एक नई सोच, एक नई धारा

n582140410170761780184563a2d7e5aa236f696f9b0ccf1a7ab74db694c956b050f78b9084fc391d397bd1
मेरी नहीं है BMW कार. धीरज साहू का हेमंत सोरेन से क्या है कनेक्शन? ED आज भी करेगी पूछताछ

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज फिर पूछताछ के लिए बुलाया है. बीते दिन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनसे केंद्रीय एजेंसी ने रांची में 11 घंटे तक पूछताछ की.

ये पूछताछ सोरेन के घर से मिली BMW कार को लेकर हुई. बताया जा रहा है कि साहू की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. हालांकि उन्होंने दावा किया है कि वह कार उनकी नहीं है और न ही उससे उनका कोई संबंध है.

दक्षिण दिल्ली के शांति निकेतन इलाके में स्थित हेमंत सोरेन के घर से लग्जरी कार बीएमडब्ल्यू बरामद की गई थी. ईडी ने बताया था कि कार धीरज साहू की मानेसर स्थित कंपनी भगवान दास होल्डिंग्स लिमिटेड के नाम पर रजिस्टर थी. इस कार को 16 अक्टूबर 2023 को खरीदा गया था और हेमंत सोरेन अपने दिल्ली दौरे के दौरान कार का इस्तेमाल करते थे. कार की बरामदगी के बाद ईडी का शक गहरा गया था कि दोनों के बीच कोई कनेक्शन है, जिसके बाद उसने साहू से पूछताछ की ठानी.

IMG 20240102 WA00521

धीरज साहू के घर से मिली थी अकूत संपत्ति

ईडी जानना चाहती है कि हेमंत सोरेन को धीरज साहू ने लाखों रुपए की कार क्यों गिफ्ट कर दी? दोनों नेताओं के बीच किस बात को लेकर इतने गहरे संबंध हैं? कुछ इसी तरह के सवालों के जवाब जानने के लिए ईडी पूछताछ करने में जुटी हुई है. धीरज साहू वही कांग्रेस नेता हैं जिनके घर से इनकम टैक्स की रेड में अरबों रुपए की अकूत संपत्ति मिली थी और आयकर विभाग के कैश गिनने में हाथ-पैर फूल गए थे.

इनकम टैक्स की टीम ने धीरज साहू के उड़ीसा सहित कई अन्य शहरों में मौजूद ठिकानों पर रेड मारी थी. इस दौरान उनके घर से 351 करोड़ रुपए का कैश मिला था. साथ ही साथ अकूत संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए थे. इनकम टैक्स की टीम को कैश गिनने में 10 दिन लग गए थे और नोट गिनने के लिए 40 मशीने लगाई गई थीं. नोटों की गिनती करते-करते मशीने गर्म हो गई थीं. इसके अलावा 400 अधिकारियों ने अलग-अलग शिफ्ट में काम किया था.

IMG 20230708 WA00575

BMW कार हेमंत सोरेन की नहीं है- धीरज साहू

BMW कार मिलने के मामले में राज्यसभा सांसद साहू ने कहा कि यह पूछताछ BMW के बारे में थी. यह कोई मामला ही नहीं है. गाड़ी हेमंत सोरेन की नहीं है. यह किसी और की है. उसी को लेकर जांच की जा रही है. जब उनसे उन पूछा गया कि BMW उनकी है, तो उन्होंने कहा कि यह झूठ है, वह मेरी कार नहीं है. इससे पहले ईडी ने बताया था कि उसने दिल्ली स्थित जेएमएम के नेता हेमंत सोरेन के घर से 36 लाख रुपए से अधिक की नकदी बरामद की. साथ ही ‘धोखाधड़ी तरीकों’ से भूमि के कथित अधिग्रहण की चल रही जांच से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए है. फिलहाल सोरेन ईडी की हिरासत में हैं.

