एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20240517 WA0007
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की अपील- अबतक नहीं मिली है मतदाता सूचना पर्ची तो 1950 टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत
IMG 20240517 WA0007

मतदाता सूची वितरण का 18 मई को अंतिन दिन, सभी बीएलओ को शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करना का दिया गया निर्देश

IMG 20240309 WA00281 1

जमशेदपुर : 18 मई जिले में मतदाता सूचना पर्ची वितरण का अंतिम दिन है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार पिछले 07 मई से मतदाता सूचना पर्ची का वितरण बीएलओ द्वारा प्रत्येक मतदाता के घर-घर जाकर किया जा रहा है। वैसे मतदाता जिनको मतदाता सूचना पर्ची अभी तक प्राप्त नहीं हो पाई है उनसे जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अपील किया है कि टोल फ्री 1950 पर शिकायत करें, आपके क्षेत्र के बीएलओ द्वारा घर पर जाकर मतदाता सूचना पर्ची उपलब्ध कराई जाएगी।

IMG 20240309 WA00271 1

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन 2024 में जिले के शत प्रतिशत मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित कराने हेतु घर-घर मतदाता सूचना पर्ची पहुंचाने के साथ-साथ रंगीन वोटर गाइड भी उपलब्ध कराई जा रही है । इसके साथ ही सभी बीएलओ को स्पष्ट निर्देश है कि मतदाता सूचना पर्ची वोटर या उनके परिवार के सदस्य को ही दें । लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाने में सभी मतदाता की भागीदारी जरूरी है। शहर हो या सुदूर गांव, प्रत्येक मतदाता तक मतदाता पर्ची पहुंचाई जा रही है, ताकि सभी मतदाता अपने बूथ के बारे में जागरुक हो सकें।

मतदाता सूचना पर्ची और रंगीन वोटर गाइड में क्या जानकारियां हैं ?

IMG 20240309 WA00261 1

मतदाता सूचना पर्ची के आगे भाग पर निर्वाचक नामावली में भाग संख्या व नाम, क्रम संख्या, पोलिंग स्टेशन का नाम तथा मतदान का दिनांक, क्यू आर कोड इत्यादि का उल्लेख है। मतदाता सूचना पर्ची के पीछे के भाग पर पोलिंग स्टेशन का नक्शा तथा बीएलओ का नाम, बीएलओ का कॉन्टेक्ट नम्बर, मतदान करने के लिए आयोग द्वारा निर्धारित वैकल्पिक दस्तावेज का विवरण तथा अन्य महत्वपूर्ण निर्देश आदि उल्लिखित है।

रंगीन वोटर गाइड में चित्रों के माध्यम से मतदाता ईवीएम से कैसे अपना मतदान करें तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी जा रही सुविधा जैसे सक्षम-ईसीआई एप, वोटर हेल्पलाइन ऐप, अपने अभ्यर्थी को जाने (नो योर कैन्डिडेट) ऐप तथा सी-विजिल ऐप की जानकारी दी गयी है। इसके साथ ही पंजीकरण, मतदान, दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को घर से मतदान तथा डाक मतपत्र की सुविधा के बारे में भी बताया गया है।

IMG 20240517 WA0003
सिख हूं, सीजीपीसी से सर्टिफिकेट नहीं चाहिए
1984 की कांग्रेस से बीजेपी अच्छी – चरणजीत सिंह सबलोक
IMG 20240517 WA0003

जमशेदपुर : इस्पात नगरी के सिख व्यवसायी एवं शहीद बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा कमेटी सीतारामडेरा के वरीय सलाहकार रहे सरदार चरणजीत सिंह सबलोक (चन्नी) ने इसे दुर्भाग्य जनक बताया कि सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था होने के बावजूद सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की और से बयान जारी होता है कि जो बीजेपी को वोट देगा वह सिख नहीं है। क्या इतने दिन बुरे आ गए हैं कि अब सिख होने के लिए सीजीपीसी से प्रमाण पत्र चाहिए।
सीजीपीसी के कुछ लोग घिनोनी और स्वार्थ की राजनीति कर रहे हैं। क्या ये सिख उन लोगों के साथ बैठकर भोजन करेगा, जिनके पूर्वजों ने सिख गुरुओं को शहीद किया और सिखों का नाम निशान मिटाने को कोई कोर कसर नहीं छोड़ा।

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1

सीजीपीसी क्या 1984 भूल गई है। जो भुलक्कड़ है इतिहास पढ़ लें, क्या उनके ऐलान से कांग्रेस को फायदा नहीं होगा?
1984 की कांग्रेस से बीजेपी लाख गुणा अच्छी है। जो किसान आंदोलन में जुल्म की बात कर रहे हैं वह बताएं, कौन पदाधिकारी और रिश्तेदार इस आंदोलन में शहीद हुआ है।

