एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20240210 WA0011
मनीफीट की सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से राहगीरों को हो रही है परेशानी : करनदीप सिंह
IMG 20240210 WA0011

जमशेदपुर : टेल्को क्षेत्र के मनीफीट मेन रोड में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इस रोड से सैकड़ो लोग आवागमन करते हैं। गड्ढे हो जाने से राहगीरों को बहुत परेशानी हो रही है। इस रोड के किनारे में एक नाली है वह जाम हो जाने के कारण रोड में पानी बहता है। समाजसेवी करनदीप सिंह ने टाटा प्रबंधन से अपील की है की इस रोड के ऊपर जल्द से जल्द संज्ञान लिया जाए और इसकी मरम्मत की जाए और इसके जो बगल में नाली है उसकी सफाई की जाए क्योंकि रात के समय में वहां लाइट नहीं होने के कारण अधिकतर लोगों का एक्सीडेंट होता है।

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2
IMG 20240309 WA0026 2
IMG 20240409 WA0025
नोरोडीह वार्ड सहित सरायकेला जिला के अन्य स्थानों पर धूमधाम से हुआ माँ मंगला की पूजा
IMG 20240409 WA0024

सरायकेला : मां मंगला सार्वजनिक पूजा स्थल नोरोडीह वार्ड सरायकेला में स्थित अजमबर मुखी के आवास पहुंच कर पूर्व नगर उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने माँ मंगला के चरणों में माथा टेका और सरायकेला नगर वासियों के लिए शांति सुख समृद्धि की दुआं मांगी। इस अवसर पर अजंबर मुखी, राजीव महापात्रो, मादरू मुखी, मनोज चौधरी, मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के सहायक रंजन कारूवा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2

ज्ञात हो कि चैत्र शुक्ल पक्ष के अंतिम मंगलवार के शुभ अवसर पर मां मंगला देवी की पूजा दलित समाज के लोग धूमधाम एवं हर्षोल्लास से सदियों से मनाते हुए आ रहें हैं।
मां मंगला देवी के पूजा अर्चना सरायकेला जिला, के नोरोडीह, राजबांध, इनद्रटांडी, दुगनी, सीनी, स्वर्णपुर, मोहितपुर, बाकसाई, घोड़ा नेगी, जोजो, सरमाली, महालीमुरूप, राजखरसांवा, आमदा, दलुडीह, मौसौडीह कुचाई, राजनगर, कांड्रा, पानडरासाली, सातबहनी, धीरराजगंज, गमहरिया, आदित्यपुर, कांकड़ा, नेंगटासाई, बोलाईडीह, इत्यादि स्थानों में हर्षोल्लास से मनाई गई।

IMG 20240309 WA0026 2
IMG 20240409 WA0023 scaled
राजीव रंजन सिंह ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, सफाई को लेकर जेएनएसी और एसडीओ से की बात
IMG 20240409 WA0017

जमशेदपुर : लोक आस्था का महापर्व चैत्र छठ पूजा के निमित कदमा सोनारी के स्थानीय लोगों के अनुरोध पर राजीव रंजन सिंह ( सेवानिवृति आई.पी.एस अधिकारी) मानगो के गांधी मैदान, सोनारी के कपाली घाट, दोमुहानी घाट का मुआयना किए।

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2

घाटों पर पड़े कचरे एवं जलखुंभी को देखकर पहल करते हुए श्री सिंह ने जे.एन.ए.सी के पदाधिकारी और एस.डी.ओ से बात कर अविलंब घाटों की सफाई के लिए आग्रह किए। जिससे छठ व्रतियों को पूजा के दौरान समस्या ना हो।

IMG 20240309 WA0026 2
IMG 20240409 WA0014
हिंदू जागरण मंच के तत्वाधान में हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर विशाल शोभा यात्रा निकली
IMG 20240409 WA0012

जमशेदपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अनुसांगिक संगठन हिंदू जागरण मंच के तत्वाधान में हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर विशाल शोभा यात्रा के संयोजक मंच के अध्यक्ष बलबीर मंडल ने शोभा यात्रा का नेतृत्व किया. इस विराट शोभा यात्रा में छत्रपति शिवाजी सेना, सनातन उत्सव समिति, महाकाल संघ सहित दर्जनों स्वयंसेवी संगठनों ने भरपूर समर्थन दिया। भालूबासा हरिजन स्कूल मैदान से निकली उक्त शोभायात्रा काशीडीह रामलीला मैदान, साकची गोलचक्कर होते हुए आमबगान (नेताजी सुभाष चंद्र मैदान) पहुंची जहाँ भारत माता की सामूहिक आरती के उपरांत यात्रा संपन्न हुई।

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2

शोभा यात्रा में श्रीराम दरबार, भारत माता, वानर सेना, महाकाल भस्म आरती, दर्जनों डीजे सज्जित वाहन आकर्षण का केंद्र रहें. शोभा यात्रा में हिंदुत्व का महाजुटान दिखा जिसमें लगभग दस हज़ार नवयुवक और युवतियों ने पूरे उत्साह सहित सहभागिता तय किया. पूरे यात्रा के दौरान माहौल राममय रहा. जगह जगह सामाजिक संगठनों ने सेवा शिविर लगाकर यात्रा का स्वागत किया और लोगों के लिए शीतल जल, शर्बत इत्यादि का प्रबंध किया।

IMG 20240309 WA0026 2

यात्रा में विशेष रूप से जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो भी सम्मिलित हुए. मुख्य रूप से आजसू जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, छत्रपति शिवाजी सेना के संस्थापक मनीष कुमार प्रसाद, सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह, सतीश मुखी, रीता शर्मा, छक्कन चौधरी, अप्पू तिवारी, वीर सिंह, कमलेश साहू, अंकित आनंद,पप्पू उपाध्याय, पप्पू मिश्रा, बिपिन, बिट्टू, नवीन राव, कौशिक स्वाई, राहुल दुर्गे, संजय सोना, विक्रम पंडित सहित अन्य की सक्रिय सहभागिता रही।

n5985997121712592766973054351b85115762b605da97f013410b4b8fe47772608ec4c5959442e5779f613
अरविंद केजरीवाल को कल मिलेगी रिहाई ? उच्च न्यायालय में कल होगी सुनवाई
n5985997121712592766973054351b85115762b605da97f013410b4b8fe47772608ec4c5959442e5779f613

दिल्ली : मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के लिए 9 अप्रैल की तारीख बहुत अहम है क्‍योंकि दिल्ली उच्च न्यायालय आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी और हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर अपना फैसला सुनाएगा। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री को न्‍यायिक हिरासत से राहत मिलेगी या उन्‍हें अभी कुछ दिन और जेल में ही रहना पड़ेगा इस पर दिल्‍ली हाई कोर्ट मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे अपना फैसला सुनाएगी।

IMG 20240309 WA0028 2

बता दें सीएम केजरीवाल ने केंद्रीय एजेंसी ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी के समय पर सवाल उठाया है और आरोप लगाया है कि यह लोकतंत्र, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव और समान अवसर सहित संविधान की मूल संरचना का ‘उल्लंघन’ है।
ईडी ने सीएम केजरीवाल की इस याचिका का विरोध करते हुए दलील दी थी केजरीवाल आगामी चुनावों के आधार पर गिरफ्तारी से “छूट” का दावा नहीं कर सकते क्योंकि कानून उन पर और “आम आदमी” पर समान रूप से लागू होता है।

IMG 20240309 WA0027 2

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के संयोजक को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार कर लिया था, जब उच्च न्यायालय ने उन्हें संघीय धन शोधन रोधी एजेंसी द्वारा दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा देने से इनकार कर दिया था। हाईकोर्ट द्वारा केजरीवाल की ईडी को दी गई न्‍यायिक हिरासत की अवधि समाप्‍त होने से पहले केजरीवाल को ट्रायल कोर्ट में पेश किए जाने के बाद उन्हें 1 अप्रैल को मामले में केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

गौरतलब है कि ये मामला 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की उत्पाद शुल्क नीति को तैयार करने और क्रियान्वित करने में कथित भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित है जिसे बाद में रद्द कर दिया गया था। पिछले हफ्ते सुनवाई के दौरान ईडी ने गिरफ्तारी को आगामी आम चुनाव से जोड़ने के केजरीवाल के आरोप को खारिज कर दिया था।

