एक नई सोच, एक नई धारा

n585405906170861893069840d9c0a43324eedc0c0d2e52b95eafe47fc3ebf5a6fe3289e1473b4b28915422
आंध्र प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष शर्मिला को हिरासत में लिया, सीएम भाई के खिलाफ खोला मोर्चा

आंध्र प्रदेश में राजनीतिक टकराव देखने को मिल रहा है. आंध्र प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष वाईएस शर्मिला रेड्डी अपने भाई वाईएसआरसीपी नेता और मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं.

पहले उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया है कि उन्हें नजरबंद किया जा सकता है. शर्मिला रेड्डी ने नजरबंद के डर से पूरी रात कांग्रेस ऑफिस में गुजारी है. वह जमीन पर पड़े एक गद्दे पर सोती हुई नजर आई हैं. इस बीच उन्हें हिरासत में ले लिया गया है.

IMG 20240102 WA00521

शर्मिला रेड्डी ने कहा कि आंध्र प्रदेश की सरकार उन्हें नजरबंद करने की कोशिश में लगी हुई है, जिससे बचने के लिए वह कांग्रेस ऑफिस में रुकी रहीं. एक वायरल वीडियो में उन्हें पार्टी के विजयवाड़ा ऑफिस के फर्श पर लेटे हुए देखा जा सकता है. शर्मिला ने गुरुवार को ‘चलो सचिवालय’ मार्च बुलाया. इस दौरान वह सचिवालय की ओर बढ़ रही थीं तभी उन्हें हिरासत में ले लिया गया है. कांग्रेस का ये प्रदर्शन बेरोजगार युवाओं और छात्रों की कथित समस्याओं के समाधान के लिए है.

वाईएस शर्मिला ने क्या लगाए आरोप

विजयवाड़ा के आंध्र रत्न भवन (कांग्रेस ऑफिस) में वाईएस शर्मिला संवाददाताओं से बात की. उनका कहना है कि जगन मोहन रेड्डी पिछले पांच सालों में युवाओं, बेरोजगारों और छात्रों के जरूरी मुद्दों को सुलझाने में पूरी तरह से विफल रहे हैं. इसके बाद उन्होंने एक्स पर दावा किया कि उन्हें घर में नजरबंद करने की कोशिश की गई. उन्होंने लिखा, ‘अगर हम बेरोजगारों की ओर से विरोध प्रदर्शन की अपील करते हैं, तो क्या आप हमें घर में नजरबंद रखने की कोशिश करेंगे? क्या हमें लोकतंत्र में विरोध करने का अधिकार नहीं है? क्या यह शर्मनाक नहीं है कि एक महिला के रूप में मुझे भागने के लिए मजबूर किया गया और नजरबंदी से बचने के लिए कांग्रेस पार्टी कार्यालय में रात बिताई

IMG 20230708 WA00575

आंध्र सरकार को मांगनी चाहिए माफी- शर्मिला

उन्होंने दावा किया कि हजारों पुलिसकर्मियों ने उन्हें घेर लिया है. शर्मिला का कहना है कि हमारे चारों ओर हजारों पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं. लोहे की बाड़ लगा दी गई है और हमें बंधक बना लिया गया है. अगर हम बेरोजगारों के पक्ष में खड़े हैं, तो वे हमें गिरफ्तार कर रहे हैं. आप तानाशाह हैं जो हमें रोकने की कोशिश कर रहे हैं. आपकी हरकतें इसका सबूत है. वाईसीपी सरकार को बेरोजगारों से माफी मांगनी चाहिए. वहीं, लोकसभा सांसद मनिकम टैगोर ने जगन मोहन रेड्डी पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया.

