जमशेदपुर:- सिख धर्म के आठवें पातशाही साहब श्री गुरु हरकिशन महाराज का प्रकाश पर सोमवार को बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ जेम्को गुरुद्वारा में मनाया गया। इस अवसर पर कीर्तन गुरबाणी का गायन हुआ सजे दीवान के समक्ष सामूहिक रूप से गुरबाणी शब्द कीर्तन की बाहर चली।
वहीं कीर्तनी जत्था भाई संदीप सिंह (लुधियाने वाले) ने कीर्तन गायन किया “श्री हरि कृष्ण ध्याइए जिस दिठे सब दुख जाए” के सामूहिक शब्द कीर्तन के आगाज के साथ भाई संदीप ने “दुख भंजन तेरा नाम जी दुख भंजन तेरा नाम, आठ पहर आराधिए पुरण सद्गुरु ज्ञान” शबद कीर्तन गाकर गुरु हरकिशन महाराज से सभी संगत के लिए दे आरोग्यता के दांत मांगी। अंत में सुख शांति व सरबत के भले की अरदास के पश्चात गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।
मौके पर गुरुद्वारा के प्रधान जोरावर सिंह , बलदेव सिंह, जसवीर सिंह, करनदीप सिंह, अवतार सिंह , राजेंद्र सिंह , बलविंदर सिंह व अन्य उपस्थित थे।
जमशेदपुर:- विश्व प्राकृतिक संरक्षण दिवस के अवसर पर रविवार को छोटा गोविंदपुर थीम पार्क स्थित काली मंदिर को जाने वाली सड़क के किनारे लोगों ने लगभग 100 छायादार और फलदार पौधों का पौधा रोपण किया। जिसमें बरगद , पीपल , नीम , क्रंच और सिल्वर हुक, जामुन, आम जैसे लगभग 100 वृक्ष सड़क के किनारे लगाए गए।
वही गोविंदपुर निवासी तरुण कुमार ने बताया की प्राकृतिक की स्वच्छता के लिए हर साल की तरह इस साल भी हमारी टीम के द्वारा 100 वृक्षों का पौधा रोपण किया गया। इस अवसर पर छोटे बच्चे, महिलाओं के साथ-साथ तमाम सज्जनों ने उपस्थित होकर प्राकृतिक की स्वच्छता बरकरार रखने के लिए अपनी-अपनी भागीदारी निभाई।
जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता राजकिशोर यादव, भूषण प्रसाद, विजय सिंह ,मनीषा कुमारी, प्रियंका कुमारी , तरुण श्रीवास्तव वह अन्य सज्जनों का योगदान रहा।
जमशेदपुर : सामाजिक संस्था कोशिश एक मुस्कान लाने की के संरक्षक सह सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह द्वारा खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन हेतु सीतारामडेरा के कम्युनिटी सेंटर के समीप मैदान में खिलाड़ियों के बीच जर्सी सेट और फुटबॉल का वितरण किया गया।
समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने कहा इससे खेल प्रतिभाओं को फलने-फूलने का मौका मिलेगा और उनके सपनों को पंख लगेगा। खेल सामग्री पाकर खिलाड़ी हर्षित और उत्साहित हो उठे। इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री राजीव कुमार, अनूप सिंह, बादल एवं स्थानीय कई लोग उपस्थित रहे।
जमशेदपुर : केपीएस बर्मामाइंस स्कूल के छात्रों को शनिवार को स्कूल परिसर में स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया की हम स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं पर क्यों मनाते हैं इसका क्या उद्देश्य है कौन-कौन उसमें स्वतंत्रता सेनानी थे उनका क्या भागीदारी था।
वही स्कूल के शिक्षक सुमन सरकार ने बताया की बच्चों के द्वारा कविताओं, नाटक , फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता , पेंटिंग और कोलाज के माध्यम से स्वतंत्रता के जीवन इतिहास को प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य प्रियंका बरुआ ने बताया की हम सभी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं लेकिन हम स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को नहीं जानते, जिन्होंने हमारी स्वतंत्रता के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। मौके पर स्कूल की प्राचार्य प्रियंका बरुआ , सुमन सरकार , सतनाम कौर, अंगना घोष , रोशेले एंथोनी वह छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
सुबह 9.30 बजे प्रतिभागियों का रिपोर्टिंग टाइम, यहां भी भर सकेंगे फार्म, टेंशन नहीं लें, केवल और केवल अकाल तख्त की मर्यादा से संबंधित होंगे आसान से सवाल
जमशेदपुर : सिख युवा पीढ़ी को गुरु के उपदेशों और सिख इतिहास से जोड़े रखने के उद्देश्य से जमशेदपुर में “गावहो सच्ची बाणी” कीर्तन और सिख इतिहास मुकाबला-2024 की तैयारी पूरी कर ली गई है. 28 जुलाई दिन रविवार को बिष्टुपुर जी टाउन गुरुद्वारा में कीर्तन मुताबले का ऑडिशन एवं सिख इतिहास से संबंधित लिखित परीक्षा ली जाएगी. दोनों ही प्रतियोगिता परीक्षा सुबह ठीक 10 बजे शुरु हो जाएगी. उससे पहले प्रतिभागियों को 9.30 बजे बिष्टुपुर गुरुद्वारा पहुंचना अनिवार्य किया गया है, ताकि फार्म की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाए. आयोजनकर्ताओं ने जमशेदपुर की सिख संगत के साथ-साथ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों से भी अपील की है कि इस आयोजन से अपने क्षेत्र के बच्चों को जोड़ने में भूमिका निभाएं ताकि आने वाली पीढ़ी में सिख इतिहास का ज्ञान बना रहे.