IMG 20240309 WA0026 2

अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने ईडी की ओर से पेश होते हुए अदालत में दलील दी थी कि अपराधियों और विचाराधीन कैदियों को यह कहने का अधिकार नहीं हैं कि हम अपरा करेंगे और अरेस्‍ट नहीं किए जाएंगे क्‍योंकि चुनाव आ गए हैं। ईडी के वकील ने कहा था ये पूरी तरह से हास्‍यस्‍पद है। इससे अपराधियों को खुलेआम घूमने का लाइसेंस मिल जाएगा। अगर किसी आम आदमी ने अपराध किया है तो उसे सलाखों के पीछे जाना होगा लेकिन क्‍योंकि केजरीवाल एक मुख्‍यमंत्री हैं इसलिए आपको अरेस्‍ट नहीं किया जा सकता?

हाईकोर्ट में ईडी की ओर से पैरवी कर रहे अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने दलील देते समय ये भी कहा था कि आप कितना भी हंगामा करें लेकिन यह स्‍पष्‍ठ है कि घोटाला हुआ है और जनता के साथ-साथ सरकारी खजाने को भी पैसे से वंचित किया गया है।

AddText 04 08 09.22.41
AISMJWA के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम भाटिया बोले गिरफ्तार हो पत्रकार चरणजीत सिंह को धमकी देने वाले मुन्ना और दीपक
AddText 04 08 09.22.41

दोनों ज़िलों के एसपी ऑफिस पहुंचे ऐसोसिएशन के पदाधिकारी

जमशेदपुर : कल रात फतेह लाईव पोर्टल न्यूज के संपादक चरणजीत सिंह को मिली धमकी के बाद से ही AISMJWA के पदाधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए घोर निन्दा की है.सभी पदाधिकारियों ने एक सुर में धमकी देने वालों की गिरफ्तारी की मांग दोनों जिला के एसएसपी और एसपी से की है.
आज सुबह ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया के नेतृत्व में पदाधिकारी पहले जमशेदपुर एसएसपी किशोर कौशल से मिले जहां परसुडीह थाना प्रभारी को चरणजीत सिंह से लिखित शिकायत लेकर कठोर कार्रवाई करने का आदेश पत्रकारों की शिकायत के बाद एस.एस.पी ने दिया. इसके बाद सभी पत्रकार सरायकेला – खरसावां जिले के एसपी मनीष टोप्पो से मिले जहां एसपी ने कहा कि जमशेदपुर पुलिस को इस मामले में हरसंभव मदद की जाएगी ताकि आरोपी पकड़े जाएं. उन्होने कहा कि अगर मेरे कार्यकाल में कोई भी ग़लत काम करता है तो मुझे सीधे सूचना दें और अगर अवैध धंधों में लिप्त लोग पत्रकारों को धमकी देंगे तो कठोर कार्रवाई भी होगी.

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2

ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव ने दोनों जिला के पदाधिकारियों से मुलाकात करने के बाद कहा कि पत्रकारों को डरने की जरूरत नहीं है बल्कि मुखर होकर खबर लिखे ऐसोसिएशन आपके साथ है. उन्होने दोनों जिले के एसपी से कहा कि ऐसी हरकत करने वाले लोग जल्द गिरफ्तार हों ताकि दोबारा कोई ऐसा न करें.
ऐसोसिएशन के प्रदेश सलाहकार और फतेह लाईव के संपादक चरणजीत सिंह ने कहा कि मुझे नंबर बदल-बदल कर लगातार फोन आ रहे हैं. उन्होने सरायकेला एसपी ऑफिस में भी सभी पत्रकारों को अपना फोन दिखाया कि मुझे अभी भी फोन आ रहे हैं. वे बोले ऐसी धमकियां मुझे रोक नहीं सकती मैं सच्चाई को दिखाता रहूंगा.

