जमशेदपुर : प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित युवा चौपाल कार्यक्रम आज बारीडीह मंडल अंतर्गत बारीडीह बस्ती शक्ति केंद्र नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल भवन में मंडल के अध्यक्ष कंचन दत्ता के अध्यक्षता में मंडल के प्रभारी भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने युवा चौपाल में केंद्र सरकार के 10 साल पूरे होने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं को बधाई दी. बताया कि बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा युवा चौपाल का आयोजन 27 फरवरी से सभी मंडल में किया जा रहा है.
इसको हम लोग प्रत्येक गांव और वार्ड में युवा चौपाल के नाम से कार्यक्रम करेंगे. केंद्र सरकार के 10 साल पूरे होने वाले हैं, जिसको लेकर सरकार अब आने वाले 2024 के चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है. उसी क्रम में झारखंड के सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी जो सरकार बनी है वह हेमंत सोरेन पार्ट टू हैं. सभी जानते हैं कि पार्ट 1 वाली सरकार हेमंत सोरेन ने किस तरह झारखंड को लुटा है. वह किसी से छुपा नहीं है. इसलिए आज जेल की चक्की काट रहे हैं.
इस दौरान मंडल अध्यक्ष कंचन दत्ता ने कहा कि केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार के 10 साल पूरे हो गए हैं और इसी क्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा-निर्देश पर बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में युवा चौपाल करने का निर्णय लिया है. पूरे देश में 27 फरवरी से लेकर 5 मार्च के बीच तक ग्राम पंचायत में 2 लाख से ज्यादा स्थानों पर युवा चौपाल का आयोजन कराया जा रहा है. केंद्र सरकार ने आम जनमानस के हित में जो कार्य किये है वह विगत किसी सरकार के द्वारा नहीं किया गया। आज भारत का परचम पूरे देश मे लहराने का सबसे बड़ा श्रेय केन्द्र सरकार को जाता है। मोदी सरकार ने देश, सेना, आर्थिकता और आम जनता को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया है. इस अवसर पर शक्ति केंद्र के सह प्रभारी कुमार विश्वजीत, कार्यक्रम के संयोजक, सह संयोजक एवं भारी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहें.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में एक रैली के दौरान संदेशखाली का मामला उठाया और तृणमूल कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस ने संदेशखाली के आरोपी को बचाने की पूरी कोशिश की.
साथ ही उन्होंने विपक्षी इंडिया गठबंधन को भी कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेता संदेशखाली में हुए अत्याचार पर चुप हैं.
पश्चिम बंगाल के आरामबाग में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि संदेशखाली की घटनाएं शर्म की बात हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि लगभग दो महीने तक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.
उन्होंने कहा कि संदेशखाली की बहनों के साथ टीएमसी ने जो किया, उसे देखकर पूरा देश गुस्से में है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर भी हमला बोला और कहा कि मैं यह देखकर शर्मिंदा हूं कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेता संदेशखाली में हुए अत्याचार पर चुप हैं.
