एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20240210 WA0012
डोबो : महाआरती में शामिल हुए काली शर्मा

जमशेदपुर : सोनारी के डोबो में चल रहे शिव महापुराण कथा के पांचवें एवं अंतिम दिन शुक्रवार को भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्णा शर्मा उर्फ काली शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से आशीर्वाद लिया. साथ ही महाआरती में शामिल हुए और झारखंड एवं देश के विकास की प्रार्थना की. शिव महापुराण कथा दरबार में हाजिरी लगायी और कथा का आनन्द लिया.

IMG 20240102 WA00521
IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
IMG 20240210 WA0011
चक्रधरपुर रेल मंडल को मिला ओवर ऑल दक्षता पुरस्कार, अस्पताल को भी कार्य कुशलता का अवार्ड

कोलकाता : दक्षिण पूर्व रेलवे के कोलकाता में 09 फरवरी 2024 को आयोजित 68वां रेलवे सप्ताह में 89 रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवाओं और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर ओवर ऑल इफिसियेंसी के लिए चक्रधरपुर मंडल को समग्र दक्षता की शील्ड प्रदान की गई। अन्य श्रेणियों में दक्षता शील्ड भी विभिन्न प्रभागों, कार्यशालाओं और स्टेशनों को दी गयी। रांची स्टेशन को बेस्ट केप्ट स्टेशन चुना गया है।

IMG 20240102 WA00521

कलामंदिर सभागार, कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में ओवर ऑल इफिसियेंसी शिल्ड रेल जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने चक्रधरपुर डीआरएम अरुण जातोह राठौड़ को दिया। यह सर्वोच्च सम्मान उस मंडल को मिलता है, जो यांत्रिक, अभियंत्रण, स्वास्थ्य, मॉडल कॉलोनी, सामग्री प्रबंधन, सर्वोत्तम निर्माण क्षेत्र इकाइ, परिचालन, टर्मिनल प्रबंधन समेत सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करता है। वहीं दक्षिण पूर्व रेलवे का सर्वोच्च हेल्थ केयर शिल्ड चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुब्रत कुमार मिश्रा को प्रदान किया गया।

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
IMG 20240210 WA0010
महाराष्ट्र सरकार की दखलंदाजी सीधे तौर पर सिख गुरुधामों पर कब्जा करने की कार्रवाई है – रविंदर सिंह रिंकू
IMG 20240210 WA0010

जमशेदपुर : महाराष्ट्र के तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ गुरुद्वारा प्रबंधक बोर्ड में सिख संगठनों के सदस्यों की संख्या कम करने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले पर बीर खालसा दल के अध्यक्ष रविंदर सिंह रिंकू ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार का गुरुद्वारा बोर्ड में सरकार द्वारा मनोनीत सदस्यों की संख्या बढ़ाने और सिख संगठनों के सदस्यों की संख्या कम करने का निर्णय सीधे तौर पर सिख गुरुधामों पर कब्जा करने की कार्रवाई है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। रविंदर सिंह रिंकू ने महाराष्ट्र सरकार से सिख गुरुधामों के प्रबंधन में बढ़ते सरकारी हस्तक्षेप और श्री हजूर साहिब गुरुद्वारा बोर्ड अधिनियम 1956 के उल्लंघन को तुरंत रोकने की अपील की है।

IMG 20240102 WA00521
IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
IMG 20240210 WA0008
महाराष्ट्र सरकार की दखलंदाजी सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पर एवं सिख धर्म पर हमला है – सरदार गुरमीत सिंह
IMG 20240210 WA0008

बेरमो : तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ गुरुद्वारा प्रबंधक बोर्ड में सिख संगठनों के सदस्यों की संख्या कम करने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले पर विरोध जताते हुए सीजीपीसी बेरमो के प्रधान सरदार गुरमीत सिंह ने कहा है कि गुरुद्वारा एक्ट १९५६ को खत्म कर २०२४ में नया एक्ट बना कर तख्त श्री हुजूर साहिब नांदेड़ कि कमेटी में सरकार अपनी दखल अंदाजी करनी चाह रही है, जो सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पर एवं सिख धर्म पर हमला है। हम सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बेरमो के अध्यक्ष के रूप में अपनी पुरी कमेटी एवं सिख समाज कि ओर से महाराष्ट्र की शिंदे सरकार के इस कदम का विरोध करते हैं और सरकार को अपना नया एक्ट वापस लेने कि अपील करते है।

