एक नई सोच, एक नई धारा

कांग्रेस की विधायक अंबा प्रसाद के घर ED का छापा

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने मंगलवार सुबह झारखंड में कांग्रेस पार्टी की विधायक के घर छापा मारा है. ED ने कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के घर पर छापेमारी की है.

रांची वाले घर पर ईडी के 4 अधिकारी भी

ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के रांची स्थित आवास की जांच की जा रही है. उनके घर पर ईडी की टीम के साथ चार अधिकारी मौजूद हैं. इसके अलावा भी रांची के तीन अलग-अलग लोकेशनों पर ईडी की छापेमारी की सूचना है.

IMG 20240309 WA0028

मंगलवार को अचानक पहुंची टीम

बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के घर सहित उनके अन्य रिश्तेदारों के घर पर भी ईडी की टीम ने छापा मारा है. मंगलवार अचानक ईडी की रेड से अफरातफरी मच गई. ईडी की टीम को अभी और सबूतों का इंतजार है.

हेमंत सोरेन के खिलाफ CJM की अदालत से समन जारी

इससे पहले सोमवार (11 मार्च) को समन की अवहेलना में दायर शिकायत पर सीजेएम की अदालत ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ जारी किया और उन्हें अपना पक्ष रखने को कहा. अब हेमंत सोरेन पर इस मामले में मुकदमा चलेगा. सीजेएम कोर्ट ने आईपीसी की धारा-174 के तहत इस पर संज्ञान लिया है. जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए 10 समन जारी किए थे, लेकिन ईडी की टीम सीएम आवास जाकर सिर्फ दो बार ही उनसे पूछताछ कर सकी थी. फिलहाल हेमंत सोरेन न्यायिक हिरासत में रांची की होटवार जेल में बंद हैं.

IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026
पत्रकार पर मामला दर्ज मामले में जमशेदपुर के पत्रकारों ने उपायुक्त और एसएसपी से मिलकर निष्पक्ष जाँच का किया मांग
IMG 20240312 WA0013

जमशेदपुर : पोटका प्रखंड के बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी के द्वारा पत्रकार बीरेंद्र कुमार सिंह पर पोटका थाना में मामला दर्ज कराये जाने को लेकर। आज प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के पत्रकारों ने उपायुक्त और एसएसपी से मिलें और उचित और निष्पक्ष जाँच की मांग किया।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA0027

प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष प्रशांत सिंह पुतुल ने कहा कि पत्रकार के ऊपर मामला दर्ज कराना गलत है, इस मामले को लेकर आज हमलोगो ने उपायुक्त और एसएसपी से मुलकात किया और निष्पक्ष जाँच के मांग किया। वहीं उपायुक्त अनन्य मित्तल ने कहा की मामले का उचित और निष्पक्ष जाँच किया जायेगा।
एसएसपी कौशल किशोर ने पत्रकारों को विश्वास दिलाया और कहा कि निष्पक्ष और उचित जाँच किया जायेगा।

IMG 20240309 WA0026
सुधीर पप्पू ने फोटो युक्त प्रत्याशी सूची एवं मतपत्र की मांग की
IMG 20240312 WA0011

जमशेदपुर : जमशेदपुर बार एसोसिएशन के वरीय अधिवक्ता एवं उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुधीर कुमार पप्पू ने प्रत्याशी के फोटो युक्त उम्मीदवार की अंतिम सूची एवं मतपत्र का प्रावधान चुनाव में करने की मांग की है। उन्होंने इस आशय का एक मांग पत्र जमशेदपुर बार एसोसिएशन चुनाव समिति 2024 के वरीय सदस्य अधिवक्ता अर्जुन सिंह एवं अधिवक्ता एनवी सिंहदेव के सुपुर्द किया है और इसकी प्रतिलिपि झारखंड बार काउंसिल कार्यकारिणी सदस्य एवं जमशेदपुर बार एसोसिएशन प्रभारी व वरीय अधिवक्ता राम सुभग सिंह को प्रेषित की है।

