एक नई सोच, एक नई धारा

सांसद संजय सेठ के पहल पर सिल्ली वासियों को मिली पुरी- आनंद विहार नई ट्रेन का तोहफा
9dbef73223e7ee2372f7f723e54fa40efbeed6b9f97036ea768d99a2fe20a7f1.0

राँची : सिल्ली – मुरी को न‌ई ट्रेन के रूप में पुरी- दिल्ली आनंद विहार एक्सप्रेस (18427/18428) का तोहफा मिला है। नौ मार्च को इस ट्रेन का मुरी स्टेशन पर ठहराव होगा। यह ट्रेन चाईबासा व डोंगोपोसी रूट से होकर गंतव्य स्थान तक चलेगी। पुरी दिल्ली आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन साप्ताहिक होगी। यह ट्रेन पुरी से प्रत्येक शनिवार को मुरी स्टेशन शाम 03:53 बजे पहुंचेगी तथा 03:55 में दिल्ली आनंद विहार के लिए खुलेगी ‌तथा दिल्ली आनंद विहार से वापस रविवार को खुलेगी और सोमवार को सुबह 11:08 बजे मुरी स्टेशन पहुंचेगी तथा 11:10 बजे पुरी के लिए रवाना होगी।

IMG 20240102 WA00522
IMG 20230708 WA00576

इस ट्रेन की शुरुआत होने से सिल्ली समेत पुरूलिया एवं रांची वासियों के लिए दिल्ली एवं पुरी जाने के लिए काफी सुविधा होगी। ज्ञात हो कि इस ट्रेन के परिचालन तथा मुरी एवं चांडिल स्टेशन में ठहराव को लेकर सांसद संजय सेठ ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से पहल की थी, जो अब पूरा हो गया है। वहीं सांसद संजय सेठ के प्रयास से रांची से बनारस के लिए एक और न‌ई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिली है। यह रांची की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी जिसका उदघाटन 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।उक्त जानकारी भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष एवं सिल्ली रेलवे स्टेशन परामर्शदातृ सलाहकार समिति सदस्य विनय महतो धीरज ने दी। श्री महतो ने क्षेत्रवासियों की ओर से इस कार्य लिए सांसद संजय सेठ का आभार व्यक्त किया है।

IMG 20230802 WA00756
एसडीओ के रूप में सुनील कुमार प्रजापति ने ग्रहण किया पदभार, कहा क्षेत्र के लोगों को हर सम्भव न्याय मिलेगा
8b8633af7f37ed2a6c2d75126dec55f8345a7d03a3d4af6a259b71606df978fc.0

सरायकेला: अनुमंडल के नए एसडीओ के रूप में सुनील कुमार प्रजापति ने पदभार ग्रहण कर लिया है. उन्होंने निवर्तमान एसडीओ पारुल सिंह से गुरुवार देर शाम पदभार ग्रहण किया. श्री प्रजापति इससे पूर्व रामगढ़ के दुलमी बीडीओ थे. उन्होंने बताया कि विधि- व्यवस्था संधारण उनकी प्राथमिकता रहेगी. फिलहाल आगामी लोकसभा चुनाव शांति एवं निष्पक्ष सुनिश्चित करना प्राथमिकता रहेगी.

IMG 20240102 WA00522
IMG 20230708 WA00576

उन्होंने कहा कि निवर्तमान एसडीओ द्वारा किए जा रहे कार्यों को प्राथमिकता के तौर पर आगे बढ़ाना और क्षेत्र के लोगों को हर संभव न्याय मिले इसपर काम किया जाएगा. बता दें कि छोटे से कार्यकाल में निवर्तमान एसडीओ पारुल सिंह ने दुर्गा पूजा और छठ को जहां शांतिपूर्वक संपन्न कराया वहीं आदित्यपुर के जमना ऑटो, नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल को लेकर ग्रामीणों के साथ हुए विवाद को आगे बढ़कर सख़्ती से निपटाया. वहीं प्रदूषण के मामले में कांड्रा वासियों की शिकायत पर नीलांचल, अमलगम और आधुनिक पावर पर नकेल कसने का काम किया.