IMG 20240102 WA00521
IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
IMG 20230809 WA0014
नांदेड़ गुरुद्वारा प्रबंधक बोर्ड में सिखों की संख्या घटाये जाने का सीजीपीसी ने किया विरोध, ज्ञापन सौंप जतायेगी अपना विरोध

जमशेदपुर : तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ गुरुद्वारा प्रबंधक बोर्ड में सिख संगठनों के सदस्यों की संख्या कम करने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) ने कड़ा एतराज जताया है. शुक्रवार को सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार की यह कार्रवाई अत्यंत निंदनीय और सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है जिसका सीजीपीसी कड़ा विरोध करेगी. सीजीपीसी इस मामले को लेकर शनिवार को ज़िले के उपायुक्त के माध्यम से एक ज्ञापन सरकार को सौंपेगी. सरदार भगवान सिंह ने कोल्हान के सभी गुरुद्वारा प्रतिनिधियों का आह्वान किया है कि वे शनिवार को सुबह सीजीपीसी कार्यालय में इकट्ठा हों ताकि वे एकजुटता का प्रमाण देते हुए ज़िले के उपायुक्त को एक सिख विरोधी फैसले के खिलाफ ज्ञापन सौंपा जा सके.

IMG 20240102 WA00521

भगवान सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार की ओर से तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ प्रबंधन बोर्ड के अधिनियम में मनमाने ढंग से संशोधन किया गया है. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नामित सदस्यों की संख्या कम कर दी गई है. महाराष्ट्र सरकार का जुल्म सहन नहीं किया जाएगा. चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह व महासचिव अमरजीत सिंह के साथ कुलविंदर सिंह पन्नू व चंचल सिंह ने भी सिख विरोधी फैसले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि सिख पंथ किसी भी कीमत पर अपने पवित्र तीर्थ स्थलों की व्यवस्था में सरकारी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करेंगे. गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार ने तख्त श्री हजूर साहिब प्रबंधक बोर्ड (नांदेड) अधिनियम में संशोधन करते हुए इसके मनोनीत सदस्यों की संख्या में इजाफा कर दिया है. वहीं प्रबंधक बोर्ड में एसजीपीसी के चार सदस्यों से संख्या घटाकर दो कर दिया गया है. संशोधित विधेयक के अनुसार मौजूदा बोर्ड में कुल सदस्यों की संख्या 17 होगी, जिनमें 12 सदस्य सरकार मनोनीत करेगी. वहीं दो सदस्य एसजीपीसी से मनोनीत होंगे. शेष तीन सदस्यों का चयन चुनाव की प्रक्रिया से होगा. पहले सरकार द्वारा मनोनीत सदस्यों की संख्या मात्र सात थी.

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
n58188045217075331449457738e16ea649498cdb4911840a427f55cbc8c5941901eee7343688486cfe576c
बलिदान होने वाले अग्निवीर के परिवार को मिल सकती है पेंशन-अन्य सुविधाएं, संसदीय समिति की सिफारिश

ड्यूटी के दौरान बलिदान होने वाले अग्निवीर के परिजनों को सामान्य सैनिकों की तरह ही पेंशन और अन्य सुविधाएं मिलनी चाहिए। संसदीय समिति ने ये सिफारिश की है। मौजूदा प्रावधानों के अनुसार, ड्यूटी के दौरान बलिदान होने वाले अग्निवीर के परिवार को अभी सामान्य सैनिकों जैसी सुविधाएं नहीं मिलतीं।

IMG 20240102 WA00521

रक्षा मामलों की संसदीय समिति ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है, ‘परिजनों के दुख को ध्यान में रखते हुए, समिति सिफारिश करती है कि ड्यूटी के दौरान बलिदान होने वाले अग्निवीर के परिजनों को भी वहीं फायदे और सुविधाएं मिलनी चाहिए, जो सामान्य सैनिकों को परिजनों को मिलते हैं।’

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
Aaj Ka Rashifal 2023 12 6e4a6ae3c1c7b5e3d16d49eaa1b19ac5 3x2 1 1
आज का राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 10 फरवरी 2024
Aaj Ka Rashifal 2023 12 6e4a6ae3c1c7b5e3d16d49eaa1b19ac5 3x2 1 1

