पुलिस ने बिना हेलमेट वाहन चला रहे झारखंड अग्निशमन सेवा के आरक्षी विनोद गोप का वीडियो वायरल होने के बाद से त्वरित कार्रवाई करते हुए विनोद गोप का चालान काट दिया है. इसकी जानकारी जमशेदपुर पुलिस के मीडिया प्रभारी सह डीएसपी सीसीआर अनिमेष गुप्ता ने दी. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही संबंधित पदाधिकारी से जांच कराई गई. जांच के क्रम में पाया गया की वाहन झारखंड अग्निशमन विभाग के आरक्षी विनोद गोप की है. सत्यापन होते ही विनोद गोप का चालान काट दिया गया.
पंजाब : भारत ने गुरुवार को एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आज पंजाब के अटारी बॉर्डर पर देश का सबसे ऊंचा झंडा फहराया गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की पहल के बाद फहराया गया यह राष्ट्रीय ध्वज न सिर्फ देश में सबसे ज्यादा ऊंचाई रखता है, बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को भी मात देने वाली ऊंचाई है इसकी। 418 फीट की ऊंचाई वाले विजयी विश्व तिरंगे को आज यहां केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बटन दबाकर फहराया। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और सांसद गुरजीत सिंह औजला भी उपस्थित रहे। (जारी…)
बता देना जरूरी है कि पाकिस्तान से सटे अमृतसर के अटारी बॉर्डर पर लहरा रहा तिरंगा अब तक 360 फीट की ऊंचाई के साथ देश में दूसरे नंबर का सबसे ऊंचा झंडा था। इसके मुकाबले पाकिस्तान के वाघा में 400 फीट ऊंचा झंडा लगाया गया है। अब इस रिकॉर्ड को गुरुवार को तोड़ दिया गया है। आज केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की पहल पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देश के सबसे ऊंचे झंडे को फहराकर जनसर्मित कर दिया है। इसकी ऊंचाई पाकिस्तान के झंडे से 18 फीट ज्यादा यानि कुल 418 फीट है। इसके अलावा कर्नाटक के बेलगाम में फहर रहे अब तक के देश के सबसे ऊंचे झंडे (360.8 फीट) से भी ऊंचा है। (जारी…)
गोल्डन गेट के सामने 40 मंजिला इमारत जितनी ऊंचाई के साथ हमारे सबसे ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज की खासियत यह है कि इसका क्षेत्रफल 1000 वर्ग गज के करीब है। इसमें 90 किलो कपड़ा उपयोग में लाया गया है। लंबाई 120 फीट और चौड़ाई 80 फीट है, वहीं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की तरफ से स्थापित किए गए इसके पोल पर 3.5 करोड़ रुपए की लागत आई है। हमारा सबसे ऊंचा तिरंगा पाकिस्तान की सीमा में कई मील दूर से भी दिखाई देगा।
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को उड़ीसा के राज्यपाल बनाए जाने के शुभ अवसर पर भाजपा नेता अभय सिंह अपने साथियों के साथ उनके एग्रीको स्थित आवास पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी। (जारी…)
इस अवसर पर उन्होंने माता रानी से प्रार्थना करते हुए कहा कि रघुवर दास जी ऐसे ही निरंतर आगे बढ़े और राष्ट्रहित एवं समाज हित में वे बढ़ते हुए अपना कार्य करें।वह तत्पर होकर हमेशा की तरह सेवा करते रहें। भाजपा नेता अभय सिंह ने इस के लिए देश के माननीय प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र भाई मोदी, माननीय गृह मंत्री श्रीमान अमित शाह एवं साथ ही भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान जेपी नड्डा को भी शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के जमशेदपुर के सिख प्रतिनिधियों ने भाजपा नेता अभय सिंह के जेल से बाहर आने के बाद उनके कार्यालय में उन्हें अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू ने कहा कि अभय सिंह शुरू से अपनी विचारधारा के साथ रहें हैं और उन्हें उसी बात की सजा दी गयी। सत्य के साथ खड़े रहने और गलत का मुखर रूप से विरोध करने के लिए उन्हें साजिश के तहत फँसाया गया था, लेकिन उच्च न्यायालय पर हमें पूर्ण भरोसा था और न्यायालय के फैसले ने हमारे भरोसे को और मजबूत किया है। (जारी…)
इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू ने कहा कि अभय की जनमानस के नेता हैं और अभय सिंह के स्वागत कार्यक्रम के दौरान लोगों का हुजूम इस बात का साक्षी है। जिस तरह से भगवान श्री राम वनवास जाने से पहले दशरथ पुत्र राम थे लेकिन वनवास से लौटने के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम हो गए ठीक उसी प्रकार अभय सिंह जी जेल जाने से पहले भाजपा नेता एवं हिन्दू नेता के रूप में जाने जाते थे लेकिन वनवास की तरह जेल से आने के बाद वो हिन्दू हृदय सम्राट के रूप में जाने जा रहें हैं। जेल का यह सफर हिन्दू नेता या भाजपा नेता से हिन्दू हृदय सम्राट बनने का था। हमें इसे सकारात्मक रूप से लेना चाहिए और आगे भी अभय सिंह जी के लिए सकारात्मक रूप से कार्य करते रहना है। (जारी…)
इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री चंचल भाटिया ने अभय सिंह का अभिनंदन करते हुए कहा कि अभय सिंह हिन्दू शेर है और हिंदुत्व के सवालों पर पूरे झारखण्ड में अभय सिंह की तरह खड़े रहने वाला शायद ही कोई और नेता होगा। उन्हें साजिशों के तहत जिस तरह से फंसाया गया वह जमशेदपुर की जनता से छुपी हुई नहीं है और न्यायालय ने उन सभी साजिशकर्ताओं के साजिशों पर पानी फेर दिया है। अभय सिंह जनता के बीच कितने लोकप्रिय हैं यह उनकी रिहाई के दिन ही देखने को मिल गया। जनता उन्हें अपने घर का समझती है। इस सम्मान समारोह में मुख्य रूप से सतबीर सिंह सोमू, रविंदर सिंह रिंकू, चंचल भाटिया सहित कई सिख युवा कार्यकर्ता शामिल थे।
जमशेदपुर : मानगो के एन एच 33 स्थित आशियाना अनंतारा सोसाइटी में कलश स्थापना के दिन से ही 21 महिलाओं के द्वारा व्रत रखकर मां दुर्गा का सामूहिक पाठ किया जा रहा है। सोसाईटी के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि 2016 से आशियाना अंनतारा सोसाइटी में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष कलश स्थापना के दिन से ही 21 महिलाओं के द्वारा सामूहिक व्रत रखकर मां दुर्गा की पूजा की जाती है। महालय के दिन स्वर्णरेखा नदी से कलश में जल लाकर महिलाओं के द्वारा पुजा स्थल में स्थापित किया जाता है। उसके बाद प्रतिदिन सुबह और शाम सामूहिक पाठ कर मां की आरती और पुष्पांजलि की जाती है। (जारी…)
विकास सिंह ने बताया कि पूरे पंडाल को प्लास्टिक मुक्त रखा जाएगा। महा सप्तमी से लेकर विजयदशमी तक समिति के रहने वाले सभी लोगों का सामूहिक प्रसाद और भोजन की व्यवस्था सम्मिलित रूप से एक स्थान में की जाती है। प्रत्येक दिन बच्चे, युवाओं, महिलाएं और बुजुर्गों का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। महानवमी के दिन महिलाओं के द्वारा ओपन डांडिया का आयोजन होता है, जिसकी तैयारी महिलाएं दो माह पूर्व से करती है। (जारी…)
पूजा कमेटी में मुख्य रूप से विकास सिंह ,रंजन शरण, विकास शर्मा, ए के मैथी, बी के शरण, हरेंद्र सिंह,विद्या शरण, गीता महंथी, नीलम प्रसाद, कुसुम मिश्रा,शशि प्रसाद, मधु सिंह, शोभा सिंह, शुुभलक्ष्मी, अम्बिका ठाकुर , शांति झा, आरुषि, कमला, सुजाता, कालिन्दी देवी, रंजिता, सुधार झा, नम्रता देवी ,नीरू शरण, रजनीश सिंह, रविंद्र पठानिया, ए के शर्मा, लक्ष्मी सिंह, दीपा सिंह, रतन झा, शिवपुजन प्रसाद, राजन शर्मा, मुख्य रूप से शामिल है।
पटना साहिब : देश के राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू बुधवार को गुरु गोविंद सिंह की जन्मस्थली तख्त श्री हरमंदिर पटना साहिब पहुंची और नतमस्तक हुईं। यहां वे तकरीबन 45 मिनट तक रहीं। केसरी रुमाल से उन्होंने अपना सर ढका और आम श्रद्धालुओं की तरह दरबार साहब में माथा टेका। उन्होंने देश और देश वासियों के सुख समृद्धि और तरक्की के लिए अरदास की। (जारी…)
उन्होंने ज्ञानी कविंद्र सिंह के जत्थे के शब्द गायन और कीर्तन को बड़े ही श्रद्धा एवं भावनामय होकर सुना और अंतरलीन रहीं। तख्त श्री प्रबंधन कमेटी की ओर से महासचिव इंद्रजीत सिंह एवं अन्य ने उनकी अगवानी की और उन्हें गुरु दरबार में ले गए और गुरु गोविंद सिंह से जुड़े ऐतिहासिक स्थल की जानकारी दी, जिसे उन्होंने ध्यान से सुना और अपनी जिज्ञासाएं भी शांत की। (जारी…)
इंद्रजीत सिंह ने उन्हें इस मौके पर तख्त की ओर से तख्त का प्रतीक मॉडल एवं सिरोपा भेंट किया। श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व को समर्पित जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इंटर नेशनल वेबिनार की याद दिलाई और सिख इतिहास पर उनकी अच्छी जानकारी के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया।