IMG 20230802 WA00755
n5821388021707617391945c40ba0cba659224323bb9eecd5ccd28f9494374410f24771d9d532af584d3f5d
नीतीश सरकार फ्लोर टेस्टः गया में कटेंगे BJP विधायकों के अगले 24 घंटे,समझें भाजपा का प्लान

बिहार में पिछले महीने के अंतिम सप्ताह में यानी 28 जनवरी को एनडीए की सरकार बनी और सीएम नीतीश कुमार ने एक बार फिर से राजद के साथ अपना नाता तोड़ लिया। लेकिन, उसके बाद सूबे में जो राजनीतिक दुविधा बनी हुई है वो यह है की इस नई सरकार को 12 फरवरी के दिन विधानमंडल में अपना बहुमत साबित करना है और इसको लेकर राजद खेला होने की बात कह रही है।

इन सबके के बीच जो सबसे अहम बातें हैं वो यह है की राज्य की सभी मुख्य राजनीतिक पार्टी अपने विधायकों को एकजूट करने के लिए बैठक कर रही है तो कुछ लोग राजधानी से बाहर भी जाकर रणनीति तैयार कर रहे हैं। इसमें एक बड़ा नाम देश की सबसे बड़ी पार्टी के भाजपा के बिहार प्रदेश की भी है। भाजपा अपने सभी विधायकों को गया में रखकर फ्लोर टेस्ट हो लेकर रणनीति तैयार कर रही है। हालांकि, भाजपा इस बैठक को पार्टी का एक कार्यक्रम बता रही है। लेकिन, अंदरखाने में सियासी खिचड़ी भी जरूर पक रही है।

IMG 20240102 WA00521

दरअसल, बोधगया में प्रदेश भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने शनिवार की शाम पहुंचे पार्टी विधायकों व विधान पार्षदों ने एकजुटता दिखायी। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दावा किया कि सभी विधायक पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को बिहार विधानसभा में विश्वास मत पेश करेंगे। इससे पहले बोधगया में भाजपा ने विधायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण का कार्यक्रम रख दिया है। विधायकों के आवाभगत की पूरी व्यवस्था की गयी है।अब यहीं से बीजेपी के सभी एमएलए बहुतमत परीक्षण में शामिल होने विधानमंडल पहुंचेंगे।

वहीं, इससे पहले इसके पहले शनिवार को पूरे दिन बारी-बारी से भाजपा के विधायकों व विधान पार्षदों का महाबोधि होटल में पहुंचने का सिलसिला चलता रहा। सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा और जदयू के 123 और जीनतराम मांझी जी के पार्टी विधायक मिलाकर 128 विधायक हमारे साथ हैं। उन्होंने कहा कि शिविर में लोकसभा चुनाव की तैयारी, गांव तक पहुंच बढ़ाने आदि पर चर्चा होगी। शिविर के लिए बोधगया के 15 अलग-अलग होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई है।

IMG 20230708 WA00575

लेकिन, भाजपा के सूत्र बताते हैं की इस बैठक में शामिल हुए विधायकों से केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने वीसी के माध्यम से बातचीत की है और यह निर्देश दिया है विधानसभा शुरू होने से पहले किन्हीं का भी फोन बंद नहीं होगा सभी लोग एक दूसरे के संपर्क में रहेंगे और यदि किन्हीं को भी जाना है तो अभीही उसकी सूचना दें, जिसके बाद सभी विधायकों में यह भरोसा दिलाया है की वो लोग एकसाथ हैं और भाजपा से बाहर नहीं जा रहे हैं।

उधर, मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी टूटने के कगार पर है। राजद के एक दर्जन विधायक रडार से बाहर हैं। मंगल पांडेय ने कहा कि जो खेला होने की बात करते थे वे पार्टी बचाने में लगे हैं। पूर्व मंत्री भाजपा नेता नितिन नवीन ने कहा है कि राजद नेता के घर में ही खेला हो रहा है। अब उनकी पत्नी मैदान में आ गई है। तेजस्वी ने अपने बड़े भाई व बहन को दरकिनार कर दिया है। वहीं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने दावा किया है कि सोमवार को होनेवाला फ्लोर टेस्ट सिर्फ औपचारिकता है। कहा कि खेला होने का दावा किया जा रहा था जो फुस्स साबित हो चुका है। खेला होने का दावा करने वाले दल पहले अपने दल के अंदर झांकें कि उनके कितने विधायक असंतुष्ट हैं। महागठबंधन के दल असंतुष्ट विधायकों को कितने दिनों तक बांधकर रख सकेंगे।

IMG 20230802 WA00755
Aaj Ka Rashifal 2023 12 6e4a6ae3c1c7b5e3d16d49eaa1b19ac5 3x2 1 1
दैनिक राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 11 फरवरी 2024
Aaj Ka Rashifal 2023 12 6e4a6ae3c1c7b5e3d16d49eaa1b19ac5 3x2 1 1

