जमशेदपुर : चुनाव का मौसम और पूर्ण मतदान की जद्दोजहद सरकार एवं प्रशासन कर रही है और इनका साथ कई सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं द्वारा भी दिया जा रहा है। इसी के तहत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। पूर्वी विधानसभा के बारीडीह बस्ती स्थित प्रगति नगर, बागुनहातु, शांति नगर, मिथिला कॉलोनी में अनौपचारिक बैठक किया गया।
जिसमें मुख्य रूप से पूर्वी विधानसभा के सहसंयोजक पुष्पेंद्र सिंह जी तथा बारीडीह क्षेत्र की सहसंयोजक श्रीमती रंजना वर्मा जी ने उपस्थित होकर स्थानीय राष्ट्रवादी, देशप्रेमी महिला और पुरुष मतदाताओं को जागरूक किया तथा उन्हें राष्ट्रहित में मतदान केंद्र पर जाकर अपना बहुमूल्य वोट जरूर देने के लिए जागरूक किया।
सीनी: आंबेडकर समिति सीनी द्वारा मानवता के तहत सीनी स्थित मनसा मंडप मुखी बस्ती निवासी असहाय सीता मुखी के पैर टुट जाने पर और परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए आंबेडकर समिति सीनी ने मानवता का परिचय देते हुए सहयोग राशि प्रदान किया और शीघ्र स्वास्थ्य सुधार की मनोकामना की।
सहयोग प्रदान करने में मोती लाल रजक, ब्यास कुमार रजक, मिथलेश कुमार, दीपक रविदास, रवि कुमार रवि, प्रदीप ठाकुर, अशोक मुखी, रविशंकर, चन्द्रमोहन मांझी, अशोक पासवान, गणेश मुखी, बिमल मुखी, प्रदीप मुखी, जगदीश मुखी, राथे मुखी, बिरेंद्र उरांव ने सहयोग प्रदान किया।
जमशेदपुर : मानगो के राजेंद्र नगर में चार दिन से बिजली के लुका छुपी खेल के कारण उपभोक्ताओं का सब्र का बांध टूट गया। बिजली के अभाव में पानी नहीं मिलने के कारण लोग सड़क पर उतर कर जमकर बवाल काटा। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दिया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह को स्थानीय लोगों ने बताया मोहल्ले में बिल्डर के द्वारा बहूमंजिली इमारत का निर्माण करवाया गया है। बहुमंजली इमारत के लिए बिजली विभाग ने 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगभग पांच महीने पहले उपरोक्त इमारत में भिजवा तो दिया है लेकिन उसे अभी तक लगाया नहीं गया।
उपरोक्त बहुमंजिली में बने लगभग तीस फ्लैटों में मोहल्ले में लगे हुए ट्रांसफार्मर से कनेक्शन दे दिया गया। जिसके कारण ट्रांसफार्मर में लोड बढ़ जाने के कारण प्रतिदिन ट्रांसफार्मर खराब रहता है। किसी दिन भी लोगों को सही तरीके से बिजली की आपूर्ति नहीं होती है। बिजली की आपूर्ति सही तरीके से नहीं होने के कारण लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है, चौका चूल्हा का काम करने में महिलाओं को काफी दिक्कत हो रही है।
मंत्री बन्ना गुप्ता के उदासीनता के कारण नरक बनता जा रहा मानगो – विकास सिंह
मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने स्थानीय विधायक सह मंत्री बन्ना गुप्ता एवं विभाग की उदासीन रवैया पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि धीरे-धीरे मानगो की स्थिति नरकीय होती जा रही है लापरवाही का आलम कितना बढ़ गया है कि लोगों का पानी बिजली के कारण मानगो से पलायन से होता जा रहा है विकास सिंह ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को दूरभाष पर मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बहुमंजिली इमारत में पांच महीने से रखा ट्रांसफार्मर धूल फांक रहा है और दुसरी ओर सिर्फ और सिर्फ विभाग की लापरवाही के कारण आम लोगों के बीच बिजली की समस्या उत्पन्न हो गई है।