35 हजार 700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को धनबाद में 35 हजार 700 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया।
इनमें हर्ल सिदंरी, मोहनपुर हंसडीहा नयी रेललाइन, देवघर-डिब्रुगढ़ ट्रेन, टोरी शिवपुर बिरादरी रेल लाइन और एनटीपीसी एसएसटीपी चतरा समेत अन्य योजनाएं शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने नई ट्रेनों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रधानमंत्री ने धनबाद जिले के सिंदरी में हर्ल उर्वरक संयंत्र का लोकार्पण करने के बाद कहा कि मैंने वर्ष 2018 में बंद पड़े इस खाद कारखाने को चालू करने का संकल्प लिया था। मैंने आपसे कहा था कि इस कारखाने को चालू करवाऊंगा। आज इसका लोकार्पण हुआ है। ये मोदी की गारंटी थी और आज ये गारंटी पूरी हुई। मोदी ने हर्ल के सीसीआर का निरीक्षण करने के बाद प्लांट में काम करने वाले 47 मजदूरों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की।
पीएम मोदी ने कहा कि आज झारखंड को 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का उपहार मिला है। मैं अपने किसान भाइयों को, आदिवासी समाज के लोगों को और झारखंड की जनता को इन योजनाओं के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ विदेशी मुद्रा की बचत होगी, बल्कि जो पैसे बचेंगे, उसे किसानों के हित में खर्च किया जा सकेगा। साथ ही कहा कि आज सिर्फ सिंदरी कारखाने की ही शुरुआत नहीं हुई है, बल्कि रोजगार के हजारों नए अवसरों की भी शुरुआत हुई है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्तमान में 360 लाख मीट्रिक टन यूरिया का उत्पादन हो रहा है। इससे किसान आत्मनिर्भर बन रहे हैं। वर्ष 2014 में जब मैं सरकार में आया, तो उस समय 225 लाख मीट्रिक टन यूरिया का भारत में उत्पादन होता था। उन्होंने कहा कि यूरिया का आयात विदेश से करना पड़ता था, जिससे देश को आर्थिक नुकसान होता था। पिछले 10 वर्षों में रामागुंडम गोरखपुर बरौनी खाद कारखाने की शुरुआत हुई। आज इसमें सिंदरी का नाम जुड़ गया। एक से डेढ़ साल में तालचर में खाद कारखाना की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उस कारखाने के लोकार्पण का आशीर्वाद भी जनता उन्हें ही देगी।
2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य
पीएम मोदी ने कहा कि देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। आगामी 2047 तक विकसित भारत बन जाएगा। आज के समय में भारत 8.4 प्रतिशत की दर से विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड खनिज से संपन्न राज्य है। अब लोग इसे किसानों का राज्य भी मानेंगे। क्योंकि, यहां के किसान भी जल्द आत्मनिर्भर होंगे। अपनी जमीन से बेहतर पैदावार लेंगे। केंद्र सरकार हर तरफ से झारखंड को भी सहयोग कर रही है।
मोदी ने कहा कि सरकार ने जो संकल्प लिया वो पूरा किया। पिछले कुछ सालों में सरकार ने यूरिया का उत्पादन बढ़ाने पर बल दिया, जिसमें सफलता भी मिली। इसके लिए रामकुंडम समेत कई इलाकों में कारखाने शुरू किये गये। ट्रेन की क्षेत्र में भी झारखंड के यात्रियों को कई सुविधाएं मिलेगी। इससे कनेक्टिविटी बढेगी। इससे राज्य की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के साथ आर्थिक गति मिलेगी। 2047 के पहले भारत को विकसित बनाने का संकल्प है।
मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में जनजातीय समाज गरीबों युवाओं और महिलाओं को अपने सर्वोच्च प्राथमिकता बनाकर झारखंड के लिए दिया है। साथ ही विश्वास दिलाया कि जनजातीय समाज के लिए समाज के लिए झारखंड वासियों के लिए केंद्र सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आज रेल क्रांति का नया अध्याय लिखा है। नई रेल लाइन बिछाने और मौजूदा रेल लाइन में भी बदलाव जारी है। धनबाद-चंद्रपुरा को सुरक्षित स्थानों पर नया रेल लाइन उपलब्ध होगा। देवघर-डिब्रूगढ़ ट्रेन से श्रद्धालु मां कामाख्या की शक्ति की पीठ का दर्शन कर पाएंगे। वाराणसी में कोलकाता से रांची एक्सप्रेस आधारशिला रखी गई है। एक्सप्रेस वे रामगढ़ और बोकारो समेत पूरे झारखंड में आगे जाने की स्पीड को आगे बढ़ने वाला है।
रेल मंत्रालय के अनुसार 753.48 करोड़ की मोहनपुर हंसडीहा रेल लाइन की लंबाई 38.110 किलोमीटर है। इस रेललाइन में पांच स्टेशन मोहनपुर, खड़ियाडीह, हरलाटांड़, ककनी व हंसडीहा है। इस नयी रेललाइन में पहली बार चलने वाली देवघर डिब्रुगढ़ ट्रेन है। यह नयी रेललाइन के चालू होने से देवघर से गोड्डा रेल लाइन से सीधे तौर पर जुड़ जायेगा। देवघर और गोड्डा आने जाने वाले यात्रियों को दुमका व नोनीहाट से गुजरना नहीं पड़ेगा। इस रेल लाइन के चालू होने से यात्रियों के ढाई घंटे की बचत होगी।
देवघर से यह दूसरी ट्रेन शुरू
देवघर से डिब्रुगढ़ तक चलने वाली पूर्वाेत्तर के लिए देवघर से यह दूसरी ट्रेन है। पहली ट्रेन देवघर अगरतला एक्सप्रेस बांका और भागलपुर रूट से चलती है। देवघर से डिब्रुगढ़ ट्रेन का परिचालन मोहनपुर से हंसडीहा होकर चलेगी। इस रूट से ट्रेन का परिचालन होने से देवघर, दुमका व गोड्डा जिले के रेल यात्रियों को सीधे तौर पर सुविधा हो जायेगी।
रेलवे के अनुसार इस रूट से परिचालन होने पर समय की बचत होगी। इस खंड पर इस ट्रेन को चलाने के लिए कोई इंजन रिवर्सल नहीं होगा। साथ ही इस मार्ग से ट्रेन चलने से देवघर, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया व कटिहार जैसे शहर कनेक्ट होंगे। डिब्रुगढ़ से नॉर्थ बैंक होते हुए देवघर तक वर्तमान में कोई सीधी रेल कनेक्टिविटी नहीं है। इस ट्रेन का परिचालन शुरू होने से कनेक्टिविटी हो जायेगी। रेलवे द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार सुबह 11 बजे देवघर डिब्रुगढ़ साप्ताहिक ट्रेन देवघर स्टेशन से खुलेगी।
20 सालों से बंद रहा हर्ल से उत्पादन
पिछले 20 सालों से हर्ल कारखाना से उत्पादन बंद था। ऐसे में उद्घाटन के साथ ही रोजगार के नये आयाम खुलेंगे। प्रतिदिन 4,100 मीट्रिक टन इसकी उत्पादन क्षमता हैं। इस साल 10 लाख मीट्रिक टन यूरिया का उत्पादन किया गया। आने वाले वर्ष में निर्धारित लक्ष्य सालाना 12 लाख मीट्रिक टन है।
जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को धनबाद के सिंदरी से कई योजनाओ का शिलान्यास किया वहीं टाटानगर से बादामपहाड़ के लिए चलने वाली मेमू पैसेंजर को भी हरी झंडी दिखाई. इसको लेकर टाटानगर प्लेटफार्म नंबर 1 पर एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था. स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 से ट्रेन यात्रियों को लेकर रवाना हुई. यह टाटा-बादामपहाड़ के बीच चलने वाली चौथी ट्रेन है.
मौके पर मौजूद एआरएम अभिषेक सिंघल ने बताया कि इस ट्रेन के चलने से व्यापारियों और मजदूरों को लाभ मिलेगा. इसके पूर्व जो ट्रेनें चलती थी वह सुबह चलती थी. यह ट्रेन शाम 6 बजे टाटानगर से खुलेगी और रात 9.05 बजे बादामपहाड़पहुंचेगी. यही ट्रेन रात 9.15 बजे बादाम पहाड़ से खुलेगी और रात 11.30 बजे टाटानगर पहुंचेगी. इस ट्रेन के चलने से टाटा और बादाम पहाड़ के बीच शाम को भी कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी. मौके पर मुख्य रूप से बीजेपी जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व विधायक मेनका सरदार, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू समेत अन्य लोग मौजूद रहे.