मेष राशि

कोई दोस्त आपकी धैर्य और ज्ञान की परीक्षा ले सकता है। अपने मूल्यों को नजरअंदाज करने से बचें और हर निर्णय तार्किक तरीके से लें। इस राशि के जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं उन्हें आज अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। दिन के उत्तरार्ध में अचानक आई कोई अच्छी खबर पूरे परिवार को प्रसन्नता देगी। आप आज प्यार की मनोदशा में होंगे और आपके लिए काफी अवसर भी होंगे। आपके घर का कोई सदस्य आज आपके साथ वक्त बिताने की जिद्द कर सकता है। जिसके कारण आपका कुछ समय खराब हो जायेगा। कहते हैं कि स्त्रियां शुक्र और पुरुष मंगल ग्रह के रहने वाले हैं, लेकिन आज के दिन विवाहित शुक्र और मंगल एक-दूसरे में घुल जायेंगे। इस राशि के कुछ जातक आज से जिम जाने का विचार बना सकते हैं।

वृष राशि

आज पूरे दिन दौड़ भाग करने के बावजूद आपका स्वास्थ्य पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। जिन लोगों ने जमीन खरीदी थी और अब उसे बेचना चाहते हैं उन्हें आज कोई अच्छा खरीदार मिल सकता है और जमीन बेचकर उन्हें अच्छा धन लाभ हो सकता है। बच्चे आपको घरेलू काम-काज निबटाने में मदद करेंगे। सावधान रहें, क्योंकि कोई आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकता है। आज रात को जीवनसाथी के साथ खाली वक्त बिताते समय आपको लगेगा कि आपको उन्हें और भी वक्त देना चाहिए। आपके जीवनसाथी की मांगें तनाव का कारण बन सकती हैं। आपके पिता आज आपके लिए कोई उपहार ला सकते हैं।

मिथुन राशि

स्वयं को परिष्कृत करने की कोशिश कई तरीकों से अपना असर दिखायेंगी। आप स्वयं को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ अनुभव करेंगे। जिन लोगों ने जमीन खरीदी थी और अब उसे बेचना चाहते हैं उन्हें आज कोई अच्छा खरीदार मिल सकता है और जमीन बेचकर उन्हें अच्छा धन लाभ हो सकता है। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। हर बात पर प्यार का दिखावा करना ठीक नहीं है इससे आपका रिश्ता सुधरने की जगह बिगड़ सकता है। आपके घर वाले आज आपसे कई परेशानियां शेयर करेंगे लेकिन आप अपनी ही धुन में मस्त रहेंगे और खाली समय में कुछ ऐसा करेंगे जो करना आपको पसंद है। आप महसूस करेंगे कि शादीशुदा जिंदगी आपके लिए वाकई खुशनसीबी लेकर आई है। आज का दिन किसी भी धार्मिक स्थल के लिए समर्पित करना अपनी मानसिक शांति बनाए रखने का सर्वश्रेष्ठ साधन हो सकता है।

कर्क राशि

इससे पहले कि नकारात्मक विचार मानसिक बीमारी का रूप ले लें, आप उन्हें समाप्त कर दें। ऐसा आप किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता के माध्यम से कर सकते हैं, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। जो लोग अपने करीबियों या रिश्तेदारों के साथ मिलकर व्यवसाय कर रहे हैं। उन्हें आज बहुत सोच समझकर कदम रखने की जरुरत है नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है। आप सभी पारिवारिक कर्जे खत्म करने में सफल रहेंगे। आपको अपनी रसिक कल्पनाओं पर अधिक ध्यान करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि संभव है कि वे आज सच हो जाएं। आज खाली वक्त किसी बेकार के काम में खराब हो सकता है। विवादों की एक लम्बी कड़ी आपके रिश्तों को कमजोर कर सकती है अत: इसे हल्के में लेना ठीक नहीं होगा। अकेलापन कई बार काफी परेशानी भरा हो सकता है, विशेष तौर से उन दिनों में जब कि आपके पास ज्यादा कुछ करने के लिए न हो। इससे छुटकारा पाने की कोशिश करें और अपने दोस्तों के साथ थोड़ा समय व्यतीत करें।

