एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20240411 WA0006 1
कोल्हान ऑटोनोमस कॉन्सिल के बिना कोल्हान का विकास असंभव – माईकल तिरिया
IMG 20240411 WA0005

चाईबासा : केंद्र और राज्य की सरकारें कोल्हान के विकास में विफल साबित हुई है। कोल्हान ऑटोनोमस कॉन्सिल के बिना कोल्हान का विकास असंभव । कोल्हान ऑटोनोमस कॉन्सिल के गठन से ही यहां के आदिवासी मूलवासी सुरक्षित होंगे । कोल्हान ऑटोनोमस कॉन्सिल को स्थापित करने को लेकर कोल्हान रक्षा संघ की ओर से दाखिल मामला उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है। ज्ञात हो कि संघ द्वारा पटना उच्च न्यायालय में दाखिल मामला पर न्यायालय ने अपने मंतव्य में कहा था की 3 माह के अंदर कोल्हान कर प्रारूप तैयार कर देने का निर्देश दिया था।

IMG 20240309 WA0028 2

उसी वक्त सन 2000 में झारखंड का गठन हो गया। इसके बाद यह मामला अदर में लटक गया। यह बातें आज जेटेया थाना क्षेत्र के ग्राम चेतन कुंद्रीजोर में आयोजित कोल्हान रक्षा संघ की जनसभा को सम्बोधित करते हुए संघ के केंद्रीय अध्यक्ष माईकल तिरिया ने कही। श्री तिरिया ने कहा कि ब्रिटिश सरकार के दमनात्मक हुकूमत के खिलाफ हुई कोल विद्रोह के फलस्वरूप कोल्हान वासियों के लिए विलकिंसन रूल संवैधानिक अधिकार प्राप्त है। जिसे आज राजनीति षडयंत्र के तहत् इसे समाप्त करने की साज़िश रची जा रही है। देश आजादी के बाद सन 1950 को भारत सरकार राष्ट्रपति ने कोल्हान गवर्मेंट इस्टेट को अनुसूचित छेत्र घोषित कर कोल्हान और बिहार को मिलाकर बिहार सरकार का गठन किया गया है।

IMG 20240411 WA0003
IMG 20240309 WA0027 2

इन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि सन 1953 को केन्द्र सरकार के प्रभाव से तत्कालीन राज्यपाल के अधिसूचना संख्या A/AB-303/53/3533j, दिनांक 26 अगस्त 1953 के द्वारा बिहार सरकार के राजनीति सरकार से कोल्हान को अलग करते हुए पुराना सिंहभूम को संविधान के पांचवी अनुसूची के पारा 1 में सूचीवद किया गया है, इसलिए संविधान के 5 वीं अनुसूची पारा 5(1) का छेत्राधिकार में पार्लियामेंट और राज्य का विधानमंडल द्वारा बनाया गया कानून लागू नहीं होता है। लेकिन वर्तमान में अधिकारी और एमपी एमएलए के जानकारी के अभाव में इस छेत्र में जबरन नए नए नियम कानूनों को लागू किया जा रहा है। श्री तिरिया ने कहा कि राज्य सरकार संविधान के 5 वीं अनुसूची का पारा 5 (I) को नज़रंदाज़ करके कोल्हान एरिया में जबरन लागू किया जा रहा है। कोल्हान रक्षा संघ संवैधानिक लड़ाई लड़ रहा है। इस मौके पर मानकी मुंडा संघ कोल्हान पोड़ाहाट के पूर्व केन्द्रीय प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने कहा कि विधायक सांसद एवं जनप्रतिनिधि का कोल्हान मामले पर गंभीर नहीं होना चिंता का विषय है।

IMG 20240309 WA0026 2

इन्होंने कहा कि कोल्हान के आदिवासी मूलनिवासी एवं पिछड़ा वर्ग के लोगों के सर्वांगीण विकास हेतु कोल्हान में ऑटोनॉमस काउंसिल का गठन किया जाना जरूरी है। इसलिए कोल्हान रक्षा संघ कोल्हान में कोल्हान ऑटोनॉमस काउंसिल कराने तक संघर्ष जारी रहेगा। मौके पर मानसिंह हेंब्रम ने कहा कि कोल्हान के एक एक बच्चों को शिक्षा दिलाने की जरूरत है। बिना शिक्षा के हम कोल्हान के शासन प्रशासन नहीं चला सकते। इसलिए समय रहते हम अपने अपने बच्चों को पढ़ाई के क्षेत्र में कार्य करने की अवश्यकता है।