आयोजनकर्ताओं के मुताबिक लिखित परीक्षा में केवल और केवल अकाल रहित की मर्यादा के अनुसार ही आसान से प्रश्न पूछे जाएंगे. दोनों ही ग्रुप के लिए प्रश्नपत्र 60 मार्कस का रहेगा. इसके साथ ही अगर कोई प्रतिभागी किसी कारण वश फार्म नहीं भर सके हैं तो बिष्टुपुर गुरुद्वारा में समय से पहुंचकर अपना फार्म भर सकते हैं. कीर्तन मुकाबले के लिए 100 रुपये, जबकि लिखित परीक्षा के लिए 50 रूपये रजिस्ट्रेशन शुल्क रखा गया है.
इस प्रतियोगिता को सफल करने में बिष्टुपुर जी टाउन गुरुद्वारा प्रधान प्रकाश सिंह एंड टीम अपना बहूमूल्य सहयोग दे रही है. परीक्षा के बाद प्रतिभागियों और उपस्थित संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर भी वितरित किया जाएगा. कार्यक्रम की सफलता को लेकर चरणजीत सिंह, इंदरजीत सिंह इंदर, बलजीत संसोआ, रंजीत सिंह मोनू, हरविंदर सिंह, ज्ञानी मनप्रीत सिंह, बीबी सुरजीत कौर, बीबी परमजीत कौर, बीबी जसविंदर कौर आदि भूमिका निभा रहे हैं.
सरायकेला – खरसावां : भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा सरायकेला – खरसावां जिला अंतर्गत कपाली स्थित अल हयात नर्सिंग होम में भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इलाज के दौरान लोगों में मुफ्त दवाइयों का वितरण भी किया गया एवं उचित परामर्श भी दिया गया। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश एवं जिला कमेटी द्वारा लोगों के बीच डॉ ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी के पुस्तक का वितरण भी किया गया, जिसके माध्यम से लोग मिसाइल मैन डॉ ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के व्यक्तित्व और उनके विचारों को समझ सके और अपने जीवन मे उनका अनुसरण कर सके।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात साहब शामिल हुए। साथ में महामंत्री ताजदार आलम, प्रदेश मंत्री डॉ आरिफ नासिर भट्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी नययर आजम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंद्र सिंह रिंकू, सरायकेला खरसावां जिला वरीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हयात, जिला मंत्री मोहम्मद मुख्तार अंसारी इत्यादि अपने पदाधिकारी के संग शामिल हुए। इस जांच शिविर में 56 लोगों ने अपने स्वास्थ्य का जांच करवाते हुए लाभ उठाया।
जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर महानगर के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद के द्वारा आजादनगर मंडल में एम्स इंटरनेशनल स्कूल जवाहर नगर रोड नंबर 9 में नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही मोतियाबिंद के मरीजों को चिन्हित कर मुफ्त में इलाज और ऑपरेशन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात साहब शामिल हुए। साथ में महामंत्री ताजदार आलम, प्रदेश मंत्री डॉ आरिफ नासिर भट्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी नययर आजम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंद्र सिंह रिंकू, भाजपा मंडल अध्यक्ष फातिमा शाहीन, सेख इस्लाम, रेहान, शाहिद, राजू मुंडा, महबूब, धरमपाल सिंह, माधुरी सिंह, अपने पदाधिकारी के संग शामिल हुई। इस जांच शिविर में 124 लोगों ने जांच शिविर का लाभ उठाया वहीं 27 लोग मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किए गए।
जमशेदपुर : उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला ई-गवर्नेंस सोसाईटी द्वारा जिला ई-गवर्नेंस सोसाईटी के माध्यम से संचालित परियोजानों की समीक्षा की गयी। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिले में अब तक झारसेवा आईडी हेतु प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए निष्पादन करने का निदेश दिया गया, साथ ही वैसे प्रज्ञा केंद्र संचालक है जो पंचायत भवन में बैठते है लेकिन उनके पास झारसेवा आईडी नहीं है, उनको चिह्नित करने का निदेश दिया गया।
जिले के राशन डीलरों को सीएससी सेंटर में पंजीकृरण के संबंध में सीएससी मैनेजर द्वारा जानकारी दी गई कि अब तक 600 से अधिक राशन डीलरों को सीएससी सेंटर में पंजीकृत कर दिया गया है जिस पर उपायुक्त द्वारा शेष राशन डीलरों को एक माह के अंदर सीएससी में पंजीकृत करने का निर्देश दिया गया ।
