एक नई सोच, एक नई धारा

Screenshot 2024 0513 224722
देश के सर्वांगीण विकास की ललक दिखती है आम बजट में, हर वर्ग का रखा गया ध्यान – रविंदर सिंह रिंकू
Screenshot 2024 0513 224722

जमशेदपुर : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू ने आम बजट का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत यह बजट रोज़गार सृजन, खेती, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, ऊर्जा उत्पादन, घरेलू उद्योगों ख़ासकर एमएसएमई को बढ़ावा और युवाओं को उन्नत प्रशिक्षण देकर स्वरोज़गार सृजन के लिए उठाया गया ऐतिहासिक कदम है।

IMG 20240309 WA00281

उन्होंने कहा कि सबसे उल्लेखनीय आदिवासी गाँवों में इंफ़्रास्ट्रक्चर का विकास कर पाँच करोड़ आदिवासी युवाओं का विकास करना है। ग्रामीण क्षेत्र के लिये यह एक क्रांतिकारी कदम होगा, जिसका पूरा देश स्वागत करेगा।
विवाद से विश्वास स्किम फिर से आएगी, यह टैक्स संबंधी विवादों को कम करने में बहुत ही सहायक होगी। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष टैक्स में कई धाराओं को दंडमुक्त किया जाएगा, जिससे आम जनमानस में भय का वातावरण कम होगा।

IMG 20240309 WA00271

बजट में मध्यमवर्गीय परिवार, युवा वर्ग ,किसान, के हितों का पूरा ध्यान रखा गया है। विशेष कर आदिवासी एवं गरीब कल्याण की कई योजनाएं शामिल की गई है।
पूर्वोदय नाम की योजना से बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और आंध्र प्रदेश को विशेष रूप से लाभ मिलेगा।
प्रधानमंत्री आवास योजना में कुल 3 करोड़ आवास बनाने का लक्ष्य रखा गया है इससे लगभग गरीबों को आवास मिल सकेगा।

IMG 20240309 WA00261

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में के चौथे चरण की शुरुआत से यह स्पष्ट हो गया है कि ग्रामीण क्षेत्र की कनेक्टिविटी के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है ।
व्यक्तिगत आयकर में मानक कटौती की सीमा को 50000 से बढ़कर 75000 किया गया है। इसके साथ ही साथ टैक्स के स्लैब को भी और युक्ति संगत बनाया गया है। कुल मिलाकर यह बजट एक पूर्णतया संतुलित बजट है जिसमें देश के सर्वांगीण विकास की ललक दिखती है।

IMG 20240724 WA0019
विकास की असीम संभावना और आत्मनिर्भरता कि एक नई उड़ान है यह बजट – गुरविंदर सिंह सेठी
IMG 20240724 WA0019

जमशेदपुर : मोदी सरकार 3.0 के बजट पर अपने विचार देते हुए भाजपा अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष सह केंद्रीय रेल मंत्रालय के पूर्व यात्री सेवा समिति सदस्य गुरविंदर सिंह सेठी ने इसे आम जनता का बजट बताया। उन्होंने कहा केंद्र सरकार लगातार आम लोगों के जीवन में सुधार लाने के अपने लक्ष्य को पूर्ण कर रही है। केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण जी ने जो बजट पेश किया, वह भारत के हर वर्ग की आशाओं, आकांक्षाओं और अमृतकाल के सभी संकल्पों को पूर्ण करने वाला बजट है।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

विकास की असीम संभावना और नवोन्मेष की नव-दृष्टि है, सशक्तिकरण की ओर एक और कदम, आत्मनिर्भरता कि एक नई उड़ान है। इस बजट में गांव, गरीब, किसान, महिला, नौजवान समेत समाज के सभी तबकों के समग्र विकास का संकल्प, हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दृष्टि और गरीबी के दंश झेल रहे समाज को एक नई दिशा देने के संकल्प को पूर्ण करने के लिए दूरदर्शिता का प्रमाण है।मध्यम वर्ग को बड़ी राहत प्रदान करते हुए प्रत्यक्ष कर प्रणाली के संबंध में नए प्रावधानों की घोषणा है।

