधन गोराई व भुइयांडीह निवासी नवीन मिश्रा का हाइड्रोसिल का ऑपरेशन किया गया। नवीन मिश्रा बिहार के समस्तीपुर से आपरेशन कराने आए हैं। वहीं, पटमदा निवासी पुष्पा सहिस दिव्यांग है। वह न तो बोल पाती है और न ही सुन पाती है। उसके ओवरी में ट्यूमर था, जिसका ऑपरेशन किया गया।
अब तक फ्री में कर चुके हैं हजारों सर्जरी
डा. नागेंद्र सिंह ने कहा कि हर साल वह अपनी मां की याद में दो माह तक शिविर लगाकर मरीजों की निशुल्क सर्जरी करते हैं। सिर्फ जांच व दवा पर मामूली खर्च आता है, जो मरीजों को देना होता है। इस बार उन्होंने 427 मरीजों की सर्जरी करने का लक्ष्य रखा है।
इसका लाभ कोई भी गरीब मरीज उठा सकता है। इसमें पीत के थैली में पत्थर, एपेंडिक्स, हार्निया, ओवरी का ट्यूमर, शरीर के ऊपरी भाग में किसी तरह का ट्यूमर सहित अन्य रोगी शामिल हो सकते हैं। डा. नागेंद्र सिंह अभी तक साढ़े पंद्रह हजार से अधिक निशुल्क सर्जरी कर चुके हैं।
जमशेदपुर : सीतारामडेरा स्थित शहीद बाबा दीप जी गुरुद्वारा के द्वारा सीतारामडेरा के सामुदायिक केंद्र में 9 एवं 10 फरवरी को कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस बाबत यह पता चला है 2023 से 2026 तक लिए प्रधान बनें सरदार हरजिंदर सिंह को कार्यक्रम के संचालन से दरकिनार किया गया है। बताया जा रहा है कि गुरुद्वारा के महासचिव अविनाश सिंह खालसा ने कार्यक्रम के संचालन से प्रधान को दरकिनार कर दिया है और खुद पूरी तरह से संलिप्त हो गए हैं।
इस बात पर सीतारामडेरा की साध संगत ने इसका विरोध किया है और कहा है कि महासचिव द्वारा इस तरह का कार्य अमान्य है और इस वजह से पूरे कार्यक्रम की जवाबदेही पूर्ण रूप से महासचिव की होगी।
नई दिल्ली : लगातार चौथे कारोबारी दिन जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के शेयरों में तेजी का सिलसिला जारी है। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन एलआईसी के शेयर ने 1050 रुपये के ऑल टाइम हाई को टच कर लिया। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एलआईसी के ऑल टाइम हाई का राज्यसभा में भी जिक्र किया है।
शेयर की चाल
बुधवार को LIC के शेयर 1024.70 रुपये की पिछली क्लोजिंग 1045 रुपये के मुकाबले 1.98% बढ़कर 1045 रुपये पर पहुंच गया। ट्रेडिंग के दौरान शेयर की कीमत 1050 रुपये तक पहुंच गई। 29 मार्च 2023 को शेयर की कीमत 530.20 रुपये के 52 वीक लो पर पहुंच गई। बता दें कि 23 जनवरी को LIC के शेयर लिस्टिंग के बाद पहली बार आईपीओ इश्यू प्राइस ₹949 प्रति शेयर को क्रॉस किए थे। इसके बाद से शेयर ने लगातार तेजी देखी है और अब हर दिन नया हाई टच कर रहा है।
पीएम मोदी ने क्या कहा
दरअसल, बजट सत्र के दौरान बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में एलआईसी पर फैलाए जाने वाले अफवाहों का जिक्र करते हुए विपक्ष को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि एक कमांडो यहां नहीं है, जितनी भी गलत बातें एलआईसी के लिए बोलनी चाहिए, वह कहते थे लेकिन आज मैं सीना तानकर और आंखें ऊंची करके सुनाना चाहता हूं कि आज LIC के शेयर रिकॉर्ड स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं।
भूतिया बंगला का जिक्र
सदन में पीएम मोदी ने एलआईसी को लेकर अफवाहों पर भूतिया बंगला का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि गांव में किसी का बड़ा बंगला हो और लेने का मन करे लेकिन हाथ नहीं लगता है तब हवा फैला दी जाती है कि यह भूतिया बंगला है। इसके बाद कोई नहीं लेता और खुद ले लेते हैं।
कितना है मार्केट कैप
बता दें कि एलआईसी के स्टॉक ने कैलेंडर ईयर 2024 के केवल 27 ट्रेडिंग सत्रों के भीतर ही 24% की शानदार रैली देखी है। कंपनी का मार्केट कैप भी 6.60 लाख करोड़ रुपये को पार कर चुका है। इसी के साथ यह भारत में मार्केट कैप के लिहाज से छठी सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी बन गई है। वहीं, सरकारी-सूचीबद्ध पीएसयू कंपनियों में सबसे अग्रणी कंपनी है।
देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा में लंबी चर्चा के बाद बुधवार को यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) बिल को बहुमत से पारित कर दिया गया. मंगलवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यूसीसी बिल को पेश किया था और फिर इसपर चर्चा शुरू हुई. यूसीसी बिल पर दो दिन चर्चा होने के बाद आज इसे पारित कर दिया गया है. विधानसभा से पास होने के बाद यूसीसी बिल अब कानून बन गया है. बता दें कि यूसीसी लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बना है.
