एक नई सोच, एक नई धारा

n63063806817261591218061d54ebf1c2376bb99f3be1c68ca4d75f1ebc3816580dab6232db625cc1dd217a
सीताराम येचुरी का शरीर AIIMS को किया गया दान, परिवार ने बताया कारण

भारतीय राजनीति और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख नेता नेता सीताराम येचुरी का 12 सितंबर 2024 को 3 बजकर 5 मिनट पर निधन हो गया. वह 72 साल के थे. उन्हें 19 अगस्त 2024 को निमोनिया के कारण AIIMS में भर्ती कराया गया था.

येचुरी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनके परिवार ने उनके शरीर को AIIMS, नई दिल्ली को शिक्षा और अनुसंधान के उद्देश्यों के लिए दान कर दिया है. जिससे उनकी विरासत उनके राजनीतिक योगदान से परे हो जाएगी.

IMG 20240309 WA00281 1

येचुरी अपनी बीमारी को लेकर पहले भी बात कर चुके हैं

येचुरी ने अपने जीवनकाल में अपने स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की थी, जिसमें उन्हें टाइप 2 डाइबटीज़ और उच्च रक्तचाप का निदान किया गया था. इन चुनौतियों के बावजूद, उन्होंने अपने काम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखी और भारतीय राजनीति में एक प्रभावशाली व्यक्ति बने

IMG 20240309 WA00271 1

सीताराम येचुरी का बचपन

सीताराम येचुरी का जन्म 1952 में हुआ था और उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1970 के दशक में की थी. उन्होंने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी में विभिन्न पदों पर कार्य किया और 2015 में पार्टी के महासचिव बने. उन्होंने संसद में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया, जिसमें राज्यसभा के सदस्य के रूप में कार्य करना शामिल है. उन्होंने विभिन्न सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर सक्रिय रूप से काम किया और एक प्रभावशाली नेता के रूप में जाने जाते रहे.

शरीर दान एक निस्वार्थ दान है

शरीर दान एक निस्वार्थ कार्य है जो स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा प्रगति के भविष्य को लाभ पहुंचाता है. जबकि मेडिकल छात्र और पेशेवर दान किए गए शरीर का उपयोग मानव शरीर रचना का विस्तार से अध्ययन करने के लिए करते हैं, सर्जन और चिकित्सा व्यवसायी दान किए गए शरीर का उपयोग नई तकनीकों का अभ्यास करने, मौजूदा प्रक्रियाओं को परिष्कृत करने और सुरक्षित शल्य चिकित्सा पद्धतियों को विकसित करने के लिए करते हैं.

IMG 20240309 WA00261 1

वैज्ञानिक और शोधकर्ता दान किए गए शरीर का उपयोग बीमारियों का पता लगाने, विभिन्न अंगों पर चिकित्सा स्थितियों के प्रभावों का अध्ययन करने और नए उपचार या दवाएं विकसित करने के लिए करते हैं.

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सीताराम येचुरी के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वे देश की गहरी समझ रखने वाले भारत के विचार के रक्षक थे.

IMG 20240912 WA0014
कांग्रेस की अल्पसंख्यक विरोध की विरासत को देखें राहुल गांधी – सतबीर सिंह सोमू
IMG 20240912 WA0014

जमशेदपुर : सामाजिक संगठन सांझी आवाज के संस्थापक एवं भारतीय जनता पार्टी के युवा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सलाह दी है कि अल्पसंख्यक विरोध वाली कांग्रेस की विरासत को जरूर देखें। भारत में संविधान का राज है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के शासन में अल्पसंख्यक के साथ कहीं भी कोई गलत व्यवहार नहीं हुआ है। राहुल गांधी देखें और बताएं कि प्रधानमंत्री के आवास में कब सिख पंथ के महान जत्थेदारो को साढे तीन फीट लंबी कृपाण के साथ प्रवेश करने का मौका मिला है।

IMG 20240309 WA00281 1

देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा से देश सेवा करने वाले सिखों को प्रधानमंत्री ने अपने आवास में आमंत्रित किया और उनकी पहचान को आवाज दी। प्रधानमंत्री ने मौके बे मौके में सिख गुरुओं के सिद्धांतों पर चलने का संदेश दिया और खुद भी गुरुद्वारों में बिना बताए एक आम श्रद्धालु की तरह नजर आते हैं।
इतना ही नहीं ईसाई धर्म के आदरणीय बिशप और बरेली तथा देवबंद मत के मुसलमान प्रबुद्ध लोगों को अपने आवास में आमंत्रित करते रहे हैं।

