एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20240605 WA0005
नैतिकता बची है तो इस्तीफा दें भगवान सिंह – कुलविंदर सिंह
IMG 20240605 WA0005

जमशेदपुर : बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एवं केंद्रीय गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के उपाध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने इंडी गठबंधन प्रत्याशी समीर कुमार मोहंती की करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह को इस्तीफा देने की सलाह दी है।
कुलविंदर सिंह के अनुसार शहर में ऐसा पहली बार हुआ जब सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी ने अपनी बैठक में समीर मोहंती को वोट देने का फैसला लिया। वह फैसला भी एक तरफा था और सभी प्रधान इस फैसले के साथ सहमत नहीं थे।

IMG 20240309 WA00281 1

निजी हित, तुष्टि और पहचान के लिए प्रधान भगवान सिंह जिद पर उतर आए। यहां तक की झारखंड मुक्ति मोर्चा की चुनावी बैठकों और सभाओं में शामिल होकर इंडी गठबंधन के प्रत्याशी को वोट देने की अपील करते रहे। पूर्व में ऐसा किसी प्रधान ने नहीं किया था। ऐसा करते समय वे यह भूल गए कि कांग्रेस के खिलाफ सिखों की भावना है। वे अपने गुरुद्वारा मानगो के हाल में लगी तस्वीरें को देखें और सोचें कि उन्होंने क्या किया है? उनमें थोड़ी भी नैतिकता बची है तो वह अपने पद पर नहीं रहेंगे? उनको लगा था कि समीर मोहंती का चुनाव सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की चुनाव की तरह है जहां विपक्ष में कोई नहीं रहेगा और जैसा रिजल्ट वे चाहेंगे वैसा मिल जाएगा।

IMG 20240309 WA00271 1

कुलविंदर सिंह के अनुसार जब लंगर में कमी होने से बारीडीह की संगत में बदनामी हुई और उन्हें पद से चले जाना चाहिए, यह दलील दी जाती है। यहां तो सरदार भगवान सिंह ने पूरी सिख कौम को दांव पर लगा दिया, यह उनके विवेक पर है कि वह बने रहते हैं अथवा पद छोड़ते हैं?
सरदार भगवान सिंह औद्योगिक शहर में किसानों की समस्या को लेकर चल रहे थे। उनके कारण सिखों के खिलाफ प्रतिक्रिया हुई और समीर महंती को नुकसान उठाना पड़ गया। उन्हें इतिहास से सबक लेना चाहिए था कि सिखों की गोलबंदी के कारण बलदेव सिंह, दीनानाथ पांडे, इंदर सिंह नामधारी, शैलेंद्र सिंह, कमलजीत कौर गिल को हार का मुंह देखना पड़ा था।

IMG 20240309 WA00261 1
n614710622171756638022756771614a65cf51a58cd5c19599fcb60e0ea6de8365078785b165a97a1180ee3
भाजपा के अयोध्या हार के बाद हनुमान गढ़ी के महंत का बड़ा बयान, कहा अच्छा हुआ राम जी बंदर भालुओं के साथ युद्ध करने गए
n614710622171756638022756771614a65cf51a58cd5c19599fcb60e0ea6de8365078785b165a97a1180ee3

अयोध्या : लोकसभा चुनावों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। यूपी में बीजेपी को इस चुनाव में बड़ा झटका लगा है। बीजेपी राम मंदिर के मुद्दे पर सत्ता में आई थी, लेकिन अयोध्या सीट से वह चुनाव हार गई। जिसके बाद चर्चाओं का बाज़ार गर्म हो गया है, कुछ भाजपा के रणनीति के खिलाफ बोल रहे तो कुछ अयोध्या के जनता पर तंज कस रहे हैं। इस बीच हनुमान गढ़ी के महंत ने भी अपना दर्द अपने एक्स हैंडल के द्वारा बयान किया।

IMG 20240309 WA00281 1

महंत राजूदास ने क्या कहा?

