जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार घाटी के दौरे पर गए थे। उन्होंने श्रीनगर में जनसभा को संबोधित कर पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया। पाकिस्तान झूठ फैला रहा था कि धारा 370 हटने से कश्मीरी लोग दुखी हैं, लेकिन मोदी की रैली से यह गलत साबित हो गई। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक कश्मीरी युवक की सेल्फी की चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं कि कौन हैं कश्मीरी के युवक नाजिम?
कौन हैं नाजिम
कश्मीर के पुलवामा के रहने वाले नाजिम मधुमक्खी पालते हैं। उनके परिजन चाहते थे कि नाजिम इंजीनियर बने या फिर डॉक्टर, लेकिन उन्होंने मधुमक्खी पालन किया। उसने इसकी शुरुआत सिर्फ दो बॉक्स से की और आज उनके पास 200 बॉक्स हो गए हैं। आज स्थिति यह है कि नाजिम कश्मीरी शहद एक हजार रुपये प्रति किलो में बेच रहे हैं।
नाजिम के शहद की बढ़ी मांग
नाजिम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने बिजनेस के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पहले वे बोतल में भरकर शहद बेचते थे, लेकिन अब वे ऑनलाइन कश्मीरी शहद बेच रहे हैं। वेबसाइट की मदद से उनके शहद की डिमांड बढ़ गई है।
नाजिम ने पीएम मोदी से की थी सेल्फी की डिमांड
नाजिम ने पीएम मोदी से बातचीत करते हुए उनसे सेल्फी की डिमांड की। इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद एसपीजी के लोगों को बोल दूंगा कि आपको मेरे पास लेकर आए। कार्यक्रम खत्म होने के बाद एसपीजी के लोग नाजिम को लेकर पीएम मोदी के पास ले गए। इसके बाद नाजिम ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी ली।
पीएम मोदी ने एक्स पर नाजिम की सेल्फी को किया शेयर
पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर नाजिम की सेल्फी को पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरे दोस्त नाजिम के साथ एक यादगार सेल्फी। मैं उसके अच्छे कार्य से काफी प्रभावित हूं। उन्होंने सार्वजनिक बैठक में एक सेल्फी की विनती की थी। उनसे मिलकर काफी खुशी हुई। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं हैं।
पटना : बिहार में नीतीश कुमार औऱ बीजेपी की नयी सरकार बनने के बाद राजद के मंत्रियों के समय हुए फैसलों की जांच करने का निर्देश जारी किया गया था. उसके बाद उन विभागों की समीक्षा जारी है. डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने आज पीएचईडी विभाग की समीक्षा के बाद राजद के दौर में हुए 1100 से ज्यादा टेंडर को रद्द करने का निर्देश दिया है. गावों में नल का जल पहुंचाने के लिए हुए इन टेंडरों में बड़ी गड़बड़ी पकड़ी गयी है.
डिप्टी सीएम औऱ पीएचईडी विभाग विजय कुमार सिन्हा ने आज विभाग की समीक्षा बैठक की. इसमें गावों में नल का जल पहुंचाने की योजना की खास तौर पर जांच पड़ताल की गयी. दरअसल नल-जल योजना का काम पहले पंचायतों के जिम्मे था, लेकिन गड़बड़ी की काफी शिकायतें मिलने के बाद सरकार ने सारा काम पीएचईडी विभाग को सौंप दिया था.
बता दें कि राजद जब सरकार में थी तो ललित यादव इस विभाग के मंत्री हुआ करते थे. बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि उन्होंने वैसे तमाम टेंडरों की समीक्षा की है जो पहले की सरकार में की गयी थी. उऩ्होंने बताया कि नल-जल योजना के तहत पूर्व की सरकार में करीब 47 हजार करोड़ रूपये के काम के लिए टेंडर मांगे गये थे. इनमें से बड़ी संख्या में सिंगल टेंडर औऱ मैनेज करके दो टेंडर वाले काम सामने आये हैं. कई और टेंडर में गडबडी पकड़ी गयी है. इसके बाद गड़बड़ी वाले सारे टेंडर को रद्द करने का निर्देश जारी किया गया है.