सभा को जयसिंह सुंडी, मुंडा रोयाराम बोयपाई, कानूराम हाईबुरु, विक्रम बोयपाई, डूरसू चांपिया, महती बोयपाई, चरण चांपिया, दीपक चांपिया, बुधु पूर्ति, मानसिंह सिरका, बोजना केराई, जुरेंद्र मारला, अमर सिंह लागुरी, कानुराम सिरका, लांगो चांपिया, सदन चांपिया, जयपाल सिंह मेराल, बीनू सिंह चांपिया, सोनाराम नागुरी, गुरु नागुरी, जगदीश केराई, समेत मानकी मुंडा, संघ के ग्रामीण सेक्रेटरी शामिल थे ।

n59916035817127710495685a39237e016473d646abef8c521b6ff83d41aec59eef34bb3dbadf05249e451c
जमशेदपुर : को-ऑपरेटिव कॉलेज के शिक्षक व छात्रों ने रैली निकाल किया मतदाताओं को जागरूक
n59916035817127710495685a39237e016473d646abef8c521b6ff83d41aec59eef34bb3dbadf05249e451c

जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के निर्वाचन साक्षरता क्लब की ओर से बुधवार को मतदान जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली को कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमर सिंह ने झंडा दिखाकर रवाना किया.

IMG 20240309 WA0028 2

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अमर सिंह ने कहा कि प्रत्येक लोगों की यह सामाजिक जिम्मेदारी है कि वे मतदान हर हाल में करें. इसके माघ्यम से ही हम एक बेहतर सरकार चुन सकते हैं, जिससे देश का विकास संभव है. रैली में कॉलेज के 300 से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए और लोगों को वोट का महत्व समझाया. रैली का आयोजन ईएलसी नोडल ऑफिसर डॉ अशोक कुमार रवानी, ईएलसी को-ऑर्डिनेटर डॉ स्वाति सोरेन एवं अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ अंतरा कुमारी के मार्गदर्शन में किया गया.

IMG 20240309 WA0027 2

रैली के आयोजन में डॉ संजय यादव, डॉ मंगला श्रीवास्तव, डॉ दुर्गा तमसोई, डॉ शालिनी शर्मा, डॉ किरण दुबे, डॉ भूषण कुमार सिंह, डॉ प्रभात कुमार सिंह, डॉ कृष्णा प्रसाद, डॉ बीडी सिन्हा, स्वरूप कुमार मिश्रा, भीम कुमार राम, अमित जाना, गणेश चंद्र महतो, राजीव दुबे, सुभाष महतो, अरुण महतो, मधसरा बानो, इशरत रसूल, प्रीति कुमारी, चंदन कुमार, संजय यादव समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं तथा ईएलसी एंबेसडर राकेश, रितम, रीका के अलावा श्वेता, जगजीत, सूरज, शिवम, गीतिका, बिकास, रमेश, मुकेश, दीपक, निर्जला‌ समेत अन्य वोलेंटियर की सराहनीय भूमिका रही.

IMG 20240309 WA0026 2
n59895568617127709740216fd12d3bbd189d3773390556916d3137b8516f7726bfda20125764c80fa6a618
पांच हजार करोड़ का घोटाला; GST ने दो सगे भाइयों को पकड़ा जो चीन भागने का बना रहे थे प्लान

पांच हजार करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले के दो आरोपियों अमित गुप्ता और सुमित गुप्ता को जमशेदपुर जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है। उन्हें लेकर टीम मंगलवार को जमशेदपुर पहुंची। उन्हें एमजीएम अस्पताल में जांच के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। दोनों सगे भाई हैं। इससे पहले भी पुलिस ने जीएसटी घोटाले में दो और लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसी कड़ी में दोनों की गिरफ्तारी की गई है।

पांच हजार करोड़ का घोटाला
इन दोनों भाइयों की गिरफ्तारी कोलकाता के साल्ट लेक से की गई, जहां दोनों रहते हैं। सीबीडीटी के अधीन काम करने वाली जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने उनको आवास से पकड़ा। बताया जाता है कि कुल घोटाला पांच हजार करोड़ का है, जिसमें से तीन हजार का घोटाला इनलोगों ने किया है और करीब 522 करोड़ के घोटाले की बात इन लोगों ने स्वीकार की है।

