एक नई सोच, एक नई धारा

रविचंद्रन अश्विन ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में लगाया अनोखा शतक

राँची : टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया है. रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अनोखा शतक लगाया है. रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान 22वें ओवर की दूसरी गेंद पर इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (38) को LBW आउट किया. रविचंद्रन अश्विन ने इसी के साथ ही इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए.

रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ ‘अनोखा शतक’ लगाकर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ 100 विकेट लेने वाले भारत के इकलौते और पहले गेंदबाज बन गए हैं. रविचंद्रन अश्विन से पहले भारत की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर भगवत चंद्रशेखर ने झटके थे. भारत के पूर्व लेग स्पिनर भगवत चंद्रशेखर ने इंग्लैंड के खिलाफ 23 टेस्ट मैचों में 27.27 की औसत से 95 विकेट झटके थे. 107 रन देकर 9 विकेट भगवत चंद्रशेखर का इंग्लैंड के खिलाफ बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन रहा है.

IMG 20240102 WA00521

इंग्लैंड के खिलाफ 1000 रन और 100 विकेट

रविचंद्रन अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 1000 से ज्यादा रन और 100 विकेट का आंकड़ा छूने वाले एशिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं. रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ 1085 रन बनाए हैं और 100 विकेट झटके हैं. रविचंद्रन अश्विन अब टेस्ट किकेट में इंग्लैंड के खिलाफ 23 टेस्ट मैचों में 100 विकेट हासिल कर लिए हैं. रविचंद्रन अश्विन ने भारत के लिए 99 टेस्ट मैचों में 502 विकेट झटके हैं. टेस्ट क्रिकेट में रविचंद्रन अश्विन ने 34 बार पांच विकेट हॉल और 8 बार मैच में 10 या उससे ज्यादा विकट झटके हैं.

अनिल कुंबले ने इंग्लैंड के खिलाफ झटके 92 विकेट

भारत के पूर्व लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने इंग्लैंड के खिलाफ 19 टेस्ट मैचों में 30.59 की औसत से 92 विकेट हासिल किए हैं. अनिल कुंबले ने भारत के लिए 132 टेस्ट मैचों में 619 विकेट झटके हैं. टेस्ट क्रिकेट में अनिल कुंबले ने 35 बार पांच विकेट हॉल और 8 बार मैच में 10 या उससे ज्यादा विकट झटके हैं. बिशन सिंह बेदी ने इंग्लैंड के खिलाफ 22 टेस्ट मैचों में 29.87 की औसत से 85 विकेट हासिल किए हैं. बिशन सिंह बेदी ने भारत के लिए 67 टेस्ट मैचों में 266 विकेट झटके हैं. टेस्ट क्रिकेट में बिशन सिंह बेदी ने 14 बार पांच विकेट हॉल और 1 बार मैच में 10 विकट झटके हैं.

IMG 20230708 WA00575

जेम्स एंडरसन लिस्ट में टॉप पर

इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का टेस्ट क्रिकेट में भारत के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड रहा है. जेम्स एंडरसन ने अभी तक भारत के खिलाफ 38 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 145 विकेट झटके हैं. जेम्स एंडरसन ने भारत के खिलाफ टेस्ट मैचों में 6 बार पांच विकेट हॉल लेने का कमाल किया है. जेम्स एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में 696 विकेट हासिल किए हैं.

IMG 20230802 WA00755
मुखी समाज ने सुरेश मुखी के निधन पर जताया शोक, सीबीआई जाँच की मांग की

जमशेदपुर : मुखी समाज के वरिष्ठ नेता सह धतकीडीह मुखी समाज के मुखिया सुरेश मुखी के आकस्मिक निधन से मुखी समाज के केंद्रीय प्रवक्ता रंजन कारूवा काफी मर्माहत हुए, उन्होंने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हमने एक मजबूत स्तम्भ को खो दिया है, वे समाज को अपना बहुमूल्य समय समर्पित कर समाज के विकास कार्यों में विशेष ध्यान दिया करते थे। रंजन कारूवा ने समाज के प्रशासनिक विभाग से आग्रह करते हुए कहा कि सुरेश मुखी जी का धतकीडीह तालाब में डूबकर मौत होना काफी चिंतनीय विषय है, इस पर डॉग सेल एवं अन्य प्रारंभिक जांच पड़ताल एवं तकनीकी सेल के द्वारा जांच किए जाए। जिससे इस जघन्य घटनाक्रम के अज्ञात अपराधी के तह तक पहुंचा जा सके।