IMG 20230802 WA00756

इतना ही नहीं फर्जी तरीके से सरकारी जमीन की घेराबंदी कर टाऊनशिप निर्माण कार्य करा रहे वॉटर मार्क प्रोजेक्ट की जांच कर फर्जीवाड़े का खुलासा किया है. इस बीच चुनाव आयोग के सख़्ती के बाद सरकार ने उनका ट्रांसफर कर दिया. श्रीमती सिंह ने भरोसा जताया कि नए एसडीओ लोकहित में उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को आगे ले जाएंगे. इस दौरान सभी ने नए एसडीओ का गुलदस्ता देकर स्वागत किया.

दुमुहानी घाट : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कलश यात्रा को विदा कर की आस्था का महासंगम की शुरुआत
1ee69638708211fa2d22c20b971cf3bfaf6df1f4a49b3e136227c7a8312f4d22.0

जमशेदपुर : सोनारी दुमुहानी घाट पर आस्था का महासंगम की शुरुआत स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी ने कलश यात्रा को विदा कर की, इस अवसर पर हजारों की संख्या में उपस्थित महिलाएं हाथ में कलश लेकर भगवान भोले की आराधना और जयकारा लगाते हुए स्वर्णरेखा नदी से निकले जो सोनारी और कदमा के विभिन्न मार्गो से गुजरता हुए मंदिरों और शिवालयों में जाकर समाप्त होगा।

IMG 20240102 WA00522
IMG 20230708 WA00576

भगवान भोले की आराधना और जयकारा लगाते हुए स्वर्णरेखा नदी से निकले जो सोनारी और कदमा के विभिन्न मार्गो से गुजरता हुए मंदिरों और शिवालयों में जाकर समाप्त होगा। इस अवसर पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि धर्म और आस्था का सोनारी दुमुहानी अद्भुत संगम स्थल बन चूका हैं इसे वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने का बीड़ा मैंने उठाया हैं जिसके कड़ी में स्वर्णरेखा का सौंदर्यकरण हो रहा है, सीढ़ी का निर्माण किया जा रहा है, साफ सफाई किया जा रहा हैं।

IMG 20230802 WA00756
महिला, किसान-केंद्रीय कर्मियों को बड़ी सौगात; उज्ज्वला योजना की सब्सिडी एक साल और मिलेगी
web page banner3

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने पीएम उज्ज्वला योजना के तहत दी जाने वाली सब्सिडी की समय सीमा को एक साल के लिए बढ़ा दिया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस संबंध में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उज्जवला योजना के तहत दी जाने वाली 300 रुपये की सब्सिडी की समय सीमा को 31 मार्च 2025 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है।

पीयूष गोयल ने बताया कि आज कैबिनेट बैठक में छह फैसलों पर मुहर लगी है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि आज कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 300 रुपए प्रति सिलेंडर की सब्सिडी दी जाती है, जिसकी अवधि 31 मार्च 2024 तक तक थी उसे 1 वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। अब 300 रुपए प्रति सिलेंडर सब्सिडी का लाभ एक वर्ष में 12 सिलेंडर की सीमा तक 10 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को मिलेगा।

IMG 20240102 WA00522

किसानों को तोहफा
इसके साथ ही कच्चे जूट का न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ाया गया है। इसमें 285 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। चालू सीजन 2023-24 में सरकार ने 524.32 करोड़ रुपये की लागत से 6.24 लाख गांठ से अधिक कच्चे जूट की रिकॉर्ड मात्रा में खरीद की है, जिससे लगभग 1.65 लाख किसानों को लाभ हुआ है। 2024-25 के लिए एमएसपी अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत पर 64.8 प्रतिशत का रिटर्न सुनिश्चित करेगा।

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए चार फीसदी डीए बढ़ा
केंद्र सरकार के कर्मचारियों के डियरनेस एलोवेंस (DA) को और पेंशनधारकों के डियरनेस रिलीफ(DR) में 1 जनवरी 2024 से चार फीसदी की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि 49.18 लाख कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। चार फीसदी डीए बढ़ाने से सरकारी खजाने पर प्रति वर्ष 12,868.72 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा।

