एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20240919 WA0002
मानगो मेन रोड़ में कचड़े का लगा अंबार, विकास सिंह ने कहा भ्रष्टाचार गंगोत्री बन गया है मानगो नगर निगम, चलाया जाएगा स्वच्छता पखवाड़ा
IMG 20240919 WA0001

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम अपने मुख्य कार्य से पीछे भाग रहा है, चारों ओर गंदगी का अंबार पड़ा हुआ है। यह कहना भाजपा नेता विकास सिंह का है। विकास सिंह ने बताया कि मानगो डिमना मुख्य सड़क की स्थिति ऐसी बनी है जैसे कचरे का डंपिंग यार्ड है। हर चौक चौराहे में कचरा का अंबार भरा पड़ा हुआ है, भारी बदबू के कारण कचड़े के अगल-बगल से गुजरने वाले राहगीरों को अपने नाक को कपड़े या उंगली से ढक कर जाना पड़ रहा है।

IMG 20240309 WA00281 1

डिमना मेन रोड के बगल में रहने वाले दुकानदार एवं स्थानीय लोगों को बदबू के कारण जीना दुश्वार हो गया है। स्थानीय लोगों के बुलावे पर डिमना मुख्य सड़क के मून सिटी के समीप पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने देखा कि बच्चे विद्यालय से मुंह और नाक ढक कर जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बताया की पांच दिनों से कचरा का उठाव नहीं हो रहा है लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।

IMG 20240309 WA00271 1

मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि जमशेदपुर का सबसे अधिक व्यस्ततम सड़क है सभी वी वी आई पी लोगों का आवागमन इसी सड़क से होता है लेकिन फिर भी मानगो नगर निगम के आला अधिकारीगण मौन बैठे हुए है। वें अपने मुख्य साफ सफाई के कार्य से विचलित होकर स्थानीय विधायक सह मंत्री बन्ना गुप्ता दरबारी करने में पूरा समय व्यतीत करते हैं। विकास सिंह ने कहा कि पूरा नगर निगम भ्रष्टाचार की गंगोत्री बन गया है सिर्फ और सिर्फ टेंडर मैनेजमेंट का कार्य नगर निगम में किया जाता है।

IMG 20240309 WA00261 1

विकास सिंह ने कहा पुरे एक सप्ताह स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जाएगा पर्व त्यौहार दरवाजे में आकर खड़ा हो गए हैं लेकिन साफ सफाई की व्यवस्था शुन्य हैं। स्वच्छता पखवाड़ा चलाने के बाद भी स्थिति नहीं सुधरी तो पूरे क्षेत्र का कचरा को इकट्ठा करके उपायुक्त के कार्यालय के सामने डंप कर दिया जाएगा।

Screenshot 2024 0918 211244
भाजपा नेता अभय सिंह को 10 साल लंबित मामले में न्यायालय ने किया बरी
Screenshot 2024 0918 211244

जमशेदपुर : जमशेदपुर के भाजपा नेता अभय सिंह करीब दस साल पहले के एक चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में बरी कर दिये गये है। जमशेदपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत ने उनको बपरी कर दिया। उनके खिलाफ जीआर केस संख्या 3746/2014 करीब 10 सालों से लंबित था।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

बताया जाता है कि विधानसभा चुनाव के दौरान उनके खिलाफ चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने का दर्ज किया गया था। इस मामले को लेकर काफी दिनों तक केस चला और बुधवार को कोर्ट ने उनको साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। अभय सिंह ने कहा कि न्याय दस साल बाद मिला है, निर्दोष हम साबित हो पाये है। यह हमारे लिए खुशी की बात है और यह बताता है कि न्याय लोगों को जरूर मिलता है, भले देर हो।

IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240918 WA0057
आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों के निमित्त ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी ने इनफोर्समेंट एजेंसियों के साथ की बैठक
IMG 20240918 WA0056

जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने आगामी विधानसभा निर्वाचन के दौरान निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के लिए जिले में कार्यरत सभी इनफोर्समेंट एजेंसी की बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में आगामी विधानसभा निर्वाचन के दौरान इनफोर्समेंट एजेंसी के द्वारा किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा बैठक की।

