जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार को वर्ष 2020 के आचार संहिता उल्लंघन मामले में जमशेदपुर न्यायालय ने जमानत स्वीकृति दिया. वर्ष 2019 में विधानसभा चुनाव के समय सरकारी खंभे में भाजपा का झंडा लगा हुवा पाया गया जिससे सरकारी संपत्ति का नुकसान होने की संभावना जताई गई थी.
मामले में साकची थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी. कांड की अनभिज्ञता होने के कारण अबतक भाजपा नेता ने जमानत नहीं लिया था जिस कारण उनके विरुद्ध गैर जमानतीय वारंट निर्गत हुआ था. मंगलवार को भाजपा नेता दिनेश कुमार ने प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी श्री प्रिया के न्यायालय में सरेंडर किया. दिनेश कुमार की ओर से अधिवक्ता विजय शंकर पाठक ने बहस किया, जिससे संतुष्ट होकर न्यायालय ने जमानत अर्जी को स्वीकृत किया. इस दौरान अधिवक्ता मनीष दास, अंकित पांडेय, कमलकांत उपाध्याय सहित भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह, अमरजीत सिंह राजा, नरेंद्र सिंह पिंटू सहित अन्य मौजूद थे.
प्रधानमंत्री धानमंत्री आज तेलंगाना में कई योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद ओडिशा पहुंचे. ओडिशा के जाजपुर में मंगलवार को मोदी ने 20 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण किया. योजनाओं के शिलान्यास के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जय जगन्नाथ से अपने संबोधन की शुरुआत की.
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक को नमन करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “देश के विकास के लिए बीजू बाबू का योगदान अतुलनीय है.”
विकास पर बात करते हुए उन्होंने कहा, उर्जा से जुड़ी योजनायें हो या परिवहन से जुड़ी योजनायें हो, इन सभी विकास कार्यो से औद्योगिक गतिविधियां बढे़ंगी और नयें रोजगार के अवसर पैदा होंगे. आगे उन्होंने कहा कि आज देश में ऐसी सरकार है, जो वर्तमान कि चिंता कर रही है और साथ ही विकसित भारत के लिए भविष्य का भी काम कर रही है. उन्होंने कहा आज का ये आयोजन इस बात की भी पहचान है कि बीतें कई वर्षों में हमारे देश में वर्क कल्चर कितनी तेजी से बदला है. कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, पहले कि सरकारों में परियोजनाओं को समय से पूरा करने में दिलचस्पी नहीं थी, पर हमारी सरकार परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करती है.
पूर्वी भारत को मिला है असीम वरदान
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा 2014 के बाद कई योजनायें जो पिछली सरकारों में अटकी हुई थी, लटकी हुई थी और भटकी हुई थी, उन सभी योजनाओं को 2014 के बाद पूरा किया गया है. आगे मोदी ने कहा पूर्वी भारत को प्राकृतिक संसाधनों का असीम वरदान मिला हैं. हमारी सरकार इन संसाधनों का राज्य के विकास के लिए इस्तमाल करेगी. राज्य की आद्योगिक शक्तियों को बढ़ने काम किया जाएगा. पिछले 10 वर्षों में यहाँ अभूतपूर्व कार्य किया गया है. हमने नेशनल हाईवे बनाएं, पोर्ट कनेक्टिविटी को बेहतरीन किया. केंद्र सरकार ओडिशा राज्य के विकास के लिए ऐसे ही काम करती रहेगी. विकास कार्यों की बधाई देते हुए बीजू बाबु को याद कर प्रधानमंत्री मोदी ने अपना भाषण समाप्त किया.
कौन है बीजू बाबू
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक को लोग बीजू बाबू के नाम से बुलाते हैं. आज उनकी जन्मजयंती है. जानकारी के लिए आपको बता दे, उनके जन्मदिन को ओडिशा में ‘पंचायती राज दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है. बीजू बाबू का जन्म 5 मार्च 1916 को ओडिशा के कटक में हुआ था.
भारतीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चीन को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि भारतीय नेवी ने यह सुनिश्चित किया है कि हिंद महासागर में किसी भी तरह का आधिपत्य न हो। सिंह ने गोवा की राजधानी पणजी के पास नौसेना युद्ध महाविद्यालय के नये प्रशासनिक भवन का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं।
राजनाथ सिंह ने कहाकि भारतीय नौसेना ने यह सुनिश्चित किया है कि कोई भी देश अपनी जबरदस्त आर्थिक और सैन्य शक्ति के बल पर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत के मित्र देशों को दबा नहीं सके। सिंह ने कहा कि नौसेना की तत्परता के कारण भारत अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहा है और हिंद महासागर में सहयोगी देशों को पूरी मदद कर रहा है।
इस अवसर पर, उन्होंने पड़ोसी राज्य कर्नाटक के कारवार में सी बर्ड नौसैनिक अड्डे पर एक विमान वाहक और सहायक पोत गोदी का भी वीडियो कांफ्रेंस के जरिये लोकार्पण किया। उन्होंने कहाकि हमारी नौसेना यह सुनिश्चित करती है कि कोई भी देश अपनी सशक्त आर्थिक और सैन्य शक्ति के बल पर हमारे मित्र देशों को दबा न सके या हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उनकी संप्रभुता को कुचल न सके। उन्होंने कहाकि जिस तत्परता के साथ भारतीय नौसेना अपने सहयोगियों के साथ खड़ी है, वह भारत के वैश्विक मूल्यों को ठोस ताकत प्रदान करती है। नौसेना की तत्परता के कारण भारत अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहा है और हिंद महासागर में मित्र देशों को पूरी मदद दे रहा है।
सिंह ने कहाकि हिंद महासागर में हमारी नौसेना की मौजूदगी हमारे बाकी सहयोगियों को किसी भी दबाव में आने से रोकती है। उन्होंने कहाकि भारत यह सुनिश्चित कर रहा है कि हिंद महासागर क्षेत्र में पड़ोसी देशों की स्वायत्तता और संप्रभुता सुरक्षित रहे। उन्होंने कहाकि हमने यह सुनिश्चित किया है कि हिंद महासागर में किसी भी तरह का आधिपत्य न हो। सिंह ने कहा कि भारत का उत्थान न केवल 140 करोड़ नागरिकों के हित में है, बल्कि यह ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के मंत्र के माध्यम से पूरी दुनिया को एक साथ लेने का अनूठा मूल्य भी प्रस्तुत कर रहा है कि अगर भारत प्रगति करेगा, तो केवल इसके आसपास के क्षेत्र भी प्रगति करेंगे।
रक्षा मंत्री ने कहाकि हमारा नौसैनिक औद्योगिक आधार मजबूत हो रहा है। हमारे शिपयार्ड का विस्तार हो रहा है। हमारे विमान वाहक पोत बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहाकि भारत की यह बढ़ती ताकत हिंद महासागर में प्रभुत्व हासिल करने के लिए नहीं बल्कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और समृद्धि का माहौल बनाने के लिए है।
जमशेदपुर : आज भारत की राइडिंग कम्युनिटी और जोड़ी राइडर्स की तरफ से उपायुक्त कार्यालय ऑफिस जमशेदपुर में तमाम राइडर्स और वेस्ट बंगाल से आए काफी राइडर्स ने उपायुक्त साहब को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें यह माँग की गई कि दुमका में जो एक मार्च को विदेशी महिला राइडर के साथ बलात्कार की घाटना घटी है, उसके दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। उपायुक्त ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए भरोसा दिया है कि आगे से इस तरह की कोई घटना नहीं घटेगी, हम इसका पूरा ध्यान रखेंगे। सभी राइडर्स लोगों की तरफ से यह भी मांग की गई कि जो भी दोषी है उनका चेहरा ढका ना जाए। समाज में उन लोगों को उजागर किया जाए कि इस तरह के लोग समाज में रहने के लायक नहीं है। ज्ञापन सौंपने के दौरान जोड़ी राइडर्स, रॉयल किंग मोटरसाइकिल क्लब और पश्चिम बंगाल से आए काफी राइडर लोग उपस्थित रहें।।
