एक नई सोच, एक नई धारा

Screenshot 2023 1026 011211
दशहरा विसर्जन में ट्रक से घायल हुए व्यक्तियों से मिलने भाजपा नेता अभय सिंह टीएमएच पहुँचे, सरकार से की यह मांग
Screenshot 2023 1026 011236

जमशेदपुर : विजयादशमी के दिन बेली पूजन घाट में विसर्जन के दौरान एक अप्रिय घटना हुई। जिसके प्रति दुख व्यक्त करते हुए बुधवार को भाजपा नेता अभय सिंह टाटा मैन हॉस्पिटल में घायल अवस्था में तीन व्यक्तियों को देखने पहुँचे, साथ ही उनके परिजनों से मिले। सभी घायल व्यक्ति मिदनापुर के थे जो दुर्गा पूजा में ढाकी बजाने का कार्य करते थे और वह सभी किताडीह दुर्गा पूजा समिति में भाग लेने के लिए आए थे। (जारी…)

IMG 20231008 WA0000

इस दौरान भाजपा नेता अभय सिंह ने कहा कि यह दुख का विषय है कि विसर्जन के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर इस तरह की अप्रिय घटना घट गई और इसमें दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। साथ ही तीन लोग अभी भी घायल अवस्था में टाटा मैन हॉस्पिटल में भर्ती है।
भाजपा नेता अभय सिंह टाटा मैन हॉस्पिटल के जीएम सुधीर राय एवं डॉक्टर सद्दाब से मिलकर उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573 1

डॉक्टर सद्दाम ने कहा दो व्यक्ति स्टेबल है एक व्यक्ति गोपाल गोराई जिन्हें फेफड़े और सीने में चोट लगी है जो अभी एचडीयू में भर्ती है।
उनके फेफड़ों में पानी और हवा नहीं घुसा जिसके कारण वह धीरे-धीरे स्टेबल हो रहे हैं। (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44 1

अभय सिंह ने सभी घायलों के परिजनों से मिलकर दुख व्यक्त किया। साथ ही में झारखंड की सरकार से बंगाल के तर्ज पर यह मांग किया कि रोड एक्सीडेंट में घायल होने वाले व्यक्तियों को एक-एक लाख रुपये मुआवजा दी जाए और साथ ही दो मृतक जो मरे हैं उनके परिजनों को 10-10 लाख मुआवजा दी जाए। उन्होंने इस मांग के साथ ईश्वर से सभी के परिवार को ढांढस एवं आत्मबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

IMG 20230802 WA00752 1
3d5a49a3e10838d9a40295c201d95a7ad2eb7d944e5151da72bedd9641ca561b.0
जमशेदपुर : विसर्जन के दौरान ट्रक का ब्रेक फेल, चपेट में आकर एक की मौत, पांच घायल

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिस्टुपुर थाना अंतर्गत बेली बोधनवाला घाट में बड़ी दुर्घटना घटी. मूर्ति विसर्जन करने आए वाहन अनियंत्रित होकर 4 से 5 व्यक्तियों को घायल कर दी है. बताया जाता है कि एक ट्रक का ब्रेक फेल होने के कारण यह घटना घटी. श्रद्धालुओं में काफी आक्रोश प्रशासन के प्रति देखा जा रहा है. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर भी हमला किया है. मामले की सूचना मिलने के बाद जमशेदपुर पूर्वी के विधायक के सरयू राय भी वहां पहुंच गए. उन्होंने वहां पहुंचकर घटना की सारी जानकारी हासिल की.

IMG 20231008 WA0000
IMG 20230708 WA00573 1

बाद में क्रेन की व्यवस्था कर किसी तरह गाड़ी को हटाया गया और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है. वही एक व्यक्ति की मौत के भी सूचना है. मृतक बागबेड़ा का बताया जा रहा है. थाना के प्रशासन ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है. बताया जाता है कि घटना के बाद से लोगों में वहां की व्यवस्था को लेकर काफी गुस्सा है. लोगों ने आरोप लगाया है कि वहां क्रेन और एंबुलेंस की भी व्यवस्था नहीं थी जिस कारण काफी देर तक घायल गाड़ी के नीचे फंसे रहे. रेस्क्यू और गाड़ी को हटाने का काम भी काफी देर बाद चला. इस दौरान स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल किया.