IMG 20240102 WA00521

सिंह राशि

जो धुंध आपके चारों ओर छायी हुई है और आपकी प्रगति को बाधित कर रही है, उससे बाहर निकलने का समय है। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। आज आपको दूसरों की आवश्यकताओं पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। हालांकि बच्चों को अधिक छूट देना आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है। सावधान रहें, क्योंकि कोई आपकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर सकता है। आपका व्यक्तित्व और लोगों से थोड़ा अलग है आप अकेले वक्त बिताना पसंद करते हैं। आज आपको अपने लिए वक्त तो मिलेगा लेकिन ऑफिस की कोई समस्या आपको सताती रहेगी। आपका जीवनसाथी की प्रतिदिन की आवश्यकताओं को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है। आज ख्याली दुनिया में आप खोए रहेंगे, आपके इस व्यवहार से आपके घर वाले परेशान हो सकते हैं।

कन्या राशि

परेशानियों के बारे में सोचते रहने और तिल का ताड़ करने की आपकी आदत आपके नैतिक ताने-बाने को कमजोर कर सकती है। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है। परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और प्रसन्नचित बना देगा। आपके प्रिय के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं, साथ ही अपने साथी को अपना नजरिया समझाने में भी परेशानी अनुभव होगी। आपका खाली समय आज मोबाइल या टीवी देखने में बर्बाद हो सकता है। इससे आपके जीवनसाथी को आपसे खिन्नता भी होगी क्योंकि आप उनसे बात करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाएंगे। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ा कर रहा है। लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी। ऑफिस के दोस्तों के साथ ज्यादा समय बिताना आपके लिए अच्छा नहीं है ऐसा करके आप अपने घर वालों के गुस्से का शिकार हो सकते हैं।

तुला राशि

मित्रों या परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती भरी यात्रा आपको प्रसन्नता देगी। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। कुल मिलाकर लाभदायक दिन है। लेकिन आप समझते थे जिसपर आप आंखें बंद करके विश्वास कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। संभव है आज आप अपने प्रिय को टॉफी और चॉकलेट वगैरह दें। वह काम जो आज आप दूसरों के लिए स्वेच्छा से करेंगे, न सिर्फ औरों के लिए मददगार साबित होगा बल्कि आपके दिल में स्वयं की छवि भी सकारात्मक होगी। आज से पहले शादीशुदा जिंदगी इतनी अच्छी कभी नहीं रही। जिंदगी आपके अनुसार तभी चल सकती है जब आप सही विचार और सही लोगों की संगति में रहें।

वृश्चिक राशि

अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। आपकी अनावश्यक योजनाएं आपके धन को कम कर सकती हैं। व्यक्तिगत मामलों को सुलझाते समय उदारता दिखाएं, लेकिन अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें ताकि उन्हें चोट न पहुंचे जो आपसे प्यार करते हैं और आपकी चिंता करते हैं। अपने साथी के साथ बाहर जाते समय ठीक तरह से व्यवहार करें। दूसरों की राय को ध्यान से सुनें, अगर आप आज वाकई लाभ चाहते हैं तो, आपके लिए यह खूबसूरत रोमानी दिन रहेगा, लेकिन सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको अपनी किसी पुरानी गलती का अहसास हो सकता है और आपका मन उदास हो सकता है।

IMG 20230708 WA00575

धनु राशि

दूसरों के साथ प्रसन्नता बांटने से सेहत और खिलेगी। कुछ आवश्यक योजनाएं क्रियान्वित होंगी और ताजा आर्थिक लाभ पहुंचायेंगी। यह अच्छा अवसर है जो आपके लिए सफलता और प्रसन्नता लायेगा। इसके लिए आपको अपनी कोशिशों और अपने परिवार से मिलने वाले सहयोग का शुक्रगुजार होना चाहिए। जो लोग अब तक सिंगल हैं उनकी मुलाकात आज किसी खास से होने की संभावना है लेकिन बात को आगे बढ़ाने से पहले यह जरुर जान लें कि कहीं वो शख्स किसी के साथ रिश्ते में न हो। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। आपके जीवनसाथी का मिजाज आज बढ़िया है। आपको कोई सरप्राइज मिल सकता है। इस सप्ताहांत परिवार के साथ शॉपिंग पर जाना संभव लग रहा है, लेकिन शॉपिंग जेब पर भारी भी पड़ सकती है।