IMG 20240102 WA00521

इधर मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के महिला अध्यक्ष सुमन कारूवा ने भी दुःख प्रकट करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति के पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस जिला अध्यक्ष सह धतकीडीह के मुखिया सुरेश मुखी जी का धातकीडीह तालाब में डूबकर मौत होना काफी चिंतनीय विषय है। प्रशासन के लिए यह एक चुनौती है उन्होंने इस अनहोनी घटनाक्रम की गंभीरता पूर्वक जांच पड़ताल सेन्ट्रल ब्यूरो आफ इंवेस्टिगेशन के द्वारा की जाने की मांग की है ताकि इस रहस्यमई मौत का उद्भेदन हो सके।

मुखी समाज के सरायकेला खरसावां के सचिव पंचु मुखी ने भी दुःख प्रकट करते हुए कहा कि इस मामले कि गंभीरता पूर्वक जांच की जाए। जिससे इस तरह के अनहोनी घटनाक्रम के पीछे के रहस्य का पर्दाफाश हो सके और जिससे इस तरह की आकस्मिक मौत मामले की पुनरावृत्ति न हो।

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
भाजपा ने सदन के बाहर किया प्रदर्शन, परीक्षा में गड़बड़ी की सीबीआई जाँच की माँग

राँची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन भाजपा विधायकों ने विधानसभा गेट के सामने प्रदर्शन किया. भाजपा विधायकों ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी मामले की सीबीआई से जांच करने की मांग की. भाजपा विधायक अपने मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. इसके बाद विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने स्पीकर रविंद्रनाथ महतो से मुलाकात की.

IMG 20240102 WA00521
IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
उच्च न्यायालय ने अवैध खनन की सीबीआई जांच पर लगाई रोक

राँची : साहिबगंज जिले के नींबू पहाड़ में अवैध खनन के मामले में चल रही सीबीआई की जांच पर लगी रोक हाईकोर्ट ने हटा दी है. दरअसल नींबू पहाड़ में अवैध खनन मामले की जांच सीबीआई कर रही थी. इस संबंध में सीबीआई ने कांड संख्या 06/23 दर्ज की है. राज्य सरकार ने सीबीआई जांच के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

IMG 20240102 WA00521

जिसपर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने 19 जनवरी को सीबीआई जांच के आदेश पर रोक लगा दी थी. राज्य सरकार की ओर से वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल, महाधिवक्ता राजीव रंजन और पीयूष चित्रेश ने बहस की. सीबीआई की ओर से ASGI (एडिशनल सॉलिसिटर जनरल) अनिल कुमार ने बहस की. इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की बेंच में हुई.

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
भारतीय बास्केट बॉल टीम के पूर्व कप्तान परमजीत का निधन

मास्को में 1980 में आयोजित ओलंपिक में भारतीय बास्केट बॉल टीम की कप्तानी कर चुके परमजीत सिंह का निधन हो गया. वे 72 वर्ष के थे. उन्होंने राजस्थान के अजमेर में अपने आवास पर अंतिम सांस ली.
वे बास्केट बॉल की दुनिया में पम्मी के नाम से लोकप्रिय थे. उनके निधन से खेल जगत में शोक की लहर है. इस संबंध में भारतीय बास्केट बॉल टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हरभजन सिंह ने बताया कि वे लंबे समय से बीमार थे. गुरुवार की रात उनका निधन हो गया.

IMG 20240102 WA00521

पम्मी ने 1975 में बैंकॉक और 1977 में क्वालालंपुर में आयोजित एशियाई बास्केट बॉल चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था. वे 30 वर्ष से अधिक समय रेलवे में नौकरी की. वे पश्चिम रेलवे से वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे. उन्होंने वेस्टर्न रेलवे और भारतीय रेलवे का भी बॉस्केट बॉल में प्रतिनिधित्व किया था. उन्होंने राष्ट्रीय और अखिल भारतीय टूर्नामेंटों में कई यादगार जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वह आठ वर्षों तक भारतीय चयन समिति के सदस्य थे.