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752 1
7bba71677e9039ebfd125591c5afea74224bf0ee5cb8a5bf2180ca86d0a108e4.0
सीतारामडेरा निवासी घर से हुए लापता, खोजने में लगे परिवार और पुलिस
7bba71677e9039ebfd125591c5afea74224bf0ee5cb8a5bf2180ca86d0a108e4.0

जमशेदपुर : सीतारामडेरा के स्वास्तिक अपार्टमेंट (नियर गुरुद्वारा) में रहने वाले सूर्य नारायण मिश्रा आज दोपहर बिना किसी को बताये घर से निकल गए। घर वाले पिछले कई घंटे से उन्हें खोजने में लगे हैं। सूर्य नारायण के दामाद प्रणव पाठक ने बताया कि उनके ससुर सूर्य नारायण मिश्रा पिछले कुछ दिनों से अवसाद में हैं। उनकी दवाई भी चल रही हैं। (जारी…)

IMG 20231008 WA0000
IMG 20230708 WA00573 1

आज दोपहर वे अचानज निकल गए है। वे सेंडो गंजी (बनियान) पहने ही निकले हैं। परिवार वालों ने इसकी सूचना सीतारामडेरा थाना में भी दी हैं, हालांकि पुलिस ने पारिवार वालों को अपने स्तर से खोजबीन करने की बात कही। परिवार वालों ने लोगों से अपील की है कि जिसे भी ये दिखे वे मोबाइल नंबर 9546286333 पर सूचित करने की कृपा करें।

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752 1
IMG 20231022 WA0000 1
बागबेड़ा : विद्या भारती संस्कार केंद्र द्वारा बच्चों एवं अभिभावकों के बीच कपड़ो और भोजन पैकेट का किया गया वितरण
IMG 20231022 WA0001 1

जमशेदपुर : विद्या भारती जमशेदपुर के द्वारा संचालित संस्कार केंद्र बागबेड़ा के बाजार टोला पंचायत मंडप में संस्कार केंद्र की संचालिका मंजू बास्के,सुमन सवैया के द्वारा बच्चो एवम उनके अभिवावक के बीच कपड़ो एवम भोजन पैकेट का वितरण किया गया। जिसमें मुख्य रूप से पूर्व आयुक्त कोल्हान सेवानिवृत्त आईएएस श्री विजय कुमार सिंह उपस्थित थे। (जारी…)

IMG 20231008 WA0000
IMG 20230708 WA00573 1

उन्होंने कहा कि संस्कार केंद्र के द्वारा नि:शुल्क सुदूर से सुदूर गांवों में जाकर बच्चो के बीच पढ़ाई के साथ अच्छे संस्कारों का विस्तार हो ताकि वह बड़े होकर अपने देश अपनी संस्कृति ,सभ्यता और धर्म के प्रति जागरूक हो सके। इसके लिए संस्कार केंद्र लगातार प्रयास कर रही जो कि काफी अच्छी पहल है, यही बच्चे नए भारत के भविष्य है। माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी का मानना है कि 2047 तक भारत विश्वगुरु बन जाएगा। जिसमें इन बच्चो की भूमिका बहुत अहम रहने वाली है।
कार्यक्रम में अमर शर्मा, उमा शर्मा, आदित्य लाल, राहुल कुमार, गंगा शर्मा, संदीप सिंह, दीपक साहू, और कई लोग उपस्थित थे।

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752 1
IMG 20231022 WA0001
सीजीपीसी मिली नवनियुक्त ओड़िसा के महामहिम राज्यपाल रघुवर दास से
IMG 20231022 WA0001

जमशेदपुर : प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में सेण्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को ओड़िसा के नवनियुक्त महामहिम राज्यपाल माननीय रघुवर दास से मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया। आवासीय कार्यालय में झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्वी जमशेदपुर के पूर्व विधायक रघुवर दास को संवैधानिक पद मिलने पर सीजीपीसी ने हर्ष जताते हुए पुष्पगुच्छ देकर और शॉल ओढ़ाकर ओड़िसा का महामहिम राज्यपाल रघुवर दास का अभिनंदन किया। (जारी…)

