एक नई सोच, एक नई धारा

n58237412017077119405190d7a097bf6eae344ccb71b5c034ce3c427dc08776946ef59ed847bd4f690d508
कतर से पूर्व नौसैनिकों की रिहाई पीएम मोदी की अगुवाई में मिली बड़ी कूटनीतिक जीत

नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत सरकार ने एक बड़ी कूटनीतिक जीत हासिल की है. कतर ने आठ भारतीय पूर्व नौसैनिकों को रिहा कर दिया है, जो कथित रूप से जासूसी के आरोप में सजा का सामना कर रहे थे.

कतर का फैसला भारत के लिए बड़ी कूटनीतिक जीत के तौर पर देखा जा सकता है. अपने नागरिकों के लिए इस तरह से उनके साथ खड़ा रहना ये बताता है कि केंद्र सरकार के लिए अपने जवानों और अपने नागरिकों के हित की किस कदर चिंता करती है.

भारत लौटे पूर्व नौसैनिक अधिकारियों में से एक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्तक्षेप के बगैर उनकी रिहाई संभव नहीं थी. उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए. सभी पूर्व अधिकारियों ने पीएम मोदी और कतर के अमीर का भी धन्यवाद दिया. एक पूर्व अधिकारी ने कहा कि उनकी रिहाई बिना भारत सरकार की कोशिशों के मुमकिन नहीं था.

8 भारतीय नागरिक अगस्त 2022 से कतर में कैद थे और उनपर पनडुब्बी कार्यक्रम पर कथित रूप से जासूसी करने का आरोप लगाया गया था. सेवानिवृत्त नौसैनिकों को कतर की एक अदालत ने उन आरोपों में मौत की सजा सुनाई थी जिन्हें अभी तक आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक नहीं किया गया है.

IMG 20240102 WA00521

मामले के सामने आने के बाद से ही मोदी सरकार अपने नागरिकों को कतर से लाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए थे. नौसेना के पूर्व कर्मियों के परिजनों ने केंद्र सरकार से उनकी रिहाई और उनकी मातृभूमि में सुरक्षित वापसी की गुहार लगायी थी, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विदेश मंत्रालय (एमईए) ने देश को आश्वस्त किया था कि वह सभी राजनयिक चैनलों के जरिए उन्हें वापस लाने के लिए कानूनी सहायता की व्यवस्था करेगा.

शुरुआत में नई दिल्ली के राजनयिक हस्तक्षेप के बाद दोहा ने भारतीय नागरिकों की मौत की सजा को कम करके उम्र कैद में बदल दिया गया था. विदेश मंत्रालय ने नवंबर 2023 में 8 पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों को मौत की सजा पर कतर के साथ अपील दायर की थी, जिन्हें 2022 अगस्त में गिरफ्तार किया गया था और पिछले साल अक्टूबर महीने में मौत की सजा सुनाई गई थी.

पीएम मोदी-कतर अमीर की मुलाकात के बाद मिली थी राहत
बीते साल 1 दिसंबर को दुबई में COP28 शिखर सम्मेलन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमाद अल-थानी के बीच बैठक के बाद पूर्व नौसैनिकों की सजा को कम किया गया था. कतर अमीर के साथ अपनी मुलाकात में पीएम मोदी ने पूर्व अधिकारियों का मुद्दा उठाया था.

अगस्त 2022 में गिरफ्तार किए गए थे पूर्व नौसैनिक
अलदहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजीज और कंसल्टेंसी सर्विसेज के साथ काम करने वाले पूर्व भारतीय नौसैनिकों को भ्रष्टाचार और जासूसी के एक मामले में कथित रूप से शामिल होने के लिए गिरफ्तार किया गया था.

IMG 20230708 WA00575

26 अक्टूबर को कतर की एक अदालत ने उन आठ भारतीय नागरिकों को मौत की सजा सुनाई, जिन्हें अगस्त 2022 में गिरफ्तार किया गया था. हालांकि, ना तो कतर एडमिनिस्ट्रेशन और ना ही भारत सरकार ने ही उन अधिकारियों के खिलाफ आरोपों को सार्वजनिक किया. जब मौत की सजा की खबर ने वैश्विक सुर्खियां बटोरीं तो भारत ने फैसले को “चौंकाने वाला” बताया और मामले में सभी कानूनी विकल्प के साथ जाने का फैसला किया था.

