एक नई सोच, एक नई धारा

सुवर्ण वणिक समाज के ऐतिहासिक रक्तदान शिविर में 503 यूनिट रक्त संग्रह
IMG 20240211 WA0023

जमशेदपुर : सुवर्ण वणिक समाज के केंद्रीय, जिला एवं शाखा कमेटियों के सौजन्य से रविवार को समाज के बाराद्वारी स्थित भवन में आयोजित ऐतिहासिक 16वॉ रक्तदान शिविर में 503 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष रक्तदाताओं में उत्साह एवं रुझान देखा गया.

शिविर को सफल बनाने में समाज के 200 से अधिक समर्पित कैडर, भीवीडीए जमशेदपुर एवं रोटरी क्लब जमशेदपुर का महत्वपूर्ण योगदान रहा. बड़ी संख्याओं में पति – पत्नी, पिता – पुत्र, पिता – पुत्री, मां – बेटा एवं मां – बेटियों के द्वारा जोड़ियां में रक्तदान के साथ-साथ जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय समाजसेवी श्री विकास सिंह के द्वारा बड़ी उत्साह के साथ किया गया रक्तदान भी आज के रक्तदान शिविर का मुख्य आकर्षण रहा।

IMG 20240102 WA00521

सुबह से शाम तक चली इस शिविर में कदमा शाखा से आए समाज के समर्पित महिलाओं द्वारा रक्तदाताओं का पूर्ण रूप से सहयोग किया गया. आयोजन को सफल बनाने में समाज के बाहर के सैकड़ो हितैषी मित्रों का भी सराहनीय योगदान रहा है। शिविर का शुभारंभ कुलदेवी श्री श्री मां बाघेश्वरी देवी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया. बाराद्वारी स्थित समाज के भवन में आयोजित ऐतिहासिक शिविर को लेकर समाज के नई पीढ़ी के प्रगतिशील युवाओं में काफी उत्साह का माहौल देखा गया.

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
पटना विश्वविद्यालय के हथुआ हॉस्टल कैंपस के पास मिला बम, हड़कंप

पटना यूनिवर्सिटी के सभी छात्रावास में रविवार को सघन छापेमारी कर हर कमरे की तलाशी ली गई. यह छापेमारी सरस्वती पूजा के दौरान किसी तरह के हंगामे से निपटने के लिए पटना पुलिस ने की.

वहीं छापेमारी में पुलिस को कॉलेज के हथुआ हॉस्टल कैंपस के पास से बम भी बरामद हुआ. बम की सूचना मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. तत्काल मौके पर जहां बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंची. वहीं बम स्क्वायड की टीम ने बम को डिफ्यूज किया. इसके बाद से घटनास्थ्ल की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई.

IMG 20240102 WA00521

बम मिलने के बाद हॉस्टल पहुंची पुलिस
बता दें कि हथुआ हॉस्टल कैंपस के पास बम मिलने से पुलिस जांच में जुट गई. हॉस्टल के समीप आखिर यह बम कहां से आया. इसे यहां रखने के पीछे का उद्देश्य क्या था इन सब सवालों को लेकर पुलिस जांच कर रही है. ऐसे में पुलिस बल ने हथुआ व पीजी हॉस्टल के हर एक कमरे की सघन तलाशी ली. इन दोनों हॉस्टलों में सरस्वती पूजा की तैयारी चल रही है. वहीं एक दिन पहले पुलिस टीम ने पटना कॉलेज के मिंटो व जैक्सन हॉस्टल की भी जांच की थी.

अज्ञात छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी
ला कालेज के समीप हथुआ छात्रावास के मुख्य द्वार से दक्षिण में कूड़ादान में मिले देसी सुतली बम को पुलिस ने गंगा किनारे ले जाकर डिफ्यूज कर दिया. सुलतानगंज थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के हथुआ छात्रावास के मुख्य द्वार से दक्षिण में कूड़ादान में रविवार की दोपहर एक देसी सुतली बम बरामद हुआ. बरामद सुतली बम के बगल में एक काले रंग के बैग में एक बंडल सुतली, नौ पीस माचिस का डब्बा, 28 पीस पान मसाला का टीन का डब्बा पुलिस ने बरामद किया. एएसआइ विनीत कुमार सिंह ने हथुआ छात्रावास के अज्ञात छात्रों के विरूद्ध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी किया है.