IMG 20240309 WA00281 1

उन्होंने अधिकारियों को निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के लिए ईएसएमएस ऐप( इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम) और पोर्टल के माध्यम से सभी गतिविधियों को ऑनलाइन प्रविष्टि करने का निर्देश दिया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बैठक में सभी इनफोर्समेंट एजेंसियों के अधिकारियों को जिला में प्रलोभन रहित, निष्पक्ष, स्वतंत्र और भयमुक्त वातावरण में निर्वाचन के लिए आपसी समन्वय से सक्रियता पूर्वक काम करने के निर्देश दिए।

IMG 20240309 WA00271 1

उन्होंने सभी एजेंसियों को बेहतर तालमेल संवाद और सूचनाओं के आदान-प्रदान सुनिश्चित करते हुए निर्वाचन में व्यय अनुवीक्षण का कार्य प्रभावी तरीके से करने का निर्देश दिया। साथ ही विधानसभा निर्वाचन के लिए आदर्श आचार संहिता के दौरान नगदी, शराब, मादक पदार्थ, कीमती वस्तुओं और फ्रीबीज आदि के परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। इस संबंध में ज़ब्त की गई सामग्रियों और कार्रवाई की रिपोर्ट प्रतिदिन निर्वाचन कार्यालय को ऑनलाइन प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया।

IMG 20240309 WA00261 1

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद सभी इनफोर्समेंट एजेंसियों को सतर्क सक्रिय रहने के लिए अभी से तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा अंतर जिला/ इंटर स्टेट सीमा पर चेक पोस्ट और कैमरे लगाए जाएंगे साथ ही एफएसटी व एसएसटी टीमें सक्रिय कर दी जाएगी। बैंकों को 10 लाख रुपए से अधिक ट्रांजेक्शन अथवा निकासी की जानकारी इनफोर्समेंट एजेंसियों के साथ साथ निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण टीम को देनी होगी।

बैठक में ज़िला निर्वाचन अधिकारी के अलावा रेल पुलिस अधीक्षक, परियोजना निदेशक आईटीडीए, एडीएम एसओआर, निदेशक डीआरडीए, जिला परिवहन अधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, धलभूमगढ अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, आयकर, आबकारी, एलडीएम बैंक, डाक विभाग आदि इनफोर्समेंट एजेंसियों के नोडल पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

IMG 20240918 WA0059 scaled
भाजपा नेता शिव शंकर सिंह ने की चाय पर चर्चा, पूछे लोगों के हाल
IMG 20240918 WA0061

वरिष्ठ भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह ने भालूबासा शीतला मंदिर के समीप चाय की चुस्कियों के साथ स्थानीय गणमान्य नागरिकों से विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। चर्चा के क्रम में लोगों ने स्थानीय समस्याओं से भाजपा नेता को अवगत कराया।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

लगातार सामाजिक कार्यों को अंजाम देते हुए अभी हाल में शिव शंकर सिंह ने जनसंपर्क के कार्यक्रमों में तेजी लाई है। इसी क्रम में, शिव शंकर सिंह का जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र के अलग अलग जगहों में दिन प्रतिदिन चाय के बहाने लोगों से मिलना और स्थानीय समस्याओं से अवगत होने का सिलसिला जारी है।

IMG 20240309 WA00261 1
Screenshot 2024 0808 005155 1
देश के हर एक सिख से माफी माँगे बन्ना गुप्ता अन्यथा सिख समाज उनके खिलाफ मोर्चा खोलेगा – रविंदर सिंह ‘रिंकू’
Screenshot 2024 0808 005155 1

जमशेदपुर : केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बयान के विरोध में काँग्रेस द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में पश्चिम सिंहभूम के विधायक सह झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा रवनीत सिंह बिट्टू के पगड़ी पहने तस्वीर को पैरों तले रौंदने को लेकर सिख समाज में बेहद आक्रोश है।
इस बाबत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी रविंदर सिंह रिंकू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी मानसिकता से कभी बाहर नहीं आ सकती है। कांग्रेस सिख विरोधी गतिविधियों में पहले भी लिप्त थी और आज भी लिप्त है।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