कतर से कौन हुए हैं रिहा
कतर में जो 8 पूर्व नौ सेना कर्मी जेल में थे, वे है – कैप्टन नवतेज सिंह गिल, कैप्टन सौरभ वशिष्ठ, कमांडर पूर्णेंदु तिवारी, कैप्टन बीरेंद्र कुमार वर्मा, कमांडर सुगुनाकर पकाला, कमांडर संजीव गुप्ता, कमांडर अमित नागपाल और नाविक रागेश शामिल हैं – जो कतर में अलदाहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजीज एंड कंसल्टेंसी में काम कर रहे थे, जो कि एक सर्विसेज और रक्षा सेवा प्रदान करने वाली कंपनी है.

कई जमानत याचिकाएं की गईं खारिज
पूर्व नौसैनिक अधिकारियों ने अक्टूबर 2022 में दोहा में भारत के राजदूत से मुलाकात की थी और फिर वे अपने रिश्तेदारों से बात कर सके थे. मार्च 2023 में पूर्व नौसैनिकों द्वारा दायर कई जमानत याचिकाओं में से आखिरी याचिका खारिज कर दी गई थी. उसी महीने उन पूर्व अधिकारियों के खिलाफ कतर कोर्ट ट्रायल शुरू की थी और फिर 26 अक्टूबर को मौत की सजा सुनाई थी.

IMG 20230802 WA00755
n5823532121707702124402957012c87b2cccbbd5ed3072769f20d1947ea5a9681a2c7b8107c22899273bbb
बिहार में नीतीश कुमार सरकार का फ्लोर टेस्ट आज, जानें- क्या है सीटों का समीकरण?

बिहार में आज (12 फरवरी) एनडीए सरकार का फ्लोर टेस्ट होगा. इसमें सभी पार्टियों के अपने अपने दावे हैं. सबसे बड़ी चुनौती नीतीश कुमार के सामने हैं. 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद बड़ा सवाल है कि क्या वो बहुमत साबित कर पाएंगे.

समझिए फ्लोर टेस्ट का पूरा गणित

बिहार विधानसभा में कुल सीटों की संख्या 243 है. इसमें से पक्ष में कुल 128 विधायक हैं. बीजेपी के 78 विधायक, जेडीयू के 45, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के चार विधायक और एक विधायक निर्दलीय हैं. वहीं, विपक्ष में कुल 115 विधायक हैं, जिसमें से आरजेडी के 79, कांग्रेस के 19, लेफ्ट के 16 और AIMIM के एक विधायक शामिल हैं.

IMG 20240102 WA00521

जेडीयू ने किया ये बड़ा दावा

जेडीयू ने विश्वास जताया है कि बीजेपी के साथ मिलकर नई सरकार बनाने वाले नीतीश कुमार फ्लोर टेस्ट में पास हो गाएंगे. रविवार को जेडीयू विधायक दल की बैठक में दो-तीन विधायक शामिल नहीं हुए.

सूत्रों ने बताया कि जेडीयू की बैठकों में तीन विधायक सुदर्शन कुमार सिंह, बीमा भारती और दिलीप रॉय नहीं पहुंचे. इन्हीं विधायकों ने जेडीयू की टेंशन बढ़ा दी है.

अगर ये विधायक विधानसभा में दूर रहते हैं और जीतन राम मांझी की पार्टी हम के विधायक यू टर्न लेते हैं तो बीजेपी-जेडीयू गठबंधन सरकार पर संकट की स्थिति बन जाएगी.

हालांकि, राज्य के संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि फ्लोर टेस्ट के दौरान पार्टी के सभी विधायक विधानसभा में मौजूद रहेंगे.

IMG 20230708 WA00575

क्यों मची हलचल?

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि ‘अभी खेला होना बाकी है.’ इसके बाद से ही बीजेपी और जेडीयू ने हर विधायक पर नजर रखना शुरू कर दिया.

शनिवार को लेफ्ट के विधायक महबूब आलम ने भी जीतन राम मांझी से उनके घर पर मुलाकात की थी. उन्होंने कहा था कि फ्लोर टेस्ट में ‘खेला’ हो सकता है.

IMG 20230802 WA00755
Aaj Ka Rashifal 2023 12 6e4a6ae3c1c7b5e3d16d49eaa1b19ac5 3x2 1 1
दैनिक राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 12 फरवरी 2024

मेष राशि

आपका सख्त व्यवहार दोस्तों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है। जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। जिन लोगों से आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है, उनसे बातचीत और संपर्क करने के लिए अच्छा दिन है। आज प्यार के नजरिए से दिन काफी विवादास्पद रहेगा। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके जेहन में आएं। शहर से बाहर यात्रा ज्यादा आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज से लाभदायक साबित होगी। जीवनसाथी के नकारात्मक व्यवहार का नकारात्मक असर आपके ऊपर पड़ सकता है।