IMG 20240309 WA00261
Screenshot 2024 0413 174602 855x1024 1
मोदी सरकार की बजट हर वर्ग को ध्यान में रख कर पेश किया गया है, हम इसका स्वागत करते हैं – अभय सिंह
Screenshot 2024 0413 174602

जमशेदपुर : श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार के माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन जी के द्वारा मोदी सरकार आम बजट पेश का मैं स्वागत करता हूं। इस बजट से बहुत बड़ी राहत भारत के गरीब लोगों को मिलेगा। यह बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने कही।

IMG 20240309 WA00281

उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात है शिक्षा, रोजगार एवं कौशल विकास के लिए 1.48 लाख करोड रुपए का प्रावधान करने से सीधे 1 लाख छात्रों को लाभ मिलेगा,
जिसमें ऋण राशि का 3% ब्याज अनुदान शामिल करने से युवाओं को बहुत बड़ा लाभ होगा। एक करोड़ युवाओं के लिए 500 सिर्फ कंपनियों में इंटर्नशिप का अवसर मिलेगा।
पूरे 5 साल में एक करोड़ युवाओं के लिए 500 टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप के अवसर प्रदान किए जाएंगे जिससे युवाओं को रोजगार के क्षेत्र में बहुत बड़ा लाभ मिलेगा।

IMG 20240309 WA00271

श्री सिंह ने बताया कि श्रीमती निर्मला सीतारमण ने संगठित क्षेत्र में पहली बार नौकरी की शुरुआत करने वालों को एक महीने का वेतन दिए जाने की घोषणा से स्वागत करते हैं एवम पहली बार नौकरी पाने वाले को तोहफा मिलेगा।

कैंसर जैसी दवाएं सस्ती होने से गरीबों के ऊपर में बहुत बड़ा राहत है गरीबों के साथ यह न्याय हुआ है।
चमड़े से बनी वस्तुएं सस्ती होने से भारत में आयातित चमड़े की बने चीजों के मुकाबले हमारे यहां बनी चीजों की प्रतिस्पर्धा में हम खड़े रहेंगे।
इनमें एग्रीकल्चर सेक्टर के साथ शहरी विकास, रोजगार और स्किल डेवलपमेंट, कृषि रिसर्च, ऊर्जा सुरक्षा इनोवेशन, रिसर्च और ग्रंथ आने वाले पीडीएफ वीडियो के जरिये इसका लाभ सरकार ने दिया है।

IMG 20240309 WA00261

छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख का लोन छात्रों के लिए बहुत बड़ा लोन है जिसका लाभ छात्रों को मिलेगा इसका हम स्वागत करते हैं।
पहली बार नौकरी पाने वालों के लिए सरकार ने जो पैकेज घोषणा किया है अब जिसमें दो लाख करोड रुपए सरकार खर्च करेगी और यह 4:30 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार के नए सृजन प्राप्त होंगे।

सरकार ने छोटी किस्त लेकर उद्यमी शुरू करने के लिए जो पहले 10 लाख था जिसे 20 लाख किया गया यह बहुत बड़ा राहत नए छोटे उद्यमियों को मिलेगा।
सोना, चांदी, मोबाइल सस्ती कर देने से यह जो आम आदमी के लिए जो स्वप्न था, उस स्वप्न को मोदी जी की सरकार पूरा कर रही है। कस्टम ड्यूटी घटने से इलेक्ट्रॉनिक कार्य, चमड़े के समान सस्ता होगा इसका हम स्वागत करते हैं। 1 से ₹300000 तक के ई एम आई के लिए जीरो ब्याज या बहुत बड़ी राहत गरीबों को मिला।

IMG 20240723 WA0064
सेवानिवृत आईपीएस राजीव रंजन सिंह ने बजट 2024 को विकसित भारत बनने के एक कदम और करीब बताया
IMG 20240723 WA0064