जमशेदपुर: गोलमुरी दुर्गा एवं काली पूजा कमेटी के भव्य पूजा पंडाल का बुधवार की रात उद्घाटन किया गया. यह उद्घाटन पूर्व विधायक मलखान सिंह और भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने संयुक्त रुप से किया। इस पूजा पंडाल काफी खूबसूरत बनाया गया है। इसे मोर की आकृति दी गई है। मौके पर बोलते हुए अभय सिंह ने कहा कि यह शारदीय नवरात्र है। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। उन्होंने प्रार्थना की है कि दुर्गा मां हमें ऐसी शक्ति प्रदान करें कि हम अन्याय करने वालों के खिलाफ लड़ सकें। (जारी…)
पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि पहले ऐसा लगता था कि भाजपा नेता अभय सिंह की जमानत नहीं हो पाएगी, लेकिन अभय सिंह दुर्गा माता के भक्त हैं। इसलिए उनकी बेल हो गई और आज वह हमारे बीच हैं। गोलमुरी दुर्गा एवं काली पूजा कमेटी के अध्यक्ष मनोज खत्री ने बताया कि यह पूजा पंडाल माहिर कलाकारों द्वारा बनाया गया है। इस अवसर पर समाजसेवी शिव शंकर सिंह, सीजीपीसी के अध्यक्ष भगवान सिंह, अमन सिंह (डिस्ट्रीब्यूटर) समेत काफी संख्या में कमेटी के सदस्य और स्थानीय नागरिक मौजूद थे।
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के नेता सह धनबाद जिला प्रभारी अभय सिंह ने उड़ीसा के राज्यपाल बनाये जाने पर झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा यह एक अहम फैसला लिया गया है जिसका तहेदिल से स्वागत करते हुए धन्यवाद करता हूँ। अभय सिंह ने कहा कि उड़ीसा के राज्यपाल बनाये जाने के लिए श्री रघुवर दास जी को अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं। माँ भगवती के आशीर्वाद उनपर बना हुआ है और आगे भी बना रहेगा। केंद्र सरकार ने उनके परिश्रम, उनके कर्तव्यनिष्ठा और जनता के प्रति अपने दायित्वों को जिस तरह उन्होंने निभाया है उस लिहाज से वह इस संवैधानिक पद के लिए सबसे सही व्यक्ति हैं। (जारी…)
श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी जो कर्म को प्रधान मानते हुए किसी को कोई पद देती है और रघुवर दास जी को भी यह पद उनके कार्यों को देखते हुए दी गयी है। उड़ीसा राज्य के प्रथम नागरिक का दायित्व अपने आप में बहुत बड़ा है और उसे निभाने के लिए जो राजनीतिक अनुभव और विचारों में स्पष्टता होनी चाहिए वह रघुवर जी के पास है। आज जमशेदपुर सहित पूरा झारखण्ड इस फैसले से बेहद खुश है।
राँची : भाजपा अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष सह भारतीय रेल मंत्रालय के पूर्व यात्री सेवा समिति सदस्य गुरविंदर सिंह सेठी ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को उड़ीसा के राज्यपाल के पद पर मनोनीत करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का धन्यवाद देते हुए कहा कि झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष श्री रघुवर दास जी को उड़ीसा का राज्यपाल बनाए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। केंद्रीय सरकार और राष्ट्रपति जी द्वारा यह एक अहम फैसला है और इस फैसले से आज पूरी भाजपा खुश है। (जारी…)
उन्होंने कहा कि श्री रघुवर दास जी के नेतृत्व में झारखंड ने एक नई ऊंचाई को छुआ था और उनका योगदान भरतीय जनता पार्टी में बहुत बड़ा है। अब पार्टी द्वारा जब उन्हें इतनी बड़ी संवैधानिक पद का कार्यभार सौंपा गया है तो उनके पीछे रघुवर दास जी की मेहनत और जनता के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने की निष्ठा को देखते हुए ही दिया गया है। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर माँ दुर्गा के आशीर्वाद से उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है और वह इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए सशक्त हैं।
जमशेदपुर : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को उड़ीसा के राज्यपाल बनाए जाने पर भाजपा नेता सतबीर सिंह सोमू ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रपति जी, प्रधानमंत्री जी एवं केंद्रीय सरकार को धन्यवाद जिन्होंने आज यह फैसला किया। झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष श्री रघुवर दास जी को उड़ीसा का राज्यपाल बनाए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। (जारी…)
उन्होंने कहा कि श्री रघुवर दास जी का योगदान भरतीय जनता पार्टी में बहुत बड़ा है और यही वजह है कि पार्टी के आला कमान ने उन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। रघुवर दास जी भाजपा के प्रभावशाली नेता हैं और उनके नेतृत्व में झारखण्ड ने काफी उन्नति की है और अब उड़ीसा में भी वो अपनी देख रेख में राज्य एवं पार्टी को आगे ले जाएंगे।