IMG 20240309 WA0028 2

चीन भागने की थी तैयारी
जीएसटी इंटेलिजेंस विभाग के अधिकारी ने बताया कि दोनों जुड़वां भाई चीन भागने की तैयारी में थे। इसकी सूचना मिलने के बाद जमशेदपुर से एक टीम कोलकाता पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ दोनों को पकड़ लिया। इससे पहले इसी तरह के घोटाले में शिव कुमार देवड़ा और विक्की भालोटिया को गिरफ्तार किया गया था। उनसे पूछताछ के दौरान इन दोनों जुड़वां भाइयों का नाम सामने आया। ये दोनों भाई एक ही फ्लैट में रहते थे और अलग-अलग फ्लोर पर रहकर अपना सिंडिकेट चलाते थे।

शहर में100 से ज्यादा फर्जी कंपनी बनाई
जमशेदपुर जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने जब विभिन्न कंपनियों के जीएसटी की जांच की तो पाया कि कुछ स्रोतों से एक ही कंपनी से माल का लगातार आदान-प्रदान किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो उसके बाद जांच की गई तो पता चला कि वह सभी फर्जी कंपनियां हैं, जिन्हें जीएसटी घोटाला के लिए ही सृजित किया गया। जांच में पाया कि जमशेदपुर में कई ऐसी कंपनियां हैं, जिनमें फर्जी तरीके से लेन-देन किया जा रहा है। जांच में पाया गया कि 100 से ज्यादा कंपनियां ऐसी हैं, जिसमें फर्जी तरीके से लेनदेन हो रहा है। अबतक तीन हजार करोड़ से ज्यादा के लेन-देन सामने आए हैं।

150 करोड़ का घोटाला बढ़ता गया
जांच टीम के अनुसार, पहले 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का जीएसटी घोटाला सामने आया। इसके बाद एक टीम का गठन किया गया, जिसमें सीनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर रोशन कुमार मिश्रा, इंटेलिजेंस ऑफिसर दिनेश कुमार, राजीव रंजन और राजेश कुमार शामिल थे। इसी टीम ने अमित गुप्ता और सुमित गुप्ता को कोलकाता से गिरफ्तार किया और दावा किया कि जीएसटी घोटाले का यह आंकड़ा 5000 करोड़ तक जा सकता है।

IMG 20240309 WA0027 2

शिव कुमार देवड़ा से 26 फरवरी को मिला था सुराग
जीएसटी घोटाले में इंटेलिजेंस ऑफिसर दिनेश कुमार ने मंगलवार को जमशेदपुर के फाइनेंशियल अदालत में एक नया केस दर्ज किया है। कोलकाता से गिरफ्तार अमित और सुमित के खिलाफ सूचना 26 फरवरी 2024 को गिरफ्तार किए गए शिव कुमार देवड़ा से मिली थी। फर्जी कंपनियों के विरुद्ध चल रही जांच के तहत जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) जमशेदपुर ने पूरे भारत में सक्रिय सिंडिकेट को उजागर किया। इससे सरकार को बड़े पैमाने पर राजस्व क नुकसान हो रहा था।

वास्तविक आपूर्ति के बिना बनाते थे नकली चालान
नई एफआईआर के बारे में विभागीय अधिवक्ता संजय रंजन बरियार ने बताया कि कुछ महीने पहले डीजीजीआई ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था, जो फर्जी फर्म व कंपनियां स्थापित करने, विभिन्न विनिर्माण कंपनियों और व्यापारियों को कमीशन के आधार पर किसी भी सामान या सेवाओं की वास्तविक आपूर्ति के बिना नकली चालान बनाने व जारी करने और प्रसारित करने में शामिल थे। परिणामस्वरूप 200 करोड़ रुपये से अधिक की कर चोरी हुई। फर्जी कंपनियों की शृंखला के सत्यापन, निगरानी, प्रमुख व्यक्तियों पर नज़र रखने और खुफिया जानकारी इकट्ठा करने के लिए डेटा विश्लेषण से इस फर्जीवाड़े के पीछे के मास्टरमाइंड की पहचान और धरपकड़ हुई और यह सामने आया कि ऐसा सिंडिकेट कोलकाता से संचालित हो रहा है।