IMG 20230802 WA00755
31 10 2023 up 104 23569291
पूर्व सीएम सह राज्यपाल रघुबर दास, झारखंड की सक्रिय राजनीति में वापसी कर सकते है, देश में कई राज्यपाल कर चुके है राजनीति में इंट्री

रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास को एक बार फिर से राजनीति में लौट सकते है. ओबीसी का बड़ा चेहरा. भाजपा का दमदार नेता. झारखंड के इकलौते मुख्यमंत्री जिन्होंने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया. उनके नेतृत्व क्षमता का लाभ भाजपा उठाना चाहती है. यहीं वजह है कि उनकी सक्रिय राजनीति में फिर से वापसी कराने को लेकर तैयारी की जा रही है. हालांकि, अभी उनका राज्यपाल बने ज्यादा समय नहीं बिता है. बताया जाता है कि विधानसभा चुनाव के पहले उनकी इंट्री करायी जा सकती है. वैसे राज्यपाल बनने के बाद कई नेता देश में ऐसे है, जो सक्रिय राजनीति में वापसी की है. इसमें भाजपा के कद्दावर नेता कल्याण सिंह शामिल है, जिनको राजस्थान और हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बना दिया गया था.

IMG 20240102 WA00521

2019 में वे फिर से राजनीति में आये और भाजपा की सदस्यता ली. इसके अलावा राम नाइट को उत्तर प्रदेश का राज्यपाल बना दिया गया था, लेकिन बाद में वे फिर से चुनावी राजनीति में आ गये. वे केंद्रीय मंत्री भी रह चुके थे. इसी तरह सुशील कुमार शिंदे को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया था. बाद में वे राजनीति में वापसी की और वे केंद्रीय गृह मंत्री बने. इसी तरह मोतीलाल वोरा 1993 से 1996 तक उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रहे और फिर वे सक्रिय राजनीति में आये और मुख्यमंत्री के तौर पर आसीन हुए.

IMG 20230708 WA00575

एसएम कृष्णा भी राज्यपाल महाराष्ट्र के थे और बाद में वे राजसभा गये और राजनीति में आये. कांग्रेसी नेता अर्जुन सिंह भी राजयपाल बनाये गये और फिर से कांग्रेस की सदस्यता हासिल की. सी विद्यासागर राव भी भाजपा के ही नेता थे, जिनकी वापसी राजनीति में करायी गयी जबकि वे लंबे समय तक राज्यपाल रहे. शीला दीक्षित केरल की राज्यपाल रही और फिर वे दिल्ली से लोकसभा का चुनाव लड़ा और उनको कांग्रेस ने टिकट दिया. सी राजगोपालाचारी जैसे कद्दावर नेताओं की वापसी होती रही है. रामगोपालाचारी मदरा के मुख्यमंत्री बने. वे राज्यपाल भी रहे थे. ओडिशा और हरियाणा के राज्यपाल रहने के बाद वे मद्रास के मुख्यमंत्री बने थे. ऐसे में रघुबर दास की इंट्री फिर से संभव हो सकती है, इसके कयास को बल मिल रहा है. राज्य में ओबीसी चेहरा के तौर पर उनको जाना जाता है जबकि कुशल प्रशासक भी रहे है. ऐसे में उनको एक बार फिर से इंट्री के बारे में बातचीत चल रही है. सूत्र बताते है कि इसको लेकर आलाकमान के स्तर पर बातचीत भी हुई है.

IMG 20230802 WA00755
Screenshot 20240222 142225 WhatsApp 860x480 11
जोजोबेड़ा रेलवे फाटक के पास झाड़ियों में शव मिलने से सनसनी
Screenshot 20240222 142225 WhatsApp 860x480 11

जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना अंतर्गत जोजोबेड़ा रेलवे फाटक के पास झाड़ियों में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई,शव से बदबू आने पर स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी और इसकी सूचना गोविंदपुर थाना को दी। सूचना पाकर गोविंदपुर थाना प्रभारी प्रकाश कुमार रजक मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

IMG 20240102 WA00521
IMG 20230708 WA00575

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी प्रकाश कुमार रजक ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। मृतक की उम्र 35 से 40 वर्ष के आस-पास है। शव को हत्या कर मौके पर फेंका गया और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से उसपर मोबिल डाल दिया गया जिससे शव की पहचान कर पाना मुश्किल है। शव लगभग सप्ताह भर पुराना है। मृतक ने सिर्फ बरमुडा पहना हुआ है। प्रकाश कुमार ने बताया कि आस-पास की बस्तियों से लापाता लोगों की लिस्ट निकालकर पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

IMG 20230802 WA00755
b2200c912ad3801fa8131417cfb4fc64a78258ae8d47dc4bfdaa613d5d72fd57
गुरुद्वारा हेमकुंड के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव से की भेंट,10 अक्टूबर को बंद होंगे कपाट
b2200c912ad3801fa8131417cfb4fc64a78258ae8d47dc4bfdaa613d5d72fd57