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
कौन हैं नरेंद्र नारायण यादव? बिहार विधानसभा के होंगे नए उपाध्यक्ष, कल दाखिल किया था नामांकन

पूर्व मंत्री व जदयू विधायक नरेन्द्र नारायण यादव ने गुरुवार को विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में विधानसभा के सचिव राजकुमार को नामांकन पत्र सौंपा।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री सुमित सिंह, विधानपार्षद संजय गांधी और विधानसभा के निदेशक राजीव कुमार मौजूद रहे।

नरेंद्र नारायण के विधानसभा उपाध्यक्ष के रूप में जदयू ने अपना उम्मीदवार बनाया है। वे इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार हैं। उनके चयन की शुक्रवार को विधिवत घोषणा की जाएगी। वे निवर्तमान विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी के इस्तीफा देने के बाद रिक्त हुए पद पर चयनित होंगे। महेश्वर हजारी ने 21 फरवरी को विधानसभा उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था।

IMG 20240102 WA00521

बातचीत के दौरान कहा कि उन्होंने स्वेच्छा से और मुख्यमंत्री एवं जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के साथ उचित परामर्श के बाद इस्तीफा दिया है। कल्याणपुर निर्वाचन क्षेत्र (आरक्षित) से दूसरी बार विधायक बने महेश्वर हजारी मार्च, 2021 से उपाध्यक्ष पद पर थे। नरेंद्र नारायण के नाम की घोषणा शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही की जाएगी।

नरेंद्र नारायण यादव मधेपुरा जिला के बालाटोल के रहने वाले हैं।राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1968 में हुई। जेपी आंदोलन के दौरान वे चर्चा में आए।1995 में आलमनगर से पहली बार विधानसभा के सदस्य चुने गए। और तब से वे लगातार आलमनगर से विधायक रहे। 2005 में नीतीश सरकार में ग्रामीण कार्य मंत्री बनाए गए। 2010-2014 तक वे प्रदेश में राजस्व एवं भूमि सुधार के साथ ही विधि विभाग के मंत्री रहे। अब बिहार विधान सभा के अगले उपाध्यक्ष होंगे।

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
27 फरवरी से PM मोदी का तामिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र दौरा, जानिए क्या है शेड्यूल

लोकसभा चुनाव के शंखनाद से ठीक पहले पीएम मोदी देश के अलग-अलग राज्यों के दौरे पर हैं. यहां वो राज्यों को करोड़ों की सौगात दे रहे हैं. हाल ही में पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर के दौरे पर थे.

वहीं गुरुवार को पीएम गुजरात दौरे पर रहे. 27 फरवरी को पीएम मोदी का विकास का यह हेलीकॉप्टर केरल, तमिलनाडु और महाराष्ट्र के लिए उड़ान भरेगा. प्रधानमंत्री राज्य में कई नई परियोजनाओं का उद्धघाटन-शिल्नयास करेंगे. जानिए क्या है पीएम के दौरे का पूरा शेड्यूल.

पीएम मोदी का लोकसभा 2024 का रोडमैप तैयार है, जिसकी तैयारी पार्टी ने जोर-शोर से शुरू कर दी है. पीएम मोदी लोकसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु, केरल और महाराष्ट्र में दो दिन का दौरा करेंगे. जहां वो विकास दर को रफ्तार देने के लिए राज्य को कई बड़े तोहफे दे सकते हैं.

IMG 20240102 WA00521

तिरुवनंतपुरम में दौरा

पीएम मोदी अपनी मेगा रैली की शुरूआत केरल के तिरुवनंतपुरम से करेंगे. जहां वो सुबह 10:45 पर विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर का दौरा और विकास योजनाओं को हरी झंडी दिखाएंगे. तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने जानकारी दी कि, पीएम यहां 27 फरवरी को ‘एनमनएन मक्कल'(मेरी भूमि, मेरे लोग) पदयात्रा के अंतिम दिन इसमें भाग लेंगे और 28 फरवरी को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. पीएम मोदी अपनी ताबड़तोड़ रैली में दोपहर 12 बजे तिरुवनंतपुरम में जनसभा को संबोधित भी करेंगे.

