मॉस्को : रुस की राजधानी मॉस्को से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां के एक शॉपिंग मॉल में आतंकी हमला हुआ है. बताया जा रहा है कि वर्दी पहने हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की. इस हमले में 15 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है जबकि दर्जनों घायल बताए जा रहे हैं.
जमशेदपुर : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षारंगी के कल झामुमो में शामिल होने की खबर आने बाद उन्होंने “तीसरी धारा न्यूज़” से बात करते हुए इस बात का पूर्ण रूप से खंडन किया। उन्होंने कहा कि उनके विरुद्ध यह एक भ्रामक प्रचार है। जिसे एक साजिश के तहत प्रचार प्रसार किया जा रहा है। मैं पूरी तरह से भाजपा में हूँ और मैं मोदी का परिवार हूँ। उन्होंने मीडिया से भी कहा है कि उनके बारे में यदि कोई समाचार किसी सूत्र के जरिये से आता है तो उसकी सत्यता के लिए मीडिया एक बार उनसे संपर्क जरूर करें।
कुणाल के विरुद्ध भ्रामक दुष्प्रचार – अंकित आनन्द
कुणाल षारंगी के झामुमो में जाने के संदर्भ में भाजपा नेता अंकित आनंद ने अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये इसे भ्रामक दुष्प्रचार बताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि “साजिश के सूत्रधारों को ये मालूम होनी चाहिए कि कुणाल का अर्थ कमल होता है. कुणाल षारंगी अपने वास्तविक दल में है. पहले राज पालीवाल और अब कुणाल के विरुद्ध भ्रामक दुष्प्रचार. आख़िर ब्राह्मण ही निशाने पर क्यों? साजिश के पीछे कौन? अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा।”
शाजिश के सूत्रधारों को ये मालूम होनी चाहिए कि कुणाल का अर्थ कमल होता है. @KunalSarangi अपने वास्तविक दल में है. पहले राज पालीवाल और अब कुणाल के विरुद्ध भ्रामक दुष्प्रचार. आख़िर ब्राह्मण ही निशाने पर क्यों? साजिश के पीछे कौन? अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा 🚩 https://t.co/Kx0ZcZiFCi
जमशेदपुर : आजसू के पूर्व क्रांतिकारी एवं वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के नेता आलोक वाजपेई का नाम झारखंड सरकार के द्वारा झारखंड आंदोलनकारी घोषित किया गया। 27 फरवरी 2024 को झारखंड सरकार द्वारा अधिसूचना जारी किए गए सूची में आलोक बाजपेई जी का नाम शामिल है।
आलोक बाजपेई विद्यार्थी जीवन में ही सूर्य सिंह बेसरा जी के नेतृत्व में आजसू में शामिल हुए थे। इन्होंने झारखंड आंदोलनकारी के रूप में एक आम भूमिका निभाने का काम किया था। भारत के पूर्व स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को भी काला झंडा दिखाने में अपने मित्रों के साथ शामिल थे। झारखंड आंदोलन के दौरान इनकी गिरफ्तारी भी हुई थी।
झारखंड अलग राज्य की मांग को लेकर कई बार झारखंड बंद सफल कराने में मुख्य भूमिका निभाने का काम किया और दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना, जैक का विरोध किया था। सूर्य सिंह बेसरा का विधायक पद से इस्तीफा देने के वक्त भी आलोक बाजपेई साथ थें।
गुरुवार को आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा. पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया.
यह इस मामले में सबसे हाई-प्रोफ़ाइल गिरफ्तारी है. वहीं विपक्ष ने केंद्र सरकार पर ‘तानाशाही’ का आरोप लगाया है. इस बीच AAP के प्रदर्शन को देखते हुए ITO मेट्रो स्टेशन बंद कर दिया गया है.
ED द्वारा अपने राष्ट्रीय संयोजक को गिरफ्तार किए जाने से नाराज आम आदमी पार्टी शुक्रवार को भाजपा कार्यालयों के बाहर देशव्यापी गिरफ्तारियां देगी. राष्ट्रीय राजधानी में AAP कार्यकर्ताओं को सुबह 10 बजे ITO स्थित राष्ट्रीय मुख्यालय के बाहर इकट्ठा होने के लिए कहा गया है.