उत्तराखंड : चमोली जिला स्थित गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने गुरुवार को सचिवालय में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से भेंट की। साथ ही उन्हें पवित्र श्री हेमकुंड साहिब के कपाट यानी यात्रा शुरू होने के बारे में जानकारी दी।

IMG 20240102 WA00521
IMG 20230708 WA00575

इस दौरान नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव रतूड़ी को बताया कि गुरुद्वारा ट्रस्ट 25 मई से तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा का शुभारंभ करेगा और 10 अक्टूबर 2024 को कपाट बंद किए जाने की तिथि घोषणा की है। इस पर राज्य सरकार ने अपनी सहमति दी। मुख्य सचिव ने ट्रस्ट के अध्यक्ष से कहा कि प्रशासन की ओर से इस दिशा में पूर्ण सहयोग किया जाएगा।

IMG 20230802 WA00755
IMG 20240222 WA0014
प्रधानमंत्री राष्ट्र को समर्पित करेंगे दो न्यूक्लियर प्लांट

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सूरत जिले के तापी काकरापार में 22,500 करोड़ की लागत से बने 700 मेगावाट के दो न्यूक्लियर प्लांट राष्ट्र को समर्पित करेंगे। ये देश के प्रथम स्वदेशी परमाणु ऊर्जा संयंत्र होंगे। इस दौरान वह मेहसाणा व नवसारी में 22,850 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।

वाराणसी को 13 हजार करोड़ की सौगात

इसी क्रम में शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी का दौरा करेंगे और यहां 13 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को गुजरात का दौरा कर विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री सूरत जिले के तापी काकरापार में दो न्यूक्लियर प्लांट का लोकार्पण करेंगे। स्वच्छ , टिकाऊ एवं जीरो कार्बन उत्सर्जन की दिशा में बढ़ने में यह मील का पत्थर साबित होंगे।

IMG 20240102 WA00521

वड़ोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करेंगे पीएम

गुजरात दौरे के दौरान पीएम मोदी 10 हजार 70 करोड़ की लागत से बनने वाले वड़ोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे का भी शिलान्यास करेंगे। इसी क्रम में श्वेत क्रांति व अमूल की स्थापना को 50 वर्ष पूरे होने पर गुरुवार को अहमदाबाद में आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सवा लाख किसान व पशुपालकों को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, केंद्रीय डेयरी एवं पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल गुरुवार को अमूल की पांच नई 1200 करोड़ की परियोजनाओं का अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में उद्घाटन करेंगे।

पीएम 550 अमृत भारत स्टेशनों की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 फरवरी को 40 हजार करोड़ रुपये की लागत से छत पर प्लाजा और सिटी सेंटर विकसित कर रेलवे स्टेशनों पर सुविधाओं में सुधार के लिए 550 अमृत भारत स्टेशनों की आधारशिला रखेंगे। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री एक समारोह में विभिन्न राज्यों में लगभग 1,500 रोड ओवरब्रिज और अंडरब्रिज की आधारशिला भी रखेंगे। यह कार्यक्रम दो हजार से अधिक रेलवे स्टेशनों पर वर्चुअली आयोजित किया जाएगा।

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
sidhgora sri ram mandir 7379928
संगीतमय होगा श्रीरामकथा, सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में मां दुर्गा, राधाकृष्ण और शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर निकलेगी शोभा यात्रा

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा सूर्यधाम में मां दुर्गा, श्री राधा कृष्ण एवं शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा और श्रीआयोध्याम में बने भव्य एवं दिव्य श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सूर्य मंदिर में बने श्रीराम मंदिर के चतुर्थ वर्षगांठ पर सूर्य मंदिर समिति सिदगोड़ा द्वारा भव्य शोभायात्रा एवं संगीतमय श्रीराम कथा के निमित्त सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. मंदिर समिति की ओर से 11 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से वर्षगांठ समारोह और प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को भव्य बनाने की व्यापक तैयारी की गई है. सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को शोभा यात्रा सह नगर भ्रमण सम्पन्न होगा. 23 से 29 फ़रवरी तक सूर्य मंदिर परिसर के शंख मैदान में संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन होगा. प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से श्री अयोध्याधम से पधार रहे मर्मज्ञ कथा वाचिका पूज्य पंडित गौरांगी गौरी जी कथा वाचन करेंगे.