वृष राशि

आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई प्रसन्नचित पल लेकर आयेगा। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। ग्लानि और पछतावे में समय बर्बाद न करें, बल्कि जिंदगी से सीखने की कोशिश करें। आपका प्रिय आपसे वादे की मांग करेगा, लेकिन ऐसा वादा न करें जिसे आप पूरा न कर सकें। कामकाज के मोर्चे पर आपको सबसे स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। अपने किस मित्र के साथ आज समय बिता सकते हैं लेकिन इस दौरान आप शराब का सेवन करने से बचना चाहिए नहीं तो समय की बर्बादी हो सकती है। ऐसा लगता है कि आज आप अपने जीवनसाथी के साथ बहुत खर्चा कर सकते हैं। बावजूद इसके, आप इस वक्त का पूरा आनंद उठा पायेंगे।

मिथुन राशि

अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही जिंदगी की समस्याएं दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। याद रखिए कि आंखें कभी झूठ नहीं बोलतीं। आज आपके प्रिय की आंखें आपको वाकई कुछ खास बतायेंगी। जब तक आपको संतुष्टि न हो जाए कि सारा काम पूरा हो चुका है, दस्तावेज अपने वरिष्ठ को न दें। जीवन का आनंद लेने के लिए आपको अपने दोस्तों को भी समय देना चाहिए। अगर आप समाज से कटकर रहेंगे तो आवश्यकता पड़ने पर आपके साथ भी कोई नहीं होगा। वैवाहिक जीवन में गर्मजोशी और गर्म खाने की बहुत महत्व है। आप आज दोनों का ही आनंद उठा सकते हैं।

IMG 20240102 WA00521

कर्क राशि

आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन यात्रा आपके लिए थकाऊ और तनावपूर्ण साबित हो सकती है। रात के समय आप आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी खबर लायेगी। आज के इस खुबसूरत दिन प्रेम-संबंध में आपकी सभी शिकायतें छूमंतर हो जायेंगी। आज लाभ हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएं। आपका चुम्बकीय और जिंदादिल व्यक्तित्व आपको सबके आकर्षण का केंद्र बना देगा। आपका अपने जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण संबंध रह सकता है। जहां तक सम्भव हो बात को बढ़ने न दें।

सिंह राशि

अपने बच्चे का प्रदर्शन आपको बहुत प्रसन्नता देगा। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई महत्वपूर्ण काम बीच में अटक सकता है। कोई ऐसा रिश्तेदार जो बहुत दूर रहता है, आज आपसे संपर्क कर सकता है। समय, कामकाज, पैसा, यार-दोस्त, नाते-रिश्ते सब एक ओर और आपका प्यार एक ओर, दोनों आपस में खोए हुए, कुछ ऐसा सोच रहेगा आपका आज। बहादुरी भरे कदम और निर्णय आपको अनुकूल पुरुस्कार देंगे। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहेगा क्योंकि कई मामलों में आपसी असहमति रह सकती है और इससे आपके रिश्ते कमजोर होंगे।

कन्या राशि

आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तेल से मालिश करें। आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचें जो आज आपके सामने आयी हैं। अपने बच्चों को अपने उदार बर्ताव का बेजा लाभ न उठाने दें। रोमांस को झटका लगेगा और आपके अनमोल उपहार भी आज जादू चलाने में विफल रहेंगे। आज के दिन आप सबके ध्यान का केंद्र होंगे और सफलता आपकी पहुंच में होगी। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है। जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना या कार्य गड़बड़ हो सकता है; लेकिन धैर्य बनाए रखें।

IMG 20230708 WA00575

तुला राशि

आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा, क्योंकि यह आपको शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी खराबियों से बचायेगा। आज के दिन घर के किसी इलेक्ट्रोनिक सामान के खराब हो जाने की वजह से आपका धन खर्च हो सकता है। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियां अच्छा अवसर साबित होंगी। आपकी मुलाकात एक ऐसे दोस्त से होगी, जिसे आपका ख्याल है और जो आपको समझता भी है। आप लम्बे समय से कार्यालय में किसी से बात करना चाह रहे थे। आज ऐसा होना संभव है। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। आज का दिन उन्माद में घिर जाने का है, क्योंकि आप अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम के चरम का अनुभव करेंगे।