IMG 20231008 WA0000
IMG 20230708 WA00573 1

भगवान सिंह ने कहा इस्पात नगरी से किसी व्यक्ति को इतना बड़ा संवैधानिक पद मिलना पूरे शहर ही नहीं सारे राज्य के लिए गर्व की बात है।
प्रतिनिधिमंडल में प्रधान भगवान सिंह के अलावा चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह, परविंदर सिंह सोहल, कुलदीप सिंह बूगे, चंचल सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, गुरनाम सिंह बेदी, सुरेन्द्र सिंह छिन्दे, सुरजीत सिंह खुशीपुर एवं जसपाल सिंह समेत अन्य लोग शामिल थे।

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752 1
IMG 20231022 WA0003
साकची गुरुद्वारा कमिटी ने ओड़िसा के राज्यपाल रघुवर दास का किया अभिनंदन
IMG 20231022 WA0003

जमशेदपुर : झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्वी जमशेदपुर के पूर्व विधायक रघुवर दास को ओड़िसा का महामहिम राज्यपाल बनाए जाने पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी साकची अभिनंदन किया। शनिवार को प्रधान निशान सिंह की अगुवाई में कमिटी सदस्यों ने रघुवर दास के आवासीय कार्यालय में फूलों का गुलदस्ता भेंटकर तथा शॉल ओढ़ा कर संवैधानिक पद के लिए शुभकामनाएं दे बधाई संदेश दिया। (जारी…)

IMG 20231008 WA0000
IMG 20230708 WA00573 1

निशान सिंह ने कहा कि जमशेदपुर के लिए बड़े ही गर्व की बात है कि हमारे कर्तव्यनिष्ठ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओड़िसा का राज्यपाल बनाया गया है। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से अध्यक्ष सरदार निशांन सिंह, ट्रस्टी सरदार सतनाम सिंह सिद्धू, महासचिव सरदार परमजीत सिंह काले, कोषाध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह गांधी, वरीय उपाध्यक्ष सरदार सतनाम सिंह घुम्मन, सरदार दलजीत सिंह, सरदार मनोहर सिंह मित्ते आदि उपस्थित रहे।

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752 1
IMG 20231022 WA0000
भाजपा नेता अभय सिंह ने की पूर्वी विधायक सरयू राय से शिष्टाचार भेंट की एवं आभार व्यक्त किया
IMG 20231022 WA0000

जमशेदपुर : शनिवार को भाजपा नेता अभय सिंह अपने सहयोगियों के साथ जमशेदपुर के पूर्वी के विधायक एवं राज्य के पूर्व मंत्री सरयू राय से उनके आवास जाकर शिष्टाचार मुलाकात की।
उन्होंने विगत दिनों उनके जेल यात्रा के आंदोलन में शारीरिक रूप से भाग लेने, सहयोग करने एवं साथ ही जेल में मुलाकात करने तक के लिए सह हौसला बुलंद करने को लेकर शुभकामनाएं एवं बधाई दी एवं आभार व्यक्त किया। (जारी…)

IMG 20231008 WA0000
IMG 20230708 WA00573 1

भाजपा नेता अभय सिंह ने कहा कि यह हमारी मुलाकात एक शिष्टाचार मुलाकात थी जो नैतिकता के नाते हमारा फर्ज था मुलाकात कर उनके प्रति आभार व्यक्त करना।

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752 1
IMG 20231021 WA0007
मानगो : अनेकों दुर्गा पुजा के पंडाल का विकास सिंह ने किया उद्घाटन, सच्चाई की ताकत से मारा जा सकता है कोई भी दानव – विकास सिंह
IMG 20231021 WA0003