मकर राशि

बहुत अधिक चिंता और तनाव की आदत आपकी सेहत बर्बाद कर सकती है। मानसिक स्पष्टता बनाए रखने के लिए शंका और झुंझलाहट से निजात पाएं। व्यापार में आज अच्छा खास मुनाफा होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। आपके व्यक्तिगत जीवन में कुछ महत्वपूर्ण घटित होगा, जो आपके और आपके परिवार के लिए प्रसन्नता लेकर आयेगा। प्यार में थोड़ी निराशा आपको हतोत्साहित नहीं कर सकेगी। कोई रोचक मैगजीन या उपन्यास पढ़ के आजके दिन को आप अच्छी तरह से व्यतीत कर सकते हैं। खुद तनावग्रस्त होने की झल्लाहट आप बेवजह अपने जीवनसाथी पर निकाल सकते हैं। आज आप फोटोग्राफी करके आने वाले कल के लिए कुछ बेहतरीन यादें संजो सकते हैं; अपने कैमरे का सदुपयोग करना बिलकुल न भूलें।

कुंभ राशि

निराशावादी रवैये से बचें क्योंकि न सिर्फ़ यह आपकी संभावनाओं को कम कर देगा, बल्कि शरीर के आंतरिक संतुलन को भी बिगाड़ देगा। आपकी योजनाएं आपके धन को कम कर सकती हैं। शाम का अधिकतर समय मेहमानों के साथ गुजरेगा। शाम को प्रिय के साथ रोमांटिक मुलाकात और साथ में कहीं स्वादिष्ट खाना खाने के लिहाज से बढ़िया दिन है। किसी नये काम के आगाज के लिए आपको पहले उसके बारे में अनुभवी लोगों से बात करनी चाहिए। अगर आज आपके पास समय है तो उस क्षेत्र के अनुभवी लोगों से मिल लें जो काम आप शुरु करने वाले हैं। क्या आपको लगता है कि शादी महज समझौतों का नाम है? अगर हां, तो आप आज सच्चाई अनुभव करेंगे और जानेंगे कि यह आपके जीवन की सबसे अच्छी घटना थी। दिन अच्छा हैै आज आपका प्रिय आपकी किसी बात पर खिलखिलाकर हंसेगा।

मीन राशि

आपको आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे, जिसके चलते आपको तनाव और बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी सूचना लायेगी। आपको उदार और स्नेह से भरे प्यार का उपहार मिल सकता है। इस राशि के उम्रदराज जातक आज के दिन अपने पूराने मित्रों से खाली समय में मिलने जा सकते हैं। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है। जरूरत से अधिक सोना आपकी ऊर्जा को खत्म कर सकता है। इसलिए पूरे दिन स्वयं को सक्रिय रखें।

IMG 20230802 WA00755
IMG 20240210 WA0025
बिल्डर पर धोखाधड़ी का आरोप, थाना में शिकायत

जमशेदपुर : पारडीह स्थित श्राची ग्रीन्स के मालिक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए चंदन कुमार ने आजादनगर थाना में लिखित शिकायत की है. शिकायत में चंदन ने बताया है कि उन्होंने 22 फरवरी 2022 को श्राची रियालिटी प्राइवेट लिमिटेड में एक फ्लैट बुक कराया था. इस दौरान बिल्डर ने साल 2023 में फ्लैट देने के वादा किया था. ईई

IMG 20240102 WA00521

वहीं साल 2025 में फ्लैट की रजिस्ट्री करना का भी वादा किया था पर अब तक बिल्डर द्वारा फ्लैट नहीं दिया गया है. बुकिंग कैंसिल करने पर पैसों की मांग की जाती है. फ्लैट ना मिलने की संभावना को देखते हुए बुकिंग कैंसिल कर दी जिसके बाद बिल्डर ने 1,31,178 रुपये काटकर बाकी रुपये वापस किए. अब बिल्डर पैसे वापस करने में आना-कानी कर रहा है.

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
IMG 20240210 WA0024
घाटशिला : फाइलेरिया की दवा खाने से दो दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे हुए बीमार

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड के पुराना बनकाटी गांव के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को फाइलेरिया की दवा खिलाने के बाद शनिवार को लगभग दो दर्जन बच्चे बीमार हो गए. बच्चों के बीमार होने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई. गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. तत्काल सभी बच्चों को अनुमंडल अस्पताल लाया गया.

IMG 20240102 WA00521

अनुमंडल अस्पताल की चिकित्सक डॉक्टर शिप्रा ने सभी का प्राथमिक उपचार किया. प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों की स्थिति सामान्य है. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनूप कुमार धावडिया ने बताया कि दोपहर 2 बजे भोजन करने के बाद बच्चों को दवा दी गई. इसके आधे घंटे के अंदर बच्चों को उल्टी, सिर में चक्कर एवं घबराहट होने की शिकायत की. तत्काल सभी बच्चों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया.