केरल से तमिलनाडु पहुंचेगी यात्रा

पीएम मोदी की यात्रा 2:45 बजे तमिलनाडु के तिरुपुर में पहुंचेगी, जहां वो विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी की जनसभा के लिए मातापुर मुथुकुमारस्वामी पहाड़ी के पास 1000 एकड़ की जगह का चयन किया गया है. इस महाबैठक के लिए बीजेपी इस समय जोरो-शोरों से तैयारी कर रही है.

शाम 5 बजे पहुंचेंगे मुदरई

पीएम मोदी देर शाम 5 बजे मुदरई पहुंचेंगे, जहां वो MSME (Ministry of Micro, Small and Medium Enterprises) के डिजिटल मोबिलिटी इनिशिएटिव कार्यक्रम में शामिल होंगे. फिर पीएम मोदी मदुरई में ही रात को होटल ताज में ठहरेंगे.

IMG 20230708 WA00575

28 फरवरी को क्या है प्लान

पीएम मोदी 28 फरवरी की सुबह 9 बजे तूतीकोरिन पहुंचेंगे. जहां प्रधानमंत्री मोदी कई नई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद कुलशेखरपट्टनम में नए रॉकेट लॉन्च साइट की आधारशिला भी रखेंगे. इसी के साथ प्रधानमंत्री मोदी 550 करोड़ रुपये की लागत से रामेश्वरम पंबन सागर में बने नए रेलवे फ्लाईओवर का उद्घाटन करेंगे. सुबह 11 बजे पीएम का विमान तमिलनाडु के तिरुनेलवेली पहुंचेगा. जहां वो जनमभा को संबोधित करेंगे.

देर शाम महाराष्ट्र का दौरा

28 फरवरी की देर शाम 4:30 बजे पीएम मोदी महाराष्ट्र के लिए उड़ान भरेंगे और यवतमाल में विकास योजनाओं को हरी झंडी दिखाएंगे. साथ ही पीएम मोदी महाराष्ट्र की जनता को संबोधित करेंगे.

IMG 20230802 WA00755
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी का निधन, बालासाहेब ठाकरे के थे भरोसेमंद

वरिष्ठ शिव सेना नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन हो गाय. उन्होंने रात 3 बजे हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली. वह 86 वर्ष के थे. बताया गया है कि 21 फरवरी को वह अस्वस्थ महसूस कर रहे थे, जिसके बाद उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया.

डॉक्टरों का कहना है कि मनोहर जोशी को दिल का दौरा पड़ा और गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में उनका इलाज चल रहा था.

IMG 20240102 WA00521

जानकारी के अनुसार, मनोहर जोशी का पार्थिव शरीर माटुंगा रूपारेल कॉलेज के पास स्थित उनके निवास पर सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक आखिरी दर्शन के लिए रखा जाएगा. दोपहर दो बजे के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. अंतिम संस्कार दादर श्मशान भूमि में होगा.

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
दैनिक राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 23 फरवरी 2024

मेष राशि

आज अत्यधिक रोमांच और दीवानगी की हद आपके तंत्रिका-तंत्र को क्षति पहुंचा सकती है। इन परेशानियों से बचने के लिए अपने भावनाओं को कंट्रोल में रखें। आज आपको समझ आ सकता है कि धन को बिना सोच विचारे खर्च करना आपको कितना नुकसान पहुंचा सकता है। परिवार के लोगों से अपनी परेशानियां साझा करके आप हल्का महसूस करते हैं, लेकिन कई बार आप अपने महत्वकांक्षा को आगे रखकर घर वालों को जरुरी बातें नहीं बताते। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए ऐसा करके परेशानी और भी बढ़ेगी कम नहीं होगी। घर में परेशानियां हो सकती हैं, लेकिन अपने साथी को छोटी-छोटी बातों के लिए ताने देने से बचें। अगर आपको एक दिन की छुट्टी पर जाना है तो चिंता न करें, आपकी अनुपस्थिति में सभी काम ठीक से चलते रहेंगे और अगर किसी विशेष वजह से कोई परेशानी खड़ी भी हो जाए, तो आप लौटने पर उसे आसानी से हल कर लेंगे। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें उलझकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। रिश्तेदारों को लेकर जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकती है।