IMG 20240309 WA00261 1

चरणजीत सिंह चन्नी ने धार्मिक नेताओं को सलाह दी है कि वह गुरुद्वारों की कमेटी में पद के लिए हो रही मारामारी गुटबाजी को खत्म करें। सीजीपीसी मुख्यालय में मारपीट हुई, जो सिख इतिहास का सबसे बदनुमा दाग है। आपस में कैसे भाईचारा बढ़े, सामाजिक एकता हो, शिक्षा और रोजगार में कैसे तरक्की करें। इस पर ध्यान देने की बजाय अपने धंधा और रुतबा के लिए खास राजनीतिक दल की दलाली नहीं करनी चाहिए।

IMG 20240516 WA0094
झारखंड के संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई से सिख नेताओं ने की मुलाक़ात
IMG 20240516 WA0095

जमशेदपुर : भाजपा के वरीय नेता एवं झारखंड के संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई से सिख नेताओं ने मुलाकात की और चुनावी राजनीति पर उनसे चर्चा की और मार्गदर्शन प्राप्त किया। इसके साथ ही राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा को भी इन नेताओं ने जमीनी स्तर पर किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया।

IMG 20240309 WA00281 1

भाजपा के वरीय नेताओं को इन्होंने बताया कि पूरा सिख समाज बीजेपी के साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 सालों से सिख पंथ के हित में जो कदम उठाए हैं, वे उनसे काफी प्रभावित है।
सतबीर सिंह सोमू के अनुसार सिख बहुत इलाकों में लोगों से जाकर मिल रहे हैं और उनसे बीजेपी के पक्ष में वोट देने का आग्रह कर रहे हैं। मनजीत ने कहा सिख युवा का तूफ़ानी दोरा चल रहा है जोगी ने हो रहे कार्यों का पूरा विस्तार पूर्व से बताया और रिंकु ने कहा आप से मिला ज्ञान हम साब को और मज़बूती देगा।

मुलाकात करने वालों में जोगिंदर सिंह जोगी, मनजीत सिंह, रविंद्र सिंह रिंकू, चंचल भाटिया, इंद्रजीत सिंह बिट्टू, कुलवंत सिंह और अन्य सिख नेता थे।

IMG 20240309 WA00271 1
IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240516 WA0057
लोकसभा चुनाव 2024 :निर्दलीय प्रत्याशी सौरव विष्णु को मिल रहे जन समर्थन से बिगड़ सकता है सारे समीकरण
IMG 20240516 WA0058

जमशेदपुर : निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपनी किस्मत आजमा रहे सौरव विष्णु भाजपा के विद्युत वरुण महतो और झामुमो के समीर मोहंती के साथ मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने में सफल होते दिख रहे हैं।
कल दिनांक 15.05.2024 बुधवार को सौरव विष्णु ने बारीडीह बस्ती, मोहरदा बिरसानगर, आदर्श नगर + कागल नगर, सोनारी एवं कदमा के कुछ क्षेत्रों का तूफानी दौरा किया। अपने बगावती तेवर और ज्वलंत मुद्दों को चुनाव में हथियार बनाकर उतरे सौरव विष्णु को मतदाता एक विकल्प के तौर पर गंभीरता से लेने का अपना मन बना चुके हैं।

IMG 20240309 WA00281 1

महिलाओं से निजी स्कूलों में हो रहे मनमानी के खिलाफ चर्चा करते ही वे भावुक हो गईं, उन्होंने सौरव विष्णु को आश्वस्त किया कि 2024 के जमशेदपुर लोकसभा चुनाव में होने वाले परिवर्तन की वे भी साक्षी बनेगी। अब देखने वाली बात यह होगी की सौरव विष्णु को शहरी क्षेत्र में मिल अपार प्यार और स्नेह का यह ज्वार ग्रामीण क्षेत्रों तक अपनी असर छोड़ पता है या नहीं।

IMG 20240309 WA00271 1

सौरव विष्णु ने साफ सफाई, पेयजल सहित बेरोजगारी और महंगाई का मुद्दा अपने अकाट्य तर्कों से उठाकर विरोधी खेमे में बेचैनी बढ़ा दी है। और युवा मतदाता वर्ग को सौरव विष्णु के अंदर अपने भविष्य के सपने को पूरा करने वाला सांसद दिख रहा है।

IMG 20240309 WA00261 1
n6089341341715786642550e294ce44c197b409c2e6c42627cec8f8d29c88cbdf5c8168569725e8a3a46331
नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड, तीन साल बाद उतरे थे घरेलू ट्रैक पर
n6089341341715786642550e294ce44c197b409c2e6c42627cec8f8d29c88cbdf5c8168569725e8a3a46331