उन्नति योजना से पूर्वोत्तर राज्यों में होगा औद्योगिक विकास
मंत्रिमंडल ने पूर्वोत्तर राज्यों के लिए 10037 करोड़ रुपये की नई औद्योगिक विकास योजना उन्नति पर भी मुहर लगा दी। कैबिनेट ने उत्तर पूर्व परिवर्तनकारी औद्योगीकरण योजना, 2024 को मंजूरी दी। इससे उत्तर पूर्वी क्षेत्र में उद्योग लगाने और रोजगार पैदा करने में मदद होगी। योजना का मुख्य उद्देश्य लाभकारी रोजगार उत्पन्न करना है, जिससे क्षेत्र का समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास होगा। यह योजना विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों में उत्पादक आर्थिक गतिविधि तैयार करेगी। योजना के तहत निवेशकों को नई इकाइयां स्थापित करने या मौजूदा इकाइयों का महत्वपूर्ण विस्तार करने के लिए प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। यह योजना आठ साल की प्रतिबद्ध देनदारियों के साथ अधिसूचना की तारीख से 31 मार्च, 2034 तक प्रभावी रहेगी।

IMG 20230708 WA00576

गोवा विधानसभा में एसटी कोटा देने वाले विधेयक को मंजूरी
मंत्रिमंडल ने गोवा विधानसभा में अनुसूचित जनजातियों को आरक्षण प्रदान करने वाले विधेयक को भी मंजूरी दे दी। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अभी एसटी समुदाय के लिए गोवा विधानसभा में कोई सीट आरक्षित नहीं है। समुदाय की मांगों के बीच, कैबिनेट ने अनुसूचित जनजातियों के प्रतिनिधित्व का पुनर्समायोजन विधेयक, 2024 को मंजूरी दे दी। यह जनगणना आयुक्त को गोवा में एसटी की आबादी को अधिसूचित करने का अधिकार देगा। इसके आधार पर, निर्वाचन आयोग 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में एसटी आरक्षण के लिए संसदीय और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन आदेश, 2008 में संशोधन करेगा। यह बिल अब आगामी आम चुनाव के बाद बनने वाली अगली लोकसभा में लाया जा सकता है।

भारत एआई मिशन पर मुहर
वहीं, AI मिशन के तहत 10,372 करोड़ रुपए के व्यय से इंडिया AI मिशन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल की बैठक में स्वीकृत किया गया है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि इस पैसे का इस्तेमाल सार्वजनिक-निजी भागीदारी मोड में एक उच्च-स्तरीय स्केलेबल एआई पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के लिए किया जाएगा। इस मिशन को डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन (डीआईसी) के तहत इंडियाएआई इंडिपेंडेंट बिजनेस डिवीजन (आईबीडी) के माध्यम से लागू किया जाएगा। इसमें विभिन्न हितधारकों को एआई इकोसिस्टम बनाने के लिए 10,000 से अधिक जीपीयू (ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट) वाली सुपरकंप्यूटिंग क्षमता उपलब्ध कराई जाएगी।

पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट प्रोजेक्ट डिजाइन और विकसित करने की परियोजना को मंजूरी
सुरक्षा पर मंत्रिमंडल समिति ने डीआरडीओ की ओर से एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट प्रोजेक्ट को डिजाइन और विकसित करने की परियोजना को मंजूरी दे दी। लगभग 15,000 करोड़ रुपये की परियोजना के तहत, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन की एयरोनॉटिकल विकास एजेंसी विभिन्न निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की एजेंसियों के साथ साझेदारी में स्टील्थ फाइटर जेट और इसकी प्रौद्योगिकियों का विकास करेगी और पांच वर्षों में लगभग पांच प्रोटोटाइप बनाएगी।

IMG 20230802 WA00756
ओम प्रकाश राजभर ने कर लिया फैसला, इन्हें मिली दिल्ली की सियासत संभालने की जिम्मेदारी
n58967968217098581047648e6ef96ff5233a604f8a6beb3ddb32d093f87077f7e2cb817d10dc15519b89d5

लोकसभा चुनाव के लिए यूपी की घोसी सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने गुरुवार को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया.