जमशेदपुर : आज बजट 2024 पेश होने के मौके पर भाजपा नेता सह सेवानिवृत आईपीएस राजीव रंजन सिंह ने कल्याणकारी एवं विकसित भारत बनने के एक कदम और पहुंचने पर केंद्र सरकार के प्रति आभार प्रकट किए एवं सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दिए।

सभी सेक्टर का जिक्र करते हुए विस्तार से बताएं

IMG 20240309 WA00281

आर्थिक विकास: इस बजट में बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी और हरित ऊर्जा में निवेश बढ़ाने पर जोर दिया गया है। इन पहलों से रोजगार सृजन और उत्पादकता में वृद्धि होने की उम्मीद है।

लघु और मध्यम आकार के उद्यमों (SMEs) का समर्थन: लघु और मध्यम आकार के उद्यमों को कर प्रोत्साहन और ऋण तक आसान पहुँच के माध्यम से महत्वपूर्ण समर्थन मिला है। यह समर्थन नवाचार को बढ़ावा देने और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है।

IMG 20240309 WA00271

स्वास्थ्य और शिक्षा: स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए बढ़ी हुई धनराशि की व्यापक सराहना की जा रही है। बजट में सार्वजनिक स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे में सुधार और शैक्षिक अवसरों को बढ़ाने के लिए पर्याप्त संसाधन आवंटित किए गए हैं, जो दीर्घकालिक सामाजिक भलाई के लिए आवश्यक हैं।

पर्यावरणीय पहल: स्थिरता पर जोर देते हुए नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में पर्याप्त निवेश और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए नीतियां बनाई गई हैं। पर्यावरण प्रबंधन के प्रति इस प्रतिबद्धता को जलवायु परिवर्तन से निपटने की दिशा में एक सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

IMG 20240309 WA00261

सामाजिक कल्याण कार्यक्रम: बजट में विस्तारित सामाजिक कल्याण कार्यक्रम शामिल हैं, जिनका उद्देश्य गरीबी को कम करना और कमजोर आबादी का समर्थन करना है।

IMG 20240724 WA0024
सोनारी में राजीव रंजन सिंह के समर्थकों द्वारा चाय पर चर्चा किया गया
IMG 20240724 WA0024

जमशेदपुर : बुधवार को सोनारी के अटल चौक पर भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह के समर्थकों एवं सहयोहियों ने चाय पर चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से लोगो से बैठक कर विधान सभा चुनाव पर चर्चा कर रहे है। सभी ने ठाना है की इस बार कर्मठ, शिक्षित और योग्य उम्मीदवार को मजबूती से जिताना है, जो युवाओं के कल्याण के लिए काम करे।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
Screenshot 2024 0724 221914
मोदी 3.0 के कार्यकाल का पहला बजट देश के हर वर्ग को लाभान्वित करने वाला है – कुमार विश्वजीत
IMG 20240724 WA0022

जमशेदपुर : माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अगुआई वाली भारत की एनडीए की केंद्र सरकार ने माननीया केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी के दिशा निर्देश पर भारत के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने वाला बजट पेश किया। “मोदी 3.0” के कार्यकाल का पहला बजट देश के हर वर्ग को लाभान्वित करने वाला है। उक्त बातें भाजपा, बारीडीह मंडल के महामंत्री कुमार विश्वजीत द्वारा कही गयी।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

उन्होंने कहा कि इस उल्लेखनीय बजट के द्वारा भारत की केंद्र सरकार ने देश की कृषि और किसानों की स्थिति में सुधार करने, युवा वर्ग को कौशल विकास के जरिए रोजगार उपलब्ध कराने, शिक्षा लोन के द्वारा उनके भविष्य को संवारने, मुद्रा लोन के द्वारा आत्मनिर्भर बनाने, महिलाओं को आत्म निर्भर और सशक्त बनाने के साथ ही भारत को रक्षा क्षेत्र में भी एक अलग पहचान बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की है।

IMG 20240309 WA00261

“सबका साथ सबका विकास” के मूलमंत्र को प्रदर्शित करता यह बजट देश के हर वर्ग के लिए कल्याणकारी होगा इस आशा के साथ भारत के केंद्र सरकार, माननीय प्रधानमंत्री जी, वित्त मंत्री जी और समस्त सहयोगी दलों और राष्ट्रवादी देशप्रेमी महानुभावों को आभार प्रेषित करता हूं।