विकास सिंह ने कार्यपालक अभियंता को बहुमंजिली इमारत का कनेक्शन नए ट्रांसफार्मर इंस्टॉल कर लगाने की बात कही जब तक नया ट्रांसफार्मर बहुमंजिलि इमारत में नहीं लगता तब तक ट्राली वाले ट्रांसफार्मर से कनेक्शन देकर समस्या का समाधान करने को कहा। कार्यपालक अभियंता ने स्थानीय लोगों को पूरा भरोसा दिलाया की हर हाल में आज बहुमंजिलि इमारत में पांच महीने से रखा हुआ ट्रांसफार्मर लगवा दिया जाएगा और मोहल्ले का कनेक्शन अलग कर लोगों को बिना अवरोध के बिजली की आपूर्ति की जाएगी। कार्यपालक अभियंता के आश्वासन पर स्थानीय लोगों ने चौबीस घंटे का समय देते हुए अपने आंदोलन को वापस लिया।
मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह ,अश्वनी सिंह, जीतू गुप्ता, राजेश चौबे, रितेश सिंह, अशोक प्रसाद, निरंजन सिंह, जसपाल सिंह, नागेंद्र चौहान, हाबुल बोस, मनोज शर्मा, मेमे चौहान, धर्म राज, मुख्य रूप से मौके मौजूद थे।
जमशेदपुर. केरला पब्लिक स्कूल बर्मामाइन्स में आज स्कूल प्रबंधन द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गई जानकारी के अनुसार बताया गया की बच्चे बिना मेहनत किए आठवीं कक्षा तक राइट टू एजुकेशन के थ्रू प्रमोट होते हैं इस विषय में रोक लगनी चाहिए और जब बच्चे कक्षा नौवीं में आते हैं तो वह मेहनत नहीं करना चाहते हैं उन्हें लगता है की स्कूल तो पास कर ही देगा इसलिए वह फेल होते हैं तब उन्हें आगे प्रमोट नहीं किया जाता है।
वही प्रबंधन ने बताया की पैरंट्स के तरफ से जो धरना प्रदर्शन चल रहा है प्रशासन से प्रेशर डाला जा रहा है की उनका बिना एग्जाम लिए प्रमोट किया जाए वही अध्यक्ष श्रीकांत नायर ने बताया की बिना पास किया प्रमोशन का कोई स्कोप नहीं है बच्चों को मेहनत करना पड़ेगा उन्होंने बताया की बच्चों की मेहनत करने की हैबिट खत्म हो गई है और प्रबंधन की मांग है की राइट टू एजुकेशन एक्ट को बंद किया जाए जो बच्चे मेहनत करके पास हो सके। प्रबंधन ने बताया की बच्चों को एक्स्ट्रा क्लासेस दी जाती है और बच्चे एक्स्ट्रा क्लास में एक या दो प्रेजेंट होते हैं और बच्चों का अटेंडेंस 75% होना अनिवार्य है बच्चे स्कूल नहीं आते हैं क्लासेस भी नहीं करते हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील भी की है की कोई भी तरह की कंप्लेंट स्कूल तक जल्द पहुंचाएं ताकि स्कूल प्रबंधन आपको मदद करें सके न की जब बच्चा फेल किया तब हमारे अंदर लेकर आए। और आज का यही उद्देश्य था की हेल्प अस टू हेल्प यू।
जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. इसके तहत गुरुवार को कुल तीन लोगों ने नामांकन दाखिल किया. जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के स्तर पर नामांकन दाखिल कराया गया. सारे प्रत्याशियों ने अपनी कागजी कार्रवाई पूरी कर नामांकन दाखिल किया. नामांकन दाखिल करने वालों में भारतीय आजाद सेना के अरुण कुमार शर्मा, अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया के धार्मू टुडू और निर्दलीय प्रत्याशी जुझार सोरेन ने अपना नामांकन दाखिल किया.
