एक नई सोच, एक नई धारा

n59834788417125422867787841e0e7e5312ebfea345d9c5ce7ee4d547f78236da683d337829c7d02b18f80
जमशेदपुर की आभूषण दुकान में सेल्स गर्ल की आंख में मिर्ची पाउडर डाल तीन लाख के जेवर ले भागा चोर
n59834788417125422867787841e0e7e5312ebfea345d9c5ce7ee4d547f78236da683d337829c7d02b18f80

साकची थाना अंतर्गत शॉपर्स स्क्वॉयर मॉल स्थित दरबार ज्वेलर्स में रविवार शाम 6.38 बजे स्थित एक बदमाश ने सेल्स गर्ल की आंख में मिर्ची पाउडर फेंककर लगभग तीन लाख रुपये की दो चेन व दो अंगूठी ले भागा। युवक की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है। उसकी तलाश में पुलिस ने मानगो के आजाद बस्ती में छापेमारी की है। युवक नीले रंग की टी-शर्ट ओर लोवर पहने हुए था।

IMG 20240309 WA0028 2


शॉपर्स स्क्वॉयर मॉल के अधिकांश कर्मचारी घटना के दौरान इफ्तार में व्यस्त थे। दिल्ली दरबार ज्वेलर्स के कर्मचारी भी इफ्तार के बाद नमाज पढ़ने गए थे। दुकान में एक महिला सेल्स गर्ल अकेली थी। इस बीच करीब 6.35 बजे एक युवक आया। उसने कहा कि उसे चेन लेनी है, जिसकी फोटो खींचकर पहले भेजना है। उसने यह भी कहा कि उसे करीब 20 चेन दिखाए, जिसकी वह फोटो खींचेगा उसके बाद उसे वह अपनी पत्नी के पास भेजेगा। किसी एक चेन के चुनने के बाद वह उसे खरीदेगा। सेल्स गर्ल ने उसे 12 चेन दिखाई। चेन के ट्रे में रखने के बाद सेल्स गर्ल उसके पास ही बैठी रही। इस दौरान युवक उसे बार बार दूसरी चेन दिखाने के लिए कह रहा था। इस बीच वह युवक लगातार किसी से फोन पर बात करते हुए चेन के बारे में बता रहा था। वह युवक महिला के सामने आकर बैठ गया और अचानक अपनी जेब से मिर्ची पाउडर निकालकर सेल्स गर्ल के ऊपर फेंका। सेल्स गर्ल ने बताया कि उस युवक की गतिविधियों से उसपर उसे शक हो गया था, लिहाजा वह सतर्क हो गई। उसने चेन के ट्रे को इस तरह से पकड़ रखा था कि वह उसे न ले सके। मिर्ची पाउडर फेंकने पर उसने खुद को बचाते हुए ट्रे को पकड़े रखा। इसके बावजूद वह छह चेन और दो अंगूठी उसमें से उठाकर भागा। तुरंत ही उसने शोर मचाया तो मॉल में मौजूद लोग उसके पीछे भागे। भागने के दौरान उसने चार चेन फेंक दिया, जबकि दो चेन व दो अंगूठी लेकर भागने लगा। लोगों ने उसका पीछा किया तो उसने जेब से चाकू निकाल लिया और जो लोग उसके करीब पहुंच गए थे, उनपर हमला कर दिया। हमला करते हुए वह एक ऑटो में लटककर वहां से फरार हो गया। साकची पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही वह मौक पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज लेकर युवक की तलाश कर रही है।

IMG 20240309 WA0027 2
IMG 20240309 WA0026 2
Screenshot 2024 0407 232858
मानगो बड़ा हनुमान मंदिर से निकलेगा हिन्दू नववर्ष यात्रा, आकर्षण का केंद्र होगा भगवान राम की 21 फ़ीट प्रतिमा
Screenshot 2024 0407 232858

जमशेदपुर :आज दिन रविवार को हिन्दू उत्सव समिति द्वारा हिन्दू नववर्ष यात्रा को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य रूप से हिन्दू उत्सव समिति के संरक्षक उपेंद्र सिंह मस्तान, धर्मेंद्र सोनकर हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष रविप्रकाश सिंह, पप्पू सिंह, गौ रक्षा से अवतार सिंह परमार, हिन्दू जनजागरण मंच से सुमित कुमार, अक्षय कोड़ा, गोल्डन पांडेय, केसरिया सेना के चंदन चतुर्वेदी, मृत्युंजय जी, धीरज जी सहित अन्य उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA0028 2