IMG 20240222 WA0005

प्रतिमाओं का नगर भ्रमण सह शोभायात्रा सिदगोड़ा सूर्यधाम से निकलकर भीमा रोड के रास्ते स्वामी विवेकानंद स्कूल होते हुए सिदगोड़ा बाजार के रास्ते 28 नंबर रोड होते हुए सूर्य मंदिर परिसर पहुंचेगी. शोभा यात्रा में फूलों से सुसज्जित वाहन पर मां दुर्गा, श्री-राधा कृष्ण एवं शिव परिवार विराजमान रहेंगे. वहीं, सुसज्जित रथ पर श्री रामायण, मनोरम झांकी, श्रीराम दरबार, तिलक लगाए सनातन संस्कृति के परंपरागत परिधान में शामिल पुरोहितों के समूह, बैंड-बाजा टीम, डीजे संगीत, पुष्पवर्षा एवं शानदार आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेंगे.

IMG 20240222 WA0003


शोभायात्रा में हजारों माताओं-बहनों, युवा साथीगण शामिल होंगे तो वहीं, समाज के सभी वर्गों के पारंपरिक वेश-भूषा एवं परंपरा की झलक देखने को मिलेगी. नगर भ्रमण एवं सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा को लेकर राम मंदिर की पुष्पसज्जा के साथ पूरे मंदिर परिसर, पार्क एवं आसपास के क्षेत्र समेत सड़कों पर रंग-बिरंगी लाइटों की आकर्षक विधुत सज्जा की गई है. वही, मुख्य सड़क एवं गोलचक्कर को केसरिया ध्वज से सजया गया है. उन्होंने बताया कि 1 मार्च को दोपहर 1 बजे से महाप्रसाद के साथ श्रीराम कथा को विधिवत विराम दिया जाएगा. भूपेंद्र सिंह ने जमशेदपुर वासियों से शोभा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और धर्म लाभ अर्जित कर पुण्य के भागी बनने की अपील की है. श्रीराम कथा के लिए मंदिर परिसर के शंख मैदान में पक्के पंडाल का निर्माण किया गया है, जिसमें बेहतर साउंड सिस्टम के साथ बड़े एलईडी स्क्रीन की भी व्यवस्था की गई है.
सूर्यधाम सिदगोड़ा में मां दुर्गा, श्री राधाकृष्ण एवं शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त बुधवार को दुसरे दिन वेदी, मंडप पूजन के साथ अन्नाधिवास, पुष्पाधिावास, घृताधिावास, फ़लधिावास के साथ विभिन्न पदार्थो का अधिवास सम्पन्न हुआ. अयोध्याधाम से पधारे यज्ञ के आचार्य पंडित प्रशांत भूषण जी महाराज द्वारा पंच यजमान, सपत्नीक अखिलेश चौधारी, रमेश पांडे, अनिल पांडे, राकेश ठाकुर के द्वारा वैदिक मंत्रेच्चार के साथ पूजन एवं आरती के उपरांत भक्तो के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इसी के साथ द्वितीय दिवस का संकल्प पूर्ण हुआ.

IMG 20240102 WA00521
IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
Aaj Ka Rashifal 2023 12 6e4a6ae3c1c7b5e3d16d49eaa1b19ac5 3x2 1 2
दैनिक राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 22 फरवरी 2024

मेष राशि

अपने भोजन पर नियंत्रण रखें और स्मार्ट व फुर्तीला रहने के लिए प्रतिदिन व्यायाम करें। अपनेे लिए पैसा बचाने का आपका ख्याल आज पूरा हो सकता है। आज आप उचित बचत कर पाने में सक्षम होंगे। आपकी पारिवारिक सदस्यों को कंऊ में रखने और उनकी न सुनने वाली प्रवृत्ति की वजह से बेवजह वादविवाद हो सकता है और आपको आलोचना का सामना भी करना पड़ सकता है। रोमांस आपके दिल-दिमाग पर छाया रहेगा, क्योंकि आज आपकी भेंट अपने प्रिय से होगी। अगर आप कोई नया व्यवसाय या योजना शुरू करने की सोच रहे हैं तो जल्दी ही निर्णय करें, क्योंकि आपके सितारे मेहरबान हैं। जो आप करना चाहते हैं, उस ओर कदम बढ़ाने में घबराएं नहीं। आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफर करना पड़ सकता है। जो काफी दौड़-भाग भरा होगा, लेकिन साथ ही बहुत लाभदायक भी साबित होगा। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैंं।