15 हजार में फंसाते थे लोगों को
गिरफ्तार दोनों आरोपी गरीब पृष्ठभूमि के लोगों को महज दस से पंद्रह हजार रुपये वेतन वाली नौकरी की पेशकश कर फंसाते थे और फर्जी जीएसटीआईएन के बिना उनकी जानकारी के उनके आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि का दुरुपयोग कर करते थे। जीएसटी के फर्जी चालान के माध्यम से फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट प्राप्त करते थे। इससे पहले जब शिव कुमार देवड़ा को गिरफ्तार किया तो उस समय अमित गुप्ता ने से बचने के लिए बैंकॉक (थाईलैंड) भाग गया था। अब तक की जांच से यह सामने आया है कि इनके द्वारा 90 से अधिक फर्जी कंपनियां स्थापित की गईं, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी मात्रा में करीब 3000 करोड़ रुपये से अधिक का फर्जी लेनदेन हुआ। इसमें लगभग 522.91 करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़ी गई है।

चार मास्टरमाइंड भेजे गए जेल
अबतक जीएसटीआईएन की शृंखला में चार मास्टरमाइंड व प्रमुख व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। करीब 5000 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जी लेनदेन पाया गया है। इन फर्जी कंपनियों के माध्यम से करीब 725 करोड़ रुपये की कर चोरी का पर्दाफाश हुआ है। यह अबतक का देश का सबसे बड़ा सिंडिकेट है।

IMG 20240309 WA0026 2
n5991642221712768811617ccc4f10be536f32eca195109501abc083d715b3b1f106c35f395203d0acf01ef
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जमशेदपुर में चुनाव की तैयारियों का लिया जायजा
n5991642221712768811617ccc4f10be536f32eca195109501abc083d715b3b1f106c35f395203d0acf01ef

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों का जायजा लेने के क्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार बुधवार को जमशेदपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिसदन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल से लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिले में की जा रही तैयारियों की जानकारी ली।

उन्होंने मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर बल देते हुए विशेषकर दिव्यांग जनों एवं बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधाओं का खास ध्यान रखने के लिए निर्देशित किया। साथ ही सभी मतदाताओं के लिए गर्मी एवं धूप के मद्देनजर मतदान केन्द्रों पर शेड, पेयजल, शौचालय, बैठने के लिए कुर्सी आदि की पर्याप्त व्यवस्था रखने का निर्देश दिया।

IMG 20240309 WA0028 2

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में शहरी क्षेत्र के न्यू बाराद्वारी स्थित सामुदायिक भवन, गांधी आश्रम मतदान केन्द्र पर की गई तैयारियों का अवलोकन किया। एईआरओ एवं बीएलओ से अब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ वोटर की जानकारी ली। मतदान के दिन सिटिंग अरेंजमेंट, वोटिंग कम्पार्टमेंट, होम वोटिंग की तैयारी, नए मतदाताओं का नाम निबंधन सहित अन्य बिंदुओं के संदर्भ में विस्तार से जानकारी हासिल की। मौके पर उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदान केन्द्र में किसी भी मतदाता को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो यह सुनिश्चित कराया जाए। इसके अलावा दिव्यांगजनों के लिए मानक के अनुरूप रैम्प निर्माण, ब्लाइंड मतदाताओं के लिए वॉक फुट मार्क साइनेज आदि को लेकर निर्देशित किया ताकि उन्हें पेयजल एवं शौचालय आने-जाने में परेशानी न हो।

IMG 20240309 WA0027 2

इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम अनन्य मित्तल, उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी, जिला योजना पदाधिकारी अरुण द्विवेदी, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव, नगर निकाय के अभियंता व अन्य उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA0026 2
19 10 2021 ramdas soren 22128687 84155789
जमशेदपुर से पार्टी के अंदर का ही होगा प्रत्याशी, बाहरी नहीं, झामुमो की बैठक में बोले रामदास सोरेन
n5991288841712768518348d211bfd251856a330c55450c707b9e4c1e5b75fcb67340aa7e4a1f19328956e1

लोकसभा चुनाव की तारीख करीब आ रही है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विरोधी दलों की ओर से अब तक सभी प्रत्याशियों की घोषणा तक नहीं हो पाई है. जमशेदपुर सीट पर भी उम्मीदवार घोषित नहीं हुआ है.

सत्तारूढ़ गठबंधन के उम्मीदवारों की घोषणा में हो रही देरी

झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा और उसके घटक दलों के बीच सीटों का बंटवारा तो हो गया है, लेकिन उम्मीदवारों की घोषणा में हो रही देरी से पार्टी के कार्यकर्ता परेशान हैं. जमशेदपुर लोकसभा सीट पर भी अभी तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है. लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर जमशेदपुर के सीतारामडेरा में बुधवार (10 अप्रैल) को आदिवासी एसोसिएशन हॉल में झामुमो की बैठक हुई.