वृष राशि

आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप स्वयं के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। पुराने संपर्क और दोस्त मददगार रहेंगे। रोमांटिक मनोभावों में अचानक आया बदलाव आपको काफी खिन्न कर सकता है। कामकाज से जुड़े मामलों में दोस्त का महत्वपूर्ण सहयोग मददगार रहेगा। अगर आप सोचते हैं कि यार दोस्तों के साथ आवश्यकता से अधिक वक्त बिताना आपके लिए सही है तो आप गलत हैं ऐसा करने से आपको आने वाले वक्त में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा और कुछ नहीं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ गड़बड़ हो सकता है।

मिथुन राशि

बेकार के सोच में अपनी ऊर्जा बर्बाद न करें, बल्कि इसे सही दिशा में लगाएं। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के अनुसार नहीं होगा। आपको परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन इस वजह से अपनी मानसिक शांति भंग न होने दें। आपका हमदम आपको पूरे दिन याद करता रहेगा। उसे कोई प्यारा उपहार देने की योजना बनाएं और इसे उसके लिए एक खुबसूरत दिन में बदलने के बारे में सोचें। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक सोच के प्रति उत्साही होंगे। दूसरों की राय को ध्यान से सुनें। अगर आप आज वाकई लाभ चाहते हैं तो, आज आप अनुभव करेंगे कि जीवनसाथी के साथ की अहमियत कितनी हे।

कर्क राशि

आलस्य और कम ऊर्जा-स्तर आपके शरीर के लिए जहर का काम करेंगे। किसी सृजनात्मक काम में स्वयं को व्यस्त रखना बेहतर रहेगा, साथ ही बीमारी से जूझने के लिए स्वयं को उत्साहित करते रहें। जिन लोगों ने अपना पैसा सट्टेबाजी में लगा रखा था। आज उन्हें नुकसान होने की संभावना है। सट्टेबाजी से दूर रहने की आपको सलाह दी जाती है। प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में बढ़ोतरी होगा। आप और आपका प्रिय आज प्यार के समुंद्र में गोते लगाएंगे और प्यार की मदहोशी को महसूस करेंगे। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। दिन को कैसे अच्छा बनाया जाए इसके लिए आपको अपने लिए भी समय निकालना सीखना होगा। शादीशुदा जिंदगी के नजरिए से यह दिन शानदार रहेगा।

IMG 20240102 WA00521

सिंह राशि

आज ख्याली पुलाव पकाना मदद नहीं करेगा। परिवार की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए आपको कुछ कर दिखाने की आवश्यकता है। अपने धन का संचय कैसे करना है यह कला आज आप सीख सकते हैं और इस हुनर को सीख कर आप अपना धन बचा सकते हैं। घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए तोल-मोल कर ही बोलें। जिनकी सगाई हो चुकी है, वे अपने मंगेतर से बहुत-सी खुशियां पायेंगे। आज आपके पास अपनी धनार्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताकत और समझ दोनों ही होंगे। किसी भी स्थिति में आपको अपने समय का ख्याल रखना चाहिए याद रखिये अगर समय की कद्र नहीं करेंगे तो इससे आपको ही नुकसान होगा। आज से पहले शादीशुदा जिंदगी इतनी अच्छी कभी नहीं रही।

कन्या राशि

गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत अच्छा दिन नहीं है। चलते-फिरते समय विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचें जो आज आपके सामने आयी हैं। किसी बुज़ुर्ग की सेहत चिंता का सबब बनेगी। फूल देकर अपने प्यार का व्यक्त करें। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रहा है और उन्नति स्पष्ट दिख रही है। आप उन लोगों की ओर वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। आपका जीवनसाथी आपको प्रसन्न करने के लिए आज काफी कोशिशें करता नजर आयेगा।

