एक नई सोच, एक नई धारा

Pawan singh 1
भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इंकार…

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार पवन सिंह ने आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने संदेश में लिखा, भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन किसी कारणवश मैं आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा।” भाजपा के द्वारा कल ही 195 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई थी, जिसमें पवन सिंह का भी नाम शामिल था। बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाया था, जहां से टीएमसी से शत्रुघ्न सिन्हा सांसद हैं।

IMG 20240102 WA00522


आपको बता दें कि बीजेपी के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने से पहले ही पवन सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें चल रही थीं। उन्हें बिहार की आरा सीट से भी कैंडिडेट बनाने की अटकलें थीं। बीजेपी ने उन्हें बिहार के बजाय पश्चिम बंगाल से चुनावी मैदान में उतारा है। आसनसोल लोकसभा क्षेत्र झारखंड से सटा हुआ है और यहां बिहारी मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। पवन सिंह यहां बीजेपी के लिए बड़ा फैक्टर साबित हो सकते थे। अब जब उन्होंने उम्मीदवार बनने से इनकार कर दिया है तो भाजपा को नए उम्मीदवार की तलाश करनी पड़ सकती है।

IMG 20230708 WA00576

2019 के लोकसभा चुनाव में आसनसोल लोकसभा सीट से बीजेपी के बाबुल सुप्रीयो जीतकर सांसद बने थे। बाद में उन्होंने इस्तीफा देकर टीएमसी में शामिल होने का फैसला किया। इसके बाद 2022 में उपचुनाव हुआ। टीएमसी ने इस सीट से शत्रुघ्न सिन्हा को प्रत्याशी बनाया। उन्होंने बीजेपी कैंडिडेट अग्निमित्रा पॉल को करीब 3 लाख वोटों के बड़े अंतर से हराया था।

81356803bea9470c22eef82553b8b359b8130a2ab38abd3c6a681a347a9c12dc.0
मानगो में वेल्डिंग कराने के दौरान ऑल्टो कार में लगी आग…

जमशेदपुर : मानगो डिमना मुख्य सड़क में ऑल्टो मारुति कार में उस वक्त आग लग गई जब एक ग्रिल दुकान में कार के मालिक कार की वेल्डिंग करवा रहें थें. तेजी से आग ने पुरी कार को अपने चपेट में ले लिया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भाजपा नेता विकास सिंह पहुंचे. स्थानीय थाना और फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दिया. फायर ब्रिगेड मौके में पहुंचने में असमर्थ रहा. मौके में पहुंचकर उलीडीह थाना स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया. गाड़ी पेट्रोल की थी उसे राख बनते तनिक भी देर नहीं लग।

IMG 20240102 WA00522
IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756
86586c38fbffe756fb3f177e1dcbccc80c7cccd18e920a4db2633d49b1e80079.0
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने संस्थापक दिवस की पूर्व संध्या पर जुबिली पार्क सजावट का किया उदघाटन

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने संस्थापक दिवस की पूर्व संध्या पर जुबिली पार्क की सजावट का उदघाटन शनिवार शाम को किया. चन्द्रशेखरन के साथ टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टीवी नरेन्द्रन, रूचि नरेन्द्रन, वीपी (कारपोरेट सर्विसेस) चाणक्य चौधरी और जुस्को के एमडी ऋतुराज सिन्हा ने जुबिली पार्क स्थित जेएन टाटा की मूर्ति पर पुष्पांजलि भेंट कर संस्थापक के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

906e940341c6ec8fb4f2c30c14886835dea0285df758db7272f383fd241a4b0c.0
IMG 20240102 WA00522


बेहद सीमित संख्या में हुए इस समारोह में चेयरमैन द्वारा लाइटिंग के उदघाटन के साथ ही पार्क समेत पूरा शहर रंग बिरंगी रोशनी में समा गया. वही इस अवसर पर टाटा संस के अध्यक्ष और चंद्रशेखर ने कहा संस्थापक की स्थापना दिवस पूर्व संध्या पर मैं काफी एक्साइटिंग हूं कि टाटा स्टील अच्छा प्रोग्रेस कर रहा है. वहीं उन्होंने कंपनी के एंप्लॉई के साथ- साथ शहर वासियों को संस्थापक दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