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार की ओर से फैसला लिया गया था कि गांवों में लगे सारे पंप में इंटरनेट बेस्ड चिप लगाया जाये. इससे सरकार को ये खबर मिलती रहती कि कौन सा पंप कितने देर चलाया गया है. लेकिन पूर्व की सरकार ने ऐसे चिप नहीं लगवाये. अब सारे पंप हाउस में ऐसे चिप लगाने का निर्णय लिया गया है. ऐसे में पंप चलाने में हो रही सारी गड़बड़ी का हिसाब-किताब सरकार के पास रहेगा.
डिप्टी सीएम ने कहा कि विभाग के अधिकारियों को कहा गया है कि वे टेंडर रद्द करने के साथ ही तत्काल फिर से टेंडर निकालें. ताकि गर्मी आने से पहले गांवों का एक भी पंप बंद ना रहे और लोगों के बीच पानी का संकट न हो. सरकार ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी चालू करने का फैसला लिया है जो सुबह 6 बजे से रात के 8 बजे तक खुला रहेगा. यहां किसी भी गांव के लोग कॉल कर नल-जल योजना की शिकायत कर सकते हैं.
परिवारवाद और भ्रष्टाचार पर जमकर बरसे पीएम मोदी पीएम मोदी ने कहा, जम्मू कश्मीर में पहले की सरकारों के समय में भ्रष्टाचार और परिवारवाद का बोलबाला रहा। प्रदेश परिवारवाद का सबसे प्रमुख निशाना रहा।
परिवारवादी लोग मोदी पर व्यक्तिगत हमले कर रहे हैं। देश के हर कोने में लोग कह रहे हैं- मैं हूं मोदी का परिवार। कश्मीर के लोग भी कह रहे- मैं हूं मोदी का परिवार।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘ये वो नया जम्मू कश्मीर है, जिसका इंतजार हम सभी को कई दशकों से था। ये वो नया जम्मू कश्मीर है, जिसके लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दिया था। इस नए जम्मू कश्मीर की आंखों में भविष्य की चमक है, इस नए जम्मू कश्मीर के इरादों में चुनौतियों को पार करने का हौंसला है।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘एक जमाना था जब देश में जो कानून लागू होते थे वे कश्मीर में नहीं लागू हो पाते थे। एक जमाना था जब गरीब कल्याण की योजनाएं पूरे देश में लागू होती थी लेकिन जम्मू-कश्मीर के मेरे भाई बहन उनका लाभ नहीं ले पाते। अब देखिए वक्त ने कैसे करवट बदली है। आज श्रीनगर से आपके साथ ही पूरे भारत के लिए योजनाओं को आरंभ हुआ है।’
प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का मस्तक है। ऊंचा उठा शीश ही विकास-सम्मान का प्रतीक होता है। उन्होंने लोगों से ‘वेड इन इंडिया’ की अपील की। उन्होंने लोगों से कहा कि आप बाहर दूसरे देशों में शादी करते हैं, जिससे उस देश की इकोनॉमी मजबूत होती है। मैं ये मेहनत आपका दिल जीतने के लिए कर रहा हूं और आगे भी यह कोशिश जारी रहेगी। यह मोदी की गारंटी है। धरती के स्वर्ग पर आने का ये अहसास ये अनुभूति शब्दों से परे है।
गांदरबल की हमीदा ने बताया कि एनआरएलएम स्कीम से जुड़कर एक गाय के साथ शुरुआत की थी। आज मैंने एक छोटी सी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट खोल ली है। जिसमें पाउच पैकिंग के अलावा, चीज और दही भी बनाती हूं। नाजिम ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेल्फी लेने की इच्छा जाहिर की। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि मैं एसपीजी से भी कहूंगा। कार्यक्रम के बाद मैं आपके साथ सेल्फी लूंगा।
पीएम मोदी ने किसान से सवाल किया- जब पढ़ाई करते थे तब क्या सपना था जवाब- जब पढ़ाई करता था, तब घरवाले कहते थे डॉक्टर बनो, इंजीनियर बनो। लेकिन जब मैंने मधुपालन का काम शुरू किया तब मुझे लगा कि यह काम मेरी इच्छा के अनुरूप है। पीएम मोदी ने पुलवामा के रहने वाले मधुमक्खी पालक नाजिम नजीर से बात की। नाजिम ने कहा कि मेरे घर की छत पर दो मधुमक्खी के बक्से रखे थे। मैं स्कूल में पढ़ता था। इन बक्सों को बढ़ाने के लिए इंटरनेट पर खोजा। 60 हजार का ऋण लिया और अब 200 बक्से हो गए हैं।