जमशेदपुर : बिरसा युवा मंच झारखंड द्वारा एक अनोखा पहल करते हुए हुए बुधवार को जमशेदपुर सर्किट हाउस एरिया के गोल्डन सैंड बैंक्वेट हॉल में ऐसी लोगो को चिन्हित करते हुए सम्मानित किया,जिन्होंने 100 से अधिक बार रक्तदान महादान करके अनेक लोगो के लिए “जीवन रक्षक” की भूमिका निभाई है। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर वरीय अधीक्षक एस.एस.पी कौशल किशोर सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम को शुरू करते हुए संस्थापक सह अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह कहा की झारखंड का इकलौता शहर जमशेदपुर है जहां के लोग रक्तदान को उत्सव के रूप में मनाते है। 100 से अधिक बार रक्तदान किए गए जीवन रक्षकों को सम्मानित करते हुए बिरसा युवा मंच को गर्व की अनुभती हो रही है, साथ ही साथ इस तरह के कार्यक्रम युवा पीढ़ी को रक्तदान के प्रति प्रेरित करेगी।
मुख्य अतिथि आईपीएस कौशल किशोर वरीय पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर ने बिरसा युवा मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा की केवल ग्रामीण ही नहीं शहरी लोगो के बीच भ्रम है की रक्तदान करने से कमजोरी हो जाती है। इस प्रकार के आयोजन से लोगो के बीच जागरूकता आएगी, जिसके माध्यम से लोगो को पता चलेगा की 70 वर्ष के व्यक्ति बिल्कुल स्वस्थ और निरोग है जिन्होंने अपने जीवन काल में 100 से अधिक बार रक्तदान किया है। इन्होंने आगे कहा की हाल में लोग के बीच जागरूकता बढ़ी है,लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों एवं झारखंड के अन्य जिलों के लिए यह कार्यक्रम प्रेरणादायक है।इसके लिए बिरसा युवा मंच अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह (रिटायर्ड आई.पीएस) एवं इनके पूरे टीम को इन्होंने कोटि कोटि धन्यवाद दिया।
आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के हाथो से 100 बार से अधिक रक्तदान करने वाले सुखवीर सिंह मंडला, एडवर्ड कुजूर, एम.वी प्रसाद, सतपाल सिंह, सैलेश कुमार सिंह, अरूण पाठक, सुदीप बोस, जयंत कुमार भुंइया, टी.दीपक, के वेंकट राव, सुबीर कुमार कुंडू, मनोज कुमार झा एवं अन्य लोग को सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष संभू सिंह, प्रोफेसर पारसनाथ मिश्रा, रिटायर्ड सेल टैक्स अधिकारी सीता राम, समाजसेवी दीपक भलोतिया, पुरन वर्मा, समाजसेवी योगेश मल्होत्रा, समाजसेवी शंकर रेड्डी, भारतीय मानवाधिक के जिला अध्यक्ष शिवनाथ पॉल के रूप में सम्मिलित हुए। साथ ही साथ बिरसा युवा मंच के बलविंदर सिंह कलसी, मदन मोहन सिंह, जगतार सिंह नागी, अशोक मुंडा, विश्वजीत सिंह, सौम्यजीत तिवारी यश एवं अन्य लोग शामिल थे।
मिनटों में ही लोन देने वाले आजकल बहुत ऐप आ गए हैं। गूगल प्ले स्टोर पर बहुत से ऐप मौजूद हैं जो चंद दस्तावेजों के आधार पर ही लोन दे देते हैं। यहां तक कि कुछ तो ऐसे भी हैं जहां किसी भी दस्तावेज की जरूरत नहीं पड़ती है।
हालांकि अब गूगल के द्वारा फर्जी लोन ऐप्स पर बड़ा एक्शन लिया गया है। गूगल ने सितंबर 2022 और अगस्त 2023 के बीच प्ले स्टोर से 2,200 से अधिक फर्जी ऋण ऐप्स को हटाया है।
डिलीट किए गए फेक लोन ऐप्स
यूजर्स की सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए गूगल ने सख्त कदम उठाया है। यह कार्रवाई फर्जी ऋण ऐप्स से निपटने और उपभोक्ताओं को वित्तीय घोटालों से बचाने के सरकार के निरंतर प्रयासों के बाद की गई है।