IMG 20240309 WA0028

अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार 1500 से ज्यादा आजीवन सदस्य मताधिकार का उपयोग करेंगे और इनमें से कईयों के नाम में समानता है। प्रत्याशी की अंतिम सूची का प्रकाशन प्रत्याशी के फोटो युक्त होना चाहिए। जिससे मतदाता में भ्रम की स्थिति नहीं रहे और इसी तरह बैलट पेपर में भी प्रत्याशी का तस्वीर होना चाहिए।

IMG 20240309 WA0027

मतदान प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से सम्पूर्ण होनी चाहिए और यह उसकी मौलिक एवं वैधानिक शर्त है।
इधर सुधीर कुमार पप्पू की इस मांग से आजीवन सदस्यों का बड़ा तबका सहमत है और उन्होंने भी इस प्रावधान को शुमार करने की जरूरत पर बल दिया है। वरीय सदस्य एवं पूर्व लोक अभियोजक अधिवक्ता पीएन गोप के अनुसार यह सराहनीय कदम है और इसका पालन अवश्य होना चाहिए।

IMG 20240309 WA0026
खट्टर सहित पूरे कैबिनेट ने दिया इस्तीफा, आज ही होगा शपथ ग्रहण समारोह, अर्जुन मुंडा पहुँचे
n5908228401710230478342678912faf2b12ceca5c17e2b71a8697b084391b6497c75f74f1b782ff242be61

चंडीगढ़ : हरियाणा में सीएम मनोहर लाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चंडीगढ़ में सीएम आवास पर मीटिंग के बाद यह फैसला हुआ। हरियाणा में अब भाजपा अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है। मनोहर लाल के अलावा, पूरी कैबिनेट ने सीएम आवास में मीटिंग के बाद राजभवन में राज्यपास से मुलाकात की और फिर सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ पूरी कैबिनेट ने भी अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंपा है।

IMG 20240309 WA0028

जानकारी के अनुसार, सीएम मनोहर लाल खट्टर इस्तीफा देने के बाद अब दोपबर बाद भाजपा विधायक दल के साथ मीटिंग के लिए सीएम आवास पहुंचे हैं। इससे पहले, उन्होंने हरियाणा के राज्यपाल से मुलाकात की और कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया। सीएम की गाड़ी में गृहमंत्री भी मौजूद थे। साथ ही मंत्री भी राज्यपाल से मुलाकात के लिए गए हैं। विज हाथ हिलाते और मुस्कुराते हुए नजर आए।

IMG 20240309 WA0027

दरअसल, हरियाणा सीएम आवास मनोहर लाल पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कुछ निर्दलीय विधायकों के साथ मीटिंग की और फिर वहां से मनोहर लाल राजभवन के लिए रवाना हुए। यहां पर अहम बात यह है कि अनिल विज भी सीएम की गाड़ी में मौजूद थे। विज के चेहरे में मुस्कान थी। ऐसे में संभावना है कि विज भी हरियाणा के नए सीएम हो सकते हैं। सीएम के अलावा, अन्य सभी मंत्री भी अपनी-अपनी गाड़ियों में हुए राजभवन पहुंचे और रिजाइन कर दिया।

IMG 20240309 WA0026

उधर, जानकारी है कि हरियाणा के नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार दोपहर को ही होगा। राजभवन में शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। हालांकि, सीएम कौन होगा, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। 5 बजे के करीब शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि एक बजे हरियाणा के नए सीएम शपथ लेंगे और राजभवन में समारोह होगा। उधर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और तरुण चुघ बतौर पर्यवेक्षक चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे हैं और यहां पर ऑब्जर्बर बनकर सभी पहुंचे। राज्यसभा सासंद सुभाष बराला ने इन सभी का स्वागत हवाई हड्डे पर किया है। मीडिया से बातचीत में पूर्व शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि फिलहाल, सीएम तो मनोहर लाल खट्टर ही होंगे। पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद ने भी कहा कि सीएम मनोहर लाल ही रहेंगे।