रांची में 21 अप्रैल की न्याय उलगुलान रैली पर भी किया मंथन

बैठक में संगठन की स्थिति, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जमशेदपुर से प्रत्याशी व न्याय उलगुलान रैली पर मंथन किया गया. इसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष सह घाटशिला विधायक रामदास सोरेन शामिल हुए. इनके अलावा विधायक संजीव सरदार, विधायक मंगल कालिंदी व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी अपनी बातें रखीं.

IMG 20240309 WA0028 2

झामुमो की बैठक में उठा जमशेदपुर लोकसभा के प्रत्याशी का मुद्दा

बैठक में जमशेदपुर लोकसभा सीट के प्रत्याशी का मुद्दा भी उठा. कहा गया कि उम्मीदवार पार्टी का होगा या पार्टी से बाहर का, इस बात को लेकर काफी चर्चा हो रही है. इस पर झामुमो के जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन ने स्पष्ट कर दिया कि जमशेदपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी पार्टी के अंदर का ही कोई व्यक्ति होगा. किसी बाहरी प्रत्याशी की झामुमो में इंट्री नहीं होगी.

जमशेदपुर के प्रत्याशी पर केंद्रीय नेतृत्व कर रहा मंथन : रामदास

उन्होंने कहा कि जमशेदपुर सीट से लोकसभा का प्रत्याशी किसे बनाया जाए, इस मुद्दे पर गहन मंथन हो रहा है. झामुमो का केंद्रीय नेतृत्व एक-दो दिन में इस पर फैसला लेगा और प्रत्याशी के नाम की घोषणा भी हो जाएगी. उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्याशी कोई भी हो, जिला समिति उसकी जीत को सुनिश्चित करने के लिए कमर कस तैयारी कर चुका है. शहर से लेकर गांव तक की सभी 1,800 बूथों पर पार्टी कार्यकर्ता सक्रिय हैं.

झामुमो की बैठक में इन्होंने भी रखी अपनी राय

विधायक संजीव सरदार, विधायक मंगल कालिंदी, मोहन कर्मकार, दुलाल भुइयां, आस्तिक महतो, सुनील महतो, राजू गिरी, प्रमोद लाल, बीरसिंह सुरेन समेत अन्य नेताओं ने अपनी बातें रखीं. उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी व संगठन के लिए काम करें.

IMG 20240309 WA0027 2

भाजपा को हेमंत का डर, इसलिए जेल में डाल दिया

रामदास सोरेन ने कहा कि भाजपा को आभास हो चुका था कि हेमंत सोरेन के रहते उनकी एक नहीं चलने वाली है. इसलिए उसे साजिश के तहत जेल में डाल दिया गया, ताकि लोकसभा चुनाव में भाजपा को आसानी से जीत मिले. लेकिन, भाजपा का जीत का सपना कभी पूरा होने वाला नहीं है. झामुमो पार्टी के कार्यकर्ताओं के हौसले मजबूत हैं. भाजपा को यहां कहीं टिकने नहीं देंगे.

न्याय उलगुलान रैली में 20 हजार से ज्यादा लोग जायेंगे

रामदास सोरेन ने कहा कि 21 अप्रैल को रांची के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में न्याय उलगुलान रैली में पूर्वी सिंहभूम से 20 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे. जिला समिति की ओर से पार्टी के सभी प्रखंड अध्यक्ष व सचिव, प्रखंड अध्यक्ष व सचिव के साथ-साथ पंचायत अध्यक्ष व सचिव तक को निर्देश दिया गया है कि वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ इस रैली में शामिल हों. पार्टी के सभी विधायकों को भी विधानसभा क्षेत्र से ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ न्याय उलगुलान रैली में जाने का निर्देश दिया गया है.

पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष ने प्रखंड अध्यक्षों को लगायी फटकार

जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन ने विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्षों को फटकार लगायी. कहा कि प्रखंड अध्यक्ष व सचिव पार्टी के बहुत ही महत्वपूर्ण पद हैं. प्रखंड स्तर पर संगठन को हर स्तर से मजबूत रखना उनकी जिम्मेदारी है. साथ ही जिला कमेटी के हर निर्देश का पालन करना भी उनका काम है. कई प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष व सचिव ने जिला कमेटी के टास्क को पूरा नहीं किया. इसलिए लंबित कार्यों को अविलंब पूरा कर जिला समिति को पूर्ण जानकारी उपलब्ध करायें.