छात्रों को डीएसपी टाउन ने दी चेतावनी
मिली जानकारी के अनुसार डीएसपी टाउन अशोक कुमार ने बताया कि सरस्वती पूजा को लेकर छात्रों को चेतावनी दी गई है कि किसी तरह की विधि व्यवस्था खराब होने पर इसके जिम्मेदार छात्र होंगे. कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

IMG 20230708 WA00575

सांस्कृतिक कार्यक्रम पर लगाई रोक
पूजा के दौरान कॉलेज पसिर व हॉस्टल में सांस्कृतिक कार्यक्रम पर रोक लगा दी गई है. साथ ही डीएसपी टाउन ने बताया कि पूजा के दौरान असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है. पूजा समाप्त होने तक थानाध्यक्षों को गश्ती बढ़ाने का निर्देश भी दिया गया है.

असामाजिक तत्वों से होगी सख्ती
गौरतलब हो कि सरस्वती पूजा के मौके पर पटना पुलिस के मौजूदगी में कई बार गोलीबारी, बमबाजी और मारपीट जैसी घटनाएं हो चुकी हैं. इन मामलों में कई लोग पकड़े भी गए हैं, बावजूद इसके घटनाएं घट जाती हैं. हालांकि इस बार पुलिस का दावा है कि किसी भी असामाजिक तत्वों को सख्ती से निपटा जाएगा.

दो दिन पहले ही खोला गया है हॉस्टल
बता दें कि पटना विश्वविद्यालय के पटना कॉलेज स्थित चारों हॉस्टलों को दो महीने के बाद फिर से खोल दिया गया है. इकबाल, नदवी, मिंटो और जैक्सन छात्रावास के खुलने के बाद अब छात्र लौटने लगे हैं. हॉस्टल खुलने के साथ ही छात्र सरस्वती पूजा की तैयारी में जुट गए हैं. बीते वर्ष 8 दिसंबर को पटना कॉलेज के मिंटो, जैक्सन, इकाबाल व नदवी हास्टल को सील कर दिया गया था. विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह कदम हॉस्टल के छात्रों के बीच बमबाजी, गोलबारी, मारपीट के बाद उठाया था.

IMG 20230802 WA00755
हजूर साहब पर बोलने वाले एसजीपीसी क्यों नहीं देती भागीधारी : कुलविंदर

जमशेदपुर : तख्त श्री हजूर साहब प्रबंधन कमेटी कानून 2024 की आलोचना करने वाले शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं शिरोमणि अकाली दल पर बरसते हुए अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने कहा है कि वे खुद दरियादिली क्यों नहीं दिखाते हैं? शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में देश के सभी राज्यों में बसे सिखों की किसी एक धार्मिक संस्था को प्रतिनिधित्व क्यों नहीं देते हैं। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदधारियां का आलम तो यह है कि वे अधिकार के भूखे हैं। दूसरों को अधिकार नहीं देना चाहते हैं।

IMG 20240102 WA00521

पंजाब राज्य से बाहर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तख्त श्री हजूर साहब प्रबंधन कमेटी नांदेड़ महाराष्ट्र एवं तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी पटना बिहार में तो शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रतिनिधित्व है परंतु शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने इनमें से किसी को भी अपने कमेटी में प्रतिनिधित्व नहीं दे रखा है। पंच प्यारे पदेन सदस्य हैं परंतु उनसे अलग भी प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए। एसजीपीसी को प्रतिनिधित्व के साथ पद भी चाहिए तभी यह कमेटी के हित में काम करते हैं, अन्यथा बैठकों से भी दूर रहते हैं।

अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने श्री अकाल तख्त साहब के जत्थेदार सिंह साहब ज्ञानी रघबीर सिंह को पत्र लिख आग्रह किया है कि पांच प्यारों की बैठक बुलाकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को आदेश दें कि देश के सभी राज्यों के सिख संस्थाओं का प्रतिनिधित्व शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में दिया जाना चाहिए क्योंकि वह देश की सर्वोच्च सिख संसद है। यदि ऐसा होता है तब समझा जाएगा कि देश के सिखों के साझे हित के लिए उसकी आवाज उठती है अन्यथा यह समझा जाएगा कि वह दल विशेष को फायदा पहुंचाने के लिए अपनी बातों को रखती है।

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर प्रतिबंध

गिरिडीह : सरस्वती पूजा को लेकर रविवार को शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात की अध्यक्षता में की गई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) महेंद्र रविदास, जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी, मुखिया गुरुसहाय रविदास, कांग्रेस यादव, जयराम यादव, इंद्रदेव यादव, नागेश्वर यादव, कन्हाय राम, सुधीर सिंह, एसआई राहुल चौबे, दीपक कुमार व समाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे.

IMG 20240102 WA00521

थाना प्रभारी सन्नी सुप्रभात ने बताया कि सरस्वती पूजा में सरकारी एवं गैरसरकारी संस्थान को शांति एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में सरकार के गाइड लाइन का पालन करते हुये मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि डीजे नहीं बजेगा. पूजा पंडाल में या विसर्जन जुलूस में ऐसा कोई काम नहीं करें, जिससे किसी की भावना आहत हो. समिति के सदस्यों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सरस्वती पूजा मनाने का प्रशासन को भरोसा दिलाया. प्रशासन द्वारा भी अपने स्तर से भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया गया. बीडीओ महेंद्र रविदास ने कहा कि पूजा स्थल पर डीजे पर प्रतिबंध है. उन्होंने पूजा कमेटियों से हुड़दंगियों पर नजर रखने एवं तुरंत सूचना देने की बात कही. उन्होंने बताया कि बिना लाइसेंस लिए पूजा की अनुमति नहीं दी जाएगी.

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
चोरों का आतंक, मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी की चोरी

जमशेदपुर : घर तो घर भगवान के दर भी नहीं सुरक्षित। कदमा थाना अंतर्गत भाटिया बस्ती काली मंदिर के दान पेटी चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है. चोरों ने मंदिर के मुख्य गेट में लगा ताला तोड़ा और परिसर में रखे दान पेटी की चोरी कर ली. दान पेटी घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर स्थित वर्कर्स फ्लैट परिसर में मिली. मंदिर के पुजारी बबलू पंडित को घटना की जानकारी तब हुई जब वे रविवार सुबह मंदिर पहुंचे. उन्होंने पाया कि मंदिर के दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ है और मंदिर में रखा दानपेटी गायब है. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी.

IMG 20240102 WA00521

सूचना पाते ही कदमा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है. स्थानीय लोगों ने पुलिस को क्षेत्र में पेट्रोलिंग नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में नशेड़ियों की संख्या बढती जा रही है जिससे इस तरह की घटनाएं भी बढ गई है.

मामले को लेकर मंदिर के पुजारी बबलू पंडित ने बताया कि वे सुबह मंदिर खोलने पहुंचे थे तभी इस घटना की जानकारी हुई. बबलू पंडित ने बताया कि दानपेटी को एक साल से नहीं खोला गया था. दान पेटी में 90 हजार रुपये होने का अनुमान है. इधर, शिकायत मिलते हुए कदमा पुलिस हरकत में आई और आस-पास लगे सीसीटीवी फूटेज की जांच की.