गर्मी शुरू होते ही मानगो में पानी की हुई किल्लत, समता नगर के लोगों ने फिल्टर प्लांट में किया प्रदर्शन
IMG 20240312 WA0006

जमशेदपुर : गर्मी ने अभी ठीक से दस्तक दिया नहीं की मानगों में पानी की किल्लत शुरू हो गई। मानगो जवाहर नगर रोड नंबर 15 के वाटर फिल्टर प्लांट के बगल में स्थित समता नगर में विगत दस दिनों से पानी की किल्लत शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों को कहना है मुश्किल से रात्रि 1:00 बजे के बाद मात्र एक समय दस मिनट पानी की सप्लाई होती है। डेढ़ से दो बाल्टी पानी भरने के लिए लोगों को रात भर जागना पड़ता है।

इतनी कम मात्रा में पानी मिलने के कारण लोगों को मुश्किल से केवल पीने का ही पानी मिलता हैं नदी,नाले बगल में नहीं रहने के कारण लोगों का जीवन पानी के बिना अस्त व्यस्त हो गया है। सप्ताह भर पूर्व स्थानीय लोग जवाहर नगर रोड नंबर 15 स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में स्थित कार्यालय में जाकर जलापूर्ति कम होने की शिकायत किया तो मौके में मौजूद पदाधिकारी ने बताया कि वाल्व खराब हो गया है दो दिन में स्थिती सामान्य हो जाएगी, लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है।

स्थिति नहीं सुधरी तो विभाग कर दूंगा हुड़का जाम – विकास सिंह

IMG 20240309 WA0028

जैसे-जैसे गर्मी का प्रभाव बढ़ रहा है पानी सप्लाई की मात्रा और कम होते जा रही है। लोगों को भय इस बात का समा गया है कि भीषण गर्मी में इस बार लोगों को पीने का भी पानी भी नहीं मिलेगा। स्थिति बिगड़ता देख स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को मामले की जानकारी देते हुए समस्या का निदान करने की बात कही। मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने स्थानीय लोगों की समस्या से अवगत होते हुए स्थानीय लोगों के साथ पेयजल स्वच्छता विभाग के ट्रीटमेंट प्लांट में सांकेतिक प्रदर्शन किया।

IMG 20240309 WA0027

पेयजल स्वच्छता विभाग के खिलाफ जमकर महिलाओं के साथ नारे लगाया। विकास सिंह के साथ पहुंचे स्थानीय लोग को देखकर पेयजल स्वच्छता विभाग के अधिकारी कार्यालय में ताला बंद कर भाग खड़ा हुए। कोई भी पदाधिकारी मौके में मौजूद नहीं था। भाजपा नेता विकास सिंह ने दूरभाष पर पेयजल स्वच्छता विभाग के संबंधित अधिकारियों को स्थिति सुधारने की बात कहते हुए कहा की स्थिति अगर समान्य नहीं हुई, लोगों को सुचारू रूप से दैनिक कार्य करने की अगर पानी की आपूर्ति विभाग के द्वारा नहीं की गई तो पेय जल स्वच्छता विभाग के कार्यलय का हुड़का जाम किया जाएगा।

मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा स्थानीय विधायक सह राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के उदासीन रवैया के कारण लोगों को पानी और बिजली का दंश झेलना पड़ रहा है स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने चार वर्ष चार महीने बीत जाने के बाद भी पानी और बिजली के लिए एक भी ठोस कार्य करने का कदम उठाने प्रयास नहीं किया है जो व्यवस्था पूर्व में थी वही व्यवस्था आज भी है विकास सिंह ने लोगों को अस्वस्थ किया कि पानी बिजली की समस्या के लिए किसी हद तक जाना पड़े तो वह लोगों के लिए जाएंगे।