IMG 20240309 WA00271 1

राहुल गांधी यह भी देखें कि कांग्रेस के शासनकाल में कितने दंगे होते रहे हैं और भाजपा के शासनकाल में कितने सांप्रदायिक दंगे हुए हैं।
असल में कांग्रेस कमजोर हो गई है और राहुल गांधी विधवा विलाप कर रहे हैं। कांग्रेस आरक्षण का विरोध करती रही है चाहे वह अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ी जाति, महिला वर्ग अथवा आर्थिक रूप से कमजोर स्वर्ण जाति के लोगों का आरक्षण हो। यह तो अंग्रेजों का भला हो जो अनुसूचित जनजाति को संवैधानिक लाभ प्रदान कर गए अन्यथा कांग्रेस तो किसी को समानता का अधिकार देना ही नहीं चाहती है।

IMG 20240309 WA00261 1

सिखों की पहचान पर खतरा तो कांग्रेस ने खड़ा किया और 1984 में हजारों सिख का कत्लेआम करवाया।
इसके साथ ही इस भाजपा नेता ने राहुल गांधी को सलाह दी है देश में आकर जितनी आलोचना करनी है वह करें परंतु विदेशी धरती का इस्तेमाल भारत के भाईचारा को खत्म करने की साजिश करने का काम नहीं करें।

IMG 20240912 WA0010
रायशुमारी में जमशेदपुर पहुंचे अनवर हयात का अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यालय में किया गया स्वागत
IMG 20240912 WA0011

जमशेदपुर : भाजपा द्वारा विधानसभा चुनाव को लेकर रायशुमारी बुधवार को की गई। जिसमें पश्चिमी विधानसभा के पर्यवेक्षक के रूप में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात पहुँचे। उन्होंने नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर सारी जानकारी ली। मानगो में रायशुमारी के कार्यक्रम के समापन के बाद साकची भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यालय में जोगिंदर सिंह जोगी और अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र देकर किया गया।

IMG 20240309 WA00281 1

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात द्वारा जोगिंदर सिंह जोगी को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और जमशेदपुर महानगर में जिला प्रभारी के रूप में मनोनीत किया। इस दौरान श्री हयात ने कहा कि इस यकीन के साथ जोगिंदर सिंह जी को यह पदभार दिया गया है कि इनके नेतृत्व में पार्टी एक नई मुक़ाम को हासिल करेगी और विधानसभा चुनाव में इसका असर भी देखने को मिलेगा। गौरतलब हो कि जोगिंदर सिंह जोगी लंबे समय से भाजपा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं और विभिन्न पदों पर पदभार संभालते हुए अपनी जिम्मेदारियों को निभा रहे हैं।

IMG 20240309 WA00271 1

इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ताजदार आलम, प्रदेश के मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह रिंकू, प्रदेश के प्रवक्ता जुम्मन खान, प्रदेश के सोशल मीडिया प्रभारी रॉकी सिंह, अमरदीप भाटिया, बलबीर सिंह बबलू, अलादीन सिद्दीकी, जसवंत सिंह सहित कई सदस्य मौजूद रहें।

IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240911 WA0012 scaled
सोनारी आंध्र समिति द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव के भजन कार्यक्रम में पहुँचे सुधीर कुमार पप्पू, राज्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की
IMG 20240911 WA0016

जमशेदपुर : सोनारी राम मंदिर प्रांगण में सोनारी आंध्र समिति के सौजन्य से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज गणेश उत्सव के साथ साथ साई बाबा की पूजा और भजन का आयोजन किया गया था।सोनारी शांति समिति के सदस्य और पूजा कमेटी के सदस्य भाई हर्ष नायडू के आमंत्रण पर मुख्य अतिथि के तौर पर जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता, समाजसेवी एवं सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू और विशिष्ट अतिथि के तौर पर भाजपा नेता सह सोनारी थाना शांति समिति के सदस्य राहुल भट्टाचार्जी उपस्थित हुए।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