मेष राशि

जिंदगी की ओर एक उदार रवैया अपनाएं। अपने हालात की शिकायत करने और उसे लेकर दुःखी होने से कुछ हासिल नहीं होने वाला। यह अधिक मांगने वाली सोच जीवन की सुगंध को समाप्त कर देती है और संतोषी जीवन की आशा का गला घोंट देती है। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। घरेलू जिंदगी सुकूनभरी और प्रसन्नचित रहेगी। लवमेट आज आपसे किसी चीज की डिमांड कर सकता है लेकिन आप उसे पूरा नहीं कर पायेंगे जिसकी वजह से आपका लवमेट आपसे नाराज हो सकता है। वह काम जो आज आप दूसरों के लिए स्वेच्छा से करेंगे, न सिर्फ औरों के लिए मददगार साबित होगा बल्कि आपके दिल में स्वयं की छवि भी सकारात्मक होगी। वैवाहिक जीवन में सूखे-सर्दीले दौर के बाद आपको धूप नसीब हो सकती है। केश-सज्जा और मालिश जैसे क्रियाकलापों में काफी समय लगा सकते हैं और इसके बाद आप काफी अच्छा भी महसूस करेंगे।

वृष राशि

क्षणिक क्रोध विवाद और दुर्भावना की वजह बन सकता है। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके माध्यम से आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। शाम का समय दोस्तों के साथ बिताना दिलचस्प तो रहेगा ही, साथ ही छुट्टी साथ बिताने की योजनाओं पर भी चर्चा हो सकेगी। आपका प्रेमी आज आपकी बातों को सुनने से ज्यादा अपनी बातें कहना पसंद करेगा जिसकी वजह से आप थोड़े खिन्न हो सकते हैं। खेलकूद जीवन का जरुरी हिस्सा है लेकिन खेलकूद में इतने भी व्यस्त न हो जाएं कि आपकी पढ़ाई में कमी आ जाए। लंबे अरसे के बाद जीवनसाथी के साथ काफी समय गुजारने का अवसर मिल सकता है। रिश्तों से परे आपकी अपनी भी एक दुनिया है और उस दुनिया में आज आप दस्तक दे सकते हैं।

IMG 20240102 WA00521

मिथुन राशि

हृदय-रोगियों के लिए कॉफी छोड़ने का सही समय है। अब इसका जरा भी इस्तेमाल दिल पर अतिरिक्त दबाव डालेगा। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफी समय से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। किसी पारिवारिक भेद का खुलना आपको चकित कर सकता है। दूसरों को प्रसन्नता देकर और पुरानी गलतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। आज घर में किसी पार्टी की वजह से आपका कीमती समय बर्बाद हो सकता है। ऐसा लगता है कि आज आप अपने जीवनसाथी के साथ बहुत खर्चा कर सकते हैं। बावजूद इसके, आप इस समय का पूरा आनंद उठा पाएंगे। बहुत ज्यादा बातें करके आज आपको सिर में दर्द हो सकता है। इसलिए जितनी आवश्यकता हो उतनी ही बातें करें।

कर्क राशि

ध्यान और योग न केवल आध्यात्मिक तौर पर, बल्कि शारीरिक तौर पर भी आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। दीर्घावधि लाभ के नजरिए से स्टॉक और म्यूचुअल फंड में निवेश करना लाभदायक रहेगा। पुराने परिचितों से मिलने-जुलने और पुराने रिश्तों को फिर से तरोताजा करने के लिए अच्छा दिन है। आप प्रेम की आग में धीरे-धीरे ही सही, लेकिन लगातार जलते रहेंगे। दूसरों को यह बताने के लिए ज्यादा उतावले न हों कि आज आप कैसा महसूस कर रहे हैं। किसी खुबसूरत याद के कारण आपके और आपके जीवनसाथी के बीच की अनबन रुक सकती है। इसलिए वाद-विवाद की हालत में पुराने दिनों की यादों को ताजा करना न भूलें। आज आप फोटोग्राफी करके आने वाले कल के लिए कुछ बेहतरीन यादें संजो सकते हैं, अपने कैमरे का सदुपयोग करना बिलकुल न भूलें।

