एक नई सोच, एक नई धारा

97292a719f6aa2128e1e56af2f2074b075eaddaaa88c5378d3436a4629df5756.0
गोलमुरी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरंगनगर में एक किरायेदार ने गमछा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार देर रात की है। मृतक का नाम गगन बताया जा रहा है। गगन राउरकेला का रहने वाला था। वह किराना दुकान में काम करता था और अपना भरण पोषण करता था। उसकी उम्र 34 वर्ष के करीब बताया जा रहा है। ऐसा आशंका जताया जा रहा है कि उसने डिप्रेशन में आकर फांसी लगा ली हो। वह एक महीने से तनाव में था और लोगों से बातचीत बहुत कम करने लगा था। (जारी…)

IMG 20230708 WA00571
IMG 20230816 WA0004

गुरुवार देर रात करीब 9.30 बजे जब लोगों ने उसका दरवाजा बंद देखा तो लोगों को कुछ शक हुआ तो पहले दरवाजा खटखटाया देर तक दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई आवाज नहीं आया तो लोगो ने दरवाजा को जोड़ से धक्का देकर खोला तो पाया कि गगन गमछा के सहारे फांसी पर लटका है। फिर इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गगन यहां अकेला रहता है उसके घरवालों को इसकी सूचना दी गई है। घरवालों के आने के बाद ही पूरे गगन के फांसी लगाने के कारणों का पता चल पाएगा।

AddText 08 02 01.40.24 1
AddText 09 15 12.34.29
सिटी एसपी के विजय शंकर गए केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर, जाने पूरी खबर
IMG 20230708 WA00571
IMG 20230816 WA0005

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिटी एसपी के विजय शंकर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए हैं। बताया जाता है कि सिटी एसपी के विजय शंकर ने झारखंड एवं केंद्र की सरकारों को आवेदन देकर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में भेजने का आग्रह किया था। इसको लेकर सरकार ने मंजूरी दे दी, जिसके बाद उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीज कर दिया गया है। उनकी जगह पर अभी जमशेदपुर के सिटी एसपी के पद पर अभी किसी की पदस्थापना नहीं की गई है। जिले के सिटी एसपी के रूप में अब नये सिरे से पदस्थापन होगा। इससे पहले जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार का भी तबादला किया गया था जिसके बाद एसएसपी किशोर कौशल ने प्रभार लिया।

AddText 08 02 01.40.24 1
IMG 20230915 WA0001
गुरुनानक हाई स्कूल में संगोष्ठी आयोजित कर मनाया गया हिंदी दिवस, श्रद्धा कुमारी और धनंजय गोराई ने जीती अंतर विद्यालय निबंध लेखन प्रतियोगिता

जमशेदपुर : मानगो स्थित गुरुनानक हाई स्कूल में ‘शिक्षा के उद्देश्य एवं महत्व’ विषय पर गुरुवार को संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित कर उत्साहपूर्वक हिंदी दिवस सह अन्तराष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर आयोजित अंतर विद्यालय निबंध लेखन प्रतियोगिता में डीबीएमएस गर्ल्स स्कूल, कदमा की छात्रा श्रद्धा कुमारी ने जूनियर और छोटानागपुर विकास हाई स्कूल, शिलपहारी के छात्र धनंजय गोराई ने सीनियर वर्ग में निबंध प्रतियोगिता में जीत हासिल की। स्कूल में हिंदी दिवस के मौके पर मैट्रिक परीक्षाओं में उम्दा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। (जारी…)

IMG 20230915 WA0003
IMG 20230708 WA00571
IMG 20230816 WA0005

‘शिक्षा के उद्देश्य एवं महत्व’ विषय पर आमंत्रित विद्वानों ने अपने-अपने विचार रखते हुए कहा कि राष्ट्र भाषा होने के बावजूद भी हिंदी अपना वजूद तलाश रही है जो काफी गंभीर मसला है।

कार्यक्रम में सीसीआर एवं ट्रैफिक डीएसपी अनिमेष गुप्ता बतौर मुख्यअतिथि उपस्थित थे जबकि जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार सह संपादक ब्रजभूषण सिंह विशिष्ट अतिथि थे। आमंत्रित अतिथि के रूप में टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन कुलविंदर सिंह पन्नू, बेस्ट संस्था के अध्यक्ष कैप्टन अनिल पांडे, सुनील हेम्ब्रम ने अपने-अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर अपनी बाते रखी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मानगो गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से चेयरमैन राजेंद्र सिंह भाटिया, मुख्य सलाहकार इकबाल सिंह, हरजिंदर सिंह, रविन्द्र सिंह, हरदीप सिंह, प्रोफेसर मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे। मंच का संचालन स्कूल की शिक्षिका मधुलिका ने किया जबकि अन्त में धन्यवाद ज्ञापन स्कूल के सचिव संतोष सिंह जी ने किया। (जारी….)