शहीदों के परिवार को प्रधानमंत्री ने नियुक्ति पत्र वितरित किए। पीएम मोदी ने राबिया मुस्तफा को नियुक्ति पत्र सौंपा। राबिया के पति कांस्टेबल सैफुल्ला कादरी एक आतंकी हमले में शहीद हुए थे।
प्रधानमंत्री मोदी ने 6400 करोड़ की 52 परियोजनाओं का शुभारंभ-लोकार्पण किया। अब से कुछ देर में पीएम मोदी का संबोधन शुरू होगा। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि रैली में जो लोग आएं हैं वह मोदी का परिवार है। क्योंकि ये जानते हैं कि जिस शिद्दत के साथ आप इनके दिल का दर्द समझ सकते हैं कोई और नहीं समझ सकता।
रैली से पहले शंकराचार्य हिल पहुंचे पीएम मोदी जनसभा से पहले प्रधानमंत्री शंकराचार्य हिल पहुंचे और दूर से नमन किया। इसको लेकर प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा कि ‘थोड़ी देर पहले श्रीनगर पहुंचने पर भव्य शंकराचार्य हिल को दूर से देखने का अवसर मिला’।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि तीन दशक तक जिस कश्मीर की घाटी को लहूलुहान किया गया, आज वहां तिरंगा लहरा रहा है। बख्शी स्टेडियम को लेकर कहा कि इस स्टेडियम में 35 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है और फीफा के मानक के रूप में इसका निर्माण हुआ है।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कश्मीरी शॉल भेंट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। मंच पर मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, राज्य सभा सांसद गुलाम अली खटाना भी उपस्थित हैं।
जम्मू-कश्मीर आधारित उत्पादों की प्रदर्शनी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अवलोकन किया। प्रदर्शनी में मौजूद वेंडरों से पीएम मोदी ने बातचीत की। किसानों से भी उनके अनुभव जानें और उन्हें अपने सुझाव दिए।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा मंच पर पहुंचे
जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा श्रीनगर के बक्शी स्टेडियम में सजाए गए मंच पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को अभिवादन स्वीकार किया। कुछ ही देर प्रधानमंत्री भी पहुंचेगे।
प्रधानमंत्री की झलक पाने के लिए खचाखच भरा स्टेडियम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झलक पाने के लिए स्टेडियम खचाखच भरा हुआ है। लोग खुशी से नाचते-झूमते दिख रहे हैं। कश्मीर घाटी के दस जिलों से लोग श्रीनगर पहुंचे हुए हैं। स्टेडियम के अलावा श्रीनगर सहित घाटी में अलग-अलग जगहों पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं।
मुज्जफर हुसैन बेग पत्नी सफीना संग पहुंचे पीएम की रैली में
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के सह संस्थापक रह चुके मुज्जफर हुसैन बेग गुरुवार को बक्शी स्टेडियम में प्रधानमंत्री की रैली में अपनी पत्नी संग पहुंचे हैं। इससे पहले 20 फरवरी को जम्मू में हुई रैली में भी वह उपस्थित हुए थे। पीडीपी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे बेग कश्मीर के एक प्रमुख गुर्जर नेता हैं। हाल के दिनों में अन्य दलों के कई प्रमुख जनजातीय नेता भाजपा में शामिल हुए हैं, लेकिन अगर वह ऐसा करते हैं, तो बेग ऐसा करने वाले कश्मीर प्रांत के पहले गुर्जर नेता बन सकते हैं। हालांकि उन्होंने पार्टी में शामिल होने पर अभी कुछ नहीं कहा है।