सभी ने सामूहिक रूप से बताया कि कल 8 अप्रैल 2024 दिन सोमवार को हिन्दू उत्सव समिति, हिन्दू जनजागरण मंच ओर केशरिया सेना के संयुक्त तत्वाधान में मानगो बड़ा हनुमान मंदिर से वीर बजरंगबली का आशीर्वाद लेते हुए मानगो चौक से लाखो रामभक्तों के साथ भव्य यात्रा निकाला जाएगा जो महाराणा प्रताप चौक ओर पुराना कोर्ट होते हुए साकची सुभाष मैदान (आमबगान) में पहुंचकर, 21 पंडितों द्वारा भारत माता की भव्य आरती होगी जिसके सहभागी लाखो रामभक्त हिन्दू बनेंगे।

श्रीराम की 21 फिट ऊंची प्रतिमा एवं झांकी होगी मुख्य आकर्षण का केंद्र

IMG 20240309 WA0027 2

इस वर्ष यात्रा में मानगो चौक पर मुख्य आकर्षण का केंद्र श्री राम भगवान की 21 फिट ऊंची प्रतिमा व राम दरबार, शिव परिवार की झाकियां साथ ही रामगढ़ का प्रसिद्ध डंका रहेगा जो उपस्थित रामभक्तों का मन मोह लेगा, साथ ही आधुनिक भव्य डी. जे. रहेगा जिसके धुन पर हजारों रामभक्त थिरकेंगे।

हजारों महिलाएं पारंपरिक परिधान में करेंगी यात्रा की अगुवाई: रवि सिंह

IMG 20240309 WA0026 2

प्रत्येक वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष हिन्दू नववर्ष यात्रा में महिलाओं की सहभागिता अधिक रहने वाली है लाखो के भीड़ में हजारों की संख्या में पूरे शहर से महिलाएं यात्रा में शामिल होंगी और पारंपरिक परिधान के साथ महारानी लक्ष्मी बाई व दुर्गावाती के समान अपने धर्म की रक्षा करने का संदेश देंगी, सभी महिलाओं की अगुवाई सुनीता शर्मा करेंगी जो हिन्दू उत्सव समिति के महिला प्रमुख भी है।

यात्रा को सफल बनाने व प्रसासन के सहयोग हेतु हिन्दू उत्सव समिति ने दी है 200 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी

उपरोक्त भव्य यात्रा को सफल बनाने के लिए हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि सिंह में बताया कि विधि व्यवस्था व यातायात नियमों को पालन कराने के लिए हिन्दू उत्सव समिती ने लगभग 200 प्रमुख कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी दी है जो यात्रा के निमित्त सारे रास्ते मे यातायात नियमो का पालन कराने में अपनी महत्ती भूमिका निभाएंगे।
साथ ही हिन्दू उत्सव समिति के संरक्षक श्री धर्मेंद्र सोनकर ने हिन्दू समाज से आह्वान किया कि शहर के समस्त हिन्दू परिवारों से आग्रह है कि हिन्दू एकता को बढ़ाने के लिए सभी हिन्दू अपने अपने घरों से किसी न किसी की सहभागिता इस यात्रा में सुनिश्चित करें।

IMG 20240407 WA0010
पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की पहल पर 1,67,874/- का टीएमएच बिल हुआ माफ
IMG 20240407 WA0010

जमशेदपुर : सोनारी न्यू ग्वाला बस्ती निवासी भरत तिवारी जिनका टीएमएच में ईलाज के दौरान निधन हो गया था। उनका अस्पताल का बिल 4,27,874/ रुपए हो गया था परिवार के लोगो ने किसी तरह से 2,60,000 रुपए दे पाए बाकी चिकित्सा शुल्क का 1,67,874/- शेष राशि भुगतान करने में असर्मथ भारतीय जनता युवा मोर्चा सोनारी मंडल के अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कुणाल षाड़ंगी को जानकारी दी और अविलंब इस पर हस्तक्षेप का आग्रह किया।

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2

उन्होंने परिवार की वित्तीय स्थिति पर संवेदनशीलता दिखाते हुए अस्पताल प्रबंधन से सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आग्रह किया। अस्पताल प्रबंधन ने बाकी बचे 1,67,674/- रुपये का शेष बिल माफ़ कर दिया एवं उनका पार्थिव शरीर को परिजनों को सुपुर्द करवाए।
परिजनों ने अपने इस संकट की घड़ी में साथ देने के लिए पूर्व विधायक सह भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी के प्रति आभार जताया ।