प्रज्ञा केन्द्र के माध्यम से आमलोगों को मिलने वाली सेवाओं की गुणवता सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त द्वारा सीएससी मैनेजर को प्रत्येक माह 60 प्रज्ञा केंद्र का औचक निरीक्षण करने का निदेश दिया गया। ई-ऑफिस परियोजना के समीक्षा में उपायुक्त द्वारा एक माह के अंदर ई-ऑफिस का क्रियान्वयन जिला अंतर्गत सभी कार्यालयों में करने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त द्वारा झारनेट परियोजना के समीक्षा में जिला स्तर से सभी प्रखण्ड कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग टेस्ट करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध करवाने का निदेश दिया, साथ ही साथ झारनेट में इंटरनेट स्पीड को बढ़ाने हेतु विभागीय पत्राचार करने, जिला ई-गवर्नेस सोसाईटी द्वारा सभी कार्यालयों एवम आम जनता को कंप्यूटर शिक्षा हेतु प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना करने का निदेश दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, अपर उपायुक्त श्री योगेन्द्र प्रसाद, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री महेन्द्र कुमार, डीटीओ सह नजारत उप समाहर्ता श्री धनंजय, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री किशोर प्रसाद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, ई डिस्ट्रिक मैनेजर, जिला परियोजना पदाधिकारी UIDAI, सीएससी मैनेजर, नेटवर्क इंजीनियर, झारनेट के कर्मचारी आदि उपस्थित थे।
जमशेदपुर : जिला दण्डाधिकारी -सह- उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा कार्यालय कक्ष में कारा सुरक्षा एवं उत्पाद विभाग की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में घाघीडीह, साक्ची, घाटशिला उप कारा में सुरक्षा व्यवस्था एवं कारा में स्थित सेल, अस्पताल, वॉच टावर, पेयजल आपूर्ति आदि की आवश्यक मरम्मति एवं जीर्णोद्धार आदि कार्य की समीक्षा की गई। इसके अलावे कैदियों के लिए नये कारा निर्माण के लिए भूमि चयन करने का निदेश दिया गया। घाघीडीह कारा में पेयजल की समस्या के समाधान के लिए पीएचईडी को नव निर्मित जल मीनार से जोड़ने का निदेश दिया गया। साथ ही कारा में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाने का निदेश दिया गया। बिजली की समस्या का स्थाई समाधान के लिए जेरेडा को सोलर सिस्टम लगाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निदेश दिया गया। स्टेशनरी प्रिंटेड सामग्रीयों की खरीद सरकारी कार्यालयों में कराने का निदेश दिया गया।
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से जेल में 4G, 5G जैमर लगाने, आवश्यकतानुसार वॉकी-टॉकी उपलब्ध कराने, वॉच टॉवर में पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रखने का निर्देशा दिया गया। सिक्योरिटी ऑडिट के तहत प्रशासन एवं पुलिस के पदाधिकारियों को नियमित अंतराल पर जेल के औचक निरीक्षण का भी निर्देश दिया गया।
बैठक में कैदियों के लिए पेंटिंग (सोहराई) प्रशिक्षण व अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम से जोड़ने पर विचार किया गया। रेलवे स्टेशन एरिया में अस्थाई कोर्ट का प्रस्ताव तैयार करने का निदेश दिया गया। सीएसआर के द्वारा घाटशिला कारा में एम्बुलेंस सेवा देने के प्रस्ताव पर सहमति बनी जिसका संचालन कारा प्रशासन के द्वारा किया जाएगा।
उत्पाद विभाग को बार, दुकान, डीलरों की जांच, नकली शराब कारोबारी पर रेड, उनके विरूद्ध की गई शिकायतों पर कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। जिले में सभी बार की समय सारणी के नियम एवं कायदों की जांच करने का निदेश दिया गया। बार संचालकों का वन टाईम्स लाईसेंस की जांच करने का भी निदेश दिया गया ।
बैठक में उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, एसपी सिटी श्री ऋषभ गर्ग, जेल अधीक्षक, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री महेन्द्र कुमार, उत्पाद विभाग के प्रभारी पदाधिकारी श्री डेविड बलिहार, एसडीओ धालभूम समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
गम्हारिया : लाल बिल्डिंग चोक शिव पार्वती मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद का अभ्यास वर्ग आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यरूप से मिथलेश महतो, राजू चौधरी, संजय चौरसिया, संजय सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई जैसे बूढ़ा अमरनाथ यात्रा, विहिप के 60वां स्थापना दिवस, अखंड भारत संकल्प दिवस इत्यादि विषयों पर चर्चा हुई। प्रखण्ड के सभी सदस्यों उपस्थित रहे जिसमें मनीष बाजपाई, प्रिंस राय, अमरजीत सिंह, राजीव त्रिगुन, कृष्णा मंडल, राजू गुप्ता मुख्य रूप से शामिल रहे।