सिंह राशि

आज की शाम बच्चे आपकी चेहरे को प्रसन्नता की चमक से भर देंगे। थकाऊ और उबाऊ दिन को अलविदा कहने के लिए एक बढ़िया डिनर की योजना बनाएं। उनका साथ आपके शरीर में फिर से ऊर्जा भर देगा। अपने जीवनसाथी केे साथ धन से जुड़े किसी मामले को लेकर आज आपका झगड़ा हो सकता है। हालांकि अपने शांत स्वभाव से आप सबकुछ ठीक कर देंगे। ऐसा कोई जिसके साथ आप रहते हैं, आज आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा। आज के दिन प्यार की कली चटककर फूल बन सकती है। चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। शादी के बाद वैवाहिक जीवन में प्यार सुनने में मुश्किल अवश्य लगता है, लेकिन आप आज अनुभव करेंगे कि यह संभव है। अपने प्रिय को याद करना ही बेहतर रहेगा, क्योंकि सितारे बता रहे हैं कि आज की मुलाकात में कुछ अड़चनें आ सकती हैं।

IMG 20230708 WA00575

कन्या राशि

आप जल्द ही लम्बे समय से चली आ रही बीमारी से उबरकर पूरी तरह सेहतमंद हो सकते हैं। लेकिन ऐसे स्वार्थी और क्रोधी व्यक्ति से बचें, जो आपको तनाव दे सकता है और आपकी परेशानियों में बढ़ोतरी कर सकता है। अनचाहा कोई मेहमान आज आपके घर आ सकता है जिसके आने से आपको घर के उन समानों पर भी खर्चा करना पड़ सकता है जिनको आपने अगले महीने पर टाला हुआ था। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केंद्र होंगे। आज के दिन रोमांस के नजरिए से कोई विशेष आशा नहीं की जा सकती है। आज के समय में अपने लिए वक्त निकाल पाना बहुत मुश्किल है, लेकिन आज ऐसा दिन है जब आपके पास अपने लिए भरपूर समय होगा। आज अपने जीवनसाथी का वह व्यवहार देखने को मिलेगा, जो उतना अच्छा नहीं है। अपना पसंदीदा संगीत सुनना आपको एक चाय के प्याले से अधिक ताजगी का अनुभव दे सकता है।

तुला राशि

आपकी सबसे बड़ी पूंजी आपकी हंसने-हंसाने की शैली है, अपनी बीमारी को ठीक करने के लिए इसका उपयोग करके देखें। रात के समय आप आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। आज आपका ऊर्जा से भरपूर, जिंदादिल और गर्मजोशी से भरा व्यवहार आपके आस-पास के लोगों को प्रसन्न कर देगा। किसी की प्यार में सफलता मिलने की कल्पना को सच कराने में मदद करें। दिन उम्दा है, आज के दिन अपने लिए समय निकालें और अपनी कमियों और खुबियों पर गौर फर्माएं। इससे आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आयेंगे। किसी बच्चे या बूढ़े के स्वास्थ को लेकर हुई परेशानी अप्रत्यक्ष रूप से आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकती है। माता के साथ आज आप अच्छा समय बिता सकते हैं, आज वो आपसे आपकी बचपन की बातें शेयर कर सकती हैं।

वृश्चिक राशि

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रगति निश्चित है। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। पड़ोसियों से झगड़ा आपका मूड खराब कर सकता है। लेकिन अपना आपा न खोएं, इससे सिर्फ आग और भड़केगी। अगर आप सहयोग न करें, तो कोई आपसे नहीं झगड़ सकता है। सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें। आप अपने प्रिय की बांहों में आराम महसूस करेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ आज समय गुजारेंगे लेकिन किसी पुरानी बात के फिर से सामने आने की वजह से आप दोनों के बीच कहासुनी होने की आशंका है। वैवाहिक जीवन का आनंद लेने के पर्याप्त अवसर हैं आज आपके पास। आज आप सब चिंताओं को भुलाकर अपनी रचनात्मकता को बाहर निकाल सकते हैं।