वृश्चिक राशि

अगर आप पर्याप्त आराम नहीं कर रहें है तो आप बहुत ज्यादा थकान महसूस करेंगे और आपको अतिरिक्त आराम की आवश्यकता होगी। धन आपके लिए जरुरी है लेकिन धन को लेकर इतने संजीदा न हो जाएं कि अपने रिश्तों को ही खराब कर दें। घर का कुछ समय से टलता आ रहा काम-काज आपका थोड़ा समय ले सकता है। आपकी मुस्कुराहट आपके प्रिय की नाराजगी को दूर करने के लिए सबसे उम्दा दवा है। कार्यक्षेत्र में आज आप अपने काम में प्रगति देखेंगे। दिन उम्दा है, आज के दिन अपने लिए समय निकालें और अपनी कमियों और खुबियों पर गौर फर्माएं। इससे आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आयेंगे। अपने जीवनसाथी के चलते आप महसूस करेंगे कि स्वर्ग धरती पर ही है।

धनु राशि

गर्भवती महिलाओं को चलते-फिरते समय विशेष ख़याल रखने की आवश्यकता है। अगर संभव हो तो ऐसे लोगों से दूर रहें जो धूम्रपान करते हैं, क्योंकि इससे पैदा होने वाले शिशु को नुकसान हो सकता है। पैसों की कमी आज घर में कलह की वजह बन सकती है, ऐसी स्थिति में अपने घर के लोगों से सोच-समझकर बात करें और उनसे सलाह लें। किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्र की ओर से मिली अच्छी ख़बर के साथ दिन की शुरुआत होगी। प्यार एक ऐसा भावना है जिसे न सिर्फ़ महसूस किया जाना चाहिए, बल्कि अपने प्रिय के साथ बांटना भी चाहिए। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुजार सकेंगे।

IMG 20230802 WA00755

मकर राशि

मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको प्रसन्न रखेंगे और सुकून देंगे। किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी, हालांकि आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। घर में कुछ बदलाव लाने के लिए पहले अन्य लोगों की राय भली-भांति जान लें। संभव है आज आप अपने प्रिय को टॉफी और चॉकलेट वगैरह दें। आप जीतोड़ मेहनत और धीरज के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं। प्रेमी को वक्त देने की कोशिश करेंगे लेकिन किसी जरुरी काम के आ जाने के कारण आप उनको समय दे पाने में कामयाब नहीं हो पायेंगे। आपके आस-पास के लोग कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिसके चलते आपका जीवनसाथी आपकी ओर फिर से आकर्षित अनुभव करेगा।

कुंभ राशि

आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जायेगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। फौरी तौर पर आनंद लेने की अपनी प्रवृत्ति पर अंकुश रखें और मनोरंजन पर आवश्यकता से अधिक खर्च करने से बचें। एक बेहतरीन शाम के रिश्तेदार/दोस्त घर आ सकते हैं। जिंदगी की सच्चाई का सामना करने के लिए आपको अपने प्रिय को कम-से-कम कुछ समय के लिए भूलना पड़ेगा। दलालों और व्यावसायियों के लिए अच्छा दिन हैं, क्योंकि उन्हें मांग में बढ़ोतरी से लाभ होगा। अपने काम से आराम लेकर आज आप कुछ समय अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं। जीवनसाथी के साथ एक आरामदायक दिन बीतेगा।

मीन राशि

भाग दौड़ भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। शाम को दोस्तों के साथ घूमें-फिरें, क्योंकि यह आपके लिए इस समय बहुत आवश्यक है। शाम को प्रिय के साथ रोमांटिक मुलाकात और साथ में कहीं लजीज खाना खाने के लिहाज से बढ़िया दिन है। कार्यालय में अपनी गलती स्वीकार करना आपके पक्ष में जायेगा, लेकिन आपको इसे सुधारने के लिए विश्लेषण की आवश्यकता है। आपकी वजह से जिसे नुकसान हुआ हो, उससे माफी मांगने की आवश्यकता है। याद रखिए कि हर कोई गलती करता है, लेकिन केवल बेवकूफ ही उन्हें दोहराते हैं। आज आप स्वयं को लोगों के ध्यान के केंद्र में पायेंगे, जब कोई आपके सहयोग की वजह से पुरस्कृत होगा या सराहा जायेगा। आप और आपका जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन की बेहतरीन यादें रचेंगे।

IMG 20240211 WA0027
भाजपा ने राज्यसभा के लिए 14 नामों का किया ऐलान, देखें लिस्ट

नई दिल्ली : भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए 14 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया और राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की. धर्मशीला गुप्ता (बिहार), डॉ भीम सिंह (बिहार), राजा देंवेंद्र प्रताप सिंह (छत्तीसगढ़), सुभाष बराला (हरियाणा), नारायाणा कृष्णासा भांडगे (कर्नाटक), आरपीएन सिंह (यूपी), डॉ सुधांशु त्रिवेदी (यूपी), चौधरी तेजवीर सिंह (यूपी), साधना सिंह (यूपी), अमरपाल मौर्य (यूपी), संगीता बलवंत (यूपी), नवीन जैन (यूपी), महेंद्र भट्ट (उत्तराखंड) और समिक भट्टाचार्य (पश्चिम बंगाल) को उम्मीदवार बनाया गया है.