IMG 20240309 WA0026 2
n59831491017125084640118aa326b9b283f56740c6fbc3ca27c99c5f250e4e2a8b91532361f35068b7fa79
चैती छठ को लेकर समर्पण फाउंडेशन एवं बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत प्रतिनिधियों ने बड़ौदा घाट में चलाया स्वच्छता अभियान
n59831491017125084640118aa326b9b283f56740c6fbc3ca27c99c5f250e4e2a8b91532361f35068b7fa79

जमशेदपुर : चैती छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए सामाजिक संस्था समर्पण फाउंडेशन एवं बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत प्रतिनिधियों के संयुक्त तत्वावधान में द्वितीय चरण का स्वच्छता अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत बागबेड़ा बड़ौदा घाट स्थित खरकाई नदी के समीप छठ घाटों की साफ-सफाई की गई.

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2

इस दौरान बागबेड़ा बड़ौदा घाट खरकाई नदी स्थित छठ घाटों के समीप जगह-जगह कचरे का ढेर पड़ा हुआ था. इस कारण कभी भी संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती थी. इसके अलावा नदी का पानी भी प्रदूषित हो रहा था. इस दौरान पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा. तृतीय चरण में भी नदी एवं नदी के आसपास जमे कचरे की साफ-सफाई कर नदी को स्वच्छ किया जाएगा. उन्होंने स्थानीय लोगों से भी नदी के आसपास कचरा नहीं फेंकने और नदी को स्वच्छ बनाये रखने का आह्वान है.

IMG 20240309 WA0026 2

अभियान में समर्पण संस्था के विभूति जेना,विश्वजीत स्वाइन, चन्दन, कुमुद शर्मा, मनीष शर्मा, कुंदन, सूरज पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य कुमोद सिंह, सीमा पांडेय, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, अरविंद पांडे, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के अध्यक्ष अनिल सिंह, समाजसेवी रंजन सिंह समेत कई स्थानीय लोग शामिल थे.

n5983097281712508000949a5a17a6970d8241ca2d6bb0678ef06f908108de69a8f416c57d05a1b075cdb52
उपायुक्त विजया जाधव के आदेश पर हुई छापेमारी, अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़
n5983097281712508000949a5a17a6970d8241ca2d6bb0678ef06f908108de69a8f416c57d05a1b075cdb52

जरीडीह : बोकारो डीसी विजया जाधव के निर्देश पर रविवार को उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त के मार्गदर्शन एवं उत्पाद निरीक्षक के पर्यवेक्षण में जिला उत्पाद टीम ने जरीडीह थाना के सहयोग से नूतनडीह ग्राम में छापेमारी की. इस दौरान अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया. छापेमारी के क्रम में विधिवत तलाशी के दौरान बाउंड्री के अंदर बने एक कमरे एवं जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए शराब सहित अन्य सामग्री रिकवरी की गई.

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2

जमीन के अंदर गाड़े ड्राम के अंदर बोरे में रखी, विदेशी शराब एवं अन्य सामग्री बरामद की गई है. छापामारी के बाद नूतनडीह निवासी अभियुक्त बसंत महतो के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कराया गया. छापेमारी दल में उत्पाद निरीक्षक संजीत देव, सदर अवर निरीक्षक कृष्णा प्रजापति एवं अवर निरीक्षक चंद्रपुरा दीपिका कुमारी, जरीडीह थाना प्रभारी अमित राय समेत पुलिस अधिकारी सोनू चौधरी, विकास विश्वकर्मा एवं सशस्त्र बल शामिल थे.

IMG 20240309 WA0026 2

टीम ने मौके से विदेशी शराब – 675 लीटर (विभिन्न ब्रांड) के जब्त किया. टीम ने विभिन्न ब्रांड के 4,000 लेबल, 4,000 ढक्कन, नकली होलोग्राम 5,000 तथा एक जरकीन में केरामेल 05 लीटर जब्त किया है.

n598251808171250703365103329ba520ceda6be808df6e131a8a130afbc7d1056a799f2e3a6967267a3c49
अंडर ट्रायल केस के कैदी की इलाज के दौरान मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
n598251808171250703365103329ba520ceda6be808df6e131a8a130afbc7d1056a799f2e3a6967267a3c49

गिरिडीह : अंडर ट्रायल केस के दौरान केंद्रीय कारा गिरिडीह में बंद एक कैदी की रांची के रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई. जिसके बाद पोस्टमार्टम कर रविवार को उसका शव तिसरी थाना लाया गया. जहां परिजनों को शव सौंप दिया गया. हालांकि परिजन किसी बात को लेकर काफ़ी समय तक आनाकानी हुई. अंततः परिजन शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए तिसरी के पहाड़पुर स्थित अपने गांव चले गए. मृतक 74 वर्षीय राम प्रसाद सिंह देवरी थाना कांड संख्या 59/2009 के अभियुक्त थे.