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अनुसार गूगल ने अप्रैल 2021 से जुलाई 2022 तक लगभग 3,500 से 4,000 ऋण ऐप्स की समीक्षा की और उनमें से 2,500 से अधिक को प्ले स्टोर से बैन किया। सितंबर 2022 से अगस्त 2023 की अगली अवधि के दौरान गूगल ने 2,200 से अधिक धोखाधड़ी वाले ऋण ऐप्स को समाप्त करके अपनी कार्रवाई जारी रखी है।
लोन ऐप्स के लिए गूगल ने बदली पॉलिसी
इसके अलावा गूगल ने अपनी पॉलिसी में भी बदलाव किया है। गूगल ने प्ले स्टोर पर लोन ऐप को लागू करने के संबंध में अपनी नीति को अपडेट किया है। गूगल केवल विनियमित संस्थाओं (आरई) द्वारा प्रकाशित या आरई के साथ सहयोग करने वाले ऐप्स को ही अनुमति प्रदान की गई है। टेक दिग्गज ने भारत में लोन ऐप्स के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए यह फैसला लिया है।
फेक लोन ऐप्स से रहे सतर्क
फेक लोन ऐप से बचाव करने के लिए ग्राहकों को कुछ खास बातों का विशेष रूप से ख्याल रखना चाहिए।
जिस ऐप को आरबीआई के द्वारा रजिस्टर न किया गया हो उस पर भूलकर भी अपनी निजी जानकारी साझा न करें।
ऐप्स केवल गूगल प्ले स्टोर या एप्पल एप स्टोर जैसे आधिकारिक स्टोर से ही डाउनलोड करें।
फर्जी लोन देने वाले ऐप्स के झांसे में बिल्कुल न आएं। ऐसे ऐप लोन देने के बाद
उच्च-ब्याज दर या अग्रिम शुल्क भरने का दवाब डालते हैं।
अगर आपके साथ ऐसा कुछ होता है तो तुरंत संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट करें।
मेष राशि आपका ऊर्जा-स्तर जबरदस्त रहेगा। आपकी लगन और मेहनत पर लोग ध्यान करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। कुछ समय आप अपने शौक और अपने परिवार वालों की मदद में भी खर्च कर सकते हैं। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें, अगर आप आज ‘डेट’ पर जा रहे हैं तो। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। छात्रोंं के दिमाग में आज प्यार का बुखार छा सकता है और इस वजह से उनका काफी समय बर्बाद हो सकता है। आपका वैवाहिक जीवन आपके परिवार के चलते नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकता है, लेकिन आप दोनों होशियारी से चीजें संभाल सकते हैं।
वृष राशि आपकी उम्मीद एक महक से भरे हुए खुबसूरत फूल की तरह खिलेगी। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों में तनाव दूर करने के लिए अच्छा दिन है। रिश्ते की इस नाजुक डोर से जुड़े दोनों ही लोगों को इसके लिए समर्पित होना चाहिए और एक-दूसरे के लिए दिल में विश्वास और प्यार होना चाहिए। हालात ठीक करने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लें और सकारात्मक तौर पर पहल करें। आपके प्यार को न सुनना पड़ सकता है। पेशेवर तौर पर अपने अच्छे काम की पहचान आपको मिल सकती है। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई बाहरी व्यक्ति दूरी पैदा करने की कोशिश कर सकता है, लेकिन आप दोनों चीजें संभाल लेंगे।
मिथुन राशि शारीरिक बीमारी के सही होनी की काफी संभावनाएं हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में भाग ले सकते हैं। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। अपने दोस्तों और परिवार के सहयोग के चलते आप नए आत्मविश्वास और रोमांच से भरपूर रहेंगे। रुमानी यादें आज आपके ऊपर छायी रहेंगी। तब तक कोई वादा न करें, जब तक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों। नए विचारों और आइडिया को जांचने का बेहतरीन तरीका हैं। जो यह समझते हैं कि शादी सिर्फ सेक्स के लिए होती है, वे गलत हैं, क्योंकि आज आपको सच्चे प्यार का एहसास होगा।