रविंदर सिंह रिंकू ने कहा कि कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता द्वारा किये गए इस कुकृत्य से देश का सिख समाज आहत है। पगड़ी देश की आन, बान, शान है और स्वास्थ्य मंत्री ने संवैधानिक पद पर रहते हुए पगड़ी को पैरों तले रौंदने का घिनौना कार्य किया है। मतभेद किसी से और कहीं भी हो और विरोध भी किया जा सकता है लेकिन विरोध के नाम पर आस्था को ठेस पहुंचाने का कार्य कांग्रेस और उनके नेताओं द्वारा ही अक्सर होता आया है और यही उनके पतन का कारण बना है और झारखंड में भी कांग्रेस के बचे खुचे सीट में पतन इस बार तय है और उनके नेता द्वारा किया गया यह कुकृत्य उनके पतन पर मोहर लगाने का कार्य करेगी। श्री सिंह ने मांग की है कि बन्ना गुप्ता सार्वजनिक रूप से देश के हर एक सिख से माफी माँगे अन्यथा सिख समाज उनके खिलाफ मोर्चा खोलेगा।

IMG 20240309 WA00261 1
n6314002251726666898202d7e09c6f2007f2306aa998dfbd065828e626ccea53b65becec60a2ad1720eb58
‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ प्रस्ताव को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, शीतकालीन सत्र में होगा पेश

‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ के प्रस्ताव को मोदी कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है और संसद में इसे शीतकालीन सत्र में पेश किया जाएगा. बता दें कि इस पर कोविंद कमेटी ने रिपोर्ट दी है. बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व वाली समिति ने वन नेशन वन इलेक्शन की संभावनाओं पर मार्च में अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी.

इस रिपोर्ट में जो सुझाव दिए गए हैं, उसके मुताबिक पहले कदम के रूप में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराए जाने चाहिए. समिति ने आगे सिफारिश की है कि लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनाव एक साथ संपन्न होने के 100 दिन के भीतर स्थानीय निकाय चुनाव भी हो जाने चाहिए. इससे पूरे देश में एक निश्चित समयावधि में सभी स्तर के चुनाव संपन्न कराए जा सकेंगे. वर्तमान में, राज्य विधानसभाओं और लोकसभा के चुनाव अलग-अलग आयोजित किए जाते हैं.

IMG 20240309 WA00281 1

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लंबे समय से वन नेशन वन इलेक्शन की वकालत करते आए हैं. पीएम मोदी ने कहा था,’मैं सभी से एक राष्ट्र एक चुनाव के संकल्प को हासिल करने के लिए एक साथ आने का अनुरोध करता हूं, जो समय की मांग है.’ लोकसभा चुनाव से पहले आजतक से विशेष बातचीत में पीएम मोदी ने इस मुद्दे पर कहा था कि सरकारों के पूरे पांच साल के कार्यकाल के दौरान चुनाव ही नहीं होते रहने चाहिए. उन्होंने कहा था, ‘मैं हमेशा कहता हूं कि चुनाव सिर्फ तीन या चार महीने के लिए होने चाहिए. पूरे 5 साल राजनीति नहीं होनी चाहिए. इससे चुनावों का प्रबंधन करने वाले खर्च में कटौती होगी.’

15 राजनीतिक दल कर रहे विरोध, 32 का मिला समर्थन

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अगुवाई बनी समिति ने 62 राजनीतिक पार्टियों से संपर्क किया था. इनमें से 32 ने एक देश, एक चुनाव का समर्थन किया था. जबकि, 15 पार्टियां इसके विरोध में थीं. 15 ऐसी पार्टियां थीं, जिन्होंने कोई जवाब नहीं दिया था.

IMG 20240309 WA00271 1

जेडीयू और एलजेपी तैयार, टीडीपी ने नहीं दिया जवाब

केंद्र की एनडीए सरकार में बीजेपी के अलावा चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी, नीतीश कुमार की जेडीयू और चिराग पासवान की एलजेपी (आर) बड़ी पार्टियां हैं. जेडीयू और एलजेपी (आर) तो एक देश, एक चुनाव के लिए राजी हैं, जबकि टीडीपी ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया है. जेडीयू और एलजेपी (आर) ने एक देश, एक चुनाव का ये कहते हुए समर्थन किया था कि इससे समय और पैसे की बचत हो सकेगी. वहीं कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी, सीपीएम और बसपा समेत 15 पार्टियों ने इसका विरोध किया था. जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा, टीडीपी, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग समेत 15 पार्टियों ने कोई जवाब नहीं दिया था.

