जमशेदपुर : युवा राजद के नेता शुभम सिन्हा ने अपने साथियों के साथ नव मनोनीत राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के झारखंड प्रदेश के महासचिव गुड्डू हैदर से उनके बारीनगर स्थित टेल्को आवासीय कार्यालय में भेंट कर पद ग्रहण करने पर फूल माला पहनाकर एवं गुलदस्ता देकर अभिनन्दन किया।
श्री सिन्हा ने बताया कि जमशेदपुर के जाने माने पेशा से अभिवक्ता हैदर जी से आगामी चुनाव को लेके विशेष चर्चा हुई और कहा कि श्री हैदर राजद के विचार धारा से काफ़ी सालो से जुड़े हुए हैं तथा पूर्व में भी ओमकारनाथ जयसवाल तथा राधे यादव के कार्यकाल में पार्टी एजेंडा पर काफी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। श्री शुभम सिन्हा ने कहा कि आगामी चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी को लोकसभा में पूर्वी सिंहभूम से विजयी दिलाने का प्रयास होगा समान विचारधारा के लोगों को दल से जोड़ा जाएगा।
नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज भारत के दो पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह को मरणोपरांत भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। इनके साथ भारत में हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भी मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। (खबरें जल्द अपडेट होगी)
LIVE: President Droupadi Murmu presents Bharat Ratna Awards at Rashtrapati Bhavan https://t.co/KDAJF6vvOK
छत्तीसगढ़ : आज के दौर में देश बदल रहा, समाज बदल रहा, लोगों की जीवनशैली भी बदल रही और इस बदलाव का सबसे बड़ा आधार है सोच। यह सोच अक्सर प्रगतिशील और परिवर्तित हो रही है। इस बदलते सोच का असर साहित्य में भी बख़ूबी देखने को मिल रहा है। भारी भरकम शब्द से पिरोया गया साहित्य बदलते समाज में आम बोलचाल की भाषा में परिवर्तित हो गया है। आज के युवा अपनी भावनाओं को सरल शब्दों में इस तरह बुन रहे हैं कि लोगों का प्यार उन्हें भरपूर मिल रहा है।
ऐसे ही एक युवा कवि आशीष श्रीवास छत्तीसगढ़ राज्य के हैं, जो अपनी ग़ज़ल, अपने साहित्य से युवाओं के साथ साथ हर वर्ग का प्यार पा रहे हैं। विज्ञान से एमएससी करने के बाद, हिंदी साहित्य से एमए की डिग्री भी हासिल की है। विज्ञान और साहित्य का यह संगम बदलते समाज का एक बेहतरीन उदाहरण है जो लोगों के दिलों में अपना स्थान अपनी कल्पना को तार्किकता के साथ प्रस्तुत करके बनाता है।
बकौल आशीष “समाज के लिए कुछ करने से पहले समाज को जानना और पहचानना पड़ता है। साहित्य का सृजन हो या विज्ञान के क्षेत्र में कोई उपलब्धि बिना समाज को समझे सफल नहीं हो सकता है।” बचपन से साहित्य की ओर रुचि रखने वाले आशीष कब साहित्य सृजन करने लगे और कब कविता पाठ करते हुए मंच साझा करने लगे उन्हें पता ही नहीं चला। बस लोगो का प्यार, तालियों की आवाज़ उन्हें प्रोत्साहित करती रही और वे इस पथ पर अग्रसर होते रहे।
यही कारण है कि आज उनकी एकल ग़ज़ल संग्रह “तुम और इश्क़” लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। युवाओं की आवाज़, उनकी भावनाओं को शब्द देने का कार्य करती यह किताब युवाओं को खासा पसंद आ रही है। ग़ज़ल के हर हर्फ़ युवा के साथ साथ अन्य वर्गों को भी गुजरते और गुजरे लम्हों में ले जाने का कार्य करने में सफल हो गई है। किसी की आंखें नम और किसी के होंठों पर मुस्कान बिखेरने का जादू है “तुम और इश्क़”।
आशीष श्रीवास को अभी तक मिले सम्मान
साहित्य सागर साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्था की ओर से “काव्य लहरी सम्मान 2021” साहित्य सागर साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्था की ओर से “काव्य शिखर सम्मान 2021” श्री सत्यम प्रकाशन द्वारा “साहित्य संचय सम्मान 2021” अस्तित्व प्रकाशन द्वारा “उत्कृष्ट साहित्य सम्मान 2023” तुलसी साहित्य अकादमी, छत्तीसगढ़ द्वारा “तुलसी साहित्य सम्मान 2024” लिट्रेचर्स लाइट पब्लिशिंग, द लिट्रेचर्स टाइम्स एवं द शाइनिंग लिटरेचर के द्वारा संयुक्त रूप से “साहित्य स्पर्श पुरुस्कार 2024”