वृष राशि

अपने जीवन को चिर-स्थायी न मानें और जीवन के प्रति सजगता को अपनाएं। अतिरिक्त धन को रियल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। आपके जीवनसाथी की सेहत आपको चिंता में डाल सकती है। ख्याली परेशानियों को छोड़ें और अपने साथी के साथ रोमांटिक समय बिताएं। रचनात्मक कामों से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन दिन है, क्योंकि उन्हें वह शोहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें लंबे समय से तलाश थी। खाली वक्त आज व्यर्थ की बहसों में खराब हो सकता है जिससे दिन के अंत में आपको खिन्नता होगी। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज व्यतीत कर सकते हैं।

मिथुन राशि

काम का दबाव और घरेलू मतभेद तनाव की वजह बन सकते हैं। नए समझौते लाभदायक दिख सकते हैं, लेकिन वे उम्मीद के अनुसार लाभ नहीं देंगे। निवेश करते समय जल्दबाजी में निर्णय न लें। आपका मजाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी करेगा। प्रेम का आह्लाद महसूस करने के लिए आप किसी नए व्यक्ति से मिल सकते हैं। किसी भी खर्चीले काम या योजना में हाथ डालने से पहले ठीक तरह से सोच-विचार कर लें। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। जीवनसाथी से आपको अपने दिल की सारी बातें करने का भरपूर समय मिलेगा।

कर्क राशि

दोस्तों का व्यवहार सहयोगी रहेगा और वे आपको प्रसन्न रखेंगे। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफी समय से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। परिवार के लोगों से अपनी परेशानियां साझा करके आप हल्का महसूस करते हैं, लेकिन कई बार आप अपने अहंकार को आगे रखकर घर वालों को जरुरी बातें नहीं बताते। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए ऐसा करके परेशानी और भी बढ़ेगी कम नहीं होगी। आपका साहस आपको प्यार दिलाने में सफल रहेगा। लेखक और मीडियाकर्मी बड़ी ख्याति प्राप्त कर सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक्त अपने शब्दों को ध्यान से चुनें। आपके आस-पास के लोग कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिसके चलते आपका जीवनसाथी आपकी ओर फिर से आकर्षित महसूस करेगा।

IMG 20240102 WA00521

सिंह राशि

आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तेल से मालिश करें। आज किसी पार्टी में आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से हो सकती है जो आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए आपको महत्वपूर्ण सलाह दे सकता है। संभव है कि परिवार वाले आपकी उम्मीदों को पूरा न कर सकें। इस बात कि इच्छा न करें कि वे आपके मुताबिक काम करेंगे, बल्कि अपने काम करने का तरीका बदलकर पहल करें। आप और आपका जीवनसाथी आज प्यार के समुंद्र में गोते लगाएंगे और प्यार की मदहोशी को महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके प्रतिद्वन्द्वियों को अपने गलत कामों का फल मिलेगा। खाली समय में आज आप अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं। आज आपको रंग ज्यादा चटख नजर आयेंगे, क्योंकि फिजाओं में प्यार का खुमार चढ़ रहा है।

कन्या राशि

नियमित व्यायाम के माध्यम से वजन को नियंत्रित रखें। आपके पिता की कोई सलाह आज कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियां सभी को प्रसन्न रखेंगी। प्यार-मोहब्बत के लिहाज से दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। यह उन उम्दा दिनों में से एक दिन है जब कार्यक्षेत्र में आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आपके सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे और आपका बॉस भी आपके काम से खुश होगा। कारोबारी भी आज कारोबार में मुनाफा कमा सकते हैं। खाली समय में आज आप अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं। आपकी भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आपका जीवनसाथी खुद को दरकिनार महसूस कर सकता है, जिसका इजहार शाम को होना मुमकिन है।