IMG 20240309 WA0026

मौके में मुख्य रूप से विकास से संदीप शर्मा ,छोटू गोप ,मनोज ठाकुर, लीला देवी, शांति प्रमाणिक, रीना देवी, सावित्री गोप, सुलेखा कुमारी, छोटू गोप, अजीत राय, मनोज शर्मा,, सुधीर सिंह, भोला सिंह, राजिया देवी, पप्पु शर्मा, हीरा गोप, हरप्रीत सिंह शाहिद बस्तीवासी प्रदर्शन में शामिल थे।

आठ आईएएस अधिकारियों का फिर हुआ स्थांतरण

राँची : चम्पई सरकार आने के बाद सरकारी कर्मचारियों के स्थांतरण लगातार हो रहे हैं। सोमवार को आठ आईएएस अधिकारियों को फिर से स्थानांतरित किया गया है।

Screenshot 2024 0312 112806
Screenshot 2024 0312 112817
IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026
CAA में जिला स्तर पर गठित होगी एंपावर्ड कमेटी, नागरिकता को लेकर फैसला लेने का अधिकार

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने सोमवार शाम को नागरिकता संशोधन कानून का नोटिफिकेशन जारी कर लागू कर दिया है. इसी के साथ ही अब 31 दिसंबर, 2014 तक भारत आए पड़ोसी देश के अल्पसंख्यक भारत की नागरिकता ले सकेंगे.

अब जानकारी आ रही है कि CAA लागू होने के बाद एंपावर्ड कमेटी बनाई जाएगी. जो हर जिले में काम करेगी और कमेटी ही तय करेगी कि आवेदन करने वाले को नागरिकता देनी है या नहीं.

बताया जा रहा है कि सीएए लागू होने के बाद अब एंपावर्ड कमेटी हर जिले में काम करेगी. जिसमें कुछ विशेषज्ञ सदस्य होंगे और इन सदस्यों के सामने नागरिकता लेने के लिए आवेदन करने वाले को खुद उपस्थित होना पड़ेगा. सरकार द्वारा आज जारी किया गए फॉर्म को ऑनलाइन ही भरने का प्रावधान किया गया है.

IMG 20240309 WA0028

प्रदेश स्तर पर भी बनेगी कमेटी

वहीं, प्रदेश स्तर पर डायरेक्ट सेंसस इस प्रक्रिया की अगुवाई करेगा. इस कमेटी में इंटेलिजेंस ब्यूरो के डिप्टी सेक्रेटरी स्टार के अधिकारी भी होंगे, एफआरआरओ के अधिकारी होंगे, स्टेट इंफॉर्मेशन ऑफीसर, राज्य या केंद्र शासित प्रदेश का पोस्टमास्टर जनरल होगा.

राज्य सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी एंपावर्ड कमेटी

इसी तरह जिले स्तर पर एंपावर्ड कमेटी का गठन होगा जो अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को देगी. जिला स्तर पर आवेदकों का वेरिफिकेशन किया जाएगा और जिन्हें भारतीयता के निष्ठा के प्रति एक विशिष्ट फॉर्म भरना होगा. जिला स्तर पर जो एंपावर्ड कमेटी बनेगी वो सुनिश्चित करेगी कि आवेदक को भारतीय नागरिकता दी जाए या नहीं. सबसे महत्वपूर्ण बात इस नोटिफिकेशन में यह है कि जिला स्तर पर ही इस एंपावर्ड कमेटी को अधिकार होगा कि आवेदकों को भारतीय नागरिकता दी जाए या नहीं.

IMG 20240309 WA0027

2019 में सरकार ने किया था कानून में संशोधन

साल 2019 में नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने नागरिकता कानून में संशोधन किया था. इसमें अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश से 31 दिसंबर 2014 से पहले आने वाले छह अल्पसंख्यकों (हिंदू, ईसाई, सिख, जैन, बौद्ध और पारसी) को भारत की नागरिकता देने का प्रावधान किया गया था.नियमों के मुताबिक, नागरिकता देने का अधिकार केंद्र सरकार के हाथों में होगा.