श्रीनगर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर पहुंच गए हैं। उनके स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रदेश के लोगों में भारी देखा जा रहा है। थोड़ी ही देर में पीएम बक्शी स्टेडियम में जनता को संबोधित करेंगे।
बख्शी स्टेडियम में गूंजे मोदी-मोदी के नारे, बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे में श्रीनगर शहर
श्रीनगर शहर में पीएम की रैली को लेकर बहुस्तरीय सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। रैली स्थल बख्शी स्टेडियम में ‘मोदी-मोदी, हिंदुस्तान जिंदाबाद की गूंज सुनाई दे रही है। श्रीनगर के दौरे के दौरान जिन-जिन मार्गों से पीएम मोदी गुजरेंगे वहां बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं।
रैली पर सभी की निगाहें
अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में हो रही प्रधानमंत्री की रैली पर सभी की निगाहें हैं। चाहे वह आम नागरिक हो या फिर राजनीतिक दल। नेकां, पीडीपी, कांग्रेस समेत अन्य पार्टियां भी रैली में दिए गए संदेश पर निगाहें बनाए हुए हैं। राजनीतिक पार्टियों का मानना है कि उनकी रैली से कश्मीर के लोगों के दिलोदिमाग पर असर पड़ सकता है।
रैली के दौरान वह लाभार्थियों के जरिये ही कश्मीर तथा कश्मीर की अवाम को विकास की कहानियों का संदेश दे सकते हैं। केंद्र की योजनाओं का लाभ उठाते हुए कैसे किसानों, महिलाओं, युवाओं के जीवन में खुशहाली आई, इस बारे में भी अनुभव साझा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री के संबोधन में आतंकवाद व अलगाववाद के दंश से कश्मीर को छुटकारा प्रमुख एजेंडा हो सकता है। वह यह बताने की कोशिश कर सकते हैं कि कश्मीर में अब शांति है। सभी ओर खुशहाली है। हड़ताल का कैलेंडर बंद हो गया है। अब स्कूल-कॉलेज, दुकानें नियमित रूप से खुलने लगी हैं। लोगों की जीविका पर किसी प्रकार का नकारात्मक असर नहीं पड़ रहा है। पत्थरबाजी बंद हो गई है। पुलिस से झड़पें भी बंद हो गई हैं। जो हाथ पत्थरबाजी करते थे वह अब लैपटॉप और कंप्यूटर चलाकर न केवल अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं, बल्कि जम्मू-कश्मीर के विकास में योगदान कर रहे हैं।
समग्र कृषि विकास कार्यक्रम करेंगे लोकार्पित
पीएम मोदी दोपहर 12 बजे बख्शी स्टेडियम में रैली के दौरान ‘विकसित भारत, विकसित जम्मू-कश्मीर’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जम्मू-कश्मीर में कृषि-अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने के लिए लगभग 5000 करोड़ रुपये के कार्यक्रम ‘समग्र कृषि विकास कार्यक्रम’ राष्ट्र को समर्पित करेंगे। वह स्वदेश दर्शन और प्रसाद (तीर्थयात्रा कायाकल्प व आध्यात्मिक, विरासत संवर्धन ड्राइव) योजना के अंतर्गत 1400 करोड़ रुपये से अधिक राशि की पर्यटन क्षेत्र से संबंधित कई परियोजनाओं का शुभारंभ भी करेंगे। इसमें हजरतबल तीर्थ का एकीकृत विकास, श्रीनगर परियोजना भी शामिल है।
स्कूलों में आज छुट्टी, परीक्षाएं स्थगित
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर कई स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। वीरवार को होने वाली जम्मू-कश्मीर बोर्ड, कश्मीर और सेंट्रल यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं।
पीएम की रैली में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हजारों लोग
श्रीनगर में पीएम नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक रैली में शामिल होने के लिए हाजरों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों में भारी खुशी है। कार्यकर्ताओं ने ने ढोल बजा कर जश्न मना रहे हैं
निगरानी के लिए ड्रोन, क्वाडकॉप्टर आदि तकनीक का इस्तेमाल