तुला राशि

सिर्फ आप जानते हैं कि आपके लिए क्या अच्छा है, इसलिए मजबूत और स्पष्टवादी बनें तथा निर्णय अविलंब लें और उनके परिणामों का सामना करने के लिए तैयार रहें। विदेशों में पड़ी आपकी जमीन आज अच्छे दामों में बिक सकती है। जिससे आपको मुनाफा होगा। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियां निकालने की आदत को नजरअंदाज करें। प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे। दूसरों को ऐसा काम करने के लिए बाध्य न करें, जो आप स्वयं न करना चाहें। आज आप कोई नई पुस्तक खरीदकर किसी कमरे में खुद को बंद करके पूरा दिन गुजार सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपको प्रसन्न करने के लिए आज काफी कोशिशें करता नजर आयेगा।

वृश्चिक राशि

अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। नवयुवकों को स्कूल प्रोजेक्ट की बाबत कुछ राय लेने की आवश्य हो सकती है। अपने प्रिय की अनावश्यक मांग के आगे न झुकें। अगर आपको लगता है कि आप दूसरों की मदद के बिना महत्वपूर्ण कामों को कर सकते हैं, तो आपकी सोच काफी गलत है। आपने बीते दिनों कार्यक्षेत्र में कई काम अधूरे छोड़े हैं जिसका भुगतान आज आपको करना पड़ सकता है। आज आपका खाली वक्त भी ऑफिस के काम को पूरा करने में ही लगेगा। आपके जीवनसाथी की ओर से मिला कोई खास उपहार आपके खिन्न मन को प्रसन्न करने में काफी मददगार साबित होगा।

IMG 20230708 WA00575

धनु राशि

अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही जीवन की समस्याएं दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। भाई बहनों की मदद से आज आपको आर्थिक लाभ मिल पायेगा। अपने भाई बहनों की सलाह लें। पारिवारिक समारोह और महत्वपूर्ण अवसरों के लिए अच्छा दिन है। आपके ईमानदार और जिंदादिल प्यार में जादू करने की ताकत है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रहा है और तरक्की साफ नजर आ रही है। आपका व्यक्तित्व ऐसा है कि ज्यादा लोगों से मिलकर आप परेशान हो जाते हैं और फिर अपने लिए वक्त निकालने की कोशिश करने लग जाते हैं। इस लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत उम्दा रहने वाला है। आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आपको खुश करने के लिए आपका जीवनसाथी काफी प्रयास कर सकता है।

मकर राशि

आपके परिवार को आपसे बहुत बहुत उम्मीदें हैं, जिसके चलते आप खीज महसूस कर सकते हैं। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। अपनी महत्वाकांक्षाओं को माता-पिता को बतलाने का सही समय है। वे आपको सहयोग देंगे। आपको भी ध्यान केंद्रित कर कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आज अपने खुबसूरत कामों को दिखाने के लिए आपका प्रेम पूरी तरह खिलेगा। कार्यालय में कोई आपकी योजनाओं में अड़ंगा लगा सकता है, इसलिए आंखें खोलकर रखिए और अपने चारों ओर हो रही गतिविधियों के प्रति सजग रहिए। आपके घर का कोई करीबी शख्स आज आपके साथ वक्त बिताने की बात कहेगा लेकिन आपके पास उनके लिए वक्त नहीं होगा जिसकी वजह से उनको तो बुरा लगेगा ही आपको भी बुरा लगेगा। आज आपको अपने जीवनसाथी से एक बार फिर प्यार हो जायेगा।

कुंभ राशि

अच्छी सेहत के चलते आप किसी खेल-कूद की प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकते हैं। धन की आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है इसलिए आज जितना हो अपने पैसे की बचत करने का विचार बनाएं। घर में कुछ बदलाव लाने के लिए पहले बाकी सदस्यों की राय भली-भांति जान लें। अगर आपको लगता है कि आपका लवमेट आपकी बातों को समझ नहीं पाता तो आज उनके साथ वक्त बिताएं और अपनी बातों को स्पष्टता के साथ उनके सामने रखें। आज लाभ हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएं। आपका व्यक्तित्व और लोगों से थोड़ा अलग है आप अकेले वक्त बिताना पसंद करते हैं। आज आपको अपने लिए वक्त तो मिलेगा लेकिन ऑफिस की कोई समस्या आपको सताती रहेगी। सेहत के नजरिए से गले लगने के अपने फायदे हैं और आपको यह एहसास आज अपने जीवनसाथी से मिल सकता है।