कर्क राशि आपकी सेहत रहेगी, लेकिन यात्रा आपके लिए थकाऊ और तनावपूर्ण साबित हो सकती है। धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है और आपको धन लाभ हो सकता है। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केन्द्र होंगे। अचानक हुई रोमांटिक मुलाकात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। आप आप निश्चित तौर पर ऐसे लोगों से मिलेंगे, जो आपके कैरियर में मददगार साबित होंगे। दूसरों को यह बताने के लिए अधिक उतावले न हों कि आज आप कैसा अनुभव कर रहे हैं। आज आपको अपने जीवनसाथी का दैवीय पक्ष देखने को मिल सकता है।
सिंह राशि परेशानियों के बारे में सोचते रहने और तिल का ताड़ करने की आपकी आदत आपके नैतिक ताने-बाने को कमजोर कर सकती है। यदि शादीशुदा हैं तो आज अपने बच्चों का विशेष ख्याल रखें क्योंकि यदि आप ऐसा नहीं करते तो उनकी तबीयत बिगड़ सकती है और आपको उनके स्वास्थ्य पर काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। आपकी दिलचस्प रचनात्मकता आज घर के वातावरण को सुखद बनाएगी। इकतरफा प्यार आपके लिए काफी खतरनाक साबित होगा। आप लंबे समय से कार्यालय में किसी से बात करना चाह रहे थे। आज ऐसा होना संभव है। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरुरत है। यदि आपको लगता है कि आप दुनिया की भीड़ में कहीं खो गये हैं तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें। जीवनसाथी के खराब व्यवहार का नकारात्मक असर आपके ऊपर पड़ सकता है।
कन्या राशि आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफी समय देंगे। पैसे की महत्ता को आप अच्छे से जानते हैं। इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहां जाने की संभावना है। रोमांटिक मुलाकात आपकी प्रसन्नता में तड़के का काम करेगी। पर्यटन क्षेत्र आपको बढ़िया कैरियर दे सकता है। यह समय अपनी महत्वाकांक्षा को समझने और उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने का है। सफलता आपका बेताबी से इंतजार कर रही है। आज आपके करीबी लोग आपके करीब आने की कोशिश करेंगे लेकिन अपने मन को शांत बनाए रखने के लिए आप एकांत में समय बिताना पसंद करेंगे। यह शादीशुदा जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक है। आपको प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे।
तुला राशि जब आप कोई निर्णय लें, तो दूसरों की भावनाओं का विशेष ध्यान रखें। आपका कोई भी गलत निर्णय न केवल उनपर खराब असर डालेगा, बल्कि आपको भी मानसिक तनाव देगा। इस राशि के कुछ लोगों को आज जमीन से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर धन खर्च करना पड़ सकता है। तनाव का दौर बरकरार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। आज के दिन प्यार की कली चटककर फूल बन सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। आंखें दिल की बातें बयान कर देती हैं। यह दिन अपने जीवनसाथी के साथ इसी भाषा में बात करने के लिए है।
वृश्चिक राशि सेहत की ओर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। केवल एक दिन को नजर में रखकर जीने की अपनी आदत पर कंट्रोल करें और आवश्यकता से अधिक समय व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियां अच्छा अवसर साबित होंगी। आप आज प्रेमपूर्ण मनोभाव में होंगे, इसलिए अपने प्रिय के साथ कुछ अच्छा समय बिताने की योजना बनाएं। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है। लम्बे समय से लटकी हुई परेशानियों को जल्द ही हल करने की आवश्यकता है और आप जानते हैं कि आपको कहीं-न-कहीं से शुरुआत करनी होगी। इसलिए सकारात्मक सोचें और आज से ही प्रयास शुरू करें। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है।