झारखंड में स्पैनिश महिला से गैंगरेप के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले के 5 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने इस भयानक कांड के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
अब इस गैंगरेप कांड के कुल 8 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। दुमका के पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने इन पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
बता दें कि पीड़िता स्पैनिश महिला अपने पति के साथ बांग्लादेश से अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर टूर पर निकले थे। झारखंड के रास्ते यह कपल नेपाल की तरफ बढ़ रहा था। इसी दौरान बीते शुक्रवार की देर रात दुमका जिले में स्पैनिश महिला के साथ कुछ दरिंदों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था।
आम चुनाव-2024 के लिए मतदान चंद हफ्ते बाद शुरू होने वाले हैं। निर्वाचन आयोग की घोषणा के बाद आचार संहिता लागू हो जाएगी और औपचारिक रूप से सियासी बिगुल बज जाएगा। हालांकि, राजनीतिक पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुट गई हैं।
राजनीतिक दल पूरे दम-खम से चुनाव प्रचार की रणनीति बना रहे हैं। बड़े नेताओं की जनसभाएं भी शुरू हो गई हैं। भाजपा ने भी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने के साथ अभियान की अनौपचारिक शुरुआत कर दी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा को मजबूत बनाने का आह्वान किया ताजा घटनाक्रम में पीएम मोदी और अन्य भाजपा नेताओं की तरफ से दिया जा रहा आर्थिक सहयोग चर्चा में है। पीएम मोदी ने पार्टी फंड में दो हजार रुपये का चंदा दिया है। पीएम मोदी के सहयोग का प्रमाण भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी पार्टी फंड में आर्थिक दान दिया है। खास बात यह है कि पार्टी की तरफ से चुनावी बिगुल फूंके जाने के अगले ही दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
I am happy to contribute to @BJP4India and strengthen our efforts to build a Viksit Bharat.
पीएम मोदी बोले, विकसित भारत और राष्ट्र निर्माण के लिए नमो एप के जरिए आर्थिक सहयोग करे जनता पीएम मोदी ने भाजपा के फंड में दो हजार रुपये दान कर आम लोगों से भी मोबाइल एप का इस्तेमाल करते हुए बढ़-चढ़कर आर्थिक सहयोग करने की अपील की। पीएम मोदी ने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘मुझे भाजपा के फंड में योगदान देने और विकसित भारत के निर्माण के हमारे प्रयासों को मजबूत करने की खुशी हो रही है।’ बकौल पीएम मोदी ‘मैं सभी से नमो ऐप के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के लिए दान का हिस्सा बनने का आग्रह करता हूं।’
पूर्व एयर मार्शल दिलीप पटनायक कारगिल वॉर के जांबाज; सियासत में थाम भाजपा का दामन
भुवनेश्वर में पूर्व पूर्वी एयर कमांडर और कारगिल युद्ध के जांबाज एयर मार्शल दिलीप पटनायक ने राजनीतिक पारी शुरू कर दी है। ओडिशा में भाजपा के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पटनायक ने भाजपा का दामन थामा।
इस्लामाबाद : पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) के वरिष्ठ नेता शहबाज शरीफ एक बार फिर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन गए हैं. रविवार (3 मार्च 2024) को उन्हें वोटिंग के बाद पीएम चुन लिया गया. शहबाज शरीफ ने शनिवार (2 मार्च) को प्रधानमंत्री पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था. वोटिंग से पहले ही आंकड़े पीएमएल-एन के हक में थे और माना जा रहा था कि शहबाज शरीफ के हाथों में एक बार फिर से देश की कमान आएगी. उनके खिलाफ इमरान खान की पार्टी पीटीआई के नेता उमर अयूब खान ने पीएम पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था.