मीन राशि

आप जो शारीरिक बदलाव आज करेंगे, वे निश्चित तौर पर आपके रूप-रंग को आकर्षक बनायेगा। वे निवेश-योजनाएं जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें। कोई भी निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य ले लें। आपके व्यक्तिगत मोर्चे पर कोई बड़ी उपलब्धि होने वाली है, जो आपके और आपके परिवार के लिए उल्लास लेकर आयेगी। दूसरों को प्रसन्नता देकर और पुरानी गलतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनायेंगे। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें दिमाग शांत रखने की आवश्यकता है। परीक्षा की घबराहट को हावी न होने दें। आपका प्रयास सकारात्मक परिणाम अवश्य देगा। किसी नये काम के आगाज के लिए आपको पहले उसके बारे में अनुभवी लोगों से बात करनी चाहिए। अगर आज आपके पास समय है तो उस क्षेत्र के अनुभवी लोगों से मिल लें जो काम आप शुरु करने वाले हैं। दिन वाकई रोमानी है। बढ़िया खाने, महक और प्रसन्नता के साथ आप अपने हमदम के साथ बेहतरीन समय बिता सकते हैं।

IMG 20230802 WA00755
72 1614978639
सुधीर दुबे एवं कन्हैया सिंह के बीच गोलीबारी मामले में हरीश सिंह की जमानत नामंजूर, यह है मामला

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के नीतिबाग कॉलोनी में 29 अप्रैल 2020 को हुई गैंगवार मामले के फरार आरोपी हरीश सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए जमशेदपुर कोर्ट के एडीजे- वन राजेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत ने बुधवार को नामंजूर कर दी. हरीश सिंह को पुलिस डेढ़ माह पूर्व बिहार के भोजपुर जिले से गिरफ्तार कर शहर लायी थी. तब से वह इस मामले में जेल में बंद हैं. घटना 29 अप्रैल 2020 को रात के 11.30 बजे की हैं. घटना के संबंध में थाना प्रभारी अंजनी कुमार के बयान पर मामला दर्ज कराया गया था. घटना में 7 लोगों को गोली लगी थी. सभी घायल अखिलेश सिंह गैंग के सदस्य शामिल थे. हमला करने वाले सभी सुधीर दुबे गैंग के लोग थे.

IMG 20240102 WA00521


घटना में कारबाइन का उपयोग किया गया था. घटना में कन्हैया सिंह के कंधे पर गोली लगी थी. इसके अलावा सचिन और विक्रम को भी गोली लगी थी. घायलों में सोमनाथ, अंशू चौहान, राजकुमार और सोनू भी शामिल था. घटना की रात अखिलेश गैंग का हरीश सिंह, कन्हैया सिंह व अन्य नीतिबाग कॉलोनी में खा-पी रहे थे. इस बीच ही सुधीर दुबे का भाई राकेश दुबे ने कन्हैया से मोबाइल पर बातचीत की. इस बीच कन्हैया ने कहा कि वह ऑफिस में ही रहे हम आ रहे हैं. सफेद रंग की स्कार्पियो और इनोवा से कन्हैया सिंह व अन्य लोग वहां पहुंच गये. इस बीच सुधीर ने इसकी जानकारी अपने गिरोह के कल्लू राय, सूरज यादव व अन्य को दे दी. कन्हैया अभी कार से उतरा ही था कि दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गयी थी.

IMG 20230802 WA00755
IMG 20230802 WA00755
2024 2largeimg21 Feb 2024 202931773
गोलियों की तड़तड़ाहट से एक बार फिर गूंजी रांची

राजधानी रांची में अपराधियों ने फिर से एक बार दुस्साहस दिखाया है.अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दी है. पंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दंपत्ति को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया है.दोनों पर गोलियां बरसाई गई है.जिससे मौके पर ही मौत हो गई.मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी है.

IMG 20240102 WA00521

बताया जा रहा है मृतक कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था.किसी मामले में जेल जाना पड़ा था.अचनाक हुई गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई है.जैसे ही गोली चलने की आवाज़ लोगों को सुनाई दी.लोगों ने घर के दरवाजे बंद कर लिया.पुलिस के पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है.