हनुमान गढ़ी के महंत राजूदास ने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया, ‘अच्छा हुआ रामायण में रामजी रावण से युद्ध करने के लिए बंदरों और भालुओं को ही ले गए थे! अगर अयोध्या वालों को ले जाते तो सोने की लंका में सोने के चक्कर में रावण से भी समझौता कर लेते।’

https://twitter.com/rajudasji99/status/1798041397217689612?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1798041397217689612%7Ctwgr%5E9e1cd487cd5d678af019e1d576fcc0a28885ead8%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

अखिलेश यादव की भविष्यवाणी सच साबित हुई

IMG 20240309 WA00271 1

अयोध्या में सपा उम्मीदवार अवधेश प्रसाद की जीत की भविष्यवाणी सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पहले ही कर दी थी। अखिलेश ने चुनाव प्रचार के दौरान ही कहा था कि सपा के उम्मीदवार (अवधेश प्रसाद) अब विधायक से सांसद बनने जा रहे हैं।

IMG 20240309 WA00261 1

इस वाकये का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। दरअसल चुनाव प्रचार के दौरान अखिलेश यादव अयोध्या में अवधेश प्रसाद के पक्ष में प्रचार करने गए थे। इस दौरान उन्होंने मंच से अवधेश प्रसाद की तरफ देखते हुए उन्हें पूर्व विधायक कहा था। हालांकि बाद में अखिलेश ने उनकी चिंता दूर करते हुए कहा कि पूर्व विधायक इसलिए कहा क्योंकि अब आप विधायक नहीं रहेंगे, अब आप सांसद बनने जा रहे हैं।

Screenshot 2024 0604 220506
विद्युत वरण महतो के हैट्रिक पर रविंदर सिंह ने दिया बधाई, कहा यह जनता के विश्वास की जीत है
Screenshot 2024 0604 220506

जमशेदपुर : लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम के बाद भाजपा समर्थकों में उत्साह और उल्लास देखते बन रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। वहीं जमशेदपुर लोकसभा से भी लगातार तीसरी बार विजयी होकर सांसद विद्युत वरण महतो ने भी इतिहास रच दिया है।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और जमशेदपुर लोकसभा के अल्पसंख्यक मोर्चा के सहप्रभारी रविंदर सिंह रिंकू ने विद्युत वरण महतो के हैट्रिक जीत पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी। रविंदर सिंह रिंकू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को विजयी बनाने के लिए देश की जनता का बहुत बहुत धन्यवाद और साथ ही जमशेदपुर की ओजस्वी जनता का भी दिल से आभार कि उन्होंने अपना प्रेम मत के रूप में श्री विद्युत वरण महतो जी को दिया और उन्हें विजय बनाया। यह जीत सिर्फ भाजपा की नहीं बल्कि उन सभी लोगों का है जिन्होंने भाजपा के कार्यों को देखते हुए विश्वास किया और अपना अनमोल मत दिया। यह जीत जनता के विश्वास की जीत है, लोकतंत्र की जीत है।

IMG 20240309 WA00261 1

श्री सिंह ने कहा कि यह दुख की बात कुछ क्षेत्र में भाजपा ने जीत दर्ज नहीं किया और यह चिंता का नहीं चिंतन का विषय है और हम इस पर चिंतन भी करेंगे कि आखिर जनता से जुड़ने में हमलोगों से क्या चूक हुई। लेकिन खुशी की बात यह है कि जनता के प्रेम और विश्वास की वजह से आज केंद्र और जमशेदपुर लोकसभा में भाजपा ने हैट्रिक जीत दर्ज की है। इस जीत के लिए मैं पुनः जमशेदपुर की जनता के साथ साथ पूरे देश को धन्यवाद कहता हूँ।

IMG 20240604 WA0028
भाजपा के जीत पर अभय सिंह के नेतृत्व में साकची गोलचक्कर में आतिशबाजी और लड्डू वितरण कर जश्न मनाया गया
IMG 20240604 WA0033

जमशेदपुर : लोकसभा चुनाव 2024 के रिजल्ट के बाद पुनः देश की जनता ने एक बार भारतीय जनता पार्टी के वरीय नेता एवं देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रही है यह एक ऐतिहासिक घड़ी है पूरे हिंदुस्तान की जनता के साथ-साथ झारखंड की जनता को भी बधाई और धन्यवाद देता हूं।