IMG 20230708 WA00575

इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरएन सोरेन ने कहा कि इस तरह का सिमटम होना स्वाभाविक बात है. वैसे भी कृमि की दवा खाने से हल्का सा चक्कर या उल्टी होने जैसी स्थिति उत्पन्न होती है. उन्होंने कहा कि या तो बच्चों में फैलेरिया का संक्रमण है या फिर कृमी होगा जिसके कारण बच्चे बीमार हुए हैं. उन्होंने कहा कि प्रखंड में कल 210 बूथ में लोगों को दवा दी गई है कहीं से कोई शिकायत नहीं मिली. दवा को लेकर किसी भी तरह की अफवाह फैलाना गलत है.

IMG 20230802 WA00755
IMG 20240210 WA0023
नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल : ‘ए डे एट एनएसयू’ में स्कूल की सभी शाखाओं के 10वीं के छात्रों को उज्जवल भविष्य की कामना के साथ दी गई विदाई

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल की पोखारी, परसुडीह, गोविंदपुर, जमशेदपुर, आदित्यपुर समेत सभी शाखाओं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का आयोजन नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में किया गया. यह कार्यक्रम ‘ए डे एट एनएसयू’ थीम पर आधारित था. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के प्रति कुलपति डॉ आचार्य ऋषि रंजन उपस्थित थे. उन्होंने श्री शिरडी साईं बाबा एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर समारोह की शुरुआत की.

IMG 20240102 WA00521

तत्पश्चाप छात्र-छात्राओं ने कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया. साथ ही समारोह के थीम के अनुरूप छात्र-छात्राओं को यूनिवर्सिटी के कायदे-कानून माहौल, अनुशासन समेत अन्य गतिविधियों से अवगत कराया गया. समारोह को संबोधित करते हुए डॉक्टर आचार्य ऋषि रंजन ने कहा कि परिश्रम और लगन का कोई विकल्प नहीं होता और न ही शॉर्टकट मेथड अपना कर सफलता हासिल की जा सकती है. अतः आगामी परीक्षा की पूरी लगन के साथ तैयारी करें और परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर उच्च शिक्षा हासिल करें. अपने परिजनों के सपनों को साकार कर सकते हैं. समझ में छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य एवं बेहतर परीक्षा परिणाम की कामना के साथ विदाई दी गई. इस अवसर पर स्कूल की सभी शाखाओं के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं गणमान्य लोग उपस्थित थे.

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
IMG 20240210 WA0021
आयुष्मान कार्ड योजना का नहीं मिल रहा लाभ – करनदीप सिंह

जमशेदपुर : केंद्र सरकार ने आयुष्मान कार्ड योजना लागू की पर जब कार्ड लेकर मरीज निजी अस्पताल जाते हैं तो सीधा मना कर दिया जाता है की आयुष्मान कार्ड योजना से‌ नहीं एडमिट लिया जाएगा, आपको पैसा देकर इलाज करवाना होगा। वही टेल्को क्षेत्र के जेम्को आजाद बस्ती के निवासी अमरजीत सिंह की विगत दिनों रोड एक्सीडेंट हो जाने के कारण सर में चोट लगी थी और अब इनको बवासीर की भी शिकायत हो गई है।

IMG 20240210 WA0020
IMG 20240102 WA00521

इनको तमोलिया ब्रह्मानंद अस्पताल में आयुष्मान कार्ड लेकर जाया गया था पर वहां के डॉक्टर ने साफ इनकार किया और कहा की आयुष्मान कार्ड से नहीं होगा। अगर आपको इलाज करवाना है तो ₹40000 दीजिए और 1 दिन के आईसीयू का चार्ज 37000 लगेगा। इतनी बड़ी रकम अदा करने के लिए गरीब आदमी समर्थ नहीं है और अमरजीत सिंह एक बहुत गरीब परिवार में से है। इस बाबत आज समाजसेवी करनदीप सिंह ने ट्विटर के माध्यम से ट्वीट कर इसकी जानकारी मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को दी है और आशा है कि वह वह जल्द से जल्द इसकी सहायता करेंगे।

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
n58197403817075814948160e37495e7d086ea458287be8b31540c468b8b8fccdad8ec588087eb814ee512a
कोलकाता के अस्पताल में भर्ती हुए मिथुन चक्रवर्ती, सीने में दर्द की थी शिकायत

दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को सीने में दर्द की शिकायत के कारण कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अभिनेता से भाजपा नेता बने मिथुन चक्रवर्ती को सुबह करीब 10.30 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया, क्योंकि उन्होंने कहा था कि वह असहज महसूस कर रहे हैं

.फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और उनकी स्वास्थ्य स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है. फैन्स भी एक्टर की हेल्थ को लेकर चिंतित हैं और लगातार उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं. 73 वर्षीय मिथुन चक्रवर्ती ने कथित तौर पर एक फिल्म की शूटिंग से घर लौटने पर बेचैनी व्यक्त की, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. उनकी सेहत के बारे में अभी और जानकारी आना बाकी है.

IMG 20240102 WA00521

मिथुन चक्रवर्ती को हाल ही में पद्म भूषण पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया था. वहीं अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा, “मिथुन चक्रवर्ती को आज सुबह भर्ती कराया गया है और वे देखरेख में हैं. हम आगे की जानकारी बाद में दे पाएंगे”.अस्पताल के एक डॉक्टर ने पीटीआई-भाषा को बताया, ”एमआरआई की रिपोर्ट का इंतजार है. वह फिलहाल न्यूरोमेडिसिन विशेषज्ञ की देखरेख में आईटीयू में हैं”.

IMG 20230708 WA00575

गौरतलब है कि मिथुन चक्रवर्ती फैन्स के बीच मिथुन दा के नाम से फेमस हैं. वे हाल ही में डांस बांग्ला डांस को जज करते नजर आए थे. बता दें कि अलग-अलग भारतीय भाषाओं में मिथुन चक्रवर्ती 350 से अधिक फिल्में कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि जब उन्होंने पहली बार सुना कि उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया जा रहा है तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ था.

IMG 20230802 WA00755
n5819630601707580907812c66b2155077b1f3342f4b7463a4e6ed8a50ffa93b7bc1c3e5b550007783ee7c6
चौधरी चरण सिंह पर उठाया सवाल तो खरगे पर भड़के जगदीप धनखड़, कहा- ‘अपमान बर्दाश्त नहीं करूंगा’

राज्यसभा में चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा मामले पर गहमागहमी वाला माहौल रहा. विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा गया कि इस भाषा का प्रयोग न करें. मैं चौधरी चरण सिंह का अपमान बर्दाश्त नहीं करूंगा. वह बेदाग सार्वजनिक जीवन, बेदाग अखंडता और किसानों के प्रति प्रतिबद्धता के लिए खड़े हैं.” मैंने अपनी आंखों से देखा है.

किस नियम के तहत बोलने का अवसर दिया गया?

वहीं, सत्ता पक्ष की ओर से जयंत चौधरी जब अपनी बात रख रहे थे तब कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने इस बात पर आपत्ति जताई कि उन्हें किस नियम के तहत बोलने का अवसर दिया गया. विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि जिन भी शख्सियतों को भारत रत्न देने की घोषणा की गई है उस पर कोई वाद-विवाद नहीं है लेकिन किस नियम के अधीन जयंत चौधरी को बोलने का मौका दिया गया. उन्होंने कहा कि विपक्ष के सदस्य नियमों के अधीन भी मुद्दा उठाना चाहते हैं तो उन्हें ‘चुप’ करा दिया जाता है.

IMG 20240102 WA00521

धनखड़ ने गहरी आपत्ति जताते हुए कहा कि बहुत ठेस पहुंची

उन्होंने आसन के व्यवहार पर सवाल उठाए, जिस पर सभापति धनखड़ ने गहरी आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे उन्हें बहुत ठेस पहुंची है. सभापति ने सदन को बताया कि जयंत चौधरी ने सुबह उन्हें एक पत्र लिखा था कि वह चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर सदन में ‘कुछ’ बोलना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी चरण सिंह के पोते हैं इसलिए उन्होंने उन्हें बोलने का मौका दिया. इस मुद्दे पर सदन में कुछ देर हंगामे का माहौल रहा.

IMG 20230708 WA00575

असली धरतीपुत्र का हम सम्मान कैसे रख पाएंगे?