मौजूदा ओलंपिक और विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा ने फेडरेशन कप 2024 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है. भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में नीरज ने 82.27 मीटर का थ्रो किया था और गोल्ड मेडल अपने नाम किया.नीरज चोपड़ा तीन साल बाद घरेलू ट्रैक पर उतरे थे. नीरज ने इससे पहले साल 2021 में इसी इवेंट में 87.80 मीटर का थ्रो करके स्वर्ण पदक जीता था. पिछले हफ्ते, नीरज 88.36 मीटर के थ्रो के साथ दोहा डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे थे. नीरज पर फैंस की निगाहें थी. नीरज काफी समय से 90 मीटर के निशान को पार करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन इसमें सफल नहीं हो पा रहे हैं. नीरज की कोशिश खुद का राष्ट्रीय रिकॉर्ड जो 89.94 मीटर का है, उसको तोड़ने की थी, लेकिन वो सफल नहीं हो पाए.

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1
IMG 20240309 WA00261 1
IMG 20240515 WA0038
टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास के लिए टूटने लगे रेलवे क्वार्टर
IMG 20240515 WA0038

टाटानगर स्टेशन पुनर्विकास और अपार्टमेंट योजना के तहत रेलवे क्वार्टर को तोड़ने का काम इंजीनियरिंग विभाग ने शुरू कर दिया। वहीं, रनिंग रूम के लिए भी जमीन खाली कराने की योजना है। अभी ट्रैफिक कॉलोनी, गुदड़ी बाजार, इंजीनियरिंग कॉलोनी व अन्य जगहों पर रेलवे क्वार्टर टूट रहा है।

IMG 20240309 WA00281 1

स्टेशन पुनर्विकास योजना द्वारा इंजीनियरिंग कर्मचारियों ने ट्रैफिक कॉलोनी में दर्जनों क्वार्टर की मापी कर निशान लगाया था, जबकि कई कार्यालय भी टूटने की उम्मीद है।
बताया जाता है कि चक्रधरपुर मंडल में रेलवे मेंस कांग्रेस ने क्वार्टर की जर्जर स्थिति और अवैध कब्जा का मुद्दा उठाया था। इसके बाद डीआरएम ने कॉलोनी का निरीक्षण कर जर्जर क्वार्टर को तोड़ने के लिए एजेंसी नियुक्त की है, जिसे मलबा भी उठाना है। इससे पूर्व नया क्रू व गार्ड लॉबी बनाने के लिए रेलवे क्वार्टर तोड़े गए थे।

IMG 20240309 WA00271 1

मालूम हो कि रेलवे कर्मचारियों को आधुनिक सुविधायुक्त बेहतर अवासीय सुविधा देने के लिए टाटानगर रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी में रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) को 704 फ्लैट बनाने हैं। जर्जर क्वार्टर तोड़कर आरएलडीए की योजना पर काम शुरू होने से रेल कर्मचारियों की आवासीय शिकायत दूर होगी।

IMG 20240309 WA00261 1
n6089320181715785720332208c0d0726abaa6c7f28fecd67252555699e2c292c8ae680cba42a21f0e9dea3
समीर मोहंती के पक्ष में खुलकर उतरे कांग्रेसी
n6089320181715785720332208c0d0726abaa6c7f28fecd67252555699e2c292c8ae680cba42a21f0e9dea3

कदमा स्थित कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया.बैठक इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार समीर मोहंती की जीत के लिए चुनावी रणनीति तय की गयी. तय हुआ कि समीर मोहंती के समर्थन में आगे बढ़कर चुनाव प्रचार किया जायेगा और उनकी जीत सुनिश्चित की जायेगी. बैठक में उम्मीदवार समीर कुमार मोहंती भी पहुंचे. कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने उनका स्वागत किया. इस दौरान समीर मोहंती ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ प्रत्याशी को जीताने का नहीं, बल्कि संविधान और लोकसभा को बचाने का है. बैठक में संजय शर्मा, बबुआ झा, ईश्वर सिंह, अखिलेश सिंह, प्रभात ठाकुर, पप्पू सिंह, संजय तिवारी समेत अन्य मौजूद थे.

IMG 20240309 WA00281 1
IMG 20240309 WA00271 1
IMG 20240309 WA00261 1
ram mandir bistupur jamshedpur temples uo0ecjg1y7 250
बिष्टूपुर राम मंदिर का बालाजी ब्रह्मोत्सव 16 से, विशाखापट्टनम से आएगी पंडितों की टीम
ram mandir bistupur jamshedpur temples uo0ecjg1y7 250

बिष्टूपुर आंध्र भक्त श्रीराम मंदिरम में इसबार बालाजी का 55वां ब्रह्मोत्सव मनाया जाएगा। इसकी तैयारी मंदिर कमेटी की ओर से की जा रही है। शहर के 100 साल पुराने राम मंदिर में 16 जून से दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज से अनुष्ठान पूरा होगा।