IMG 20240724 WA0021 scaled
समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने खिलाड़ियों के बीच वितरित किए खेल सामग्री
IMG 20240724 WA0021

जमशेदपुर : सामाजिक संस्था कोशिश एक मुस्कान लाने की के संरक्षक सह सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह द्वारा खेल प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने व उनके कौशल को निखारने के उद्देश्य से बिरसानगर जोन न. 6 में खिलाड़ियों के बीच जर्सी सेट और फुटबॉल का का वितरण किया गया। खेल सामग्री पाकर दोगुना हुआ खिलाड़ियों का उत्साह।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

शिव शंकर सिंह कहा “खेल संसाधन का अभाव, युवा खिलाड़ियों के प्रतिभा को निखारने में बाधा न बने इसलिए खेल सामग्री का वितरण किया गया।
इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री राजीव कुमार, मनोज मुखी, अनूप सिंह, कंचन डे एवं कोशिश संस्था के सदस्य गण उपस्थित रहे।

IMG 20240309 WA00261
IMG 20240723 WA0035 scaled
आवास समिति के सभापति श्री ग्लेन जोसेफ गॉलस्टन की अध्यक्षता में परिसदन में हुई बैठक
IMG 20240723 WA0036

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत परिसदन सभागार में झारखंड विधानसभा की आवास समिति के सभापति श्री ग्लेन जोसेफ गॉलस्टन- स.वि.स की अध्यक्षता तथा जिले के उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार समेत जिला स्तरीय पदाधिकारी की उपस्थिति में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में समिति के सभापति के द्वारा जिला अंतर्गत पूर्व में बनाए गए सरकारी भवनों/आवासों की वर्तमान स्थिति, भवनों/आवासों में अग्नि नियंत्रण एवं तड़ित चालक जैसे सुरक्षा मानकों, पेयजल सुविधा, सरकारी गोदाम की स्थिति, भवन/आवास में शौचालय, सरकारी विद्यालयों एवं छात्रावासों की स्थिति, भवनों/ आवासों के नवनिर्माण/ मरम्मती, सौर ऊर्जा से विद्युत आपूर्ति तथा वर्तमान में चल रहे अबुआ आवास योजना आदि के अद्यतन प्रतिवेदन की समीक्षा किया गया ।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

बैठक उपरांत समिति के सभापति द्वारा बताया गया कि झारखंड विधानसभा की आवास समिति द्वारा 22 जुलाई 2024 से 24 जुलाई 2024 तक पूर्वी सिंहभूम जिला सहित सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत स्थल अध्ययन यात्रा किया जा रहा है। इसी दौरान आज जमशेदपुर परिसदन सभागार में ऊर्जा विभाग, वन एवं पर्यावरण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, गृह-कारा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, पथ निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, खान एवं भूतल विभाग, राजस्व विभाग, भवन निर्माण विभाग, राजस्व विभाग, परिवहन विभाग आदि सहित तकनीकी विभागों के पदाधिकारी के साथ आयोजित बैठक में विभाग अंतर्गत आवास/भवन निर्माण से संबंधित झारखंड विधानसभा में उठाए गए अलग-अलग प्रश्न, जो इस जिला से संबंधित हैं, विषयों पर चर्चा कर संबंधित प्रश्न आधारित प्रतिवेदन विधानसभा कार्यालय को उपलब्ध करवाने हेतु निर्देशित किया गया है।

IMG 20240309 WA00261
IMG 20240723 WA0033 scaled
जिले में बालिका गृह एवं वर्किंग वीमेन हॉस्टल निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाने का दिया गया निर्देश
IMG 20240723 WA0032