25 मई को जमशेदपुर में मतदान होना है. इस बार सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक लोग मतदान कर सकेंगे. इससे पहले भाजपा के प्रत्याशी विद्युत वरण महतो नामांकन कर चुके है. इसके अलावा निर्दलीय सौरभ विष्णु, राइट टू रिकॉल पार्टी से मनीष कुमार, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक्स के अशोक कुमार नामांकन कर चुके है.
जमशेदपुर : लोकसभा चनाव को लेकर तैयारी तेज है. इस कड़ी में 3 मई शुक्रवार को सिंहभूम संसदीय सीट पर मतदान होना है. इसको लेकर चुनाव प्रचार तेज हो गया है. इस कड़ी में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा आने वाले है. उनके कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेज हो गयी ह. वे चाईबासा में शाम 5 बजे टाटा कॉलेज ग्राउंड में सभा को संबोधित करेंगे. वे यहां से सीधे रांची जायेंगे. रांची एयरपोर्ट के बाद वे रांची में ही रोड शो करेंगे और सीधे राजभवन जायेंगे, जहां वे रुकेंगे. फिर वे 4 मई को राजभवन से निकलकर रांची एयरपोर्ट जायेंगे. जहां से वे पलामू जायेंगे.
पलामू से लोहरदगा और फिर लोहरदगा से रांची जायेंगे. रांची से फिर बिहार के दरभंगा चले जायेंगे. इस दौरान वे सारे जगहों पर जनसभा को संबोधित करेंगे. चाईबासा में ही जमशेदपुर के भाजपा प्रत्याशी सह निवर्तमान सांसद विद्युत वरण महतो को बुलाया गया है. जमशेदपुर के अलावा चाईबासा, सरायकेला समेत पूरे कोल्हान से यहां कार्यकर्ता आयेंगे, जहां वे लोग जनसभा को सफल बनायेंगे. चाईबासा में चुनावी सभा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2019 के चुनाव में भी हुआ था. उस वक्त जेबी तुबिद भाजपा के प्रत्याशी थे और गीता कोडा विरोध में थी. गीता कोड़ा इसके बावजूद चुनाव जीत गयी थी. लेकिन इस बार गीता कोड़ा भाजपा में है और उसके लिए खुद पीएम मोदी चुनाव प्रचार करने आ रहे है.
जमशेदपुर : जमशेदपुर के आदित्यपुर खरकई ब्रिज बिष्टुपुर मोड़ के पास दूध के एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गयी. इससे बगल से गुजर रहे दो बाइक सवार उसकी चपेट में आ गया. इससे बाइक सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गये. घायलों में परशुराम सरदार (50) और टैंकर चालक सिन्नी मुंडा जो सरायकेला थाना अंतर्गत के रहने वाले है. वहीं परशुराम सरदार का शेरे पंजाब चौक के पास मोटरसाइकल गैरेंज है. घटना की सूचना मिलने के बाद बिष्टुपुर पुलिस ने तत्काल वहां लगे जाम को हटाया और टैंकर को उठवाने का प्रयास कर रही है. घायल को टीएमएच में भर्ती कराया गया है.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दूध का टैंकर संख्या एचआर 38एइ 7277 आदित्यपुर से बिष्टुपुर की ओर जा रहा था. इसी बीच मोड़ पर यह टैंकर उलट गयी, जिससे बगल से गुजर रही बाइक सवार चपेट में आ गये. टैंकर के पलटते ही अफरा तफरी मच गयी. चीख पुकार चारो ओर सुनायी देने लगी. सूचना मिलने के बाद मौके पर बिष्टुपुर पुलिस पहुंची और घायलो को अस्पताल पहुंचाया.
कोल्हान विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेजों व मुख्यालय में पीजी विभागों में कार्यरत नीड बेस्ड शिक्षकों का मामला सामना आया है. नीड बेस्ड किसी शिक्षक के गलत डॉक्यूमेंट जमा किये जाने की घटना के बाद सभी शिक्षकों के वेतन पर विश्वविद्यालय प्रशासन रोक लगा दी थी.