IMG 20240309 WA00281 1

झारखंड लोकसभा चुनाव में भीषण गर्मी के बावजूद एक बार पुनः भारतीय जनता पार्टी के श्री विद्युत वरण महतो जमशेदपुर लोकसभा से, रांची से श्री संजय सेठ जी, हजारीबाग से श्री मनीष जायसवाल जी, गिरिडीह से भारतीय जनता पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी श्री चंद्र प्रकाश चौधरी जी , कोडरमा से श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जी, पलामू से श्री बीडी राम जी सहित जीते हुए सारे प्रत्याशियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हैं।

IMG 20240309 WA00271 1

दुख है कि भारतीय जनता पार्टी पिछले 2019 का वह इतिहास को नहीं दोहरा पाई है लेकिन इस मतगणना के रिजल्ट के बाद दूनी उत्साह के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अब अपनी मंजिल को लगेंगे , क्या त्रुटी रह गई इसमें जनता के साथ हम सभी लोग प्रयास करेंगे । लोकतंत्र के चुनाव में जीत हार जनता के हाथ में होता है जनता के उद्देश्यों को अध्ययन कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

IMG 20240604 WA0030

मुझे दो जगह की जिम्मेदारी मिली थी एक हजारीबाग का स्वयं जिला प्रभारी था जहां श्री मनीष जायसवाल जी 166000 से भी अधिक मत से जीते हमने उनको दूरभाष में बधाई दिया ।
साथ ही जमशेदपुर के श्री विद्युत वरण महतो को डेढ़ लाख से भी वोट से अधिक जीतने पर जमशेदपुर की जनता को बधाई देता हूं कि जमशेदपुर इतिहास में पहली बार लगातार तीसरी बार संसद भवन में पहुंचने वाले ऐतिहासिक पुरुष के रूप में श्री विद्युत वरण महतो का नाम इतिहास में अब जाना जाएगा जमशेदपुर की जनता को नमन करता हूं बहुत ही अच्छे ढंग से यहां चुनाव लड़कर के जनता ने मत दिया है।

IMG 20240309 WA00261 1

श्री विद्युत वरण महतो जी के डेढ़ लाख से भी अधिक मत जीतने पर साकची गोलचक्कर में लड्डू वितरण किया गया पटाखे, आतिशबाजी के साथ भारतीय जनता पार्टी के जीत का जयघोष का नारा लगाया लगाया गया
भारी उत्साह में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर की जश्न मनाएं और जयकारा किया और जीत के लिए एक दूसरे को मिठाई खिला करके आम राहगीरों के बीच में लड्डू वितरण किया गया और खुशी उमंग के साथ में सब लोग ढोल नगाड़ा के साथ नाच गए।

IMG 20240604 WA0036 1
जेम्को में पुरानी स्ट्रीट लाइट की हुई मरम्मती , नई स्ट्रीट लाइट मरम्मती की मांग
IMG 20240604 WA0036

जमशेदपुर. टेल्को क्षेत्र के जम्को बस्ती से लेकर‌ रेलवे क्रासिंग तक जितनी खराब पड़ी 20 स्ट्रीट लाइट की मंगलवार को हुई मरम्मती। वही समाजसेवी करनदीप सिंह ने बताया की जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी के द्वारा जो क्षेत्र में नई स्ट्रीट लाइट

IMG 20240309 WA00281 1

ऊर्जा दक्षता सेवा लिमिटेड (EESL) की तरफ से जो नई स्ट्रीट लाइट बस्तियों में लगी है उसकी मरम्मती नहीं होने के कारण बहुत लाइटे खराब है। वहीं उन्होंने जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी की बस्तीवासियों की मांग है की नई स्ट्रीट लाइट की मरम्मती जल्द से जल्द करवा दी जाए। और जो रात के समय में लाइटे नहीं जलने के कारण एडे बाजी के साथ-साथ आवागमन में कठिनाइयां होती है।
मौके पर उपस्थित करनदीप सिंह, दीपक, अनिल, इंदर उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA00271 1
IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240426 WA0001
भाजपा अपने बुते सरकार नहीं बना सकती : सुधीर कुमार पप्पू
IMG 20240426 WA0001
O