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में जिला बाल संरक्षण ईकाई की समीक्षा बैठक जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले में किशोर न्याय अधिनियम एवं नियमावली तथा समाज कल्याण विभाग के जिला बाल संरक्षण इकाई के अंतर्गत संचालित विभिन्न संस्थानों की गतिविधियों, कार्यक्रमों तथा योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जिले में संचालित संप्रेक्षण गृह, बाल गृह, विशेष दत्तक ग्रहण संस्थान, ओल्ड एज होम में रह रहे बच्चों एवं बुजुर्गों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही जिले में बालिका गृह एवं वर्किंग वीमेन हॉस्टल के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। मिशन वात्सल्य योजना, स्पॉन्सरशिप, फोस्टर केयर आदि की समीक्षा की गई।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा बाल संरक्षण गृहों में आवासित बच्चों के पठन-पाठन कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने, विभिन्न शारीरिक-मानसिक गतिविधियों से जोड़ने, सभी गृहों में नियमित अंतराल पर बच्चों के स्वास्थ्य जांच किए जाने के निर्देश दिए गए। उन्होने कहा कि बाल संरक्षण समिति यह सुनिश्चित करें कि देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले 0 से 18 वर्ष यथा नवजात, परित्यक्ता, बेसहारा, लावारिस, कूड़ा बीनने वाले उपेक्षित बच्चे, बाल श्रमिक, बाल विवाह, बाल वेश्यावृत्ति, असाध्य रोगों से पीड़ित बच्चे एवं अन्य किसी प्रकार के शोषण से पीड़ित बच्चे जिनकी उम्र 0 से 18 वर्ष के बीच हो, उनको बेसहारा और उपेक्षित होने से बचाना है। समिति की बैठक नियमानुसार एवं समय-समय पर सरकार के आदेशानुसार किया जाए।

IMG 20240309 WA00261

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती संध्या रानी, जिला बाल संरक्षण ईकाई के पदाधिकारी कर्मी, बाल सुधार गृह के काउंसलर, को-ओर्डिनेटर, सोशल वर्कर, एनजीओ के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित उपस्थित थे।

IMG 20240723 WA0030
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई, विधायक मद अन्तर्गत संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं डीसी विपत्र की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
IMG 20240723 WA0031

जमशेदपुर : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार विधायक मद अन्तर्गत संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं डी०सी विपत्र की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में आहूत बैठक में विधानसभावार लम्बित डी०सी विपत्र की समीक्षा में निर्देश दिया गया कि 2020-21, 2021-22, एवं 2022-23 की लम्बित योजना को पूर्ण करते हुए डी०सी० बिल जमा करें, 2024-25 में जिन योजनाओं की अनुशंसा प्राप्त है उनका प्राक्कलन दिनांक-31.07.2024 तक जिला कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करें। निदेश दिया गया कि लम्बित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाय।

IMG 20240309 WA00281

स्थल विवाद के कारण कोई योजना प्रारम्भ नहीं होने पर स्थानीय विधायक से अनुशंसा लेकर स्थल चयन कर योजना प्रारंभ करना है।
बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2021-22 में लंबित 2 योजनाओं, घाटशिला में 4 योजना को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। जुगसलाई से वित्तीय वर्ष 2021-22 की 1 योजना को स्थल परिवर्तन कर जल्द पूर्ण का निर्देश दिया गया। जमशेदपुर पूर्वी में वर्ष 2021-22 में 2 योजनाओं के कनीय अभियंता द्वारा बताया गया कि स्थल का चयन कर लिया गया योजना जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जायगा।

IMG 20240309 WA00271

मानगो नगर निगम को निर्देशित किया गया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के 7 योजनाओं का डीसी विपत्र जमा करें। JNAC में 10 योजना लम्बित है, कनीय अभियता ने बताया कि 8 योजनाओं का डी०सी० विपत्र दो दिनों में जमा करा देंगे। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, मुसाबनी को 1 योजना का राशि वापस करने का निदेश दिया गया। पोटका में भी 1 योजना का राशि वापस किया जाएगा।

IMG 20240309 WA00261

संसद निधि मद में कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल, जमशेदपुर एवं कार्यपालक अभियंता, एन०आर०ई०पी०, जमशेदपुर को 50% योजना पूर्ण करने का निदेश दिया गया है। बैठक में सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!