वहीं अब इस मामले में उच्चस्तरीय जांच कमेटी का गठन केयू प्रशासन ने कर दिया है. टीम 10 दिनों के भीतर नीड बेस्ड सभी शिक्षकों के कागजातों की जांच कर उसकी रिपोर्ट विश्वविद्यालय को सौंपेगी. इस पर आगे की कार्रवाई के लिए निर्णय लिया जायेगा. ज्ञात हो कि शिक्षकों की कमी के कारण कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी व विभिन्न अंगीभूत कॉलेजों में 139 नीड बेस्ड शिक्षक अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं. विश्वविद्यालय के सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान गलत सर्टिफिकेट जमा कराने वाले शिक्षक को अलग कर अन्य सभी के वेतन का भुगतान कर दिया जायेगा.
इन्हें रखा गया कमेटी में:
केयू ने नीड बेस्ड शिक्षकों के कागजातों की जांच के लिए पांच सदस्यीय उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया गया है. इसके अध्यक्ष सरायकेला के केएस कॉलेज के प्राचार्य डाॅ बीएन प्रसाद को बनाया गया है. वहीं कमेटी के सदस्य के रूप में चक्रधरपुर के जेएलएन कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डाॅ श्रीनिवास कुमार, जमशेदपुर एबीएम कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डाॅ विजय कुमार व जमशेदपुर एलबीएसएम कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डाॅ अशोक कुमार झा को कमेटी का सदस्य बनाया गया है. इसके अतिरिक्त कमेटी के सदस्य सचिव के रूप में केयू के उप कुलसचिव एमके मिश्रा को जिम्मेदारी दी गयी है.
श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में मजदूर दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे विद्यालय के अध्यक्ष महोदय सुखदेव महतो विद्यालय के अकादमिक निदेशक दिलीप कुमार महतो प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त सहकर्मी , शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं कक्षा नवम से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए । सर्वप्रथम विद्यालय के सहकर्मियों को पुष्प कुछ देकर स्वागत किया गया । छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर मजदूरों के सम्मान में कविता पाठ ,भाषण, नृत्य और संगीत की प्रस्तुति की। बारवीं की छात्रा इच्छा कुमारी ने मजदूर दिवस के इतिहास में प्रकाश डालते हुए कहा कि आज धरती का जो स्वरूप है उसका श्रेय मजदूरों पर जाता है जो अनादि काल से पृथ्वी को सजाने में लगा है। वही प्रधानाचार्य महोदय ने अपने श्रमिकों की भूरी- भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि न केवल विद्यालय की साफ सफाई बल्कि हर शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं की आवश्यकताओं एवं जरूरतों को पूरा करने में हमेशा तत्पर रहते हैं मुझे खुशी है कि उनके सम्मान में आज हमारे छात्र-छात्राएं शिक्षक गण एवं अध्यक्ष महोदय भी उपस्थित हुए और उन्हें सम्मानित किया गया।
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस को एकबार फिर से बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां सिदगोड़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भुइयांडीह पार्क के समीप से तीन ब्राउन शुगर तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्त में आए तस्करों में अमित कुमार चौधरी, मल्ला रेड्डी अभिषेक और रितेश जायसवाल शामिल हैं.
मामले में डीएसपी हेड क्वार्टर 1 भोला प्रसाद ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर सिदगोड़ा थाना अंतर्गत भुइयाँडीह पार्क के पास छापेमारी कर तीन तस्कर अमित कुमार चौधरी,मल्ला रेड्डी अभिषेक और रितेश जायसवाल को पकड़ा है. तस्करों के पास से पुलिस ने 36 पुड़िया ब्राउन शुगर,7 मोबाइल,बाइक एवं 31000 रूपए बरामद किया है.फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.