3b539363cd679f87977e0804fb11f8cf8dc9409bf4d3100077e5c4dbe5f8be0f.0
IMG 20230708 WA00576


इधर हर कोई इस मनमोहक छटा को अपने कैमरे में कैद करते देखा गया. पार्क में नृत्य करते और झूमते फव्वारे और पेड़ों पर लकटते कृत्रिम जुगनू किसी परिलोक सा दृश्य पेश कर रहे थे. 5 मार्च तक चलने वाली इस सजावट के चलते जुबिली पार्क तो पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. जिसे 3 मार्च को सैलानियों के लिए खोल दिया जाएगा. इस साल कंपनी ने शहर के महत्वपूर्ण धरोहरों के साथ ही चौक- चौराहों को सजाया है ताकि शहरवासी विद्युत सज्जा का आनंद ले सके।

IMG 20230802 WA00756
n5881877221709436467478f6246d5c3e3eae1943b9953d76d36483a9ffb18beda859197dd19ee41b775fa4
बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ से बांग्‍ला सिनेमा तक, BJP ने इन सितारों को बनाया अपना उम्‍मीदवार

भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर भोजपुरी स्टार्स पर भरोसा जताया है। BJP ने तीन मौजूदा सांसदों को टिकट दिया है, जबकि एक अन्य को पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका मिल रहा है।

भोजपुरी सिंगर और अभिनेता मनोज तिवारी को बीजेपी ने एक बार फिर दिल्ली की नॉर्थ-ईस्ट सीट से उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर से रवि किशन, आजमगढ़ से दिनेशलाल यादव निरहुआ को प्रत्याशी बनाया है। चौथे भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को आसनसोल से उम्मीदवार बनाया गया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में आसनसोल से भाजपा ने जीत हासिल की थी।

IMG 20240102 WA00522

तत्कालीन बीजेपी नेता बाबुल सुप्रियो जीतकर निचले सदन पहुंचे। मोदी सरकार में वह मंत्री भी बने। लेकिन बाद में मंत्री पद जाने के बाद बाबुल ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया और उनकी जगह टीएमसी ने शत्रुघ्न सिन्हा को चुनाव लड़ाया और उन्होंने भारी वोटों से जीत हासिल की थी। आसनसोल से पवन सिंह के उतारने के बाद माना जा रहा है कि दोनों के बीच मुकाबला कड़ा हो सकता है।

हालांकि, पवन सिंह के आरा से भी चुनाव लड़ने की संभावनाएं जताई जा रही थीं। गोरखपुर से रवि किशन के नाम का ऐलान भाजपा ने गोरखपुर के मौजूदा सांसद और अभिनेता रवि किशन को एक बार फिर लोकसभा चुनाव का टिकट दिया है। रवि किशन गोरखपुर से सांसद हैं और पार्टी ने इसी सीट से उन पर एक बार फिर विश्वास जताया है। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के रामभुआल निषाद को करीब तीन लाख वोटों के बड़े अंतर से हराया था।

IMG 20230708 WA00576

आजमगढ़ से भोजपुरी स्टार निरहुआ इसके साथ ही भाजपा ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक और भोजपुरी स्टार को चुनाव मैदान में उतारा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में दिनेश लाल यादव निरहुआ को आजमगढ़ से अखिलेश यादव ने करीब ढाई लाख वोटों से हराया था। हालांकि उपचुनाव में निरहुआ ने समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव को हराकर इस सीट पर कब्जा जमाया था। एक बार फिर पार्टी ने उन्हें यहां से उम्मीदवार बनाया है।

त्रिसूर से सुरेश गोपी को बनाया उम्मीदवार भोजपुरी अभिनेताओं के साथ बीजेपी ने केरल की त्रिसूर सीट से फिल्म अभिनेता सुरेश गोपी को उम्मीदवार बनाया है। सुरेश गोपी एक अभिनेता होने के साथ ही पार्श्व गायक भी रह चुके हैं और साउथ इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। हुबली से लॉकेट चटर्जी पर फिर जताया विश्वास इसके साथ ही भाजपा ने पश्चिम बंगाल की हुबली सीट से लॉकेट चटर्जी को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है। लॉकेट चटर्जी ने 2019 का लोकसभा चुनाव भी हुबली लोकसभा सीट से लड़ा और जीता था। वह बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री और क्लासिकल डांसर हैं।