जमशेदपुर : मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन कारूवा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए सूबे के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से आग्रह किया है कि राज्य के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी प्रतिष्ठानों, न्यायालयों, विद्यालयों, विभागों, आंगनबाड़ी भवनों, इत्यादि स्थानों में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की तस्वीर लगाई जाए।
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो जी के बिष्टुपुर स्थित उनके कार्यालय पर आज “झारखंड एबोरिजिनल घासी ऑर्गेनाइजेशन “जागो ” की ओर से उनके 61वें जन्म दिवस सह 2024 के संसद में “सांसद महारत्न” की उपाधि से सम्मान किये जाने की उपलक्ष्य में उन्हें उनका एक हस्त निर्मित चित्र और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में जागो संगठन के अध्यक्ष सुमंत मुखी, महासचिव जोलेश मुखी, कोषाध्यक्ष संतोष मुखी, सह सचिव राजू मुखी, कार्यकारिणी सदस्य धीरज मुखी और मुन्ना मुखी उपस्थित रहें। गौरतलब है कि यह चित्र सह सचिव राजू मुखी द्वारा बनाया गया।
जमशेदपुर :आज टेल्को क्षेत्र के जेम्को आजाद बस्ती और मिश्रा बागान में खराब स्ट्रीट लाइट की मरम्मत जेएनएसी की टीम ने की। इससे राहगीरो को परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। स्ट्रीट लाइट खराब होने से लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही थी। अंधेरा होने से चोरी और छेड़खानी की घटनाएं होने का डर रहता था। इसी को देखते हुए आज कुल मिलाकर पूरे बस्ती में 15 स्ट्रीट लाइट की मर्मती हुई और समाजसेवी करनदीप सिंह ने 10 नई लाइट की भी मांग जेएनएसी से की है। उन्हें आशा है की जेएनएसी की टीम नई लाइट भी जल्द से जल्द लगाएगी। मौके पर उपस्थित करनदीप सिंह, दीपक, गुरचरण, गोल्डी, गीता, सुरेश रहें।
जमशेदपुर : महाराष्ट्र नवनिर्माण के सुप्रीमो राज ठाकरे के खिलाफ मुकदमा कर पूरे देश में चर्चित जमशेदपुर बार एसोसिएशन के वरीय सदस्य सुधीर कुमार पप्पू वकील समुदाय के पहचान सम्मान और स्वाभिमान के मुद्दे पर आगामी चुनावी मैदान में उतरेंगे।
जमशेदपुर बार एसोसिएशन की मतदाता सूची को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है और शनिवार को झारखंड राज्य बार काउंसिल के वरीय सदस्य अधिवक्ता राम सुभग सिंह के नेतृत्व में टीम जमशेदपुर पहुंच रही है। उनके आते ही मतदाता सूची को संभवत अंतिम रूप दे दिया जाएगा और फिर चुनावी रणभेरी बजेगी। चुनाव की सुगबुगाहट के साथ ही संभावित प्रत्याशियों की ओर से तैयारी होने लगी है।
जनसंपर्क के लिए व्हाट्सएप ग्रुप, मैसेंजर तथा अन्य माध्यमों से गुड मॉर्निंग और बधाई संदेश देने का सिलसिला जारी हो गया है। अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू की ओर से समर्थकों ने व्हाट्सएप संदेश ग्रुपों में भेजना शुरू कर दिया है। जिसमें संभावित चुनाव में प्रत्याशी होने का हवाला देकर समर्थन की अपील की जा रही है।
पूछे जाने पर अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने बताया कि इस बार साथियों की और से उन्हें दबाव दिया जा रहा है कि वह चुनाव मैदान में जरूर उतरें। सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार वकालत बड़ा ही पवित्र पेशा है और यह अपने आप में एक वर्ग और समुदाय है। इसमें जाति धर्म संप्रदाय भाषा जैसी संक्रियता की कोई बात ही नहीं है। परंतु सभी की जो पहचान है वह बनी रहे सबका सम्मान हो और उसके साथ ही वकीलों का पेशागत स्वाभिमान कायम रहे, यह उनके लिए मुद्दा नहीं बल्कि प्रतिबद्धता है।
उनके अनुसार छोटी-छोटी कई बैठक हुई है और उसमें जमशेदपुर बार एसोसिएशन के स्थानीय मुद्दे के साथ ही वकील कल्याण फंड, स्कॉलरशिप, ग्रुप इंश्योरेंस जैसे मुद्दे, जो राज्य सरकार स्तर से जुड़े हैं, टीमवर्क के साथ उसे तार्किक परिणाम देने की कोशिश होगी। सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार वह अपने मुद्दों को साथियों के बीच रखेंगे और उन्हें उम्मीद है कि उन्हें बेहतर ढंग से काम करने की जवाब देने की जिम्मेदारी जरूर मिलेगी।