IMG 20240309 WA0026 2
IMG 20240410 WA0018
जमशेदपुर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति का हुआ विस्तार, ललन यादव,कन्हैया यादव बने उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार,प्रदीप मुखर्जी बने सचिव
IMG 20240410 WA0018

आज दिनांक 10 अप्रैल 2024 दिन बुधवार को जमशेदपुर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के काशीडीह के कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई जहां बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर के 175 रामनवमी अखाड़ा समितियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए कमेटी का विस्तार करना ज़रूरी है।

IMG 20240309 WA0028 2

अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि समाज में बेहतर काम करने वाले लोग एवं अखाड़ा समिति के ही कुछ लोगों को कमेटी में पदाधिकारी बनाया जाए कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी के सर्वसम्मति से श्री प्रमोद तिवारी को संरक्षक,श्री ललन यादव,श्री कन्हैया यादव,श्री दिलजय बोस को उपाध्यक्ष साथ ही श्री धीरज सिंह,श्री धर्मेंद्र कुमार, श्री प्रदीप मुखर्जी श्री जितेंद्र प्रमाणिक श्री नंदकिशोर ठाकुर को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई, सभी मनोनीत पदाधिकारी को समिति के मुख्य संरक्षक अभय सिंह ने अंग वस्त्र भेंट कर बधाई दी एवं अपने संबोधन में कहा कि रामनवमी अखाड़ा समितियों के बीच जाकर कम करें उनकी समस्याओं को सुने, समस्याओं का समाधान करें उनकी समस्याओं को केंद्रीय कमेटी तक रखें और केंद्रीय कमेटी इन सारी समस्याओं को जिला प्रशासन के समक्ष रखते हुए इसका निदान कराए,उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष बड़े ही धूमधाम से रामनवमी अखाड़ा समिति के आयोजन में जमशेदपुर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति अपनी महती भूमिका निभाएगी अंत में केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष विजय तिवारी ने धन्यवाद दिया, आज के बैठक में कार्यकारिणी के महासचिव प्रवीण सेठी उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह उपाध्यक्ष मनोज बाजपेई मुख्य रूप से मौजूद थे

IMG 20240309 WA0027 2
IMG 20240309 WA0026 2
IMG 20240410 WA0007
झामुमो नेता व व्यवसायी अजय प्रताप सिंह पर बोतल बम से हमला
IMG 20240410 WA0007

सरायकेला : जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टीचर ट्रेंनिंग मोड़ एमटीसी मॉल के पीछे मंगलवार रात 9 बजे अपराधियों ने बमबारी की घटना को अंजाम दिया है, जिसमें झामुमो से जुड़े एक नेता समेत ट्रांसपोर्ट व्यवसायी घायल हुए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार गम्हरिया एमटीसी मॉल के पास रात 9 से 9.15 के बीच बजे व्यवसायी अजय प्रताप सिंह एवं झामुमो नेता उत्तम दास उर्फ बाबू दास अपने बोलोरो गाड़ी के पास खड़ा होकर बात कर रहे थे।

IMG 20240309 WA0028 2

इस बीच चार की संख्या में आये युवकों ने बोतल बम से इन पर हमला कर दिया, बम बोलोरो गाड़ी के अगले हिस्से में लगा, जिससे बाबू दास और अजय प्रताप सिंह घायल हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों को गम्हरिया शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल भेजा गया है, जहां इनकी स्थिति सामान्य है, दोनों बम के छर्रा से आंशिक रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर सरायकेला एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा आदित्यपुर थाना प्रभार नितिन कुमार सिंह भी दलबल के साथ पहुंचे, एसडीपीओ ने बताया कि बमबारी की घटना सामने आई है जिसमें जांच की जा रही है।

IMG 20240309 WA0027 2

एमटीसी मॉल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में बम फेक जाने की घटना कैद हो गई है ,जिसे पुलिस द्वारा खंबाला जा रहा है।फिलहाल एसडीपीओ द्वारा बताया गया है कि मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है, जिसके बाद ही कुछ ठोस जानकारी पुलिस को प्राप्त हो सकेगी। ग़ौरतलब है कि इससे पूर्व भी 3 जुलाई की रात उत्तम उर्फ बाबू दास पर हमला किया गया था, बाबू दास भी आपराधिक कांड में शामिल रहा है।

IMG 20240309 WA0026 2
n59875602017127186725934c343283c9030322d22d6ca01ab4f8016068e05a9c8550da884d7d1c5b70be36
लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान आखिर क्यों राहुल गांधी ने बीनें महुआ फूल
n59875602017127186725934c343283c9030322d22d6ca01ab4f8016068e05a9c8550da884d7d1c5b70be36