तुला राशि

आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जायेगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। दीर्घावधि लाभ के विचार से स्टॉक और म्यूचुअल फंड में निवेश करना लाभदायक रहेगा। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव करायेंगे। आपकी प्रेम कहानी आज एक नया मोड़ ले सकती है, आपका साथी आज आपसे शादी को लेकर बात कर सकता है। ऐसे में कोई भी फैसला लेने से पहले आपको विचार अवश्य करना चाहिए। जो लोग विदेश व्यापार से जुड़े हैं उन्हें आज मनमाफिक फल मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ ही नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण इस्तेमाल कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। आप उन लोगों की ओर वादे का हाथ बढ़ायेंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। जीवनसाथी के साथ हंसते-खिलखिलाते, हर पल के मज़े लेते हुए आप महसूस करेंगे कि आप किशोरावस्था में लौट गये हैं।

वृश्चिक राशि

कुछ लोग सोच सकते हैं कि आप नया सीखने के लिए काफी उम्रदराज हो चुके हैं, लेकिन यह सच्चाई से बहुत दूर है। आप अपने तेज और सक्रिय दिमाग की वजह से कुछ भी आसानी से सीख सकते हैं। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। अपने मेहमानों से नकारात्मक बर्ताव न करें। आपका ऐसा व्यवहार न केवल आपके परिवार को दुःखी कर सकता है, बल्कि संबंधों में दूरी भी पैदा कर सकता है। अपने दोस्त से बहुत लंबे समय बाद मिलने का सोच आपके दिल की धड़कन को बढ़ा सकता है। नए ग्राहकों से बात करने के लिए बेहतरीन दिन है। आज ऐसे बर्ताव करें जैसे कि आप ‘सुपर-स्टार’ हैं, लेकिन सिर्फ उन चीजों की ही प्रशंसा करें जो उसके लायक हैं। आपको खुश करने के लिए आपका जीवनसाथी काफी कोशिशें कर सकता है।

IMG 20230708 WA00575

धनु राशि

दोस्तों के साथ शाम अच्छी रहेगी लेकिन अधिक खाने से बचें क्योंकि यह आपकी अगली सुबह खराब कर सकती है। आपने बीते समय में बहुत पैसा खर्च किया है। जिसका नकारात्मक परिणाम आज आपको भुगतना पड़ सकता है। आज आपको पैसों की आवश्यकता होगी लेकिन वो आपको मिल नहीं पायेगा। घरेलू मामलों और काफी समय से लंबित घर के काम-काज के हिसाब से अच्छा दिन है। आप आज रुहानी प्यार की मदहोशी महसूस कर सकेंगे। इसे महसूस करने के लिए कुछ समय बचाकर रखें। कार्यक्षेत्र में आपके कामकाज की सराहना होगी। खाली समय का सदुपयोग होना चाहिए लेकिन आप आज आप इस समय का दुरुपयोग करेंगे और इस वजह से आपका मूड भी खराब होगा। आपके जीवनसाथी का आंतरिक सौंदर्य बाहर भी पूरी तरह महसूस होगा।

मकर राशि

आप अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखने में परेशानी अनुभव करेंगे। आपका अजीबोगरीब व्यवहार लोगों को भ्रमित करेगा और इसलिए आपमे झुंझलाहट पैदा करेगा। आपका धन आपके काम तभी आता है जब आप फिजूलखर्ची करने से खुद को रोकते हैं। आज ये बात आपको अच्छी तरह से समझ में आ सकती है। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने निर्णय थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुकसान पहुंचायेंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। आपका प्रिय को आपसे भरोसे और वादे की आवश्यकता है। आईटी से जुड़े लोगों को अपना जौहर दिखाने का अवसर मिल सकता है। आपको सफलता पाने के लिए केवल काम पर एकाग्र होकर जी-तोड़ मेहनत करने की आवश्यकता है। आज आप सारे रिश्तों और रिश्तेदारों से दूर होकर अपना दिन किसी ऐसी जगह पर बिताना पसंद करेंगे जहां जाकर आपको शांति प्राप्त होती है। वैवाहिक जीवन में सब कुछ अच्छा महसूस होगा।