IMG 20240309 WA00281 1

इसमें दक्षिण भारतीय लोगों के अलावा सैकड़ो भक्तगण शामिल होंगे। 16 जून से शुरू होने वाले इस अनुष्ठान में 27 जून को वेंकटेश्वर (बालाजी) भगवान का कल्याणम (विवाह) संपन्न कराया जाएगा। बालाजी भगवान को तिरुपति तिरुमला देवस्थानम् की तरह ही दक्षिण भारतीय परंपरा के अनुसार भगवान अल्वेल मंगा एवं पद्मावती का कल्याण महोत्सव की तैयारी की जा रही है। 16 से 27 जून तक चलने वाले महोत्सव में विशाखापट्टनम से 11 पंडितों की टीम शहर पहुंचेगी। कल्याणम् में सभी रस्मों के बीच दक्षिण भारतीय वाद्यंयत्र बजाए जाएंगे। वहीं, प्रत्येक दिन सुबह नित्यकटला पूजा से इसकी शुरुआत होगी। दूध, दही, एवं अन्य द्रव्यों के साथ अभिषेक के बाद रोजाना भगवान बालाजी जी अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर शहर में भक्तों को दर्शन देने के लिए निकलेंगे।

IMG 20240309 WA00271 1
IMG 20240309 WA00261 1
Tata Steel Gate 1
टाटा स्टील के मजदूरों से शत-प्रतिशत मतदान कराने के लिए टाटा वर्कर्स यूनियन पहुंचा प्रशासन
n6088953641715783937086c0e44c20b307c86a1461810449aff375b78a9df9b54b8b98db5df8b0d709e486

टाटा स्टील के 17 हजार से अधिक मजदूरों से शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय में पूर्वी सिंहभूम जिले के डीडीसी सह वरीय अधिकारी स्वीप कोषांग मनीष कुमार ने बैठक की.

IMG 20240309 WA00281 1

उनके साथ यहां टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु भी मौजूद थे. इन लोगों ने वहां जाकर बताया कि वे लोग कैसे कर्मचारियों को वोटिंग के लिए प्रेरित कर सकते है. मतदान के दिन छुट्टी तो होती है, लेकिन उस दिन मतदान पहले करें, फिर कोई और काम करें, इसके लिए सबको प्रेरित करना होगा ताकि मतदान का प्रतिशत बढ़ सके. उप विकास आयुक्त सह वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग ने सभी से अपील किया कि आगामी 25 मई को 25 लोगों के साथ वोट डालने बूथ पर जायें.

IMG 20240309 WA00271 1

उन्होने कहा कि प्रशासन द्वारा शहरी क्षेत्र के मतदाताओं को लक्षित कर व्यापक स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं, जरूरत है कि मतदाता अब वोट डालने घरों से निकलें. उप विकास आयुक्त ने सभी को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मतदान का अधिकार सभी को बराबर है, लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. उन्होने कहा कि प्रत्येक मतदाता अपने बूथ पर जाकर मतदान करें और राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनें. सभी मतदाता अपने एक वोट से अपने देश के लोकतंत्र की रूपरेखा तय करते हैं, अपने मत को व्यर्थ न जाने दें. पहले मतदान करें उसके बाद अन्य काम करें. इस मौके पर सभी ने मतदाता शपथ लेते हुए मतदान को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. यहां यूनियन के सारे पदाधिकारियों के अलावा तमाम कमेटी मेंबर भी मौजूद थे.

IMG 20240309 WA00261 1
d5b70b406275fdd146ea3eb7c74367f647b50ad1c12f9b4fc60eac0f55fa74d3.0
आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के एक प्लांट में हादसा, सात मजदूर झुलसे

आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिले आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया के फेज 6 स्थित बालाजी कृष्णा इंजीटेक में बुधवार को अचानक लगने से कंपनी में काम कर रहे करीब सात मजदूर बुरी तरह से झुलस गए है. सभी मजदूरों को टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है. सूचना मिलते ही झारखंड अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है.

IMG 20240309 WA00281 1

आग कैसे लगी फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है मिली जानकारी के अनुसार कंपनी के हीट ट्रीटमेंट मशीन के तेल लीकेज के दौरान अचानक चिंगारी भड़की और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. इसकी जद में कंपनी में काम कर रहे सात मजदूर आ गए. वही इस अगलगी से कंपनी को भी भारी नुकसान होने का अनुमान है, हालांकि इस संबंध में कंपनी प्रबंधन की ओर से किसी तरह का भी कोई बयान जारी नहीं किया गया है. वहीं घायलों में ललन सिंह, सोमा जमुदा, दिलीप मुर्मू, अजय टांडी, सावन सोरेन, श्रीराम तप्पे शामिल है.

IMG 20240309 WA00271 1
IMG 20240309 WA00261 1
error: Content is protected !!