जमशेदपुर : भाजपा नेता विकास सिंह ने मानगो के समता नगर, शंकोसाई रोड़ न.3 , खड़िया बस्ती, पोस्ट ऑफिस रोड़ के स्व.विश्वनाथ रॉय पुजा समिति के दुर्गा पुजा पंडाल का उद्घाटन फीता काट एवं दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह में पूजा पंडाल के कमेटियों के द्वारा भाजपा नेता विकास सिंह का अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। विकास सिंह ने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा बुराई में अच्छाई की जीत का प्रतीक है दुर्गा पूजा। लोग अगर संगठित रहेंगे तो कोई कितना बड़ा भी दानव रूपी मानव रहेगा उसका अंत निश्चित होगा। (जारी…)

IMG 20231008 WA0000
IMG 20230708 WA00573 1

मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह ,जटाशंकर पांडे, संदीप शर्मा, मनोज ठाकुर, श्रीकांत मेहता, राजेंद्र गोराई, संतोष शर्मा,कुमार दीप,अनिल मंडल, अनिल रॉय, केस्टो रॉय, सुनील रॉय, देवनारायण गुप्ता, राम सिंह, राजेश शर्मा, दुर्गा ठाकुर, श्रीनिवास यादव मुख्य रूप से शामिल थे।

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752 1
IMG 20231021 WA0002
भालूबासा में हुआ विधायक दल के नेता अमर कुमार बाउरी का स्वागत
IMG 20231021 WA0002

जमशेदपुर : शनिवार को भाजपा विधायक दल के नेता सह पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी का भालूबासा मुखी बस्ती के अध्यक्ष पोरेश मुखी एवं महामंत्री मुजीम मुखी एवं भाजपा नेता शैलेश गुप्ता के नेतृत्व में भालूबासा चौक में जोरदार स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से पोरेश मुखी, मुजीम मुखी, राकेश मुखी, सुभाष मुखी, सौरव चौधरी, गोपाल, राहुल,राजा, बिनय सुभाष मुखी, रामनाथ मुखी, चेतन मुखी, उत्तम मुखी, राजू मुखी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

IMG 20231008 WA0000
IMG 20230708 WA00573 1
AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752 1
n5488651561697741819204de71b05131b644680848d2c87217b06d7a766831af83f2758950e324b717bc60
बम ब्लास्ट के दौरान स्प्लिंटर से घायल बच्ची का रिम्स के न्यूरोसर्जरी में सफल ऑपरेशन
IMG 20231020 WA0000

राँची : सीआरपीएफ और नक्सलियों के बीच 13 अक्टूबर की शाम चाईबासा में मुठभेड़हुई. इस दौरान बम ब्लास्ट की वजह से स्प्लिंटर (मेटल के छोटे-छोटे टुकड़े) 14 साल की बच्ची के गर्दन के पिछले हिस्से में जा लगी. जख्म इतना गहरा था कि बच्ची के गर्दन की हड्डी को तोड़ते हुए स्पाइनल कॉर्ड को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना के बाद बच्ची के दोनों हाथ और पैर में पैरालिसिस आ गई. स्पाइनल कॉर्ड की झिल्ली और दूसरे कॉर्ड भी क्षतिग्रस्त हो गये. (जारी…)

IMG 20231008 WA0000
IMG 20230708 WA00573 1

सीआरपीएफ के जवानों ने बच्ची को हेलीकॉप्टर से रांची लाया. इसके बाद रिम्स में उसे भर्ती किया गया. रिम्स में भर्ती होने के बाद गुरुवार को न्यूरोसर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ सीबी सहाय के नेतृत्व में बच्ची का सफल ऑपरेशन किया गया. इस ऑपरेशन में विभाग के डॉ आनंद प्रकाश, डॉ सौरभ बेसरा, डॉ दीपक, डॉ विकास कुमार, डॉ रवि, डॉ मयंक, एनेस्थीसिया विभाग की डॉ प्रियंका, डॉ अर्चना, डॉ हरीश, डॉ संगीता, डॉ शादाब ओटी स्टाफ और नर्स सुनील, मंटू प्रभात, विनीता शामिल रही.

AddText 09 19 03.49.44 1
IMG 20230802 WA00752 1
error: Content is protected !!