एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20240307 WA0011
कदमा शास्त्रीनगर दंगा मामले मे विहिप नेताओं को जमशेदपुर कोर्ट से मिली जमानत

जमशेदपुर : अप्रैल 2023 में कदमा शास्त्रीनगर जटाधारी मंदिर उपद्रव मामले में विश्व हिन्दू परिषद जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता, समेत विहिप अधिकारीगण दीपक वर्मा, सुभाष चटर्जी और प्रदीप सिंह को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मंजूर होने के बाद जमशेदपुर निचली अदालत से जमानत मिल गई। विहिप के सदस्यों ने बताया कि धर्म की रक्षा हेतू संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। ऐसे मामलों से किसी भी कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरने वाला नही है, कई विहिप अधिकारी और कार्यकर्तागण कोर्ट मे इस मौके पर मौजूद रहे।

IMG 20240102 WA00522
IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756
IMG 20240307 WA0004
अगली बार 400 पार के नारे के साथ बक्सर मे चुनाव प्रचार प्रसार करने पहुंचे भाजपा नेता धर्मेंद्र कुमार रॉय

रांची डोरंडा गौरी शंकर नगर के रहने वाले भाजपा नेता धर्मेंद्र कुमार रॉय जी मोदी जी का मिशन अगली बार 400 पार के नारे के साथ बिहार के बक्सर जिला पहुंचे वहा उन्होंने चुनाव प्रचार प्रसार का काम जोरो शोर से शुरू किय। वही उन्होंने मोदी जी को दुबारा प्रधानमंत्री बनाने को लेकर पूजा अर्चना किया और गंगा स्नान भी किया। मौके पर उनके साथ गौतम कुमार रॉय भीम कुंवर, विशाल ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

IMG 20240102 WA00522
IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756
n582127964170761961981861a73f7cdb5968cf0e69c5a565ae296f2ff386e7c4c0c29d81daff7320a9f648
प्रधानमंत्री मोदी कल श्रीनगर दौरे पर जाएंगे, 500 करोड़ रूपए के ‘समग्र कृषि विकास कार्यक्रम’ राष्ट्र को करेंगे समर्पित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है कि मैं ‘विकसित भारत विकसित जम्मू कश्मीर’ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कल यानि 7 मार्च को श्रीनगर में रहूंगा।

विभिन्न विकास कार्य भी राष्ट्र को समर्पित किए जाएंगे। उनमें से उल्लेखनीय रुपये से अधिक मूल्य के कार्य हैं। श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में एक समारोह में प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर में कृषि-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए लगभग 5,000 करोड़ रुपये के ‘समग्र कृषि विकास कार्यक्रम’ राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

IMG 20240102 WA00522

पीएमओ ने बताया कि वह स्वदेश दर्शन और प्रसाद (तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक, विरासत संवर्धन अभियान) योजना के तहत 1,400 करोड़ रुपये से अधिक की पर्यटन क्षेत्र से संबंधित कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसमें ‘हजरतबल तीर्थ का एकीकृत विकास’ भी शामिल है। पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए, प्रधानमंत्री 52 पर्यटन क्षेत्र की परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगे। बयान के अनुसार प्रधानमंत्री ‘देखो अपना देश पीपुल्स च्वॉइस टूरिस्ट डेस्टिनेशन पोल’ और ‘चलो इंडिया ग्लोबल डायस्पोरा अभियान’ भी शुरू करेंगे। पीएमओ ने कहा कि वह चुनौती आधारित गंतव्य विकास (सीबीडीडी) योजना के तहत चयनित पर्यटन स्थलों की भी घोषणा करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर के लगभग 1,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत भी करेंगे। इन लाभार्थियों में महिला अचीवर्स, लखपति दीदी, किसान, उद्यमी आदि शामिल हैं।

IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756
n589074580170974104662247dc1b6fcc15a2f0c5237e30d2a6c89250a624694d5092e29374812984ec6631
मोदी मैजिक के दम पर दौड़ती रहेगी अर्थव्यवस्था, मूडीज ने भारतीय तरक्की को बताया ‘सबसे तेज’

दुनिया में सबसे तेज रफ्तार से दौड़ लगा रही भारतीय इकोनॉमी के लिए अब 7 समंदर पार से एक शानदार खबर आई है. दरअसल, ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने 2024 के लिए भारत की विकास दर के अनुमान में भारी इजाफा किया है.