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के लिए भूटान में तैयारियां चल रही हैं। भूटान के लोग एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत में रंगोली बनाते नजर आए। पीएम मोदी का विमान भूटान के पारो एयरपोर्ट पर लैंड करेगा, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
शनिवार को वह वापस दिल्ली लौटेंगे. उनकी यह यात्रा भारत सरकार की ‘पड़ोसी प्रथम नीति’ पर जोर देने का हिस्सा है. बता दें कि पीएम मोदी का पहले गुरुवार को भटान जाने का कार्यक्रम था, लेकिन खराब मौसम की वजह से उनकी यात्रा स्थगित कर दी गई थी.
पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “भूटान के रास्ते में, जहां मैं भारत-भूटान साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लूंगा. मैं भूटान के महामहिम राजा, महामहिम चतुर्थ ड्रुक ग्यालपो और प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे के साथ बातचीत के लिए उत्सुक हूं.
22 मार्च- पीएम नरेंद्र मोदी के पहले दिन का कार्यक्रम
पीएम मोदी सुबह 9 बजकर 25 मिनट पर भूटान पहुंचेंगे.
9 बजकर 30 मिनट पर हवाई अड्डे पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा.
9 बजकर 45 मिनट पर थिम्पू के लिए रवाना होंगे.
11 बजे पीएम मोदी थिम्पू पहुंचेंगे.
1 बजे एमओयू का आदान-प्रदान होगा.
1 बजकर 10 मिनट पर पीएम मोदी भूटान के पीएम संग द्विपक्षीय बैठक करेंगे.
2 बजकर 40 मिनट पर पीएम मोदी का ताशीचूडज़ोंग में औपचारिक स्वागत होगा.
3 बजे पीएम मोदी भूटान के राजा से मिलेंगे.
4 बजे पीएम के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा.
5 बजकर 45 मिनट पर चौथे ड्रुक ग्यालपो से मिलेंगे.
7 बजे पीएम के स्वागत में भूटान के राजा का भोज आयोजन
9 बजकर 30 मिनट पर पीएम मोदी की पेमाको होटल में विदेश सचिव संग प्रेस वार्ता
23 मार्च-पीएम मोदी के दूसरे दिन का कार्यक्रम
सुबह 8 बजकर 5 मिनट पर पीएम मोदी एमसीएच अस्पताल का करेंगे उद्घाटन.
सुबह 9 बजकर 45 ममिनट पर पारो से नई दिल्ली के लिए होंगे रवाना.
भूटान नरेश से मिलेंगे पीएम मोदी
पीएमओ ने कहा कि यह यात्रा भारत और भूटान के बीच नियमित रूप से होने वाली उच्चस्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा और सरकार की ‘पड़ोसी प्रथम की नीति’ पर जोर देने की कवायद के अनुरूप है. इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री भूटान के नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और भूटान के चौथे नरेश जिग्मे सिंग्ये वांगचुक से मुलाकात करेंगे. पीएम मोदी भूटान के अपने समकक्ष शेरिंग टोबगे के साथ भी बातचीत करेंगे. पीएमओ ने कहा कि भारत और भूटान के बीच आपसी विश्वास, समझ एवं सद्भावना पर आधारित एक अनूठी व स्थायी साझेदारी है. उन्होंने कहा, “हमारी साझी आध्यात्मिक विरासत और दोनों देशों के लोगों के बीच मधुर संबंध हमारे असाधारण संबंधों में घनिष्ठता एवं जीवंतता का समावेश करते हैं.”
आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बृहस्पतिवार रात मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले करीब दो घंटे तक ईडी ने उनके आवास पर तलाशी ली और उनका मोबाइल फोन जब्त कर पूछताछ की।
ईडी के मुख्यमंत्री आवास पहुंचने की सूचना मिलते ही वहां पहुंचीं दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद कहा कि वह इस्तीफा नहीं देंगे, मुख्यमंत्री बने रहेंगे और जेल से सरकार चलाएंगे।
इस बीच, आप सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री के अधिवक्ता ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। साथ ही यह भी प्रयास किया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह इस मामले को सबसे पहले सुन लिया जाए, क्योंकि कल शीर्ष अदालत का सप्ताह का अंतिम कार्य दिवस है और शनिवार, रविवार के बाद होली की छुट्टी भी हो जाएगी।
किसी मंत्री-नेता को आवास के अंदर नहीं जाने दिया
ईडी की तलाशी के दौरान दिल्ली सरकार के किसी मंत्री या नेता को मुख्यमंत्री आवास तक नहीं जाने दिया गया। वहां मौजूद भारी संख्या में पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने उन्हें कुछ दूरी पर ही रोक दिया। वहीं कुछ पार्टी कार्यकर्ता एकत्रित होकर नारेबाजी भी करते रहे।
यह पहला मौका है, जब केजरीवाल के आवास पर ईडी पहुंची। इससे पहले, आबकारी घोटाला मामले में ईडी ने केजरावील को एक के बाद एक नौ समन भेजे थे, लेकिन इन्हें गैरकानूनी बताते हुए वह पेश नहीं हुए थे। इस बीच, पार्टी के नेता सोशल मीडिया पर अलग-अलग मंचों पर कहते रहे थे कि ईडी केजरीवाल को गिरफ्तार करना चाहती है।
गुरुवार को कोर्ट से केजरीवाल को नहीं मिली राहत
ईडी के नौवें समन और मनी लान्ड्रिंग कानून के प्रविधानों को केजरीवाल ने निचली अदालत में चुनौती दी थी। इसकी सुनवाई के दौरान बुधवार को उन्होंने ईडी के समक्ष पेश होने पर सहमति जताते हुए गिरफ्तारी न होने का भरोसा दिलाए जाने की मांग की थी, लेकिन इस पर निचली अदालत के बाद उन्हें बृहस्पतिवार को हाई कोर्ट से भी राहत नहीं मिली। इसके करीब तीन घंटे बाद ही ईडी केजरीवाल के आवास पर पहुंच गई।
सिसोदिया और संजय सिंह की हो चुकी है गिरफ्तारी
इस मामले में विगत अक्टूबर माह में इसी तरह पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के घर पर भी ईडी पहुंची थी और पांच घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था, जो अभी तक जेल में हैं। इसी आबकारी घोटाले मामले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पिछले साल 26 फरवरी को सीबीआइ ने गिरफ्तार किया था, वह तभी से जेल में हैं।
ईडी के सीएम आवास पहुंचने पर केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का उनके सिविल लाइन स्थित आवास पर पहुंचना शुरू हो गया था। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल, दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज सहित पूरा मंत्रिमंडल व महापौर शैली ओबेराय सहित आप के प्रमुख नेता केजरीवाल के आवास के पास पहुंच गए थे और केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका जताने लगे थे।
सुप्रीम कोर्ट में तत्काल सुनवाई की मांगः आतिशी
उन्होंने कहा कि हमने सुप्रीम कोर्ट में मामला दायर किया है। हमारे वकील SC पहुंच रहे हैं। हम आज रात सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की मांग करेंगे।”
मंत्री सौरभ भारद्वाज व इमरान हुसैन, दिल्ली की महापौर डॉ. शैली ओबेराय और वहां पहुंचे आप के विधायकों ने ईडी की कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता केजरीवाल के साथ है। लोकसभा चुनाव भी जनता लड़ेगी और भाजपा को जवाब देगी।
केजरीवाल नहीं देंगे इस्तीफा: AAP नेता
विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल सहित अन्य आप नेताओं ने कहा कि केजरीवाल इस्तीफा नहीं देंगे। ईडी के पहुचंने से पहले ही मुख्यमंत्री आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। आप नेताओ और कार्यकर्ताओं के वहां पहुंचने के बाद वहां सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ा दी गई थी।
कविता ने दिया है 100 करोड़ का ऑफर
तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव की बेटी एवं बीआरएस एमएलसी के कविता को भी आबकारी घोटाले में गिरफ्तारी के बाद ईडी ने विगत शनिवार को अदालत में पेश किया था। इस दौरान, जांच एजेंसी ने वाईएसआर कांग्रेस सांसद व घोटाले के आरोपित मंगुटा श्रीनिवासुलु रेड्डी के मजिस्ट्रेट के सामने धारा 164 के तहत दिए गए बयान का हवाला देते हुए कहा था कि रेड्डी ने अपने बयान में 16 मार्च 2021 को शाम 4.30 बजे केजरीवाल से उनके दफ्तर में मुलाकात की बात कही है।