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी मंगलवार को चुनावी प्रचार के दौरान आदिवासी महिलाओं के साथ महुआ के फूल बीनते हुए नजर आए। दरअसल, राहुल गांधी शहडोल से उमरिया जा रहे थे, तभी रास्ते में आदिवासी महिलाओं को देखकर उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और महिलाओं से बातचीत की।

इस बीच राहुल गांधी ने महिलाओं के साथ महुए के फूल भी बीने। राहुल ने कुछ महुए बीने और खाकर भी देखे। राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह शहडोल से दिल्ली वापस जाते वक्त रास्ते में कुछ आदिवासी महिलाएं मिलीं जो महुआ बिन रही थी।

IMG 20240309 WA0028 2

वो सुबह 3 बजे से ये काम करती है। आदिवासी बहुल क्षेत्रों में महुआ का बहुत महत्व है। इसे जीवन का पेड़ माना जाता है और इससे निकलने वाली मधु काफी ज़्यादा प्रचलित हैं। आदिवासी समुदाय के लिए ये पेड़ आजीविका का बड़ा स्रोत है और ये एक महत्वपूर्ण कारण है कि उनके लिए जंगल का इतना महत्त्व है। उनके जल, जंगल, ज़मीन के अधिकारों की रक्षा का बीड़ा जो हमने उठाया है उसे पूरी प्रतिबद्धता से निभाएंगे।

बता दे लोकसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण के लिए मतदान 19 अप्रैल को होना है, इसलिए राहुल गांधी मंडला और शहडोल लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे हुए है।

राहुल सोमवार को चुनावी सभा करने शहडोल आए थे। उन्होंने इन सभाओं में आदिवासियों पर फोकस किया। लौटते वक्त फ्यूल की कमी के कारण उनका हेलिकॉप्टर उड़ नहीं सका। राहुल ने शहडोल के एक निजी होटल में रात गुजारी। बांधवगढ़ से लगे जंगल में एक ढाबे पर डिनर किया। राहुल ने इंस्टा पर शहडोल दौरे का अपना वीडियो शेयर किया, जिसमें लिखा- आज की शाम शहडोल के नाम। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी थे।

IMG 20240309 WA0027 2

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया कि हेलिकॉप्टर के लिए भोपाल से फ्यूल मंगवाया गया, लेकिन खराब मौसम के कारण फ्यूल समय पर नहीं पहुंच पाया था। राहुल मंगलवार सुबह चार्डर्ड प्लेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

शहडोल के बाणगंगा मेला ग्राउंड में आयोजित सभा में राहुल ने कहा- हमारी सरकार बनने पर देश के किसानों का कर्जा माफ करेंगे। साथ ही किसानों को कानूनी न्यूनतम समर्थन मूल्य देंगे। उन्होंने महालक्ष्मी योजना के तहत हर गरीब परिवार की एक महिला को सालाना एक लाख रुपए देने की भी बात कही।

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी ने 22-25 लोगों का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्जा माफ किया है। मनरेगा को चलाने में 65 हजार करोड़ रुपए लगते हैं। मोदी जी ने 24 साल का मनरेगा का पैसा कर्जे का माफ कर दिया, लेकिन वो किसानों का, गरीबों का, मजदूरों का कर्जा माफ नहीं करते।

राहुल गांधी ने ये भी कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना को खत्म करेंगे, क्योंकि सेना भी इसे नहीं चाहती है।

IMG 20240309 WA0026 2
n5989486721712718034981054e06fde120d7578435e749b0c1bd1b758359e20a88fb1d2a168bf338619a8c
छत्तीसगढ़ : दुर्ग में भीषण सड़क हादसा, खदान में बस गिरने से 12 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. दुर्ग जिले के कुम्हारी में एक बस 50 फीट गहरी खाई में गिर गई. इस घटना में अब तक 12 लोगों की मौत की खबर सामने आई है.

मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं. वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. बता दें कि मंगलवार रात ड्यूटी से लौटते समय कर्मचारियों से भरी बस खाई में गिर गई. बस में केडिया डिस्टलरी फैक्ट्री के करीब 40 कर्मचारी सवार थे. बस खाई में गिरने से अब तक 12 लोगों की जान चली गई. इस घटना की जानकारी लगते ही रेस्क्यू टीम तुरतं मौके पर पहुंची और राहत और बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया. देर रात तक बचाव अभियान चलता रहा.