कुंभ राशि

जीवनसाथी की सेहत को ठीक तरह से ध्यान दिए जाने और देखभाल की आवश्यकता है। व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। जिसके लिए आपका कोई करीबी आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का आनंद लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएं तो उन्हें नजरअंदाज करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। संभव है कि आपके आंसुओं को पोंछने के लिए कोई विशेष दोस्त आगे आएं। कैरियर में तरक्की के लिए नयी क्षमताएं विकसित करना और नयी तकनीकें सीखना महत्वपूर्ण रहेगा। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं, लेकिन आज आप सबसे दूर होकर अपने आप के लिए वक्त निकाल पायेंगे। आपको महसूस होगा कि शादी के वक्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं। आपका जीवनसाथी ही आपका हमदम है।

मीन राशि

सेहत अच्छी रहेगी। बीते दिनों में जितना धन आपने आज को बेहतर बनाने के लिए इनवेस्ट किया था। उसका लाभ आज आपको मिल सकता है। कुछ लोग जितना कर सकते हैं, उससे कही अधिक करने का वादा कर देते हैं। ऐसे लोगों को भूल जाएं जो सिर्फ गाल बजाना जानते हैं और कोई परिणाम नहीं देते। फूल देकर अपने प्यार का इजहार करें। आज कार्यक्षेत्र में आपके किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। आपके काम को देखते हुए आज आपकी तरक्की भी संभव है। कारोबारी आज अनुभवी लोगों से करोबार को आगे बढ़ाने की सलाह ले सकते हैं। आज रात को जीवनसाथी के साथ खाली वक्त बिताते समय आपको लगेगा कि आपको उन्हें और भी वक्त देना चाहिए। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल व्यतीत कर सकेंगे।

IMG 20230802 WA00755
छपरा में तेजस्वी यादव का BJP पर कड़ा प्रहार, बताया डस्टबिन, मुद्दों पर चुन-चुनकर सुनाया

छपरा में आरजेडी नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने गुरुवार को जन विश्वास यात्रा के तीसरे दिन छपरा के मढ़ौरा पहुंचकर लोगों के बीच अपनी बात रखी.

तेजस्वी प्रसाद यादव ने 17 महीने के कार्यकाल को बताते हुए कहा कि नीतीश कुमार कहते थे कि पैसा कहां से लाएगा? नौकरी कैसे दी जाएगी, पैसा कहां से आएगा? हम लोग आए तो एक साथ दो लाख लोगों को सिर्फ शिक्षा विभाग में नौकरी दी. आगे उन्होंने बीजेपी को डस्टबिन कहते हुए कहा कि सभी दलों के कचरा को इकट्ठा कर रहे हैं.

‘मेडल जीतने वालों को नौकरी देने का प्रावधान बनाया गया’

विधायक और पूर्व मंत्री जितेंद्र राय के बारे में तेजस्वी यादव ने कहा कि पूर्व खेल मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने इन्होंने स्पोर्ट्स पॉलिसी बनाई. इसमें खेल कर मेडल जीतने वालों को नौकरी देने का प्रावधान बनाया गया है. इसमें खेल का मेडल जीतने वालों को नौकरी देने की बात कही गई है. कला संस्कृति विभाग और खेल विभाग के मंत्री रहे जितेंद्र राय और उन्होंने श्रेष्ठ कलाकारों को भी नौकरी देने की व्यवस्था बनाई है.

IMG 20240102 WA00521

बिहार के विकास के लिए हम काम करेंगे- तेजस्वी यादव

आगे पूर्व डिप्टी सीएम ने समर्थकों कहा कि तीन मार्च को सब लोग पटना आए. लालू प्रसाद यादव के द्वारा आप सभी को बुलाया गया है. आगे की रणनीति पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हमको और कुछ नहीं बस आप लोगों का साथ और बिहार के विकास के लिए हम काम करना है. बता दें कि कार्यक्रम का आयोजन पूर्व खेल मंत्री जितेंद्र राय के द्वारा किया गया था. इस दौरान तेजस्वी यादव मढ़ौरा में 40 मिनट मौजूद रहे. इस दौरान कार्यकर्ताओं को उन्होंने संबोधित किया.

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
error: Content is protected !!