वहीं, जयंत चौधरी ने कहा कि सदन की कार्रवाई के दौरान विपक्षी सदस्यों के ‘दुर्व्यवहार’ से वह बहुत दुखी हैं. उन्होंने कहा, ”हम चौधरी चरण सिंह जैसी शख्सियत को किसी गठबंधन के बनने और टूटने, चुनाव लड़ने और जीतने तक सीमित रखना चाहते हैं. लेफ्ट, राइट और सेंटर में ही हम बंटे रहेंगे तो देश के असली धरतीपुत्र का हम सम्मान कैसे रख पाएंगे?” चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की घोषणा करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और भारत सरकार का आभार जताते हुए जयंत चौधरी ने कहा, ”मैं कहना चाहता हूं कि एक जमीनी सरकार… जो जमीन की आवाज को समझती है और बुलंद करना चाहती है… ऐसे ही सरकार धरतीपुत्र चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दे सकती है.”

IMG 20230802 WA00755
n58206380217075802736092665e43f9bee7d31798c1c1249fc650369a69c4a16754a8b2b72ab61610d503a
दिल्ली कूच की तैयारी में किसान, हरियाणा के 7 जिलों में मोबाइल इंटरनेट बंद

पंजाबऔर हरियाणा के किसान एमएसपी गारंटी अधिनियम समेत अपनी कई मांगों को लेकर एक बार फिर से दिल्ली कूच करने की तैयारी में. किसानों ने 13 फरवरी को हरियाणा-पंजाब के तीन बॉर्डरों से हरियाणा में दाखिल होकर दिल्ली पहुंचने का ऐलान किया है.

किसानों के ऐलान को देखते हुए हरियाणा के 7 जिलों में इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी गई है. जिन जिलों में इंटरनेट पर पाबंदी लगाई गई है उनमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, सिरसा, हिसार और फतेहाबाद शामिल है.

सरकार ने किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए फिलहाल 11 फरवरी से लेकर 13 फरवरी की रात तक मोबाइल इंटरनेट पर पाबंदी लगाई गई है. उसके बाद आगे के हालात का रिव्यू किया जाएगा और फिर जरूरत के हिसाब अगला कदम उठाया जाएगा. दूसरी ओर किसानों के प्रस्तावित दिल्ली कूच आंदोलन को देखते हुए हरियाणा-पंजाब स्थिति शंभू बॉर्डर को हरियाणा पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दी है. बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती कर दी गई है.

IMG 20240102 WA00521

किसानों को रोकने हरियाणा पुलिस तैयार

बता दें कि 13 फरवरी को किसानों ने हरियाणा-पंजाब के तीन बॉर्डरों से हरियाणा में दाखिल होकर दिल्ली कूच का ऐलान किया है. इसी आंदोलन को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने भी तैयारी कर ली है. बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा एक्शन अंबाला के शंभू बॉर्डर पर हो सकता है. इसी वजह से शंभू बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया गया है.

शंभू बॉर्डर पर भारी भरकम सीमेंट बैरिकेड और कंक्रीट की दीवारें लगा दी गई है ताकि किसान ट्रैक्टरों से इन्हें हटाकर आगे ना बढ़ सकें. इसके अलावा भारी-भरकम पुलिस फोर्स भी अभी से ही तैनात कर दी गई है. दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे पर शंभू बॉर्डर पर घग्गर नदी पर एक पुल बना है जहां से ट्रैफिक दिल्ली से पंजाब और पंजाब से दिल्ली की ओर आता-जाता है.

IMG 20230708 WA00575

पुल के नीचे कर दी गई है खुदाई

पिछली बार किसान आंदोलन के दौरान इसी पुल के नीचे से घग्गर नदी से किसान पैदल और ट्रैक्टर-ट्राली लेकर हरियाणा की सीमा में घुस गए थे. इस बार यहां पर जेसीबी मशीनें लगाकर खुदाई कर दी गई है ताकि कोई ट्रैक्टर ट्राली या पैदल व्यक्ति भी वहां से आसानी से न गुजर सके.

हालांकि पुलिस के इंतजामों की वजह से आने वाले दिनों में दिल्ली से पंजाब और पंजाब से दिल्ली की ओर आने वाले ट्रैफिक को डाइवर्ट करना पड़ेगा, लेकिन हरियाणा पुलिस का पूरा प्रयास है कि किसान किसी भी हालत में हरियाणा की सीमा में दाखिल ना हो सके और एक बार फिर से दिल्ली की सीमाओं पर जाकर ऐसा ही आंदोलन ना खड़ा हो सके जैसा कि पिछली बार देखा गया था.

IMG 20230802 WA00755
error: Content is protected !!