मूडीज के ताजा अनुमान के मुताबिक कैलेंडर ईयर 2024 में भारत का GDP ग्रोथ रेट 6.8 फीसदी रह सकता है. इससे पहले रेटिंग एजेंसी ने इस साल के लिए 6.1 फीसदी की विकास दर का अनुमान लगाया था.

मूडीज ने अपना ये अनुमान अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के उम्मीद से बेहतर आंकड़ों के सामने आने के बाद लगाया है. अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर इस तिमाही में हुए कमाल के बाद कैलेंडर इयर 2023 में भारत की विकास दर 7.7 फीसदी रही है. चौथी तिमाही में भारत का ग्रोथ रेट 8.4 परसेंट था.

IMG 20240102 WA00522

ग्लोबल सुस्ती के बीच दमदार रफ्तार!
मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस के मुताबिक सरकार का कैपिटल एक्सपेंडीचर पर बढ़ता खर्च और मजबूत मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ ने 2023 में भारत की विकास दर को इस बुलंदी पर पहुंचाया है. भारत की ये रफ्तार इसलिए भी काबिलेतारीफ मानी जा रही है, क्योंकि बीते साल ग्लोबल आर्थिक सुस्ती से लेकर भू-राजनीतिक तनाव तक वैश्विक परिस्थितियां ग्रोथ के लिहाज से माकूल नहीं थीं. मूडीज के मुताबिक खराब परिस्थितियों में भारत के इस प्रदर्शन के बाद सुधरते ग्लोबल हालातों के बीच भारत की आर्थिक ताकत इस साल ज्यादा मजबूत हो सकती है. ऐसे में भारत के लिए इस साल 6-7 फीसदी की विकास दर हासिल करना मुश्किल नहीं होगा.

जी-20 में भारत सबसे तेजी से बढ़ेगा
मूडीज ने भरोसा जताया है कि जी-20 देशों में भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा. मूडीज ने 2025 में भारत की GDP ग्रोथ 6.4 परसेंट रहने का अनुमान लगाया है. रेटिंग एजेंसी ने कहा है कि आर्थिक इंडिकेटर्स से पता चल रहा है कि जुलाई-सितंबर और अक्टूबर-दिसंबर तिमाही की मजबूत रफ्तार 2024 की जनवरी-मार्च तिमाही में भी जारी है.

IMG 20230708 WA00576

मूडीज ने कहा है कि मजबूत जीएसटी कलेक्शन, बढ़ती वाहन बिक्री, कंज्यूमर कॉन्फिडेंस और डबल डिजिट में हो रही क्रेडिट ग्रोथ से शहरी डिमांड में मजबूती का संकेत मिल रहा है. वहीं मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर की PMI में इजाफा ठोस आर्थिक रफ्तार का सबूत है. इसी के साथ जिस तरह से सरकार ने अंतरिम बजट में कैपिटल एक्सपेंडीचर के लिए 11.1 लाख करोड़ रुपये यानी GDP के 3.4 फीसदी के बराबर खर्च करने का लक्ष्य रखा है इससे भी तेज रफ्तार के आगे जारी रहने का भरोसा है. 2023-24 के अनुमान के मुकाबले पूंजीगत खर्च 16.9 फीसदी ज्यादा है.

स्थिर सरकार बनेगा सुपरफास्ट रफ्तार की वजह
मूडीज ने चुनावों के बाद देश में स्थिर सरकार बनने और पॉलिसी के मामले में निरंतरता जारी रहने की उम्मीद जताई है. वहीं रेटिंग एजेंसी को भरोसा है कि इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर पर भी सरकार भारी भरकम खर्च को जारी रखेगी. लेकिन मूडीज ने निजी निवेश की धीमी रफ्तार को चिंता की वजह करार दिया है. हालांकि दुनियाभर में सप्लाई चेन के डायवर्सिफिकेशन को लेकर जारी कसरत का फायदा भारत को मिलने का अनुमान रेटिंग एजेंसी ने जताया है.