IMG 20240309 WA0026 2

मौके पर ऐसोसिएशन के कोल्हान प्रभारी अजय महतो, जमशेदपुर शहरी जिला अध्यक्ष विनोद सिंह, जिला महासचिव आशीष गुप्ता, देवेंद्र सिंह, अनिमेष अंबष्ट, रॉबिन भुल्लर, सरायकेला जिला अध्यक्ष गोलक बिहारी, जिला उपाध्यक्ष पंकज महतो, दिलीप चंद महतो सहित अन्य पत्रकार साथियों ने घटना की निंदा करते हुए कहा है कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पुलिस को ठोस कदम उठाने की जरूरत है.
आज सुबह ऐसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र जायसवाल बंटी ने भी एस एस पी जमशेदपुर से फोन पर शिकायत की थी जिस पर उन्होंने पत्रकारों को हरसंभव मदद और सख्त कार्रवाई की बात कही थी.

n59857784817125901145787c26dc08a28c453c7aa2fbf5af5cc2958e9f874198c581d8c282e82f1ccda348
एटीएम से छेड़छाड़ कर चोरी करने वाले अपराधी गिरफ्तार
n59857784817125901145787c26dc08a28c453c7aa2fbf5af5cc2958e9f874198c581d8c282e82f1ccda348

रामगढ़ : रामगढ़ जिले के कुज्जू में पुलिस ने एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर रुपये चुराने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से पुलिस ने एक पेचकस, तीन चाभी, फर्जी नंबर लिखा पेपर, फेविकोल और एक मोबाइल बरामद किया है. रामगढ़ एसपी डॉ. विमल कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 7 अप्रैल को इंडियन ओवरसीज बैंक मरार शाखा रांची रोड के मैनेजर ने कुजू ओपी पहुंचकर सूचना दी कि बैंक के एटीएम में दो संदिग्ध व्यक्तियों ने छेड़छाड़ की है. इस संबंध में मांडू थाना में प्राथमिक दर्ज की गई.

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2

पुलिस कप्तान डॉ. विमल कुमार ने रामगढ़ एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इंडियन ओवरसीज बैंक मरार शाखा के एटीएम के आसपास छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया. युवक ने अपनी पहचान चंदन कुमार (24) वर्षीय फतेहपुर जिला गया बिहार बताया. युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से एटीएम खोलने में प्रयोग किया गया चाभी, पेचकस और अन्य सामान बरामद किया गया.

आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस कप्तान ने बताया कि अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है. उस पर बिहार और यूपी में मामला दर्ज है. आरोपी का एक सहयोगी भी है, जो फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. छापेमारी टीम में रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, मांडू थाना प्रभारी रंजीत यादव, कुजू ओपी प्रभारी दिगंबर पांडे, एसआई साबिर हुसैन, एएसआई वीरेंद्र कुजूर सदल बल शामिल रहे.

IMG 20240309 WA0026 2

रामगढ़ एसपी डॉ. विमल कुमार ने बताया कि अभियुक्त चाभी और पेचकस के जरिए एटीएम में तकनीकी गड़बड़ी करता था और अपने सहयोगी का फर्जी नंबर वन कस्टमर केयर के रूप में लिखकर एटीएम रूम में चिपका देता था. लोग जब पैसा निकालने के लिए एटीएम कार्ड मशीन में डालते तो कार्ड फंस जाता था. अन्य उपभोक्ता की तरह पास में खड़ा अभियुक्त लोगों को कथित कस्टमर केयर के नंबर पर कॉल करने को कहता था.

लोग कॉल कर शिकायत करते तब आरोपी का सहयोगी ही कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर पहुंचता और समस्या का समाधान करने की बात कहते हुए किसी तरह कार्ड का पिन जान लेता था. साथ ही कार्ड नहीं निकल पाने का बहाना कर बैंक की शाखा में शिकायत करने को कहता था. जब लोग चले जाते तो आरोपी और उसका सहयोगी मिलकर एटीएम कार्ड निकाल रुपये की निकासी कर लेता था.

n5985862201712589537066767e62041da832aece458a1cdf34f2acb6da69972c31546f2881eaf64238288b
कुमारधुबी में 3 अवैध शराब कारोबारी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
n5985862201712589537066767e62041da832aece458a1cdf34f2acb6da69972c31546f2881eaf64238288b

धनबाद : कुमारधुबी ओपी प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने सोमवार को अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान अवैध शराब की बिक्री करने वाले 3 धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया. कुमारधुबी बाजार से कुंदन कुमार गुप्ता व गाड़ीखाना से टिंकू बाउरी को अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया.