अध्यक्ष – के. श्रीनिवास राव, उपाध्यक्ष – ई. धर्म राव, पी. बलराम शर्मा महासचिव – के. हनुमंता राव कोषाध्यक्ष, एस.वी. कृष्ण राव महिला समिति सदस्य, के. मणि, के. शैलिका और बाकी सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र पहनाकर ढ़ोल नगाड़े के साथ किया। उसके उपरांत सुधीर कुमार पप्पू और राहुल भट्टाचार्जी ने मिलकर प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता देवों के देव महादेव के पुत्र गणेश जी की आरती किये और साई बाबा की भी आरती कर समस्त झारखंड वासियों की स्वस्थ-सुखद और उज्जवल भविष्य की कामना किये। इस पूजा अर्चना के समय हम लोगों के साथ अरविंद पांडे और भाई सर्वेश भी मौजूद थे। अतिथियों ने सोनारी आंध्र समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्यों को खासकर के भाई हर्ष नायडू का हृदय की गहराई से आभार व्यक्त किया।

IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240507 WA0001
मोदी के जमशेदपुर आगमन से गरीबों पर टूटा कहर : सुधीर कुमार पप्पू
IMG 20240507 WA0001

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमशेदपुर आगमन को लेकर जहां तैयारी चल रही है वहीं गरीबों पर कहर टूट पड़ा है। टाटानगर रेलवे के क्षेत्र में झोपड़ी नुमा घर और दुकान को तोड़ दिया गया है। जहां गरीबों का आशियाना उजड़ गया है, वहीं छोटे दुकानदारों की रोजी-रोटी छीन ली गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तक किसी को आशियाना नहीं दे सके और नहीं किसी को रोजगार दे सके। रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन गरीबों पर तरस नहीं खाकर उन्हें बेघर करने पर तुली हुई है। समाजवादी चिंतक और शहर के अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने उक्त बातें कही है।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता गरीबों को अपना दुश्मन समझ रही है। यह पार्टी अमीरों और पूंजी पतियों की पार्टी है। भाजपा जितना भी जोर लगा ले झारखंड की सत्ता में नहीं आने वाली है। विधानसभा चुनाव में भाजपा को पता चल जाएगा वह कितना पानी में है। सामाजिक न्याय की सरकार हेमंत सोरेन की सरकार है। हेमंत सरकार को हटाने के लिए भाजपा ईडी और सीबीआई का सहारा ले चुकी है परंतु सफल नहीं हो सकी। आगे भी चुनाव में भाजपा को कोई सफलता नहीं मिलेगी। कोल्हान प्रमंडल के 14 विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का एक भी विधायक नहीं है आगे भी भाजपा चुनाव जीतने में बिफल रहेगी।

IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240911 WA0006
एडीपीओ के तरफ से किया गया सम्मानित जिला स्तरीय झारखंड खेल प्रतियोगिता के पहले दिन प्रतिभागियों को
IMG 20240911 WA0004

जमशेदपुर:- गोलमुरी के तीन प्लेट मैदान में आयोजित जिला स्तरीय खेलों झारखंड प्रतियोगिता के पहले दिन मंगलवार को हुआ। इस अवसर पर एडीपीओ पंकज कुमार पहुंचे तथा बीईईओ अनिता सिन्हा द्वारा प्रतियोगिता में सफल छात्र-छात्राओं के बीच पुरस्कार वितरण किया गया।

IMG 20240309 WA00281 1

प्रतियोगिता को सफल बनाने में एडीपीओ पंकज कुमार, बीईईओ अनीता सिन्हा, का इस कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा।

वही मौके पर अजय कुमार, श्री लाल, महेश, मध्य सोरेन, बोगन पात्रा व अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA00271 1

अंडर-19 फुटबॉल में बालिका वर्ग में प्रथम स्थान JBAV Ghorabandha को प्राप्त हुआ।
अंडर 19 फुटबॉल में बालिका वर्ग सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस साकची को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।

उत्क्रमित मध्य नागा पोटका विद्यालय की बालिका वर्ग अंडर 14 में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
Ums एपीओ पटमदा अंडर 14 बालिका वर्ग को प्राप्त हुआ दूसरा स्थान।

IMG 20240309 WA00261 1
error: Content is protected !!