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2

बताया गया कि जमीन विवाद मामले में अभियुक्त राम प्रसाद सिंह को देवरी पुलिस ने वर्ष 2022 में गिरफ्तार किया था. जिसके बाद अंडर ट्रायल केस के तहत उन्हें न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा गिरिडीह में रखा गया था. इस दौरान बीते 6 मार्च को उनकी तबीयत अचानक खराब हो जाने के बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह ले जाया गया. जहां 5 दिनों के इलाज के बाद उन्हें वापस जेल में शिफ्ट कर दिया गया.

IMG 20240309 WA0026 2

जेल कंपाउंडर संतोष कुमार ने बताया कि रामप्रसाद सिंह को टीबी की बीमारी थी. दोबारा उनकी तबीयत बिगड़ने पर 15 मार्च को फिर से सदर अस्पताल में उन्हें भर्ती करवाया गया, जहां से चिकित्सकों ने इलाज के बाद उन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया था. जहां इलाज के दौरान 5 अप्रैल को उनकी मौत हो गई . पोस्टमार्टम के बाद 7 अप्रैल को उनकी सुरक्षा में तैनात एसआई पितरूस करकेट्टा, जेल कंपाउंडर व अन्य कर्मियों ने तिसरी थाना में शव परिजनों को सौंप दिया.

n598251808171250703365103329ba520ceda6be808df6e131a8a130afbc7d1056a799f2e3a6967267a3c49
बाबूडीह के पास नदी से मिला व्यक्ति का शव, नहीं हो सकी पहचान
n598251808171250703365103329ba520ceda6be808df6e131a8a130afbc7d1056a799f2e3a6967267a3c49

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बाबूडीह लाल भट्टा के पास स्वर्णरेखा नदी से रविवार सुबह एक शव पाया गया. शव देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला.

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2

पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम हाउस से शीत गृह में रखवा दिया है. पुलिस मृतक की पहचान में जुट गई है. जानकारी के अनुसार रविवार सुबह स्थानीय लोग नदी किनारे गए थे. तभी उनकी नजर शव पर पड़. शव सड़ी-गली अवस्था में पाया गया. मृतक ने काले रंग की टीशर्ट और काले रंग का हाफ पैंट पहना हुआ है. मृतक की उम्र 35-40 वर्ष बताई जा रही है.

IMG 20240309 WA0026 2
IMG 20240407 WA0009
कंवर ग्रेवाल को सिख नौजवान सभा ने दी विदाई, सतबीर सिंह ने कहा – गायकी द्वारा गुरु उपदेश को लोगों तक पहुंचा रहे हैं
IMG 20240407 WA0006

जमशेदपुर : सेंट्रल सिख नौजवान सभा के बैनर तले शनिवार को साकची गुरुद्वारा मैदान में हुए वैसाखी की शाम गुरु के नाल सांस्कृतिक कार्यक्रम में पंजाब के विश्व प्रसिद्ध सूफी गायक कंवर ग्रेवाल ने लौहनगरी में बसते सिख समाज को मस्ताना बना दिया. सिख युवा पीढ़ी में वह अपने कार्यक्रम के माध्यम से जोश भर गए. सारे युवा उनके विचारों और गायकी के मुरीद हो गए.

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2

रविवार को कंवर ग्रेवाल को नौजवान सभा ने विदाई दी. प्रधान अमरीक सिंह, पूर्व प्रधान सतबीर सिंह सोमू, चेयरमैन दमनप्रीत सिंह, चंचल भाटिया, कार्यकारी प्रधान इंद्रजीत सिंह इन्दर, एवं अन्य उनसे मिले. चंचल भाटिया ने उनसे शीघ्र पंजाब जाकर मिलने की बात कही और जमशेदपुर में बहुत जल्द बड़ा समागम कराने की घोषणा की, जिसके लिए कंवर ग्रेवाल को शामिल होने की गुजारिश की.