रैली के दौरान लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए कई स्थानों पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं। निगरानी के लिए ड्रोन, क्वाडकॉप्टर, यूएवी, हेलीकॉप्टर और सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल के आसपास दो किलोमीटर के दायरे में सुरक्षाबलों की पैदल गश्त तेज कर दी गई है।
अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पहली बार कश्मीर पहुंच रहे पीएम मोदी अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद वह पहली बार कश्मीर पहुंच रहे हैं। बख्शी स्टेडियम को तिरंगे और भाजपा के झंडों से सजा दिया गया है। श्रीनगर के सभी मार्गों पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।
जमशेदपुर : आज टेल्को क्षेत्र के जेम्को आजाद बस्ती सामुदायिक विकास के पास मंदिर के प्रांगण में महा अष्टम हरि कीर्तन का 2 दिन आयोजन किया गया जो सुबह 10:00 बजे प्रारंभ हुआ। जिसमें आज के मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक सरयू राय उपस्थित हुए और पूजा अर्चना की एवं कीर्तन दरबार में शामिल हुए। जिसमें बस्ती के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
हरे रामा हरे रामा रामा रामा हरे हरे से पूरी बस्ती गूंज उठी। कार्यक्रम का समापन कल प्रातः 8:00 बजे होगा। जिसके उपरांत कल 10 बजे महा हवन चालू होगा। मुख्य संरक्षक – भीम कामत, अध्यक्ष – कन्हैया यादव, अक्षय झा, सनी ठाकुर, धरम, दीपक करनदीप सिंह और अन्य उपस्थित थे। मौके पर समाजसेवी करनदीप सिंह ने कमेटी का आभार जताते हुए कहा कि इस बार पूरी बस्ती के सहयोग से महाशिवरात्रि के उपलक्ष में बहुत ही अच्छा और भव्य कार्यक्रम मंदिर के प्रांगण में किया जा रहा है। हर साल ऐसा भव्य आयोजन होना चाहिए।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने बुधवार (6 मार्च) को एक पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक उन्होंने भविष्यवाणी की है कि अगले 5 साल में भारत, चीन, अमेरिका और इंडोनेशिया के साथ मिलकर वैश्विक आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला है।
इस समय के दौरान दुनिया के आधे से अधिक आर्थिक विस्तार में इन चार देशों के योगदान पर निर्भर करेगा। इससे पहले बीते साल सितंबर 2023 में IMF ने कहा था कि भारत समेत दुनिया के 3 अन्य देश अगले 5 सालों में विश्व की आर्थिक वृद्धि में आधे से अधिक का योगदान देंगे, जिसके बाद IMF ने अब तीन देशों के नाम जारी किया है।
विश्व की रेटिंग एजेंसी मूडीज ने बीते सोमवार (4 मार्च) को भारत की GDP को लेकर भी पूर्वानुमान बढ़ा दिया, जो मजबूत विनिर्माण गतिविधि और बुनियादी ढांचे के खर्च के कारण देश की अर्थव्यवस्था में वैश्विक और घरेलू बढ़ोतरी को दर्शाता है। रेटिंग एजेंसी ने अपने ग्लोबल मैक्रो आउटलुक 2024-25 में कहा, “भारत की अर्थव्यवस्था ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने भारत के 2024 का विकास अनुमान 6।1 फीसदी से बढ़ाकर 6।8 फीसदी कर दिया है। इसके अलावा मूडीज ने कहा कि भारत जी-20 देशों की अर्थव्यवस्था में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बने रहने की संभावना है।
भारतीय अर्थव्यवस्था पर मंदी बेअसर
भारतीय अर्थव्यवस्था दिसंबर तिमाही (वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही) में 8.4 फीसदी की आश्चर्यजनक वृद्धि के साथ आगे बढ़ी, विनिर्माण, बिजली और निर्माण क्षेत्रों के मजबूत प्रदर्शन के कारण मंदी की आशंकाओं को भी खारिज कर दिया। वहीं दूसरी तरफ चीन जैसे विकसित देश को अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में अच्छी-खासी मार झेलनी पड़ी। वहां के मार्केट को कोरोना के बाद से काफी नुकसान का सामना भी करना पड़ा। वहीं हाल ही में इंग्लैंड ने घोषणा की कि वो मंदी के दौर से गुजर रहा है।