कानून बनाने के लिए संसद में पास कराना होगा बिल

एक देश, एक चुनाव के लिए सबसे पहले सरकार को बिल लाना होगा. चूंकि ये बिल संविधान संशोधन करेंगे, इसके लिए ये तभी पास होंगे, जब इन्हें संसद के दो तिहाई सदस्यों का समर्थन मिलेगा. यानी, लोकसभा में इस बिल को पास कराने के लिए कम से कम 362 और राज्यसभा के लिए 163 सदस्यों का समर्थन जरूरी होगा.संसद से पास होने के बाद इस बिल को कम से कम 15 राज्यों की विधानसभा का अनुमोदन भी जरूरी होगा. यानी, 15 राज्यों की विधानसभा से भी इस बिल को पास करवाना जरूरी है. इसके बाद राष्ट्रपति के हस्ताक्ष के बाद ही ये बिल कानून बन सकेंगे.

IMG 20240309 WA00261 1

गगनयान और वेनस ऑर्बिटर मिशन को भी मंजूरी

  • भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम का विस्तार जारी है. सरकार ने चंद्रयान-4 मिशन को भी मंजूरी दी है. साथ ही वेनस ऑर्बिटर मिशन को भी मंजूरी दी गई है, और इससे हमारे सौरमंडल के रहस्यमय ग्रह वेनस के बारे में नई जानकारियां जुटाएगा.
  • गगनयान के फॉलो-अप और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (BAS) को भी कैबिनेट का अप्रूवल मिला है.
  • किसानों के लिए NPK सब्सिडी को भी मंजूरी मिली है और इसके लिए 24,475 करोड़ रुपये की सब्सिडी को अप्रूव किया गया है.
  • प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के लिए 35,000 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है.
  • समावेशी विकास पर फोकस करने के साथ ही प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के लिए 79,156 करोड़ रुपये के आवंटन को मंजूरी दी गई है.
IMG 20240918 WA0023 scaled
सुन्दरनगर में माँ विंध्यवासिनी सेवा समिति का पूजा पंडाल का हुआ विधिवत भूमि पूजन,इस बार भव्य पूजा की तैयारी
IMG 20240918 WA0028

जमशेदपुर : माँ विंध्यवासिनी सेवा समिति सुन्दरनगर के दुर्गा पूजा कमिटी का भूमि पूजन सुन्दरनगर के पुजारी कृपा शंकर शुक्ल एवं पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद की अध्यक्षा बारी मुर्मू के साथ भाजपा युवा नेता बाबूलाल सोरेन के द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ संपन्न हुई। भूमिपूजन में कमिटी के मुख्य संरक्षक सह पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद की अध्यक्ष बारी मुर्मू ने बताया कि इस बार का पूजा पंडाल भव्य होगा जो एक अलग रूप में होगा। पंडाल पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरा से युक्त होगा और पंडाल में विशेष रूप से कमिटी के सदस्यगण महिलाओं के सुरक्षा व्यस्वथा की जिम्मेवारी अपने कंधे पर लेकर पूजा का आयोजन को सफल कराते हैं।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240918 WA0030

वही भाजपा के युवा नेता बाबूलाल सोरेन ने कहा कि पंडाल की सार्थकता यह है की इस पंडाल में अत्याधिक महिलायें पूजा में शामिल होती है। पंडाल निर्माण में आज से ही कारीगर लग गए है, जो दूसरे जिले से आयें है और दिन रात मेहनत करके पंडाल को सम्पूर्ण करने का कार्य करेंगे। पूजा पंडाल में 10 दिनों तक चलने वाली मां भगवती के पूजन और पंडाल अलौकिक होता है।

IMG 20240309 WA00271 1

मौके पर कमिटी संरक्षक शशिकांत ओझा, कन्हैया पाण्डेय, राजनारायण सिंह, दूधनाथ सिंह अध्यक्ष विकास सिंह,महासचिव पप्पु कुमार वर्मा “अनमोल”,कोषाध्यक्ष जयकांत सिंह,संतन ओझा,पुरषोत्तम कुमार,सैलेन्द्र सिंह,सुरेंद्र सिंह,रामाकृष्ण मिश्रा, चन्द्रभूषण सिंह,पप्पु पोद्दार,जीतेन्द्र कुमार,भवेश प्रसाद,संजय सिंह,सरस्वती गिरी, मोनी देवी,रतन लाल समेत अन्य सदस्यगण मौजूद रहे ।

IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240809 WA0024
सिख समुदाय से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे – राजीव रंजन सिंह
IMG 20240809 WA0024