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2

वहीं, शिवलीबाड़ी मुंडा धौड़ा में आंगनबाड़ी सेविका पिंगला बाउरी के घर से महुआ शराब जब्त की गई. पुलिस ने सेविका के बड़े पुत्र लखाई बाउरी को गिरफ्तार कर लिया. इन सभी के पास से करीब 30 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की गई है. ओपी प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए तीनों युवकों पर एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया.

IMG 20240309 WA0026 2
n59833441817125487051145f7d5ef025373065d3d0a38cd65ee7eb6be1a186f2ddd97fe26f20e5e042c86d
केंद्रीय सरहुल पूजा समिति 11 को निकालेगी शोभा यात्रा
n59833441817125487051145f7d5ef025373065d3d0a38cd65ee7eb6be1a186f2ddd97fe26f20e5e042c86d

जमशेदपुर में इस बार मुख्य लाइसेंसधारी गंगाराम तिर्की के नेतृत्व में 11 अप्रैल को पुराना सीतारामडेरा से सरहुल शोभा यात्रा निकाली जायेगी.

रविवार को पुराना सीतारामडेरा स्थित सरना भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय सरहुल पूजा समिति के संयोजक मंडली के सदस्य राकेश उरांव एवं राजेन कुजूर ने बताया कि सरहुल पर्व के दिन शहर के सभी सरना पूजा स्थलों में समाज के लोग परिवार समेत पारंपरिक पूजा-अर्चना करेंगे. इसमें महिला, पुरुष, युवा व बच्चे इष्ट देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर आदिवासी समाज के उत्थान व प्रकृति को हमेशा हरा-भरा बनाये रखने का आशीष मांगेंगे. सरहुल शोभा यात्रा अपराह्न तीन बजे सीतारामडेरा उरांव समाज भवन प्रांगण से निकाली जायेगी.

IMG 20240309 WA0028 2

संवाददाता सम्मेलन में गंगाराम तिर्की, राकेश उरांव, गोमिया सुंडी, नंदलाल पातर, राजेश कांडयोंग, बुधराम खलखो, शंभु मुखी, दुर्गामनी बोईपाई, संगीता सामद, बबलू खलखो, राजेन कुजूर, किशोर लकड़ा, संतोष लकड़ा, बुधु खलखो, विवेक सांडिल व अन्य मौजूद थे.

पारंपरिक परिधान व वादय यंत्रों के साथ शोभायात्रा में होंगे शामिल

शहर के सभी सरना स्थलों की साफ-सफाई एवं रंग-रोगन का कार्य पूरा कर लिया गया है. सुबह में सभी लोग अपने-अपने सरना पूजा स्थल में पूजा-अर्चना करेंगे. दोपहर में सीतारामडेरा से निकलने वाली शोभा यात्रा में शामिल होंगे. इस शोभा यात्रा में आदिवासी मूलवासी समाज के उरांव, हो, मुंडा, संताल, मुखी, भुइयां, तुरी, लोहरा समेत अन्य सामाजिक संगठन के लोग भी शामिल होंगे.

पारंपरिक नृत्य होगा आकर्षण का केंद्र

आदिवासी-मूलवासी समाज के लोग पारंपरिक पोशाक व वाद्य यंत्रों के साथ शोभा यात्रा में शामिल होंगे. शहर के लोगों को एक ही जगह पर एकसाथ कई पारंपरिक नृत्य देखने का मौका मिलेगा.

IMG 20240309 WA0027 2

समाज के प्रबुद्ध बुद्धिजीवी व अगुवा होंगे सम्मानित

शोभा यात्रा शुभारंभ होने से पूर्व केंद्रीय सरहुल पूजा समिति द्वारा जमशेदपुर के बुद्धिजीवी, समाज के आगुवा, समाजसेवी, शिक्षाविद व विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया जायेगा. उन्हें समाज के सखुआ का फूल व शॉल भेंट किया जायेगा.