राँची : इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के लिए समय मांगा है. इसको लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के महासचिव विनोद कुमार पांडे ने राष्ट्रपति के सचिव को पत्र लिखा है. पत्र में लिखा गया है कि झारखंड के मंत्री, सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेता राष्ट्रपति से मिलना चाहते हैं. अत: प्रतिनिधिमंडल को मिलने के लिए समय निर्धारित किया जाये. इसकी जानकारी खुद विनोद कुमार पांडे ने दी है.
विनोद पांडे ने बताया कि झारखंडी अस्मिता से जुड़े प्रमुख मांग और बिल जैसे सरना धर्म कोड, ओबीसी आरक्षण और 1932 खतियान आधारित स्थानीय एवं नियोजन नीति आधारित बिल झारखंड विधानसभा से पास कर राज्यपाल के पास भेजा गया था. जिसमें कुछ विधेयक को राजभवन ने वापस कर दिया. उसके बाद फिर से विधानसभा से इन विधेयकों को पास करके राज्यपाल के पास भेजा गया है. इन तमाम मांगों को लेकर इंडिया गठबंधन का एक प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रपति से मिलना चाहता है.
जामताड़ा : जामताड़ा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरि मोहन मिश्रा के नेतृत्व में बुधवार को पूरी जामताड़ा जिला कांग्रेस कमेटी ने भाजपा का दामन थाम लिया. जमशेदपुर परिसदन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया. भाजपा में शामिल होने वालों में जामताड़ा के कई प्रखंड अध्यक्ष भी शामिल हैं. पार्टी मे शामिल होने के साथ ही हरि मोहन मिश्रा ने जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी पर संगठन के प्रति उदासीन एवं नकारात्मक व्यवहार का आरोप लगाया है.
भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पार्टी का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर पार्टी में शामिल कराया. इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ प्रदीप वर्मा भी उपस्थित थे. प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सभी नवागंतुकों का पार्टी में स्वागत करते हुए राष्ट्रनिर्माण में आगे आकर भाजपा में जुड़ने के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने से जामताड़ा ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड में पार्टी को मजबूती मिलेगी. यह सभी दायित्वों में थे, जिनमें कोई जिला अध्यक्ष, कोई प्रखंड अध्यक्ष, कोई महिला मोर्चा अध्यक्ष हैं. इनके पीछे कई कार्यकर्ता हैं. उन सभी कार्यकर्ताओं का योगदान भी जामताड़ा में सुनिश्चित किया जाएगा.
प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज झारखंड में जिनकी सरकार है उस पार्टी के लोग, पार्टी की नीतियों एवं कार्यसंस्कृति से क्षुब्ध होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं. एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने को लेकर कृतसंकल्पित हैं, वहीं अन्य दलों की कोई विचारधारा नहीं है. उनका सिर्फ एक ही मकसद है कैसे अपने परिवार को बचाएं. अपने बच्चों की भविष्य को सुरक्षित करें. इसके लिए उनका सिर्फ एक लक्ष्य है मोदी को हटाओ. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि समाज की सेवा के लिए राजनीति के क्षेत्र में आगे आए हुए लोग आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं. पिछले दिनों चाईबासा में भी बड़ी संख्या में अन्य दलों के नेता एवं कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं.