AddText 08 02 01.40.24 1

द्वितीय अंतर विद्यालय निबंध लेखन प्रतियोगिता का परिणाम: जूनियर वर्ग- प्रथम: श्रद्धा कुमारी (डीबीएमएस गर्ल्स स्कूल, कदमा), द्वितीय: अश्मित ठाकुर (केरला पब्लिक स्कूल, कदमा), तृतीय: ख़ुशी कुमारी (केरला पब्लिक स्कूल, कदमा)

सीनियर वर्ग- प्रथम: धनंजय गोराई (छोटानागपुर विकास हाई स्कूल, शिलपहारी), द्वितीय: फलक परवीन (गुरु नानक हाई स्कूल स्कूल, मानगो), तृतीय: शिवांगी रे (डीएवी गर्ल्स हाई स्कूल, सोनारी)।

n5378058581694707467174ab590994d20f921d5308268efd94c11b77a7fb1284b10ab6670104115f735f44
शिबू सोरेन की सेहत में सुधार, सीएम हेमंत भी हैं साथ

Ranchi: झामुमो सुप्रिमो एवं राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की तबीयत स्थिर बनी हुई है. चिकित्सकों के अनुसार उनकी सेहत में सुधार हो रहा है. पहले की तुलना में काफी हद तक सुधार देखा जा रहा है.

IMG 20230708 WA00571

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती शिबू सोरेन के किडनी का क्रिटाइन लेबल गिर गया था. सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. इसके बाद उन्हें भर्ती कराया गया था. अपने पिता की सेहत को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन फिलहाल दिल्ली में जमे हैं. वह अस्पताल में अधिक समय दे रहे हैं. चिकित्सकों से लागातार संपर्क में बने हुए हैं. आगे निर्णय उनकी सेहत को देखते हुए लिया जाएगा.

IMG 20230816 WA0004
AddText 08 02 01.40.24 1
n5377723901694704660197ba93218ddc16f50dbc20596a81e40bd06886cfaa7b2066a649ec2181a68a6c3c
पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा बने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष

Ranchi : पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष बनाए गए हैं. इससे संबंधित आदेश सरकार द्वारा गुरुवार की शाम जारी कर दिया गया. जारी आदेश में कहा गया है कि नीरज सिन्हा को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में अध्यक्ष के पद पर 27 सितंबर 2023 के प्रभाव से नियुक्त किया जाता है.

IMG 20230708 WA00571

नीरज सिन्हा पदभार करने की तिथि से अधिकतम 65 वर्ष की आयु पूरी करने तक आयोग के अध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहेंगे

IMG 20230816 WA0004
AddText 08 02 01.40.24 1
IMG 20230914 WA0022
केएमपीएम स्कूल के दो छात्रों का कांदरबेड़ा के स्वर्णरेखा नदी में डूबने की आशंका

भाजपा नेता विकास सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और कहा

घटना के लगभग चौबीस घंटे होने के बाद गोताखोरों का नहीं आना आपदा प्रबंधन की निष्क्रियता को दर्शाता है। मानगो सुभाष कॉलोनी निवासी अरविंद सिंह के इकलौता स्तरह वर्षीय बेटा कुणाल सिंह एवं सिदगोड़ा बारा फ्लैट का रहने वाला उसका साथी शिवम का कल दोपहर लगभग 2:00 बजे कांदरबेड़ा के स्वर्ण रेखा नदी में डूब जाने से देहांत होने की आशंका जताई जा रही हैं।

IMG 20230914 WA0020
IMG 20230708 WA00571

कुणाल केएमपीएम विद्यालय अपने घर से पढ़ने गया था दोपहर 1:00 बजे जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी मां ने कुणाल के मोबाइल में लगभग 2:00 बजे फोन किया कुणाल का फोन कपाली थाना के थानेदार ने उठाकर उन्हें थाना बुलाकर बताया कि उनके बेटे का कपड़ा ,मोबाइल फोन और स्कूटी चांडिल कांदरबेड़ा के वैसे स्थान में मिला है जहां कोई आसानी से जा नहीं सकता।