Screenshot 2024 0407 214852

कंवर ग्रेवाल ने भी भरोसा दिया कि जमशेदपुर मिनी पंजाब है और यहां के लोगों से मिले प्यार को वह कभी भुला नहीं सकते. जब कभी भी उन्हें जमशेदपुर बुलाया जायेगा वह जरूर यहां के संगत के दर्शन करेंगे. सोमू ने कहा कि कंवर ग्रेवाल की बेटियों के प्रति काफ़ी बेहतर सोच है. गुरु के उपदेशों को वह लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं गायकी के द्वारा. दमनप्रीत ने भी उनकी तारीफ की. इसके बाद सभी पदाधिकारी उन्हें रांची एयरपोर्ट तक ड्राप करने के लिए रवाना हुए. इस दौरान कंवर ग्रेवाल ने सभी के साथ फोटो भी खिंचवाई.

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

IMG 20240309 WA0026 2

शनिवार के कार्यक्रम में कंवर ग्रेवाल ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी लोगों को संदेश दिया. कार्यक्रम के दौरान डिस्पोजल में जूस पिने के बाद उन्होंने अपने डिस्पोजल को फेंकने के बजाय जेब में रख लिया और फिर लोगों को यह संदेश दिया कि समाज ही पर्यावरण को संजो कर रख सकता है.

AddText 04 07 11.12.52
जिसने अपनी नीतियों से जनहित हेतु कार्य किए हैं उनके प्रत्याशी को ही अपना मत प्रदान करें – कुमार विश्वजीत
AddText 04 07 11.12.52

“जन मुद्दा, जन विचार” “कैसी चाहिए अब की सरकार” के स्लोगन के जरिए जमशेदपुर शहर के लोकप्रिय न्यूज नेटवर्क “तीसरी धारा” द्वारा संचालित कॉलम में कुमार विश्वजीत के व्यक्तिगत विचार।

IMG 20240309 WA0028 2

जमशेदपुर : समस्त देशवासियों को ज्ञात है कि वो सभी इस 2024 के लोकसभा चुनाव के माहौल से गुजर रहे हैं। सम्पूर्ण देश को प्रभावित करने वाले इस आम चुनाव के बारे में मैं समस्त देशवासियों से अपील करता हूं कि आप सभी अपने क्षेत्र में निर्धारित तिथि को अपने अपने मतदान केंद्र पर जाकर अपना बहुमूल्य वोट जरूर दें, जिससे आपकी लोकसभा के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो।

IMG 20240309 WA0027 2


अब इस कॉलम के जरिए सभी से निवेदन करूंगा कि आप इस चुनाव को देशहित के नजरिए से देखें और विचार करें कि जिस राजनीतिक दल ने अपनी नीति और नीयत से भारत का नाम रौशन किया है, जिसने अपनी नीतियों से जनहित हेतु कार्य किए हैं उनके प्रत्याशी को ही अपना मत प्रदान करें।
स्पष्ट तौर पर कहना चाहूंगा कि खुद को जनता का “प्रधान सेवक” मानने वाले माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अगुआई में भाजपा की केंद्र सरकार ने राष्ट्रहित, जनहित का समन्वय स्थापित कर अपना राजधर्म निभाया है और भारत को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दिलाई है।

IMG 20240309 WA0026 2

भारत की सैन्य शक्ति की मजबूती हो या कृषि क्षेत्र का कायाकल्प हो या फिर देश की महिला शक्ति, युवा शक्ति, समाज के हरेक वर्ग का उत्तरोत्तर विकास हो, हरेक मुद्दे पर देश को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयत्नशील रहने वाले प्रधानमंत्री जी की अगुआई वाली भाजपा को ही अपना बहुमूल्य वोट दें और “विकसित भारत” के संकल्प को पूरा करने में सहायक बनें।
विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक व्यवस्था वाले देश को पुरातन सनातन संस्कृति के संवर्धन के साथ एक नवीन पहचान दिलाने वाली भाजपा के प्रत्याशी को मतदान द्वारा चुनकर संसद में अपनी आवाज पहुंचाएं।

याद रखें ::
“कमल है तो कल है”
“भाजपा है तो भरोसा है”
“मोदीजी हैं तो सब मुमकिन है”
इसलिए संकल्प लें::
“फिर तीसरी बार मोदी सरकार”
“अबकी बार 400 पार”

c40b3f60bc367831d26b297f6fde66daa58e27ce2ad0288b71656e782d3e048a.0
साकची गुरुद्वारा में सजी ‘ वैसाखी दी शाम, गुरु दे नाल’ सांस्कृतिक संध्या, कंवर ग्रेवाल की आवाज़ में झूमे लोग
032a310656524a17017a4f719b1d3e736f75cc0b3fe288d7b5ac4f27e31d6495.0