जमशेदपुर : लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा अपने बूते सरकार बनाने जितनी सीटे नहीँ मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुद बनारस से चुनाव जीतने में पसीना आ गया। अभी एनडीए को कई दल छोड़ सकते हैं। समाजवादी चिंतक एवं अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने लोकसभा चुनाव के नतीजे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उक्त बातें कही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा चुनाव हार चुके हैं दूसरी तरफ सिंहभूम संसदीय क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा चुनाव हार चुकी है।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

अयोध्या में भाजपा प्रत्याशी की हार हुई है जबकि अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव हार गई है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिन रात चुनाव प्रचार कर भाजपा को मात्र 242 सीट दिलवा सके जो बहुमत से दूर है अब दूसरे दलों के मदद से सरकार बनाने के प्रयास में है । जानकारी मिली है नीतीश कुमार चंद्रबाबू नायडू और नवीन पटनायक सभी इंडिया गठबंधन के साथ आएंगे और सरकार बनाएंगे। जबकि जमशेदपुर में भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो अपनी सीट बचाने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और बंगाल में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। यह जनादेश भाजपा के पक्ष में नहीं है जोड़-तोड़ कर सरकार बनाने की कोशिश मोदी जी कर रहे हैं हो सकता है इसमें सफल नहीं हो।

IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240604 WA0022
सिख समाज की ओर से सोमू ने भाजपा प्रत्याशी विद्युत दा को दी बधाई, बोले जनता की जीत
IMG 20240604 WA0024

जमशेदपुर : जमशेदपुर लोकसभा सीट के लिए को-आपरेटिव कॉलेज में चल रही मतगणना में भाजपा उम्मीदवार विद्युत वरण महतो लगभग जीत की ओर हैं. 10वें राउंड की गिनती में वह लगातार बढ़त बनाये हुए हैं. विद्युत दा लगभग दो लाख वोट से आगे चल रहे हैं. इसी बीच भाजपा की जीत पर समर्थक उत्साहित हैं और जश्न मनाने में जुट गए हैं. विद्युत दा की लगातार तीसरी बार की हेट्रिक पर सिख भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू ने उन्हें सिख समाज की ओर से जोश खरोश के साथ बधाई दी है.

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

दादा से मिलते हुए विभिन्न सिख भाजपाइयों क्रमशः सोमू के साथ गुरदीप सिंह पापू, चंचल भाटिया ,मंजीत गिल, जोगिंदर सिंह जोगी, सतिन्दर सिंह बंटी, नवजोत सिंह सोहल, दलजीत सिंह, जसबीर सिंह सोनी, इंदरजीत सिंह बिट्टू, जगतार सिंह नागी, ने आशा जताई है कि अब विद्युत दा केंद्रीय मंत्रीमंडल में शुसोभित होकर जमशेदपुर की जनता की आवाज बनेंगे.

IMG 20240309 WA00261 1

इन सिख नेताओं की खुशी इसलिए भी आसमान को छू रही है क्यूंकि जमशेदपुर में चुनाव के दौरान सिखों की सर्वोच्च संस्था सीजीपीसी ने खुलकर इण्डिया प्रत्याशी को समर्थन कर दिया था, जिसके बाद सिख भाजपाइयों ने पार्टी के प्रति अपनी वर्षों की वफादारी निभाते हुए सिखों को एक सूत्र में परोने में जी जान लगा दी थी. अपने प्रधान की बगावत करते हुए खुलकर विद्युत दा को विभिन्न गुरुद्वारों में मान सम्मान दिलाया था. ऐसे में अपनी जीत से लव रेज विद्युत दा ने भी सिख नेताओं को विश्वास दिलाया कि वह सिख समाज के साथ पूर्व की तरह खड़े रहेंगे. उनकी यह जीत जमशेदपुर की जनता की जीत है.