पटना बिहार में आरजेडी, कांग्रेस और वामपंथी नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीटों के बंटवारे की घोषणा की। आरजेडी पूर्णिया और हाजीपुर समेत 26 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। किशनगंज और पटना साहिब समेत 9 सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारेगी और 5 सीटों पर अन्य।
लोकसभा चुनाव 2024 | बिहार: राजद, कांग्रेस और वामपंथी नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीटों के बंटवारे की घोषणा की।
राजद पूर्णिया और हाजीपुर समेत 26 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
किशनगंज और पटना साहिब समेत 9 सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारेगी और 5 सीटों पर अन्य। pic.twitter.com/5moWO8Nod4
जमशेदपुर : शनिदेव भक्त मंडली का सक्रिय सदस्य विश्वजीत नंदी 28 वर्ष सुबह 6 बजे से घर से लापता हो गया है. उनके परिवार के सदस्यों ने बताया की कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था, कल गुरुवार सुबह वह तनाव में ही घर से कहीं निकल गया है.
उसका पर्स, मोबाइल, घड़ी, बाइक सारा कुछ घर पर ही है, वह टी शर्ट और हाफ पैंट में निकला है. उसके परिवार के सदस्य और शनिदेव भक्त मंडली के लोग भी परेशान हैं. बता दें कि विश्वजीत नंदी आदित्यपुर बस्ती के रोड नंबर बी में रहता है.
लखनऊ : मुख़्तार अंसारी के मौत के बाद जहाँ उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट है, वहीं एक तबका बेहद खुश और एक तबका बेहद दुखी नज़र आ रहा है। चुनाव के इस माहौल में आरोप प्रत्यारोप चल रहा है और मुख़्तार अंसारी की मौत मौजूदा सरकार पर विपक्ष के हमले का रास्ता खोल कर रख दिया है। समाजवादी पार्टी के विधायक रह चुके मुख़्तार अंसारी के मौत के बाद अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने अपने एक्स हैंडल (ट्विटर) में ट्वीट के माध्यम से कहा कि “हर हाल में और हर स्थान पर किसी के जीवन की रक्षा करना सरकार का सबसे पहला दायित्व और कर्तव्य होता है। सरकारों पर निम्नलिखित हालातों में से किसी भी हालात में, किसी बंधक या क़ैदी की मृत्यु होना, न्यायिक प्रक्रिया से लोगों का विश्वास उठा देगा: थाने में बंद रहने के दौरान, जेल के अंदर आपसी झगड़े में, जेल के अंदर बीमार होने पर, न्यायालय ले जाते समय, अस्पताल ले जाते समय, अस्पताल में इलाज के दौरान, झूठी मुठभेड़ दिखाकर, झूठी आत्महत्या दिखाकर, किसी दुर्घटना में हताहत दिखाकर
हर हाल में और हर स्थान पर किसी के जीवन की रक्षा करना सरकार का सबसे पहला दायित्व और कर्तव्य होता है। सरकारों पर निम्नलिखित हालातों में से किसी भी हालात में, किसी बंधक या क़ैदी की मृत्यु होना, न्यायिक प्रक्रिया से लोगों का विश्वास उठा देगा:
ऐसे सभी संदिग्ध मामलों में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में जाँच होनी चाहिए। सरकार न्यायिक प्रक्रिया को दरकिनार कर जिस तरह दूसरे रास्ते अपनाती है वो पूरी तरह ग़ैर क़ानूनी हैं। जो हुकूमत जिंदगी की हिफ़ाज़त न कर पाये उसे सत्ता में बने रहने का कोई हक़ नहीं। उत्तर प्रदेश “सरकारी अराजकता” के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। ये यूपी में क़ानून-व्यवस्था का शून्यकाल है।
राँची : पश्चिमी विक्षोभ के कारण 30 व 31 मार्च को झारखंड के कई हिस्सों खास कर रांची, सिमडेगा, गढ़वा, पलामू, लातेहार, हजारीबाग, रामगढ़, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, चतरा, लोहरदगा आदि इलाके में गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं वज्रपात भी हो सकता है. जबकि, एक अप्रैल से मौसम शुष्क रहेगा और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. रांची और आसपास के इलाके में 29 मार्च को भी बादल छाये रहेंगे.