इस मुलाकात में केजरीवाल ने खुद रेड्डी को के. कविता से दिल्ली में शराब के कारोबार के बारे में बातचीत होने की जानकारी दी। रेड्डी ने यह भी बताया कि केजरीवाल ने के. कविता की ओर से आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ देने का आफर देने की बात कही। रेड्डी के अनुसार, केजरीवाल के निर्देश के बाद ही उन्होंने के. कविता के साथ मुलाकात कर शराब कारोबार की बातचीत शुरू की थी।
क्या है नई आबकारी नीति घोटाला
दिल्ली सरकार ने 17 नवंबर 2021 को नई आबकारी नीति लागू करके सरकार के राजस्व में इजाफा होने का दावा किया था। इसके बाद जुलाई 2022 में दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव ने आबकारी नीति में अनियमितता होने के संबंध में एक रिपोर्ट उपराज्यपाल वीके सक्सेना को सौंपी थी। इसमें नीति में गड़बड़ी होने के साथ ही उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर शराब कारोबारियों को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया गया था।
इस रिपोर्ट के आधार पर उपराज्यपाल ने नई आबकारी नीति (2021-22) के क्रियान्वयन में नियमों के उल्लंघन और प्रक्रियात्मक खामियों का हवाला देकर 22 जुलाई 2022 को सीबीआइ जांच की सिफारिश की थी। इसपर सीबीआइ ने प्राथमिकी की थी और इस प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने मनी लान्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। सीबीआइ और ईडी का आरोप है कि आबकारी नीति को संशोधित करते समय अनियमितता की गई थी और लाइसेंसधारकों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया था।
इसमें लाइसेंस शुल्क माफ या कम किया गया था। इस नीति से सरकारी खजाने को 144.36 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। मामले में जांच की सिफारिश करने के बाद 30 जुलाई 2022 को दिल्ली सरकार ने नई आबकारी नीति को वापस लेते हुए पुरानी व्यवस्था बहाल कर दी थी।
जमशेदपुर :- जमशेदपुर में शहीदों के सम्मान में निकाली जाने वाली देश की भव्यतम शहीद सम्मान यात्रा सह अखंड तिरंगा यात्रा इस साल पुनः 23 मार्च को नौवें वर्ष में प्रवेश करते हुए पूरे उत्साह और जोश के साथ निकाली जा रही है. यह यात्रा दिन के करीब 9.55 बजे एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान से निकलेगी जो हर वर्ष की तरह एग्रीको गोलचककर, भालूबासा, साकची, वसंत सिनेमा, कालीमाटी रोड से आर डी टाटा चौक होते हुए पुलिस लाइन में भी अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वापस एग्रीको मैदान में आकर समाप्त होगी. जैसा कि आप जानते हैं, नमन शहीदों के सपनों को राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों के गौरव को जीवंत बनाए रखने के लिए समर्पित संस्था है.
इस मंच के माध्यम से हम समाज में प्रेम भाईचारा और सौहार्द कायम रखने का हर संभव प्रयास करते हैं. यह संस्था गैर राजनीतिक और गैर सांप्रदायिक भावना से प्रेरित होकर गठित की गयी है, जिसमें समाज के हर तबके और हर धर्म एवं समाज के गण्यमान व्यक्ति, चिकित्सक व्यवसायी, पत्रकार, पूर्व सैनिक सेवा परिषद, संपादक, मजदूर नेता तथा विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं आदि की पूर्ण सहभागिता रहती है.
विदित हो सन 2016 में देश में भारत तेरे टुकड़े होंगे हजार जैसी विध्वंसक नारेबाजी की गयी थी. इस घटना के प्रतिकार में इस संस्था का गठन किया गया और सर्वप्रथम उसे वर्ष 2016 में हमने जमशेदपुर से अखंड तिरंगा सह शहीद सम्मान यात्रा निकाली जो ऐतिहासिक रही. तब से हर वर्ष 23 मार्च को शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव जी के शहादत दिवस पर इस यात्रा को निकालने की परंपरा बन गई है. आगामी 23 मार्च 2024 को लगातार 9 वे वर्ष उक्त तिथि को हमारी संस्था ने यह यात्रा निकालने की तैयारी शुरू की है जिसमें आपका सदैव की तरह पूर्ण समर्थन, सहभागिता, सहयोग व आशीर्वाद की अपेक्षा है या यात्रा अत्यंत ही अनुशासित ही ढंग से निकाली जाती है जिसमें जमशेदपुर और आसपास के देशभक्त युवा मातृशक्ति पूर्व सैनिक व्यवसाय सहित हजारों आम और खास लोग सामाजिक प्रतिनिधि बड़े उत्साह से शामिल होते हैं. उल्लेखनीय है कि इस यात्रा का नेतृत्व मां भारती का रथ करता है या यात्रा एग्री को ट्रांसपोर्ट मैदान से प्रातः 9:55 में प्रारंभ होती है. पूर्व में एक संक्षिप्त सभा में पूर्व सैनिक परिवारों सहित शहीद परिवारों का सम्मान किया जाता है. मैदान से यात्रा प्रारंभ होकर एग्री को चौक भालू भाषा चौक साक्षी गोल चक्कर नौ नंबर बस स्टैंड काली माटी रोड पुलिस लाइन होते हुए वापस एग्री को मैदान पहुंचकर विलीन हो जाती है. पुलिस लाइन में ठहरकर शहीद स्थल पर भी श्रद्धांजलि दी जाती है.