n6140752921717468716743625ba90282c64db12b6f48f94bb590da14b820e8718d70f29cae7b2651df7da1
‘दोपहर के समय खाना मंगवाने से बचें…’ जोमेटो की अपील ग्राहकों को क्‍यों नहीं आई रास
n6140752921717468716743625ba90282c64db12b6f48f94bb590da14b820e8718d70f29cae7b2651df7da1

अगर आप भी अक्‍सर ऑनलाइन फूड ड‍िलीवरी एप से खाना ऑर्डर करते हैं तो जोमैटो ने खास गुजार‍िश की है. जोमैटो ने यह गुजार‍िश दोपहर में खाना मंगवाने वाले ग्राहकों से की गई है. जोमैटो की तरफ से अपील में कहा गया क‍ि वे बहुत जरूरी चीजों के ल‍िए ही दोपहर के समय सबसे गरम वक्त में खाने का ऑर्डर करें. जोमैटो की तरफ से X पर ल‍िखा गया कि यद‍ि बहुत जरूरी न हो तो कृपया दोपहर के गरमी वाले समय में खाना मंगवाने से बचें.’

IMG 20240309 WA00281 1

12 से 4 बजे तक बंद कर दें सर्व‍िस

दोपहर के समय जोमैटो की जरूरी होने पर ही खाना मंगवाने की अपील को कुछ लोगों ने सराहा है. वहीं कुछ लोगों को कंपनी की यह गुजारिश पसंद नहीं आई. एक यूजर ने ल‍िखा क‍ि ‘दोपहर 12 से 4 बजे के बीच सर्विस बंद कर दें. कभी-कभी फायदे से पहले इंसानियत ज्‍यादा मायने रखती है. हां, हम खाना ऑर्डर नहीं करेंगे, लेकिन आपकी तरफ से सर्विस बंद करने से ज्‍यादा फायदा होगा.’

लंच का ऑर्डर, ड‍िनर तक टाला नहीं जा सकता
एक्‍स पर कुछ यूजर्स ने पूछा कि ‘आप दोपहर के समय सर्विस देना बंद क्यों नहीं कर देते?’ दूसरे यूजर ने ल‍िखा, ‘क्या ये सच है? आपकी चिंता अच्छी है, लेकिन लंच का ऑर्डर रात के खाने तक टाला नहीं जा सकता. अगर ऐसा है तो जोमैटो को बताना चाह‍िए क‍ि कौन-से ऑर्डर ‘बहुत जरूरी’ हैं और कौन-से नहीं.’

IMG 20240309 WA00271 1

दोपहर के समय हमारी सर्विस बंद रहेगी
एक दूसरे यूजर ने ल‍िखा कि ‘आप तो खाना पहुंचाने का काम करते हैं और लोग सिर्फ बहुत जरूरी चीजों के ल‍िए ही खाना मंगवाते हैं. अगर आप सच में अपने कर्मचारियों की फिक्र करते हैं तो आपको ये लिखना चाहिए था कि ‘दोपहर के सबसे गरम वक्त में हमारी सर्विस बंद रहेगी’.

डिलीवरी करने वालों की कमाई बढ़ाएं
जोमैटो की तरफ से ग्राहकों से दोपहर के समय खाना कम मंगवाने की अपील का व‍िरोध करते हुए एक यूजर ने कहा कि ‘खाने का ऑर्डर देने वाला ऐप अपने ग्राहकों से कह रहा है कि वो दोपहर में खाना नहीं मंगवाएं! अकेले रहने वालों का क्या होगा? अगर आप सच में अपने डिलीवरी करने वालों की इतनी फिक्र करते हैं तो उनकी कमाई बढ़ाएं. वैसे भी आप हर ऑर्डर पर प्लेटफॉर्म फीस तो लेते ही हैं.’

एक रिपोर्ट के अनुसार 31 मई तक देशभर में हीटवेव के कारण कई राज्यों में लू लगने से कम से कम 61 लोगों की मौत हो गई है. इनमें से 23 ऐसे लोग थे जो लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में मतदान कराने की तैयार‍ियों में लगे थे.