क्या कहना है मौमस विभाग का
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड में घने बादल छा सकते हैं. यह बादल जहां-जहां गुजरेंगे, वहां गर्जन के साथ कुछ-कुछ अंतराल में हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने वज्रपात व बारिश का संभावना के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया है. लोगों को वज्रपात से बचने के लिए सतर्क किया है. पेड़, बिजली खंभे के नीचे नहीं खड़े होने, गर्जन के समय खेतों में नहीं जाने की सलाह दी है. इधर, 28 मार्च को हल्के बादल छाये रहने के कारण रांची का अधिकतम तापमान 27 मार्च की अपेक्षा 0.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा. गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है.
किसानों को सावधान रहने की सलाह
झारखंड में बदल रहे मौसम के देखते हुए बिरसा कृषि विवि के कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सावधान रहने की सलाह दी है. सब्जियों की फसलों से जल निकासी की उचित व्यवस्था करने तथा पशुओं को खुले में नहीं रखने की सलाह दी गयी है. किसी भी तरह का दवा का छिड़काव मौसम साफ रहने की स्थिति में ही करें. रबी की जो भी फसल कट चुकी है, उसे सुरक्षित जगह पर रखें तथा साफ मौसम को देखते हुए उसकी अविलंब तैयारी कर लें. गरमा धान के लिए खेतों में जल जमाव रखने के लिए मेड़ को दुरुस्त करें. आम में अगर फुदका कीट का प्रकोप दिखायी दे, तो फॉस्फैमिडोन 40 प्रतिशत एसएल 0.5 मिली/लीटर या डाइमेथोएट 30 प्रतिशत दो मिली/लीटर का छिड़काव फूलों की आरंभिक अवस्था के दौरान करें.
राँची : दुमका से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने कहा कि 14 साल के संघर्ष के बावजूद मुझे झामुमो में सम्मान नहीं मिला, जिसकी मैं हकदार थी. मेरे पति स्व दुर्गा सोरेन और ससुर शिबू सोरेन ने झारखंड अलग राज्य बनवाया. इसमें दुर्गा सोरेन का अहम योगदान था. वे गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत कर रही थीं. उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से आग्रह किया था कि उनके पति दुर्गा सोरेन की आदमकद प्रतिमा लगवाई जाए, लेकिन उनकी मांग को अनसुना कर दिया गया.
मैंने पति के असामयिक मौत की जांच की मांग भी की थी, लेकिन उसे भी अनसुना कर दिया गया. दुर्गा सोरेन की मौत को संदेहास्पद बताते हुए इसकी उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की. कहा कि जिस दिन कल्पना मुर्मू सोरेन गिरिडीह गई थीं, उस दिन पति दुर्गा सोरेन का अपमान हुआ. उन्होंने अपने संबोधन में स्व दुर्गा सोरेन का नाम तक नहीं लिया. मैं उनका अपमान बर्दाश्त नहीं करूंगी.
सीता सोरेन ने कहा कि मेरे पति के सपनों को जेएमएम पूरा नहीं कर पाया. मैंने छोटे-छोटे बच्चों को किस तरह पाला, यह मैं ही जानती हूं. मेरे बच्चों को और मुझे पीड़ा का सामना करना पड़ा. मुझे दिक्कतों का सामना करना पड़ा. पहले जब मेरे ससुर की तबीयत ठीक थी, तब वह हमें देखते थे. लेकिन बाद में जब उनकी तबीयत खराब रहने लगी, तो हमें अलग-थलग रखा गया. मैंने जो यह निर्णय लिया, वह मेरा व्यक्तिगत निर्णय है. इसमें कोई राजनीतिक षडयंत्र नहीं है.