धनु राशि

अपने डर का इलाज का समय आ चुका है। आपको समझना चाहिए कि न सिर्फ यह शारीरिक ऊर्जा को चूस लेता है, बल्कि जिंदगी को भी कम करता है। फौरी तौर पर आनंद लेने की अपनी प्रवृत्ति पर अंकुश रखें और मनोरंजन पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। आपके जीवनसाथी की सेहत आपको चिंता में डाल सकती है। विवाह-प्रस्ताव के लिए सही समय है, क्योंकि आपका प्यार जीवन भर के साथ में बदल सकता है। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएं तो तल्ख टिप्पणी करने से बचिए। क्या आपको लगता है कि शादी महज समझौतों का नाम है? अगर हां, तो आप आज सच्चाई अनुभव करेंगे और जानेंगे कि यह आपके जीवन की सबसे अच्छी घटना थी। आज किसी शादी में जा सकते हैं, वहां शराब का सेवन करना आपके लिए घातक हो सकता है।

IMG 20230802 WA00755

मकर राशि

आप अपनी भावनाओं पर कंट्रोल रखने में परेशानी अनुभव करेंगे। आपका अजीब रवैया लोगों को भ्रमित करेगा और इसलिए आपमे झुंझलाहट पैदा करेगा। आज आप घर से बाहर तो बहुत सकारात्मकता के साथ निकलेंगे लेकिन किसी कीमती वस्तु के चोरी होने की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। आपकी भरपूर ऊर्जा और जबरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लायेंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। किसी की प्यार में सफलता मिलने की कल्पना को सच कराने में मदद करें। आप खुद को समय देना जानते हैं और आज तो आपको काफी खाली समय मिलने की संभावना है। खाली समय में आज आप कोई खेल-खेल सकते हैं या जिम जा सकते हैं। पारिवारिक विवादों के कारण आज आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित रह सकता है। केश-सज्जा और मालिश जैसे क्रियाकलापों में काफी समय लगा सकते हैं और इसके बाद आप काफी अच्छा भी महसूस करेंगे।

कुंभ राशि

आपका सबसे बड़ा सपना सच्चाई में बदल सकता है, लेकिन अपने उत्साह को कंट्रोल में रखें, क्योंकि अत्यधिक प्रसन्नता भी परेशानी का सबब बन सकती है। अतिरिक्त धन को रियल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को प्रसन्नचित बना देगा। जब आप अपने प्रिय के साथ बाहर जाएं तो अपने पहनावे और बरताव में नयापन रखें। अगर आप लंबे समय से अपने जीवन में किसी रोचक चीज के होने का इंतजार कर रहे हैं, तो निश्चय ही आपको उसके संकेत दिखाई देने लगेंगे। काफी वक्त बाद आप और आपका जीवनसाथी एक शांत दिन साथ बिता सकते हैं, जब कोई लड़ाई-झगड़ा न हो, सिर्फ प्यार हो। अपने सामर्थ्य से ज्यादा काम करना आपके लिए नुकसानदायक साबित होगा।

मीन राशि

मुस्कुराएं, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे शानदार इलाज है। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। घरेलू कामकाज आपको अधिकतर समय व्यस्त रखेंगे। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लिंग के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे। आज के समय में अपने लिए वक्त निकाल पाना बहुत मुश्किल है। लेकिन आज ऐसा दिन है जब आपके पास अपने लिए भरपूर समय होगा। आज आपको महसूस होगा कि जीवनसाथी की जिंदगी में आपकी कितनी अहमियत है। परिवार में किसी सदस्य के साथ कहा-सुनी के चलते माहौल थोड़ा बोझिल हो सकता है, लेकिन यदि आप स्वयं को शांत रखें व धैर्य से काम लें तो सबका मूड बढ़िया कर सकते हैं।

BJP Suraj Chakubazi 2
भाजपा नेता सूरज कुमार की हत्या मामले में 2 आरोपी दोषी करार, 13 फरवरी को सुनवाई

जमशेदपुर : जमशेदपुर के भाजपा नेता सूरज कुमार की हत्या के मामले के दो आरोपी को जमशेदपुर की अदालत ने दोषी करार दिया है. इस मामले के आरोपी जमशेदपुर के हरहरगुट्टू तालाब के पास रहने वाले सोनू सिंह और भूतबंगला हरहरगुट्टू के रहने वाले गोलु शर्मा को कोर्ट ने मामले में दोषी पाया है. उनको 13 फरवरी को फैसला सुनाया जायेगा. इस दौरान कोर्ट में कई बिंदूओं पर बहस हुी, जिसके बाद आरोपी को दोषी करार दिया गया. कोर्ट में सुनवाई के दौरान उनके पिता विजय सिंह भी मौजूद थे.