IMG 20230802 WA00756
c7b026da8c2e03d9117798a6287ab15195646ca03ba95935a4216d61235d22c7.0
लूट और झूठ से मुक्ति पाना है तो पिलर मेंबर मजबूत बनाना है : सहिस

जमशेदपुर : केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के निर्देशानुसार आज दिनांक 2 मार्च 2024 दिन शनिवार को आजसू पार्टी जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत जुगसलाई नगर परिषद की बैठक हुई, बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष मो तनवीर उर्फ राजू ने किया जबकि संचालन अरूप मल्लिक ने किया वही धन्यवाद ज्ञापन प्रवीन प्रसाद ने किया।

IMG 20240102 WA00522

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रामचंद्र साहिस ने कहा की पार्टी के मजबूत स्तंभ पिलर मेंबर और चूल्हा प्रमुख होता है क्योंकि कुछ लोग जनता को दिग्भ्रमित कर क्षणिक लाभ दे आपके मतो का विभाजन कर सत्ता पा लेते है और फिर जनता को उनके हालात पर छोड़ देता है और पूरे प्रदेश में लूट और झूठ की पटकथा लिखी जाती है और उसके अलग अलग पात्र हो जाते है लेकिन आजसू पार्टी जनसेवा के रूप में कार्य करती है उसका लक्ष्य राजनीति करना नही और चुनाव आते वोट मांगना नहीं बल्कि सदैव जनता के बीच में रहते हुए जनहित में जनता की सेवा करना चाहती है , और उस सेवा के लिए पिलर मेंबर का निर्माण होता है ताकि राज्य में बैठे अंतिम व्यक्ति तक सरकार के कई योजनाएं है जिससे आम जनमानस लभांवित होंगे।

IMG 20230708 WA00576

बैठक मे जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के प्रभारी कन्हैया सिंह ने कहा कि आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा के चुनाव एन डी ए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक गांव मे और बस्ती मे चूल्हा प्रमुख एक मजबूत स्तमभ के रूप मे कार्य करेगी बहुत जल्द सभी चूल्हा प्रमुख का एक सम्मेलन होगा और आने वाले लोकसभा और जुगसलाई विधानसभा चुनाव चूल्हा प्रमुख ही जीत सुनिश्चित करेंगे. बैठक में मुख्य रूप से स्वप्न कुमार सिंहदेव, प्रो रविशंकर मौर्या, प्रणव मजुमदार, ललन झा, अरूप मल्लिक,तनवीर, मदन मोहन मिश्रा, अमित मदने , निकु सिंह, समीर खान, अमन पांडे, शमशेर , सरफराज खान, स्वरुप मल्लिक, अन्य मौजूद रहे।

IMG 20230802 WA00756
61NhcYZYawL. AC UF350350 QL80
भाजपा ने जारी की लिस्ट, झारखंड की 11 लोस सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानिये कौन कहां से लड़ेंगे…

बीजेपी लोकसभा उम्मीदवारों की पहले चरण की सूची जारी हुई. 16 राज्य 2 केंद्र शासित प्रदेश की 195 लोकसभा सीटों की घोषणा हुई. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए बताया कि पीएम मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. 34 केंद्रीय मंत्री का नाम भी इस लिस्ट में है. 28 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है. 47 उम्मीदवार 50 साल से कम उम्र के हैं. 18 अनसूचित जाति के उम्मीदवार हैं. 57 पिछड़ा समाज के लोगों को उम्मीदवार बनाया गया है. झारखंड में 11सीटों की घोषणा हुई.

IMG 20240302 WA0015

ये लड़ेंगे चुनाव
राजमहल से ताला मरांडी

दुमका से सुनील सोरेन

गोड्डा से निशिकांत दुबे

कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी

रांची से संजय सेठ

जमशेदपुर से विद्युत वरण महतो

सिंहभूम से गीता कोड़ा

हजारीबाग से मनीष जायसवाल

पलामू से वीडी राम

खूंटी से अर्जुन मुंडा

लोहरदगा से समीर उरांव

तीन सीटों की नहीं हुई घोषणा
शनिवार को जारी हुई भाजपा के उम्मीदवारों की लिस्ट में लोकसभा की तीन सीटों की घोषणा नहीं हुई है. इन तीन सीटों में धनबाद, चतरा और गिरिडीह सीटें शामिल हैं. भाजपा और आजसू के बीच तासमेल पर बातचीत जारी है. इस वजह से इन तीन सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की गयी है.