जमशेदपुर : टाउन हॉल, सिदगोड़ा मे लोकसभा चुनाव 2024 के सफल संपादन तथा मतदान केन्द्रों के वल्नरेबल मैपिंग को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल ने प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी तथा सेक्टर पदाधिकारी के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए । सभी पदाधिकारियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं स्वच्छ तरीके से निर्वाचन कार्य संपन्न कराने का पाठ पढ़ाया गया ।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि क्रिटिकल और वल्नरेबल बूथों के जो मानक निर्धारित किए गए हैं उसी के अनुसार चिह्नित किया जाएं। उन्होने कहा कि क्रिटिकल और वल्नरेबल बूथ को चिन्हित करने में विशेष ध्यान रखें क्योंकि इन बूथों पर विशेष निगरानी की आवश्यकता पड़ेगी। साथ ही, उन्होने सभी बीडीओ, सीओ एवं थाना प्रभारी को मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के औचक जांच का भी निर्देश दिया ताकि बीएलओ सुपरवाइजार द्वारा समर्पित प्रतिवेदन की पूर्णत: जांच हो सके । 27 मार्च तक मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्ता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बूथ अवेयरनेस ग्रूप को सक्रिय करने, बूथ इलेक्शन मैनेजमेंट प्लान बनाने हेतु भी निर्देशित किया गया। उन्होने कहा कि इस चुनाव में अलग से कोई मॉडल बूथ नहीं बनेंगे बल्कि जिन केन्द्रों पर पेयजल, शौचालय, रैम्प, पर्याप्त रौशनी, बिजली आदि मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता रहेगी वैसे सभी बूथ ही मॉडल बूथ की श्रेणी में होंगे। साथ ही 2 बूथ यूनिक एवं 01 बूथ थीम बेस्ड बनाया जाएगा। उन्होने सभी बीडीओ-सीओ को निर्देशित किया कि सभी बीएलओ को होम वोटिंग प्रकिया से अवगत करायें ताकि 85+ आयु वर्ग के मतदाताओं को बीएलओ के माध्यम से होम वोटिंग की सुविधा उपलब्ध कराया जा सके । बीएलओ स्तर पर ASD (Absent, Shifted, Death) वोटर की सूची बनाते हुए जिला निर्वाचन कार्यालय में समर्पित करने का निर्देश दिया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कुछ लोगों के व्यक्तिगत क्राइम के आधार पर बूथों को वल्नरेबल नहीं बनाया जाना है बल्कि मतदान प्रभावित को आधार बनाया जाए और हैंड बुक मे जो मानक दिए गए हैं उन्हें आधार बनाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि वल्नरेबल मतदान केंद्र ठीक से चिह्नित नहीं होंगे तो फोर्स का आवंटन उचित तरीके से नहीं हो पाएगा इसलिए वल्नरेबल चिह्नांकन में विशेष सावधानी बरती जाए।जिलाबदर, विपरीत मानसिकता, उदंड प्रवृत्ति के व्यक्ति, अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति किसी भी कीमत पर चुनाव को प्रभावित न करने पाएं। उन्होंने कहा कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का इतिहास जांच लें साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि जिला बदर घोषित व्यक्ति निर्वाचन प्रकिया में शामिल नहीं होने पायें।
जमशेदपुर : स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में स्वीप कोषांग की बैठक हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान से संबंधित गतिविधियों और उनके कार्ययोजना पर चर्चा की गई एवं दिशा निर्देश दिया गया।
बैठक में स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त ने कहा कि आगामी चुनाव में अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करना है जिसके तहत 80 प्रतिशत से अधिक मतदान प्रतिशत हासिल करने का लक्ष्य है। इसके लिए स्वीप कोषांग द्वारा व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारिओं को निर्देश दिया कि वे स्वीप कोषांग के कार्यों में अपनी क्षमता से बढ़कर कार्य करें।