IMG 20240102 WA00521


गौरतलब है कि 7 दिसंबर 2021 को सूरज कुमार को चापड़ से हमला कर घायल कर दिया गया था. करीब तीन दिनों तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद उसकी मौत हो गयी थी. 9 दिसंबर 2021 को उनकी मौत हुई थी. करीब दो साल के बाद इस मामले में फैसला आया है. सूरज कुमार जमशेदपुर के भाजयुमो में महामंत्री थे. उस वक्त हत्या के बाद पूर्व सीएम रघुवर दास भी उनके आवास पर पहुंचकर मातमपूरसी की थी. इसके बाद उसके पिता विजय सिंह और माता प्रमिला देवी लगातार केस के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए प्रयासरत रहे है. बताया जाता है कि योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या कर दी गयी थी.

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
n581623132170748720405669d5b149a2f39ae9466cba7400e48f74c954889a99bd090847666121d6a470d1
राहुल का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- दिनभर बदल-बदलकर महंगे सूट पहनते हैं, आखिर कितनी सैलरी पाते हैं?

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दल अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं। जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी न्याय यात्रा पर निकले हुए हैं। अपनी यात्राओं में राहुल मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट होने की अपील कर रहे हैं।

ओडिशा में न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि खुद का जनता का सेवक बताते हैं को इतने महंगे-महंगे सूट कहां से पहनकर घूमते हैं। इतना पैसा उनके पास कहां से आता है।

IMG 20240102 WA00521

राहुल बोले- 2-3 करोड़ के सूट कैसे पहनते हैं?
भारत न्याय यात्रा के दौरान ओडिशा में सभा के दौरान राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को उनके कपड़ों को लेकर टारगेट किया। उन्होंने कहा कि वह खुद को जनता का सेवक बताते रहते हैं। ऐसा है तो प्रधानमंत्री दिनभर बदल-बदलकर महंगे सूट पहनकर कैसे घूमते रहते हैं। हर हफ्ते 2-3 करोड़ के सूट पहने वह कार्यक्रमों में नजर आते हैं।

IMG 20230708 WA00575

पीएम मोदी की सैलरी तक पूछ डाली
राहुल गांधी ने न्याय यात्रा के दौरान सभा में पीएम नरेंद्र मोदी की सैलरी तक पर चर्चा कर डाली। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इतने महंगे सूट पहनकर घूमते हैं तो आखिर कितनी सैलरी पाते हैं वो? प्रधानमंत्री की सैलरी तो करीब एक लाख 60 हजार रुपये ही होती है प्रति माह। इतनी सैलरी में इतने महंगे सूट कोई व्यक्ति कैसे पहन पाता है। आखिर इन महंगे सूट के पैसे उनके पास कहां से आते हैं। या इतने महंगे सूट कोई उन्हें गिफ्ट करता है।

IMG 20230802 WA00755
IMG 20240208 WA0028
अंडा खाने से एक ही परिवार के 5 लोग बीमार, 4 की हालत नाजुक

नवादा : बिहार के नवादा में एक ही परिवार के पांच लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। जिनमें 4 की हालत गंभीर बतायी जा रही है और इन्हें चिंताजनक हालत में पटना रेफर किया गया है। यह घटना जिले के बुन्देलखण्ड थाना क्षेत्र में देर रात फूड पॉइजनिंग होने के बाद सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई थी।

IMG 20240102 WA00521

मिली जानकारी के अनुसार, बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के अंसार नगर मोहल्ले में रात के 10 बजे के करीब सभी लोग भोजन कर सोने चले गये।तभी अचानक देर रात 12 बजे के करीब लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी और बच्चे को चक्कर आने लगा। सभी लोग जमीन पर गिरने लगे।बताया जाता है कि सभी ने खाने में अंडा खाया था। परिवार के लोगों के द्वारा तुरंत सभी लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने चार बच्चों की हालत को गंभीर बताते हुए पटना रेफर कर दिया।

वहीं बच्चों की मां का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बीमार लोगों में मोहम्मद इमरान की पत्नी 28 वर्षीय खुशबू, 6 वर्षीय मोहम्मद इमाम, 5 वर्षीय मोहम्मद मीर, 4 वर्षीय मोहम्मद हमजा और 10 महीना की इनायत परवीन की हालत काफी गंभीर है। ये सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं।

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
error: Content is protected !!