IMG 20230708 WA00575

दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजने की तैयारी की जा रही है.इस घटना के बाद सभी चेक नाकों को अलर्ट जारी किया गया है.सभी जगह पर चेकिंग अभियान शुरू किया गया है.जिससे अपराधी भाग ना पाए.साथ आस पास के cctv फुटेज को खंगालने में पुलिस लगी हुई है.

IMG 20230802 WA00755
n58516149017085356934708a63c75c81b9b8118cd17da2e6f82fcf8a1893a8c70c0ebb7da96cc2d5d5967b
PhonePe ने लॉन्च किया Indus App Store, अब गूगल प्ले स्टोर को टक्कर देगा मेड इन इंडिया ऐप स्टोर

वालमार्ट की स्वामित्व वाली कंपनी फोनपे ने आज यानी 21 फरवरी को अपना एक ऐप स्टोर लॉन्च किया है. इस ऐप स्टोर का नाम इंडस ऐप स्टोर है, जिसकी चर्चाएं पिछले कुछ महीनों से हो रही थी.

यह भारत में बनाया गया एक एंड्रॉयड ऐप स्टोर है, जो सीधा गूगल प्ले स्टोर को टक्कर दे सकता है.

गूगल प्ले स्टोर की होगी छुट्टी?

आपको बता दें कि बीते साल सितंबर 2023 में कंपनी ने अपने इस प्लेटफॉर्म पर कंपनियों को अपने-अपने ऐप्स पब्लिश करने के लिए कहा था. भारत के ज्यादा एंड्रॉयड यूज़र्स अपने फोन में किसी भी ऐप को डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर का उपयोग करते हैं, लेकिन अब उनके पास एक अतिरिक्त विकल्प भी होगा. लोग अब इंडस ऐप स्टोर के जरिए भी एंड्रॉयड ऐप्स को डाउनलोड कर सकते हैं.

IMG 20240102 WA00521

आपको बता दें कि कंपनी ने इंडस ऐप स्टोर को लॉन्च करके भारत के ऐप मार्केट में एक बड़ा दांव खेला है, क्योंकि intelligence firm data.ai. के डेटा के मुताबिक भारत में रहने वाले लोगों ने 2023 में 1.19 ट्रिलियन घंटे मोबाइल ऐप्स पर खर्च किए हैं, जबकि 2021 में 954 बिलियन घंटे मोबाइल ऐप्स को यूज़ करने में खर्च किए थे. इससे पता चलता है कि भारतीय स्मार्टफोन यूज़र्स ऐप में कितना ज्यादा समया व्यतीत करते हैं और इसकी मात्रा कितनी तेजी से बढ़ती जा रही है. ऐसे में वालमार्ट द्वारा इस ऐप स्टोर को लॉन्च करना उनके लिए काफी फायदेमंद बिजनेस साबित हो सकता है.

IMG 20230708 WA00575

इंडस ऐप स्टोर की खासियत

ऐस ऐप के बारे में कंपनी ने लॉन्च के वक्त दावा किया है कि इसमें 45 अलग-अलग कैटीगरी में करीब 2 लाख से भी ज्यादा मोबाइल ऐप्स और गेम्स जोड़े जा चुके हैं. इस ऐप में यूज़र्स को हिंदी और इंग्लिश समेत कुल 12 भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा, जिसमें भारत की कई क्षेत्रीय भाषाएं भी शामिल हैं.

सितंबर में इंडस ऐप के बारे में पहली बार जानकारी देते हुए कंपनी ने बताया था कि इस स्टोर में पहले साल किसी भी डेवलपर्स के लिए अपने ऐप को रजिस्टर कराना बिल्कुल फ्री होगा. फोनपे के को-फाउंडर समीर निगम ने उस वक्त कहा था कि डेवलपर्स उनके प्लेटफॉर्म पर किसी भी पेमेंट गेटवे का इस्तेमाल कर सकते हैं. कंपनी का दावा है कि इंडस ऐप स्टर पर ईमेल और चैटबॉट के जरिए 24*7 कस्टमर केयर सपोर्ट की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

IMG 20230802 WA00755
error: Content is protected !!