जमशेदपुर : प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित युवा चौपाल कार्यक्रम आज डीएस दुर्गा पूजा मैदान में मंडल के उपाध्यक्ष सतीश कुमार के व्यवस्थापन में रखा गया। कार्यक्रम का संचालन मंडल के अध्यक्ष कंचन दत्ता ने किया। मंडल अध्यक्ष कंचन दत्ता की अध्यक्षता में मंडल के प्रभारी भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने युवा चौपाल में केंद्र सरकार के 10 साल पूरे होने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं को बधाई दी. बताया कि बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा युवा चौपाल का आयोजन 27 फरवरी से सभी मंडल में किया जा रहा है.
इसको हम लोग प्रत्येक गांव और वार्ड में युवा चौपाल के नाम से कार्यक्रम करेंगे. केंद्र सरकार के 10 साल पूरे होने वाले हैं, जिसको लेकर सरकार अब आने वाले 2024 के चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है. उसी क्रम में झारखंड के सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी जो सरकार बनी है वह हेमंत सोरेन पार्ट टू हैं. सभी जानते हैं कि पार्ट 1 वाली सरकार हेमंत सोरेन ने किस तरह झारखंड को लुटा है. वह किसी से छुपा नहीं है. इसलिए आज जेल की चक्की काट रहे हैं.
इस दौरान मंडल अध्यक्ष कंचन दत्ता ने कहा कि केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार के 10 साल पूरे हो गए हैं और इसी क्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा-निर्देश पर बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में युवा चौपाल करने का निर्णय लिया है. पूरे देश में 27 फरवरी से लेकर 5 मार्च के बीच तक ग्राम पंचायत में 2 लाख से ज्यादा स्थानों पर युवा चौपाल का आयोजन कराया जा रहा है. केंद्र सरकार ने आम जनमानस के हित में जो कार्य किये है वह विगत किसी सरकार के द्वारा नहीं किया गया। आज भारत का परचम पूरे देश मे लहराने का सबसे बड़ा श्रेय केन्द्र सरकार को जाता है। मोदी सरकार ने देश, सेना, आर्थिकता और आम जनता को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया है। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक डे सहित भारी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहें।
जमशेदपुर : श्री श्री सिद्धेश्वरी नाथ मंदिर कमेटी महाअष्टजाम हरि कीर्तन का आयोजन टेल्को क्षेत्र के जेम्को आजाद बस्ती गुरुद्वारा रोड नियर सामुदायिक विकास के मंदिर प्रांगण के तत्वाधान में दिनांक 07.03. 2024 से 08 .03.2024 तक आयोजन मंदिर परिसर में महाअष्टजाम हरि कीर्तन पूरी बस्ती के सहयोग से आयोजन किया जा रहा है।
मंदिर कमेटी के सदस्य जितेश कुमार ने बताया की दिनांक 08.03.2024 को हवन उपरांत भोग वितरण की भी व्यवस्था है। मंदिर कमेटी ने सभी भक्तगण से निवेदन किया है की इस 2 दिन के धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन में शामिल होकर अपनी उपस्थिति दे।
उन्होंने बताया की महाहवन 08.03.2024 को सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ होगा। उसके उपरांत संध्या 6:00 बजे से भोग वितरण किया जाएगा।
राँची : झारखंड राज्य सरकार ने शनिवार को 8 आईएएस अधिकारियों के तबादले में महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसमें प्रधान सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पद पर पदस्थापित वंदना ददेल को अगले आदेश तक अपने कार्य के साथ प्रधान सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। वहीं कोल्हान प्रमंडलीय आयुक्त चाईबासा के मनोज कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग राँची में नियुक्त किया गया है।