उन्होंने इलेक्टोरल लिट्रेसी कल्ब की सक्रियता बढ़ाते हुए स्कूल, कॉलेज में स्वीप के तहत वृहद कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया जिसके जरिए अधिक से अधिक नए मतदाताओं और भावी मतदाताओं में मतदान को लेकर जागरूकता लाई जाए। सभी बैंकों, शॉपिंग मॉल्स, कोचिंग सेंटरों, सरकारी कार्यालयों / प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनों, रेसिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन, क्लबों, पब्लिक सेक्टर ऑर्गेनाइजेशन में निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के तहत वोटर अवेयरनेस फोरम का गठन करना सुनिश्चित किया जाए। इसके तहत मतदाता जागरूकता अभियान में गति प्रदान किया जाए, मैराथन, हस्ताक्षर अभियान, मतदाता शपथ, सोशल मीडिया कैंपेन, पेंटिंग प्रतियोगिता समेत अन्य मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कराया जाए ताकि मतदान के दिन शत प्रतिशत मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा सके।
उन्होंने उन बूथों को चिन्हित करने का निर्देश दिया जिनमें मतदान प्रतिशत कम रहा है। वहां जिन कारणों से भी मतदान प्रतिशत कम रहा है उनका पता लगाते हुए उनका निराकरण करने तथा वहां बूथ अवेयरनेस ग्रुप की सक्रियता बढ़ाते हुए ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को जागरूक करने का निर्देश दिया। बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि तिथिवार कार्ययोजना बनाते हुए व्यापक रूप से मतदाता जागरूकता संबंधित गतिविधियां संचालित किया जाए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि सभी एटीएम, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, वाहनों, बैंकों आदि में पोस्टर, बैनर, स्टीकर के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जाए। उक्त बैठक में जिला खेल पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।
जमशेदपुर : आज गुरुवार को एक बैठक अखिल भारतीय जन संघर्ष समिति एवं राष्ट्रीय नाई क्रांति सेना के नेतृत्व में अध्यक्ष सदन ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें लोकसभा चुनाव में सर्वसम्मति से अरुण शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया। रितु शर्मा ने बताया कि अरुण शर्मा हर समय गरीबों के बीच खड़े होकर साथ देते हैं।
संगीता कुमारी कुशवाह ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर के विचार को इन्होंने जमीन पर लाने की पहल हर समय करते रहते हैं। संस्थापक भाई अरुण शर्मा ने कहा आज तक हमलोग गरीबों की शादी हो या किसी गरीब परिवार को मदद की जरूरत पड़ी तो हर समय उनके साथ खड़ा रहा हूं। आज आपकी बारी है बैठक में अखिल भारतीय जन संघर्ष समिति एवं राष्ट्रीय नाई क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने एक स्वर में भाई अरुण शर्मा को साथ देने का वचन दिया।
जिसमें मुख्य रूप से महिला अध्यक्ष रितु शर्मा सचिव संगीत कुमारी नगेन्द्र कुमार कुशवाह, जितेंद्र, अजय, प्रदिप, मुकेश, पप्पु, जयबिर, बलबीर, नन्दु सिंह, फन्टुस, धर्मेन्द्र, अर्बिन्द ठाकुर, संतोष ठाकुर, निरज ठाकुर, उमेश कुमार, शशीभुषन ठाकुर, पवन शर्मा, अनुज शर्मा, कमलेश्वर ठाकुर, सुनील बारीक, बिशेश्वर प्रसाद, अनिल यादव, मुरारी ठाकुर, अर्जुन प्रसाद, सुरेन्द्र शर्मा, रामबिलास ठाकुर, अजय, पंकज, संजय, शंकर, बिजय, उमेश ठाकुर, प्रकाश ठाकुर, अन्य सैकड़ों लोगों उपस्थित हुए।