बता दें कि बिहार से सुशील मोदी को टिकट नहीं मिला है. बीजेपी की 14 की सूची 13 नए लोगों को राज्य सभा भेजे हैं. सिर्फ सुधांशु त्रिवेदी रिपीट हुए हैं. राज्यसभा का टिकट काटे जाने पर सुशील मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘देश में बहुत कम कार्यकर्ता होंगे जिनको पार्टी ने 33 वर्ष तक लगातार देश के चारों सदनों में भेजने का काम किया हो. मैं पार्टी का सदैव आभारी रहूंगा और पहले के समान कार्य करता रहूंगा.’

IMG 20240102 WA00521

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट:

धर्मशीला गुप्ता (बिहार)

डॉ भीम सिंह (बिहार)

राजा देंवेंद्र प्रताप सिंह (छत्तीसगढ़)

सुभाष बराला (हरियाणा)

नारायाणा कृष्णासा भांडगे (कर्नाटक)

आरपीएन सिंह (यूपी)

डॉ सुधांशु त्रिवेदी (यूपी)

चौधरी तेजवीर सिंह (यूपी)

साधना सिंह (यूपी)

अमरपाल मौर्य (यूपी)

संगीता बलवंत (यूपी)

नवीन जैन (यूपी)

महेंद्र भट्ट (उत्तराखंड)

समिक भट्टाचार्य (पश्चिम बंगाल)

इन लोगों का टिकट कटा:

सुशील मोदी, बिहार

सरोज पांडे, छत्तीसगढ़

देवेंद्र पाल वत्स, हरियाणा

निल जैन, यूपी

अनिल अग्रवाल, यूपी

हरनाथ सिंह यादव, यूपी

कांता करदम, यूपी

विजयपाल सिंह तोमर, यूपी

अशोक वाजपाई (यूपी)

जीबीएल नरसिम्हा(यूपी)

सकल दीप राजभर(यूपी)

अनिल बलूनी (उत्तराखंड)

उत्तर प्रदेश में सात सीटों पर चुनाव, बीजेपी ने दो महिलाओं को दिया टिकट

उत्तर प्रदेश में सात राज्यसभा की सीटों पर चुनाव था. बीजेपी ने सात सीटों पर प्रत्याशियों के नामों ऐलान किया है. उत्तर प्रदेश में सात उम्मीदवारों में दो महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है. बीजेपी ने साधना सिंह एवं डॉ संगीता बलवंत पर भरोसा जताया है. भाजपा उम्मीदवारों की सूची को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महिला सशक्तिकरण एवं नारी शक्ति वंदन कानून से भी जोड़कर देखा जा रहा है.

बंगाल से समिक भट्टाचार्य को उम्मीदवार बनाए जाने पर शुभेंदु ने सराहा

बंगाल से समिक भट्टाचार्य को उम्मीदवार बनाये जाने पर नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने स्वागत किया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘मैं बशीरहाट (दक्षिण) के पूर्व विधायक और मुख्य प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य को आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामांकित करने के निर्णय का स्वागत करता हूं. मैं उनकी जीत को लेकर 100 फीसदी आश्वस्त हूं. पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सांसद के रूप में उनका चुना जाना बस कुछ ही समय की बात है.’

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
IMG 20240211 WA0026
डॉक्टर ने अपना ब्लड डोनेट कर बच्चे का किया इलाज, मानवता का दिया परिचय

राँची : HCG अब्दुर्रज्जाक अंसारी कैंसर अस्पताल में कैंसर के एक मरीज को अस्पताल के एक डॉक्टर ने ब्लड डोनेट कर मानवता का परिचय दिया है. जानकारी के अनुसार एक बच्चे को कैंसर के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसका इलाज तुरंत करना अति आवश्यक था. HCG अब्दुर्रज्जाक अंसारी कैंसर अस्पताल के कंसलटेंट पैडिएट्रिक ऑनकोलॉजिस्ट डॉ अभिषेक कुमार ने बच्चे के इलाज की ज़िम्मेवारी ली.