IMG 20230914 WA0023
IMG 20230816 WA0004

परिजन दौड़े दौड़े कपाली थाना पहुंचे वहां कुणाल का कपड़ा ,मोबाइल और स्कूटी देखकर हतव्रत हो गए परिजनों कहना कि विद्यालय जाने वाला लड़का कैसे नदी किनारे चला गया समझ में नहीं आ रहा है। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता विकास सिंह परिजनों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे जहां कपाली थाना के अफसर जांच पड़ताल कर रहे थे स्थानीय लोगों ने बताया कि कल दोपहर लगभग दो बजे दो बच्चों को लोगों ने डूबते हुए देखा गया था लेकिन वहां में पेयजल स्वच्छता विभाग का इंटकवेल रहने के कारण नदी लगभग सत्तर फीट गहरा है जिसके कारण बिना ऑक्सीजन लिए स्थानीय मछुआरा या कोई व्यक्ति नदी के भीतर जाकर बच्चों को खोज नहीं पा रहा है । मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा घटना की सूचना सभी वरीय पदाधिकारी को कर दी गई है जिला प्रशासन के लोग स्वयं घटना समय मौजूद है उसके बावजूद भी लगभग चौबीस घंटे बीत जाने के बाद भी राज्य सरकार ने रेस्क्यू टीम को घटनास्थल पर नहीं भेजना यह दुर्भाग्य की बात हैं निष्क्रिय पड़े आपदा प्रबंधन मंत्रालय को और सक्रिय करने की आवश्यकता है ।परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

IMG 20230914 WA0024
AddText 08 02 01.40.24 1
n537679592169468537533911e51dd82a10d26f0534f4811ce5bc8f950dc6f532e3c391abe5c128c83be18c
झारखंड: रांची में कारोबारी पर अंधाधुंध फायरिंग, सात गोलियां मारी गईं, हालत गंभीर

रांची शहर के कांके इलाके में गुरुवार सुबह अपराधियों ने एक कारोबारी अवधेश कुमार पर अंधाधुंध फायरिंग की। उन्हें सात गोलियां मारी गई हैं। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए रांची के पल्स हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

IMG 20230708 WA00571

बताया गया कि दो अपराधी पैदल आये थे और घटना को अंजाम देने के बाद एक बाइक लूटकर फरार हो गये। ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।

अवधेश कुमार जमीन और प्रॉपर्टी डीलिंग के कारोबार से जुड़े थे। माना जा रहा है कि व्यावसायिक प्रतिद्वंद्विता या फिर रंगदारी की मांग को लेकर उन्हें निशाना बनाया गया है।

IMG 20230816 WA0004

पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बता दें कि बीते दो महीने के भीतर रांची में दो कारोबारियों की हत्या दिनदहाड़े की गई है। दो अन्य के ऊपर फायरिंग की गई है।

AddText 08 02 01.40.24 1
n5376431261694680211953cc411f890a638e7c22ca8ec370609e189d03f0428cb49f9ffe98cf9c3fa2714a
जमशेदपुर में तेजी से बढ़ रहा प्रदूषण, NGT के आदेशों को नजरअंदाज कर रहे प्रशासन

जमशेदपुर, ब्रजेश सिंह : लौहनगरी जमशेदपुर में पर्यावरण के नियमों का लगातार उल्लंघन हो रहा है, जिससे प्रदूषण की रफ्तार बढ़ रही है. लेकिन इसे लेकर अब तक कोई ठोस कदम प्रशासन ने नहीं उठाया है.

एक्यूआइ (एयर क्वालिटी इंडेक्स) लेवल की जांच मशीनें भी बंद कर दी गयी हैं, जिससे हवा में प्रदूषण का पता नहीं चल पा रहा है. नदियों का पानी भी जहरीला हो रहा है. वहीं, पेड़ों को बचाने को लेकर भी प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया है. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने तीन बड़े आदेश पिछले दिनों दिये थे. इन आदेशों को प्रशासन ठेंगा दिखा रहा है. इसको लेकर अब तक कोई ठोस उपाय या सुगबुगाहट तक नहीं है.

IMG 20230708 WA00571

केस 1 : पेड़ों के आसपास से कंक्रीट या टाइल्स हटाने की हुई खानापूर्ति

जमशेदपुर में पेड़ों की जड़ों के आसपास टाइल्स और कंक्रीट का जाल बिछाया गया है. इसके खिलाफ पर्यावरण प्रेमी अवधेश पांडेय ने एनजीटी में याचिका दाखिल की थी. एनजीटी ने आदेश दिया था कि प्रशासन पेड़ों के आसपास से कंक्रीट और टाइल्स को हटाये, लेकिन कोई काम नहीं हुआ. 11 सितंबर तक आदेश का अनुपालन करते हुए शपथ पत्र दायर करने को कहा गया था. एक कमेटी गठित की गयी थी, जिसमें उपायुक्त के अलावा जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी, डीएफओ जमशेदपुर, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के सीनियर साइंटिस्ट को शामिल किया गया था. कमेटी ने कुछ जगहों पर कार्रवाई कर तस्वीरें खिंचाई थी.