जमशेदपुर : भारत सरकार के केंद्र मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बयान के विरोध में कांग्रेस द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में भाजपा नेता सह पूर्व डीआईजी राजीव रंजन ने झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री जमशेदपुर पश्चिम के विधायक बन्ना गुप्ता के द्वारा पगड़ी लगे हुए पोस्टर को पैर से कुचलने वाले कृत पर घोर निराशा जताते हुए कहा की यह सिख समुदाय के भावना को आहत किया है।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

बन्ना जी को सिखों की पगड़ी का महत्व जानने की जरूरत है। यह कृत कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता हैं।
इस घृणित काम के लिए बन्ना गुप्ता से मांग करते हुए कहा कि वह सिख समुदाय से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे,शायद सिख समुदाय के लोगो का आक्रोश माफी मांगने से कम हो जाएगा।

IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240918 WA0021 scaled
भाजपा नेता शिव शंकर सिंह के महाभोग के आयोजन में उमड़ी हजारों की भीड़
IMG 20240918 WA0033

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वरिष्ठ भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह के केबुल टाऊन, गोलमुरी स्थित कार्यालय में भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना के उपरांत महाभोग कार्यक्रम के आयोजन में हजारों की संख्या में लोग सम्मिलित हुए।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र से जुड़े प्रमुख लोग इस भोग वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और भगवान विश्वकर्मा जी को भोग लगा प्रसाद ग्रहण किया। पूजन के उपरांत दिन से ही लगा रहा लोगों का तांता, बारी बारी से लोगों का शिव शंकर सिंह से मिलने का सिलसिला जारी रहा।

IMG 20240918 WA0049
IMG 20240309 WA00261 1

आज विश्वकर्मा पूजा के दिन ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जन्मदिवस है। इस देखते हुए भाजपा नेता शिव शंकर सिंह ने जन जन के चहेते और विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी का जन्मदिन महंत श्री विद्यानंद सरस्वती जी महाराज जी के हाथों से केक कटवाकर मनाया और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की।

IMG 20240912 WA0014 2
सिख नहीं बल्कि देश की आन बान शान को पैरों तले कुचला, बन्ना गुप्ता पगड़ी का इतिहास पढ़ें और माफी मांगे: सोमू
Picsart 24 09 18 16 07 59 992

जमशेदपुर : कांग्रेस सिखों की शुरू से दुश्मन रही है और मंत्री बन्ना गुप्ता ने इसे साबित भी कर दिया है। भाजपा के युवा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया कि केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का पुतला दहन करने के साथ ही उसकी तस्वीर पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने पैर रखा था।
बन्ना गुप्ता ने ऐसा कर केवल सिखों का ही नहीं बल्कि पूरे देश के नागरिकों का अपमान किया है। रवनीत सिंह बिट्टू ने पगड़ी पहन रखी है और पगड़ी भारत की आन बान शान का प्रतीक है जिस पर हर भारतीय गर्व करता है।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

इस भाजपा नेता के अनुसार षड्यंत्र के तहत सिखों को हासिये पर लाने के लिए पहले पंजाब का बंटवारा करवाया गया। अकाली दल की सरकार बर्खास्त की जाती रही आनंदपुर प्रस्ताव को देश विरोधी बताकर पूरे देश में सिखों के खिलाफ नफरत का माहौल कांग्रेस बनाती रही। पवित्र स्थल स्वर्ण मंदिर में हमला करवाया गया। और हजारों निर्दोष सिखों को मारा गया। जो काम मुगलों ने किए थे वही काम सिखों के साथ कांग्रेस आज भी कर रही है।
सिखों की पगड़ी नहीं देश का ताज है और इसके लिए कुर्बानी भी दी है। बन्ना गुप्ता देखें देश की आजादी निर्माण में सिखों की क्या भूमिका रही है और इनका इतिहास पढ़ ले।

IMG 20240309 WA00261 1

वही इस बीजेपी सिख नेता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कहा है कि ऐसे सिख धर्म विरोधी नस्लवादी कांग्रेस नेता को मंत्री पद से प्रकाश करें। अन्यथा पूरे देश में बन्ना गुप्ता के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।
वही सोमू ने बताया कि बुधवार की शाम साकची में सिक्खों द्वारा मंत्री बन्ना गुप्ता का पुतला दहन किया जाएगा।

error: Content is protected !!