IMG 20240102 WA00521

बच्चे की जांच करने पर उन्होंने पाया कि मरीज का हीमोग्लोबिन काफी कम है. उसे तत्काल खून की आवश्यकता थी. मरीज के ग्रुप का खून मिलना मुश्किल हो रहा था. यह एक संयोग ही था कि बच्चे का इलाज कर रहे डॉ अभिषेक के खून का ग्रुप भी वही था, जिसकी बच्चे को ज़रूरत थी. ऐसे में डॉ अभिषेक ने मानवता का परिचय देते हुए ख़ुद अपना खून देने का निर्णय लिया.

जान लें कि डॉ अभिषेक कुमार झारखंड के एकमात्र पैडिएट्रिक ऑनकोलॉजिस्ट हैं. जो वर्तमान में HCG अब्दुर्रज्जाक अंसारी कैंसर अस्पताल में कार्यरत हैं. मरीज़ की नाजुक स्थिति को देखते हुए खून की तत्काल व्यवस्था नहीं होने की कारण डॉ अभिषेक ने दरियादिली दिखाई और अपना खून उस बच्चे को दिया. खून चढ़ाने के बाद उस बच्चे की स्थिति में सुधार हुआ है. अब वो बिलकुल ठीक है.

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
IMG 20240211 WA0025
वाहन चोर गिरोह के मुख्य सरगना समेत पांच गिरफ्तार

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया किया है वहीं 19 चोरी के वाहन को भी भी बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपियों में सरगना बर्मामाइंस राजीव भगत उर्फ आड़ू , राजन दास, टेल्को महानंद बस्ती निवासी रोनित दीप उर्फ पोलियो, विशाल दास और शंभू पासवान शामिल है. आरोपियों के पास से पुलिस ने एक मास्टर चाबी भी बरामद की है जिसे चोरी करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था.

IMG 20240102 WA00521

जानकारी देते हुए सिटी एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि बीते दिनों साकची से एक स्कूटी की चोरी कर ली गई थी जिसे गाड़ाबासा के पास से बरामद किया गया. पुलिस ने मौके से राजीव को हिरासत में लिया. पूछताछ के बाद पुलिस ने अन्य लोगों को गिरफ्तार किया. पूछताछ में जानकारी मिली कि बाइक चोरी करने के बाद सभी विशाल, रोनित और शंभू के पास तीन से पांच हजार में गिरवी रख देते थे. इसी बीच विशाल, रोनित और शंभू चोरी के वाहन को ज्यादा दामों में बेचकर रुपए को आपस में बांट लेते थे. अब तक 30 से 40 बाइक को बेच दिया गया है.

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
IMG 20240211 WA0024
राष्ट्रसेवा व समर्पण का विराट प्रतीक है पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन : जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा

भाजपा जमशेदपुर महानगर ने रविवार को एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 56वीं पुण्यतिथि ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनायी. साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे, भारत माता की जय से कार्यालय परिसर गुंजायमान रखा. इसके बाद जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने साकची पश्चिम मंडल अंतर्गत जेल चौक स्थित दीनदयाल भवन में दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया.

IMG 20240102 WA00521

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने पंडित जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के विचारक थे. समाज के कमजोर तबके के उत्थान के लिए वे हमेशा संघर्षरत रहे. उनकी एकात्मक मानववाद की दृष्टि निर्धनता और अशिक्षा को दूर कर समाज के सभी स्तरों पर समानता स्थापित करने की रही है. उन्हीं के आदर्शों पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के कल्याण के लिए हितग्राही मूलक योजनाएं लगातार चला रही हैं. उन्होंने कहा कि हम सभी को पं दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेकर समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की नि:स्वार्थ रूप से सेवा करनी है. उन्होंने कहा कि उनके सिद्धांतों और विचारधारा को साकार करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

संगठन की गतिविधियों को संचालित करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘समर्पण दिवस’ के मौके पर सहयोग राशि समर्पित की. इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बंद लिफाफे के माध्यम से सहयोग निधि में अपना अंशदान समर्पित किया. पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भाजपा महानगर अंतर्गत सभी 28 मंडलों में मनाया गया. इस दौरान मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.