इसके अलावा PLI स्कीम्स से भी निवेशकों की भारत में दिलचस्पी बढ़ने की उम्मीद है. 2024 में भारत, इंडोनेशिया, मेक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे कई जी-20 देशों में चुनाव होने वाले हैं. मूडीज ने कहा कि चुनावों के नतीजों का असर देश की सीमाओं के भीतर ही नहीं बाहर भी दिखाई देता है. मूडीज के मुताबिक इन चुनावों में जो नेता चुने जाएंगे उसका असर अगले चार से पांच साल के दौरान घरेलू और विदेशी नीतियों पर साफ दिखाई देगा.

IMG 20230802 WA00756
IMG 20240306 184340
111 सेव लाइफ अस्पताल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका खारिज

जमशेदपुर : सरायकेला – खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित 111 सेव लाइफ अस्पताल के संचालक डॉ ओपी आनंद के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ झारखंड सरकार की ओर से दायर याचिका को खारिज कर दी है. गौरतलब है कि अस्पताल के संचालक डॉ ओपी आनंद ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ बयानबाजी कर दी थी. इसके बाद उनके खिलाफ ताबड़तोड़ छापामारी की गयी थी. इसके बाद बन्ना गुप्ता के आदेश पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी थी. इसको लेकर एक एपआइआर दायर की गयी थी, जिसके बाद डॉ ओपी आनंद को जेल में रहना पड़ा था. बाद में इस केस को चुनौती देते हुए डॉ ओपी आनंद ने झारखंड हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी.

IMG 20240102 WA00522

इस याचिका के आलोक में झारखंड हाईकोर्ट ने केस को गलत बताते हुए एफआइआर को ही खारिज कर दी थी. इसके खिलाफ झारखंड सरकार हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. सुप्रीम कोर्ट में भाजपा के जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष बिनोद सिंह के बेटे अधिवक्ता प्रत्युष सिंह ने मामले में डॉ ओपी आनंद के केस की पैरवी की. उनके साथ राकेश रंजन और प्रतीक यादव भी थे. इन लोगों ने केस लड़ा, जिसके बाद जस्टिस ऋषिकेश राय, जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और अपरेश कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई हुई और झारखंड सरकार की याचिका को खारिज कर दिया गया.

IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756
n58918839617097159553121bbda7b7db29c4681c64b3016a5ed98e83de95f10836b86492493fae8dcc8f44
देवभूमि से श्रीराम जन्मभूमि की राह सुगम बनाएगी हवाई सेवा, विश्व फलक पर तीर्थाटन और पर्यटन को मिलेगी उड़ान

देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं को धार्मिक यात्रा का अहसास कराएगी यह हवाई सेवा

देहरादून से अयोध्या के लिए 7006 रुपये के फ्लाइट का टिकट मात्र 1999 रुपये में मिलेगा

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश भले ही अलग राज्य हैं, लेकिन आस्था का इससे कोई मतलब नहीं है। देवभूमि से श्रीराम जन्मभूमि की राह अब देश-दुनिया के लिए सुगम होगी। श्रद्धालु अब सड़क या रेल मार्ग से ही नहीं बल्कि हवाई मार्ग से सीधे श्रीराम जन्मभूमि और वापस देवभूमि पहुंच सकेंगे। विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ यह हवाई सेवा धार्मिक यात्रा का अहसास कराने के साथ ही धार्मिक पर्यटन को भी उड़ान मिलेगी।

उत्तराखंड को लगे पंख, धार्मिक पर्यटन की संकल्पना साकार करेगी हवाई सेवा-

देहरादून-अयोध्या, देहरादून-अमृतसर, देहरादून-पंतनगर-वाराणसी के लिए हवाई सेवा शुरू होने से अब देवभूमि उत्तराखंड काे पंख लग गए हैं। धार्मिक दृष्टि से परिपूर्ण उत्तराखंड की वैश्विक पटल पर अलग पहचान बनने के साथ धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे उत्तराखंड की आर्थिक रफ्तार भी बढ़ेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हरी झंडी दिखाकर हवाई सेवा की शुरुआत कर यात्रियों को सुनहरा तोहफा दिया है।

IMG 20240102 WA00522

प्रभु श्रीराम का दर्शन करने वालों के लिए सुअवसर, प्रति टिकट पांच हजार रुपये बचेगा-

अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन करने वालों के लिए यह सुनहरा सुअवसर है। देवभूमि से अयोध्या धाम के दर्शन में हवाई सेवा से केवल 1999 रुपये में होंगे। यह छूट 20 मार्च तक रहेगी। इससे प्रति टिकट पर 5000 का आर्थिक लाभ मिलेगा। इसके बाद अयोध्या की फ्लाइट टिकट के लिए 7006 रुपये देने होंगे। अयोध्या के लिए प्रत्येक सप्ताह सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को फ्लाइट उड़ान भरेगी।

पंतनगर, वाराणसी और अमृतसर के लिए भी यात्रियों को सरकार का तोहफा-

देहरादून से पंतनगर, वाराणसी और अमृतसर के लिए भी छह और सात मार्च को 1999 रुपये किराया रहेगा, जबकि दून से पंतनगर का किराया 4500 रुपये, वाराणसी का किराया 6400 रुपये तय किया गया है। नियमित उड़ान पर पूरा किराया लिया जाएगा। दोनों जगह 23 मार्च से नियमित उड़ानें मंगलवार, गुरुवार और शनिवार से उड़ेंगी। इसके अलावा दून से अमृतसर के लिए हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान नियमित उड़ानें प्रत्येक सप्ताह सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ेंगी। यहां नियमित उड़ान का किराया 4850 रुपये तय किया गया है।

IMG 20230708 WA00576

अयोध्या के लिए उड़ान का समय-

देहरादून से अयोध्या धाम के लिए तय शेड्यूल के अनुसार सुबह 9:40 बजे उड़ने वाली उड़ान 11:30 बजे अयोध्या पहुंचेगी। जबकि अयोध्या से 12:15 बजे उड़ने वाली उड़ान 1:55 बजे देहरादून पहुंचेगी।

अमृतसर के लिए इतने बजे उड़ान भरेगा विमान-

देहरादून-अमृतसर हवाई सेवा का विमान दोपहर 12 बजे अमृतसर से उड़ान भरेगा और दोपहर 01.10 बजे देहरादून पहुंचेगा। इसी प्रकार देहरादून से दोपहर 1.35 बजे अमृतसर के लिए उड़ान भरेगा और दोपहर 2-45 बजे अमृतसर पहुंचेगा।

ये है देहरादून-पंतनगर-वाराणसी का शेड्यूल-

पंतनगर-वाराणसी के लिए देहरादून से यात्री विमान प्रातः 9.50 बजे पंतनगर के लिए उड़ान भरेगा और 10.35 बजे पंतनगर पहुंचेगा। इसी प्रकार पंतनगर से 11.15 बजे वाराणसी के लिए उड़ान भरेगा और दोपहर एक बजे वाराणसी में उतरेगा। वाराणसी से विमान दोपहर 1.40 बजे पंतनगर के लिए उड़ान भरेगा और अपराह्न 3.25 बजे पंतनगर पहुंचेगा। पंतनगर से विमान अपराह्न 3.50 बजे उड़ान भरेगा और शाम 4.35 बजे देहरादून पहुंचेगा।

IMG 20230802 WA00756
e065a1aa8f6c05b90599cc20af196d302505ee294330e515646ad8f5eaa2dc45.0
जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के छात्रों ने कॉलेज गेट पर लगाया ताला, जर्जर भवन की जर्जरता को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
Screenshot 2024 0306 131254

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो स्थित जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के जर्जर भवन की स्थिति को देखते हुए बुधवार को छात्रों ने जमकर बवाल काटा. छात्रों ने गेट पर ताला भी लगा दिया. उन्होंने अविलंब जर्जर कॉलेज भवन को तोड़कर नया भवन बनाने और अन्य सुविधा बहाल करने की मांग की. इस दौरान आजसू छात्र संगठन ने जमकर प्रदर्शन किया. छात्रों ने बताया कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

IMG 20240102 WA00522

छात्र नेता हेमंत पाठक ने बताया कि कालेज प्रबंधन की ओर से उन्हें भरोसा दिलाया गया है कि जल्द ही उनकी मांगों को विश्वविद्यालय तक पहुंचा दिया जाएगा. वहीं छात्र नेता हेमंत पाठक ने बताया कि यदि 24 घंटे के अंदर उनकी मांगों पर काम शुरू नहीं हुआ तो अब छात्र- छात्राएं हेलमेट पहनकर कॉलेज आएंगे. इस दौरान छात्रों ने घंटे कॉलेज गेट में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया.