IMG 20240309 WA0026
टाटा मोटर्स बस की चपेट में आने से दो युवक जख्मी…
aa4f9933fed5030faf2e9b6a3ff07a687921ea7826b7bf956ee0f7f02bb9400c.0

जमशेदपुर गोलमुरी चर्च के पास टाटा मोटर्स की बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गये, दोनों को टीएमएच में भर्ती कराया गया. घायलों में टेल्को निवासी आकाश और गोविंदपुर निवासी अनिमेष पाल शामिल हैं. घटना सोमवार शाम की है. पुलिस ने बस जब्त कर लिया है. जबकि बस चालक फरार हो गया. दोनों बाइक से साकची से घर लौट रहे थे. इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी. अनिमेष पाल एसआइएस में सुरक्षा गार्ड का काम करता है।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026
पुलिस उपाधीक्षक निरंजन तिवारी की अध्यक्षता में होली पर्व को लेकर सोनारी में हुई बैठक
IMG 20240312 WA0001

जमशेदपुर : सोनारी थाना परिसर में आने वाले होली पर्व को मद्देनजर रखते हुए पुलिस उपाधीक्षक निरंजन तिवारी जी के अध्यक्षता में सलमान जफ़र जिला आपूर्ति पदाधिकारि, प्रमोद उरांव, जे एन ए सी के विशेष पदाधिकारी, सोनारी शांति समिति के अध्यक्ष डॉ अमोल पत्रो, सोनारी शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू के द्वारा सोनारी थाना के पदाधिकारी और सोनारी शांति समिति के पदाधिकारीयों की एक बैठक बुलाई गई थी।

IMG 20240309 WA0028
IMG 20240309 WA0027

जिसमें मुख्य रूप से शांतिपूर्ण तरीके से रंगों का त्योहार होली किस तरह संपन्न करवाया जाए उसी विषय में दिशा निर्देश और सुझाव दिए गए। होली पर्व में नशा खोरी को कम करके और लोगों को अनिक्षा रहने पर रंग न लगाके आपस मे भाईचारा बनाए रखते हुए रंगों का पर्व होली ममाएँ। जिस जिस जगह मे होलिका दहन किया जाता है उस जगह पर विशेष सतर्कता रखा जाए ताकि आगजनी की कोई घटना ना हो। सोशल मीडिया पर आए हुए किसी भी दिग्भ्रमित करने वाले मैसेज पर ध्यान रखें ताकि कोई भी अशांति या अप्रिय घटना ना घटे और शांति सौहार्द से होली पर्व का आनंद अपने परिवार, दोस्त मित्र और सगे संबंधियों के साथ खुशी से मनाएं।

IMG 20240309 WA0026
सिदगोड़ा की महिला तीन बच्चों के साथ रविवार से लापता
Screenshot 2024 0311 205324

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के भुइंयाडीह ग्वाला बस्ती के रहने वाले निशा देवी अपने तीन बच्चों के साथ लापता है. तीन बच्चों में सूजय 12 वर्ष, गुनगुन 9 वर्ष और छोटी 7 वर्ष शामिल है. इसको लेकर निशा के पिता रामा शंकर सिंह ने सिदगोड़ा थाना में लिखित सूचना दी है. रामा शंकर ने पुलिस को बताया कि निशा का पति कोलकाता में रहता है.

IMG 20240309 WA0028

9 मार्च को पति ने फोन कर कहा कि वह जमशेदपुर आकर सब को मार देगा. इसी दौरान 10 मार्च को सुबह 3 से 4 बजे के बीच निशा अपने तीनों बच्चों के साथ घर से बिना बताए निकल गयी. निशा का फोन भी बंद आ रहा है. वहीं पति को भी इसकी सूचना दी गयी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026
error: Content is protected !!