केस 2 : नदी में गंदा पानी गिराने को लेकर नहीं उठाया गया ठोस कदम

IMG 20230816 WA0004

जमशेदपुर और आसपास सुवर्णरेखा नदी में बिना ट्रीटमेंट के नालों को पानी बहाने के मामले में एनजीटी ने मार्च में हाइलेवल एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया था. इसमें एसीएस इनवायरमेंट, झारखंड सरकार के प्रतिनिधि, सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के प्रतिनिधि, रांची के समेकित प्रदूषण पर्षद के ऑफिस के प्रतिनिधि और जमशेदपुर के डीसी को शामिल किया गया था. कमेटी को कहा गया था कि 15 दिनों में जांच कर फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट समर्पित करें. इसे लेकर रिपोर्ट जरूर भेजी गयी, जिसमें कहा गया कि टाटा स्टील और टाटा मोटर्स की ओर से प्रदूषण नहीं फैलाया गया है. आज भी 18 नाला नदियों में बहाये जा रहे है.

केस 3 : सोनारी यार्ड में कचरा का हो रहा डंपिंग, रिसाइक्लिंग की व्यवस्था नहीं

AddText 08 02 01.40.24 1

सोनारी मरीन ड्राइव स्थित कचरे के ढेर को छह माह के भीतर बायो माइनिंग और रिसोर्स रिकवरी के जरिये खत्म करने का जमशेदपुर अक्षेस ने गुरु रामदास कंस्ट्रक्शन को ठेका दिया था. लेकिन यह तय नहीं हो पाया है कि अगर सोनारी में कचरे की डंपिंग बंद हो जायेगी, तो आखिर कचरे की डंपिंग कहां होगी? सोनारी में मानगो नगर निगम और जमशेदपुर अक्षेस के कचरे की डंपिंग होती है. दोनों नगर निकायों की करीब 10 लाख की आबादी से रोजाना करीब 387.98 मीट्रिक टन कचरा निकलता है जबकि प्रति व्यक्ति औसतन 0.59 किलोग्राम कचरा निकलता है. कचरे को शिफ्ट करने को लेकर अब तक नयी जगह तय नहीं हो पायी है. ऐसे में कचरे का छह माह में कोई स्थायी समाधान हो पायेगा, इसको लेकर संशय है. जमशेदपुर अक्षेस के मुताबिक, सोनारी के डंपिंग साइट पर पार्क बनाया जायेगा. एनजीटी में भी समय लिया गया है. लिखित में दिया गया है कि सोनारी में कचरे की डंपिंग बंद की जायेगी. लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाये गये हैं. नतीजतन, कचरा वहीं डंप कर दी जा रही है.

IMG 20230914 WA0001
महीना भर पूर्व कांदरबेड़ा में हुए भीषण दुर्घटना में मौत और जिंदगी से जूझ रहे युवराज ने मौत को दिया मात ।
IMG 20230914 WA0000

कोलकाता के अपोलो अस्पताल में ईलाजरत युवराज से कोलकाता जाकर मिले भाजपा नेता विकास सिंह,अपोलो अस्पताल के न्यूरोसर्जन डॉक्टर सिंघानिया को पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित ।
लगभग एक माह पूर्व सरायकेला खरसावां जिले के कांदरबेड़ा में हुए भीषण सड़क दुर्घटना में घायल मानगो डी चौधरी कांप्लेक्स के रहने वाले हरेंद्र सिंह का इकलौता बेटा युवराज अब खतरे से बाहर है । तेज गति से स्कॉर्पियो गाड़ी चलाने के कारण गाड़ी में सवार भाजपा नेता भाजपा वास्को बेसरा का बेटा और एक लड़की का दुर्घटना स्थल में ही निधन हो गया था ।