इस सीट पर सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अपने बड़े बेटे अरविंद राजभर को उम्मीदवार बनाया है.

इसकी जानकारी सुभासपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी. राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने सोशल मीडिया पर लिखा, “एनडीए गठबंधन अबकी बार 400 पार, फिर एक बार, मोदी सरकार. डॉ. अरविंद राजभर जी को 70-घोसी से लोकसभा चुनाव प्रत्याशी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.”

IMG 20240102 WA00522

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार को योगी कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली है. उन्होंने कहा है कि भाजपा को प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत दिलाने के लिए प्रयास करेंगे. लेकिन अब अरविंद राजभर को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद स्पष्ट हो गया है कि उन्हें गठबंधन के तहत एक सीट मिली है.

राजभर के फैसले से संकेत
अब अरविंद राजभर को उम्मीदवार बनाकर सुभासपा प्रमुख ने अपने फैसले के जरिए स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि वह दिल्ली की सियासत देखेंगे. इससे पहले बीते दिनों ही आरएलडी ने भी अपने दो उम्मीदवार के नामों के एलान कर दिया था. जिसके बाद माना जा रहा है यूपी में एनडीए के दलों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है.

वहीं बीजेपी ने मंत्री डॉ. संजय निषाद के बेटे को प्रवीण निषाद को संत कबीर नगर सीट से उम्मीदवार बनाया है. वह पहले भी बीजेपी के टिकट पर ही इसी सीट से सांसद रह चुके हैं.

IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756
भाजपा ने तय किए 150 और नाम, 10 मार्च को दूसरी सूची संभव, हरियाणा समेत आठ राज्यों पर हुई चर्चा
n5896798721709857635127ad280f2a30b4376d543f0d5ffa1d87fe5f4fa1ac71e6b6964bf687d582c3b8b0

लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक रविवार को होगी। पार्टी दूसरी सूची में कम से कम 150 उम्मीदवारों की घोषणा करने की तैयारी कर रही है।

पिछले दो दिनों के दौरान राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा समेत आठ राज्यों के कोर ग्रुप के साथ चर्चा में ज्यादातर सीटों पर नाम तय कर लिए गए हैं। सीईसी बैठक से पहले महाराष्ट्र और बिहार के कोर ग्रुप की बैठक होगी।

एक-एक सीट पर चर्चा के लिए पार्टी का शीर्ष नेतृत्व बुधवार से ही राज्यों के कोरग्रुप के साथ बैठक कर रहा है। अब तक राजस्थान, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा के कोर ग्रुप के साथ बैठक हो चुकी है। इसी क्रम में महाराष्ट्र पर भी प्रारंभिक चर्चा हुई है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इन बैठकों में 150 सीटों पर नाम लगभग तय कर लिए गए हैं।

IMG 20240102 WA00522

यूपी के कुछ प्रत्याशियों की भी होगी घोषणा
दूसरी सूची में उत्तर प्रदेश की कुछ और सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे। इसके अलावा उत्तराखंड और दिल्ली की बची क्रमश: दो-दो, हिमाचल प्रदेश की सभी चार, हरियाणा की आठ सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि रायबरेली सीट पर बाद में घोषणा की जा सकती है।

बिहार में फंसा पेच
सूत्रों ने बताया कि बिहार में सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर सहमति न बन पाने के कारण बृहस्पतिवार को प्रस्तावित कोर ग्रुप की बैठक टाल दी गई। असल में भाजपा यहां पर खुद कम से कम 17 सीटों पर लड़ना चाहती है, जबकि जदयू को अधिकतम 13, उपेंद्र कुशवाहा को दो, जीतन राम मांझी को एक सीट देना चाहती है। लोजपा को पार्टी पांच से अधिक सीटें नहीं देना चाहती। मुश्किल यह है कि लोजपा के दोनों धड़े पहले की तरह छह-छह सीटों पर अपने दावे जता रहे हैं। इसके अलावा भाजपा और जदयू में कुछ सीटों की अदला-बदली भी होनी है।