श्री मरांडी ने कहा कि राज्य में झामुमो-कांग्रेस की स्वार्थी गठबंधन सरकार की अकर्मण्यता और विकास विरोधी मानसिकता से कांग्रेस जनता के मन से उतरने लगी है. जनता से दूर जाने और झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार की लुटनीति से तंग होकर कांग्रेस पार्टी के नेतागण भाजपा का दामन थाम रहे हैं. उन्होंने सभी लोगों से लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के लिए मिशन मोड में कार्य करते हुए विजयी लक्ष्य प्राप्ति में जुटने का आह्वान किया.
जामताड़ा कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरि मोहन मिश्रा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभूतपूर्व योगदान और देश के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता एवं भाजपा की रीति-नीति से प्रेरित होकर वे भाजपा में शामिल हुए हैं. राष्ट्र निर्माण के साथ-साथ झारखंड राज्य को बचाने और भाजपा को मजबूत करने के उद्देश्य से उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया. उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्देशानुसार एक समर्पित सिपाही के रूप में वे जनसेवा और संगठन के कार्यों में जुड़े रहेंगे.
इससे पहले, अपने त्यागपत्र में उन्होंने जामताड़ा कांग्रेस पार्टी के जामताड़ा जिलाध्यक्ष पद एवं कांग्रेस के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देते हुए कहा है कि जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी का व्यवहार संगठन के प्रति उदासीन एवं नकारात्मक है. पूरे जामताड़ा क्षेत्र में विकास योजनाओं के कार्यों में विधायक इरफान अंसारी एवं उनके परिवार का कब्जा है. उन्होंने विधायक इरफान अंसारी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पूरे क्षेत्र में विधायक के संरक्षण में भ्रष्टाचार एवं कमीशन का बड़ा खेल होता है.
जिला उपाध्यक्ष मुस्तफा अंसारी, जिला महासचिव विमल कुमार भैया, महिला जिलाध्यक्ष बेबी पासवान, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह, प्रखंड अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह, असलम अंसारी, युवराज सिंह, मंडल अध्यक्ष विवेका रंजन सिंह समेत कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया.
इस दौरान ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री सह जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक नंदजी प्रसाद, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व जिला अध्यक्ष अभय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजन सिंह, नीरज सिंह, जटाशंकर पांडेय, जिला महामंत्री राकेश सिंह, अनिल मोदी, जिला मंत्री मंजीत सिंह, विजय तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष राजीव सिंह, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, मानगो मंडल अध्यक्ष बिनोद राय व अन्य उपस्थित थे.
घाटशिला : कशीदा पंचायत के मुखिया एवं पंचायत सचिव की मनमानी रवैया के खिलाफ गुरुवार को उप मुखिया लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में वार्ड सदस्यों ने पंचायत सचिवालय में जमकर हंगामा किया. पंचायत सचिव तथा मुखिया से वार्ड सदस्यों ने 14वीं और 15वीं वित्त आयोग की राशि से संबंधित किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी मांगी गई थी. परंतु पंचायत सचिव के मनमानी रवैया के कारण वार्ड सदस्यों को कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई.
यह भी आरोप लगाया कि पंचायत सचिव द्वारा कभी भी वार्ड सदस्यों को किसी तरह की कोई जानकारी नहीं देते हैं. किसी भी तरह पंचायत कीनाराज वार्ड सदस्यों ने उप मुखिया लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में प्रखंड विकास पदाधिकारी युनिका शर्मा को पंचायत सचिव एवं मुखिया के खिलाफ लिखित शिकायत कर कार्रवाई करने का मांग किया है. इस संबंध में पंचायत सचिव लक्ष्मीकांत महतो से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वार्ड सदस्यों द्वारा लगाया जा रहा है आरोप पूरी तरह गलत है.