IMG 20230708 WA00575

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव, चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, नीरज सिंह, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, पप्पू सिंह, नीलू मछुआ, राजीव सिंह, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, राजीव रंजन सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, अमित अग्रवाल, बिनोद राय, बजरंगी पांडेय, अजय सिंह, हलदर नारायण साह, दशरथ चौबे, हरिकिशोर तिवारी, पुरुषोत्तम मिश्रा, अप्पा राव, विजय तिवारी, अमिताभ सेनापति, अमरजीत सिंह राजा, अभिमन्यु सिंह, अमित सिंह, शैलेश गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव, शशांक शेखर, दिलीप पासवान, अमर सिंह, दीपक सिंह, ऋषव सिंह, नरेंद्र सिंह पिंटू, अभिषेक डे, रामप्रसाद जायसवाल, रमेश विश्वकर्मा, संजीत चौरसिया, महेंद्र प्रसाद, अतुल प्रभात, मुकेश कुमार, सोनू सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

IMG 20230802 WA00755
IMG 20240211 WA0021
सुवर्ण वणिक समाज के ऐतिहासिक रक्तदान शिविर में 503 यूनिट रक्त संग्रह
IMG 20240211 WA0023

जमशेदपुर : सुवर्ण वणिक समाज के केंद्रीय, जिला एवं शाखा कमेटियों के सौजन्य से रविवार को समाज के बाराद्वारी स्थित भवन में आयोजित ऐतिहासिक 16वॉ रक्तदान शिविर में 503 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष रक्तदाताओं में उत्साह एवं रुझान देखा गया.

शिविर को सफल बनाने में समाज के 200 से अधिक समर्पित कैडर, भीवीडीए जमशेदपुर एवं रोटरी क्लब जमशेदपुर का महत्वपूर्ण योगदान रहा. बड़ी संख्याओं में पति – पत्नी, पिता – पुत्र, पिता – पुत्री, मां – बेटा एवं मां – बेटियों के द्वारा जोड़ियां में रक्तदान के साथ-साथ जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय समाजसेवी श्री विकास सिंह के द्वारा बड़ी उत्साह के साथ किया गया रक्तदान भी आज के रक्तदान शिविर का मुख्य आकर्षण रहा।

IMG 20240102 WA00521

सुबह से शाम तक चली इस शिविर में कदमा शाखा से आए समाज के समर्पित महिलाओं द्वारा रक्तदाताओं का पूर्ण रूप से सहयोग किया गया. आयोजन को सफल बनाने में समाज के बाहर के सैकड़ो हितैषी मित्रों का भी सराहनीय योगदान रहा है। शिविर का शुभारंभ कुलदेवी श्री श्री मां बाघेश्वरी देवी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया. बाराद्वारी स्थित समाज के भवन में आयोजित ऐतिहासिक शिविर को लेकर समाज के नई पीढ़ी के प्रगतिशील युवाओं में काफी उत्साह का माहौल देखा गया.

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
n5823065781707668291946e005ff608af117b83e56a2bca140132308e4bde7d6d754a108603f3ba6ccc9fa
पटना विश्वविद्यालय के हथुआ हॉस्टल कैंपस के पास मिला बम, हड़कंप

पटना यूनिवर्सिटी के सभी छात्रावास में रविवार को सघन छापेमारी कर हर कमरे की तलाशी ली गई. यह छापेमारी सरस्वती पूजा के दौरान किसी तरह के हंगामे से निपटने के लिए पटना पुलिस ने की.

वहीं छापेमारी में पुलिस को कॉलेज के हथुआ हॉस्टल कैंपस के पास से बम भी बरामद हुआ. बम की सूचना मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. तत्काल मौके पर जहां बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंची. वहीं बम स्क्वायड की टीम ने बम को डिफ्यूज किया. इसके बाद से घटनास्थ्ल की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई.

IMG 20240102 WA00521

बम मिलने के बाद हॉस्टल पहुंची पुलिस
बता दें कि हथुआ हॉस्टल कैंपस के पास बम मिलने से पुलिस जांच में जुट गई. हॉस्टल के समीप आखिर यह बम कहां से आया. इसे यहां रखने के पीछे का उद्देश्य क्या था इन सब सवालों को लेकर पुलिस जांच कर रही है. ऐसे में पुलिस बल ने हथुआ व पीजी हॉस्टल के हर एक कमरे की सघन तलाशी ली. इन दोनों हॉस्टलों में सरस्वती पूजा की तैयारी चल रही है. वहीं एक दिन पहले पुलिस टीम ने पटना कॉलेज के मिंटो व जैक्सन हॉस्टल की भी जांच की थी.

अज्ञात छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी
ला कालेज के समीप हथुआ छात्रावास के मुख्य द्वार से दक्षिण में कूड़ादान में मिले देसी सुतली बम को पुलिस ने गंगा किनारे ले जाकर डिफ्यूज कर दिया. सुलतानगंज थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के हथुआ छात्रावास के मुख्य द्वार से दक्षिण में कूड़ादान में रविवार की दोपहर एक देसी सुतली बम बरामद हुआ. बरामद सुतली बम के बगल में एक काले रंग के बैग में एक बंडल सुतली, नौ पीस माचिस का डब्बा, 28 पीस पान मसाला का टीन का डब्बा पुलिस ने बरामद किया. एएसआइ विनीत कुमार सिंह ने हथुआ छात्रावास के अज्ञात छात्रों के विरूद्ध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी किया है.