महाराष्ट्र में सीटें चिहि्नत करने का काम शुरू
महाराष्ट्र में सीट बंटवारे में कमोबेश सहमति बनने के बाद सीटें चिहि्नत करने का सिलसिला शुरू हुआ है। यहां शिवसेना शिंदे गुट को 10 और एनसीपी अजीत गुट को पांच सीटें देने की बात कही जा रही है।

IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756
मानगो से दो दिन से लापता युवक का शव मिला एमजीएम अस्पताल में, भाजपा नेता विकास सिंह के साथ थाना पहुंचे परिजन
IMG 20240308 WA0001

जमशेदपुर : दो दिन पूर्व मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 4 के रहने वाले 35 वर्षीय विकास मंडल अपने घर से लापता हो गया था। घर में बूढ़ी मां अकेले रहने के कारण उन्हें लग रहा था कि विकास मंडल चुकी ड्राइवर है कहीं ड्राइवरी करने गए होंगे देर तक लौट आएंगे लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद विकास मंडल के घर नहीं आने पर परिजनों ने आज मानगो थाना में विकास मंडल की गुमशुद्धि का मुकदमा दर्ज करवाया था। अचानक संध्या 3:00 बजे परिजनों को मालूम चला कि एक अज्ञात शव एमजीएम अस्पताल में विगत दो दिन से रखा गया है परिजनों ने एमजीएम अस्पताल जाकर शव की पहचान किया तो पाया कि मृतक विकास मंडल ही है।

IMG 20240102 WA00522
IMG 20240308 WA0002

एमजीएम अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों ने बताया की बुधवार को देर रात 1:49 am में एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी से किसी ने विकास मंडल के मृत शरीर को एमजीएम अस्पताल में रख कर चला गया था। विकास मंडल की मृत्यु की सूचना मिलने पर परिजनों ने मामले की जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दिया परिजनों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बताया डिमना चौक के समीप बसंत विहार कॉलोनी में रहने वाले अपने मित्र के घर में विकास मंडल अंतिम बार बुधवार को देर रात गया था उसके बाद विकास मंडल से किसी प्रकार का संपर्क परिजनों से नहीं रहा।

IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756

एमजीएम अस्पताल पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने थाने में मौजूद थाना प्रभारी से मामले की जांच सीसीटीवी कैमरा खंगाल कर जांच करने की बात कही इसके साथ ही विकास सिंह ने जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर को पूरे मामले की जानकारी देकर मामले की उच्च स्तरीय जांच का मांग किया है। विकास मंडल का देहांत सड़क दुर्घटना अथवा किसी के मरने से हुआ है यह जांच का विषय है पुलिस अनुसंधान कर रही है।

टेल्को साउथ गेट के समीप कंटेनर ने बाइक सवार को रौंदा दर्दनाक मौत…
IMG 20240307 222212

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत टेल्को साउथ गेट के समीप एक कंटेनर ने बाइक सवार को रौंद दिया जिससे बाइक सवार की घटनास्थल पर की मौत हो गई. मृतक टेल्को BVG कंपनी में सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत था. मृतक का नाम मनोज बताया जा रहा है. जो राहरगोड़ा का निवासी बताया जा रहा है. आगे पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

IMG 20240102 WA00522
IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756
जस्टिस गांगुली के फैसलों से बंगाल बदनाम हुआ : ममता बनर्जी
n5896192781709825661571809c399cf84bfeec49e88eeb0d11a51822ce6f234cbc74e25cc7afb1476ec220