मुखिया तारामणि मुंडा से पूछे जाने पर उन्होंने किसी तरह की प्रतिक्रिया देने से साफ इंकार कर दी. विरोध करने वालों में मुख्य रूप से वार्ड सदस्य बृजेश सोरेन, अमर पूर्ति, बैद्यनाथ सोरेन, ज्योति महतो, माधुरी गोराई अरुप मन्ना, सोम हेंब्रम, सरिता पूर्ति, बाबूलाल बानरा सहित ग्राम प्रधान मदन गोपाल पांडा एवं दिलीप पांडा शामिल थे.
जमशेदपुर : मानगो थाना अंतर्गत जवाहर नगर रोड नंबर चार निवासी विकास कुमार मंडल बीते दो दिनों से लापता है. परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की पर वह नहीं मिला. अंत में परिजनों ने मानगो थाना में इसकी लिखित सूचना दी है. विकास चालक का काम करता था. परिजनों ने बताया कि वह मंगलवार देर रात घर आया और खाना खाकर अपने कमरे में गया.
इसी बीच उसे किसी साथी ने फोन किया जिसके बाद वह देर रात घर से निकल गया. वह डिमना रोड में अपने किसी साथी के यहां गया. वह रात 1.30 बजे वहां से निकला पर वापस घर नहीं लौटा. परिजनों ने बताया कि दूसरे दिन विकास की काफी तलाश की पर वह नहीं मिला. अंत में वे लोग थाने को सूचना देने पहुंचे. इधर, पुलिस ने विकास की तलाश शुरु कर दी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को श्रीनगर में पहुंचे हुए हैं। श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में पीएम बड़ी रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचे। इस दौरान स्टेडियम जाते हुए उन्होंने एक जगह रुक कर पहाड़ी पर बसे शंकराचार्य मंदिर को निहारा और हाथ जोड़कर नमन किया।
शंकराचार्य पहाड़ी के शीर्ष पर स्थित है भगवान शिव का मंदिर
शंकराचार्य मंदिर श्रीनगर में जबरवान रेंज पर शंकराचार्य पहाड़ी के शीर्ष पर स्थित है। यह मंदिर हिंदू भगवान शिव को समर्पित है। कश्मीरी हिंदुओं का दृढ़ विश्वास है कि इस मंदिर में आदि शंकराचार्य ने दौरा किया था और तब से यह मंदिर उनके साथ जुड़ा हुआ है। इस तरह मंदिर और पहाड़ी का नाम शंकराचार्य पड़ा। कश्मीरी पंडितों की इस मंदिर में गहरी आस्था है। शिवरात्रि के पर्व पर जिसे कश्मीर में हेराथ के नाम से भी जाना जाता है, यहां पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है।
मंदिर घाटी तल से 300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस मंदिर से पूरे श्रीनगर शहर को देख जा सकता है। मंदिर और निकटवर्ती भूमि राष्ट्रीय महत्व का स्मारक है। इसे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के तहत केंद्रीय रूप से संरक्षित किया गया है। जम्मू कश्मीर के धर्मार्थ ट्रस्ट ने क्षेत्र के अन्य लोगों के साथ मिलकर 19वीं सदी से इस मंदिर का प्रबंधन करता आ रहा है।
अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को हटाने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कश्मीर दौरे पर हैं। श्रीनगर के बक्शी स्टेडियम में ‘विकसित भारत, विकसित जम्मू कश्मीर’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री कई विकास परियोजनाओं का अनावरण किया। पीएम मोदी रैली के दौरान 6400 करोड़ की 52 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ व लोकार्पण किया।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि तीन दशक तक जिस कश्मीर की घाटी को लहूलुहान किया गया, आज वहां तिरंगा लहरा रहा है। बख्शी स्टेडियम को लेकर कहा कि इस स्टेडियम में 35 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है और फीफा के मानक के रूप में इसका निर्माण हुआ है।