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
झारखंड के 13 सांसदों ने राज्य में रेलवे जोन बनाने की मांग उठाई

जमशेदपुर : सांसद विद्युतवरण महतो सहित झारखंड के 13 सांसदों ने रेल मंत्री से मिलकर मांग की कि झारखंड का अपना रेलवे जोन होना चाहिए। इस सिलसिले में रेल मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में सांसदों ने रेल मंत्री से मांग की कि झारखंड में अत्याधुनिक सेवाओं से युक्त वंदे भारत एक्सप्रेस समेत राजधानी एवं इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसे ट्रेनों का परिचालन हो रहा है और वृहद स्तर पर राज्य में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास जारी है।

IMG 20240102 WA00521

इसके साथ ही रेलवे को मालगाड़ियों से प्राप्त हो रहे राजस्व में झारखंड का विशिष्ट योगदान है। हम सभी का मानना है कि तमाम सुविधाओं और अत्यधिक रेल ट्रैफिक होने के कारण झारखंड का अपना अलग रेलवे जोन होना उचित होगा। हमें विश्वास है कि अलग रेलवे जोन बनाने से रेलवे के राजस्व में बढ़ोतरी होगी। राज्य का सर्वांगीण विकास होगा और रेल प्रबंधन बेहतर व सरल बनेगा। इस जोन के लिए राज्य की राजधानी रांची उपयुक्त होगी। इस महत्वपूर्ण मामले पर संज्ञान लेते हुए जनहित में उचित कार्रवाई करने की कृपा करें।

IMG 20230708 WA00575

ज्ञापन में हस्ताक्षर करने वालों में सांसद विद्युतवरण महतो के अलावा जयंत सिन्हा, अर्जुन मुंडा, आदित्य प्रसाद, समीर उरांव, सुनील सोरेन, सुनील कुमार सिंह, दीपक प्रकाश, बीडी राम, सुदर्शन भगत, अन्नपूर्णा देवी, चंद्र प्रकाश चौधरी एवं संजय सेठ शामिल हैं।

IMG 20230802 WA00755
पद्मश्री डॉ. उषा किरण खान का पटना में निधन, साहित्य जगत में शोक की लहर

पटना : बिहार समेत देशभर में चर्चित प्रख्यात साहित्यकार पद्मश्री डॉ. उषा किरण खान का रविवार को पटना के एक अस्पताल में निधन हो गया है. डॉ. उषा किरण खान के निधन से साहित्य जगत के क्षेत्र में शोक ली लहर है. डॉ. उषा किरण खान हिंदी और मैथिली की प्रसिद्ध रचनाकार थी. उषा किरण खान को मैथिली उपन्यास भामती के लिये साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था.

IMG 20240102 WA00521

पूर्व आईपीएस रामचंद्र खान की पत्नी डॉ. उषा किरण खान मूल रूप से दरभंगा के लहेरियासराय की रहने वाली थीं. मिली जानकारी के अनुसार डॉ. उषा किरण खान का रविवार को पटना के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि डॉ. उषा किरण खान कुछ दिनों से थी अस्वस्थ चल रही थीं. उन्हें इलाज के लिए पटना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
झारखंड में आंधी बारिश का यलो अलर्ट, 40KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

झारखंड पर दो दिन भारी रहने वाले हैं। मौसम विभाग ने तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि सूबे में 11 फरवरी से दो दिन तक मौसम बेहद खराब रहेगा। मौसम विभाग की ओर से इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। खासकर किसानों को खास तौर पर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। कुछ छिटपुट जगहों पर ओले भी पड़ सकते हैं। उत्तरी छत्तीसगढ़ में भी कमोबेश ऐसी ही स्थितियां देखी जा सकती हैं। इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम…

IMD के मुताबिक, मौजूदा वक्त में दक्षिण गुजरात पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। यही नहीं कर्नाटक तट से लेकर विदर्भ होते हुए दक्षिण गुजरात तक एक ट्रफ रेखा गुजर रही है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ और झारखंड में मौसम दो दिनों तक खराब रहेगा। इसके कारण 11 से 13 फरवरी के दौरान झारखंड और 11 और 12 तारीख को छत्तीसगढ़ में छिटपुट गरज के साथ छिटपुट बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

IMG 20240102 WA00521

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ और झारखंड दोनों ही राज्यों में लगातार दो दिन तक आंधी पानी और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 11 तारीख को पश्चिमी मध्य प्रदेश में जबकि 11 से 13 फरवरी के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