सीता ने कहा कि भाजपा में महिलाओं को सम्मान मिल रहा है. द्रौपदी मुर्मू जो कि एक छोटे से गांव से आती हैं, उन्हें राष्ट्रपति बनाया गया. राज्यसभा, लोकसभा में महिलाओं को आरक्षण मिला. इससे यह पता चलता है कि केवल भाजपा में ही महिलाओं का विकास है. जब तक दुर्गा सोरेन थे, तब तक पार्टी की नीति- सिद्धांत ठीक थी. आज उनके नहीं रहने पर सभी मूल भावनाओं से भटक गये हैं. आज झामुमो में दलाल-बिचौलिए हावी हैं. महिलाओं का सम्मान नहीं है. दलालों की मनमानी चलती है. ऐसे में हमारे झारखंड के आदिवासी-मूलवासी का विकास कैसे होगा. ये झारखंड अभी तक अंधेरे में डूबा हुआ है. हमें इसको उजाले में लाने के लिए यह कदम उठाना पड़ा. दुर्गा सोरेन जी का सपना भाजपा के सिद्धांतों पर चलकर कर ही पूरा होगा.
लोकसभा चुनाव में झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर कमल ही खिलेगा. दुमका में हेमंत सोरेन से मुकाबला होने के सवाल पर सीते ने कहा कि मैदान में चाहे जो भी हो, जीत कमल की होगी. झारखंड मुक्ति मोर्चा का कोई अस्तित्व नहीं रह गया है. दलाल किस्म के लोग उसमें शामिल हो गये हैं.
माफिया मुख्तार अंसारी की मौत हो गई है. मुख्तार अंसारी बांदा मेडिकल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. 9 डॉक्टरों की टीम निगरानी कर रही थी. माफिया मुख्तार अंसारी की मौत हो गई है। मुख्तार अंसारी बांदा मेडिकल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. हालांकि आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है. बांदा मेडिकल कॉलेज की ओर से पुष्टि का इंतजार है.
इसी बीच, मऊ और गाजीपुर और बांदा में सुरक्षा बढ़ाई गई है. बड़ी संख्या में पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है. डीजीपी मुख्यालय ने सतर्कता बरतने के निर्दश दिए हैं. माफिया मुख्तार की बिगड़ी तबीयत बिगड़ने पर उसके परिवार के सदस्य बांदा के लिए रवाना हुए हैं.
जमशेदपुर के साकची साकची स्थित बंगाल क्लब में आगामी दो अप्रैल (मंगलवार) को श्री जीण माता का 18वां भव्य वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा. इसकी सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं.
इस संबंध में श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर के अध्यक्ष राजकुमार रिंगसिया और महोत्सव कार्यक्रम के संयोजक मनीष खन्ना ने गुरूवार को संयुक्त रूप से दी है. उन्होंने बताया है कि बंगाल क्लब के एसी हॉल में दोपहर तीन बजे से मां भवानी जीण शक्ति का मंगल पाठ और संध्या 8:30 बजे से भजनों की अमृत वर्षा होगी. इससे पूर्व दोपहर दो बजे से जीण माता की पूजा और अखंड ज्योत प्रज्जवलित की जायेगी.
संस्थापक शंभु खन्ना ने बताया कि मंगलपाठ का वाचन करने के लिए जयपुर से रविश-सोनम की जोड़ी और भजनों की अमृत वर्षा करने के लिए प्रसिद्ध गायक कोलकात्ता से जयशंकर चौधरी तथा चंडीगढ़ से आशीष देशवाल आ रहे हैं. स्थानीय भजन गायक महावीर अग्रवाल भी भक्तों को झुमायेंगें. साज पर प्रताप शर्मा का म्यूजिकल ग्रुप रहेगा. साथ ही कोलकात्ता के कारीगरों द्वारा फूलों से माता का भव्य दरबार सजाया जायेगा. महोत्सव का यू-ट्यूब पर सीधा प्रसारण किया जायेगा. मंगल पाठ का कूपन पहले आओ-पहले पाओं की तर्ज पर भक्तों के बीच बांट दिया गया है. महोत्सव की तैयारी में शंभु खन्ना, बजरंग लाल अग्रवाल, राजकुमार रिंगसिया, बिनोद खन्ना, सुनील देबुका, जगदीश खेमका, तुलसी खेमका, प्रमोद खन्ना, सुशील अग्रवाल, अधिवक्ता कैलाश अग्रवाल, ललित अग्रवाल, सीताराम देबूका, प्रमोद अग्रवाल, आशीष शर्मा, पवन शर्मा, हितेश, ओमप्रकाश मूनका, गोपाल बेगराजका, पवन संघी, विजय अग्रवाल, मनीष खन्ना, आशीष खन्ना, अंकित अग्रवाल समेत अन्य जुटे हुए हैं.