छात्रों को डीएसपी टाउन ने दी चेतावनी
मिली जानकारी के अनुसार डीएसपी टाउन अशोक कुमार ने बताया कि सरस्वती पूजा को लेकर छात्रों को चेतावनी दी गई है कि किसी तरह की विधि व्यवस्था खराब होने पर इसके जिम्मेदार छात्र होंगे. कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

IMG 20230708 WA00575

सांस्कृतिक कार्यक्रम पर लगाई रोक
पूजा के दौरान कॉलेज पसिर व हॉस्टल में सांस्कृतिक कार्यक्रम पर रोक लगा दी गई है. साथ ही डीएसपी टाउन ने बताया कि पूजा के दौरान असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है. पूजा समाप्त होने तक थानाध्यक्षों को गश्ती बढ़ाने का निर्देश भी दिया गया है.

असामाजिक तत्वों से होगी सख्ती
गौरतलब हो कि सरस्वती पूजा के मौके पर पटना पुलिस के मौजूदगी में कई बार गोलीबारी, बमबाजी और मारपीट जैसी घटनाएं हो चुकी हैं. इन मामलों में कई लोग पकड़े भी गए हैं, बावजूद इसके घटनाएं घट जाती हैं. हालांकि इस बार पुलिस का दावा है कि किसी भी असामाजिक तत्वों को सख्ती से निपटा जाएगा.

दो दिन पहले ही खोला गया है हॉस्टल
बता दें कि पटना विश्वविद्यालय के पटना कॉलेज स्थित चारों हॉस्टलों को दो महीने के बाद फिर से खोल दिया गया है. इकबाल, नदवी, मिंटो और जैक्सन छात्रावास के खुलने के बाद अब छात्र लौटने लगे हैं. हॉस्टल खुलने के साथ ही छात्र सरस्वती पूजा की तैयारी में जुट गए हैं. बीते वर्ष 8 दिसंबर को पटना कॉलेज के मिंटो, जैक्सन, इकाबाल व नदवी हास्टल को सील कर दिया गया था. विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह कदम हॉस्टल के छात्रों के बीच बमबाजी, गोलबारी, मारपीट के बाद उठाया था.

IMG 20230802 WA00755
IMG 20240211 WA0020
हजूर साहब पर बोलने वाले एसजीपीसी क्यों नहीं देती भागीधारी : कुलविंदर

जमशेदपुर : तख्त श्री हजूर साहब प्रबंधन कमेटी कानून 2024 की आलोचना करने वाले शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं शिरोमणि अकाली दल पर बरसते हुए अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने कहा है कि वे खुद दरियादिली क्यों नहीं दिखाते हैं? शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में देश के सभी राज्यों में बसे सिखों की किसी एक धार्मिक संस्था को प्रतिनिधित्व क्यों नहीं देते हैं। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदधारियां का आलम तो यह है कि वे अधिकार के भूखे हैं। दूसरों को अधिकार नहीं देना चाहते हैं।

IMG 20240102 WA00521

पंजाब राज्य से बाहर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तख्त श्री हजूर साहब प्रबंधन कमेटी नांदेड़ महाराष्ट्र एवं तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी पटना बिहार में तो शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रतिनिधित्व है परंतु शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने इनमें से किसी को भी अपने कमेटी में प्रतिनिधित्व नहीं दे रखा है। पंच प्यारे पदेन सदस्य हैं परंतु उनसे अलग भी प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए। एसजीपीसी को प्रतिनिधित्व के साथ पद भी चाहिए तभी यह कमेटी के हित में काम करते हैं, अन्यथा बैठकों से भी दूर रहते हैं।

अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने श्री अकाल तख्त साहब के जत्थेदार सिंह साहब ज्ञानी रघबीर सिंह को पत्र लिख आग्रह किया है कि पांच प्यारों की बैठक बुलाकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को आदेश दें कि देश के सभी राज्यों के सिख संस्थाओं का प्रतिनिधित्व शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में दिया जाना चाहिए क्योंकि वह देश की सर्वोच्च सिख संसद है। यदि ऐसा होता है तब समझा जाएगा कि देश के सिखों के साझे हित के लिए उसकी आवाज उठती है अन्यथा यह समझा जाएगा कि वह दल विशेष को फायदा पहुंचाने के लिए अपनी बातों को रखती है।

IMG 20230708 WA00575
IMG 20230802 WA00755
error: Content is protected !!