IMG 20230708 WA00575

यदि देश के बाकी हिस्सों की बात करें तो पंजाब और हरियाणा में रविवार को कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर से नीचे रहा। आईएमडी के मौसम बुलेटिन के अनुसार, बठिंडा पंजाब में सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 11 और 12 फरवरी को पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ में और 11 फरवरी को विदर्भ में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है। 11 और 12, 15 और 16 फरवरी को ओडिशा में जबकि 11 फरवरी को तेलंगाना में और 12 से 14 फरवरी के दौरान दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश में हल्की छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

IMG 20230802 WA00755
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ आजीवन खड़े रहने का संकल्प लिया

कांग्रेस से 24 घंटे पहले बाहर किए गए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने रविवार को उत्तर प्रदेश के संभल स्थित श्री कल्कि धाम में चुप्पी तोड़ी। श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य कृष्णम ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, 16-17 साल की उम्र में मैंने जो वचन राजीव गांधी को दिया था, वो आज तक निभाया है।

आज इस उम्र में संकल्प ले रहा हूं कि अब मैं आजीवन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ खड़ा रहूंगा।

निष्कासित कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, मैं कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ा हुआ हूं। सबसे पहले रामराज्य का सपना महात्मा गांधी ने देखा था। जो सपना महात्मा गांधी ने देखा वो सपना प्रधानमंत्री मोदी पूरा कर रहे हैं। अगर मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और देशहित में अच्छा फैसला कर रहे हैं तो उसका समर्थन होना चाहिए।

IMG 20240102 WA00521

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व आज प्रधानमंत्री मोदी से नफरत करते-करते पूरे देश से नफरत करने लगा है। कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी से नफरत करते-करते सनातन को मिटाने पर तुल गई है। पार्टी में सचिन पायलट का बहुत अपमान हुआ है। सचिन भगवान शिव की तरह जहर पिये जा रहे हैं। प्रियंका गांधी की भी बहुत तौहीन की जा रही है। सवाल यह है कि अपमान किसके इशारे पर किया जा रहा है?

IMG 20230708 WA00575

आचार्य कृष्णम ने कहा, उन्हें कल रात कुछ न्यूज चैनलों के माध्यम से अपने छह साल के निष्कासन की जानकारी मिली। उन्होंने इसके लिए सवाल करते हुए कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताया और पूछा कि केसी वेणुगोपाल या मल्लिकार्जुन खड़गे बताएं कि ऐसी कौन सी गतिविधियां हैं जो पार्टी के विरोध में थीं। क्या भगवान राम का नाम लेना पार्टी (कांग्रेस) विरोधी है? उन्होंने कहा कि ‘राम और राष्ट्र’ पर समझौता नहीं किया जा सकता। निष्कासन

IMG 20230802 WA00755
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का साकची में एकदिवसीय धरना
IMG 20240211 WA0013

जमशेदपुर : आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर महानगर के द्वारा साकची स्थित भगवान बिरसा मुंडा जी के प्रतिमा के समक्ष एकदिवसीय धरना दिया गया।जिसमें झारखंड में हाल ही में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के परीक्षा पत्र 25-25 लाख रुपए में बिकने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया । चूंकि आयोग के कर्मचारी आई.पी.एस व आई.ए.एस है, इसलिए उनके खिलाफ में जांच राज्य सरकार के कनिए पदाधिकारी नहीं कर सकते है, इसलिए इस पूरे घटना की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई।

IMG 20240102 WA00521

छात्रों का कहना है की इस घटना ने पूरे झारखंड के गरीब छात्रों का प्रतियोगी परीक्षाओं से विश्वास उठा दिया है। इसलिए इसमें शामिल सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। छात्रों के आवाहन पर मुख्य रूप से सेवानिवृत आईपीएस राजीव रंजन सिंह सम्मिलित होकर छात्रों की हौसला अफजाई किए।

मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से यश अग्रहरि, शुभम् सिंह,दीपक ठाकुर ,अनूप पांडेय,शुभम् सिंह, विशाल सिंह ,रौनक़ कुमार, अमृत पटेल,राहुल कसेरा ,जेल प्रकाश अंशु शर्मा एवं अन्य शामिल थे।

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
error: Content is protected !!