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को बिना किसी का नाम लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गांगुली पर तीखा हमला बोला। ममता ने कहा कि उनके कुछ फैसलों ने राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर बदनाम कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार दोपहर को यहां तृणमूल कांग्रेस की एक रैली के अंत में कहा कि कुछ लोग अक्सर मुझसे कहते हैं कि पश्चिम बंगाल में दिए गए कुछ अदालती फैसलों को देखते हुए न केवल लोग बल्कि बाघ भी राज्य से भाग जाएंगे। मैं उन्हें बताती हूं कि उनके जैसे कुछ ही लोग हैं। गांगुली का नाम लिए बिना मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जब वह न्यायाधीश थे तो अनावश्यक रूप से तृणमूल को निशाना बनाया।

IMG 20240102 WA00522

सीएम ममता ने कहा कि एक न्यायाधीश के रूप में उन्होंने टेलीविजन साक्षात्कार दिए। उन्होंने अभिषेक बनर्जी का नाम लेते हुए कई बातें कहीं। आखिरकार उन्होंने भाजपा में शामिल होने के अपने फैसले की घोषणा की। अब वह बेनकाब हो गए हैं। आने वाले दिनों में उनका मूल्यांकन आम लोग करेंगे।

मुख्यमंत्री की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य भाजपा प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य समिक भट्टाचार्य ने तृणमूल पर आरोप लगाया कि जब भी कोई फैसला सत्ताधारी पार्टी या राज्य सरकार के खिलाफ जाता है तो वह न्यायपालिका पर हमला करती हैं।

IMG 20230708 WA00576

भट्टाचार्य ने कहा कि ऐसे उदाहरण थे, जब किसी न्यायाधीश के आवास की दीवारों पर निंदनीय पोस्टर चिपकाए गए थे। राज्य सरकार ने गांगुली के आदेश को बड़े न्यायालयों में चुनौती दी थी। लेकिन ज्यादातर मामलों में बड़े न्यायालयों ने गांगुली द्वारा पारित आदेशों को बरकरार रखा।

IMG 20230802 WA00756
18 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा मानगो फ्लाईओवर, सीएम ने किया निरीक्षण
2024 3largeimg07 Mar 2024 175527003

जमशेदपुर : मानगो को फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है गुरुवार से यह निर्माण कार्य शुरू हुआ मानगो में स्वर्णरेखा नदी के ऊपर 252 करोड़ रुपए की लागत से काम फ्लाईओवर का निर्माण होगा यह फ्लाईओवर ईपीसी मोड पर बनाया जा रहा है. कार्यकारी एजेंसी गुजरात की दिनेश चंद्र अग्रवाल और इब्रा इस्कॉन की ज्वाइंट वेंचर कंपनी 3.4 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर का निर्माण करेगी इसके लिए कंपनी खुद अपना डिजाइन बनाएगी मानगो के डिमना रोड और न्यू पुरुलिया रोड की तरफ से कंपनी के कर्मचारियों और अधिकारियों ने लेवलिंग का काम शुरू कर दिया है पथ निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने बताया कि 18 महीने के अंदर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा कर लेना है.

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया था शिलान्यास

IMG 20240102 WA00522

इस फ्लाईओवर का पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शीला न्यास किया था मुख्यमंत्री चंपई सोरेन गुरुवार को जमशेदपुर में थे। उन्होंने मानगो में प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण स्थल का जायजा लिया इस मौके पर उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी थे‌ स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मुख्यमंत्री को बताया कि फ्लाईओवर का निर्माण कैसे होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि स्वर्ण रेखा के ऊपर से फ्लाईओवर जाएगा फ्लाईओवर बनने के बाद मानगो की जनता को आसानी हो जाएगी। मानगो के लोगों को जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा.

मानगो को जाम से मिलेगी निजात

IMG 20230708 WA00576

गौरतलब है कि अभी मानगो में खूब जाम लगता है। जाम के चलते लोग परेशान हैं मानगो को साकची से जोड़ने के लिए अभी स्वर्ण रेखा पर दो पुल हैं एक बड़ा पुल है और दूसरा छोटा पुल है। लेकिन, दोनों पुल पर जाम लग जाता है इससे लोगों को स्कूल और दफ्तर जाने में दिक्कत होती है.

IMG 20230802 WA00756
error: Content is protected !!