IMG 20240309 WA00261 1
640px Bharatiya Janata Party logo.svg
पूरी, मीठी बूंदी, लड्डू का इंतजाम…, नतीजों से पहले क्या BJP मुख्यालय का मौहाल?
n6143725321717468176220d8ddba906a372a2e6e4c0f893daecbb2f0e5bee3409e14ecfd7b694904cba10f

लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजों ने भाजपा का मनोबल काफी बढ़ा दिया है। मतगणना से पहले ही दिल्ली के भाजपा कार्यालय में नेताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो चुका है। वहीं कार्यालय के भीतर विभिन्न तरह के पकवान बनाए जा रहे हैं।

कार्यालय के अंदर पूरी और मिठाइयां बनाए जा रहे हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यालय में विशेष तैयारियां की गई है। लोकसभा चुनाव में जीत का जश्न मनाने के लिए रायपुर भाजपा 11 प्रकार के 201 किलो लड्डू बांटेगी।

IMG 20240309 WA00281 1

छत्तीसगढ़ में 11 प्रकार के लड्डू बांटेगी पार्टी

भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललित जय सिंह ने मतगणना से पहले रविवार को बताया,”हमने 201 किलोग्राम लड्डू बांटने का लक्ष्य रखा है और हमने 11 प्रकार के लड्डू मंगवाए हैं। हम दोपहर 12 बजे से रात 11 बजे तक लड्डू बांटेंगे।” लगातार तीसरी बार जीत का जश्न मनाने के लिए तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के लड्डू के बारे में बात करते हुए सिंह ने कहा, “बेसन, आटा, नारियल, चॉकलेट, बूंदी से बने लड्डू हैं। हमने ग्यारह प्रकार के लड्डू मंगवाए हैं।”

IMG 20240309 WA00271 1

ललित जय सिंह ने आगे कहा,”लोकसभा चुनाव में भाजपा के 400 से अधिक सीटें जीतने का विश्वास जताते हुए सिंह ने कहा, “पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी की लहर है। प्रधानमंत्री मोदी ने 400 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। हमें उम्मीद है कि भाजपा 400 से अधिक सीटें जीतेगी और पूर्ण बहुमत से जीतेगी।”

IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240603 WA0003
भालूबासा में चना शरबत का वितरण सिख श्रद्धालुओं ने किया

जमशेदपुर:-भालूबासा पुल पर सीतारामडेरा इलाके के सिख श्रद्धालुओं के द्वारा चना शरबत का वितरण कर उमस भरे दिन में आम राहगीरों को राहत दी।
यहां गुरु अर्जन देव जी के शहादत को याद करते हुए अरदास की गई और परमपिता परमेश्वर की इच्छा में रहने का संकल्प लिया गया। मुगल बादशाह जहांगीर के आदेश पर 1606 ईस्वी में गुरु अर्जन देव जी के शरीर पर खौलते गर्म पानी और गर्म रेत डाली गई और उन्हें शहीद कर दिया गया।

IMG 20240309 WA00281 1


अरदास में सीतारामडेरा कमेटी प्रधान हरजिंदर सिंह, झारखंड सिख विकास मंच के संस्थापक गुरदीप सिंह अध्यक्ष दलजीत सिंह, संस्था सांझी आवाज के संस्थापक एवं भाजपा युवा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू, चंचल सिंह भाटिया, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के उपाध्यक्ष एवं बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान कुलविंदर सिंह, परम जीत सिंह चन्नी, लखिन्दर् सिंह लाली, गुरबख्श सिंह गच्ची, जसवंत सिंह, संत्ता सिंह, जस्मैर सिंह जस्सी, गच्छी विल्खू, गूरदयाल सिंह टीटू, अवतार सिंह सोय, सनी सिंह, प्रिंस सिंह सहित कई लोगों ने सेवा की।

IMG 20240309 WA00271 1
IMG 20240309 WA00261 1
error: Content is protected !!