IMG 20240309 WA0028 2

दुर्ग हादसे पर पीएम मोदी और सीएम साय ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की. वहीं छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा देर रात घायलों से मिलने रायपुर एम्स पहुंचे. उन्होंने कहा कि इस हादसे की गंभीरता से दंडाधिकारी जांच कराई जाएगी. वहीं घायलों ने डिप्टी सीएम को बताया कि खाई में गिरने वाली बस की एक भी लाइट नहीं जल रही थी. वहीं रास्ते के दोनों तरफ गड्ढा था. बता दें कि 15 घायलों का इलाज रायपुर और दुर्ग के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.

दुर्ग में हुआ हादसा दुखद-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए ‘एक्स’ पर कहा, ”छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ बस हादसा अत्यंत दुखद है, इसमें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं. इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है.”

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस घटना पर दुख जताया है. राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘एक्स’ पर कहा, ”छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार बहुत दुखद है. सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं. मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.”

खादान में बस गिरने से 12 लोगों की मौत

मजदूरों से भरी बस खादान में गिरने से यह भीषण हादसा हुआ है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह घटना मंगलवार रात साढ़े आठ बजे की है. खपरी गांव के पास पहुंची बस अचानक नियंत्रण होकर 40 फुट गहरे मुरम खदान में गिर गई. पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. उन्होंने बताया कि शवों और घायलों को अस्पताल भेजा गया. खदान से बस को निकालने की भी कोशिश जारी है.

IMG 20240309 WA0027 2

पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. घटनास्थल में अंधेरा होने के कारण शुरू में बचाव कार्य में परेशानी हुई. कुछ देर बाद राज्य आपदा मोचन बल और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों और घायलों को बाहर निकाला.उन्होंने बताया कि शवों और घायलों को अस्पताल भेजा गया है तथा खदान से बस को निकालने की कोशिश की जा रही है.

घायलों का AIIMS में चल रहा इलाज

दुर्ग जिले की कलेक्टर रिचा प्रकाश चौधरी ने बताया कि इस घटना में 12 लोगों की मौत हुई है और 14 अन्य घायल हुए हैं. घायलों में से 12 को रायपुर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है.चौधरी ने बताया कि मामले की दंडाधिकारी जांच कराई जाएगी और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद उद्योग प्रबंधन से बात की गई है. प्रबंधन की ओर से हादसे में पीड़ित लोगों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया है. वहीं प्रशासन की ओर से मुआवजे की घोषणा की जाएगी. उद्योग से परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने पर पर भी चर्चा की गई है.

IMG 20240309 WA0026 2
IMG 20240410 WA0001
नोरोडीह वार्ड सहित सरायकेला जिला के अन्य स्थानों पर धूमधाम से हुआ माँ मंगला की पूजा
IMG 20240410 WA0000

सरायकेला : मां मंगला सार्वजनिक पूजा स्थल नोरोडीह वार्ड सरायकेला में स्थित अजमबर मुखी के आवास पहुंच कर पूर्व नगर उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने माँ मंगला के चरणों में माथा टेका और सरायकेला नगर वासियों के लिए शांति सुख समृद्धि की दुआं मांगी। इस अवसर पर अजंबर मुखी, राजीव महापात्रो, मादरू मुखी, मनोज चौधरी, मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के सहायक रंजन कारूवा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA0028 2

ज्ञात हो कि चैत्र शुक्ल पक्ष के अंतिम मंगलवार के शुभ अवसर पर मां मंगला देवी की पूजा दलित समाज के लोग धूमधाम एवं हर्षोल्लास से सदियों से मनाते हुए आ रहें हैं।
मां मंगला देवी के पूजा अर्चना सरायकेला जिला, के नोरोडीह, राजबांध, इनद्रटांडी, दुगनी, सीनी, स्वर्णपुर, मोहितपुर, बाकसाई, घोड़ा नेगी, जोजो, सरमाली, महालीमुरूप, राजखरसांवा, आमदा, दलुडीह, मौसौडीह कुचाई, राजनगर, कांड्रा, पानडरासाली, सातबहनी, धीरराजगंज, गमहरिया, आदित्यपुर, कांकड़ा, नेंगटासाई, बोलाईडीह, इत्यादि स्थानों में हर्षोल्लास से मनाई गई।

IMG 20240309 WA0027 2
IMG 20240309 WA0026 2
error: Content is protected !!