IMG 20240302 WA0012
मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, शिव बारात में शामिल होने को आमंत्रित किया
IMG 20240302 WA0011

राँची : मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवास में श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति, पहाड़ी मंदिर (मुख्य द्वार) रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन को प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 8 मार्च 2024 को महाशिवरात्रि पूजा के अवसर पर आयोजित होने वाले शिव बारात में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल से महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले शिव बारात के आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी ली।

मौके पर श्री शिव बारात आयोजन केंद्रीय महासमिति पहाड़ी मंदिर के श्री नंद किशोर सिंह चंदेल, श्री गुलशन मिड्ढा सहित अन्य उपस्थित थे।

IMG 20240102 WA00522
IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756
IMG 20240302 WA0010
मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय की महिला जिलाध्यक्ष ने न्यूनतम मजदूरी के माँग को लेकर विभागीय अधिकारियों से की अपील

जमशेदपुर : मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के सरायकेला खरसावां महिला जिला अध्यक्ष सुमन कारूवा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जिले के सभी सरकारी प्रतिष्ठानों,अस्पतालों, गैर सरकारी प्रतिष्ठानों, विभागों एवं नगर पालिका एवं सभी कार्य क्षेत्रों में कार्यरत स्कील्ड, सेमीसकीलड, मजदूर, सफाई कर्मियों को न्यूनतम मजदूरी वेतनमान भुगतान, पीएफ, ईएसआई, एवं सुरक्षा कीट्स, वस्त्र के अलावे सभी सुविधाएं मुहैया कराने की मांग संबंधित विभागों के प्रबंधकों से आग्रह करते हुए की है।

IMG 20240102 WA00522

मास्टर सीट, लेखा जोखा फाइलों के जांच के क्रम में त्रुटि पाये जाने पर संवैधानिक कार्यवाही की जाए। ज्ञात हो कि न्यूनतम मजदूरी वेतनमान को लेकर आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय में कार्यरत सफाई कर्मियों ने मांग के संदर्भ में धरना प्रदर्शन किये थे। मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय महिला जिला अध्यक्ष सुमन कारूवा ने संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों से आग्रह की है कि इस मामले को गंभीरता से जांच पड़ताल करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाय। जिससे सफाई कर्मियों को न्यूनतम मजदूरी वेतनमान प्राप्त हो सके।

IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756
IMG 20240302 WA0003
शर्मनाक : भारत भ्रमण पर आई स्पेन की विदेशी महिला पर्यटक के साथ झारखण्ड में गैंग रेप, तीन संदिग्ध हिरासत में

दुमका : झारखंड के दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट इलाके में शुक्रवार की रात एक स्पेनिश महिला से सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है. सामूहिक दुष्कर्म की इस वारदात को कथित तौर पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव के युवकों ने अंजाम दिया था.इस सबंध में पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है और मामले की तफतीश शुरू कर दी है.

IMG 20240102 WA00522

इधर, घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस कप्तान पीतांबर सिंह खैरवार देर रात से ही हंसडीहा थाने में कैंप कर मामले की जांच में जुटे रहे. जिला मुख्यालय से डॉग स्क्वायड की टीम भी बुलायी गयी है. थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक, पीड़ित विदेशी महिला की उम्र 30 साल है.

IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756
IMG 20240302 WA0002
‘मुझे सियासी दायित्व से आजाद कर दें’, लोकसभा चुनाव से पहले गंभीर ने चौंकाया
IMG 20240102 WA00522

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर ने एक बड़ा फैसला लेकर सबको चौंका दिया है. गौतम गंभीर ने राजनीति से दूरी बनाने का फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि वह क्रिकेट की वजह से अपनी रानजीतिक जिम्मेदारियों से आजाद होना चाहते हैं. उन्होंने राष्ट्रपति से कर्तव्य मूक्त किए जाने की गुहार लगाई है. साथ ही उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह का धन्यवाद किया है.

IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756
error: Content is protected !!