इन मार्गों से होकर गुजरेगी सरहुल शोभायात्रा

सरहुल शोभायात्रा पुराना सीतारामडेरा से प्रारंभ होकर लाको बोदरा चौक, सीतारामडेरा थाना, एग्रिको लाइट सिग्नल चौक, भालुबासा, कुम्हार पाडा, रामलीला मैदान, साकची मुख्य गोलचक्कर, बसंत सिनेमा रोड, कालीमाटी रोड, टुइलाडूंगरी गोलचक्कर, गोलमुरी होते हुए पुनः सीतारामडेरा आदिवासी उरांव समाज भवन प्रांगण पहुंचकर एक सभा में तब्दील हो जायेगी. यहां मुख्य अतिथि समेत समाज के प्रबुद्ध बुद्धिजीवी सरहुल पर्व का संदेश देंगे.

सांस्कृतिक संध्या सरहुल नाइट आज

आदिवासी उरांव समाज, सीतारामडेरा द्वारा सोमवार को सरहुल नाइट कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसका आयोजन उरांव समाज भवन प्रांगण मैदान में संध्या सात बजे से होगा. इसमें रांची के रीझवार ग्रुप द्वारा नागपुरी एवं सांस्कृतिक नृत्य व संगीत प्रस्तुत किया जायेगा. इस दौरान स्थानीय विभिन्न जनजातीय समाज के कलाकारों द्वारा भी पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा.

IMG 20240309 WA0026 2
n59824423217125429444767295f0513378a97b698dcd1f7d9b7fef2987ea46c5f3428d610ef9dbce18ae99
सर आपका बेटा रेप केस में फंस गया… और पिता ने ठगों को दे दिये हजारों रूपये
n59824423217125429444767295f0513378a97b698dcd1f7d9b7fef2987ea46c5f3428d610ef9dbce18ae99

साकची देवनगर ग्रीन अपार्टमेंट निवासी हरविंदर सिंह से साइबर अपराधियों ने पार्ट टाइम काम कर पैसा कमाने का झांसा देकर सात लाख 10 हजार 645 रुपये की ठगी कर ली. इस मामले में बिस्टुपुर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि 22 फरवरी को टेलीग्राम आईडी पर एक मैसेज आया कि आप पार्ट टाइम काम करके पैसे कमा सकते हैं। ऐप प्लेयर इसके लिए भुगतान करता है। ऐप प्लेयर एक बहुत बड़ी कंपनी है. कंपनी रु. 1000 से रु. 6500 देता है.

IMG 20240309 WA0028 2

एक वेबसाइट दी और उसे खोलने, रजिस्टर करने और अपने बैंक खाते का विवरण भरने को कहा। कहा कि एक दिन में तीन काम निपटाने हैं। लगभग 28 समीक्षाएँ दी जानी हैं। जैसे ही आप स्टॉक पूरा कर लेंगे, आप पैसे निकाल सकते हैं और पैसा आपके खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया, जिसमें 40 से ज्यादा लोग शामिल हैं. वे गुमराह कर अलग-अलग खातों में पैसे भेजते हैं। उसके साथ भी ऐसा ही हुआ.

IMG 20240309 WA0027 2

रेप केस में फंसा बेटा, पैसा देगा तो छूटेगा
जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के नारायणी टावर में रहने वाले एक शख्स से साइबर अपराधियों ने 1 लाख 40 हजार रुपये की ठगी कर ली. इस मामले में कदमा थाने में व्हाट्सएप कॉल नंबर 44783983829 के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है

पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि कॉल एक व्हाट्सएप नंबर से आई थी। कहा गया कि आपका बेटा रेप केस में फंसा है. अगर तुम पैसे दोगे तो तुम्हें जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा, नहीं तो हम तुम्हें जेल भेज देंगे। वीडियो कॉल भी की. सूचना पाकर वह घबरा गया। मेरे बेटे से भी संपर्क नहीं किया. जहां फोन करने वाले ने पैसे भेजने को कहा। बाद में उसे पता चला कि वह धोखाधड़ी का शिकार हो गया है. बेटे से जानकारी मिली कि ऐसा कुछ नहीं है.

IMG 20240309 WA0026 2
error: Content is protected !!