IMG 20230914 WA0002

स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार युवराज को स्थानीय जिला प्रशासन ने लगभग दो घंटे कड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो से बाहर निकाल कर टाटा मुख्य अस्पताल भेजा था टाटा मुख्य अस्पताल के डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल युवराज की स्थिति सही नहीं बताते हुए उसे उच्च स्तरीय इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया था युवराज के परिजनों ने उसे उच्च स्तरीय इलाज के लिए कोलकाता के अपोलो अस्पताल में दाखिला कराया जहां एक महीने पांच दिन तक ईलाज होने के बाद डॉक्टरों ने आज युवराज को खतरे से बाहर बताते हुए पूरी तरह युवराज का जल्द स्वस्थ हो जाने का भरोसा परिजनों को दिया ।

IMG 20230708 WA00571
IMG 20230816 WA0004

भाजपा नेता विकास सिंह कोलकाता के अपोलो हॉस्पिटल जाकर युवराज से मिलकर हाल जाना युवराज का इलाज कर रहे हैं न्यूरोसर्जन डॉक्टर सिंघानिया को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। अस्पताल में मौजूद युवराज के पिता और माता भाजपा नेता विकास सिंह को देखकर भावुक होकर रोते हुए कहा कि जमशेदपुर वासियों के आशीर्वाद से आज मेरा जिंदगी का जंग जीत गया ।

AddText 08 02 01.40.24 1
n5374523521694626229759f1b56b8220a9f1c6194d6e6f8d35bcdb6c825966212f80ca544178b792308cbc
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों से एनकाउंटर में कर्नल, मेजर और डीएसपी शहीद

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के कोकेरनाग इलाके में आतंकियों से एनकाउंटर में आर्मी कर्नल, मेजर और डीएसपी बुधवार (13 सितंबर) को शहीद हो गए. अधिकारियों ने ये जानकारी दी.

अधिकारी ने बताया कि कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष, जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट्ट गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. बाद में उनकी मृत्यु हो गई. उन्होंने बताया कि भट की जान अत्यधिक खून बह जाने के कारण गई है.





IMG 20230708 WA00571

आतंकियों के खिलाफ शुरू किया था अभियान
अधिकारियों ने कहा कि गाडोले इलाके में आतंकियों के खिलाफ अभियान मंगलवार (12 सितंबर) की शाम को शुरू हुआ था, लेकिन रात में इसे रोक दिया गया था. उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह आतंकवादियों की तलाश फिर शुरू की गई जब सूचना मिली कि उन्हें एक ठिकाने पर देखा गया है.

सरकार ने क्या कहा?
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दुख जताते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ”जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान में दो सैन्य अधिकारियों और एक पुलिस अधिकारी की शहादत के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ. मैं दिवंगत आत्माओं की सद्गति के लिए प्रार्थना करता हूं और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं.”

IMG 20230816 WA0004

उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा?
जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने सुरक्षाबलों के शहीद होने पर दुख जताया. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”जम्मू-कश्मीर से बेहद भयानक खबर सामने आई. दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग इलाके में एक मुठभेड़ में सेना के कर्नल, मेजर और जम्मू-कश्मीर पुलिस डीएसपी ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया.”

उन्होंने आगे कहा, ”आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में डीएसपी हुमायूं भट्ट, मेजर आशीष और कर्नल मनप्रीत सिंह ने अपनी जान गंवा दी. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और उनके प्रियजनों को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करें.”

AddText 08 02 01.40.24 1

राजौरी में भी हुई मुठभेड़
जम्मू कश्मीर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच राजौरी में भी मुठभेड़ हुई. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि राजौरी में बुधवार को ही मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने एक और आतंकवादी को मार गिराया. इससे राजौरी जिले के सुदूरवर्ती नारला गांव में तीन दिन से जारी अभियान के दौरान मारे गए आतंकवादियों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है.

जम्मू कश्मीर के राजौरी में मारा गया पाकिस्तानी आतंकी
सुदूरवर्ती नारला गांव में मंगलवार को हुई मुठभेड़ में एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया. गोलीबारी में सेना का एक जवान और सेना की श्वान इकाई की छह वर्षीय मादा लैब्राडोर केंट भी शहीद हो गई, जबकि तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए.

पाकिस्तान से हो रही है घुसपैठ
सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने जम्मू शहर के बाहरी इलाके जगती में आईआईटी परिसर में ‘नॉर्थ टेक संगोष्ठी’ से इतर से कहा कि जम्मू-कश्मीर में आंतरिक सुरक्षा स्थितियों में हो रही प्रगति में बाधा डालने के लिए पाकिस्तान क्षेत्र में विदेशी आतंकवादियों की घुसपैठ कराने की पूरी कोशिश कर रहा है.

error: Content is protected !!