वहीं कॉलेज के प्रधानाचार्य एसपी महालिक ने जर्जर भवन को लेकर कहा कि बार बार इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गयी है. इसके बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. प्रधानाचार्य ने कहा कि उनकी मजबूरी है परिक्षा लेने की और छात्रों को पढ़ाने की, जिसके कारण नियमित रूप से कक्षाएं चल रही है और परिक्षा भी लिया है. वहीं उन्होंने बताया कि चार दिन पहले ही इंटर की परीक्षा चल रही थी, उसके एक दिन बाद ही क्लास रूम का फॉल सीलिंग भरभरा कर गिरने लगी. गनीमत रही कि उस वक्त विद्यार्थी कक्षा में उपस्थित नहीं थे अन्यथा बड़ी घटना घट सकती थी.

IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756
aruna mishra old
78 उपाधीक्षकों का हुआ तबादला, अरुणा मिश्रा जमशेदपुर में पदस्थापित

जमशेदपुर : झारखण्ड में बड़ी संख्या में उपाधीक्षकों का आज तबादला किया गया। अरुणा मिश्रा को झारखंड सशक्त पुलिस-6, जमशेदपुर में पदस्थापित किया गया। वहीं लक्ष्मण प्रसाद को सीसीआर देवघर का उपाधीक्षक बनाया गया है।
सभी उपाधीक्षकों की देखें लिस्ट:

IMG 20240306 WA0011
IMG 20240306 WA0012
IMG 20240306 WA0017
IMG 20240306 WA0014
IMG 20240306 WA0015
IMG 20240306 WA0016
IMG 20240306 WA0018
IMG 20240306 WA0013
IMG 20240102 WA00522
IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756
IMG 20240306 WA0007
जादूगोड़ा में ब्रह्मकुमारी द्वारा आयोजित सात दिवसीय द्वादश ज्योतिर्लिंग मेला का जादूगोड़ा थाना प्रभारी एवं अंजू बहन ने किया उद्घाटन, 5 से 12 फ़रवरी तक चलेगा मेला

जादूगोड़ा : जीवन के दर्शन और आध्यात्म को समझाने वाली विश्वस्तरीय संस्था ईश्वरीय प्रजापिता ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय जादूगोड़ा केंद्र द्वारा आयोजित सात दिवसीय द्वादश ज्योतिर्लिंग महोत्सव का जादूगोड़ा मोड दुर्गा पूजा मैदान में शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन जादूगोड़ा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार एवं ब्रह्मकुमारी की कोल्हान प्रभारी अंजू बहन ने विधिवत फीता काटकर किया। इसके बाद आयोजन स्थल पर अतिथियों द्वारा धर्म ध्वज फहरा कर दीप प्रज्व्वलित किया गया और मेला का शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम स्थल पर देश भर में स्थापित भगवान शिव के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के प्रतिरूपों को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा गया है।

IMG 20240306 WA0006

इस मौके पर आयोजित समारोह में जादूगोड़ा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने कहा की ब्रह्मकुमारी एक ऐसा ज्ञान का सागर है जहाँ आकर जीवन को जीने की सही दिशा मिलती है। आप चाहे कितने भी तनाव में रहें ब्रह्मकुमारी का राजयोग और ध्यान एक ऐसा माध्यम है जो आपको जीवन के हर तनाव से मुक्त कर जीने की राह दिखाते हुए समाज के लिए कुछ करने की प्रेरणा देता है। आज विश्व भर में इस संस्था की कई शाखाएं जीवन से निराश लोगों के बीच जीवन दर्शन और आध्यात्म के बीच तालमेल स्थापित कर आगे बढ़ने की शिक्षा दे रही हैं।