जमशेदपुर : खालसा साजना दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार की शाम साकची गुरुद्वारा के विशाल मैदान में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया. सेंट्रल सिख नौजवान सभा के बैनर तले “वैसाखी दी शाम गुरु दे नाल” आयोजित कार्यक्रम रंगारंग रहा. विश्व प्रसिद्ध पंजाब के सूफी गायक कंवर ग्रेवाल कार्यक्रम में उपस्थित संगत को देखकर खूब प्रफ्फुलित हुए. खासकर युवा नौजवानों के सिर पर सजी पगड़ी को देखकर उन्होंने खूब तारीफ की.

IMG 20240309 WA0028 2

उन्होंने कहा कि एक पंजाब से कहानी शुरू हुई थी और आज जगह-जगह पंजाब बसा हुआ है. यह गुरु की ही आपार कृपा है. इससे पूर्व मंच पर पहुंचने पर कंवर ग्रेवाल का कोल्ड फायर जलाकर स्वागत हुआ. उपस्थित संगत का उन्होंने अभिवादन किया. उसके बाद शुरू हुआ कंवर ग्रेवाल के सूफी गीतों का दौर. अपने गीतों से देर रात तक वह दर्शकों को झूमाते रहे. उनका एक प्रसिद्ध गीत साहमने बैठा होवे यार, ते मिलना पेंदा हे… पर दर्शकों ने खूब गोते लगाए.

IMG 20240309 WA0027 2

इसके बाद जपले राम नू, धयाले राम नू…. जिहने दुनिया प्रकट कीती…, वेख मर्दान्या रंग करतार दे…, टिकटान दो लै लीं… खालसा सदा आजाद है…, आदि गीतों पर संगत को सिख धर्म के उंचे इतिहास से अवगत कराया. जातपात से ऊपर उठकर एक करतार का सिमरन करने की अपील की. इससे पूर्व शाम साढ़े छह बजे सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत साकची गुरुद्वारा के ग्रंथी जत्थेदार जरनैल सिंह ने गुरु चरणों में अरदास कर की. उसके बाद हरमन गिल के ड्रीम भंगड़ा ग्रुप के बच्चों ने सभ्याचारिक प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमाया. साकची के बहादुर खालसा दल ने सिख मार्शल आर्ट (गतका) की प्रस्तुति दी.

60702792ed6371eb18c423e06bd9fc73278f7b6d1c184599095e00baf4f936bf.0

इसके बाद मुख्य अतिथि और अन्य सम्मानित अतिथियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं उधमी अमरप्रीत सिंह काले ने अपने सम्बोधन में सिख पंथ को मजबूत होने के लिए आपस में गले लगने की गुजारिश की. उन्होंने कहा की हमें गुरवाणी के उपदेशों के अनुसार मन निवां मत ऊँची रखने की जरूरत है. तब गुरु महाराज अपने बख्शीश करेंगे.

इस कार्यक्रम में पहली पंक्ति लाइन में हमारे समाज के वैसे प्रबुद्ध लोग हैं, जिनपर गुरु महाराज की कृपा है. उन्हें चाहिये की समाज में जरूरत मंद लोगों की मदद करें. इसके लिए विशाल संस्था सीजीपीसी जो समाज का छाता है. उसकी छाँव में एक होकर बैठकर समाज को आगे ले जाने के विचार होने चाहिए. उन्होंने वर्तमान में सीजीपीसी में चल रहे शिक्षा, स्वास्थ्य के कामों की भी खूब सराहना की.

IMG 20240309 WA0026 2

इस मौक़े पर अन्य अतिथि तख़्त हरिमंदिर जी, पटना साहेब के महासचिव इंदरजीर सिंह, सेंट्रल के प्रधान भगवान सिंह, झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा के प्रधान सरदार शैलेन्द्र सिंह, टेलको वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह ने भी सभी का धन्यवाद किया. नौजवान सभा की ओर से सभी को मोमेंटो, पगड़ी और शॉल देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में पहुंचे कंवर ग्रेवाल को भी झारखंड की संस्कृति का प्रतीक चिन्ह, किरपान आदि देकर जोरदार स्वागत किया गया. कार्यक्रम का संचालन साकची गुरुद्वारा के महासचिव परमजीत सिंह काले ने किया.

error: Content is protected !!