एक नई सोच, एक नई धारा

अटारी बॉर्डर पर फहराया गया देश का सबसे ऊँचा तिरंगा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन

n5488308701697740879158d5f19d65c4ebcd72eefaba28294869ee54a441ae9c715f7aae3af68f7bcf399a

पंजाब : भारत ने गुरुवार को एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आज पंजाब के अटारी बॉर्डर पर देश का सबसे ऊंचा झंडा फहराया गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की पहल के बाद फहराया गया यह राष्ट्रीय ध्वज न सिर्फ देश में सबसे ज्यादा ऊंचाई रखता है, बल्कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को भी मात देने वाली ऊंचाई है इसकी। 418 फीट की ऊंचाई वाले विजयी विश्व तिरंगे को आज यहां केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बटन दबाकर फहराया। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और सांसद गुरजीत सिंह औजला भी उपस्थित रहे। (जारी…)

IMG 20231008 WA0000

बता देना जरूरी है कि पाकिस्तान से सटे अमृतसर के अटारी बॉर्डर पर लहरा रहा तिरंगा अब तक 360 फीट की ऊंचाई के साथ देश में दूसरे नंबर का सबसे ऊंचा झंडा था। इसके मुकाबले पाकिस्तान के वाघा में 400 फीट ऊंचा झंडा लगाया गया है। अब इस रिकॉर्ड को गुरुवार को तोड़ दिया गया है।
आज केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की पहल पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देश के सबसे ऊंचे झंडे को फहराकर जनसर्मित कर दिया है। इसकी ऊंचाई पाकिस्तान के झंडे से 18 फीट ज्यादा यानि कुल 418 फीट है। इसके अलावा कर्नाटक के बेलगाम में फहर रहे अब तक के देश के सबसे ऊंचे झंडे (360.8 फीट) से भी ऊंचा है। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573 1
AddText 09 19 03.49.44 1

गोल्डन गेट के सामने 40 मंजिला इमारत जितनी ऊंचाई के साथ हमारे सबसे ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज की खासियत यह है कि इसका क्षेत्रफल 1000 वर्ग गज के करीब है। इसमें 90 किलो कपड़ा उपयोग में लाया गया है। लंबाई 120 फीट और चौड़ाई 80 फीट है, वहीं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की तरफ से स्थापित किए गए इसके पोल पर 3.5 करोड़ रुपए की लागत आई है। हमारा सबसे ऊंचा तिरंगा पाकिस्तान की सीमा में कई मील दूर से भी दिखाई देगा।

IMG 20230802 WA00752 1
error: Content is protected !!