धनु राशि अगर आप बहुत अधिक तनाव अनुभव कर रहे हैं, तो बच्चों के साथ अधिक समय बिताएं। उनके प्यार भरे आलिंगन और मासूम मुस्कुराहट आपकी सभी परेशानियों को समाप्त कर देंगे। आर्थिक जीवन में आज खुशहाली रहेगी। इसके साथ ही आप कर्जों से भी आज मुक्त हो सकते हैं। बच्चे भविष्य की योजनाएं बनाने की अपेक्षा घर के बाहर ज्यादा समय बिताकर आपको निराश कर सकते हैं। व्यक्तिगत मार्गदर्शन आपके रिश्ते में सुधार लायेगा। लेखक और मीडियाकर्मी बड़ी ख्याति प्राप्त कर सकते हैं। आपका व्यक्तित्व ऐसा है कि ज्यादा लोगों से मिलकर आप परेशान हो जाते हैं और फिर अपने लिए वक्त निकालने की कोशिश करने लग जाते हैं। इस लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत शानदार रहने वाला है। आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से जिंदगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं।
मकर राशि आज आप स्वयं को सुकून में और जिंदगी का आनंद उठाने के लिए सही मनोदशा में पायेंगे। रियल एस्टेट संबंधी निवेश आपको अच्छा-खासा मुनाफा देंगे। पड़ोसियों से झगड़ा आपका मूड खराब कर सकता है। लेकिन अपना आपा न खोएं, इससे सिर्फ आग और भड़केगी। अगर आप सहयोग न करें, तो कोई आपसे नहीं झगड़ सकता है। सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें। आज आपके और आपके प्यार के बीच कोई आ सकता है। अन्य दिनों की अपेक्षा आज आपके सहकर्मी आपको अधिक समझने की कोशिश करेंगे। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ा कर रहा है। लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जायेंगी।
कुंभ राशि अपनी क्षमताओं को पहचानें, क्योंकि आपके अंदर की ताकत नहीं बल्कि इच्छा-शक्ति की कमी है। आपकी माता पक्ष से आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें। दिन के उत्तरार्ध में अचानक आई कोई अच्छी खबर पूरे परिवार को प्रसन्नता देगी। संहल कर दोस्तों से बात करें, क्योंकि आज के दिन दोस्ती में दरार पड़ने की आशंका है। साझीदारी की परियोजनाएं सकारात्मक परिणाम से अधिक परेशानियां देंगी। कोई आपका बेजा लाभ उठा सकता है और उसे ऐसा करने देने के लिए आप स्वयं से ही नाराज हो सकते हैं। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं। जीवनसाथी यह जता सकता है कि आपके साथ रहने का क्या-क्या परिणाम उसे भुगतना पड़ रहा है।
मीन राशि आपका सबसे बड़ा सपना सच्चाई में बदल सकता है, लेकिन अपने उत्साह को कंट्रोल में रखें, क्योंकि अत्यधिक प्रसन्नता भी परेशानी का सबब बन सकती है। आज का दिन ऐसी चीजों को खरीदने के लिए बढ़िया है, जिनकी मूल्य आगे चलकर बढ़ सकती है। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका हमदम आपको पूरे दिन याद करता रहेगा। उसे कोई प्यारा सरप्राइज देने की योजना बनाएं और इसे उसके लिए एक खुबसूरत दिन में तब्दील करने के बारे में सोचें। अगर आप सही लोगों को अपनी क्षमताएं और प्रतिभा दिखाएंगे, तो जल्दी ही लोगों की निगाहों में आपकी नयी और बेहतर छवि होगी। अंजान लोगों से बात करना ठीक है लेकिन उनकी विश्वसनियता जाने बिना उनको अपने जीवन की बातें बताकर आप अपना वक्त ही जाया करेंगे और कुछ नहीं। आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहेगा क्योंकि कई मामलों में आपसी असहमति रह सकती है और इससे आपके रिश्ते कमजोर होंगे।