IMG 20240306 WA0005

ब्रह्मकुमारी की कोल्हान प्रभारी अंजू दीदी ने कहा की आज के व्यस्त जीवन में मानव इतना व्यस्त हो चूका है की उसके पास अपने लिए थोडा भी समय नहीं है। अच्छे समाज की परिकल्पना अच्छे लोगों से ही होती है। ऐसे में राजयोग और मेडिटेशन के माध्यम से इंसान जीवन में अपने कार्यों को करते हुए कर्म और आध्यात्म के बीच सामंजस्य बैठा कर स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग कर सकता है। उन्होंने कहा की कलयुग के अंतिम चरण में यह आवश्यक है की लोगों के बीच धर्म और कर्म के सामंजस्य को लेकर चेतना लाई जाये। ताकि समाज का भला हो सके। ब्रह्मकुमारी इस दिशा में तेजी से काम कर रही है और लोग इस संस्था से जुड़कर अपना और समाज का कल्याण कर रहे हैं . उन्होंने समाज के युवाओं से भी इस संस्था से जुड़कर देश निर्माण के अभियान में शामिल होने की अपील की।

IMG 20240102 WA00522

ब्रह्मकुमारी जमशेदपुर केंद्र की संचालिका संजू बहन ने आयोजन के लिए सहयोग करने को लेकर जादूगोड़ा मोड़ दुर्गा पूजा कमिटी के सदस्यों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा की जादूगोड़ा में ये इस आयोजन का दूसरा वर्ष है। पिछले वर्ष आयोजित किये गए कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने बढ़ -चढ़कर हिस्सा लिया था इस बार भी सभी लोग इस अध्यात्मिक मेले में आयें और इसका लाभ उठायें।

इसके बाद कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया. शिवरात्रि को यहाँ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जायगा जिसमे भक्तों को बर्फ से निर्मित बाबा बर्फानी के शिवलिंग के दर्शन होंगे . प्रतिदिन यहाँ सत्संग, प्रवचन के साथ – साथ जादूगोड़ा केंद्र के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे।
स्वागत भाषण एवं कार्यक्रम का संचालन प्रीती ने किया।

IMG 20230708 WA00576

इस कार्यक्रम में जादूगोड़ा थाना से अवर निरीक्षक प्रीतम राज , ब्रह्मकुमारी केंद्र से अलका बहन, शिवानी बहन, गंगा बहन,मारवाड़ी महिला मंच की जादूगोड़ा शाखा अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, जादूगोड़ा मारवाड़ी समाज से अनिल अग्रवाल , किशोर कांवटिया , अमित अग्रवाल,गणेश अग्रवाल , अभिषेक लोधा वरिष्ठ पत्रकार आशीष गुप्ता , जादूगोड़ा मोड़ दुर्गा पूजा कमिटी से अमित साव, अमित डे , देवदत्त नमाता,सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे .

IMG 20230802 WA00756
671e0cb66b5c33ed3069710217167dd680385cea34214b970284144b5332f15d.0
पीएम विश्वकर्मा के लिए सिदगोड़ा में कैंप लगाकर सैकड़ों लोगों का हुआ पंजीकरण, भाजपा बारीडीह मंडल ने लगाया शिवीर
6d75b4aa6ea0968919a79522f7b2d783ed189eb8390239faff649f63516c19d1.0

देश के यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा जरूरतमंद लोगों को लाभ दिलाने हेतु प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत जरूरतमंद कामगारों एवं शिल्पकारों को ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है जिसके निमित भाजपा बारीडीह मंडल के द्वारा सिदगोड़ा बागान एरिया में कैंप लगाकर लोगों का पंजीकरण कराया गया मंडल के महामंत्री कुमार अभिषेक ने बताया कि वैसे जरूरतमंद लोग जिनके पास हुनर रहते हुए भी पैसे के अभाव के कारण अपना व्यवसाय शुरू नही कर पा रहे हैं वैसे लोगो के लिए पीएम विश्वकर्मा रामबाण साबित हो रही है

IMG 20240102 WA00522

इस योजना के लिए सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुषों के द्वारा पंजीकरण कराया गया है मौके पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता काजू शांडिल,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (अजजा) विजय गोंड, बारीडीह महिला मोर्चा अध्यक्ष रूपा देवी, मीरा झा, विजय साहू, ओम पोद्दार, कुमार विश्वजीत, अनिकेत रॉय, कुमार आशुतोष, मुक्ता नमता, तृप्ति दास, आरती यादव, सुनीता देवी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756
error: Content is protected !!